यहां यातायात पुलिस केवल खड़ी है....
यहां यातायात पुलिस केवल खड़ी है.... फोटो समेत पत्रिका अभियान- ट्रेफिक जाम से मिले निजात बल्र्ब- किसी भी शहर की व्यवस्था में बहुत बड़ी भूमिका अब टे्रफिक की है। बड़े शहर में वाहनों की संख्या लगतार बढ़ रही है और जो सड़कें कल तक चौड़ी लग रही थी अब वे संकड़ी होती जा रही है। उस पर अतिक्रमण और व्यवस्थाएं चरमराई हों तो फिर आम आदमी के लिए चलना दुभर हो जाएगा। बाड़मेर शहर का इन दिनों यही हाल है। अपर्याप्त पार्किंग जोन और उस पर चारों ओर बढ़ रहे अतिक्रमण ने शहर की हालत खराब कर दी है। यातायात पुलिस इसे रोजमर्रा का काम समझकर ट्रेफिक प्लान पर काम रही है न ही इस प्लान को अपडेट किया जा रहा है, लिहाजा शहर में अब ट्रेफिक जाम के हालात से दुर्घटनाएं भी बढऩे लगी है। बाड़मेर पत्रिका. अहिंसा सर्किल अहिंसा सर्किल अङ्क्षहसा सर्किल पर पुलिस की घुमटी, आठ दस यातायात पुलिसकर्मियों का जमावड़ा रहने के बाद होटलों के आगे तक दुकानदारी जमाकर लोग बैठ गए है। ठेले और केबिन तो इतने आगे तक आ गए है कि वाहनों के चलने के सड़क बची ही कम है। इस पर बड़े वाहन यहां खड़े ही नजर आते है। पुलिसकर्मी यहां एक वाहन लेकर दिनभर घूमते है...