Posts

Showing posts from November, 2021

दिनदहाड़े व्यस्तम मार्केट से युवक अपहरण, मारपीट के बाद पटककर भागे बदमाश

Image
बाड़मेर. सदर थाना क्षेत्र के जैसलमेर रोड़ पर नवले की चक्की के पास मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस की नाकाबंदी व तलाशी के चलते अपहरणकर्ता युवक के साथ मारपीट कर कगाऊ रोड़ पर पटक कर भाग गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी है। पुलिस के अनुसार चौखला निवासी हितेश उर्फ हीराराम पुत्र जस्साराम का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर बाड़मेर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकाबंदी करवाकर तलाशी शुरू की। करीब तीन घण्टे बाद अपह्त युवक को अपहरकर्ता कगाऊ रोड़ पर पटक कर भाग गए। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार हुआ। पुलिस अधिकारी युवक से पूरे प्रकरण को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी हनुमानराम, ईश्वरराम सहित अन्य के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तीन घण्टें बाद किया दस्तयाब वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी के साथ तलाश शुरू की। सदर पुलिस को सूचना मिली कि अपहरकर्ता डूंगेरो का तला सड़क मार्ग पर जा रहे है। पुलिस ने पीछा किया तो अपह्त युवक को कगाऊ रोड़ पर पटक कर भा...

जितनी दूरी... उतना किराया...अब ट्रेनों के यात्री खुश

Image
बाड़मेर. कोरोना महामारी के कारण स्पेशल श्रेणी में चल रही ट्रेनों के फिर से सामान्य कैटेगरी में शुरू होने के बाद यात्री काफी काफी खुश है। अब यात्रियों को किराए में राहत मिली है, कोविड के कारण स्पेशल श्रेणी में होने से किराया अधिक था। खासकर वे यात्री ज्यादा खुश है जो कम दूरी की यात्रा करते है, क्योंकि उन्हें कम दूरी पर भी स्पेशल ट्रेन में जाने के न्यूनतम 500 किमी का किराया देना पड़ता था। अब इससे राहत के कारण कम के साथ लम्बी दूरी के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है। इसके चलते ट्रेनें अब फुल चल रही है। खासकर बाड़मेर-जोधपुर के बीच चलने वाले यात्री बढ़े हैं। कोविड महामारी में काफी महीनों तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा। जब शुरू हुई तो इनको स्पेशल ट्रेनों के तौर पर चलाया गया। इसके कारण सभी श्रेणी में किराया बढ़ गया। इसको लेकर काफी समय से आमजन की मांग भी रही कि अब कोविड का असर काफी कम हो गया है, ऐसे में किराया फिर से पुराना किया जाना चाहिए। इसके बाद पिछले दिनों रेलवे की ओर से ट्रेनों को स्पेशल से सामान्य श्रेणी में लाने की प्रकिया शुरू करते हुए नम्बरों में बदलाव के साथ किराया भी घटा है और पुरा...

बाड़मेर शहर में दिनदहाड़े युवक का अपहरण

Image
बाड़मेर.शहर के नवले की चक्की के पास मंगलवार दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण हो गया है। युवक एक दुकान पर बैठा था और यहां कैम्पर गाड़ी में आए बदमाशों ने युवक को दबोचकर ले गए। शहर के इस इलाके में घटना से भय व्याप्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और नाकेबंदी कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। बाड़मेर शहर के नवले की चक्की के पास दोपहर बाद में एक युवक एक सेनेट्री की दुकान पर बैठा था। जैसलमेर रोड़ के इस इलाके में बाइक पर सवार दो युवक आए और इसके बाद कैम्पर गाड़ी में चार-पांच सवार आए और उन्होंने एक युवक हीराराम ऊफज़् हितेश निवासी चौखला के साथ जबरदस्ती करते हुए अपहरण कर गाड़ी में ले गए। बेखौफ अपराधी, भय मेे लोग अपराधी इस व्यस्त और मुख्य सड़क पर बेखौफ आए और उन्होंने बिना किसी भय के इस युवक को उठा लिया और इस हरकत को देखने वालों में भय व्याप्त हो गया। लोगों ने तुरंत इस घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची मौके पर मौके पर सदर पुलिस और कोतवाली पुलिस पहुंची और उन्होंने तुरंत ही सेनेट्री दुकान सहित आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है। साथ ही यहां पर पुलिस ने एक्...

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम है एनएसएस

Image
बाड़मेर. एम.बी.सी.राजकीय पीजी कन्या महाविद्यालय बाड़मेर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं कलस्टर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. हुकमाराम सुथार ने कहा कि एनएसएस का मूल लक्ष्य समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करना है। साथ ही यह महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम भी करती है। स्वयंसेविकाएं स्वयं मतदान के प्रति जागरूक हो तथा अन्य को जागरूक करें। प्रो. मुकेश पचौरी ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, वोटर हेल्पलाइन ऐप को डिजाइन करने का मकसद देश के आम नागरिक को चुनाव प्रक्रिया व उससे जुड़ी हर स्तर की जानकारी उपलब्ध कराना है। वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप चुनाव आयोग के पोर्टल से लाइव डेटा अपडेट करती है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पहली जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले नये वोटरों के नाम जोडऩे की सुविधा भी इस ऐप पर मिलेगी। एनएसएस के उद्देश्यों की दी जानकारी कार्यक्रम अधिकारी प्रो.डायालाल सांखला ने बताया कि स्वयंसेवकों एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों को इसकी स्थापना, उद्देश्य, कार्य पद्धति...

बाड़मेर में स्पा सेंटर में देह व्यापार, 4 युवतियों सहित 5 युवक गिरफ्तार

Image
बाड़मेर. स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का मामला सामने आया है। बाड़मेर शहर में उत्तरलाई रोड पर हर्बल केयर होटल एवं स्पा सेंटर पर गुरुवार को पुलिस ने दबिश देकर चार युवतियों सहित 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर सादा वस्त्रों में टीम को भेजकर तस्दीक के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया। बाड़मेर वृत्ताधिकारी आनंदसिंह राजपुरोहित को मुखबिर से सूचना मिली कि बाड़मेर शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर उत्तरलाई रोड पर स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का अनैतिक कारोबार चल रहा है। प्रकरण में सत्यापन के लिए पुलिस कार्मिकों को डिकॉय ऑपरेशन के लिए मौके पर भेजा गया। सेंटर में देह व्यापार की जानकारी की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर 9 जनों को पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। देह व्यापार करते पकड़ा पुलिस टीम स्पा सेंटर पहुंची तो वहां अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था और अनैतिक गतिििवधियों में लिप्त मिले। टीम ने कार्रवाई करते हुए चार युवतियों सहित 5 युवकों को पकड़ लिया। सभी आरोपी देह व्यापार में लिप्त पाए गए हैं। हाईवे पर पनप रहा अनैतिक धंधा बाड़मेर शहर में स्पा की आड़ ...

हेमाराम को नई ऊर्जा, पायलट को भी नव उम्मीद

Image
हेमाराम को नई ऊर्जा, पायलट को भी नव उम्मीद फोटो समेत बाड़मेर पत्रिका. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ माने जाने वाले बाड़मेर जिले में पायलट खेमे के हेमाराम चौधरी का वनमंत्री बनकर आना यहां हेमाराम को नई ऊर्जा दे गया है तो पायलट को भी नव उम्मीद जगी है। हेमाराम के काफिले में जुटे कांगे्रस के नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश में नई केबिनेट में वनमंत्री बने हेमाराम चौधरी ने शनिवार को जिले में प्रवेश किया। सरकार से लगातार नाराज रहे चौधरी ने दो बार इस्तीफा देने के साथ ही खुद को किनारे किए जाने की शिकायत की थी। पायलट के साथ रहे हेमाराम को मंत्री बनाए जाने का बड़ा आधार इस बार पायलट खेमे से संतुलन बनाए रखना ही है। पायलट को नव उम्मीद पायलट के लिए मारवाड़ में अब तक बड़ी उम्मीद नहीं थी लेकिन हेमाराम के अडिग रहने से पायलट को यहां मजबूती मिली है। हेमाराम जयपुर से शुक्रवार को जोधपुर आ गए थे,जहां उन्होंने पूर्व वनमंत्री रही मदनकौर से आशीष ली और रामसिंह विश्नोई के परिवार के साथ भी बैठे। यहां से डोली पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए जिले के लोग बड़ी संख्या में खड़े थे, जिले के प...

बाड़मेर में मिला एक और नया कोरोना संक्रमित

Image
बाड़मेर. कोविड संक्रमण के मामले फिर से बढऩे लगे हैं। कुछ दिनों पहले एक साथ मिले चार मामलों के बाद रविवार को एक नया केस और सामने आया है। छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे 13 बीएसएफ बटालियन का जवान संक्रमित मिला है। बाड़मेर में संक्रमण का सिलसिला कुछ दिनों पहले ही शुरू हुआ था। इसके बाद कुछ दिनों के अंतराल से संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि संक्रमितों के मामलो में यह सामने आया है कि अधिकांश बाहर से आने वाले ही पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को पॉजिटिव मिला 37 साल का जवान भी छुट्टी के बाद बाड़मेर लौटा था, जो कोविड जांच में पॉजिटिव मिला। टाउन हॉल परिसर में जांच करने वाले लैब टैक्नीशियन बिहारीलाल पंवार के अनुसार अब नमूनों के लिए कतारें लगने लगी है। रोजाना के नमूने बढ़ रहे हैं। नमूनों बढ़े तो रिपोर्ट दो बार मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में नमूनों की संख्या बढऩे पर अब रिपोर्ट दो बार जारी की जा रही है। सुबह व शाम को अलग-अलग रिपोर्ट आने से लोगों को समय पर नेगेटिव-पॉजिटिव की जानकारी मिल रही है। अब स्कूलों में भी लगातार होगी सैम्पलिंग बाड़मेर की सरकारी व निजी स्कूलों में भी रेंडमली कोरोना सैम्पलिं...

बाड़मेर में ही जीरे को मिलेगी ग्रेडिंग, पैकिंग और प्रोसेसिंग

Image
दिलीप दवे बाड़मेर . अरबों का जीरा उत्पादन करने वाले किसान प्रोसेसिंग के अभाव में औने-पौने दामों में जीरा बेचने को मजबूर है। बाड़मेर में ग्रेडिंग, पैकिंग अैर प्रोसेङ्क्षसंग सुविधा नहीं होने पर ऊंझा जाकर प्रोसेसिंग करवानी पड़ती है लेकिन अब एेसा नहीं होगा। जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र में चालीस लाख रुपए की लागत से प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी जिसके बाद किसान सीधे वहां जाकर जीरे की गुणवत्ता सुधारवा सकते हैं। बाड़मेर जिला प्रदेश के जीरा उत्पादकों में अव्वल जिलों में से एक है। यहां करीब दो लाख हैक्टेयर में जीरा बोया जाता है जो करीब आठ लाख क्विंटल होता है। अरबों रुपए का जीरा बाड़मेर में होता है। इस जीरे को मशीनों से साफ कर, अंतरराष्ट्रीय मांग के अनुरूप पैकिंग कर गे्रडिंग होती है जिसके अनुसार दाम मिलते हैं। यह प्रोसेसिंग कार्य बाड़मेर में नहीं हो रहा है जिस पर किसान जीरा लेने के बाद बिना साफ-सफाई सीधे ऊंझा मंडी लेकर जाते हैं जहां प्रोसेसिंग के अभाव में कम दाम मिलते हैं, लेकिन अब किसान बाड़मेर के गुड़ामालानी स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रोसेसिंग करवा सकते हैं। केवीके गुड़ामालानी में राजस्थान ...

प्रारम्भिक में स्टाफिंग पैटर्न दूसरी बार, माध्यमिक में नहीं एक बार

Image
बाड़मेर. स्टाफिंग पैटर्न की समीक्षा को लेकर प्रदेश के शिक्षा विभागों में दोहरा मापदंड देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के अधीन संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियमित समीक्षा हो रही है तो दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कू  लों में एक बार भी समीक्षा नहीं हुई है। इसका सीधा असर इन विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों पर पड़ रहा है जिनका नामांकन पर्याप्त होने के बावजूद शिक्षकों के पद स्वीकृत नहीं हो रहे जिसके चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है। राज्य सरकार ने २०१५ में स्टाफिंग पैटर्न लागू किया जिसके तहत नामांकन के आधार पर अलग-अलग सरकारी विद्यालयों में पद स्वीकृति का नियम बनाया गया। इस नियम के लागू होने के बाद प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यालयों की समीक्षा कर पद तय किए गए। इसके साथ ही यह तय हुआ कि तीन साल में इसकी समीक्षा होगी और नामांकन के आधार पर हर स्कू  ल में पदों में कमी या वृद्धि की जाएगी। नियम की पालना प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में तो समय पर हो रही है लेकिन माध्यमिक में छह साल में एक बार भी स...

अंतिम व्यक्ति तक योजनाआें का पहुंचे लाभ

Image
बाड़मेर. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में हुई जिसमें जिलाध्यक्ष अकबर खान समेजा की अध्यक्षता में मिंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित की बात करती है तथा अंतिम व्यक्ति तक कैसे फायदा पहुंचे यह सोचती है। यूआईटी की पूर्व चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि भाजपा का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास। योजनाओं में सभी को फायदा मिले यही भाजपा की सोच है। पूर्व राज्यमंत्री अशरफ अली ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक अल्पसंख्यकों को विकास से दूर रखा। भाजपा जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। धन्यवाद मोर्चा के जिलाध्यक्ष अकबर खान समेजा ने ज्ञापित किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने 24 मंडल अध्यक्षों की घोषणा बाड़मेर. भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अकबरखान समेजा ने 24 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। बाड़मेर शहर से बच्चु खान कुम्हार, बाड़मेर ग्रामीणअबदा खान सम्मा, विशालासत्तार फकीर, धनाऊ हिसाम खान हाले पोतरा...

महिलाओं के मिलेगी सिलाई मशीनें, कार्यक्रम 19 को

Image
बाड़मेर. रावणा राजपूत हितकारिणी जिला सभा, जिला युवा सभा ,महिला जिला सभा की बैठक रविवार को रावणा राजपूत समाज सभा भवन में जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान, महिला जिलाध्यक्ष शर्मिला चौहान, जिला युवा अध्यक्ष जयमल सिंह परिहार, प्रदेश संगठन मंत्री भाखर सिंह सोनडी, नगर अध्यक्ष देवीसिंह राठौड़, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सरूप कंवर के आतिथ्य में हुई। अनिता चौहान ने बताया कि 19 दिसंबर को रावणा राजपूत चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाड़मेर जिले में 151 सिलाई मशीन विधवा महिलाओं को वितरण कार्यक्रम रावणा राजपूत बालिका छात्रावास बाड़मेर गादान में होगा। ईश्वर सिंह चौहान ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग का आह्वान किया। शर्मिला चौहान, जयमल सिंह परिहार ने भी विचार व्यक्त किए। देवीसिंह राठौड़ ने भामाशाह सम्मान कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रदेश संगठन मंत्री भाखर सिंह सोनडी ने बताया कि सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के उपस्थित रहने की जानकारी दी। संचालन हरिसिंह राठौड़ नगर महामंत्री ने किया। मधु बी परिहार, दरिया कंवर, गीता कंवर, अर्जुन सिंह भाटी, धनसिंह खींची पुरखसिंह चौहान, कालुसिंह भाटी, बाबूसिंह च...

बालिका छात्रावास के लिए छह बीघा, साढ़े ग्यारह लाख रुपए व कमरों की घोषणा

Image
बाड़मेर. स्थानीय श्री खेतेश्वर राजपुरोहित न्याति नोहरे में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हेमसिंह महाबार की पुण्यतिथि पर राजपुरोहित समाज की बालिकाओं के लिए छात्रावास का निर्माण के लिए उनकी धर्मपत्नी तुलछ कंवर ने उ5 बीघा जमीन वन एवम पर्यावरण मंत्री हेमा राम चौधरी के हाथो से समाज को छात्रावास के नाम सुपुर्द की। वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि रक्तदान जैसे कार्यक्रमों का करवाना गर्व का विषय है। जिसे रक्तदान की आवश्यकता होती है उनको इसकी अहमियत का पता है। युवाओं को जागरूक कर रक्तदान शिविर का आयोजन करवाने चाहिए।वहीं, भाजपा नेत्री प्रियंका चौधरी, हेमसिंह महाबार की 6 पुत्रियों के साथ 101 युवाओं ने रक्तदान किया। गंगादेवी धर्मपत्नी नीम्बसिंह जुडि़या ने माता मिश्रोंदेवी सांथुआ बांदरा की स्मृति में उत्तरलाई में एक बीघा जमीन समाज को भेंट की। कन्या छात्रावास के लिए 5 लाख चारदीवारी के लिए गोविंद सिंह, 5 लाख 51 हजार प्रताप सिंह राजगुरू बिसुखुर्द परिवार, एक लाख नाथु सिंह परिवार बोथिया, एक कमरा निर्माण जेठू सिंह बोथिया, एक कमरा निर्माण के लिए कल्याण सिंह सिधप परिवार ...

साध्वी का कृतज्ञता ज्ञापन व विदाई कार्यक्रम कल

Image
बाड़मेर. साध्वी मृगावतीश्री आदि ठाणा 3 का बाड़मेर में श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के तत्वावधान में चातुर्मास सम्पन्न होने के बाद 2 दिसम्बर को बाड़मेर से जैसलमेर विहार होगा। श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ चातुर्मास समिति बाड़मेर अध्यक्ष प्रकाशचंद संखलेचा ने बताया कि साध्वीवर्या का कृतज्ञता ज्ञापन विदाई कार्यक्रम 30 नवम्बर मंगलवार सुबह 9 बजे आराधना भवन में होगा। मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश छाजेड़ ने बताया कि साध्वी मृगावतीश्री आदि के सानिध्य में बाड़मेर से कुशल वाटिका के लिए पैदल यात्रा संघ 1 दिसम्बर, बुधवार सुबह छह बजे आराधना भवन से प्रस्थान करेगा। बाड़मेर नगर से कुशल वाटिका का पैदल यात्रा संघ १ दिसम्बर, बुधवार को प्रातः ६ बजे आराधना भवन से सकल संघ व गाजे-बाजे के साथ प्रस्थान करेगा। पैदल यात्रा संघ कुशल वाटिका पहुंचकर मुनिसुव्रतस्वामी आदि के दर्शन-वंदन करेगें तत्पश्चात् लाभार्थी गुरूभक्त परिवार की और से सभी पैदल यात्रियों के लिए नवकारसी की व्यवस्था की गई है। साध्वीवृंद का विहार 2 दिसम्बर गुरुवार सुबह 6 बजे आराधना भवन से जैसलमेर की ओर होगा। लोद्रवापुर तीर्थ में 13 व 14 दिसम्बर...

बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 13 घायल

Image
बाड़मेर. बाड़मेर जिले के सनावड़ा के पास रविवार रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में 13 लोग घायल हो गए। जिन्हें वाहनों से राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार किया जा रहा है। ुपुलिस के अनुसार बाड़मेर के सनावड़ा के पास सड़क पर कैम्पर और लग्जरी कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहनों के आगे का हिस्सा टूटकर अलग हो गया और परखचे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की जान चली गई। वहीं घायलों में कुछ की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की टीम सूचना के बाद मौके पर रवाना हो गई। वहीं घायलों के नाम के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। आमने-सामने टकराए वाहन दोनों वाहन आमने-सामने टकराने से हादसे की भीषणता बढ़ गई। तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग बचाने को पहुंचे और घायलों को अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-accident-7196807/

कोविड संक्रमण में कमी तो वैक्सीन सेंटर से लोग बना रहे दूरी

Image
बाड़मेर. कोविड-19 संक्रमण में कमी आने के बाद बीच अब वैक्सीनेशन की गति भी धीमी हो गई है। सेंटर तक पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम हो रही है। इसके कारण कई सेंटर सूने दिख रहे हैं। वहीं घरों तक जाकर वैक्सीनेशन करने वालों के सामने कई तरह की समस्याएं आने के साथ डोज पूरे नहीं होने पर वायल खराब होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में नवम्बर महीने में डोज की स्पीड काफी धीमी हो गई है। दूसरी डोज लगाने वाले पहली के मुकाबले आधे ही पूरे हुए हैं। वैक्सीनेशन की स्पीड कम होने का असर यह हो रहा है कि जो टारगेट तय समय में पूरा होना था, उसका अब तक 80 फीसदी ही रास्ता जिला तय कर पाया है। विभाग के अधिकारी मान रहे हैं कि लोग सेंटर तक काफी कम आ रहे हैं। इसमें भी दूसरी डोज वाले अधिक लोग है, जिनके सुरक्षा चक्र पूरा नहीं करने पर टारगेट प्रभावित हो रहा है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए भेजा ढाणियों तक वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता गांवों के साथ ढाणियों तक पहुंच रहे हैं। लेकिन यहां पर ढाणियां दूर-दूर है। ऐसे में कोविशील्ड की 10 डोज की वायल को निर्धारित चार घंटों में खत्म करना होता है। लेकि...

जीवन में व्यवहार ही काम आता है, सभी को साथ लेकर चलना चाहिए

Image
बाड़मेर. शहर के किसान छात्रावास में वन व पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी का अभिनंदन किया गया। मंत्री बनने के बाद पहली बार बाड़मेर आगमन पर उनका स्वागत हुआ। इस अवसर पर मंत्री चौधरी ने कहा कि लोगों की दुआओं से यह मान सम्मान पद प्राप्त हुआ है, जो दायित्व दिया गया है उसे पूरी तरह से निभाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रेरणा प्रतिद्वंदी से भी मिल सकती है, चुनाव जीतने के बाद किसी का नुकसान करने का किसी को अधिकार नहीं है। चौधरी रामदान ने उस जमाने में शिक्षा की जो अलख जगाई, प्रेरणादाई है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रेरणा से कामयाब होने की कोशिश करूंगा। वन विभाग की जमीन के अवैध कब्जों को हटाने का प्रयास रहेगा। वन एवं पर्यावरण विभाग जनता से जुड़ा हुआ है। पर्यावरण प्रदूषण से मानव पर संकट आ गया है तो विकास क्या काम आएगा। जिम्मेदारी समझनी होगी, जीवन में व्यवहार ही काम आता है सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। आगे बढऩे का माध्यम शिक्षा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा की आगे बढऩे का एकमात्र माध्यम शिक्षा है। उन्होंने छात्रों से नियमित पढऩे का आह्वान किया। इस दौरान...

खेल प्रतियोगिताएं भाईचारे को देती है बढ़ावा

Image
बाड़मेर. बाड़मेर में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों की 17 एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को एमबीसी राउमावि गांधी चौक बाड़मेर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की खेल प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारा एवं खेल भावना विकसित करती है। बाड़मेर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक मेवाराम जैन ने कहा शहर के मध्य विद्यालय के लिए भौतिक संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रत्येक जरूरत की वस्तु उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम में सभापति दिलीप माली, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक जोधपुर प्रेमचंद सांखला, समाजसेवी राजेंद्र सिंह चौहान, ललित कुमार किरी, डॉ. भरत सारण, प्रवीण सेठिया, निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष बाल सिंह राठौड़ तथा पार्षद व ब्राह्मण स्वर्णकार समाज अध्यक्ष हंसराज सोनी विशिष्ट अतिथि थे। प्रतियोगिता के सं...

डिस्कॉम टीम ने पकड़ी बिजली चोरी, दो अवैध मॉडिफाइड ट्रांसफार्मर जब्त

Image
बाड़मेर। डिस्कॉम की टीम ने रविवार तड़के पांच बजे धोरीमन्ना उपखण्ड के भूणिया गांव के कायम का तला में बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करते हुए दो अवैध मॉडिफाइड ट्रांसफार्मर पकड़े। टीम ने सतर्कता जांच प्रतिवेदन भरकर करीब दो लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है। जोधपुर डिस्कॉम बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि गोपनीय जानकारी की सूचना पर विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धोरीमन्ना सहायक अभियंता प्रदीप चौधरी व टीम ने कायम का तला में खबड़ खां पुत्र गफूर खां तथा मूलाराम पुत्र मफाराम भील के खेत में दबिश देकर वहां पर अवैध मॉडिफाइड ट्रांसफार्मर से 11 केवी लाइन एक फेज पर अंकुडिय़ा लगाकर थ्री फेज कन्वर्ट कर मोटर लगाकर कृषि कार्य करते हुए बिजली चोरी करते पकड़े गए। उनके खिलाफ करीब 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए सात दिनों में राशि जमा करवाने का नोटिस दिया गया। बिजली चोरी के बढ़ते मामले जिले में बिजली चोरी पकडऩे के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार अलग-अलग तरीके अपनाकर चोरी कर रहे हैं। यह मामला भी ऐसा है कि ट्रांर्सफार्मर को मॉडिफाइड करते हुए उसमें बदलाव कर लि...

आग लगने से घरेलू सामान जलकर नष्ट

Image
सवाऊ पदमसिंह. ग्राम पंचायत मेघवालों की बस्ती के इंद्रोणियों का तला में शनिवार दोपहर को दिन में अज्ञात कारणों से रहवासी ढाणी आग लगने से जलकर राख का ढेर हो गई। जानकारी के अनुसार लाखाराम पुत्र ताजाराम सारण की ढाणी में आग लगने से ढाणी में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार तेजाराम दुगेर और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तब तक आग फैल चुकी थी। जिसके कारण आग पर काबू नहीं हो सका व तमाम घरेलू सामान चार चारपाई बिस्तर पांच बोरी बाजरी, दो बोरी ग्वार एक बोरी मतीरा व सोना गहने संपूर्ण कागजात जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। पटवारी मोहरसिंह ने बताया कि मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। मैंने मौका रिपोर्ट तैयार कर ली है। पीडि़त को एक लाख 41 हजार का नुकसान हुआ है, जो रिपोर्ट तुरंत उच्च अधिका रियों को भेजी जाएगी। source https://www.patrika.com/barmer-news/household-items-destroyed-by-fire-7195431/

मल्लीनाथ छात्रावास में हीरक जयंती समारोह को लेकर चिंतन बैठक

Image
बाड़मेर. क्षत्रिय युवक संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर के भवानी निकेतन परिसर में 22 दिसंबर को हीरक जयंती समारोह का आयोजन होगा।इसको लेकर बाड़मेर संभाग की चिंतन बैइक श्री मल्लीनाथ राजपूत छात्रावास स्टेशन रोड बाडमेर में हुई। बाडमेर संभाग हीरक जयंती संयोजक बाबू सिंह सरली ने बताया कि बाड़मेर तनसिंह की तपोभूमि है इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचना है। स्वयंसेवकों की टीमें बना व बाड़मेर के सभी गांवों की सूचियां बना गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटे जाएंगे। संभाग प्रमुख ने बताया कि हमें हीरक जयंती मनाने का अवसर मिल है इसलिए तन, मन, धन से तैयारी में जुट जाएं। गौरतलब है कि क्षत्रिय युवक संघ संगठन राजस्थान ही नहीं पूरे देश में संस्कार और शिक्षा को लेकर कार्य कर रहा है। संगठन की हीरक जयंती के अवसर पर जयपुर में कार्यक्रम होगा जिसके प्रचार-प्रसार को लेकर बाड़मेर में प्रचार वाहन भी रवाना किया गया है जो विभिन्न जिलों में प्रचार-प्रसार करते हुए जयपुर पहुंचेगा। source https://www.patrika.com/barmer-news/contemplation-meeting-regarding-diamond-jubilee-celebrations-7195424/

आचार्य जिनमनोज्ञसूरिश्वर पहुंचे कुशल वाटिका-

Image
बाड़मेर. कुशल वाटिका में शनिवार को आचार्य मनोज्ञसूरिश्वर ने दर्शन-पूजन कर देश में खुशहाली की कामना की। कुशल वाटिका ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़ व सचिव सम्पतराज बोथरा ने बताया कि जिनमनोज्ञसूरिश्वर, मुनि नयज्ञसागर धोरीमन्ना में चातुर्मास सम्पन्न कर शनिवार को कुशल वाटिका पहुंचे, जिनका ट्रस्ट मण्डल की अगुवाई में स्वागत किया गया। अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़ व सचिव सम्पतराज बोथरा ने बताया कि आचार्य के प्रवेश के साथ साथ बाडमेर शहर के समीप कुशल वाटिका प्रांगण हर शनिवार को मेले का आयोजन हुआ, जिसमें बाडमेर सहित आस-पास के अन्य गावो से जैन बन्धुओं ने कुशल वाटिका पहंुच कर दर्शन किए। कुशल वाटिका में आने वाले भक्त को मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, दादावाडी, नवग्रह मन्दिर, गुरू मन्दिर, देवी-देवताओ के आदि मन्दिरो के दर्शन, पूजा, आदि का लाभ मिलता है। कुशल वाटिका संरक्षक बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन व कुशल वाटिका अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़ ने कुशल वाटिका पहुंचे और मुनि से मिले। कपिल मालू ने बताया कि वे रविवार को कुशल वाटिका से विहार करेंगे और भाडखा, शिव, फतेहगढ, देवीकोट, जैसलमेर होते हुए ब्रह्मसर तीर्थ पहुचें...

एनसीसी बहुआयामी व्यक्तित्व का अवसर करती प्रदान- भार्गव

Image
बाड़मेर. एनसीसी दिवस पर राजकीय पीजी महाविद्यालय में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार प्रेरक पहल करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। एनसीसी कॉप्लेक्स में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, महाविद्यालय विकास समिति के मनोनीत सदस्य रावत त्रिभुवन सिंह और एनसीसी अधिकारी कैप्टन आदर्श किशोर ने इसका शुभारम्भ किया। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहा कि एनसीसी बहुआयामी व्यक्तित्व निर्माण का अवसर प्रदान करती है, जिससे युवा अपनी मंजिल को बेहतर तरीके से हासिल कर सकता है। रावत त्रिभुवन सिंह ने कहा कि थार के कैडेट्स को ऑफिसर बनने के सपने देखते हुए अपने कॅरियर को दिशा देनी चाहिए। एनसीसी के सर्टिफिकेट इसमें एक प्रेरणा का काम करते हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रघुवीर सिंह तामलोर ने शहीद प्रेमसिंह और शहीद पीराराम की शाहदत को नमन किया। डीजी विजिट के सफल आयोजन पर अपर महानिदेशक एयरकोमोडोर एल के जैन की ओर से प्रेषित पुरस्कार से सार्जेंट मंजू, कैडेट नरपत सिंह, कैडेट ओमप्रकाश और कैडेट प्रदीप कुमार को सम्मानित किया गया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन आदर्श किशोर ने बताया कि झंडारोहण की पहल को प्रतिदिन जारी रखा जाएगा जिसस...

अवैध ट्रांसफॉर्मर सहित 14 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी

Image
बाड़मेर. डिस्कॉम की ओर से विद्युत चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को सेड़वा क्षेत्र में एक अवैध ट्रांसफॉर्मर जब्त कर 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जोधपुर डिस्कॉम बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि सेड़वा उपखण्ड में कनिष्ठ अभियंता घनश्याम मय टीम ने कुंदनपुरा गांव में गैर उपभोक्ता पताराम पुत्र जैसाराम के यहां अवैध मॉडीफाइड ट्रांसफॉर्मर से 11 केवी लाइन एक फेज पर अंकुडिय़ा लगाकर थ्रीफेज कन्वर्ट कर मोटर लगा कृषि कार्य करते हुए पाए जाने पर अवैध मॉडिफाइड ट्रांसफॉर्मर जब्त किया। उसके खिलाफ 80340 रूपए का जुर्माना लगाया गया। 13 स्थानों पर पकड़ी विद्युत चोरी: अजय माथुर ने बताया कि पचपदरा सहायक अभियंता नवलकिषोर मीणा एवं कनिष्ठ अभियंता गौरव मीणा मय टीम ने 11 स्थानों पर विद्युत चोरी पकडक़र 2.15 लाख का जुर्माना लगाया। इसमें डोली में 2, अराबा चौहान में 2, राजगुरों की ढाणी में 1 एवं परालिया में 6 स्थानों पर 10 घरेलू एवं एक व्यवसायिक श्रेणी के तहत विद्युत चोरी पकड़ी गई। शहर प्रथम बाड़मेर के कनिष्ठ अभियंता जितेन्द्र खत्री मय टीम ने सुरा गांव व रावली नाडी में विद्युत च...

खेलकू  द को लेकर उत्साह, विजेताओं को किया सम्मानित

Image
रामसर. ग्राम पंचायत रामसर की कक्षा 1 से 5 तक विद्यार्थियों की खेलकूद प्रतियोगिता मालू राउमावि रामसर में आयोजक विद्यालय श्री उत्तम विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसर के तत्वावधान में हुई। कबड्डी में मालू राउमावि रामसर, खो-खो में श्री उत्तम विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसर, एथलेटिक्स में राप्रावि सिंगरपालो की ढाणी, जिम्नास्टिक में महात्मा गांधी रामावि रामसर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें आयोजक विद्यालय की ओर से पारितोषित देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पीईईओ रामसर कानाराम राजपुरोहित ने खिलाडि़यों की हौसला अफजाई की। इसी प्रकार ग्राम पंचायत चाडी की पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवालों की बस्ती चाडी में हुआ। आयोजन अध्यक्ष अनोप सिंह राठौड़ पीईईओ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 9 स्कूलों ने भाग लिया जिसमें कबड्डी में प्रथम स्थान रामावि चाडी तथा द्वितीय स्थान गंगणियों की ढाणी, खो-खो छात्र वर्ग में प्रथम राउमावि गड़ालियों का तला, द्वितीय राप्रावि मेघवालों की बस्ती ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी लाध...

आमलोग मिलकर बचा रहे एक युवक की जिंदगी, पोम्पेरोग से है ग्रसित

Image
बाड़मेर पत्रिका. पोम्पेरोग से ग्रसित ललित की जिंदगी में अब सुधार हो रहा है। अब तक 11 डोज लगवा चुके ललित के चेहरे पर मुस्कान छा रही है लेकिन उसके लिए अभी और दवा की जरूरत है। आम लोगों की मदद से ललित को नौ डोज लगी और केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री ने दो डोज का प्रबंध करवाया लेकिन इसके लिए अभी केन्द्र या राज्य सरकार की ओर से पूर्ण उपचार मुफ्त करने की जरूरत है, यह फाइल अटकी हुई है। आम लोगों की मदद भी अब बंद है। बाड़मेर के ललित सोनी का उपचार एम्स अस्पताल में प्रारंभ होने के बाद लगातार 11 वैक्सिन की डोज लगने से ललित की हालत में सुधार हुआ है और वह अब परिजनों के साथ में जीने की उम्मीद पालने लगा है,लेकिन परेशानी है कि उसको यह डोज हर पंद्रह दिन बाद चाहिए। परिजन एक डोज लगते ही अगली डोज को लेकर चिंता में आ जाते है। सरकार मुफ्त करेराज्य व केन्द्र सरकार के पास करीब एक साल से ललित के उपचार की दरख्वास्त है। दोनों ओर से बड़ी मदद नहीं हुई है। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने दो डोज का प्रबंध अभी करवाया है। चिकित्सामंत्री हां भरे तो बात बनेकेन्द्रीय चिकित्सा मंत्री के पास में स्थानीय भाजपा नेताओं क...

डेंगू बढ़ा खूब, मौतें 'कम'...!

Image
महेन्द्र त्रिवेदी बाड़मेर. साल 2021 कोरोना के बाद सबसे ज्यादा डेंगू ने डराया है। इस साल डेंगू पॉजिटिव की संख्या रेकार्ड स्तर पर पहुंच गई। जितना पहले डेंगू कभी डरावना नहीं रहा, इस बार यह स्थिति हो गई कि वार्ड में लगाए गए अतिरिक्त बेड भी कम पड़ गए। अब स्थिति यह है कि नवम्बर बीत रहा है, लेकिन डेंगू पीडि़त लगातार भर्ती हो रहे हैं। बाड़मेर के फील्ड अस्पताल (डोम) में गुरुवार को दो पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। यह सिलसिला अब धीमा जरूर पड़ा है। लेकिन थमा नहीं है। बाड़मेर जिले में चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक कुल 609 पीडि़त सामने आ चुके हैं। बाड़मेर जिले में डेंगू रेकार्ड स्तर को पार कर गया है। इसके बाद भी मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि विभाग मान रहा है कि सर्दी बढऩे के साथ डेंगू का असर कम होगा, लेकिन पॉजिटिव फिर भी मिल रहे हैं और अस्पताल में भर्ती होने तक की स्थिति सामने आ रही है। जिले में डेंगू का असर गांवों में अधिक रहा है। लेकिन इस साल स्थिति बराबर जैसी है। शहरों और कस्बों में डेंगू के मरीज खूब बढ़े है। गांवों में भी फोगिंग की पड़ी जरूरत शहर में फोगिंग होती रही है। लेकिन इस बार गांवो...

15 देश मिलकर कर रहे क्रूड ऑयल मॉनोपोली, बाड़मेर तोड़ेगा

Image
रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. विश्व के बड़े 15 देश मिलकर कच्चा तेल निर्यात की मॉनोपोली पर उतर आए है। भारत,अमेरिका और चीन तीनों बड़े देशों को कच्चा तेल इतने महंगे दाम पर पहुंच रहा है । अब इसकी मॉनोपोली तोडऩे को घरेलू उत्पादन बढ़ाना निहायत जरूरी हो गया है। भारत इसके लिए बाड़मेर-सांचौर बेसिन से घरेलू तेल का उत्पादन युद्ध स्तर पर बढ़ाएगा। फिलहाल देश के तीनों बड़े स्ट्रेटिक रिजर्व से 50 लाख बैरल तेल बाजार में उतारा गया है। यह पहली बार हुआ है, अन्यथा केवल युद्ध या आपात हालात में ही रिजर्व तेल को निकाला जाता है। तेल निर्यात का 91 प्रतिशत हिस्सा 15 तेल उत्पादन देशों से होता है, इन देशों ने अपना संगठन बना लिया है। जो फिलहाल तेल की कीमतें आसमान पर ले जाने के साथ ही निर्यात को लेकर भी हाथ खींच रहे है। भारत में 80 प्रतिशत के करीब तेल आयात होता है और 20 फीसदी घरेलू उत्पाद है जो प्रतिदिन करीब 7.5 लाख बैरल है। एपिक देशों की मॉनोपोली के चलते अब क्रूड ऑयल के दाम करीब 80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए है। इतने महंगे दामों का असर पूरे देश की महंगाई पर होने लगा है। 50 लाख बैरल तेल निकाला देश के तीन स्ट्रेटि...

अंजीर पर थार की नजर, बाड़मेर बन रहा नया घर

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. नवाचार की पर्याप्त बन रही थार की धरा की नजर अब अंजीर उत्पादक के रूप में बनने की उम्मीद है। दो साल पहले अंजीर की शुरुआत हुई और अब १६० हैक्टेयर में पौधे लहलहा रहे हैं। प्रति हैक्टेयर कम से कम तीन लाख की आमदनी किसान को होने की आस पर धरतीपुत्र इसमें रुचि ले रहे हैं। जैसे-जैस पौधे बढ़ेंगे वैसे-वैसे इसका उत्पादन भी बढ़ेगा जो लगभग प्रति पौधा तीस किलो तक पहुंच जाएगा जिसके बाद किसानों की आय और ज्यादा बढ़ जाएगी। अंजीर का पौधा पन्द्रह साल तक पैदावार देता है। सीमावर्ती जिले के बाड़मेर अनार उत्पादन में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तो खजूर से भी किसानों की किस्मत चम कर रही है। अब अंजीर भी किसानों की आय का बड़ा जरिया बनेगी, क्योंकि थार में अब किसान अंजीर के पौधे लगाने पर ध्यान दे रहे हैं। दो साल पहले बाड़मेर, चौहटन और गुड़ामालानी बेल्ट में तीन-चार किसानों ने अंजीर के पौधे लगाए और नवाचार शुरू किया। यहां के वातावरण में पौधे फलने-फूलने लगा तो अन्य किसान भी अंजीर के पौधे लगाने में रुचि दिखाने लगे। इस पर मात्र दो साल में ही १६० हैक्टेयर में अंजीर के पौधे लहलहाने लगे हैं। अब पूरे ज...

धर्म आराधना और प्रभु भक्ति के सन्मार्ग की ओर ले जाता- सुमतिचन्द्र सागर

Image
बाड़मेर. मुनि सुमतिचन्द्रसागर, शीतलचन्द्रसागर के सानिध्य में उवसग्गहर आराधक के तत्वावधान में चातुर्मास हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। उपाध्यक्ष सुरेश बोहरा व पवन संखलेचा नमन ने बताया कि गुरुवार को मुनिवृंद का कृषि मंडी की ओर विहार हुआ। कार्यक्रम में मुनि सुमतिचंद्र सागर ने कहा कि धर्ममय जीवन से ही हर व्यक्ति का विकास संभव है। धर्म आराधना, प्रभु भक्ति सन्मार्ग की ओर ले जाते हैं। उन्होंने बाड़मेरवासियों की सेवाभक्ति की अनुमोदना की। विदाई समारोह में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, नगरपरिषद सभापति दिलीप माली, ढाणी जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष केसरीमल पड़ाइया,एवं पाठशाला के शिक्षकों का श्रीसंघ की ओर से बहुमान किया गया। मेवाराम जैन ने कहा कि मुनिवृंद के आने से तप, जप की गंगा बही। पाठशाला से बच्चों में सुसंस्कारो का निर्माण हुआ। दिलीप माली ने कहा कि चार माह में काफी धर्म आराधना हुई। स्वागत भाषण में अध्यक्ष रमेश छाजेड़ ने चातुर्मास में हुए समस्त कार्यकर्मो की संक्षिप्त में व्याख्या की। संरक्षक वीरचंद भंसाली अपना समर्पण व्यक्त किया। अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष हंसराज कोटडिया, मुकेश जैन एडवोकेट, गौतम च...

कोविड-19: फाइव फोल्ड स्ट्रेटजी से कोरोना की तीसरी लहर रोकने की तैयारी

Image
बाड़मेर. त्योहारों और शादियों की सीजन के बाद कोविड-19 संक्रमण की बढ़ती आशंका को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। महामारी के प्रति बढ़ती लापरवाही और उदासीनता के कारण प्रदेश में नए केस बढऩे शुरू हो गए है। हालांकि अभी संख्या काफी कम है। लेकिन बढ़ते की आशंका पूरी है। इसलिए अभी से ही रोकथाम को लेकर चिकित्सा महकमा अलर्ट होने के साथ अन्य जिलों के लिए एक फाइव फोल्ड स्टे्रटजी पर काम शुरू करने को कहा है। जिससे संक्रमण को बढऩे से पहले ही रोका जा सका। प्रदेश में पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि कोविड के मामले बढ़े हैं। बड़े शहरों से ज्यादा संक्रमित सामने आए हैं। वहीं फ्री हो चुके जिले में फिर एक्टिव केस की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को लेकर अभी तक कोई जांच व क्वारंटीन जैसी व्यवस्थाओं और पांबदियों को लेकर निर्देश नहीं है। लेकिन अब विभाग संक्रमित मामलों को गंभीरता से लेगा, क्योंकि कोविड महामारी की शुरूआत में एक ही मरीज आया था, जो बाद में प्रदेश में यह संख्या लाखों में हो गई और हजारों लोग कोविड के शिकार हो गए। क्या है फाइव फाल्ड स्ट्रेटजी संक्...

शहर की सरकार दो साल में दो कदम ही चली, दौड़ लगाने की दरकार

Image
भवानीसिंह राठौड़ बाड़मेर. नगर परिषद बोर्ड के दो साल के विकास कार्य आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया को तकते हुए मंथर गति से चल रहे है। सवा लाख से पार आबादी और मीलों तक फैल रहे बाड़मेर शहर के लिए नगरपरिषद अब करोड़ों रुपए महीना खर्च करे तो सफाई और अन्य इंतजाम हों। नई योजनाएं जो शहर में स्वच्छता, सौंदर्य और ग्रीन बाड़मेर-क्लीन बाड़मेर के ध्येय को पूरा करे ऐसी योजनाओं का बड़ा खाका तैयार नहीं हुआ है। शहर की सरकार को आने वाले तीन साल में बहुत कुछ करना बकाया है। 13 करोड़ की आय 17 करोड़ का खर्चा नगर परिषद के कांग्रेसनीत बोर्ड ने दो साल के कार्यकाल में शहर में विकास के नाम पर करीब 17 करोड़ रुपए खर्च किए है। जिसमें सड़क, नाली समेत विद्युतीकरण के काम शामिल है, जबकि नगर परिषद को दो साल में आय महज 13 करोड़ रुपए हुई है। ऐसे में आय से पांच करोड़ रुपए ज्यादा खर्च हुए है। --- यह निर्णय अधरझूल - फायर फाइटिंग सिस्टम लागू नहीं, बाजार में एक बड़ा हादसा भी हुआ - अतिक्रमण मुक्त करने की सूची बनी, अतिक्रमण नहीं हटे - भूमि शाखा में जमा पट्टा पत्रावलियां अभी तक लंबित 20 फीसदी सुधरी सफाई व्यवस्था - नगर परिषद ब...

अब आटे-दाल के भाव पड़ रहे मालूम

Image
बाड़मेर. कहावत है कि आटे-दाल के भाव मालूम पडऩा, अब यह हर व्यक्ति को पता चल रहा है। बाजार में यह स्थिति हो गई है कि महीने का सामान खरीदने जाओ तो पिछले बजट के अनुसार दैनिक जरूरतें की वस्तुएं खरीदनी है तो काफी कुछ छूट जाएगी। वस्तुओं के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही इंधन के दामों में वृद्धि जारी है। चावल-दाल को सामान्यत: सस्ता माना जाता रहा है। अब स्थिति उलट हो गई है। मध्यम वर्ग के लिए भी चावल-दाल खाना मुश्किल हो गया है। इससे नीचे के वर्ग की तो कल्पना ही की जा सकती है। चावल के भाव आसमान छूने लगे हैं। साधारण चावल की प्रति किलो कीमत 100 रुपए से अधिक हो चुकी है। वहीं दालें तो 110 रुपए प्रति किलो से आगे निकल रही हे। गरीब के लिए दाल-रोगी मानी जाती थी, लेकिन अब गरीब तो क्या मध्यम वर्ग के लिए दाल खरीदने से पहले सोचना पड़ रहा है। बढ़ता जा रहा है रसोई का बजट दैनिक जरूरतों में किसी भी घर में सबसे अधिक खर्च रसोई पर होता है। खाने-पीने की वस्तुओं की खपत रोजाना होती है। ऐसे में सबसे अधिक रसोई के बजट पर फोकस रहता है। महंगाई की बढ़ती मार के कारण अब रसोई का बजट हर महीने बढ़ जाता है। पिछले ...

मुख्यमंत्री देंगे बाड़मेर शहर को ये चार सौगातें

Image
- एक आरओबी और एक आरयूबी से मिलेगा बड़ा फायदा फोटो समेत बाड़मेर पत्रिका. बाड़मेर शहर के विकास में चार बड़ी घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इंतजार हो रहा है। दिसंबर माह में मुख्यमंत्री इन योजनाओं को बाड़मेर आकर प्रारंभ करेंगे। इसमें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, चौहटन आरोबी, आरयूबी शास्त्रीनगर और इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रशासनिक भवन शामिल है। 191 करोड़ का सुपरस्पेशलिटी अस्पताल 100 बीघा जमीन में मेडिकल कॉलेज के पास में बनेगा। इसमें प्रथम चरण में कॉर्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉॅजी की शुरूआत होगी। इसके बाद अन्य सुविधाएं मिलेगी। अभी अस्पताल से मरीजो को रैफर किया जा रहा है, फिर यह जरूरत नहीं पड़ेगी 34 करोड़ का आरओबी चौहटन रोड़ शहर में चौहटन रोड़ पर अब ट्रेफिक की बड़ी समस्या है। इसको लेकर आरओबी की स्वीकृति हुई है। आरओबी बनने से बाड़मेर से चौहटन, धोरीमन्ना, गडरारोड़, सांचौर की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ा फायदा होगा। शहर का चौहटन रोड़ से जुड़ा आधा इलाका लाभान्वित होगा। 3.50 करोड़ का आरयूबी शास्त्री नगर शहर के शास्त्रीनगर में पुराना जाटावास गंगाराम चौधरी के ...

रेगिस्तान में दिखाएं 1965 और 1971 का युद्ध, जैसलमेर की तरह दौड़े आएंगे पयज़्टक

Image
एक्सट्रा ऑडिज़्नरी स्टोरी फोटो समेत बाड़मेर पत्रिका. 1971 के युद्ध की स्वणज़्जयंती वषज़् में राज्य के चार जिले बाड़मेर-जैसलमेर-बीकानेर और श्रीगंगानगर के युद्धशौयज़् को बॉडज़्र टूरिज्म बनाकर मैप तैयार हों तो न केवल अदम्य साहस, शौयज़्,वीरता और युद्ध कौशल से आने वाले पीढिय़ां रूबरू होगी अपितु बॉडज़्र टूरिज्म के नए अध्याय से प्रदेश जुड़ जाएगा। जैसलमेर के लोंगेवाला में करीब 50 हजार सैलानी सालाना पहुंच रहे है और 10 से 15 करोड़ का पयज़्टन व्यवसाय फलफूल रहा है। इसी नक्शे पर बाड़मेर,बीकानेर और श्रीगंगानगर को उतारा जाए तो बॉडज़्र टूरिज्म की इबारत लिखी जाएगी। 1965 और 1971 के युद्ध क्यों महत्वपूणज़् 1965 और 1971 का युद्ध देश की पश्चिमी सीमा के बाड़मेर,जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर की जमीन से लड़ा गया था, यहां से पाकिस्तान को न केवल खदेड़ा गया भारत ने 1971 के युद्ध में बाड़मेर से छाछरो तक फतेह कर लिया था। जैसलमेर से लें सीख :15 करोड़ कमाई,50 हजार सैलानी आते है जैसलमेर पयज़्टन नगरी है लेकिन यहां से करीब 160 किमी दूर तनोट माता के मंदिर के साथ ही लोंगेवाला में 1971 के भारत पाक युद्ध के जीवंत...

टांके में गिरने से महिला की मौत

Image
रामसर. क्षेत्र के अभेे का पार में स्थित सोढाई में टांके में गिरने से एक महिला की मौत हो गई । परिजनों के पुलिस कोसूचित करने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को बरामद किया । उसके बाद पीहर पक्ष वालों को सूचित किया गया । शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार सोढाई निवासी पूजा पत्नी शैतान उम्र 28 वर्ष जाति जोगी की मंगलवार को दोपहर टांके में गिरने से मौत हो गई ।पीहर पक्ष से आए परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का संदेह जताया और मृतका का पोस्टमार्टम रामसर में नहीं करवाने पर अड़ गए। विवाद की स्थिति होने पर रामसर पुलिस ने बुधवार को बाड़मेर जिला चिकित्सालय से बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। ससुराल पक्ष के अनुसार महिला दोपहर को टांके से पानी भरते हुए पैर फिसलने से टांके में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय उसके परिवार के लोग एक पड़ोसी के खेत में कार्य करने गए हुए थे। खेत से घर वापस आने के बाद मृतका के घर पर नहीं मिलने के बाद इधर उधर देखा तो शव टांके में मिला। इधर पीहर...

हर माह करोड़ों की विद्युत चोरी: सात माह में 5 करोड़ यूनिट बिजली चोरी

Image
बाड़मेर. जिले में विद्युत चोरी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां लगाम कसने के लिए तमाम प्रयास करने के बावजूद भी करोड़ों रुपए की विद्युत चोरी हो रही है। जोधपुर डिस्कॉम को पता चला कि खपत के अनुसार बिलिंग नहीं हो रही है। तभ डिस्कॉम ने विद्युत चोरों के खिलाफ अभियान की शुरूआत की गई। जानकारी के मुताबिक अप्रेल-अक्टूम्बर के बीच सात माह में 7.47 प्रतिशत विद्युत की छीजत हुई है। जिसमें पचास फीसदी विद्युत चोरी का आंकलन है। डिस्कॉम के आंकड़ों के अनुसार सात माह 125 करोड़ यूनिट की खर्च हुई है, जबकि 115 करोड़ यूनिट की बिलिंग हुई है। ऐसे में 10 करोड़ यूनिट की बिलिंग नहीं हुई है। हालांकि विभाग का तर्क है कि 10 करोड़ यूनिट में पचास फीसदी यूनिट तकनीकी वजह माना जाता है। यह है आंकड़ों की सच्चाई विभाग ने 7.47 फीसदी छीजत हुई है, यहां 10 करोड़ यूनिट की बिल्डिंग नहीं हुई है। हालांकि इसमें 5 करोड़ यूनिट की डिस्कॉम चोरी मान रहा है। ऐसे में सात माह में 40 करोड़ रुपए की बिजली चोरी हुई और 40 करोड़ की बिजली तकनीकी खामी के चलते बेकार हुई है। सात माह में डेढ करोड़ का जुर्माना विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए डि...

बेटी ने कहा दहेज की राशि से कन्या छात्रावास दे दो, पिता ने दिए-75 लाख

Image
बाड़मेर पत्रिका. विवाह और अन्य अवसर पर अब सामाजिक सरोकार को लेकर पहल करने के उदाहरण सामने आने लगे है। बाड़मेर शहर में हुई एक शादी में कन्यादान में पिता की ओर से दी जाने वाली राशि को समाज के कन्या छात्रावास के लिए देने की घोषणा हुई। बाड़मेर शहर में किशोरङ्क्षसह कानोड़ की पुत्री अंजलि कंवर के विवाह आयोजन पर अंजलि कंवर ने पिता की ओर से भेंट स्वरूप दी जाने वाली राशि को समाज के कन्या छात्रावास के लिए देने की इच्छा जताई। पिता ने इसे स्वीकार करते हुए राजपूत समाज कन्या छात्रावास के लिए यह राशि देने की स्वीकृति दी तो वर पक्ष से केप्टिन हीरसिंह भाटी ने भी इसे तत्काल स्वीकार किया। समारोह में मौजूद बारातियों-घारातियों व मेहमानों के सामने तारातरा मठ के महंत स्वामी प्रतापपुरी शास्त्री ने इसे समाज के लिए अच्छी पहल बताते हुए कहा कि धन को समाज हित में लगाना और कन्यादान के वक्त कन्या छात्रावास की बात कहना अपने आप में समाज को प्रेरित करने का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व किशोरसिंह कानोड़ इस छात्रावास के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि दे चुके है और अब शेष रकम के लिए भी इस तरह पहल करना मिसाल है।...

100 बीघा जमीन में बांदरा में बनेगा मिनी फूड पार्क

Image
100 बीघा जमीन में बांदरा में बनेगा मिनी फूड पार्क - बाड़मेर पत्रिका. जिले के बांदरा गांव के समीप करीब 100 बीघा जमीन मिनी फूड पार्क के लिए आवंटित की गई है। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत आवंटित हो रहे इस पार्क से किसानेां को एग्रो प्रोसेसिंग के लिए फायदा मिलेगा। राज्य सरकार ने बजट भाषण में जिलों में मिनी फूड पार्क स्थापित कर किसानों को अपने कृषि उत्पादों के प्रसंस्करणों को प्रदर्शित करने और फसल का उचित मूल्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इसको लेकर बांदरा गांव के पास में 100 बीघा जमीन आवंटित की गई है। इस मिनी फूड पार्क में कृषि जिंसों के उत्पादन क्षेत्र के समीप ही खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों, कोल्ड स्टोरेज, इन्कयूबेशन सेंटर, वेयर हाऊस, कॉमन प्लेटफार्म आदि की स्थापना की जाएगी। मिनी फूड पार्क की स्थापना से स्थानीय कृषि उपजों के प्रसंस्करण, व्यवसाय, निर्यात एवं मूल्य संवद्र्धन को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे किसानों की आय में भी इजाफा होने की उम्मीद है। कृषि विपणन विभाग व कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से विकसित होगा फूड पार्क मिनी फूड पार्क कृषि विपणन विभाग व कृषि विपणन बोर्ड के माध्...

खुद के अब खाने के लाले....जो स्कूल-आंगनबाड़ी को पाले

Image
खुद के अब खाने के लाले....जो स्कूल-आंगनबाड़ी को पाले - लाखों महिलाओं को मिल रहा कम मानदेय - चतुर्थ श्रेणी बनाकर नियमित करने की उठाई मांग - पचास साल में मानदेय 8000 तक भी नहीं पहुंचा फोटो समेत बाड़मेर पत्रिका. कहते है रोटी बनाने वाला कभी भूखा नहीं रहता लेकिन राज्य में रोटियां बनाने वालों को इसके लाले पड़ रहे है। बढ़ी महंगाई ने तो इनकी थाली में अब तक आ रही मुश्किल से चार रोटी को भी दो पर ला दिया है। सालों से मानदेय बढ़ोतरी और उचित मानदेय के लिए संघर्ष कर रहे इन लाखों संविदाकर्मियों में अधिकांश महिलाएं है। राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका की नियुक्ति महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से है। गर्भवती और धात्री महिलाओं के साथ ही कुपोषित बच्चों का आंगनबाड़ी में जोड़कर इनको पोषाहार के रूप में पौष्टिक आहार देना इनका मुख्य जिम्मा है ताकि जच्चा और बच्चा सुरक्षित रहे। करीब पांच दशक से इस परियोजना से जुड़ी इन महिलाओं में कार्यकर्ता का मानदेय अब तक 7800रुपए ही पहुंचा है और सहायिका 4250 रुपए मासिक ही प्राप्त कर रही है। इतने कम मानदेय में इनके लिए महंगाई के इस दौर में गु...

सर्दी मिटा रहीं चिंता, घट रहा डेंगू का दंश

Image
बाड़मेर. डेंगू की चिंता में परेशान थार में बस अब दस दिन और की बात होने लगी है। क्योंकि बढ़ती सर्दी ने डेंगू के दंश का कम कर दिया है। एक सप्ताह में ही डेंगू के मरीजों की तादाद एक तिहाही हो गई है। इनमें अधिकांश के बुखार की नहीं प्लेटलेट कम होने की बात सामने आ रही है। राहत की बात यह भी है कि बढ़ती सर्दी के बीच इस बार मौसमी बीमारियां जैसे वायरल बुखार, जुकाम, खांसी के मरीज काफी कम आ रहे हैं। आज से एक सप्ताह पहले जहां डेंगू के मरीज १७०-८० आ रहे थे वे अब घटकर ७०-८० तक पहुंच गए हैं। भर्ती मरीजों में भी करीब सवा सौ की कमी आई है। पिछले कुछ समय से बाड़मेर में डेंगू ने पांव पसार रखे हैं। राजकीय मेडिकल चिकित्सालय बाड़मेर में डेंगू के चलते ओपीडी पर मरीजों की भीड़ रहती थी तो भर्ती मरीजों के चलते बेड कम पड़ रहे थे। एेसे में डोम अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जा रहा था। लोग कोरोना की तरह डेंगू के बढ़ते प्रकोप से परेशान थे। बिगड़ती स्थिति के बीच अचानक बढ़ी सर्दी ने डेंगू की चिंता को आधा कर दिया है। पूर्व में जहां प्रतिदिन १७०-८० मरीज राजकीय अस्पताल में जांच के दौरान डेंगू के मिल रहे थे वहां अब पिछल...

ग्रामीण प्रतिभाओं को तरासने का मिले मौका

Image
रामसर. क्षेत्र के पांधी का पार स्थित एमवीएम रेगिस्तान माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को 65वीं जिला स्तरीय खो खो खेलकूद प्रतियोगिता (छात्र वर्ग) का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि छोटू लाल मीणा तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी पूनमाराम , इलम खान प्रधानाधयापक की अध्यक्षता, संस्थान निदेशक अली मोहम्मद , विशिष्ट अतिथि रहमान खान के सानिध्य में हुआ। खंड विकास अधिकारी पूनमाराम ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन में बहुत ही आवश्यक है । खेलों से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिता समय-समय पर हो , जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने का मौका मिलता है। सभी विद्यार्थी खेल खेल की भावना से खेलें और मिलजुल कर रहें। खेल भाईचारा, आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ाने वाले होते हैं। इस प्रतियोगिता में रहमान खान समाज सेवी अभे का पार, सरपंच रोशन खान चाडार मदरूप , सरपंच सफी मोहम्मद तामलियार , सरपंच ओसमान खान पादरिया ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में 71 टीमों के 852 खिलाड़ी भाग लेंगे। अपने भाग्य की किस्मत आजमा रहे हैं। संस्थान निदेशक अली मोहम्मद ने प्रतियोगिता का प...

रण और क्रीक में दिखाई शक्ति, नभ-जल-थल ने किया सागर अभ्यास

Image
बाड़मेर. पश्चिमी सीमा में कच्छ के रण का वो इलाका जहां से मछुआरों के जरिए घुसपैठ करने और क्रीक और रण को कमजोर कड़ी मानकर बार-बार दुश्मन देश की ओर से टारगेट करने के मंसूबे पाले जाते है अब भारत ने उसी क्षेत्र को मजबूत और मुश्तैद करने के इरादे से चार दिवसीय सागर शक्ति अभ्यास में नभ, जल और थल से आंतरिक सुरक्षा की मजबूती का अभ्यास किया। सेना, नौसेना, भारतीय तट रक्षक, सीमा सुरक्षा बल एवं पुलिस का चार दिवसीय संयुक्त अभ्यास सोमवार को संपन्न हुआ। वर्ष 2000 के बाद पहली बार कच्छ के इस इलाके में यह प्रयास हुआ है। पश्चिमी सरहद की आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से कच्छ प्रायद्वीप के क्रीक व रन सेक्टर में पहली बार भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का आक्रामक रूख के साथ संयुक्त अभ्यास चार दिवस में सोमवार को समाप्त हुआ। इस समुद्री आक्रामक का नाम सागर शक्ति अभ्यास रखा गया था। जवाबी तंत्र वो भी संयुक्त पश्चिमी सरहद पर वर्तमान व आगे आने वाले विभिन्न नए खतरों व घुसपैठ के प्रति संयुक्त जबावी तंत्र को विकसित करने के लिए केन्द्रीय व राजकीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ भारतीय सेना, नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल,...

अनवर कोई यूं ही नहीं बनता.... जीना पड़ता है अपने भीतर पूरा रेगिस्तान

Image
अनवर कोई यूं ही नहीं बनता.... जीना पड़ता है अपने भीतर पूरा रेगिस्तान - पद्मश्री अनवरखां बहिया का जीवन लोकगायकी को समर्पित - खम्मा-घणी, बाप-दादों ने सिखाया वो ही गाता हूं...यजमानों पर वारी-बलिहारी फोटो समेत बाड़मेर पत्रिका. पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे गए अनवरखां बहिया कहते है संगीत तो खम्माघणी मांगणिहार मां के पेट से सीख लेता है। हमारे बाप-दादों ने जो सिखाया वो ही गाता हाूं और यजमानों और गांववालों की वारी-बलिहारी जिन्होंने हमारी गायकी को पीढिय़ों से जिंदा रखा है। आज भी लाखों रुपए न्यौछावर कर दंू, मेरे यजमानों के यहां मांगलिक अवसर हों तो..। शुक्रगुजार है हम लोग कोमल दा(कोमल कोठारी) और पदमश्री मगराज जैन के जिन्होंने पचास साल पहले हम मांगणिहारों की अंगुली पकड़कर देश-विदेश के मंच पर पहुंचाया। अनवरखां बहिया को हाल ही में देश के राष्ट्रपति ने पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। जैसलमेर के बहिया गांव के अनवर के पदमश्री अनवरखां बनने की कहानी में एक पूरा तप है जो दर्शाता है कि सारी जिंदगी कोई अपने भीतर पूरा रेगिस्तान और माटी की महक को लेकर जीता है,तब अनवर बनता है। 1960 में बहिया गांव में रमज...

65वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिया आज से

Image
बाड़मेर. स्थानीय आदर्श स्टेडियम में मंगलवार से प्रारंभ हो राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिया में दो हजार से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिया 23 से 28 नवम्बर तक चलेगी। प्रतियोगिया का आयोजन मुल्तान मल भीखचन्द छाजेड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में किया जा रहा है। संयुक्त संचालन सचिव एवं प्रधानाचार्य कमलसिंह रानीगांव ने बताया कि राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा मामले एवं खेलमंत्री राजस्थान सरकार अशोक चांदना करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक मेवाराम जैन करेंगे। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, सभापति दिलीप माली, उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा बीकानेर ब्रह्मानन्द महर्षि, मु.शि.अ. बाड़मेर भीखाराम प्रजापत, समाजसेवी जोगेंद्र सिंह, आजाद सिंह, ठाकराराम माली व अर्जुन माली अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। राणीगांव ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न दौड होगी जबकि शार्ट पुट थ्रो व लोंग जम्प का फाइनल होगा। वहीं दूसरे दिन विभिन्न तरह की आठ व तीसरे दिन नौ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। source htt...

‘तीनों कृषि कानून थे किसानों के हित में’

Image
बाड़मेर. भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानून वापस ले जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा ही कृषि एवं किसान के हित में ही कार्य किया है। उसी का परिणाम था कि किसान के खाते में 6000 रुपए प्रति वर्ष सीधे बैंक अकाउंट में जमा होते हैं। तीनों कृषि कानून यद्यपि किसानों के हित में थे लेकिन हम अपनी बात को किसानों तक सही ढंग से बता नहीं पाए उसी का परिणाम रहा कि कुछ समय बाद कृषि कानून केंद्र सरकार को वापस लेने पड़े। इन तीनों बिलों से निश्चित रूप से किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव होने थे इनके पीछे केंद्र सरकार की मनसा स्पष्ट थी लेकिन अपनी बात बताने में हम विफल रहे। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि आने वाले समय में भी केंद्र सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित है तथा किसानों के हित में कार्य करती रहेगी। source https://www.patrika.com/barmer-news/all-three-agricultural-laws-were-in-the-interest-of-farmers-7186635/