Posts

Showing posts from December, 2022

हैरान करने वाली घटना: श्वान ने तीस लोगों को काटा, अस्पताल के वार्ड से पकड़ा

Image
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क / बाड़मेर । राजस्थान के बाड़मेर शहर के माणक हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, राजकीय अस्पताल के आगे एक श्वान गुरुवार को 30 से अधिक लोगों को काटा । जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को एक श्वान पागल हो गया जो हर राह चलते को काटने लगा । उसने माणक हॉस्पिटल से लेकर राजकीय अस्पताल तक तीस जनों को काट दिया । पूरे इलाके में कोहराम मच गया । श्वान के काटने से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लाया गया । यह भी पढ़ें : राजस्थान में एक और गैस सिलेंडर ब्लास्ट: धमाके से घर हुआ जमींदोज, मच गई चीख पुकार सभी को इंजेक्शन लगाने के बाद छुट्टी दे दी गई । एक साथ मरीज आने से एक बार अस्पताल की इमरजेंसी में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद श्वान को राजकीय अस्पताल के फीमेल वार्ड से पकड़ा तब शहरवासियों ने राहत की सांस ली । यह भी पढ़ें : सांसद हनुमान बेनीवाल के सरकारी आवास में हुई चोरी, देखें तस्वीरें source https://www.patrika.com/barmer-news/stray-dog-attacks-30-people-in-barmer-rajasthan-7949194/

जल्द कीजिए कहीं आपके बच्चे न रह जाएं छात्रवृ​त्ति से वंचित

Image
दिलीप दवे बाड़मेर . प्रदेश के विद्यालयों के संस्था प्रधानों की टालमटोल की प्रवृत्ति छात्रवृत्ति पर भारी पड़ रही है। राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन लॉक करने की अंतिम तिथि में दो बार बढ़ोतरी कर दी लेकिन आवेदन नहीं हो रहे हैं। स्थिति यह है कि अब तक हर पांच में से तीन छात्र छात्रवृत्ति से वंचित है जबकि इस बार 31 दिसम्बर तक आवेदन की अंतिम तिथि है। ऐसे में जरूरत है तो बस इतनी की हर पात्र छात्र से आवेदन करवा उनको छात्रवृत्ति दिलाने का विद्यालय प्रबंधन प्रयास करे। यह भी पढ़ें: साहब, एक माह में एक स्कूल भी नहीं देख पाए आप प्रदेश में विभिन्न वर्गों के कक्षा छह से बारहवीं के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति राज्य सरकार की ओर से दी जाती है। इसके पीछे सरकार की मंशा इन बच्चों को आर्थिक संकट के चलते पढाई नहीं छोड़नी पड़े। वर्तमान में विद्यालय स्तर पर 16 छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित हो रही है। इसमें प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं हैं। छात्रवृत्ति की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होती है जिसमें विद्यालय संस्था प्रधान पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन करवाते हैं। ...

कांस्टेबल बना ऊंझा मंडी में मजदूर, जीरे की बोरियां उठाई

Image
फैक्ट्री में नकली जीरा बनाने के मामले में फरार आरोपी को पकडऩे के लिए गठित स्पेशल पुलिस टीम का एक कांस्टेबल ऊंझा मंडी में मजदूर बना और वहां पर बोरियां भी उठाई। खुद को श्रमिक बताते हुए आरोपी के बारे में जानकारी जुटाते हुए आखिर में उसे दबोच लिया। आरोपी पिछले तीन महीनों से फरार चल रहा था। उल्लेखनीय है कि सिणधरी पुलिस ने सितम्बर महीने में नकली जीरा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। इस दौरान मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आया था। पिछले तीन महीने से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इस बीच पुलिस की रेडार में आरोपी बार-बार आया भी और पता चला कि ऊंझा में कहीं छुपा बैठा है। थानाधिकारी के निर्देश पर टीम बनाई गई। टीम के एक कांस्टेबल नरपतराम को ऊंझा भेजा गया। जहां पर कांस्टेबल ने आरोपी की रैकी करने और उसे पकडऩे के लिए तीन दिन ऊंझा मंडी में मजदूरी की। मंडी के अन्य श्रमिकों से घुलमिल गया और आरोपी के बारे में सुराग मिलने के बाद टीम को सूचना दी। स्पेशल टीम ऊंझा गई और मास्टरमाइंड पटेल भरतकुमार को गिरफ्तार करके सिणधरी लाई। भनक लगते ही गायब हो जाता था आरोपी थानाधिकारी सुरेंद्रकुमार ने बताया कि सिणधरी पुलिस ने गत 25 ...

#Bjp...सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, छाई शोक की लहर

Image
बाडमेर जिले के सिणधरी के पास हुई सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत हो गई। भाजपा के जालोर के महामंत्री हीराराम चौधरी की मौत से शोक की लहर छा गई। बाड़मेर-जालौर हाइवे पर रविवार देर रात एक स्कार्पियो व ट्रक में भिड़ंत से स्कॉर्पियो चालक की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में स्कॉर्पियो के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। दर्दनाक भीषण हादसे में स्कॉर्पियो पूरी तरह से ट्रक के अंदर घुसने के कारण स्कॉर्पियो में सवार चालक बुरी तरह से फंस गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को अलग कर गंभीर घायल युवक को बाहर निकालकर सिणधरी राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्कार्पियो चालक को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढे़ं: वाह? साहब, एक माह में एक स्कूल भी नहीं देख पाए आप पुलिस के अनुसा र बाड़मेर जालौर हाइवे पर सिणधरी से जालौर की तरफ जा रही स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ंत हो गई। जालौर के जिले डाबली सरा सोचवा सायला निवासी स्कार्पियो चालक हीराराम पुत्र रूपाराम ने गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में दम तोड़ दिया। प...

बॉर्डर के सुरक्षा चक्र को भेद रही है सीमा पार की रिश्तेदारियां और सोशल मीडिया की यारियां ?

Image
पाकिस्तान से सटे बाड़मेर बॉर्डर पर रह-रहकर हेरोइन तस्करी की वारदातें सामने आ रही है। पंजाब व जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर सख्ती के बाद पिछले करीब एक वर्ष से सीमा पार के तस्कर पूरी तरह से सक्रिय है। इन तस्करों के लिए इस पार व उस पार की रिश्तेदारियां व सोशल मीडिया की यारियां (दोस्ती) दुरभिसंधि का काम कर रही है। सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल व गुप्तचर एजेन्सियों की लगातार निगरानी के बावजूद उस पार से हेरोइन का आना थम नहीं रहा है। शुक्रवार को बाड़मेर में सीमा सुरक्षा बल व एटीएस ने एक बार फिर एक युवक को हेरोइन के साथ पकड़ा, लेकिन सप्लाई चैन पकड़ में नहीं आई। ऐसे कर रहे टारगेट बाड़मेर की रिश्तेदारियां पाकिस्तान के सिंध प्रांत में है। सोशल मीडिया के प्रभावी चलन के बाद रिश्तेदारों की आपसी बातचीत बढ़ी है और इससे रिश्तों की चाशनी में भी जमकर मिठास आया है। सीमा के उस पार बैठा माफिया रिश्तों की मिठास में ड्रग घोलने पर आमदा है। पाकिस्तान में बैठे रिश्तेदारों के जरिए भारत के सीमावर्ती क्षेत्र में बैठे उनके रिश्तेदारों को टारगेट किया जा रहा है। लालच देकर कूरियर के रूप में इस्तेमाल के तैयार किया जा रहा है...

किताबें बन रही कबाड़, नहीं खुल रहे लाइब्रेरी के किवाड़

Image
दिलीप दवे. बाड़मेर. सरकारी बेरुखी के चलते प्रदेश के महाविद्यालयों में पुस्तकालयों के ताले सालों से नहीं खुल रहे। किताबों पर धूल जमा हो रही है तो भर्ती पर बेरुखी की गर्द। स्थिति यह है कि प्रदेश के 460 कॉलेज में से मात्र 26 के पास लाइब्रेरियन पुस्तकालयाध्यक्ष है। 1992 के बाद से अब तक भर्ती नहीं हुई है। वित्तीय सत्र में पद स्वीकृति हुई लेकिन भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, अब मात्र एक माह बचा है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो वित्तीय स्वीकृति भी शून्य हो जाएगी और फिर लम्बा इंतजार शुरू होगा। राजस्थान कॉलेज शिक्षा विभाग के अधीन प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष का पद स्वीकृत है। इनका कार्य विद्या र्थियों को समय-समय पर किताबें उपलब्ध करवाना है जिससे कि वे नोट्स बनाने या आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके, लेकिन प्रदेश के अ धिकांश कॉलेज में यह पद सालों से रिक्त है। इसके चलते महाविद्यालयों में सालों से किताबें ताले में कैद है और विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए किताबें मांगते-मांगते ही कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर देते हैं। गौरतलब है कि दिसम्बर 2021 तक...

लाल बाबा ने कई बार रेप किया, अबॉर्शन के लिए गोलियां भी खिलाई

Image
बाड़मेर@पत्रिका. दुष्कर्म के मामले में फरार 25 हजार के ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को पोक्सो कोर्ट बालोतरा में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के अन्य सहयोगियों के बारे में भी पूछताछ कर तलाश की जाएगी। शनिवार को स्पेशल टीम उसे घटना स्थल पर ले जाकर तस्दीक करवाएगी। पुलिस आरोपी से मामले को लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें : राजस्थान में दर्दनाक हादसा: कार को तीन बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, 2 लोगों की मौत उल्लेखनीय है कि आरोपी महिला पुलिस थाने का वांछित था। स्पेशल टीम ने वांछित ईनामी अपराधी लालबाबा निवासी बगीची आश्रम बेलागिरी पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही को जूनागढ़ गुजरात से गिरफ्तार किया था। अभियुक्त लालबाबा उर्फ देवनारायण उर्फ देवदास उर्फ चुन्नीलाल उर्फ बीरदेव पुत्र शंकरराम गुरु किशोरदास निवासी डागी वाडा पोस्ट डाल तहसील सलूम्बर पुलिस थाना सलूम्बर जिला उदयपुर की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। यह भी पढ़ें : सेक्स का झांसा देकर रात को शख्स को घर बुलाया, बैठकर बीयर पी और इसके बाद जो हुआ... यह था प्रकरण म...

10 हजार किमी दौड़ी पुलिस टीमें, गुजरात से पकड़ा गया 25 हजार का ईनामी अपराधी लालबाबा

Image
बाड़मेर पुलिस की स्पेशल टीम ने 25 हजार के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पुलिस थाने का वांछित था। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक लालबाबा से पुलिस पूछताछ कर रही है। सेड़वा थानाधिकारी हंसाराम के नेतृत्व में गठित स्पेशल पुलिस टीम ने महिला थाने के वांछित ईनामी अपराधी लालबाबा निवासी बगीची आश्रम बेलागिरी पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही को जूनागढ़ गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने जगह-जगह दी दबिश फरार आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस टीम ने बगीची आश्रम वेलागिरी पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही, डांगीवाड़ा पोस्ट डाल तहसील सलुम्बर पुलिस थाना सलुम्बर जिला उदयपुर, पायरा थाना झल्लारा जिला उदयपुर, अम्बाजी, अहमदाबाद व बोकारो झारखण्ड, बनासकांठा, साबरकाठा, मेहसाणा, डूंगरपुर, राजसमन्द, सिरोही, आबूरोड़ में उसकी तलाश की गई। स्पेशल टीम ने गहन अनुसंधान एवं तकनीकी सहायता से उसके जूनागढ़ जिले में स्थित गांव अखोदर में होने की सूचना मिलने पर गांव स्थित मां काली मंदिर पर स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपी लालबाबा को दबोच लिया। पुलिस की ओर से पूछताछ की जा रही है। आरोपी क...

वाह? साहब, एक माह में एक स्कूल भी नहीं देख पाए आप

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. चंद फलांग की दूरी पर स्कूल, एक माह का समय और निरीक्षण का जिम्मा, वह भी पंचायत प्रारिम्भक शिक्षा अधिकारी पीईईओ पूरा नहीं कर पाए। ऐसे में सरकार की मंशा के अनुरूप उत्कृष्ट विद्यालयों का महत्वपूर्ण कार्य निरीक्षण बाकी ही रह गया। यह स्थिति एक जिले की नहीं पूरे प्रदेश की है। इसमें पीईईओ को नवम्बर में 7488 का निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन करना था लेकिन 1730 विद्यालयों का ही निरीक्षण कर पाए। 19 जिले तो ऐसे हैं जहां पच्चीस फीसदी उत्कृष्ट विद्यालयों तक भी पीईईओ नहीं पहुंच पाए। यह स्थिति तब है जबकि खुद पीईईओ ही मॉनिटरिंग अधिकारी है। यह भी पढे़ं: योजना तो शूरू हो गई पर आठ करोड़ नहीं आए राज्य सरकार ने प्रत्येक जिले में चयनित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय तथा उच्च माध्यमिक को आदर्श विद्यालय घोषित किया है। इन विद्यालयों में सरकार की ओर से आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है जिससे कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके। इन विद्यालयों का निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं की जानकारी लेने के लिए उत्कृष्ट विद्यालयों में...

ऐसा क्या खाया सांसदों ने कि अंगुलिया चाटते रहे

Image
जुबां पर चढ़ा स्वाद तो मुंह से वाह अंगुलिया चाटते रह गए माननीय .. बाड़मेर पत्रिका. संसद भवन के गलियारे में मंगलवार को बाड़मेरी बाजरे की रोटी, काचरे की सब्जी, लहसुन की चटनी, खींच और चूरमे का स्वाद माननीय(सांसदों) के ऐसे जुबां चढ़ा कि हर किसी के मुंह से वाह निकली और अंगुलियां चाटते रह गए। सर्दी के इस मौसम में बाजरे के व्यंजनों का यह लजीज स्वाद देने को बाड़मेर से कारीगर ही नहीं गए बाजरे से लेकर सारा किराणा सामान दिल्ली बाड़मेर से पहुंचा और भोज बाद उत्साहित हुए सेफ लीडर बालोतरा के मनमोहन माली बोले साहब, दिल्ली से तो हमने माचिस तक नहीं ली...सबकुछ हमारा था। मोटा अनाज वर्ष 2023 के भोज में जब बाजरे के व्यंजन का नाम आया तो कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने अपने गृहजिले बाड़मेर के कारीगरों को चुना। बालोतरा के मनमोहन माली, कंदोई मगाराम की टीम चली। बाजरे के अन्य व्यंजन तो ठीक बात थी लेकिन गर्मागर्म बाजरे की रोटी का इंतजाम? इसके लिए 14 महिलाओं की टीम थी, जो ग्रामीण महिलाएं गवरीदेवी, भंवरीदेवी, ममता बालोतरा-बायतु व आसपास के क्षेत्र की चुनी गई। इन 14 महिलाओं व पूरी टीम को तैयार कर दिल्ली चलना तय ह...

जानिए , प्रधानमंत्री और सांसद आज क्यों खाएंगे बाजरे के व्यंजन

Image
रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. देश के सांसद आज बाजरे का सोगरा, घाट, राबड़ी तो जीमेंगे ही केक भी बाजरे का कटेगा। स्वाद को लजीज बनाएगी राजस्थानी काचरे ग्वारफली और केर सांगरी की सब्जी और जुबान जब चटखारे लेने लगेगी तो परोसे जाएगी ज्वर की रोटी, रागी का हलवा। रागी चटनी और ज्वार के पापड़ के साथ यह खाना और टेस्टी होगा और अंत में जब सांसद कहेंगे कुछ मीठा हो जाए तो परेासा जाएगा बाजरे का चूरमा और रागी का हलुआ। संसद का यह स्पेशल लंच मंगलवार को होगा। बाजरे को संयुक्त राष्ट्र महासंघ ने भारत के प्रस्ताव पर 2023 बाजरा वर्ष (मोटा अनाज) घोषित किया है,इस उपलक्ष में भारत का कृषि मंत्रालय यह विशेष लंच दे सांसदों को दे रहा है। बाजरा मध्यभारत और एशिया का मुख्य खाद्य उत्पाद रहा है। विश्व का 20 फीसदी बाजरा भारत में पैदा होता है,एशिया में 80 प्रतिशत है। करीब 131 देशों के 60 करोड़ लोग बाजरा का उपयोग करते है लेकिन हाल ही के वर्षो में बाजरा उपयोग से कम हो गया। इस पर भारत ने 2018 में इसे चिन्हित किया और 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासंघ के सामने बाजरा वर्ष घोषित करने का प्रस्ताव रखा,जिसका समर्थन 72 देशों ने किया। संयुक...

बाड़मेर: 2.26 लाख घरों में गैस कनेक्शन, सुरक्षा नियमों से हर कोई बेखबर

Image
हर घर में रसोई गैस सिलेंडर काम में आता है, लेकिन इसकी सुरक्षा को लेकर काम में लेेने वालों को रत्ती भर भी जानकारी नहीं है। ऐसे में हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। जोधपुर में पिछले दिनों हुए गैस दुखांतिका कुछ इसी तरह का हादसा था। जहां सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई और मौतों का सिलसिला अभी तक जारी है। गैस सिलेंडर आज हर घर की जरूरत है। लेकिन इसका उपयोग कैसे किया जाए, इससे अधिकांश लोग अनभिज्ञ है। लीकेज होने पर क्या करना चाहिए या गैस सिलेंडर बदलने के दौरान कौनसे सुरक्षा नियम अपनाने चाहिए, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। सुरक्षा नियमों की जानकारी नहीं होने से हादसे की भयावहता को और बढ़ जाती हैं। नियमों की जानकारी होने हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है। कनेक्शन करने के बाद कभी नहीं दी जाती जानकारी घरों में गैस कनेक्शन होने के बाद उपभोक्ता को उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है। जबकि खासकर महिलाओं को सुरक्षा नियमों की जानकारी होनी चाहिए और यह जिम्मा संबंधित कंपनी का होता है। लेकिन कनेक्शन के बाद एक बार भी उपभोक्ताओं को गैस उपयोग के लिए सुरक्षा के...

132 केवी बिजली लाइन में तकनीकी फाल्ट, 30 घंटे से थ्री फेस आपूर्ति ठप

Image
शिव उपखंड मुख्यालय स्थित 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन से जुड़े हजारों कृषि उपभोक्ताओं को पिछले 30 घंटों से थ्री फेस बिजली आपूर्ति का इंतजार करना पड़ रहा है, जिसका असर रबी फसल की सिंचाई पर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बाड़मेर के 400 केवी ग्रिड सब स्टेशन से आने वाली बिजली लाइन में शनिवार दोपहर को तकनीकी समस्या आने से आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। बिजली लाइन फाल्ट होने के बाद शनिवार व रविवार के बाद तक भी थ्री फेस बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई ।जिससे वितरण विभाग के सामने भी समस्या उत्पन्न हो गई। हाईटेंशन बिजली लाइन में शनिवार दोपहर में फाल्ट आने से 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन शिव ,उंडू व कानोड से जुड़े दर्जनों 33 केवी उपचौकियों में पिछले 30 घंटों से थ्री फेस बिजली आपूर्ति प्रभावित है। सिंचाई व्यवस्था प्रभावित -किसानों ने बताया कि वर्तमान का समय रबी फसल के लिए उपयोगी है। इस दौरान किसानों को पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली की आवश्यकता रहती है। शनिवार से क्षेत्र में थ्री फेस बिजली आपूर्ति बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सप्लाई चालू होने के बाद भी स्थिति सामान्य होने में दो से तीन दिन लग ज...

लग गई लत: दवा के सहारे अब युवा छोड़ रहे ड्रग्स

Image
युवाओं में नशे (ड्रग्स) की लत बढ़ती जा रही है। खासकर 25-30 साल के युवा वर्ग में ये तेजी से बढ़ा है। अफीम और स्मैक का नशा करने वाले युवा एमडी का सेवन भी करने लगे है। इस सबसे खास बात यह है कि कई युवा इस दलदल से निकलने के लिए चिकित्सक की शरण लेने लगे है। अस्पतालों की नशामुक्ति व मनोरोग की ओपीडी में आने वाले मरीजों में 30-40 फीसदी नशे की लत से पीडि़त युवा है, जो अब छोड़ने की पहल कर रहे हैं। अफीम का नशा करने वाले युवा अधिक है। इसके आंकड़े अस्पताल में नशा छोडऩे के लिए आने वाले युवाओं से भी पता चलता है। चिकित्सकों के पास सबसे अधिक केस अफीम के ही आते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर स्मैक के है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कुछ महीनों पहले तक एमडी के मामले भी काफी आए थे। लेकिन दो-तीन महीनों से एमडी के केस नहीं के बराबर है। महीने में एक-दो जरूर आ जाते हैं। जबकि छह महीने पहले तक इनकी संख्या अचानक से काफी बढ़ी थी। अब छोडऩे के लिए अस्पताल पहुंच रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी के नशामुक्ति और मनोरोग की ओपीडी में रोजाना 30-40 प्रतिशत नशे के आदि युवा इससे निजात के लिए आते है। ये सभी केस नए होते हैं। इ...

ओवरब्रिज पर चढ़ कर रील बनाना पांच युवकों को पड़ा भारी

Image
धोरीमन्ना (बाड़मेर)। कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर बने ओवरब्रिज पर चढ़ कर सेल्फी लेना गुरुवार शाम को पांच युवकों को भारी पड़ गया। एक वाहन ने उनको चपेट में ले लिया। इससे पांचों जख्मी हो गए। तीन गंभीर हालत में सांचौर रैफर किया गया। पुलिस के अनुसार गोविंदकुमार पुत्र गंगाराम विश्नोई निवासी नेड़ीनाडी, हनुमानराम पुत्र रूगनाथराम विश्नोई निवासी कालू की बेरी भूणिया, सुनिलकुमार पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई निवासी बोलों का डेर कोजा, रमेशकुमार पुत्र हेमाराम विश्नोई निवासी नेड़ीनाडी व बुधराम पुत्र फूसाराम विश्नोई निवासी रोहिला पश्चिम गुरुवार शाम को कस्बे से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 68, ओवरब्रिज पर चढ़ कर फोटो सेल्फी व वीडियो बना रहे थे। इस दौरान एक वाहन ने उनको चपेट में ले लिया। इससे पांचों युवक गंभीर जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों उछले, दूसरी लेन में आए ट्रक ने कुचला ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को धोरीमन्ना उपजिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान सुनिलकुमार, गोविंदकुमार व हनुमानराम की ह...

20 किलो 500 ग्राम अफीम का अवैध दूध बरामद, एक गिरफ्तार

Image
बालोतरा व पचपदरा पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध अफीम का दूध बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि तीन आरोपी भाग छूटे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पालीथिन की 23 थैलियों में 20 किलो 500 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, वृत्ताधिकारी नीरज शर्मा के सुपरविजन में उप निरीक्षक सुराराम पचपदरा के नेतृत्व में बालोतरा व पचपदरा थाना पुलिस ने पचपदरा थाने के प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान बालोतरा के जरखेश्वर महादेव बगीची से मेगा हाइवे जाने वाले मार्ग के पास बलदेव नगर पर टीम पहुंची। यहां स्कॉर्पियो में बैठे चार युवक पुलिस टीम को आता देख भागने लगे। पुलिस ने इस दौरान गोदावास पुलिस थाना क्षेत्र कल्याणपुर हाल बलदेवनगर बालोतरा निवासी सोहनलाल (29) पुत्र हनुमानराम विश्नोई को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो एक कट्टे में पॉलिथीन के 23 पैकेट में भरा 20 किलो 500 ग्राम अफीम का दूध बरामद बरामद किया। बड़ी खेप की बरामदगी, 20 किलो 500 ग्राम अफीम बालोतरा व पचपदरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ी गई अफीम ...

दुनिया के 50 बेहतरीन जनरल में शुमार है लेफ्टिनेंट जनरल हणूतसिंह, पाक ने दी फख्र-ए-हिन्द की उपाधि

Image
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/बाड़मेर। महावीर चक्र लेफ्टिनेंट जनरल हणूतसिंह को दुनिया के अब तक के 50 बेहतरीन जनरल में से एक माना जाता है। टैंक वार फेयर को लेकर जनरल हणूत की किताबें दुनिया भर में पढ़ाई जाती है। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में जनरल हणूत की 17 पूना हॉर्स रेजीमेंट ने पाकिस्तान के 48 टैंक नष्ट कर युद्ध के मैदान में अप्रतिम शौर्य दिखाया, जिसके चलते उन्हें महावीर चक्र से नवाजा गया। सीमावर्ती जिले बाड़मेर से मेजर जनरल के ओहदे पर पहुंचने वाले व महावीर चक्र सम्मान हासिल करने वाले वह एकमात्र यौद्धा है। हैरत की बात यह है कि पाकिस्तान ने भी उनके शौर्य की सराहना करते हुए उन्हें फख्र-ए-हिन्द की उपाधि से नवाजा। बसंतर के मोर्चे पर लड़े 1971 के भारत-पाक युद्ध में पंजाब व जम्मू कश्मीर क्षेत्र में बसंतर नदी में पाकिस्तान ने लैंड माइन्स का जाल बिछा दिया। इस मोर्चे पर जनरल हणूतसिंह की 17 पूना हॉर्स लड़ रही थी। नदी के उस पार पाकिस्तान की पूरी टैंक रेजीमेंट थी। पाकिस्तान आश्वस्त था कि लैंडमाइन्स को पार करना भारतीय सेना के लिए असंभव होगा, लेकिन हणूत की सूझ बूझ से पूना हॉर्स ने रात के अंधेरे में लै...

नाम के आयुर्वेद औषधालय, वर्षों से पद रिक्त, आमजन को परेशानी

Image
नाम के आयुर्वेद औषधालय, वर्षों से पद रिक्त, आमजन को परेशानी समदड़ी. कोरोना जैसी महामारी में भले ही देशी आयुर्वेद जड़ी बूटियों की मांग बढ़ी हो मगर देसी आयुर्वेद दवाओं से मरीजों का इलाज करने के लिए सरकार की ओर से खोले गए राजकीय आयुर्वेद औषधालयों में वर्षों से चल रहे रिक्त पदों से आयुर्वेद पद्धति कमजोर होती जा रही है। समदड़ी ब्लॉक में तो अधिकाश पद विगत कई वर्षों से रिक्त चल रहे है। कई औषधालयों में तो स्वीकृत सभी पद रिक्त होने की वजह से जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। सात औषधालय में पद रिक्तता की स्थिति समदड़ी ब्लॉक के सात राजकीय औषधालयों में पद रिक्त चल रहे है। कोटड़ी में चिकित्सक, कंपाउडर व परिचारक तीनों पद पिछले चार वर्ष से रिक्त हैं। बामसीन औषधालय में भी ये तीनों पद पिछले छह वर्ष से खाली होने से ये औषधालय अधिक समय तक ताले में कैद ही रहता है। सेवाली में सात वर्ष से चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है यहां औषधालय का जिम्मा कंपाउडर के भरोसे चल रहा है। करमावास में छह वर्ष से कंपाउडर का पद रिक्त है तो रानीदेशीपुरा में कम्पाउंडर व परिचारक का पद छह वर्ष से रिक्त है। समदड़ी व जेठंतरी औषधालय में भी कंपाउं...

जानिए, क्या हो रहा है बाड़मेर की राजनीति में?

Image
पत्रिका पॉलिटिकल डायरी बाड़मेर जिला- रतन दवे भाजपा कांगे्रस दोनों में चल रही चुनावी यात्राएं और सरगर्मियां राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं की हथाई शुरू कर चुकी है। अभी बाड़मेर की पॉलिटिक्स राजधानी तक चर्चा में चलने लगा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में तीन विधायक पैदल चल रहे है। तीनों कांग्रेस से है, लेकिन तीनों की उथल-पुथल अलग है। मदन प्रजापत को बालोतरा जिले की मांग को राहुल तक पहुंचाना है। नंगे पांव चल रहे प्रजापत राहुल तक तो बात कह गए लेकिन उनकी उम्मीद बार-बार मुख्यमंत्री से है। गुड़ामालानी के विधायक एवं मंत्री हेमाराम चौधरी भी राहुल गांधी के साथ है। पायलट खेमे के वरिष्ठ हेमाराम की उपस्थिति पालयट को बड़ा संबल दिए है। इधर, पंजाब कांग्रेस प्रभारी व बायतु विधायक हरीश चौधरी पहले से टीम राहुल में रहे है। बीते दिनों ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विरोध में आ गए थे। अब हरीश यहां किस खेमे में माने जाए, यह अलग विषय बना हुआ है। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन की चर्चा इस यात्रा में नहीं है, लेकिन चर्चा में वे भी है। शिव के विधायक अमीनखां ने अपने इलाके में एक नई चर्...

नर्सरी जाने की जरूरत नहीं, ऑनलाइन कर सकते हैं पता, कहां कितने पौधे

Image
नर्सरियों में पौधों की जानकारी अब केवल एक क्लिक पर मिल जाएगी। वन विभाग की प्रदेश के 33 जिलों में स्थापित सभी नर्सरी अब ऑनलाइन है। नर्सरी में कितने पौधे और कौन-कौन सी किस्म उपलब्ध है। इसकी भी जानकारी मिलेगी। ऑनलाइन पता करने पर पूरी जानकारी मिलने पर पंसद का पौधा उपलब्ध नहीं है तो आने-जाने की परेशानी से बचा जा सकेगा। वन विभाग की ओर से पूरे साल पौधे तैयार किए जाते है, लोग नर्सरी में अपनी पंसद के पौधे खरीदने के लिए जाते है। यहां पर सरकार की ओर से निर्धारित दर पर ही पौधा मिलता है। इसके कारण पर्यावरण प्रेमी और आमजन सरकारी नर्सरी से पौधे खरीदना पसंद करते है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि नर्सरी तक जाने के बाद पता चलता है कि पौधे तो है नहीं, इससे बचने के लिए अब ऑनलाइन पहले ही पता किया जा सकेगा। ऑनलाइन फोरेस्ट नर्सरी सर्विस नर्सरी की जानकारी वन विभाग की वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगी। यहां होम पेज ओपन करने के बाद नर्सरी वाले सेक्शन में जाकर पौधों की उपलब्धता और किस्म की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। जिलों के नर्सरी के पौधों की पूरी जानकारी ऑनलाइन फोरेस्ट नर्सरी सर्विस पर दी गई है। बाड़मेर जिले म...

सरकार मजदूर से ज्यादा मजबूर?

Image
रतन दवे टिप्पणी सामाजिक कल्याण और जरूरतमंद की मदद की योजनाओं को लेकर बजट की कमी और पंद्रह-बीस दिन में मदद करने का दावा करने वाला सरकार का सिस्टम ऐसा कैसे विफल हो गया कि लाखों मजदूरों के आवेदन लंबित और निरस्त हो रहे है। विभागीय उच्चाधिकारी यह आदेश कर रहे है कि तीन बड़ी याजनाएं जिसमें ज्यादा प्रकरण है, उनको अभी राशि नहीं दी जाए और कम प्रकरण वालों को दे दे। विभागीय मंत्री का बयान है कि 2000 करोड़ की जरूरत है और उपकर से 600 करोड़ ही आ रहे है। यानि 1400 करोड़ रुपए का विभाग के पास बंदोबश्त नहीं होने से जरूरतमंदों की अर्जियों को ही फाइलों में बंद कर दिया है। ऑन लाइन सिस्टम, महकमे के अधिकारियों की लेटलतीफी और राज्य सरकार के पास बजट की कमी जैसे कारणों के बीच में प्रदेश के 20 लाख के करीब मजदूरों के आवेदन लंबित होना बहुत बड़ा मुद्दा है लेकिन न तो विपक्ष इसको लेकर बोल रहा है और न ही प्रदेशभर के विधायक। 2016 में शुरू हुई लोककल्याणकारी योजनाओं को पहले ऑनलाइन पोर्टल पर लेकर यह भरोसा दिया गया कि अब ऑन लाइन प्रक्रिया होने से आवेदनकर्ता को दस्तावेज जमा होते ही तुरंत भुगतान हो जाएगा। 2016 से 2018 तक ल...

घटना के 17 दिन बाद पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

Image
घटना के 17 दिन बाद पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार मूक बधिर युवती से दुष्कर्म का मामला धोरीमन्ना। मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म मामले के 17 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर को धोरीमन्ना कस्बे से तीन किमी दूर स्थित एक परिवार अपनी फसल का लाटा ले रहे थे। इस दौरान उनकी पालतू बकरी घर से थोड़ी दूर पहाड़ की तरफ चली गई। परिवार की बीस वर्षीय मूक बधिर युवती बकरी की तलाश में घर से एक किमी दूर पहाड़ की ओर गई। उसे बकरी मिल गई। वह बकरी लेकर पहाड़ से थोड़ी दूर एक स्कूल की चारदीवारी के समानांतर चल रही थी। इस दौरान शाम पांच बजे के करीब वहां खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में बैठे युवकों की नजर उन पर पड़ी तो एक युवक गाड़ी से उतरकर युवती के पास गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उसी रात को पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव घटना स्थल पर पहुंचे। बाद में मामले का खुलासा करने को लेकर भाजयुमो के पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने पुलिस थाने के आगे धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद भीम आर्मी के नेतृत्व में कई लोग आर...

केमिकल कारखाने में टैंकर से गैस रिसाव से 6 की तबीयत बिगड़ी

Image
केमिकल कारखाने में टैंकर से गैस रिसाव से 6 की तबीयत बिगड़ी बालोतरा . शहर के समदड़ी रोड पुलिया के समीप स्थित केमिकल कारखाने में रविवार रात गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। रिसाव के चलते छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आसपास से निकल रहे लोगों ने चिकित्सालय पहुंचाया। उपचार बाद सभी का स्वास्थ्य सही बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार समदड़ी रोड पुलिया के समीप एक रसायन कारखाने में रविवार रात खड़े टैंकर से गैस का रिसाव हुआ। इससे वहां खड़े चालक, खलासी व अन्य लोगों का दम फूलने लगा। सांस में तकलीफ होने पर सभी वहां से भाग गए। कुछ समय बाद धीरे-धीरे गैस आसपास के वातावरण में फैल गई। इस पर गोदाम के बाहर सब्जी, फल बेचने वाले लोग व पास की दुकान में काम करने वाले लोग इसकी चपेट में आ गए। सांस लेने में परेशानी में पर लोग चिल्लाने लगे। पीड़ितों को तुरंत राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाकर गोदाम में खड़े टैँकर, जिससे गैस का रिसाव हो रहा था। उसे वहां से लेकर नदी की ओर ले गए। बायपास पुलिया गोशाला के समीप ट्रेलर को खड़ा कर दिया। यहां लोगों को हटाने के दौरान ...

केमिकल कारखाने में टैंकर से गैस रिसाव, 6 की तबीयत बिगड़ी

Image
बालोतरा शहर के समदड़ी रोड पुलिया के समीप स्थित केमिकल कारखाने में रविवार रात एक टैंकर से गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। रिसाव के चलते छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आसपास से निकल रहे लोगों ने चिकित्सालय पहुंचाया। उपचार बाद सभी का स्वास्थ्य सही बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार समदड़ी रोड पुलिया के समीप एक रसायन कारखाने में रविवार रात एक गोदाम में टैंकर से गैस का रिसाव हुआ। इससे वहां खड़े चालक, खलासी व अन्य लोगों का दम फूलने लगा। सांस में तकलीफ होने पर सभी वहां से भाग गए। धीरे-धीरे गैस आसपास के वातावरण में फैल गई। गोदाम के बाहर के अन्य लोग व पास की दुकान में काम करने वाले चपेट में आ गए। सांस लेने में परेशानी पर पीडि़तों को तुरंत राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाकर गोदाम में खड़े टैंकर को जिससे गैस का रिसाव हो रहा था, उसे वहां से लेकर नदी की ओर ले गए। यहां लोगों को हटाने के दौरान एक कांस्टेबल भी गैस की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे का कारण यह आया सामने जानकारी के अनुसार गोदाम में अलग-अलग रसायन के...

प्रदेश में पहले स्थान पर जिला बनने की हौड़ में है यह शहर

Image
- अभियान-बालोतरा को जिला बनाएं बालोतरा पत्रिका. गुजरात चुनावों के बाद अब राजस्थान की सरकार ने वर्ष 2023-24 के बजट की तैयारियां शुरू कर दी है। सरकार का यह आखिरी बजट होगा और जल्दी भी पेश किया जा सकता है। राज्य सरकार के लिए लोकलुभावनी योजनाओं का पिटारा ही अब चुनावी गणित का बड़ा हथियार होगा। लिहाजा इस बजट में हर क्षेत्र की बड़ी मांग को लेकर मंथन शुरू हो गया है। पिछले बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने नए जिलों की घोषणा का वादा किया था और इसके लिए रामलुभाया कमेटी भी अपनी रिपोर्ट दे चुकी है। ऐसे में सर्दियों की शुरूआत में ही जरूरी है कि बालोतरा को जिला बनाने की मांग गर्मजोशी से फिर से उठाई जाए। क्या हुआ अब तक 2021 दिसंबर- राजस्थान पत्रिका ने गर्मजोशी से उठाया मुद्दा, बालोतरा को बनाया जाए जिला 2021 दिसंबर से मार्च- बालोतरा के गांव-गांव, संस्थाओं, व्यक्तियों और लोगों ने जुड़ाव किया और इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाई। 2021 दिसंबर- विधायक मदन प्रजापत ने मुद्दे की पैरवी प्रारंभ की और उन्होंने बजट सत्र तक लगातार मांग को उठाया 2022 मार्च- बजट सत्र में राज्य सरकार ने जिला बनाने की घोषणा नहीं की तो विधा...

बाड़मेर के कांस्टेबल ने दिखाया साहस, बचा ली कई जिंदगियां, सीएम ने पीठ थपथपाई

Image
शेरगढ़ थानान्तर्गत भुंगरा गांव में शादी समारोह में गैस के दो सिलेंडर फटने से लगी आग के बीच लपटों से घिरे दो सिलेंडर जान जोखिम में डालकर बाहर निकालने वाले कांस्टेबल डूंगरसिंह घाट को गैलेंट्री प्रमोशन मिलेगा। हताहतों से मिलने महात्मा गांधी अस्पताल आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांस्टेबल डूंगरसिंह की पीठ थपथपाई और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा से गैलेंट्री प्रमोशन की अनुशंषा की। पदोन्नति का प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय भिजवा दिया गया। सीएम अशोक गहलोत आग से झुलसे ग्रामीणों से मिलने के लिए सुबह एमजीएच आए, जहां उन्होंने कांस्टेबल की बहादुरी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे बहादुर जवानों की सख्त जरूरत है। राजस्थान पुलिस व अन्य लोग भी डूंगरसिंह जैसे जवानो से आपात हालात में सहयोग करना सीखें। मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल डूंगरसिंह को पदोन्नत करने की अनुशंषा की। डीजीपी मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसपी कयाल ने तुरंत गैलेन्ट्री प्रमोशन का प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजा। एसपी अनिल कयाल का कहना है कि मुख्यमंत्री की अनुशंषा पर कांस्टेबल डूं...

बाड़मेर के दिल से जुड़ा गुजरात...5 लाख बाड़मेरी बसे है गुजरात

Image
बाड़मेर के दिल से जुड़ा गुजरात...5 लाख बाड़मेरी बसे है गुजरात बाड़मेर पत्रिका. गुजरात चुनावों के मायने बाड़मेर के लिए भी कम नहीं है। यहां के पांच लाख परिवारों ने गुजरात में रहकर वोट किया है। बाड़मेर के लोगों के लिए रोजगार का बड़ा जरिया गुजरात है। हारी बीमारी और ओद्यौगिक विकास भी सीधा जुड़ा हुआ है। चौहटन, धोरीमन्ना और गुड़ामालानी का आधा इलाका तो गुजरात की संस्कृति को जीता है। गुजरात से जुड़ाव - 05 लाख बाड़मेर के लोग गुजरात में रहते है,जहां व्यापार और मजदूरी करते है। परिवार सहित बसे इन लोगों का गुजरात से सीधा जुड़ाव है - राज्य के छह जिलों की सीमाएं गुजरात से लगती है,इसमें बाड़मेर की सबसे कम सीमा है - बाड़मेर के बालोतरा में पॉपलीन उद्योग है,इसका जुड़ाव गुजरात के सूरत शहर से है। कपड़े से जुड़े बालोतरा, सिवाना और बाड़मेर के हजारों व्यापारी जुड़े हुए है -पाक विस्थापित परिवार 1965और 1971 के युद्ध बाद भारत आए तो दो राज्यों गुजरात व राजस्थान में बसे,इनका सीधा जुड़ाव बाड़मेर से है - मेडिकल सुविधाओं का विस्तार राज्य में होने के बावजूद बाड़मेर का भरोसा अभी भी गुजरात है, लाखों लोग वहां पहु...

ऑटो चालकों की हड़ताल, बार-बार चालान काटने का विरोध

Image
बाड़मेर. पुलिस की ओर से बार-बार चालान काटने के विरोध में गुरुवार को ऑटों चालकों ने हड़ताल कर दी। ऑटो का संचालन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। हड़ताल के चलते ऑटो चालकों ने सिणधरी सर्कल के पास ऑटो खड़े कर दि, इससे यहां लम्बी लाइनें लग गई। ऑटो चालकों ने बताया कि कहीं पर भी स्टैंड निर्धारित नहीं है। इसके कारण कहीं पर वाहन रोकते ही पुलिस चालान काट देती है। यह सिलसिला लगातार चल रहा है। जिससे ऑटो चालकों में रोष है। रोजाना के चालान की कार्रवाई से चालकों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। हड़ताल के दौरान कुछ चालक सवारिया लेकर आवाजाही कर रहे थे, जिनकों हड़ताली चालकों ने रोक दिया। शहर में निर्धारित हो ऑटो स्टैंड चालकों का कहना है कि शहर में निर्धारित स्थानों पर ऑटों के लिए स्टैंड होना चाहिए। इसके लिए नगर परिषद और यातायात पुलिस की ओर से व्यवस्था करनी चाहिए। अभी एक दो स्थानों पर स्टैंड को छोड़ दिए जाएं तो कहीं पर भी जगह नहीं है। सबसे बड़ी समस्या दुकानों के आगे ठहरने के वक्त होती है। यहां सामान बाहर सड़क पर रखा होता है। इसके कारण यहां ऑटो रोकते ही चालान बना दिया जाता है। स्टैंड के अभाव मे...

श्रमिक कल्याण में राज्य सरकार के छूट रहे पसीने

Image
श्रमिक कल्याण में राज्य सरकार के छूट रहे पसीने - उपकर से आ रहे 600 करोड़, योजनाएं मांग रही 2000 करोड़ रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. प्रदेश के लाखों श्रमिकों के कल्याण के लिए बनी एक दर्जन से अधिक योजनाओं में मजदूरों को लाभ देने में सरकार के पसीने छूट रहे है। इन योजनाओं के लिए बजट को उपकर का प्रावधान है,जिससे मिलने वाली राशि पर योजनाएं चल रही है लेकिन इसमें सरकार को सालाना 600 करोड़ के करीब मिल रहे है और श्रमिक कल्याण योजनाओं को अब 2000 करोड़ से अधिक की राशि की दरकार है। राशि का इंतजाम नहीं हो पाने का नतीजा है कि योजनाओं में लाखों आवेदन लंबित चल रहे है और अधिकतम लाभ की बजाय अब तो अधिकतम निरस्त की स्थितियां होने लगी है। प्रदेश में श्रमिक निर्माण श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, बेटियों की शादी,स्वरोजगार, दुर्घटना में घायल, मृत्यु, सिलिकोसिस पीडि़त, टूल एवं किट, गंभीर बीमारी पुनर्भरण, प्रसूति सहायता सहित दर्जनभर योजनाएं तो है लेकिन इन योजनाओं का बुरा हश्र यह है कि आवेदन में निरस्त और लंबित का आंकड़ा 50 फीसदी से अधिक हो रहा है। छात्रवृत्ति योजना में तो 2016 से अब तक 15 लाख आवेदन निरस्त व लंबि...

यूटीबी नर्सिंगकर्मी बोले...नहीं मिला 10 महीने से वेतन

Image
यूटीबी नर्सिंगकर्मी बोले...नहीं मिला 10 महीने से वेतन नियमित नर्सिंग भर्ती से वंचित रहने की आशंका बाड़मेर. जिला अस्पताल में यूटीबी पर कार्यरत 40 से अधिक नर्सिंगकर्मियों ने अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को पीएमओ डॉ. बीएल मंसूरिया से मिलकर उनको पीड़ा बताई। पीएमओ ने आश्वस्त किया कि उनके स्तर से जो भी समाधान होगा, वह करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कार्मिकों ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर नियमित भर्ती के लिए बनाए जा रहे अनुभव प्रमाण पत्र में परेशानी आ रही है। जिसमें नियमों के तहत वेतन का भुगतान बिल अनिवार्य किया गया है। लेकिन जिला अस्पताल में कार्यरत 40 यूटीबी नर्सिंग कर्मियों को पिछले 10 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया। अब नर्सिंग ऑफिसर नियमित भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी हो चुकी है जिसकी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर रखी गई है। जिसमें संविदा कर्मियों को बोनस अंकों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया होगी। जिसके लिए अनुभव प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। इन नर्सिंग कर्मियों ने 2 साल 2 माह जिला अस्पताल में अनवरत कार्य किया है। जिसके लिए अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वेतन भुगतान स्लिप का ...

थार की प्रियंका का जम्मू में चलेगा बल्ला

Image
थार की प्रियंका का जम्मू में चलेगा बल्ला प्रियंका बिश्रोई का सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन एमवीसी की छात्रा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन बाड़मेर। जम्मू कश्मीर में आयोजित 33वीं राष्ट्रीय सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बाड़मेर के तीन खिलाडिय़ों का राजस्थान टीम में चयन हुआ हैं। श्री प्रमोद विधापीठ संस्थान के उपाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा व स्कूल प्राचार्य सीमा राठौड़ ने बताया कि राज्य स्तरीय टेनिस बॉल प्रतियोगिता का आयोजन डूंगरपुर में हुआ। जिसमें बेेेहतरीन खेल दिखाकर तीन खिलाडिय़ों का राजस्थान टीम में चयन हुआ हेै। पुरूष वर्ग में प्रकाश विश्नोई एवं महिला वर्ग में प्रियंका विश्नोई व सरला चौधरी का राजस्थान टीम में चयन हुआ है। ये खिलाड़ी आगामी 7 दिसम्बर को जम्मू कश्मीर में खेलेगें। प्रियंका बिश्नोई एमवीसी स्कूल कुशल वाटिका बाड़मेर की छात्रा है। कक्षा 10वीं में अध्ययनरत है। जो पढाई के साथ खेलों में भी रूचि रखती है। राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर कुशल वाटिका ट्रस्ट मंडल एवं श्री प्रमोद विधापीठ संस्थान ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य ...

बाड़मेर में शुभशक्ति के 17915 आवेदन में से 12396 लंबित

Image
केस-1 निर्माण श्रमिक लिखमाराम गांव कुडला ने अपनी दो बेटियों का आवेदन 2 मार्च 2016 को शुभशक्ति योजना में किया। आठ बार स्पष्टीकरण मांगने के बाद 21 जून 2017 को रिजेक्ट कर वापस 24 जुलाई 2018 को रिओपन कर दिया। इसके बाद पुन: स्पष्टीकरण मांगा जो 2018 से लबित है। एक आवेदन को स्वीकृत किया। केस 2 निर्माण श्रमिक बाबूराम पुत्र गोरखाराम निवासी हाथमा की पुत्री समता का शुभ शक्ति योजना में 31 अगस्त को आवेदन किया। 21 जून 2017 को स्वीकृत किया गया। चार साल बीतने े बाद भी स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान नहीं किया। इसी बीच बाबूलाल मेघवाल की मृत्यु हो गई। केस-3 मेघसिंह की दो बेटियों का शुभशक्ति योजना में स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद इसका आवेदन निरस्त कर दिया गया। रिओपन के लिए अपील करने के लिए विभाग के पास पहुंचा लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मेघसिंह का इंतजार भी लंबा हो रहा है। बाड़मेर पत्रिका. सामाजिक कल्याण की श्रमिकों के लिए बनी शुभशक्ति योजना की परतें भी उघडऩे लगी है। योजना में बाड़मेर में 12396 आवेदन लंबित पड़े है। बेटिरयो के हाथ पीले कर चुके मां-बाप को यह राशि नहीं मिलने से उनके लिए योजना सफेद...

करोड़पति बनाने का झांसा देकर ऑनलाइन 98 हजार की ठगी, एक आरोपी एमपी और दूसरा अलवर से गिरफ्तार

Image
लक्की ड्रा से करोड़पति बनाने का झांसा देकर ठगी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लिंक भेजकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने एक आरोपी को अलवर तथा दूसरे को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। मामले के अनुसार जोगाराम पुत्र ठाकराराम निवासी जांदुओं का तला चौहटन ने रिपोर्ट दी थी कि उसके बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा चौहटन में खाता है। उससे उसका मोबाइल नंबर भी जुड़ा है। इसी नंबर पर फोन-पे भी है। गत 11 अक्टूबर शाम को फोन आया और किसी विकाससिंह ने चैट करते हुए कहा कि उसके खाते नंबर में 98 हजार रुपए ट्रांसफर करो, आपके नाम से लक्की ड्रा के रूप में एक करोड़ खाते में भेज दिए जाएंगे। इसके बाद चैट हुई तो उसने दो लिंक भेजे। जैसे ही लिंक पर ओपन किया पहली बार 20 हजार और दूसरी बार 78 हजार रुपए खाते से ट्रांसफर हो गए। इसके बाद संबंधित विकास सिंह को उसके नंबर पर फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी अनुसंधान से पुलिस पहुंची ठगों तक साइबर अपराधों की रोकथाम व वांछित अपराधियों की दस्तयाबी को लेकर चौहटन थानाधिकारी भुटाराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकन...

उत्तर गुजरात-बड़ी सभाओं में बड़ा खाना, शराब के चोर रास्ते खुले

Image
रतन दवे बनासकांठा गुजरात में चुनाव के दौर में मतदाता के ठाट से इंकार नहीं है। यहां बड़ी सभाओं मेें भरपूर बड़े खाने का रिवाज है तो दूसरी ओर शराबबंदी के इलाके में शराब भी पहुंच रही है। चुनाव लडऩे वालों में अमीरों की संख्या ज्यादा होने से वोटर्स और कार्यकर्ताओं की सहूलियत में कोई कमी नहीं रही है। इस बार के चुनाव में भाजपा ने रैलियों, सभाओं और रोड़ शो के तमाम पिछले रिकार्ड तोड़ दिए तो आम आदमी पार्टी ने भी दम लगाया। कांग्रेस का मतदाता वोटबैंंक की तरह है लेकिन इनके लिए भी खातिरदारी वोट की व्यवहारिक जरूरत माना जाता है। बनासकांठा के एक इलाके में बड़ी सभा हो रही थी। इस सभा में पचास हजार से अधिक लोग नौ जिलों से जुट रहे थे। सभा स्थल से करीब दो किमी दूर एक खेत में बड़ा पंडाल लगा हुआ था। जहां पर आने वालों के लिए हलुआ, चावल, दाल और एक सब्जी के बड़े-बड़े बर्तन भरे पड़े थे। पीने के पानी को ट्रेक्टर लगाकर देसी जुगाड़ से यहां नल लगा रखे थे। नीचे बैठकर पंगत की तरह भोजन का दौर सभा से दो घंटे पहले प्रारंभ हो गया था। भरपेट खाने की छूट थी तो चककर खाने में मशगूल दिखे। खाने को लेकर यहां व्यवस्था में लगे ई...

मोहल्ले में मीट की कथित दुकान पर रास्ता जाम, पुलिस ने की समझाइश

Image
बालोतरा नगर में रविवार रात एक मोहल्ले में मीट की कथित दुकान से गुस्साए लोगों ने सामान सड़क पर लाकर जला दिया। वही विरोध करते हुए सड़क पर जाम लगाया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर हटाया। पुलिस ने मीट की दुकान होने से इनकार करते हुए इसे भूखंड को लेकर विवाद होना बताया है।जानकारी के अनुसार नगर के समदड़ी रोड पानी टंकी के समीप एक मोहल्ले में मीट की दुकान लगे होने की जानकारी पर कुछ लोग एकत्रित हुए। मोहल्ले में दुकान लगने को लेकर विरोध जताया। गुस्साए लोगों ने यहां रखे सामान को सड़क पर लाकर जला दिया। वहीं सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान विजय चौधरी व अन्य ने विरोध जताया। मामले को देखते हुए उप निरीक्षक राजूराम सहित पुलिस के जवान यहां पहुंचे। कुछ समय बाद ही थानाधिकारी उगमराज सोनी व पुलिस उप अधीक्षक नीरज शर्मा पहुंची। पुलिस ने समझाइश की तथा मामले में एक जने को पूछताछ के लिए थाना ले गई। लग गया जाम रास्ता जाम करने के कारण आवाजाही रुक गई। बड़ी संख्या में वाहन चालक दोनों तरफ इंतजार करते दिखे। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने यहां पर मीट की दुकान होने की जानकारी दी। बाद में पुलिस अधि...

सेक्सटॉर्शन का मामला : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 5 करोड़ रुपए

Image
शहर कोतवाली थाने में दो महिलाओं सहित 6 जनों के खिलाफ सेक्सटॉर्शन का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में मंगलवार को गिरफ्तार 5 जनों को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें 5 दिन के रिमांड पर पुलिस को सुपुर्द किया गया। कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 63 वर्षीय एक व्यक्ति ने बताया कि वह व्यापारी है। 6 वर्ष पहले जोधपुर निवासी एक महिला से उसका संपर्क हुआ। वह महिला की बातों के जाल में फस गया औऱ जोधपुर में उसके घर पर उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। करीब 3 वर्ष तक वह महिला बलात्कार का मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर उससे रुपए ऐंठती रही। वीडीओ बनाकर धमकी रिपोर्ट के अनुसार 3 वर्ष पहले महिला ने उसे जोधपुर स्थित अपने घर पर बुलाया। वह वहां पहुंचा, वहां पर महिला के अलावा 22-23 वर्षीय एक अन्य युवती भी बैठी थी। इन दोनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। बाद में युवती के साथ शारीरिक संबंध का वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद बाड़मेर निवासी शैलेंद्र अरोड़ा ने उसे बताया कि जोधपुर निवासी उसके मित्र दयाल के पास एक वीडियो है, जिसमें उसके एक महिला के साथ शारीरिक संबंध का माम...