कोरोना संक्रमण कम हुआ, संदिग्ध रोगी अब भी रोजाना 300 के पार
बाड़मेर. कोरोना संक्रमण कम जरूर हुआ है लेकिन अभी भी पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की अभी मौजूदगी है। ऐसे में सावचेती जरूरी है। वहीं संदिग्ध रोगियों की संख्या अभी भी औसतन 300 के करीब हो रही है। जिनके नमूनों की जांच की जा रही है। बाड़मेर के टाउन हॉल में ही 100-200 के करीब लोग नमूने की जांच के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल पहुंच रहे संक्रमण जैसे लक्षण होने पर चिकित्सक उनकी आरटीपीसीआर जांच करवा रहे है। इनमें से कुछ की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। ऐसे में रोजाना नमूनों देने वालों की टाउन हाल परिसर में कतारें लग रही है। वहीं अंतराल से कोविड के मामले भी सामने आ रहे हैं। एचआरसीटी जांच भी चिकित्सक करवा रहे हैं। इनमें से कई गंभीर स्थिति वाले मरीज सामने आए हैं। जिनको भर्ती किया गया है। संक्रमितों की संख्या बहुत कम, सावचेती जरूरी हालांकि इन दिनों मिलने वाले पॉजिटिव की संख्या बहुत ही कम है, लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि पहली और दूसरी लहर में ही कुछ ऐसी ही स्थिति थी। तीसरी लहर की आशंका लगातार जताई जा रही है और चिकित्सा विभाग लोगों में जागरूकता के कार्यक्रम भी चला रहा है। इसलिए संक्रमण से बचाव...