Posts

Showing posts from August, 2022

आज ही के दिन गणेश चतुर्थी पर 77 साल पहले रातानाडा में बिराजे थे गणपति

Image
बाड़मेर शहर के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित रातानाडा गणेश मंदिर आस्था का बड़ा स्थल है। करीब 77 साल पुराने मंदिर में भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा बिराजित है। सैकड़ों लोग प्रतिदिन और गणेश चतुर्थी और अन्य पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन को उमड़ते हैं। बाड़मेर में मंदिरों का इतिहास रहा है। जिसमें गणेश मंदिर रातानाडा का नाम भी प्रमुख है। मंदिर से श्रद्धालुओं की आस्था की डोर मजबूती से जुड़ी हुई है। बुधवार को यहां सैकड़ों लोग दर्शन को पहुंचते हैं। पहाड़ी क्षेत्र में मंदिर होने के कारण यहां की प्राकृतिक छटा भी निराली नजर आती है। मिट्टी की प्रतिमा बिराजित मंदिर के पुजारी मोफतलाल दवे बताते हैं कि यहां पर बिराजित प्रतिमा मिट्टी से निर्मित है। यह प्रतिमा हस्तनिर्मित है। गणेश मंदिर की स्थापना पर ही प्रतिमा का निर्माण करवाया गया था। विक्रम सम्वत 2002 भाद्रपद सुदी गणेश चतुर्थी को ही मंदिर की प्रतिष्ठा हुई थी। पिछले 77 सालों से उनका परिवार यहां पर नियमित रूप से पूजन कर रहा है। मंदिर प्रतिष्ठा में इनका रहा था योगदान मंदिर के पुजारी दवे के अनुसार मंदिर में मिट्टी की प्रतिमा बिराजि...

पाकिस्तान से लगती सीमा में क्यों चर्चित है पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम ...पढ़ें पूरी खबर

Image
बाड़मेर. सरकारों की बेरुखी और तकनीक के दौर में लघु और कुटीर उद्योग लगभग दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। रेगिस्तानी इलाका जहां एक जमाने में लघु और कुटीर उद्योगों की बाढ़ रहती थी। अब बीते जमाने की बात हो रही है। इस बीच, राहत की बात यह है कि पाकिस्तान से लगती सीमा पर बनने वाली पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (rajeev gandhi) के नाम की शॉल आज भी देशभर में पसंद की जा रही है। यहां की शॉल देश की राजधानी दिल्ली में कनॉट प्लेस पर धड़ल्ले से बिकती है। पट्टू और चुनरी की भी काफी डिमांड है। ये खासीयत शॉल और पट्टू की खासीयत यह है कि यह मेरीनो ऊन से बनते हैं। चुनरी पर कशीदाकारी होती है। एक शॉल की कीमत दो हजार से लेकर चार हजार तक है। पट्टू और चुनरी भी ऊंचे दामों में बिकते हैं। बाड़मेर जिले में गिराब के पास बैकुण्ठ ग्राम और जैसलमेर जिले की झिनझिनयाली गांव के शास्त्री ग्राम में शॉल, पट्टू और चुनरी तैयार किए जा रहे हैं। तीनों हैण्डमेड है। बाड़मेर (barmer) की शॉल, पट्टू (सर्दियों में ओढ़ने का ऊनी वस्त्र), चुनरी का कारोबार पन्द्रह से बीच लाख रुपए सालाना है। केन्द्र सरकार का खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग यह सेंटर ...

पूनमकुमार चौधरी की झोली में 88 मेडल, कांस्टेबल से असिस्टेंट कमांडेंट बने

Image
सीमा सुरक्षा बल व निशोनबाजी के खेल में पूनमकुमार चौधरी के नाम से कोई अनजान नहीं है, लेकिन उनके गृह जिले बाड़मेर में बहुत कम लोग पूनम व उनकी उपलब्धियों के बारे में जानते हैं। सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए पूनम अब असिस्टेंट कमांडेंट है। निशानेबाजी के खेल में उन्होंने कुल 88 मेडल जीते हैं, जिसमें 2 मेडल अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं। वहीं 86 नेशनल मेडल है। नेशनल लेवल पर जीते गए मेडल में से 17 गोल्ड मेडल है।   बाड़मेर जिले के कानोड़ निवासी पूनमकुमार चौधरी के पिता सुखराम चौधरी भारतीय सेना थे। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए वह 1985 में सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हो गए। इससे पहले आठवीं तक की पढ़ाई गांव में की। उसके बाद ग्यारहवीं तक का अध्ययन जोधपुर में किया। नवीं कक्षा में ही वह एनसीसी में भर्ती हो गए। छात्र जीवन में एनसीसी में रहते हुए निशानेबाजी की शुरूआत की। एनसीसी कैडेट के तौर पर पूनम ने निशानेबाजी का जो हुनर सीखा, वह बीएसएफ कांस्टेबल की ट्रेनिंग के दौरान ही खुलकर सामने आया। बीएसएफ ने उनकी निशोनबाजी की प्रतिभा को तराशा और पूनम ने बीएसएफ सहित पूरे देश...

राजस्थान में पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश के अंतिम सरहदी गांव में खुलेगी पुलिस चौकी

Image
पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश के अंतिम सरहदी गांव पांचला में पुलिस चौकी खुलेगी। इसके लिए गडरा रोड थाने को पुलिस चौकी खोलने के निर्देश मिले हैं। थानाधिकारी बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सरहदी पांचला गांव में पुलिस चौकी खोलने के आदेश मिले हैं। इसके लिए सोमवार को पटवारी के साथ पांचला पुलिस चौकी के निर्माण के लिए भूमि आवंटन व अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए पांचला जाकर आए हैं।   ध्यान रहे कि अभी हाल ही में 27 मई को पांचला निवासी स्वरूपसिंह पुत्र राणसिंह जाति राजपूत व उसके साथी भुटासिह पुत्र खेतसिंह जाति राजपूत निवासी नरसिगार के साथ मिल कर ईद के तीन दिन बाद में मते का तला बीएसएफ पोस्ट (पांचला) के पास में पाकिस्तान से 5 किलो हेरोइन के पैकेट प्राप्त कर बाडमेर में पंजाब की पार्टी को आगे सप्लाई करना व 27 मई को वापस मते का तला बीएसएफ पोस्ट (पांचला) के पास में पाकिस्तान से 10 किलो हेरोइन के पैकेट प्राप्त कर बाड़मेर में दिल्ली की पार्टी को आगे सप्लाई करना व यह माल सप्लाई करने पर क्रमश: 5 लाख व 10 लाख रुपए प्राप्त होना बताया और 13 जुलाई को वापस माल प...

बाड़मेर में खुला राजस्थान का पहला रेल रेस्टोरेंट, बना हुआ है रेलवे के कोच के अंदर, एन्ट्री के लिए टिकट की ज़रूरत नहीं

Image
बाड़मेर . बाड़मेर रेलवे स्टेशन के पास उत्तर पश्चिमी रेलवे जोन के पहले कोच एसी रेस्टोरेंट का सोमवार को डीआरएम गीतिका पांडेय ने शुभारंभ किया। जोधपुर जोन में यह अपने आप में पहला अनोखा रेस्टोरेंट है, जो पूरा रेलवे के कोच के अंदर बना हुआ है। यह देश का तीसरा व राजस्थान का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट है। देश में रेलवे स्टेशन के बाहर खराब पड़े कोचों को बेच कर रेलवे इसी तरीके के रेस्टोरेंट खोल रहा है। देश के कुछ हिस्सों में इसका आगाज हो गया है। बाड़मेर में सोमवार को इसका विधिवत रूप से आगाज किया गया। रेल रेस्टोरेंट संचालक बादलसिंह दईया ने बताया कि यह रेस्टोरेंट करीब 6 महीने में तैयार हुआ है। रेस्टोरेंट में खाने के दौरान ट्रेन के भीतर होने का एहसास किया जा सकेगा। यह रेस्टोंरेंट दिखने में ट्रेन की तरह है। बाड़मेर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नव स्थापित रेल कोच रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने के बाद डीआरएम पांडेय ने कहा कि खड़े रेल डिब्बे में पूरे परिवार के साथ बैठ कर चलती ट्रेन में खाने में लुत्फ देने वाला रेल कोच रेस्टोरेंट इंडियन रेल का एक नवाचार है। इसमें रेलवे की गैर यात्री भाड़ा आय में वृद...

Student election 2022 : बाड़मेर पीजी में निर्दलीय ​शिवकरण और गर्ल्स कॉलेज में एबीवीपी की स्वाति अध्यक्ष

Image
बाड़मेर छात्रसंघ चुनावों की मतगणतना सुबह 10 बजे शुरू हुई। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर गर्ल्स कॉलेज में एबीवीपी की स्वाति चारण विजयी रही। वहीं, पीजी कॉलेज में निर्दलीय शिवकरण सारण अध्यक्ष बने हैं। अन्य कॉलेजों में ये बनें अध्यक्ष पीजी कॉलेज - शिवकरण सारण, निर्दलीय - 343 गर्ल्स कॉलेज -स्वाति चारण-39 - एबीवीपी एमबीआर कॉलेज बालोतरा - स्वरूपसिंह, एबीवीपी डीआरजे महिला कॉलेज-बालोतरा- साक्षी राजपुरोहित - 75 - एनएसयूआई गवर्मेंट कॉलेज गडरा रोड - शिवम मेघवाल - 29-निर्दलीय गवर्मेंट कॉलेज सिणधरी-रावताराम-21-एबीवीपी गवर्मेंट कॉलेज गुड़ा मालानी -सवाईराम-37-निर्दलीय गवर्मेंट कॉलेज पाटौदी - देवेन्द्र मेघवाल - 47, एबीवीपी गवर्मेंट कॉलेज शिव - लोकेन्द्रसिंह - 23 - एबीवीपी गवर्मेंट कॉलेज सिवाना -धापू माली, 70 - निर्दलीय गवर्मेंट कॉलेज चौहटन- अनिरुद्ध भादू - 17 - एबीवीपी गवर्मेंट कॉलेज सेड़वा - हरजीराम, 13 - एनएसयूआई गवर्मेंट कॉलेज समदड़ी - महेन्द्र माली, 5 - निर्दलीय गवर्मेंट कॉलेज बायतु - ओमप्रकाश, 54 - एबीवीपी गवर्मेंट कॉलेज धोरीमन्ना - रुघनाथराम, एनएसयूआई - 20 जैसलमेर मिश्रीलाल सांवल र...

Student union election: 2022 : बाड़मेर गर्ल्स कॉलेज में एबीवीपी का डंका, स्वाति बनीं अध्यक्ष

Image
बाड़मेर छात्रसंघ चुनावों की मतगणतना सुबह 10 बजे शुरू हुई। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर गर्ल्स कॉलेज में एबीवीपी की स्वाति चारण विजयी रही। वहीं, पीजी कॉलेज की मतगणना दोपहर तक जारी थी। जिले की अन्य सरकारी कॉलेजों में भी अधिकांश में परिणाम जारी कर दिए गए। पीजी कॉलेज - गर्ल्स कॉलेज -स्वाति चारण-39 - एबीवीपी एमबीआर कॉलेज बालोतरा - डीआरजे महिला कॉलेज-बालोतरा- साक्षी राजपुरोहित - 75 - एनएसयूआई गवर्मेंट कॉलेज गडरा रोड - शिवम मेघवाल - 29-निर्दलीय गवर्मेंट कॉलेज सिणधरी-रावताराम-21-एबीवीपी गवर्मेंट कॉलेज गुड़ा मालानी -सवाईराम-37-निर्दलीय गवर्मेंट कॉलेज पाटौदी - देवेन्द्र मेघवाल - 47 - गवर्मेंट कॉलेज शिव - लोकेन्द्रसिंह - 23 - एबीवीपी गवर्मेंट कॉलेज सिवाना -धापू माली, 70 - निर्दलीय गवर्मेंट कॉलेज चौहटन- अनिरुद्ध भादू - 17 - एबीवीपी गवर्मेंट कॉलेज सेड़वा - हरजीराम, 13 - एनएसयूआई गवर्मेंट कॉलेज समदड़ी - गवर्मेंट कॉलेज बायतु - गवर्मेंट कॉलेज धोरीमन्ना - जैसलमेर मिश्रीलाल सांवल राजकीय महिला महाविद्यालय अध्यक्ष तरुणा गेंवा, एनएसयूआई, 71 मतों से विजयी उपाध्यक्ष गायत्री सुथार, एनएसयूआई ...

अमरीका में बोली रूमादेवी ...बदलते परिवेश में अपने पहनावे व बोली को रखें संजोकर

Image
वर्तमान समय में दिनों-दिन हो रहे आधुनिक परिवर्तन में भी हम सभी को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की महत्ती जरूरत है। इस बदलते परिवेश में अपने पारंपरिक पहनावे एवं बोली को सजोंकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। यह बात अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फैशन डिज़ाइनर एवं सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी ने अमरीाका के न्यूयॉर्क में राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमरीका-राना और भारतीय वाणिज्य महादूतावास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में कही। न्यूयॉर्क में बसे भारतीय समुदाय के बीच महिला सशक्तिकरण एवं नया भारत को लेकर आयोजित कार्यशाला में रूमा देवी ने भारतीय अमरीकी समुदाय का आभार व्यक्त करते कहा कि सशक्त महिला-सशक्त भारत की पहचान है। महिला आर्थिक रूप से मजबूत होगी तभी परिवार व देश मजबूत होगा। रूमा देवी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में उदयपुर की रिया दाधीच ने घूमर एवं नागौर की निधि लड्ढा ने वंदे मातरम पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमरीका- राना न्यूयॉर्क के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने कहा कि रूमादेवी के महिला सशक्तिकरण के कार्यों से भारत की छवि और अ...

heavy rain...28 घंटे बाद थमा बरसात का दौर, हर तरफ पानी-पानी

Image
जिले में बरसात का दौर दूसरे दिन गुरुवार को थम गया। इससे पहले बुधवार को रात में भी जमकर पानी बरसा। शहर में सड़कों पर जगह-जगह जल भराव होने से वाहन चालक परेशान हुए। राहगीर भी चल नहीं पाए। बाड़मेर में गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक 73 एमएम बरसात दर्ज की गई। वहीं सुबह से लेकर शाम 7.30 बजे तक 17 मिलीमीटर बारिश हुई। दो दिन में साढ़े तीन इंच से अधिक पानी बरस गया। दो दिनों तक चले बरसात के दौर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में कई जगह रास्ते बंद हो गए। खासकर बाहरी क्षेत्र में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाने से सड़कों पर भी जलभराव बना रहा। मुख्य सड़कों से निकलने में काफी दिक्कतें आई। कई दुपहिया वाहन चालक पानी में गिर भी गए। वहीं बड़े वाहन भी फंस गए। बाड़मेर में रातभर बरसा पानी जिले में करीब 28 घंटों तक बरसात का दौर चला। इस दौरान बुधवार रात को बरसात का सिलसिला चलता रहा। रात में करीब 33 मिलीमीटर बरसात हुई। बारिश का पानी सबसे अधिक सिणधरी रोड व कृषि मंडी रोड के पास एकत्रित हो गया। इसके कारण यहां पर सबसे अधिक लोग परेशान हुए। महादेव नगर में पानी का भराव बरसाती पानी ...

ओके बाय माय लव...सुसाइड नोट में लिखकर युवक कूद गया ट्रेन के आगे

Image
बाड़मेर में आइटीआई कर रहे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना मंगलवार देर रात बाड़मेर के जसदेर धाम के पास की है। छात्र के पास डेढ़ पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसके आखिरी में लिखा था ओके बाय माय लव। सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि रेलवे से मंगलवार रात को सूचना मिली थी जसदेर धाम के पास युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के पर्स से उसकी शिनाख्त मनोहर के रूप में हुई थी। उसके पास से सुसाइड भी मिला है। जांच में सामने आया कि युवक 6-7 साल से बाड़मेर शहर के बलदेव नगर में रूम लेकर पढाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक 15 व 16 अगस्त को खूमाराम निवासी सेतराऊ व रावताराम निवासी नांद ने मृतक के साथ मारपीट की थी। शव पर चोट के निशान भी मिले थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक एक आरोपी की मंगेतर से फोन पर बात करता था। इसका सुसाइड नोट में भी जिक्र है। आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। मृतक युवक की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। बलदेव नगर में रहता था युवक...

Rain...बाड़मेर में साल 2006 जैसा बरसा मानसून, रेकार्ड 149 एमएम बरसात

Image
बाड़मेर में मूसलाधार बरसात से शहर पानी-पानी हो गया। सड़कों पर कई फीट तक पानी भरने से आवाजाही रुक गई। शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से शुरू हुआ बरसात का सिलसिला शाम तक रुक-रुक कर जारी रहा। इस बीच शनिवार को सुबह लगातार चार घंटे में 120 एमएम पानी बरस गया। बाड़मेर में सीजन में यह अब तक की सबसे अधिक बरसात दर्ज की गई है। वहीं शाम 7 बजे तक बाड़मेर में 149 मिलीमीटर तक पानी बरसा। इस बरसात ने साल 2006 को याद दिला दिया। जब 22 अगस्त को बाड़मेर में बारिश हुई थी, जो करीब 163 एमएम थी। बाड़मेर में सुबह से ही भारी बरसात के आसार दिख रहे थे। इस बीच सुबह करीब 7.&0 बजे से सिलसिला शुरू हुआ जो 11.&0 बजे तक पूरे 4 घंटे तक लगातार चला। इस दौरान एक बार भी बरसात कम नहीं हुई। बारिश के चलते पूरे शहर की गलियां पानी से भर गया। कई जगह रास्ते रुक गए। वाहनों की आवाजाही थम गई। अस्पताल के वार्ड में पानी जिला अस्पताल के वार्डों में पानी घुस गया। बरसात का पानी यहां फैलने से मरीज परेशान दिखे। इस बीच ओपीडी परिसर में एमसीएच की ओर से रैम्प से भीतर जाने वाले रास्ते के मुख्य द्वार...

युवा पीढ़ी को समझना होगा आजादी का मूल्य और मायने

Image
बाड़मेर जिले के जैसिंधर गांव के सैकंडरी स्कूल से प्रधानाध्यापक पद से रिटायर्ड 82 साल के बुजुर्ग शंकरलाल आचार्य (पुष्करणा) बताते है कि हम भारत की आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्तमान में युवा पीढी को सबसे अधिक आजादी का मूल्य समझाने की जरूरत है। हमें आजादी ऐसे ही नहीं मिली है। बड़े संघर्ष और बलिदान के बाद स्वतंत्रता हमने पाई है। पहले की पीढ़ी ने तो समझा है। आज की युवा पीढ़ी को आजादी के मायने समझने होंगे। इसका कारण यह है कि युवा पीढ़ी को ही आगे इस स्वाधीनता को सहेजना होगा। इसलिए स्वतंत्रता कैसे और कितने बलिदानों के बाद मिली है, इसका अहसास प्रत्येक भारतीय युवा को होना ही चाहिए। बड़े-बुजुर्ग बताएं बच्चों को आजादी का मतलब बाड़मेर में बेरियों का बास में रहने वाले आचार्य का कहना है कि यह हम सभी बड़े-बुजुर्गों की जिम्मेदारी है कि अपनी युवा पीढ़ी को आजादी का महत्व बताएं। यह शुरूआत बचपन से ही हो जानी चाहिए। जिससे वह युवा होने तक भारत की आजादी के संघर्ष को बेहतर तरीके से समझ पाए। देखा जाए तो आज का युवा समझदार है। बस जरूरत है तो उन्हे...

Lumpy : बाड़मेर में अब तक 40 हजार गोवंश मिला संक्रमित, 3.47 लाख का सर्वे

Image
बाड़मेर. थार के दूर-दराज के क्षेत्रों में लम्पी ग्रस्त पशु रोजाना दम तोड़ रहे है। जहां टीमें नहीं पहुंच पा रही है, वहां रोग ग्रस्त पशुओं की मौतें हो रही है। प्रतिदिन सैकड़ों मौतों की जानकारी सामने आ रही है। लेकिन विभाग के आंकड़े के अनुसार बुधवार को एक दिन में 38 गोवंश की मृत्यु होना बताया गया। वहीं जिले में अब तक कुल 1657 पशुओं की मौत की जानकारी दी जा रही है। जबकि लम्बे चौड़े क्षेत्र में फैले जिले में पशुओं की मौतों का वास्तविक आंकड़ा कई गुना पहुंच चुका है। सर्वे का दायरा भी फैल रहा जिले में लम्पी की रोकथाम व नियंत्रण को लेकर टीमों की ओर से अब तक कुल 3 लाख 47 हजार 267 पशुओं का सर्वे किया गया। जिसमें से 39 हजार 922 गोवंश लम्पी से ग्रसित मिला। इस बीच टीमें बढऩे के बाद सर्वे का दायरा भी फैल रहा है, इसके चलते बुधवार को 37 हजार 866 पशुओं के सर्वे में 2667 संक्रमित मिले। जिनका मौके पर ही उपचार किया गया। वहीं 38 गोवंश की मृत्यु हो गई। प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे जारी, पंचायत समिति मुख्यालयों पर टीमें तैनात पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विनयमोहन खत्री के अनुसार पंचायत समिति मुख्याल...

तालाब को तैर कर पार करने की जिद ले डूबी, 18 घंटे बाद पानी पर तैरता मिला बुजुर्ग का शव

Image
बाड़मेर. जिद के चलते तालाब को तैर कर पार करने उतरे बुजुर्ग का शव दूसरे दिन 18 घंटे बाद गुरुवार को तैरता मिला। कुछ ग्रामीण बुधवार को तालाब पर अच्छी बरसात के चलते खुशहाली को लेकर हवन करने पहुंचे थे, इस दौरान दो लोगों को तैर कर तालाब पार करते देख बुजुर्ग भी पानी में उतर गया और डूब गया। रात में उसकी 10 बजे तक तलाश की गई, लेकिन वह मिला नहीं। सुबह एसडीआरएफ की जोधपुर से पहुंची टीम जब तालाब पर पहुंची तो वहां बुजुर्ग का शव पानी पर तैरता दिखा। सिणधरी उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के सड़ा झुंड ग्राम पंचायत क्षेत्र में तालाब पर हुई घटना के बाद बुजुर्ग फूसाराम पुत्र भीखाराम देवासी निवासी सड़ा झुंड का शव मिलने पर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। एसडीआरएफ की टीम पहुंची, लौटी वापस बुधवार को तालाब में डूबे बुजुर्ग का सर्च ऑपरेशन करने के बाद स्थानीय गोताखोरों व सिविल डिफेंस की टीम को सफलता नहीं मिलने पर प्रशासन ने मौके पर एसडीआरएफ जोधपुर से टीम को बुलाया था। एसडीआरएफ की टीम गुरुवार अल सुबह पायला कला चौकी पर पहुंच गई। उससे पहले स्थानीय लोगों ने तालाब पर बुजुर्ग का शव तैरता देख लिया फिर स्थानीय स...

राजस्थान में सामने आया सनसनीखेज मामला, भतीजी के सगाई तोड़ने पर कर डाली चाचा की नाक

Image
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र के झांफली कल्ला ग्राम पंचायत राजस्व ग्राम नागणासर निवासी एक व्यक्ति के साथ सुवाला निवासी दस जनों के योजनाबद्ध तरीके से हमला करते हुए नाक को चोटिल किया। पुलिस के अनुसार मदनसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी नागणासर (झांपली कल्ला) ने मामले में बताया कि उसकी चचेरी बहन की सगाई को लेकर सुवाला निवासी कुछ व्यक्तियों के साथ नाराजगी चल रही थी। जिन्होंने पूर्व में उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी थी। पुलिस को सूचना देने पर उन्हें पाबंद करवाया गया था। बुधवार सुबह करीब 6 बजे उसके चाचा कमलसिंह पुत्र डूंगरसिंह शौच के लिए घर से बाहर गए। वहां पर पूर्व में घात लगाकर बैठे चुतरसिंह पुत्र दीपसिंह, हुकमसिंह पुत्र भोमसिंह, सुरसिंह पुत्र रायसिंह, प्रभूसिंह पुत्र दीपसिंह, रेवन्तसिंह पुत्र भोमसिंह, शैतानसिंह पुत्र आम्बसिंह, कस्तुरसिंह पुत्र भोमसिंह, मांगसिंह पुत्र डाउसिंह, सोहनसिंह पुत्र सुरसिंह निवासी सुवाला व तगसिंह वाटेयाडा निवासी जसे का गांव हथियारों से लैस होकर कस्तुरसिंह पुत्र भोमसिंह की गाड़ी में सवार होकर आए और कमलसिंह पर जान से मारने की नियत...

तालाब को तैरकर पार करने की जिद में बुजुर्ग डूबा, 7 घंटे की तलाश के बाद भी नहीं मिला

Image
बाड़मेर. सिणधरी उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के सड़ा झुंड गांव में अच्छी बारिश की खुशहाली के चलते स्थानीय तालाब पर यज्ञ करने पहुंचे ग्रामीणों के लिए गुरुवार की रात काटना मुश्किल हो गया। तालाब को तैर कर पार करने की जिद में एक बुजुर्ग डूब गया। जानकारी के अनुसार तालाब पर यज्ञ के दौरान ग्रामीणों में से दो बुजुर्गोँ ने तालाब को तैर कर पार किया। जिसे देखकर तीसरे बुजुर्ग ने भी मानस बना लिया और तालाब में उतर गया। इस बीच पहले उतरे दोनों बुजुर्गोँ तालाब से बाहर आ चुके थे। लेकिन बाद में उतरा तीसरा बुजुर्ग डूब गया। बुधवार शाम करीब 4 बजे डूबा बुजुर्ग रात 10 बजे बाद भी गोताखोर और सिविल डिफेंस की टीम को नहीं मिला। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुवार सुबह फिर से तलाश करने का कहते हुए रैस्क्यू रात होने के कारण बंद कर दिया। अब जोधपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, जो गुरुवार को यहां पहुंचेगी। सिणधरी थाना अधिकारी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि सड़ा झुंड निवासी 50 साल के फुसाराम देवासी पुत्र भीखाराम नहाने के लिए तालाब में उतरा था। दलदल होने से गहरे पानी में चला गया। जिस को ढूंढने के लिए 7 घंटे से प्...

मैं किसी से डरने वाली नहीं, पुलिस क्या पुलिस के काकोजी आ जाए, VIRAL VIDEO में महिला दे रही पुलिस को चुनौती

Image
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक महिला का वीडियो खासा चर्चा में है। यह हैरान-परेशान करने वाला तो है ही, पुलिस को भी चुनौती देने वाला है। एक तरफ जहां सीमावर्ती इलाके की युवा पीढ़ी स्मैक जैसे नशे में डूबकर अपना जीवन बर्बाद कर रही है। दूसरी तरफ, महिला का यह वीडियो तस्करी और नशे को प्रोत्साहित करने जैसा है। वीडियो में वह महिला खुले आम खुद को तस्कर बताते हुए सिस्टम को चुनौती दे रही है। यह वीडियो मंगलवार को बाड़मेर पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस अब इस महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। वीडिया में महिला हिंदी और मारवाड़ी दोनों भाषा में बोल रही है। वह खुद का नाम कमला चौधरी बताती है। पुलिस के अनुसार वह बायतू क्षेत्र की निवासी है तथा वर्तमान में जैसलमेर में रहती है। वीडियो का मजमून: 'मैं किसी से डरने वाली नहीं, पुलिस क्या पुलिस के काकोजी आ जाए. मैं आज चित्तौड़गढ़ जरूर जाऊंला। यों तो मैं 10 दिन पहले एक गाड़ी भरकर दूध और डोडा पोस्त ल्याई थी, वह खत्म हो गया है। ज्यादा से ज्यादा 4-5 कट्टे बचे हुए हैं। कमला राजस्थानी तस्कर...। 'पुलिस वाले भाई लोगों का धन्...

बाड़मेर के चौहटन से चुराए 19 लाख के मोबाइल, 3000 किमी दूर पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचे

Image
चौहटन में 19 दिन पहले एक मोबाइल की दुकान के शटर तोड़कर 19 लाख की चोरी करने की वारदात का खुलासा करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। तीन हजार किलोमीटर दूर पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के एक गांव में चोरी के मोबाइल खरीदारों तक पहुंचकर पुलिस ने दो खरीदारों एवं वारदात को अंजाम देने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। अज्ञात चोरों ने चौहटन कस्बे के मुख्य बाजार में 20 जुलाई की आधी रात बाद एक गाड़ी से शटर तोड़कर दुकान में रखे 11 लाख के मोबाइल, 6 लाख की मोबाइल एसेसरी सामग्री तथा दो लाख की नगदी सहित 19 लाख की चोरी वारदात को अंजाम दिया था, घटना को लेकर दुकान मालिक खूमाराम पुत्र देवाराम जाट ने मामला दर्ज करवाया था। पंश्चिम बंगाल तक तार जुड़े पाए गए चौहटन थानाधिकारी भुटाराम विश्नोई ने बताया कि मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के मामले में एएसआई सुभान खान के नेतृत्व में विशेष गठित टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी सहायता एवं सूचनाओं के आधार पर चोरों का पता लगाने के प्रयास शुरू किए, जिस पर बेलडंगा मुर्शिदाबाद पंश्चिम बंगाल तक इनके तार जुड़े पाए गए। उन्होंने बताया पुलिस टीम ने बेलडंगा तक पीछा कर मोहम...

पहले रुकी दूध की धार, अब पाउडर का भी इंतजार

Image
    दिलीप दवे बाड़मेर. मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में पहली से आठवीं तक के बच्चों को सप्ताह में दो दिन पाउडर दूध दिया जाना था, लेकिन एक माह बाद भी स्कूलों में पाउडर दूध की आपूर्ति नहीं हुई है। लिहाजा, बच्चों के हलक तक दूध नहीं पहुंच सका है। विभाग ने सभी स्कूलों से नामांकन की स्थिति भी ले ली और दूध आपूर्ति करने वाली एजेंसी भी तय हो गई, उसके बाद भी डेयरी फेडरेशन ने स्कूलों में अब तक दूध नहीं पहुंचाया है, जिससे स्कूल शुरू होने के एक महीने बाद भी बच्चों को सप्ताह में दो दिन मिलने वाले दूध के अब तक दर्शन नहीं हुए हैं।   यह भी पढ़ें:पि िता चला रहे गाड़ी तो खाट पर बेटे के पास रहने को मजबूर मां |   दूध पाउडर नहीं पहुंचा - कोराना से पूर्व प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अन्नूपर्णा दुग्ध योजना के तहत बच्चों को दूध पिलाया जाता था, वर्तमान सरकार ने उक्त योजना बंद कर दूध पाउडर पिलाने का निर्णय किया लेकिन वह भी अब तक स्कूलों में नहीं पहुंचा है। जिले में 462812 विद्यार्थियों को मिड डे मील का लाभ मिल रहा है। सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के बच...

college admission : 488 सीटों के लिए 1197 ने किया आवेदन

Image
बाड़मेर एम.बी.सी.स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में तीनों संकाय की प्रवेश सूची और प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया है। बी.ए. की 300 सीटों के लिए प्रथम वरीयता सूची में सामान्य वर्ग में 103, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 13, अपिव के 57, अजा 44, अजजा 19, और विपिव में 1 छात्रा को स्थान मिला है। बीए की प्रतीक्षा सूची में 249 नाम हैं। बायो वर्ग में 65 सीटों के लिए सामान्य वर्ग में 20, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 05, अपिव के12, अजा 9, अजजा 2, कुल 48 छात्राओं को प्रवेश मिला है। प्रतीक्षा सूची में 58 नाम हैं। इसी तरह मैथ्स में 25 सीटों के लिए प्रथम वरीयता सूची में सामान्य वर्ग में 8, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 1, अपिव के 5,अजा 02 अजजा 19, कुल 16 को स्थान मिला है। प्रतीक्षा सूची में 15 छात्राएं है। बीकॉम में 100 सीटों के लिए सामान्य वर्ग में 33, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 1, अपिव के 15, अजा 1, कुल 50 को स्थान मिला है। प्रतीक्षा सूची में 39 छात्राएं हैं। 10 अगसत तक होगी फीस जमा प्राचार्य हुक्माराम सुथार ने बताया प्रवेश की इच्छुक छात्राएं जिनका नाम मेरिट लिस्ट या प्रतीक्षा सूच...

lumpy : बाड़मेर में 80 हजार का सर्वे, 16 हजार से अधिक पशुओं में मिला लम्पी रोग

Image
बाड़मेर जिले में लम्पी से ग्रस्त गोवंश का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पशुपालकों की नींद उड़ गई है। आए दिन पशुओं की मौतें होने से नियंत्रण को लेकर भी स्थिति कमजोर नजर आ रही है। गोशालाओं में भी पशुओं के संक्रमित मिलने का सिलसिला बना हुआ है। वहीं नियंत्रण कक्ष में भी फोन पर पशुपालक लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं। लम्पी की बीमारी के बाद जिले में अलग-अलग टीमें पशुओं में लक्षणों के आधार पर उपचार कर रही है। जिले में अब तक कुल 80 हजार 734 पशुओं का सर्वे किया गया है। जिसमें से कुल 16247 संक्रमित मिलने पर उनका उपचार किया जा रहा है। अब तक 3959 पशु स्वस्थ भी हुए है। एक दिन में मिले 4 हजार से अधिक संक्रमित जिले में एक ही दिन बुधवार को टीमों ने कुल 21216 पशुधन का सर्वे किया। जिसमें 4462 पशु प्रभावित पाए गए। टीमों ने मौके पर ही उनको उपचार दिया। इस बीच जिले में रोग नियंत्रण के लिए दौसा जिले से 4 पशु चिकित्साधिकारी व 12 पशुधन सहायकों का दल भिजवाने के आदेश जारी किए हैं। कलक्टर पहुंचे गोशाला, किया निरीक्षण लम्पी बीमारी के नियंत्रण को लेकर जिला कलक्टर लोकबंधु ने बुधवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों के...

लम्पी से बाड़मेर में बिगड़ रहे हालात, रोज सैकड़ों गोवंश जा रहा मौत के मुहं में, अब तक गई 830 पशुओं की जान

Image
थार में लम्पी वायरस का प्रकोप नियंत्रण में नहीं आ रहा है। गोवंश में फैल रही बीमारी से पशु काल का ग्रास बन रहे है। जिले में रोजाना पशुओं के मौत की जानकारी आ रही है। जिले में काफी बड़ी संख्या में पशुओं के वायरस की चपेट में आने के कारण बीमार संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक कुल 10 हजार से अधिक गोवंश बीमारी की चपेट में आ चुका है और करीब 1000 की मौत हो चुकी है। हालांकि विभाग ने मंगलवार तक कुल 830 मौतों की पुष्टि की है। जिले में लम्पी से कितना गोवंश रोज मर रहा है, यह विभाग के आंकड़ों खुद ही बता रहे है। विभाग ने 31 जुलाई को कुल 524 की मौत बताई। वहीं 1 अगस्त को 729 तथा 2 अगस्त को आंकड़ा 830 पर पहुंच गया। ऐसे में एक दिन में ही टीमों ने जहां सर्वे किया। वहीं के आंकड़े है। हकीकत में पता किया जाए तो यह आंकड़ा और भी भयावह हो सकता है। 3 हजार से अधिक गोवंश की स्थिति गंभीर जिले में मंगलवार तक टीमों की ओर से जिले के प्रभावित क्षेत्रों में 59 हजार 518 पशुओं का सर्वे किया गया है। जिसमें लंपी स्कीन डिज़ीज़ से कुल 11 हजार 785 पशु प्रभावित पाए गए। जिले में कुल 9761 पशुओं का मौके पर उपचार किया गया एवं 3239 ...

पिता चला रहे गाड़ी तो खाट पर बेटे के पास रहने को मजबूर मां

Image
रावताराम सारण सिणधरी . जब एक मां के सामने उसकी कोख में 9 महीने बाद जन्मा बेटा अगर बड़ा होकर उसके सामने बोल और चल नहीं पा रहा हो तो उस पर क्या बीत रही होगी। ऐसी कहानी सिणधरी उपखंड क्षेत्र के धने की ढाणी निवासी खेताराम पुत्र देवाराम की है। खेताराम जन्म से बोलने व चलने में निशक्त है, लेकिन सब कुछ सुन व देख पा रहा है। जानकारी के अभाव में माता-पिता कई बार अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज संभव नहीं हो पाया। उसके बाद 10 वर्ष बीतने को आए हैं लेकिन बेटा खाट पर ही लेटा है। पिता मजदूरी करने के लिए गाड़ी चलाते हैं लेकिन मां को हमेशा बेटे का ख्याल रखने के लिए पास में रहना पड़ रहा है। 10 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज दिन तक सरकारी नुमाइंदों ने खेताराम व उसके परिवार की ममदद को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया। एक तरफ सरकार हर गरीब को पेंशन देने की बात कर रही है, लेकिन यहां 10 वर्ष बाद भी पेंशन नसीब नहीं हुई। भाई-बहन हो रहे निराश खेताराम अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटा है। वह जन्म से ही निशक्त होने से खाट पर ही लेटा रहता है। ऐसे उसके दूसरे भाई बहनों को बहुत निराशा होती है। निशक्त होने से उनके साथ खेल नहीं पा रह...

हर शनिवार स्कूलों में होगा खास, अलग-अलग थीम से होंगे कार्यक्रम

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. नो बैग डे को अब शिविरा पंचाग में स्थान देकर पूरी रूपरेखा तैयार की गई है। इसके अनुसार हर शनिवार वहीं कार्यक्रम नहीं होकर अलग-अलग होंगे जिससे कि बच्चों का भरपूर मनोरंजन हो सके। इसमें सामान्य ज्ञान, भाषा कौशल, खेलकूद, वैज्ञानिक सोच को लेकर कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री की ओर से घोषित शनिवार को नो बैग डे की क्रियान्विति शिक्षण सत्र 22-23 में की गई है। इस बार शिक्षा विभाग के जारी शिविरा कैलेंडर में शनिवार को नौ बैग डे मनाने की पूरी रूपरेखा जारी की गई है। इसके अनुसार अब स्कूलों में सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन पढ़ाई होगी। शनिवार को कोई भी बच्चा स्कूल में बैग लेकर नहीं आएगा। इस दिन स्कूलों में सिर्फ खेलकूद गतिविधियां विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं व उत्सव आदि मनाए जाएंगे। शिक्षण सत्र 22-23 के शिविरा कैलेंडर में हर शनिवार की गतिविधियां निर्धारित कर दी गई है। स्कूलों में उसी के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शनिवार के कार्यक्रम निर्धारित - महीने के पहले शनिवार को द्मराजस्थान को पहचानें कार्यक्रमद्य में राज्य के बारे में जानकारी देने वाले कार्य...

70 साल में राजनीति से रिटायरमेंट ले लूंगा: पूनिया

Image
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर और बालोतरा में पार्टी के काम-काज की समीक्षा करने के उद्देश्य से यह दौरा चल रहा है। अभी कोई बड़ा राजनीतिक मकसद नहीं है। पार्टी की कई गतिविधियां चलती है, उसकी समीक्षा की जा रही है। बाड़मेर के दौरे के दौरान मंगलवार शाम को यहां मीडिया से रूबरू होते हुए पूनिया ने बताया कि पार्टी के विशेष अभियान बूथ सशक्तिकरण को लेकर धरातल पर कितना काम हुआ है, उसको देखा जा रहा है। जैसमलेर के 617 बूथों पर अच्छा काम हुआ है। बाड़मेर इकाई में भी अच्छा काम हुआ है फिर भी कुछ समय अभी और मांगा है। यहां पर अगस्त में यह काम पूरा करने की बात बताई गई है। आजादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव से पार्टी युवाओं को जोड़ते हुए उन्हें आजादी के मायने भी बताएगी। इसमें केंद्र सरकार और पार्टी भी 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा को लेकर अलख जगाने का काम करेंगी। देश में 20 करोड़ और राजस्थान में 20 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। युवा मोर्चा तिरंगा रैली निकालेगा। राजनीति में उर्जावान लोगों को आना चाहिए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में उर्जावान और नए लोग आन...

युवक-युवती ने एक ही फंदे से लटक कर दी जान

Image
आत्महत्या का दौर बाड़मेर जिले में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में सामूहिक आत्महत्या का सिलसिला लगातार सामने आ रहा है। कुछ मामलों में मां अपने मासूमों को लेकर टांके में कूद कर जीवनलीला समाप्त कर रही है। वहीं प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती अपनी जान दे रहे है। कुछ दिनों पहले बालोतरा क्षेत्र में एक युवक-युवती ने रेल से कटकर जान दे दी थी। अब सोमवार रात की घटना में आसपास घरों में रहने वाले युवक-युवती ने एक ही फंदे से झूलकर ईहलीला समाप्त कर ली। र् बाड़मेर के सिणधरी उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के बालोतरा रोड सिणधरी चौसिरा में सोमवार रात एक युवक-युवती ने एक छपरे के अंदर एक ही फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दोनों शव फंदे से उतार कर राजकीय अस्पताल मोर्चरी में रखवाए। पुलिस के अनुसार सिणधरी चौसिरा निवासी माशिनाथ जोगी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि सोमवार को वह, पत्नी व लड़कियों के साथ डंडाली गया हुआ था। पीछे उसके दोनों लड़के धन्नानाथ और विरमनाथ ही घर पर थे। मंगलवार को उसके घर के पास रह रहे उम्मेदनाथ ने सुबह फोन कर बत...

हनुमान बेनीवाल ने उठाई मांग, दिल्ली से आज राजस्थान आएगी लम्पी बीमारी के विशेषज्ञों की टीम

Image
बाड़मेर सहित प्रदेश के कई जिलों में गोवंश में फैल रही लम्पी बीमारी के समाधान को लेकर अब केंद्र सरकार की ओर से विशेषज्ञों की टीम राजस्थान भेजी जाएगी। टीम मंगलवार को पहुंचेगी। केंद्रीय पशुपालन व डेयरी राज्यमंत्री dr. sanjeev balyan ने मंत्रालय स्तर की टीम को राजस्थान भेजने के निर्देश दिए है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट में बताया कि मंत्रालय ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आईपीआरआई, एनआईएचएसएडी मंत्रालय एफएएचडी के विशेषज्ञों व अधिकारियों की टीम मंगलवार को राजस्थान पहुंच जाएगी। टीम में शामिल विशेषज्ञ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आंकलन करेंगे। साथ ही बीमार पशुओं व पशुपालकों को नुकसान नहीं हो इसे लेकर समाधान निकालेंगे नागौर सांसद ने उठाई थी मांग नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए राजस्थान सरकार के पशुपालन मंत्री से जिले सहित राजस्थान में पशुओं में फैली लम्पी बीमारी को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि पशुपालक की स्थिति खराब हो रही है। पशुओं की बीमारी से मौतों के कारण ...

रीढ़ की हड़्डी टूटने की पीड़ा, परिवार को रोटी के लिए तरसते देखने का दर्द

Image
दिलीप दवे बाड़मेर . परिवार के लिए दो वक्त की रोटी को लेकर मेहनत मजदूरी कर रहे रावतसर निवासी मानाराम को छह माह से दोहरा दर्द सहना पड़ रहा है। एक तरफ शारीरिक दर्द रीड की हड़ड़ी टूटने के कारण खाट पर रहने का तो दूसरी ओर मानसिक दर्द बीवी और बच्चों को रोटी के लिए तरसते देखने का। दरअसल मानाराम पुत्र जेठाराम मेघवाल छह माह पहले भला चंगा था और बाड़मेर में मेहनत कर परिवार का पेट पाल रहा था। वह अकेला कमाऊ पूत है जिसके तीन बच्चे व बीवी है। बाड़मेर में सीमेंट की फैक्ट्री में काम करते वक्त एक दिन उसकी पीठ पर सीमेंट के कट्टे गिर गए जिससे। रीढ़ की हड्डी टूट गई। उसके बाद परिवार वाले बाड़मेर, जोधपुर इलाज के लिए घूमे, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका इलाज नहीं हो पाया जिसके चलते वह अपने घर पर पिछले छह महीने से चारपाई पर है।   यह भी पढ़े़: रंग-बिरंगी यूनिफॉर्म पहन मनाएंगे आजादी का उत्सव, वजह है यह |   ऐसे में अब परिवार पालना मुश्किल हो गया है। उसको हर रोज अब दोहरा दर्द सहने को मजबूर होना पड़ रहा है पहला दर्द बीमारी के चलते काम काज छूटने व चारपाई पकड़ने का तो दूसरी पीड़ा इस चिता ...

रंग-बिरंगी यूनिफॉर्म पहन मनाएंगे आजादी का उत्सव, वजह है यह

Image
दिलीप दवे बाड़मेर . सरकारी स्कूल हो या फिर निजी विद्यालय, हरेक में ड्रेस कोड होता है जिसके अनुरूप ही विद्यार्थियों को स्कूल आना होता है। यूनिफॉर्म विद्यार्थियों को अनुशासन की पहली सीख देती है लेकिन प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में दो साल से स्कूल ड्रेस ही नहीं है। सरकार ने निशुल्क यूनिफॉर्म देने की घोषणा तो कर दी लेकिन यह तय करने में वक्त लग गया कि स्कूल ड्रेस का वितरण कैसे हो। ऐसे में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे कौनसी डेस पहन कर आएं यह तय नहीं है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021 के बजट भाषण में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रदेश के 64479 सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के 70 लाख बच्चों को सिली हुई स्कूल ड्रेस देने की घोषणा की गई। इसके बाद निर्णय बदला और तय किया कि सरकार विद्यार्थियो के यूनिफ़ोर्म के लिए कपड़ा देगी, सिलवाने का काम स्कूल मैनेजमेंट कमेटी करेगी। पीटी, परेड में नजर नहीं आएगी समानता - अमूमन स्कूलों में पीटी, परेड में बच्चे एक साथ एक ड्रेस में नजर आते हैं और नजारा भी मनमोहक होता है लेकिन इस बार बच्चे अपने घर...