पहले पानी...अब बिजली कटौती...गर्मी में कहीं दम न निकल जाए
बाड़मेर. नहर में क्लोजर पहले से चल रहा है, इसके कारण शहरी क्षेत्र में पानी का संकट बढ़ चुका है। गांवों का हाल तो इससे भी बुरा है। वहां पानी का भारी किल्लत के बीच अब बिजली की घंटों तक कटौती और अघोषित कटौती गर्मी में आमजन पर भारी पड़ रही है। पहले पानी नहीं मिल रहा है, उस पर बिजली की मार से कहीं लोगों का दम न निकल जाए, इस तरह की स्थिति गांवों में बनती दिख रही है। बिजली के कारण शहरी क्षेत्र के आसपास के एरिया में भी दिन में पता नहीं कितनी बार आपूर्ति गुल हो रही है। बिजली की अघोषित कटौती से आमजन परेशान है। हालांकि अभी नगर पालिका क्षेत्रों में बिजली की 1-2 घंटों तक कटौती की जा रही है। वहीं गांवों में 3-4 घंटे बिजली की कटौती है। लेकिन इस बीच यह अघोषित रूप से कितनी बार गुल हो रही है, यह पीड़ा भीषण गर्मी को झेल रहे लोग ही बता सकते है। शहर में सात दिन में 2 दिन पानी नहर में क्लोजर के बाद बाड़मेर शहर में एकांतरे की बजाय सात दिन में मुश्किल से दो दिन पानी आ रहा है और उसका भी कोई दबाव नहीं। विभाग का दावा नियमित आपूर्ति का यहां पर फैल दिखता है जब हर गली और घर में सात दिनों में कम से कम एक बार पान...