Posts

Showing posts from September, 2021

पाकिस्तान से आई गेमराराम की चिट्ठी : सजा पूरी हो रही, मुझे ले जाओ

Image
बाड़मेर/चौहटन. तारबंदी लांघकर पाकिस्तान गए गेमराराम की चिट्ठी उसके भाई के पास आई है जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी छह माह की सजा पूरी कर चुका है और अब उसको भारत ले जाया जाए। गेमराराम अभी तक हिफाजत से है और उसको जेल में गुजरात के मछुआरों के साथ रखा हुआ है, जो मछली पकडऩे के चक्कर में पाक तक चले गए थे। बाड़मेर के सीमांत कुम्हारों का टिब्बा, सज्जन का पार निवासी गेमराराम बदहवासी में तारबंदी लांघकर 5 नवंबर 2020 को पाकिस्तान चला गया। 5 जनवरी को पाकिस्तान ने इसकी जानकारी दी और 20 जनवरी को पत्रिका में खुलासा होने के बाद गेमराराम की वतन वापसी के प्रयास प्रारंभ हुए। इस बीच 24 जनवरी को गेमराराम को हैदराबाद पाकिस्तान की जेल में भेज दिया गया। गेमराराम की रिहाई के लिए भारत सराकर के गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार को दस्तावेज भेजे हैं और उसकी रिहाई के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गेमरा ने चिट्ठी भेज दी कुशलता की जानकारी जानकारी अनुसार गेमराराम के परिजनों के पास में हाल ही में एक चिट्ठी जरिए व्हाट्सएप आई है जिसमें गेमराराम ने परिजनों को बताया है कि वह हैदराबाद की जेल में है और उसको गुजरात के मछुआरों...

2030 तक बाड़मेर में आएगी हरित क्रांति

Image
बाड़मेर पत्रिका. थळ यानि बाड़मेर... थळ की धरती बरसों प्यासी रही है और पानी के लिए मीलों चलकर यहां के लोगों ने पसीना बहाया है। अब यही धरती हरा सोना उगलने लगी है। करीब 50 हजार कृषि कुओं से रबी की पैदावार अरबों में है तो खरीफ करीब 19 लाख हैक्टेयर में लहलहाने लगी है। - आओ, जीमो बाड़मेरी बाजरे रो सोगरो 2030 तक बाड़मेर में बाजरा अनुसंधान केन्द्र तैयार हो जाएगा। पहला केन्द्र हैदराबाद में है, यह उसका उपकेन्द्र होगा। गुड़ामालानी के निकट प्रस्तावित है। - 9 लाख हैक्क्टेयर में बुवाई - 27 लाख किलोग्राम(3 मिलियन टन उपज) - 6 अरब के करीब आमदनी - 40 हैक्टेयर में बनेगा हिन्दुस्तान का दूसरा बाजरा अनुसंधान केन्द्र - 2023 में पोषक अनाज में बाजरा रहेगा शामिल जीरा....जीव री जड़ी जीरो जीव रो बैरी ने मत बावो म्हारा परण्या जीरो। पचास साल पहले यह गाना गाया जाता था लेकिन अब रेगिस्तान में जीरा जीव री जड़ी बन गया है...बाड़मेर में 11 अरब का जीरा सालाना पैदा हो रहा है। जीरा मण्डी बाड़मेर में बननी है। - 11 अरब की पैदावार - 2 लाख 12 हजार हैक्टेयर में बुवाई - 8 मिलियन टन उपज - बुवाई में प्रदेश में पहले औ...

समाज में शिक्षा को बढावा देने का आह्वान

Image
बाड़मेर. तहरीक उलमा ए हिंद के चेयरमैन मुफ्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही के निर्देश पर समाजसेवी भुट्टाखान जुनेजा को तहरीक उल्माए हिंद का सचिव मनोनीत किया गया। इस उपलक्ष में मोमिन ब्रदर्स मंच की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौलाना मन्ठार सिद्दीकी ने मुस्लिम कौम को मुत्ताहिद होने की बात कहते हुए तालीम को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सचिव आदिल भाई ने समाज को एकजुट होकर प्रत्येक मैदान में आगे बढऩे की बात कही। तहरीक के जिला अध्यक्ष मौलाना लाल मोहम्मद सिद्दीक़ी पेश इमाम जामा मस्जिद बाड़मेर ने समाज से अपने बच्चों को दीनी व दुन्यावी तालीम से जुडऩे और नेकी की राह पर चलने की हिदायत दी। संचालन करते हुए मोमिन ब्रदर्स मंच के संयोजक अबरार मोहम्मद ने सभी से एक मंच पर आने की बात कही। तहरीक उलमाए हिंद शाखा के जिलाध्यक्ष मौलाना हाजी लाल मोहम्मद सिद्दीकी, नगर परिषद पार्षद हाजी दीन मोहम्मद, सरपंच फोटा खान महाबर, हाजी सफी मोहम्मद गोरी, जमशेद भाई, युसुफ भाई हाले पोत्रा, शाह मोहम्मद सिपाही, हाजी अयूब तेली, हाजी गफूर खान तेली आदि उपस्थित थे। source https://www.patrika.com/barme...

पहले जाने गांधी के विचार, अब पाएंगे पुरस्कार

Image
बाड़मेर. गांधी दर्शन को लेकर २०१९ में प्रतियोगिता जीतने वाले प्रतिभाओं को अब पुरस्कार से नवाजा जाएगा। गांधी जयंती पर उक्त समारोह होगा जिसमें प्रथम स्थान पर रहने वाले को स्कू  टी, द्वितीय को लैपटॉप व तृतीय को साइकिल दी जाएगी। उक्त पुरस्कार वितरण समारोह २ अक्टूबर सुबह दस बजे स्थानीय महात्मागांधी अंग्रेजी माध्यम उमावि स्टेशन रोड बाड़मेर में होगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से आयोजित की गई गांधी विचार संस्कार परीक्षा २०१९ के विजेताओं को २ अक्टूबर को स्थानीय महात्मागांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड बाड़मेर में सम्मानित किया जाएगा। इसमें जिले में प्रथम रहे विद्यार्थी को स्कू  टी, द्वितीय को लैपटॉप व तृतीय रहे छात्र-छात्रा को साइकिल दी जाएगी। वहीं ११५ को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा बाड़मेर जेतमालसिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह २ अक्टूबर सुबह दस बजे आयोजित होगा जिसमें विधायक मेवाराम जैन बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे। उन्होंने बताया कि संस्था प्रधानों को संबंधित विद्यार्थियों को पुरस्कार समारोह में...

शिक्षा विभागीय अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

Image
बाड़मेर. कोरोना काल मे लम्बे समय से बंद रहे विद्यालयों की गतिविधियों, एमडीएम वितरण एव कोविड के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई का अवलोकन करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजन शर्मा, एडीईओ जेतमाल सिंह, पीईईओ शिवकर दिलीप कुमार भूत ने राउप्रावि देवानियों की ढाणी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओ में बच्चों के प्रथम परख और स्माइल कार्यो को परखा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया ।प्रधानाध्यापक घमंडाराम ने जिला शिक्षा अधिकारी को हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत लगाई वाटिका और पौधों का अवलोकन करवाया। अनोपसिंह, मेहाराम, रेखाराम, मनोहर सिंह ने अधिकारियों का स्वागत किया। इधर, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले की मांग बाड़मेर. राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले की मांग की। संघ के के प्रदेशाध्यक्ष हरपाल दादरवाल व प्रदेश संगठन मंत्री विमलेश शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने तबादलों पर प्रतिबंध 30 सितम्बर तक हटाया था। तबादलों की अवधि पहले भी दो बार बढ़ाई जा चुकी है और इस अवधि के दौरान सभी विभागों के साथ ही शिक्षा विभाग के कार्मिकों के ...

बेहतर शिक्षा के लिए यथासंभव प्रयास- विधायक

Image
बाड़मेर. नव क्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंगनाणियों की ढाणी, खारिया तला का उद्घाटन गुरुवार को विधायक मेवाराम जैन के मुख्य आतिथ्य एवं जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। संस्था प्रधान भंवरलाल प्रजापत ने प्रतिवेदन एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। विधायक जैन ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बेहतर शिक्षा के लिए यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आज यह विद्यालय माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय में अधिकाधिक प्रवेश कराने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय में दो हॉल के निर्माण के लिए पंद्रह लाख रुपए देने एवं भाडखा से चौखला सडक़ निर्माण करवाने की घोषणा की। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे शैक्षिक नवाचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा जरूरी है। अति विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत और विशिष्ट अतिथि बेरीवाला तला सरपंच खरताराम, समाजसेवी घमण्डीराम डूडी, सीबीईओ कृष्ण सिंह महेचा, खंगार सिंह कुमावत, नथाराम कुमावत, रामसिंह बोथिया, अलसार...

छोटे-छोटे संकल्प से ला सकते हैं जीवन में परिवर्तन

Image
बाड़मेर. मुनि स्वास्तिककुमार व सुपाश्र्वकुमार के सान्निध्य में गुरुवार को स्थानीय मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ राउमावि, गांधी चौक में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत नशा- मुक्ति दिवस मनाया गया। मुनि स्वास्तिककुमार ने कहा कि हम संत रुपया-पैसा कुछ नही रखते हैं। हमे न नोट चाहिए ना ही वोट चाहिए, न प्लॉट चाहिए हमें तो आपकी खोट ( नशाप्रवृत्ति त्यागने का संकल्प) चाहिए। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे कभी भी नशा नहीं करेंगे। गलत संगत से दूर रहेंगे। मुनि पाश्र्वकुमार ने चरित्र,आदत,संगत आदि के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियो को हमेशा अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा दी। मुनि अणुव्रत का उद्देश्य बताते हुए कहा कि छोटे-छोटे संकल्पों से हम अपने जीवन में परिवर्तन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य कमलसिंह ने कहा कि आचार्य तुलसी ने अणुव्रत का जो संदेश दिया वो मैने 40 वर्ष पूर्व बालोतरा में ग्रहण किया था। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र बांठिया ने कहा कि लक्ष्य निर्धारण करें तो आपमें से ही भगवान महावीर,कृष्ण व डॉ.अब्दुल कलाम बन सकते हैं। अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष ओम जोशी, ताराचन्द चौपड़ा, मंत्री कैलाश बो...

बैठक में उठाए मुद्दों पर नहीं होती सुनवाई, जनप्रतिनिधियों ने जताया आक्रोश

Image
बाड़मेर। जिला परिषद की बैठकों में उठने वाले मुद्दों व अपनी उपेक्षा से आहत जनप्रतिनिधि बुधवार को जिला परिषद की साधारण सभा में आक्रोश व्यक्त किया। पिछले बैठक में उठाए अंधिकाश मुद्दों पर न कोई कार्रवाई हुई और ना ही समाधान के लिए प्रयास किए गए। जनप्रतिनिधियों का आरोप था कि आठ माह पहले हुई बैठक पर अधिकारी कोई सकारात्मक प्रयास नहीं कर पाए है, तो फिर बैठक का कोई औचित्य नहीं है। जिला परिषद सदस्य रुपसिंह ने कहा कि सड़कों पर रेन कट हो गए है, लेकिन विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। यह मुद्दा गत बैठक में उठाया था, लेकिन अभी तक विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने कहा कि बजट की उपलब्धता होने पर प्राथमिकता से करवाई जाएगी, इस पर रुपसिंह भड़क गए और कहा कि कब तक बजट मिलेगा, इसके आपने अब तक क्या प्रयास किए? इस दौरान जिला प्रमुख ने अधिकारी को लताड़ लगाते हुए कहा कि आप गोलमोल जबाव नहीं दें। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान बिजली, चिकित्सा, मनरेगा, सड़क, वन विभाग सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जिले भर में...

पत्रिका कदम-कदम पर साथ

Image
बाड़मेर पत्रिका. बाड़मेर पत्रिका संस्करण ने वर्ष 2021 में आम आदमी की आवाज बनने की मिसाल पेश की। कोरोनाकाल में मददगार बनने के साथ ही पत्रिका ने प्रशासन को सचेत करते हुए बीमार तक इलाज पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए तो सालभर तक समाचारों और अभियान चलाकर जनहित के कार्यों की मसाल बना। 1. तिलवाड़ा मेला सिरमौर....(खबरों की क्लिप और फोटो जाएंगे) 2 मार्च 2021 को बाड़मेर जिला कलक्टर ने राज्य प्रसिद्ध तिलवाड़ा पशुमेले क आयोजन रद्द कर दिया। इस समय कोरोना की दूसरी लहर कहीं पर नहीं थी और नागौर में पशुमेला और जैसलमेर में मरू महोत्सव का आयोजन हो चुका था। पत्रिका ने पशुपालकों, किसानों और लोगों की आम आवाज को मुखर करते हुए 3 मार्च से ही अभियान प्रारंभ कर दिया कि जब नागौर और जैसलमेर के लिए हां है तो तिलवाड़ा के लिए ना कैसे? 3 से 8 मार्च तक लगातार चले समाचारों में हजारों पाठक पत्रिका के साथ जुड़ गए और यह आवाज बुलंद हुई कि तिलवाड़ा मेले का आयोजना होना चाहिए। 9 मार्च को राजस्थान पत्रिका के प्रबंध संपादक गुलाब कोठारी के अग्रलेख तिलवाड़ा सिरमौर ने राज्य सरकार को झकझोर दिया। सरकार जागी और इसी दिन शाम को आ...

बाड़मेर: 5 लाख लोगों का कोविड सुरक्षा चक्र पूरा, दोनों डोज लगवाई

Image
बाड़मेर. जिले में कोविड से बचाव का सुरक्षा का संपूर्ण चक्र अब तक 5 लाख लोग पूरा कर चुके है। ये लोग दोनों डोज खुराक ले चुके हैं। वहीं सिंगल खुराक लेने वालों की संख्या 13.81 लाख तक पहुंची है। जबकि जिले में 19.58 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करना है। चिकित्सा विभाग इसमें जुटा हुआ है। लेकिन लक्ष्य के छोर तक पहुंचने में पसीने छूट रहे हैं। जिले में पिछले 9 महीनों से चल रहे वैक्सीनेशन में अब तक कुल 18,82,168 डोज (28 सितम्बर शाम 6 बजे तक) लग चुकी थी। इसमें प्रथम और द्वितीय खुराक दोनों शामिल है। लक्ष्य के अनुरूप दोनों डोज लगाने के लिए अभी लम्बा सफर तय करना पड़ेगा। जिले में कुल 5 लाख को ही दोनों खुराक लगी है। अभी 14 लाख से अधिक तक और पहुंचना है। देखा जाए तो टारगेट तक संपूर्ण सुरक्षा चक्र पहुंचने में अभी एक चौथाई को वैक्सीन लग पाई है। युवा वैक्सीनेशन में सबसे आगे जिले में अब तक कुल 18 लाख से अधिक वैक्सीन लगी है। इनमें आधे से अधिक तो युवा शामिल है, जो 18-44 साल के हैं। यह संख्या बाड़मेर जिले में 9 लाख 84 हजार 995 है। सेंटर पर वैक्सीन के लिए युवा उमड़ रहे हैं। शहरों के साथ गांवों में ...

बारिश का ठहरा पानी बढ़ा रहा खतरा, बाड़मेर में रोज मिल रहे डेंगू के रोगी

Image
बाड़मेर। बारिश के बाद बदलते मौसम और पानी के ठहराव के चलते मच्छर जनित बीमारियां बढ़ गई है। डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया की बीमारी बढऩे के चलते सावधानी रखने की जरूरत है। सीएमएचओ डॉ. बी एल विश्नोई ने बताया कि जिले में मच्छर जनित बीमारियों के मरीज सामने आ रहे है। इस साल में अब तक डेंगू के 113, मलेरिया के 22 एवं चिकनगुनिया के 2 मरीज मिले हैं। इसलिए सतर्क व सजग रहना होगा। इन बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी मच्छरों को पनपने से रोकना है । इसलिए हमें अपने घर से शुरूआत करनी होगी। घर में रखे गमले, मटके, छतों पर अनावश्यक पड़े टायर, कबाड़ आदि में मच्छर पनपते हैं। गमले, बोतल आदि में लगे पौधों में भी लार्वा पैदा हो जाते हैं, इनके पानी को सप्ताह में दो बार अवश्य बदलें। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पी सी दीपन ने बताया कि बाड़मेर शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद की संयुक्त गतिविधि के तहत मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया सहित मौसमी बीमारियों से बचाव एवं नियन्त्रण के लिये स्प्रे व टेमिफोस का प्रयोग किया जा रहा है। शहर के 24 वार्डों के डेंगू प्रभावित क्षेत्र में स्प्रे किया जा चुका है। डे...

शहीद परिवारों के योगदान को देश कभी नहीं भूला सकता - राजपाल

Image
बाड़मेर. राजस्थान पत्रिका बाड़मेर-जैसलमेर संस्करण का ग्यारहवें स्थापना दिवस पर मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर शहादत को सलाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भारतीय सेना, अद्र्धसेना, रेलवे व पुलिस के शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएफ 142 वीं बटालियन कमांडेंट राजपालसिंह ने पत्रिका हर परिस्थिति में सच के लिए लडऩे के लिए तैयार रहना है, यह तो आईना है, जो लिख देता है। देश के वीर जो मातृभूमि के लिए लडऩे बिना एक कदम पीछे न हटाते हुए ताकत के साथ खड़े रहते है। शहादत को सलाम में शहीद परिवारों को नमन करता हूं। अनेकों वीर देश की रक्षा में शहीद हुए है। उन परिवारों को गर्व है। शहीद परिवारों के योगदान को देश कभी नहीं भूला सकता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह जैतावत ने कहा राजस्थान पत्रिका शहीद परिवारों के प्रति हमेशा से सेवाभाव रहा है। पत्रिका हमेशा सामाजिक सरोकार निभाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। शहीद परिवार वो है, जिनके वीर सपूतों ने देश के सर्वोच्च बलिदान दिया है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अध्यक्ष कैप्टन हीरसिंह...

शहीद परिवारों के योगदान को देश कभी नहीं भूला सकता

Image
बाड़मेर पत्रिका राजस्थान पत्रिका बाड़मेर-जैसलमेर संस्करण का ग्यारहवें स्थापना दिवस पर मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर शहादत को सलाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भारतीय सेना, अद्र्धसेना, रेलवे व पुलिस के शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएफ 142 वीं बटालियन कमांडेंट राजपालसिंह ने पत्रिका हर परिस्थिति में सच के लिए लडऩे के लिए तैयार रहना है, यह तो आईना है, जो लिख देता है। देश के वीर जो मातृभूमि के लिए लडऩे बिना एक कदम पीछे न हटाते हुए ताकत के साथ खड़े रहते है। शहादत को सलाम में शहीद परिवारों को नमन करता हूं। अनेकों वीर देश की रक्षा में शहीद हुए है। उन परिवारों को गर्व है। शहीद परिवारों के योगदान को देश कभी नहीं भूला सकता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह जैतावत ने कहा राजस्थान पत्रिका शहीद परिवारों के प्रति हमेशा से सेवाभाव रहा है। पत्रिका हमेशा सामाजिक सरोकार निभाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। शहीद परिवार वो है, जिनके वीर सपूतों ने देश के सर्वोच्च बलिदान दिया है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अध्यक्ष कैप्टन हीर...

जिले में 14 और स्टेट ओपन संदर्भ केन्द्र खुले

Image
बाड़मेर. राजस्थान स्टेट ओपन परीक्षा को लेकर अब विद्यार्थियों को लम्बी दूरी नहीं तय करनी होगी। जिले में 14 नए स्टेट ओपन परीक्षा केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं जिस पर अब लगभग हर ब्लॉक मुख्यालय पर स्टेट ओपन के आवेदन मिलेंगे। इसका फायदा जिले के उन सैकड़ों स्टेट ओपन परीक्षार्थियों को होगा जो आसपास केन्द्र नहीं होने पर बाड़मेर, बालोतरा शहरों से आवेदन कर परीक्षा देते हैं। दसवीं व बारहवीं स्टेट ओपन परीक्षाएं राजस्थान स्टेट ओपन स्कू  ल जयपुर के मार्फत आयोजित होती है। इसको लेकर प्रत्येक जिले में संदर्भ केन्द्र संचालित होते हैं जहां पर आवेदन प्रक्रिया के साथ ही समय-समय पर सेमिनार आयोजित कर परीक्षार्थियों को विषयगत जानकारी दी जाती है। जिले में बाड़मेर, बालोतरा सहित कुछ जगह ही वर्तमान में स्टेट ओपन संदर्भ केन्द्र है जिस पर पूरे जिले के विद्यार्थियों को आवेदन लेने, आवेदन जमा करवाने, सेमिनार में भाग लेने, परीक्षा देने, अंक तालिका प्राप्त करने सहित स्टेट ओपन के कार्यों के लिए वहां जाना पड़ रहा है। इस बार एेसा नहीं होगा क्योंकि जिले में १४ और केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं जहां पर स्टेट ओपन परीक्षा संबंधी क...

सम्पूर्ण भारतवर्ष में जलवायु परिवर्तन कृषि के लिए एक चिंता का विषय

Image
बाड़मेर. आज सम्पूर्ण भारतवर्ष में जलवायु परिवर्तन कृषि के लिए एक चिंता का विषय है। वैज्ञानिकों के अनुसार औसत तापमान में 1 डिग्री सेंटीग्रेट की वृद्धि से फसलों की उत्पादकता में 5 से 10 प्रतिशत गिरावट आ सकती है। उक्त उद्गार केवीके दांता के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने मंगलवार को जलवायु सहिष्णु कृषि तकनीकों एवं पद्धतियों के व्यापक अभियान के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन के सीधे प्रसारण में उपस्थित किसानों को कही। केन्द्र के पादप संरक्षण विशेषज्ञ शंकरलाल कांटवा ने बताया कि आज इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबन्धन संस्थान रायपुर छत्तीसगढ में लोकार्पण किया गया। भविष्य में यह संस्थान भारतवर्ष के लिए अनुसंधान एवं कृषि तकनीकों को इजाद कर फसलों की उत्पादकता वृद्धि में सार्थक सिद्ध होगा। केन्द्र के शस्य वैज्ञानिक श्यामदास ने कृषकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री ने विभिन्न फसलों की 35 उन्नत किस्मों को देश के किसानों को समर्पित किया है, जो कि विभिन्न जैविक तथा अजैविक स्ट्रेस को सहन करने के साथ-साथ अधिक उत्पादन देने की क्षमता ...

बाड़मेर सहित विभिन्न रेलवे स्टेशन पर मनाया पौधरोपण दिवस

Image
बाड़मेर. भारतीय रेलवे की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जोधपुर रेल मंडल में मंगलवारको पौधरोपण दिवस मनाया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारीगोपाल शर्मा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में चल रहेस्वच्छता पखवाड़े के तहत जोधपुर मण्डल के सभी स्टेशनों पर स्वच्छ पर्यावरण व हरित रेलवेके लिए पौधरोपण दिवस मनाया गया। स्टेशनों पर पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सभीविभागों के कर्मचारियों ने पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनी, रेलवे अस्पताल, रेलवे स्टेडियम, रेलवे कार्यालय परिसर, रेलवे यार्ड, लेवल क्रॉसिंग, रेलवे कोचिंग डिपोआदि स्थानों पर पौधरोपण किया गया। शर्मा ने बताया कि कोचिंग डिपो बाड़मेर, बाड़मेर स्टेशन पर भी पौधरोपण किया गया। भारतीय रेलवे की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जोधपुर रेल मंडल में सोमवार कोस्वच्छ पर्यावरण दिवस मनाया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जोधपुर मण्डल के सभी स्टेश...

ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता पुरस्कृत

Image
बाड़मेर. प्रथम जिला स्तरीय ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन समारोह राजकीय महाविद्यालय के टेबल टेनिस हाल में संपन्न हुआ। आयोजन सचिव देवाराम चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ.सवाई खत्री, डॉ.आदर्श किशोर जानी, लाजपत ाज जांगिड़ व बसत कुमार जोशी के सानिध्य में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सिंगल में अंडर -15 में प्रथम वेदांत खोथ, द्वितीय रुद्र राज जांगिड़, तृतीय मंजीत पाल सिंह , अंडर -25 में प्रथम जुझार सिंह पवार, द्वितीय जुझार सिंह चौहान, तृतीय राघव मारू, अंडर 50 वर्ष में प्रथम जतिन व्यास, द्वितीय मनजीत चौधरी व तृतीय देवाराम चौधरी तथा 50 वर्ष से ऊपर में प्रथम केसर सिंह लेगा, द्वितीय नारायण सोनी, तृतीय शंकर भवानी रहे। डबल वर्ग में प्रथम केसर सिंह लेगा व जुझार सिंह पवार, द्वितीय मनन जोशी व पल्लव जोशी, तृतीय स्थान जुझार सिंह चौहान व मनजीत चौधरी रहे, जिन्हें मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। निर्णयक की भूमिका निभाने वाले रमेश कुमार सुथार, रमेश कुमार गौड़ ,जगदीश कुमार माथुर ,शौकत अली व कल्याण सिंह लोमरोड को भी सम्मानित किया गया। source https://www.patrika.com/barme...

ठान लो तो जीत पक्की- कर्नल महार

Image
बाड़मेर. जोधपुर एनसीसी ग्रुप के ग्रुप कमांडर कर्नल एम एस महार ने मंगलवार को 16 राजस्थान बटालियन एनसीसी का वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण किया। उन्होंने कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आर एस कुशवाहा से एनसीसी गतिविधियों की जानकारी ली। डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल शरद श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके पश्चात उन्होंने राजकीय पीजी कॉलेज की एनसीसी कंपनी का दौरा किया। सर्वप्रथम शहीद पूर्व एनसीसी कैडेट सिपाही प्रेम सिंह व सिपाही पीराराम को प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आगे बढ़ता अपना बाड़मेर थीम पर आधारित फ्लैग एरिया का निरीक्षण किया। अंडर ऑफिसर जेठाराम के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गल्र्स और बॉयस ने ओटी प्रदर्शन किया। अतिथियों ने इस अवसर पर पौधरोपण किया। प्रेरणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन आदर्श किशोर ने पॉवर पॉइंट प्रदर्शन से एनसीसी गतिविधियां का प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से समां बांधा। कैडेट्स को संबोधित करते हुए कर्नल एम एस महार ने कहा कि यदि मन में कुछ पक्का ठान लेते हो तो जीत पक्की हो जाती है। दृढ़ संकल्पित व्यक्ति का बाधाएं क...

गोस्वामी अध्यक्ष,परमार नगर मंत्री निर्वाचित

Image
बाड़मेर. अखिल भार तीय विद्यार्थी परिषद बाड़मेर इकाई का अभ्यास वर्ग गुरु वार को प्रांत सहमंत्री भोमसिंह सुंदरा, जिला प्रमुख चंपालाल जांगिड़ की उपस्थिति में रावणा राजपूत छात्रावास में संपन्न हुआ। नगर अध्यक्ष हिर गिरी गोस्वामी, नगर मंत्री जुंजार सिंह परमार को सभी की सर्व सहमति से निर्वरोध निर्वा चित किया तथा शेष कार्य कारिणी का गठन किया गया। कार्य कारिणी में नगर उपाध्यक्ष के.डी चारण, राणू सिंह राज पुरोहित, नगर सह मंत्री गणपत सिंह इंद्रोई ,सिमरन सोनी,विक्रम बींजासर, विद्यालय संयोजक विक्रम जैन, सह संयोजक प्रेमा राम सारण, छात्रावास संयोजक राजवीर सिंह, सह संयोजक कुलदीप सिंह, एसएफडी संयोजक तखत सिंह चूली, एसएफएस संयोजक रेखा माहेश्वरी,कला मंच संयोजक स्वाति,खेल संयोजक जोगराज सिंह मते का तला,सोशल मीडिया संयोजक तिलोक पोट लिया,कार्यालय मंत्री दीपक डगला,नगर कार्य कारिणी सदस्य मीनाक्षी गर्ग,वर्षा परमार,लक्ष्य कटारिया,रजत जोशी , नितेश राठी को मनोनित किए गए। इस दौरान प्रान्त कार्यकरणी सदस्य जगदीश बाना,प्रशान्त खिंची,खिलेश शर्मा,शिवकरण सारण,गणपतसिंह राजपुरोहित,घेवरसिंह,विजय,निरमा बोस उपस्थित रहे। ...

शिक्षा सर्वांगीण विकास की आधारशिला -जैन

Image
बाड़मेर. शिक्षा ही एक मात्र ऐसी वस्तु है जिसको न तो चोर चुरा सकता है न इसमें भाइयों का बंटवारा होता है। जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा ही मुख्य आधारशिला है। यह विचार बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने राप्रावि नया तला सनावड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत होने पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। जैन ने कहा कि प्रदेश की लोक कल्याणकारी सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी कदम उठा रही है। विद्यालय के क्रमोन्नत होने से आस पास के छात्र-छात्राओं को उच्च प्राथमिक तक इसी विद्यालय में अध्यनन का मौका मिलेगा। जैन ने कहा कि आप सभी ने हमारे पर जो विश्वास किया है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क इत्यादि किसी भी प्रकार की समस्याओं का हम प्राथमिकता से समाधान करेंगे। समाजसेवी गिरधरसिंह सोढा , सीबीईओ कृष्णसिंह राणीगांव, बीडीओ सुरेश कविया ,एसीबीईओ भंवरलाल डूडी , पदमसिंह लुणु, पीईओ देवाराम ,डुगेरों का तला सरपंच किस्तूराराम डुगेर, हाथीतला सरपंच योगेश बेनीवाल,मुंढों का तला सरपंच वीरेंद्र सारण ,सनावड़ा सरपंच गंगा देवी सारण ,जाखडों की ढाणी सरपंच सुरताराम ,पंचायत समिति...

प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े किसान

Image
बाड़मेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल रूप से उच्च उत्पान क्षमता वाली ३५ फसलों की किस्मों का विमोचन किया। कार्यक्रम में केवीके गुड़ामालानी के माध्यम से जिले के किसान व कृषि वैज्ञानिक भी जुडे। केवीके गुड़ामालानी के केन्द्र प्रभारी डॉ. प्रदीप पगारिया ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की कृषि हमेशा से वैज्ञानिक रही है। अगर खेती किसानी को संरक्षण मिलता है तो उसका तेजी से विकास होता है। देश में 11 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किए गए जिसके माध्यम से जमीन की उर्वरा शक्ति का पता चल पाया। कृषि में उन्नत तकनीकों को अपनाने से उत्पादन बढ़ा है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और किसान कल्याण कैलाश चौधरी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रदीप पगारिया ने कार्यक्रम के बाद किसानों को कहा कि वे प्रधानमंत्री की बताई बातों पर ध्यान दें व उन्नत कृषि अपनाएं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र गुड़ामालानी में किसान गोष्टी के तहत किया गया जिसमे केंद्र से जुड़े हुए किसानों व कृषि विज्ञान केंद्र के बा...

बाड़मेर में अस्पताल में ओपीडी के साथ वार्ड भी मरीजों से भरे

Image
बाड़मेर. मौसमी बीमारियों की जकड़ में हर कोई बीमार हो रहा है। घर-घर बुखार के रोगी बढ़ते जा रहे हैं। अस्तपालों की भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मरीजों की संख्या बेतहाशा रूप से बढ़ी है। ओपीडी 3000 के पास पहुंच रही है तो भर्ती मरीजों की संख्या 350 को पार कर रही है। जबकि अस्पताल ही 300 बेड का है। गलियारों में किया जा रहा है भर्ती जिला अस्पताल के गलियारों और एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती करने की स्थिति हो गई है। ओपीडी में पहुंचने वालों को भी भर्ती की सलाह दी जा रही है। वहीं इमरजेंसी में पहुंचने वालों मरीजों की संख्या भी काफी अधिक है। बड़ों के साथ बच्चे भी बीमार ज्यादा अस्पताल में बच्चों के वार्ड भी भरे हुए है। एमसीएच यूनिट में बीमार बच्चों से बेड भर चुके है। यहां पर भर्ती की जगह नहीं बची है। वहीं एनआइसीयू में भी बीमार बच्चे ज्यादा हो गए है। कोविड के दौरान कम बीमार पड़ रहे बच्चे अब अचानक से गंभीर स्थिति में ही अस्पताल पहुंच रहे हैं। परिजनों के साथ विशेषज्ञों के लिए भी बच्चों के अधिक बीमार होने से चिंता बढ़ रही है। डॉक्टर की सलाह... बाड़मेर के जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्...

रिश्ते हुए तार-तार, बेटों ने पिता को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Image
धोरीमन्ना/बाड़मेर धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के बांडा बेरा बामणोर गांव में मामूली बात के विवाद को लेकर रिश्तों का कत्ल हो गया। दो भाइयों ने ही मिलकर अपने पिता को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार मृतक मुसे खान व उनके दो बेटों के बीच घरेलू लेन-देन को लेकर परिवार में चर्चा हो रही थी, पिता ने दोनों बेटों को कमाई करने के लिए कहा और घर परिवार का खर्चा चलाने के लिए पैसे मांगे तो दोनों भाई आग बबूला हो गए और सोने से पहले दोनों ने अपने पिता को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। सोमवार की रात को मुसे खान अपने घर के बाहर हमेशा की तरह रात को सो रहा था, इसी दौरान रात को करीब 3 बजे बड़ा बेटा मुकीन खान अपने घर से पिता के घर आता है और छोटे भाई आमिर खान को जगा कर हाथों में लाठियां लेकर नींद में सो रहे पिता पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसानी शुरू कर देते हैं। इसी दौरान पिता की मौत हो जाती है और दोनों भाई अपने बिस्तर पर जाकर सो जाते हैं सुबह जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो जैसे ही लोग एकत्रित होने लगे दोनों आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद थानाधिकारी हरचंदराम देवा...

जरा बचकर रहिए, कोविड से ज्यादा घातक है रेबीज

Image
बाड़मेर. रेबीज (हाइड्रोफोबिया) एक घातक बीमारी है, जंगली और पालतू जानवर के काटने से रेबीज हो सकता है। कुत्ते के काटने से रेबीज के सबसे अधिक मामले सामने अते हैं। हर साल हजारों लोग इसके शिकार हो जाते हैं। किसी जानवर के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाकर बचाव किया जा सकता है। ऐसे में कुत्ते सहित किसी भी जानवर के काटने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श करते हुए एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए। जिससे रेबीज से बचाव हो सके। कोरोना तो घातक है, लेकिन रेबीज जानलेवा साबित होती है। पिछले पांच सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो भारत में प्रतिवर्ष इससे 20 हजार से अधिक लोग मारे जाते हैं। रेबीज होने पर यह जानलेवा साबित होती है। कुत्ता, पालतू पशु या जंगली जानवर के काटने के तुरंत बाद एंटी रेबीज वैक्सीन की इसका बचाव है। चिकित्सकों की सलाह है कि ऐसा होने पर 24 से 72 घंटे में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना जरूरी है। मानसिक संतुलन नहीं रहता है पालूत कुत्ता, बंदर और किसी पालतू पशु आदि के काटने से लार व्यक्ति के खून में मिल जाती है। इससे रेबीज बीमारी होने का खतरा बन जाता है। रेबीज रोगी के मानसिक संतुलन को बिगाड़ देती है...

पेड़ तले पढ़ रहा देश का भविष्य, पानी ना बैठने की ठोर

Image
रामसर. बाड़मेर जिले के रामसर क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुवाड़ा में मूलभूत सुविधाओं की दरकार है। यहां मात्र 4 कक्षाकक्ष विद्यार्थियों को अध्ययन करवाने के लिए उपलब्ध है। वे भी पुराने समय में बने होने के कारण छोटे हैं। कक्षा 6 से 7 वीं में 40 विद्यार्थी है लेकिन उनके बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से समस्याएं हो रही हैं। विद्यालय प्रशासन को प्रथम से लेकर पांचवीं तक की कक्षाओं को पेड़ों के नीचे बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यहां के पेड़ों के नीचे बैठने से अध्यापकों को अध्यापन कार्य करवाने में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। प्रधानाचार्य की ओर से कई बार सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कक्षाकक्ष बढ़ाने एवं चारदीवारी का निर्माण करवाने के लिए अवगत करवाया गया था लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। यहां करीब 485 का नामांकन होने के बावजूद भी पेयजल जैसी सुविधाओं की भी दरकार है। पिछले कोरोनाकाल में अध्यापकों ने स्वयं की जेब से कुछ धनराशि इक_ा कर विद्यार्थियों के लिए एक टांके का निर्माण करवाया है ।उसमें जनसहयोग से पान...

सालों गुजारे इंतजार में अब भी पूरी नहीं उम्मीद

Image
बाड़मेर. दस साल तक तृतीय श्रेणी शिक्षक तबादलों का इंतजार करते रहे लेकिन तबादले नहीं हुए। पिछले माह सरकार ने तबादलों पर से रोक हटाई और ऑनलाइन आवेदन मांगे तो आस जगी लेकिन एक माह बाद भी ट्रांसफर लिस्ट जारी नहीं होने से आशा अब निराशा में बदल रही है। क्योंकि ३० सितम्बर तक ही स्थानांतरण से रोक हटाई हुई है जिसके बाद फिर से रोक लग गई तो मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। ट्रांसफर को लेकर शिक्षकों की उत्सुकता का आलम यह है कि ८५ हजार शिक्षकों ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर रखे हैं। प्रदेश में शिक्षक स्थानांतरण की प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ अध्यापकों, व्याख्याताओं, प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों के तबादले तो समय-समय पर होते रहे हैं, लेकिन तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले एक दशक से नहीं हुए थे। इसके चलते लम्बे समय से शिक्षक तबादलों की मांग कर रहे थे जिस पर सरकार ने अगस्त में तबादलों से रोक हटाई और २४ अगस्त से ऑनलाइन आवेदन मांगे। करीब सप्ताह भर आवेदन प्रक्रिया चली जिसके बाद यह माना जा रहा था कि सितम्बर के प्रथम सप्ताह में कभी तबादला सूची आ सकती है, लेकिन इस दौरान विधानसभा सत्र शुरू हो गया। जिसके बाद सत्र...

रेलवे स्टेशनों पर मनाया स्वच्छ पर्यावरण दिवस, दी पर्यावरण बचाने की जानकारी

Image
बाड़मेर. भारतीय रेलवे की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जोधपुर रेल मंडल में सोमवार कोस्वच्छ पर्यावरण दिवस मनाया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जोधपुर मण्डल के सभी स्टेशनों पर स्वच्छ पर्यावरण हरित रेलवे दिवस मनाया गया। स्टेशनों पर पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागोंके कर्मचारियों ने स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि मंडल के नागोर, बाड़मेर, पाली मारवाड, समदड़ी, डेगाना आदि स्टेशनों पर सेमिनार में स्वास्थ्य, वाणिज्य, परिचालन, आरपीएफए, इंजीनियरिंग आदि विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्टेशनों पर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने, पौधरोपण, वृक्षों कीदेखभाल करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्टेशन को प्लास्टिक मुक्त रखना, काम में ली गई प्लास्टिक की खाली बोतल को मशीन में नष्ट करने को लेकर यात्रियों को जानकारी दी। source https://www.patrika.com/barmer-news/clean-environment-day-celebrated-at-...

जरूरत से ज्यादा जल के उपयोग से आ रही कमी

Image
बाड़मेर. ग्रामीण विकास विज्ञान समिति की ओर से ग्राम रड़वा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम तारातरा, सांवलोर,आकोड़ा व रडवा के बुजुर्ग महिला व पुरुषों ने भाग लिया। संदर्भ व्यक्ति गिरधर सिंह ग्राम विकास अधिकारी ने कहा कि पृथ्वी पर 70 प्रतिशत पानी है लेकिन पीने योग्य पानी केवल 3 प्रतिशत है इसलिए जल को बचाना बहुत जरूरी है। जरूरत से ज्यादा जल का उपयोग करने से पानी धीरे -धीरे कम होता जा रहा है। अपने घरों में बाथरूम व किचन में उपयोग लिए पानी को पौधों को पिलाएं। एएनएम तारी चौधरी ने कहा कि शुद्ध पानी जो एक जीवन देने वाला तरल है वही दूषित पानी जीवन लेने वाला घातक तरल पदार्थ है। दुनिया मे लगभग 3 फीसदी मौत पानी की खराब गुणवत्ता के कारण होती है इसलिए पानी हमेशा छानकर पिएं। रणवीर सिंह राजपुरोहित ने कहा कि वर्षा जल को एकत्रित कर के उपयोग में लें। जल मनुष्य को प्रकृति द्वारा दिया गया वरदान है। जल है तो जीवन है । source https://www.patrika.com/barmer-news/reduction-due-to-excessive-use-of-water-7092472/

बाड़मेर की महिलाओं ने प्रधानमंत्री को लिखे पोस्टकार्ड, क्यूं, पढि़ए पूरा समाचार

Image
बाड़मेर. भाजपा महिला मोर्चा बाड़मेर ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. राधा रामावत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 151 भेजते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला मंत्री अनिता चौहान, उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी दवे, कार्यालय प्रभारी निधि रामावत, महामंत्री मधु चारण, शहर मंडल अध्यक्ष गंगा चौधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दरिया कंवर, प्रेमलता सुखानी, पुष्पा खत्री उपस्थित थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बाड़मेर महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कच्ची बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, मंडल महामंत्री चम्पतसिंह भंवरिया, खुमानसिंह, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोपालसिंह विदावत,डालूराम उ...

कच्ची बस्ती में चलाया सेवा और समर्पण अभियान

Image
बाड़मेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बाड़मेर महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कच्ची बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, मंडल महामंत्री चम्पतसिंह भंवरिया, खुमानसिंह, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोपालसिंह विदावत,डालूराम उपस्थित रहे। भाजपा महिला मोर्चा बाड़मेर ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. राधा रामावत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 151 भेजते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला मंत्री अनिता चौहान, उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी दवे, कार्यालय प्रभारी निधि रामावत, महामंत्री मधु चारण, शहर मंडल अध्यक्ष गंगा चौधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दरिया कंवर, प्रेमलता सुखानी, पुष्पा खत्री उ...

वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में बच्चों को शिक्षा दिलाना जरूरी- जैन

Image
बाड़मेर. बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवालों की बस्ती केरावा के उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत होने पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर ग्रामीणों एवम छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय बहुत ही प्रतिस्पर्धा का है ऐसे समय में मुख्य धारा में वो ही टिक पाएगा जो शिक्षित होगा इसलिए छात्रों को शिक्षा दिलाना बहुत जरूरी है । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए लगातार सराहनीय कदम उठा रहे हैं, शिक्षकों की भर्तियां की जा रही है जिससे कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधरे। जैन ने कहा कि इस विद्यालय के क्रमोन्नत होने से आस पास की बस्ती के छात्र-छात्राएं अब आठवी तक की शिक्षा घर के पास ही ले सकेंगे। जैन ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि सरकार आम आदमी के हर विभाग के सम्बंधित कार्य शीघ्रता से करने के लिए प्रशासन गांवों के संग अभियान के माध्यम से 2 अक्टूम्बर से गांवों में सभी विभागों के अधिकारी आएंगे ,मौके पर ही कामों का निस्तारण करेंगे । रामसिंह बोथिया , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाड़मेर ...

बाड़मेर : 2700 से ज्यादा की ओपीडी, वायरल कर रहा बीमार

Image
बाड़मेर. मौसम में आए बदलाव के बाद वायरल के बीमार बढ़ रहे है। सुबह से लेकर दोपहर तक जिला अस्पताल की ओपीडी रोगियों से भरी नजर आ रही है। बूढे से लेकर बच्चों तक में बुखार, गले का दर्द और खांसी-जुकाम के मामले बढ़े हैं। इसके कारण पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक भारी भीड़ और कतारें लग रही है। अस्पताल बीमारों से भर रहा है। लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते ओपीडी में सुबह 9 बजे से पहले ही बीमार पहुंच जाते हैं। चिकित्सक आते हैं तब तक उनकी टेबल पर 40-50 पर्ची जमा हो जाती है। ऐसे में चिकित्सक को सांस लेने तक की फुर्सत नहीं मिल रही है। सबसे अधिक मेडिसिन की ओपीडी में भीड़ अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन ओपीडी में हो रही है। मरीजों की कतारें यहां दोपहर बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कोविड के लक्षण होने पर उन्हें जांच की सलाह दी जा रही है। कोविड के संदिग्ध बढऩे के कारण अब अस्पताल में फिर से नमूना संग्रहण केंद्र शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा पूर्व में टाउन हॉल परिसर में चल रहे केंद्र पर कोविड के नमूने लिए जा रहे हैं। source https://www.patrika.com/barmer-news/viral-fiver-7092174/...

मानवहित में फार्मासिस्ट के सेवाएं सराहनीय - डॉ. विश्नोई

Image
बाड़मेर. कोरोना महामारी के दौरान फार्मासिस्टों ने डोर टू डोर दवा पहुंचा कर पीडि़तों को राहत पहुंचाई है जो कि मानवहित में बहुत ही बड़ा योगदान दिया है। विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2021 की थीम फार्मेसी हमेशा आपके स्वास्थ्य के लिए विश्वसनीय रखी गई है जो कि प्रत्येक फार्मासिस्ट पर सटीक बैठती है। यह बात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल विश्नोई ने स्थानीय केमिस्ट भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष में कही। मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के जिला प्रभारी डॉ. बी एस गहलोत ने कहा कि कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए तथा लोगों को उनकी ज़रूरत की दवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए दुनियांभर के फार्मासिस्ट कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिलें में इस कठिन समय के दौरान फार्मासिस्टों की सेवाओं अथक प्रयासों व सहयोग के कारण ही जिले का नाम टॉप लिस्ट में शामिल किया गया जो कि काबिले तारीफ है। वरिष्ठ फार्मासिस्ट मदन चंडक, श्रवण कुमार शारदा व विनोद मूंदड़ा ने फार्मासिस्ट दिवस की बधाई और शुभकामनाएं पेश करते हुए कहा कि लोगों के जीवन को बढ़ावा देने के लिए व मरीज को खुशहाल रखने के लिए जि...

दीक्षा के बिना व्यक्ति को मोक्ष का द्वार प्राप्त नहीं होता

Image
चौहटन. संसार के सुखों को त्याग अध्यात्म मार्ग पर संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले दीक्षार्थी मुमुक्षु रजत चोपड़ा, संयम पारख का जैन श्री संघ व श्री लब्धिनिधान तीर्थ ट्रस्ट मण्डल की ओर से अभिनंदन किया गया। मुमुक्षु रजत चोपड़ा के पिता महेंद्र चोपड़ा व माता भावना देवी चोपड़ा का जैन श्री संघ व श्री लब्धिनिधान ट्रस्ट मंडल की ओर से बहुमान व अभिनंदन किया गया। जैन श्री संघ के अध्यक्ष हीरालाल धारीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में जब तक अंतराय कर्म का क्षय नहीं होता है तब तक वह जीव अपनी आत्मा के कल्याण के लिए प्रयासरत रहता है । मुमुक्ष रजत चोपड़ा व संयम पारख के चारित्र मोहनीय कर्म का क्षय हुआ। 23 जनवरी को महासमुंद छत्तीसगढ़ की धरा पर वे अपना सर्वस्व समर्पण कर दीक्षा अंगीकार करने जा रहे हैं। मुमुक्षु रजत चोपड़ा ने कहा कि जीव 84 लाख जीवयोनियों में भटकता है लेकिन मानव जीवन ही एक ऐसी योनी है जहां पर जीव धर्म के संस्कारों के साथ जुड़कर अपनी आत्मा का कल्याण दीक्षा लेकर कर सकता है। हमारे जैन शास्त्रों में दीक्षा के बिना व्यक्ति को मोक्ष का द्वार प्राप्त नहीं होता है। मुमुक्षु संयम पारख ने कहा ...

दिल्ली में सर संघचालक को कहा-पधारो म्हारे देश और मिलने पहुंच गए बाड़मेर

Image
बाड़मेर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का सीमावर्ती बाड़मेर आगमन अचानक नहीं था, इस की पटकथा शुरू होती है दिल्ली में 2 अप्रेल को हुए संस्कार भारती के केंद्रीय कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से, जहां पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कलाकार अनवर खान मांगणियार एक लोक गीत के माध्यम से मोहन भागवत का नाम लेकर उन्हें पधारो म्हारे देश के अपने सुप्रसिद्ध गायन शैली से आमंत्रण देते हैं। उस कार्यक्रम के पश्चात डॉ. मोहन भागवत पश्चिम राजस्थान के प्रवास पर आने पर उनके घर आने का आमंत्रण स्वीकार करते हैं। मोहन भागवत राजस्थान के अपने संगठनात्मक कार्य की शृंखला में तीन दिन के जोधपुर प्रवास पर आए हैं तो उन्होंने स्मरण रखा कि अनवर खान के घर बाड़मेर जाना है, और अपने कथनानुसार एक दिन के संक्षिप्त प्रवास पर बाड़मेर आ कर अनवर खान मांगणियार से आज उनके घर जाकर उनसे भेंट करने पहुंचे। जोधपुर से बाड़मेर आकर अनवर खान से भेंट करके सरसंघचालक ने अपना वचन ही नही पूरा किया अपितु यह पारंपरिक लोक भजन गायक कलासाधक का सम्मान भी किया। डॉ मोहन भागवत अनवर खान के घर...

पधारो म्हारे थार: रीट अभ्यर्थियों की सेवा में जुटा बाढ़ाणा

Image
बाड़मेर. रीट परीक्षा देने आए बाहरी जिलों के अभ्यर्थियों को हर थारवासी आवो नी पधारो म्हारे बाड़मेर कहता नजर आया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रीट अभ्यर्थियों के ठहरने, चाय, नाश्ते व खाने की व्यवस्था कर थार की मेहमाननवाजी की मिसाल पैदा की। रीट परीक्षार्थियों के लिए जैन साधर्मिक वर्षीतप समिति की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर चाय व नाश्ते की केंटीन लगाई गई। वर्षीतप समिति के संयोजक सुरेन्द्र छाजेड़ व सहसंयोजक गौतम संखलेचा ने बताया कि रविवार सुबह 4.45 बजे एवं 7.25 तक परीक्षार्थियों के लिए उक्त व्यवस्था की गई। उनके अनुसार 1500 से अधिक परीक्षार्थियों ने इसका लाभ उठाया। गौतम संखलेचा, गौतम संाख, रमेश सिंघवी, सिरेमल बोहरा, राकेश भन्साली, मुरलीधर संखलेचा, सुनिल छाजेड़, रिंकु जैन ने सेवाएं दी। रीट परीक्षा में बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए 25 व 26 को नि:शुल्क आवासीय व भोजन की सुविधा श्री किसान बोर्डिंग हाऊस संस्थान रेलवे स्टेशन के पास,जाट चेरिटेबल ट्रस्ट नेहरू नगर व श्री हरलाल जाट छात्रावास आंचल सिनेमा के सामने में स्थानीय जाट समाज की ओर से निशुल्क की गई। युवा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वी...

संत निरंकारी मिशन बाड़मेर का वर्चुअल संत समागम 29 को

Image
बाड़मेर. संत निरंकारी मण्डल बाड़मेर का वर्चुअल संत समागम बुधवार शाम 7:०० से 9:30 बजे तक आयोजित होगा। संत निरंकारी मण्डल बाड़मेर के मीडिया प्रभारी हितेश तंवर ने बताया कि,बुधवार को आयोजित होने वाला वर्चुअल संत समागम निरंकारी मिशन के वर्तमान प्रमुख सुदीक्षा की अध्यक्षता में होगा।कोरोना महामारी के वैश्विक संकट को देखते हुए सरकार के निर्देशों के तहत निरंकारी मण्डल से जुड़े श्रद्धालु सतगुरु माता सुदीक्षा के वर्चुअल दर्शन कर आशीर्वचनों को श्रवण कर रहे हैं। निरंकारी मिशन दिल्ली की ओर से 29 सितम्बर बुधवार को बाड़मेर जोन का वर्चुअल संत समागम कार्यक्रम आयोजित होगा। संत निरंकारी मण्डल बाड़मेर के जोनल प्रभारी संत शांतिलाल ने बताया कि समागम की तैयारियां पूर्ण कर ली है। संत समागम में बाड़मेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, अजमेर, बीकानेर जोन शामिल होंगे। कोरोना महामारी के वैश्विक संकट को देखते हुए सरकार के निर्देशों को सम्मुख रख कर विश्वभर में बने निरंकारी भवनों में विशेष सत्संग नहीं होकर मिशन के सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज भी निरंकारी भक्तों को सप्ताह में तीन बार आर्शीवाद प्रदान कर रहे हैं। साथ ही ...

श्रेष्ठ लोगों का चिंतन भी श्रेष्ठ होना चाहिए- रोलसाहबसर

Image
बाड़मेर. श्री प्रताप फाउंडेशन का 25 व 26 सितंबर को दो दिवसीय प्रदेशस्तरीय चिंतन शिविर आलोक आश्रम बाड़मेर में सम्पन्न हुआ। महेंद्र सिंह तारातरा ने बताया कि चिंतन शिविर में राजस्थान के जयपुर,सीकर,झुंझुनूं,करौली,बीकानेर,चुरू,गंगानगर, अजमेर,भीलवाड़ा,उदयपुर,चितौड़गढ़,डूंगरपुर,राजसमंद,धौलपुर,कोटा,नागौर,जोधपुर,जैसलमेर,जालोर,पाली,सिरोही व बाड़मेर जिलों के विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में सक्रिय 225 राजपूत युवा राजनेताओ ने भाग लिया। आशीर्वाद संबोधन में श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर ने कहा कि ये मनुष्य जीवन बड़ा दुर्लभ है। संत व शास्त्र बताते हैं कि कई योनियों में भटकने के बाद ये मानव जीवन मिलता है इसलिए हमे इस जीवन की दुर्लभता, क्षणभंगुरता व श्रेष्ठता पर विचार करना चाहिए। श्रेष्ठ लोगों का चिंतन भी श्रेष्ठ होना चाहिए, क्या हमारे चिंतन में अन्य लोगो के प्रति पीड़ा को समझने का श्रेष्ठ भाव है,इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में सबसे पहले जीवन के उद्देश्य के बारे में बताया जाता है। ईश्वर को प्राप्त करने के अलावा मानव जीवन का कोई उद्देश्य नही है...

परीक्षा स्पेशल ट्रेनें गई खाली, रोडवेज और निजी बसों में नहीं दिखी मारामारी

Image
बाड़मेर. रीट की परीक्षा को लेकर परिवहन के साधनों की व्यवस्था के आगे परीक्षार्थियों की संख्या बहुत ही कम रही। रोडवेज की बसों में कोई मारामारी नहीं दिखी। परीक्षार्थी और सामान्य यात्रियों ने एक ही साथ बसों से यात्रा की। वहीं परीक्षा को लेकर चलाई गई स्पेशल ट्रेनें भी बाड़मेर से खाली गई। भीड़ यहां पर भी नहीं थी। परीक्षार्थियों को लेकर रोडवेज ने 70 बसों की व्यवस्था की। इनमें पूर्व में सामान्य यात्रियों को बैठाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। लेकिन जब बसों को रवाना किया जा रहा था, उस समय यह स्थिति बनी कि सीटें खाली पड़ी है, इस स्थिति में परीक्षार्थियों की बसों में सामान्य यात्रियों को गंतव्य तक यात्रा करवाई गई। कहीं नहीं मारामारी बाड़मेर से आवाजाही को लेकर की गई परिवहन के साधनों की व्यवस्थाओं के मुकाबल अभ्यर्थी कहीं नहीं दिखे। रोडवेज, निजी बसें और रेल में भी सभी को आसानी से सीटें मिली और आराम से सफर किया। कहीं पर भी बसों और ट्रेन में ओवरलोड जैसी स्थिति नहीं दिखी। बाड़मेर से चली परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के कोच खाली गए। आशंका से विपरीत स्थिति रीट परीक्षा के अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए आशं...

बाड़मेर में होगी बांस की पैदावार, हरियाली के साथ मिलेगा रोजगार

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. खादी से रोजगार देने वाला खादी ग्रामोद्योग आयोग अब बांस से बाड़मेर में कुटीर उद्योग व रोजगार को बढ़ावा देगा। इसको लेकर आयोग की ओर बाड़मेर-जैसलमेर में एक-एक हजार पौधे बांटे गए हैं तो बीएसएफ की बटालियन परिसर में लगाए हैं। इसके पीछे मंशा इनकी उचित देखभाल को माना जा रहा है। यदि बांस के बाड़मेर-जैसलमेर की आबोहवा अनुकू  ल हुई तो आगमी सालों में ग्रामीणों के बांस के पौधे बांटे जाएंगे। इसके बांस ने केवल थार में हरियाली छाएगी वरन कुटीर उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। बाड़मेर-जैसलमेर की जमीन पर आने वाले सालों में बांस लहलहाते नजर आएं तो कोई अचरज नहीं होगा। क्योंकि अब नवाचार के तहत बांस के पौधे भी यहां लगाए जा रहे हैं। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बीएसएफ की पचासवीं बटालियन के परिसर में एक हजार पौधे दिए गए। वहीं जैसलमेर में भी तनोट क्षेत्र में बीएसएफ के सहयोग से एक हजार बांस के पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों की देखरेख का जिम्मा बीएसएफ जवानों ने लिया है। इसके पीछे मंशा यह है कि उनकी उचित देखभाल होगी। बीएसएफ परिसर में पौधों को वातारण अनुकू  ल मिला तो फिर आगामी समय में आमजन को पौधे बांट कर ब...

दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना व एकात्म मानववाद विचारधारा के जनक

Image
बाड़मेर. भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस जिले में भाजपा बूथों पर मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना व एकात्म मानववाद विचारधारा के जनक थे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिस जनसंघ की स्थापना एक सूक्ष्म पौधे से की थी आज वह पौधा भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक वटवृक्ष की तरह खड़ा है और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठ अध्यक्षों नेपंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मंडल मुख्यालय पर मनाया। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया ललित बोथरा ने बताया कि उक्त पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिला महामंत्री संपत बोथरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित, जिला मंत्री रमेश शर्मा एवं अनीता चौहान, बाड़मेर गादान सरपंच मीरा देवी, ग्रामीण महामंत्री चम्पत सिंह भंवरिया, डालुराम, राकेश कुलदीप उपस्थित थे। source https://www.patrika.com/barmer...

भाजपा ने पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई

Image
बाड़मेर. भाजपा नगर मण्डल ने पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई। भाजपा नगर महामंत्री किशन बोहरा ने बताया कि भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी के निर्देशानुसार नगर मण्डल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प. दीनदयाल सभा भवन नगर परिषद बाड़मेर में मनाई। पंडित दीनदयाल की मूर्ति पर भाजपा पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर संगोष्टी का शुभारम्भ किया। संगोष्टी में नेताप्रतिपक्ष पृथ्वी चण्डक ने पंडित दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूर्व कोषाध्यक्ष प्रकाश सराफ ने बताया कि आज भाजपा जिस स्थिति में है उसका पूरा श्रेय इन महापुरूषो को जाता है। धन्यवाद भाजपा युवा नेता रमेशसिंह इन्दा ने ज्ञापित किया कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष मूलसिंह राजपुरोहित, दीपक कड़वासरा, पार्षद हरीश सोनी,स्वरूपसिंह भाटी उपस्थित रहे। बाड़मेर. भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस जिले में भाजपा बूथों पर मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना व एकात्म मानववाद विचारधारा के जनक थे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर...

दुधारू पशुओं के आहार का वैज्ञानिक विधि से करें प्रबंधन

Image
बाड़मेर. जिले के कई क्षेत्रो में पिछले 10 दिनों से लगातार कही कम तो कही ज्यादा बारिश हो रही है जिसका असर यहां पर पलने वाले पशु गाय, भैंस, भेड़ व बकरी पर सीधा पड़ेगा, क्योंकि एेसे में इनके आहार वैज्ञानिक विधि से प्रबंधन किया जाए। उक्त बात कृषि विज्ञान केन्द्र दांता बाड़मेर के पशुपालन विशेषज्ञ बी.एल.डांगी ने कंटलिया का पार, गागरिया में आयोजित असंस्थागत प्रशिक्षण में विषय दुधारू पशुओं में पोषण प्रबंधन पर पशुपालको को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि पशुओं का वैज्ञानिक विधि से खान - पान तैयार करने पर अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। पशुओं के बछड़े- बछडि़यों के लिए अलग आहार तैयार करना, दूध देने वाले जानवर के लिए, ग्याभिन जानवर के लिए एवं सूखे जानवर के लिए आहार तैयार कर देना एक अहम रोल है। दूध देने वाले जानवर को 2.5 - 3.0 लीटर दूध पर 1 किलो दाना, ग्याभिन जानवर को अलग से 1 किलो दाना देना एवं सुखी गाय को 1 किलो दाना उसके जिवन निर्वाह के लिए देना उचित रहता है। डांगी ने बताया कि पशु ब्याने के बाद बछड़े को तुरन्त खीस पिलाना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि खीस पिलाने से बछड़े की रोगप्रतिरोधक क्...

वीडीओ ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना, किया प्रदर्शन

Image
बाड़मेर. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर जिले के ग्राम विकास अधिकारियों ने शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यानाकर्षण किया। ग्राम विकास अधिकारियों के अनुसार राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ 11सूत्री मांग पत्र को लेकर विगत 3 वर्षों से ज्ञापन देकर शासन एवं सरकार का ध्यान आकर्षण करा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों एवं लिखित समझौतो के बाद भी शासन एवम सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। शासन एवं सरकार के उपेक्षात्मक रवैये से आहत होकर प्रदेश के ग्राम विकास अधिकारियों आंदोलन की राह चुनी है। संघ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, हार्ड ड्यूटी व अतिरिक्त प्रभार भत्तों में वृद्धि करने के निर्णय के लिण् संगठन सरकार का आभारी है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण मांगों जिनमें ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की ग्रेड पे 3600 करने, एक बारीय जिला कैडर परिवर्तन , समयबद्व पदोन्नति, चयनित वेतनमान आदि को लेकर सरकार के कोई आदेश जारी नहीं करने पर रोष है। ग्राम विकास अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष बाड़...

स्वच्छता से ही होगा स्वच्छ भारत का निर्माण- कैप्टन आदर्श किशोर

Image
बाड़मेर. स्वच्छता से ही स्वच्छ भारत का निर्माण होगा। हर व्यक्ति न केवल अपने आसपास सफाई रखें वरन श्रमदान कर पौधरोपण, सार्वजनिक स्थलों के रख रखाव में भी योगदान दें। यह बात एशोसियट एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. आदर्श किशोर ने एनसीसी कॉम्पलेक्स राजकीय पीजी कॉलेज बाड़मेर में राजस्थान पत्रिका बाड़मेर-जैसलमेर संस्करण के स्थापना दिवस को लेकर श्रमदान कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि एनसीसी संगठन एक तरफ जहां देश सेवा की भावना के साथ कार्य करता है तो दूसरी ओर समाज के प्रति दायित्व निभाते हुए सामाजिक सरोकार में भी भागीदारी निभाता है। उन्होंने पत्रिका के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी के कार्यक्रमों में पत्रिका की भूमिका सराहनीय रही है। राजस्थान पत्रिका भी सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहकर आमजन को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। कैप्टन आदर्श किशोर ने बताया कि श्रमदान के तहत १२३ एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया और परिसर में कंटीली झाडि़यां, घास, कंकर, पत्थर आदि को साफ किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रिका के श्रमदान कार्यक्रम को एक दिन तक सीमित नहीं रखते हुए आगामी दिनों में नियमित साफ सफाई ...

प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शिक्षक गिरफ्तार

Image
बाड़मेर रीट-2021 से पहले बाड़मेर पुलिस ने शुक्रवार देररात प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने की गैंग का पर्दाफाश कर दो शिक्षकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह गैंग रीट-2021 प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक करने व फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा में बिठाने की बड़ी योजना थी। आरोपियों के पास रीट अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी मिले है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि रीट-2021 में फर्जीवाड़े रोकने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। बालोतरा पुलिस को विशेष सूचना मिली कि अंतरराज्यीय नकल गैंग के दो सदस्यों की ओर से रीट परीक्षा 2021 का पेपर उपलब्ध करवाने व डमी अभ्यर्थी बिठाने की योजना बना रहे है। पुख्ता सूचना होने पर पुलिस की टीम ने मेगा हाईवे पर स्थित कृष्णा सिटी में दबिश देकर दो जनों को दस्तयाब किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक रमेशकुमार पुत्र बुधाराम निवासी कुड़ी हॉल कृष्णा सिटी मेगा हाईवे बालोतरा व सुरेश कुमार पुत्र चुतराराम निवासी धनोरिया शेराणियों की ढ़ाणी सिवाड़ा, चितलवाना को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से रीट व अन्य प्रतियोगी परीक्ष...

रीट : बाड़मेर शहर में 66 सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे लाइव, हर गतिविधि की होगी रेकार्डिंग

Image
बाड़मेर। जिले में रविवार को रीट परीक्षा के सुचारू एवं सफल आयोजन को पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो 24 घंटे लाइव रहेंगे और नजर रखने के साथ रेकार्डिंग भी होगी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में रीट परीक्षा 2021 शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की विभिन्न गतिविधियों पर अत्याधुनिक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरों के जरिये पैनी नजर रहेगी। विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की अभय कमाण्ड सेन्टर पर पल पल की निगरानी की जाएगी। जिले में आवागमन के प्रमुख स्थानों पर अत्याधुनिक तकनीक के 66 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। यहां लगाए गए हैं कैमरे बाड़मेर शहर में रेलवे स्टेशन, नेशनल हैण्डलूम, कोतवाली थाना, गांधी चौक, हाई स्कूल, अम्बेडकर सर्कल, इन्दिरा सर्कल, कलक्ट्रेट परिसर, महावीर पार्क, विवेकानन्द सर्कल, स्टेडियम, महाविद्यालय रोड, जीआरपी थाना, राजकीय महाविद्यालय समेत प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर कुल 66 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जो चौबीस घण्टे कार्यशील रहेंगे। बाड़मेर...