छोटे-छोटे संकल्प से ला सकते हैं जीवन में परिवर्तन

बाड़मेर. मुनि स्वास्तिककुमार व सुपाश्र्वकुमार के सान्निध्य में गुरुवार को स्थानीय मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ राउमावि, गांधी चौक में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत नशा- मुक्ति दिवस मनाया गया।

मुनि स्वास्तिककुमार ने कहा कि हम संत रुपया-पैसा कुछ नही रखते हैं। हमे न नोट चाहिए ना ही वोट चाहिए, न प्लॉट चाहिए हमें तो आपकी खोट ( नशाप्रवृत्ति त्यागने का संकल्प) चाहिए। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे कभी भी नशा नहीं करेंगे। गलत संगत से दूर रहेंगे।

मुनि पाश्र्वकुमार ने चरित्र,आदत,संगत आदि के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियो को हमेशा अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा दी। मुनि अणुव्रत का उद्देश्य बताते हुए कहा कि छोटे-छोटे संकल्पों से हम अपने जीवन में परिवर्तन कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य कमलसिंह ने कहा कि आचार्य तुलसी ने अणुव्रत का जो संदेश दिया वो मैने 40 वर्ष पूर्व बालोतरा में ग्रहण किया था। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र बांठिया ने कहा कि लक्ष्य निर्धारण करें तो आपमें से ही भगवान महावीर,कृष्ण व डॉ.अब्दुल कलाम बन सकते हैं।

अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष ओम जोशी, ताराचन्द चौपड़ा, मंत्री कैलाश बोहरा,पूर्व अध्यक्ष कैलाश संखलेचा, मयंक सालेचा, कृष्णा उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य कमलसिंह को अणुव्रत आचार संहिता का पट्ट भेंट किया गया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/small-resolutions-can-bring-change-in-life-7098136/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी