राजी का दूसरा पति था अर्जुन, प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा

बाड़मेर शहर से चार किलोमीटर दूर जसदेर धाम के निकट कालबेलियों के डेरे में पत्नी ने पांच जनों के साथ मिलकर अपने पति को इतना बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी व पांच अन्य के खिलाफ हत्या व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
ग्रामीण थानाधिकारी परबतसिंह ने बताया कि भाचभर निवासी धनाराम निवासी कालबेलिया ने मामला दर्ज कराया कि उसके भाई अर्जुन (22) की पत्नी राजी, मदन गोदारा, जेठाराम, सवाईराम, अणछी व जयपुरिया ने मिलकर बुधवार शाम करीब सात-आठ बजे दरम्यान अर्जुन के साथ जमकर मारपीट की। गंभीर मारपीट से आई अंदरुनी चोटों से उसकी मौत हो गई। प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि राजी का मदन व जेठाराम के साथ अवैध संंबंध था, जिस पर अर्जुन को एतराज था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच में बुधवार शाम बहस हुई।
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
अर्जुन पुत्र छोगाराम कालबेलिया मूलत: भाचभर का रहने वाला था और भवन निर्माण में काम आने वाले पत्थरों की घड़ाई का कार्य करता है। कालबेलिया परिवार का अस्थायी डेरा फिलहाल जसदेर धाम के पास है। यहीं पर बुधवार रात अर्जुन के साथ गंभीर मारपीट हुई। हालांकि गंभीर मारपीट से आई अंदरुनी चोटों से अर्जुन का मौके पर ही दम टूट गया था, लेकिन परिजन उसे इस उम्मीद में राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर ले गए कि शायद वह बच जाए, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
चिकित्सकों की ओर से अर्जुन को मृत घोषित करने के बाद परिजनों ने वारदात की सूचना ग्रामीण थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव बरामद कर मोर्चरी में रखवाया और वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। रात भर शव मोर्चरी में ही रहा। गुरूवार को मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक आनंदसिंह राजपुरोहित को सौंपी गई।

दूसरा पति था अर्जुन

अर्जुन से विवाह होने से पहले राजी की एक शादी हुई, जिससे उसे चार संतानें है। पहले पति से उसे तीन पुत्र व एक पुत्री है। अर्जुन राजी का दूसरा पति था। कालबेलिया समाज की परंपरा के अनुसार अर्जुन अभी राजी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में पति की हैसियत से रह रहा था। पूर्व में हुई राजी की शादी टूट गई थी। फिर उसने अर्जुन को अपनाया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/murder-of-husband-7497347/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज