Posts

Showing posts from February, 2021

बाड़मेर में बर्ड फ्लू की आशंका से लोग चिंतित

Image
रामसर, बाड़मेर. रामसर क्षेत्र के देरासर स्थित रामदिया की बस्ती में मुर्गियों में अज्ञात बीमारी फैलने से सनसनी फैल गई है। लोगों को बर्ड फ्लू की आंशका सता रही है। सप्ताह भर पहले मुर्गियों की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सूचित किया। उसके उपरांत जिला मुख्यालय से चिकित्सा की टीम देरासर पहुंची और जांच कर लौटी थी। टीम ने मुर्गियों का उपचार कर दवाइयां दी, लेकिन मुर्गियों के मरने का सिलसिला बंद नहीं हुआ। तब से लगातार आए दिन दर्जनों मुर्गियां मर रही है। रविवार को अलग-अलग घरों में करीब 20 मुर्गियां मर गई। देरासर के कई घरों में देसी मुर्गी पालन हो रहा है। यहां पिछले कुछ दिनों से मुर्गियों के मरने का सिलसिला चल रहा है। देसी मुर्गियां के मरने के कारण मुर्गी पालकों के होश उड़ गए हैं । इनकी आजीविका का एकमात्र साधन मुर्गी पालन ही है। संकट की घड़ी में मुर्गियों में बर्ड फ्लू जैसा रोग फैलना उनके लिए बहुत चिंताजनक है। देरासर की रामदिया बस्ती में मुर्ग-मुॢगयां लार टपक कर मर रहे हैं। मेरे 30 मुर्गे- मुॢगयां किसी बीमारी से पहले मर चुके हैं। रविवार को 12 मुर्गे खत्म हो गए हैं और 10 अभी बीमा...

वैक्सीनेशन का तीसरा चरण: 60 साल के वृद्ध व 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारी के पीडि़तों को लगेंगे टीके

Image
बाड़मेर। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मार्च के प्रथम सप्ताह से तीसरा शुरू होगा। जिला कलक्टर ने कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए समुचित तैयारियां करने के निर्देश दिए है। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने को कहा है। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि एक जनवरी 2022 को जो नागरिक 60 वर्ष के हो रहे हंै, उन्हें शामिल करते हुए 60 से अधिक आयु वाले नागरिकों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जाएगा। जो नागरिक असाध्य बीमारियों से पीडि़त है तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के है, उन्हे भी कोविड-19 का टीका दिया जाएगा। जिले में लगभग तीन लाख दो हजार से अधिक नागरिक है, जो 60 वर्ष से अधिक आयु के है। जिला कलक्टर ने बताया कि कोविड वैक्सिनेशन सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला चिकित्सालय तक की संस्थान शामिल होगी। निजी चिकित्सालयों में भी टीकाकरण किया जाएगा। सीवीसी की सूचना अपलोड करनी होगी। राजकीय चिकित्सालयों में नि:शुल्क लगेंगे टीके, निजी चिकित्सालयों में देना होगा शुल्क जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि राजकीय चिकित्सीय संस्थाओं में आने वाल...

जोधपुर जोन में कमाई में सबसे आगे रहा बाड़मेर रोडवेज डिपो

Image
बाड़मेर. रोडवेज के जोधपुर जोन का बाड़मेर डिपो राजस्व प्राप्त करने में सबसे आगे रहा है। मुख्यालय ने जनवरी महीने में प्रति बस प्रतिदिन सर्वाधिक रेवेन्यू प्राप्त करने पर बाड़मेर डिपो को 'जोनल डिपो ऑफ द मन्थÓ घोषित किया है। बाड़मेर डिपो ने जनवरी महीने में प्रति बस रोजाना 13517 रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। जोधपुर जोन में जोधपुर के अलावा पाली, फलोदी, जालोर, आबू रोड, फालना, जैसलमेर व सिरोही शामिल है। जोन के कुल 9 डिपो में कमाई में बाड़मेर डिपो सबसे आगे रहा है। आगार प्रबंधक उमेश नागर ने बताया कि बसों में सुविधाओं के चलते यात्री लगातार बढ़ रहे हैं। जोधपुर रहा बाड़मेर से पीछे जनवरी महीने में कमाई के मामले में बाड़मेर ने जोधपुर को भी पीछे छोड़ दिया। जबकि जोधपुर डिपो जोन स्तर का है। लेकिन फिर भी कमाई में पिछड़ा रहा और बाड़मेर ने प्रति बस रोजाना के हिसाब से जनवरी में सबसे ज्यादा राजस्व कमाया है। प्रदेश के कौनसे जोन में कौन अव्वल जोन डिपो जोधपुर बाड़मेर अजमेर भीलवाड़ा भरतपुर मत्स्यनगर कोटा कोटा सीकर झुंझुनूं उदयपुर उदयपुर बीकानेर बीकानेर जयपुर जयपुर source https://www.patrika...

स्काउट-गाइड में विशिष्ट सेवाओं के लिए मंडल स्तर पर सम्मान

Image
बाड़मेर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय जोधपुर के तत्वावधान में जोधपुर मंडल परिषद का वार्षिक अधिवेशन जोधपुर में सम्पन्न हुआ। सीओ स्काउट योगेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अधिवेशन में व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय बिंजासर के डूंगराराम जाखड़ को एलटी बिट्स प्रदान कर सम्मान किया गया। इसी क्रम में राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोदावास खुर्द के शिक्षक हनुमानराम विश्नोई को 15 वर्षीय अलंकार तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर के गोपाल गर्ग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनोर भंवरसाह के त्रिलोकाराम सेजू, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहारवा के कुंभाराम व राजकीय माध्यमिक विद्यालय कातरला खिलेरियन को स्काउट गाइड संगठन में लगातार सेवाओं के लिए 10 वर्षीय अलंकार से सम्मानित किया गया। सीओ स्काउट योगेन्द्र सिंह को कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें....नियमित योग से बौद्धिक गुणों का विकास बाड़मेर. राजकीय माध्यमिक विद्यालय डिंडावा सेड़वा में फिट इंडिया अभियान के तहत योग एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग ...

प्रदेश की स्वास्थ्य रैंकिंग में बाड़मेर की भाडखा आदर्श पीएचसी अव्वल

Image
बाड़मेर. जिले का आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाडखा माह जनवरी 2021 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल विश्नोई ने बताया की विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र योजना संचालित की जा रही हैं। योजना के तहत राज्य में कुल 889 व जिले में 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में विकसित किया गया है। इन चिकित्सा संस्थानों पर निर्धारित पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता, औषधियों की उपलब्धता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निशुल्क जांच योजना के तहत की जाने वाली 15 जांचों की उपलब्धता, प्रसव सेवाएं तथा आयुष चिकित्सक को पदस्थापित कर आयुर्वेद एवं योग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है। उक्त सेवाओं और ओपीडी रोगियों की संख्या तथा मरीजों की संतुिष्ट के आधार पर राज्य स्तर से हर माह समीक्षा के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की रैंकिंग जारी की जाती है। राज्य स्तरीय रैंकिंग में जिले के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य क...

बाड़मेर में खुलेगा देश का पहला बाजरा अनुसंधान संस्थान! जानिए पूरी खबर

Image
भवानीसिंह राठौड़@बाड़मेर. बाड़मेर प्रदेश में सर्वाधिक बाजरे की बुवाई (9.50 लाख हैक्टेयर) कर रहा है, उत्पादन भी 5 लाख 86 हजार मेट्रिक टन है। इतना बाजरा बोने की वजह से अब बाड़मेर को देश के पहले बाजरा अनुसांधन संस्थान की सौगात मिलने के संकेत है। अखिल भारतीय समन्वित बाजरा अनुसंधान परियोजना ने इसके लिए 100 एकड़ जमीन जिला प्रशासन से मांग ली है। यह अनुसंधान प्रदेश को बाजरे के बीज और उत्पादन को लेकर स्वावलंबी बनाने का बड़ा कदम होगा। बाजरा मारवाड़ का प्रमुख खाद्य है और इसका उत्पादन इसी कारण बरसों से यहां सर्वाधिक हो रहा है। बाजरे के उत्पादन के बावजूद रेगिस्तान के इलाके में गुणवत्तता के बीज और बाजरे की उन्नत किस्म के लिए गुजरात व अन्य राज्यों के भरोसे किसान रहा है लेकिन अब खुशखबर है कि रेगिस्तान के मुख्य उत्पाद बाजरा के लिए यहीं पर अनुसंधान संस्थान खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। यह होगा फायदा जिले में बाजरा अनुसंधान संस्थान खुलने से बाजरे की जैव विविधता, उच्च गुणवत्ता युक्त वाजिब दाम, प्रमाणित बीज, मूल्य संवर्धन आधारित बाजरा, बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्थान, बीजों के व्यापार संबंधित ...

पीट-पीटकर युवक की हत्या, शव उठाने से परिजनों का इनकार

Image
बाड़मेर. धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के लूखू गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने धारदार हथियारों और लाठियों से हमला किया। घटना में पीडि़त व्यक्ति की बाड़मेर जिला अस्पताल ले जाते मौत हो गई। इस बीच दूसरे दिन शनिवार को परिजनों ने मृतक का शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजन व ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। थानाधिकारी हरचंदराम ने बताया की चैनाराम पुत्र अणदाराम प्रजापत निवासी अंबेडकर नगर लुखू ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह नेमीचंद पुत्र नेनाराम, जसवंत पुत्र चेनाराम, ओमप्रकाश पुत्र नैनाराम, नेनाराम पुत्र निंबाराम गाड़ी में सवार होकर धोरीमन्ना से घर जा रहे थे। तभी षड्यंत्र के तहत मुंह बांधे हुए दो व्यक्ति घर चलने को कहकर गाड़ी के पीछे चढ गए जैसे ही कालूराम पुत्र चेनाराम विश्नोई के कुएं के पास गाड़ी पहुंची तो साथ चढ़े दो लोगों ने गाड़ी को रुकवाया वह नीचे उतर कर गाड़ी की चाबी निकाल ली तभी घात लगाकर बैठे लोगों ने ट्रैक्टर व दो मोटरसाइकिल से गाड़ी को घेर लिया और धारदार हथियार व लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया जिससे नैनाराम के स...

थार में तपाने लगा सूरज, दिन में 35 तो रात का पारा 22 डिग्री के पार

Image
बाड़मेर. थार में सूरज की तपन अब धीेरे-धीरे बढऩे लगी है। दिन का तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। इससे शनिवार को दिन में गर्मी का अहसास हुआ और तेज हवा चलने से धूल भी उडऩी शुरू हो गई। बाड़मेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 व न्यूनतम 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान एक दिन में तीन डिग्री बढ़ा है। मौसम में अब गर्मी की झलक देखी जा सकती है। दिन के साथ रात का तापमान भी अब तेजी से बढ़ रहा है। फरवरी के आखिरी दिनों में पंखों की रफ्तार तेज करनी पड़ रही है। जिससे गर्मी से राहत मिल रही है। तापमान और बढऩे के संकेत मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में आसमान बिल्कुल साफ रहने के चलते तापमान 40 डिग्री से अधिक होने के संकेत दिए हैं। वहीं रात का तापमान भी 23-24 डिग्री के बीच रह सकता है। इसलिए दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। रात का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक बाड़मेर में शनिवार को न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रेकार्ड किया गया। एक दिन पहले तक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री चल रहा था, जो अब 23 के करीब पहुंच चुका है। सामान्य से यह 7 डिग्री ज्यादा है। तेज हवा से परि...

इंतजार खत्म...जोधपुर-बाड़मेर के बीच स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से, रोजाना संचालित होगी

Image
बाड़मेर. जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन 3 मार्च से शुरू होगा। प्रतिदिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन से इस मार्ग की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यह ट्रेन अनारक्षित होगी। खिड़की से टिकट मिल जाएगा। कोविड के बाद लंबी दूरी की ट्रेनें शुरू हो चुकी थी, लेकिन जोधपुर-बाड़मेर के बीच ट्रेन का इंतजार किया रहा था। अब जोधपुर-बाड़मेर के बीच प्रतिदिन ट्रेन का संचालन होगा। इससे यात्री काफी खुश है। संख्या 04839, जोधपुर-बाड़मेर 3 मार्च से जोधपुर से दोपहर 1.50 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04840, बाड़मेर-जोधपुर 4 मार्च से सुबह 4.50 बजे रवाना होकर सुबह 9.15 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां होगा ठहराव जोधपुर से रवाना होकर भगत की कोठी, बासनी, सालावास, हनवंत, लूनी, सतलाना दुदिया, धुंधाड़ा, मियों का बाड़ा, अजीत, समदड़ी, पारलू, जानियाना, बालोतरा , खेड टेम्पल, तिलवाड़ा, गोल, भीमरलाई, बायतू, बनिया सांडा धोरा, कवास, उतरलाई से होते हुए बाड़मेर पहुंचेगी। इसी मार्ग से जोधपुर-बाड़मेर स्पेशल ट्रेन की आवाजाही होगी। source https://www.patrika.com/b...

नई शिक्षा नीति में प्रतिभाओं को आगे आने के अवसर ज्यादा

Image
बाड़मेर. राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य एक मुकम्मल और और अच्छा इंसान बनाना है। दरअसल वक्त की जरूरत के मुताबिक़ नीति रीति में अनुकूल परिवर्तन ज़रूरी हो जाते हैं। उम्मीद है यह शिक्षा नीति स्थानीय और मातृ भाषा में शिक्षा को बढ़ावा देकर प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करेगी। राजकीय महिला पीजी महाविद्यालय में नीति आयोग भारत सरकार, भारतीय शिक्षण मंडल और युवा विकास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला परिषद सीईओ मोहनदान रतनू ने स्नातकोत्तर शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कहा नई शिक्षा नीति बचपन को बचाने और मूल प्रतिभाओं को विकसित करने पर जोर देती है। नई शिक्षा नीति करेगी बुनियाद को मजबूत विशेष वक्ता अखिल भारतीय शिक्षण मंडल के कार्यालय प्रमुख गजराज डबास ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विस्तृत ब्योरा देते हुए कहा कि इसमें पहले पांच वर्षों में खेलकूद और दूसरे तीन वर्षों में बुनियाद मज़बूत करने पर जोर रहेगा। अगले तीन साल में विद्यार्थी की दक्षता विकसित करना और नवीं से बारहवीं तक के चौथे चरण में मजबूती प्रदान करने पर जोर रहेगा। अब ...

भारत-पाकिस्तान के दो युवकों को रिहाई का इंतजार

Image
बाड़मेर पत्रिका. भारत-पाक दोनों के लिए एक मौका है जब वे बड़ा दिल करके दो गरीब बेटों को उनकी वतन वापसी का मार्ग प्रशस्त कर सकते है। एक बदहवासी में करीब तीन माह पूर्व भारत से पाकिस्तान चला गया है तो दूसरा बाड़मेर(भारत) में रिहाई के आदेश बावजूद संप्रेषण गृह में है। भारत-पाकिस्तान रेशमा के शव को भारत लाने जैसी ही नजीर पेश करें तो यह संभव है। गेमराराम(पाक की जेल में ) सीमावर्ती कुम्हारों का टिब्बा(सज्जन का पार) निवासी गेमराराम बदहवासी में सीमा लांघ पाकिस्तान चला गया है। मां-बाप इसका इंतजार कर रहे है। गेमराराम की वतन वापसी को लेकर परिजनों व विभिन्न संगठनों ने राज्य व केन्द्र सरकार तक ज्ञापन दिए है। पथराई आंखों से परिजन इसका इंतजार कर रहे है। 5 नवंबर 2020 को तारबंदी पार कर पाक गया 5 जनवरी को पाकिस्तान ने दी भारत को जानकारी 20 जनवरी को पत्रिका ने किया खुलासा 21 जनवरी से शुरू हुए गेमराराम की घर वापसी के प्रयास 24 जनवरी को जानकारी आई हैदराबाद जेल में है गेमराराम भागचंद कोळी (भारत के सुधारगृह मेे ) पाकिस्तान का भागचंद पुत्र लक्ष्मण कोळी निवासी गुलामनवी खिपरो सांगड़ पाकिस्तान का है और त...

वैक्सीनेशन: तीसरे चरण की तैयारी, 5.47 लाख का होगा टीकाकरण

Image
बाड़मेर। कोविड-19 वक्सीनेशन के तृतीय चरण के तहत मार्च माह के प्रथम सप्ताह से 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने वीसी के जरिये सभी उपखण्ड अधिकारियों को जिले में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का चिन्हीकरण कर व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए है। जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि जिले में करीब 5,47,533 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा अगले सप्ताह में पंचायत मुख्यालय पर टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। जिले में टीकाकरण का कार्य 20 कार्य दिवस तक चलाया जाएगा। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को वैक्सीनेशन के लिए 26 फवरी तक टीमों का गठन करने के साथ प्रतिदिन 250 से 300 लोगों का सेशन साइट तैयार करने को कहा। जिला कलक्टर ने टीकाकरण कार्य के लिए बीएलओ, ग्राम सेवक, पटवारी, एएनएम, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित सभी सरकारी कार्मिकों के प्रभावी प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है, ऐसे में उन्हें सक्रिय तरीके...

भारत में आजादी के आदेश, पाकिस्तान नहीं जो रहा किशोर को?

Image
पाकिस्तानी किशोर की आजादी के आदेश को भारत-पाक सहमति का इंतजार - पाकिस्तानी किशोर है बाड़मेर के संप्रेषण गृह में - जुलाई माह में पूरी हो चुकी है सजा - किशोर न्याय बोर्ड, बाड़मेर दे चुका रिहाई के आदेश फोटो समेत रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. सीमावर्ती कुम्हारों का टिब्बा(सज्जन का पार) के गेमराराम के भारत लौटने की मांग पुरजोर पकडऩे लगी है तो एक मामला पाकिस्तान के एक किशोर का भी है। पाकिस्तान के अमरकोट क्षेत्र का किशोर 2019 में तारबंदी पार कर आया था, जुलाई 2020 में किशोर न्याय बोर्ड आजाद करने के आदेश कर चुका है लेकिन पाकिस्तानी होने के कारण उसको अभी भी किशोर संप्रेषण गृह में ही रखा गया है। वतन वापसी तभी होगी जब भारत-पाक दोनों सरकार इसकी सुपर्दगी के लिए सहमत होगी। 27 सितंबर 2019 को मुनाबाव- गडरारोड़ के पास से तारबंदी लांघकर एक किशोर भारत में आ गया। यहां आने के बाद इससे सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर दिया और इसको किशोर संपे्रषण गृह में सौंप दिया गया। 2 जुलाई 2020 को इसको उदेश या भत्र्सना देकर आजाद करने के आदेश किए गए लेकिन इस किशोर की कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने से ...

बालिका प्रोत्साहन में जिम्मेदारों के बेरुखी पड़ रही भारी-

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. जिले की सैकड़ों छात्राएं जो कस्तूरबागांधी स्कू  ल में पढ़ चुकी है, वे जिम्मेदारों की बेरुखी के चलते सरकारी छात्रवृत्ति से वंचित रह सकती है। तीन बार सूचना मांगने के बावजूद नहीं देने से इन छात्राओं की छात्रवृत्ति पर संशय के बादल मंडरा गए हैं। स्थिति यह है कि जिले के सभी छह कस्तूराबागांधी विद्यालयों से मांगने के बावजूद सूचना नहीं मिल पाई है। शैक्षणिक सत्र २०१७-१८ में जिले के कस्तूरबागांधी विद्यालयों में अध्ययन कर चुकी बालिकाएं जो वर्तमान में पढ़ाई कर रही है, उनको विशेष सावदी जमा रसीद ( एसटीडीआर) योजना के तहत एफडीआर बना कर दी जाती है। योजना के तहत एेसी बालिकाएं २०१९-२० में सरकारी विद्यालय से पचास फीसदी अंकों के साथ दसवीं उत्तीर्ण करने के बाद शिक्षा सत्र २०२०-२१ में ग्यारहवीं में अध्ययनरत है, उसको दो हजार रुपए की एफडीआर पांच साल के लिए बना कर दी जाती है। किसी भी कस्तूरबागांधी विद्यालय से आठवीं उत्तीर्ण करने के बाद शिक्षा सत्र २०१९-२० में राजकीय विद्यालय से पचास फीसदी अंक से बारहवीं उत्तीणर्् कर २०२०-२१ में स्नातक प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है उसको चार हजार रुपए की एफडीआर त...

बाबू-बाली लगाते थे चौके-छक्के , अब पेन उठाना मुश्किल

Image
बाड़मेर पत्रिका. बाबू....अण्डर 17 और 19 की क्रिकेट की काल्वीन शील्ड प्रतियोगिता में अपने भाई भवेन्द्र के साथ मैदान में उतरता तो स्थानीय क्रिकेट के दीवाने कहते मार्क वॉ और स्टीव वॉ की जोड़ी आ गई। फिर चौकों-छक्कों की बारिश होती तो बाड़मेर के संजय स्टेडियम में 2003 से 2010 के दौर में क्रिकेट के दीवानों की हूटिंग बाबू-भवेन्द्र के शॉट की दीवानगी को चरम तक जीती थी। यही स्थिति इन दोनों भाइयों की छोटी ***** बाली की थी जो क्रिकेट और हैण्डबॉल की खिलाड़ी मैदान में उतरती तो गर्मजोशी चारों ओर फैल जाती,लेकिन बाबू और बाली आज दोनों बिस्तर पर है। मस्कूलर डिस्ऑर्डर ने दोनों भाई ***** की मांसपेशियों को इतना कमजोर कर दिया है कि पहले क्रिकेट का बल्ला छूटा और अब तो हालत यह है कि पेन भी नहीं पकड़ सकते है। दोनों को जांच और इलाज की दरकार है। ललित सोनी की बाड़मेर में हुई मदद ने इन दोनों की आस को जगाया है कि सरकार उनके द्वार भी आएगी। बाड़मेर का इसे सबसे बेहतरीन क्रिकेटर परिवार कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। नेहरू नगर निवासी धर्माराम जाखड़ के बेटों में क्रिकेट की दीवानगी रही तो पिता ने इनको हमेशा आगे बढ़ाया। ...

बिना फास्टैग के वाहनों की पैनल्टी भर रही सरकार का खजाना, 1.50 लाख रुपए अधिक मिल रहे रोजाना

Image
बाड़मेर. फास्टैग अनिवार्य होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर राजस्व बढ़ा है। हालांकि वाहनों की आवाजाही का आंकड़ा वहीं है, लेकिन अब बिना फास्टैग वाले वाहनों को आवाजाही करने पर दोगुना टोल देना पड़ता है। इसके चलते 16 फरवरी से टोल प्लाजा पर ऐसे वाहनों की आवाजाही ने राजस्व को बढ़ा दिया है। एनएचएआई बाड़मेर के पांच टोल से प्रतिदिन करीब 1.50 लाख का राजस्व पैनल्टी के रूप में मिल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा से बिना फास्टैग आवाजाही पर पाबंदी है। हालांकि अभी तक किसी वाहन के फास्टैग नहीं है तो वह दोगुना टोल देकर निकल सकता है। अब बिना फास्टैग या तो दोगुनी फीस दो नहीं तो यू टर्न के अलावा वाहन चालकों के पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है। टोल प्लाजा पर बढ़ गया राजस्व बिना फास्टैग के आने-जाने वालों वाहनों के कारण टोल का राजस्व बढ़ गया है। ऐसे वाहनों की काफी संख्या होती है। जब फास्टैग अनिवार्य करने के दौरान डॉय रन किया गया था, उस वक्त भी 30-40 फीसदी वाहनों के पास फास्टैग नहीं था। इसी तरह यह सिलसिला कुछ कम हुआ है, लेकिन अभी तक 20-25 फीसदी वाहनों पर फास्टैग नहीं है। इसके कारण वा...

भाजपा शक्ति केन्द्र संयोजक पर धारदारों हथियारों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल बाड़मेर

Image
बाड़मेर. चौहटन थाना क्षेत्र के ईटादा गांव में मंगलवार शाम दुकान से घर लौटकर एक युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलें में युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक ईटादा भाजपा शक्ति केन्द्र संयोजक है। पुलिस के अनुसार ईटादा निवासी दौलतसिंह पुत्र भूरसिंह मुख्य चौराहे से मेडिकल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, इस दौरान बीच रास्ते में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया। उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। धारदार चाकू या अन्य किसी हथियार से युवक पर हमला हुआ है। गंभीर घायल युवक के शरीर पर घाव मिले है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पड़ताल में जुटी है। हमलावर नाबालिग को चौहटन पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग को पकड़ा है। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने बताया कि हमलावर व घायल युवक के बीच मेडिकल दुकान को लेकर आपसी रंजिश चल रही है। बाड़मेर एएसपी नरपतसिंह ने बताया कि एक नाबालिग को पकड़ा है।...

बाड़मेर के बांदरा में बनेगा मिनी फूड पार्क, सरकार करेगी 10 करोड़ खर्च

Image
बाड़मेर. किसानों को अब कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) करके सीधे निर्यात करने का मौका भी मिलेगा। बाड़मेर जिले के बांदरा गांव में करीब डेढ सौ बीघा जमीन पर सरकार मिनी फूड पार्क विकसित करेगी। जहां किसान व व्यापारी वर्ग प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर कृषि उत्पाद का सीधा निर्यात कर सकेंगे। निकटवर्ती बांदरा ग्राम पंचायत में जोधपुर सड़क मार्ग पर जिप्सम हॉल्ट से महज चार किमी दूर स्थित डेढ सौ बीघा जमीन पर कृषि उपज मण्डी की ओर से एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर योजना के तहत मिनी फूड पार्क विकसित करेगी। पार्क में जीरा, अनार व इसबगोल की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित होगी। सरकार पार्क पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च करेगी। प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित होने पर बाड़मेर के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही फसल को औने-पौने दामों में नहीं बेचनी पड़ेगी। बाड़मेर में 14 अरब जीरे की पैदावर बाड़मेर जिले में जीरा, अनार व ईसबगोल की पैदावर पिछले सालों से लगातार बढ़ रही है। यहां जीरे की सवा लाख मिट्रिक टन, ईसबगोल एक लाख मिट्रिक टन व अनार 80 हजार मिट्रिक टन में पैदावर हो रही है। बाड़मेर में प्रतिसाल 14 अरब की पैदावर हो...

विश्वकर्मा जयंती आज, निकलेगी शाोभयात्रा

Image
बाड़मेर.भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आज गुरुवार को मनाई जाएगी। विश्वकर्मा जयंती को लेकर समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। जयंती के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कमेटियां बना जिम्मेदारियां सौपी गई है।विचार गोष्टी का आयोजन होगा । जांगिड़ पंचायत के मीडिया प्रभारी लव जांगिड़ ने बताया कि गुरुवार सुबह 8:00 बजे विश्वकर्मा मंदिर, सरदारपुरा में यज्ञ, नौ बजे 2022 की विश्वकर्मा जयंती को लेकर बोलियां लगाई जाएगी। साथ ही इस वर्ष की बोलियों के लाभार्थियोंं का सम्मान किया जाएगा। सुबह 11:00 बजे विश्वकर्मा मंदिर सरदारपुरा से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई विश्वकर्मा सर्किल स्थित जांगिड़ पंचायत भवन में विसर्जित होगी। इसके बाद प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। दोपहर बारह बजे महर्षि अंगिरा सभागार में काष्ठ कला प्रदर्शनी रखी गई है, जिसमें समाज बंधुओं की ओर से हस्तनिर्मित विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर तीन बजे महर्षि अंगिरा सभागार में विचार गोष्ठी, पुरस्कार वितरण व समापन समारोह होगा। रोशनी से नहाया विश्वकर...

सरपंच संघ ने दिया धरना, मांगों का सौंपा ज्ञापन

Image
बाड़मेर. राजस्थान सरपंच संघ के आह्वान पर बुधवार को जिला सरपंच संघ बाड़मेर ने जिलाध्यक्ष हिन्दुसिंह तामलोर के नेतृत्व में मांगों का ज्ञापन राज्य सरकार के सीईओ जिला परिषद मोहनदान रतनु को सौंपा। ज्ञापन में एसएफसी व एफएफसी की राशि ग्राम पंचायतों को जारी करने, छठे राज्य वित्त आयोग के गठन होने तक विशेष पैकेज की मांग की गई। वहीं बाड़मेर मुख्यालय पर धरना दिया गया। तामलोर ने बताया कि ग्राम पंचायतों को विगत दो वर्षों से राज्य वित्त आयोग की राशि जारी नहीं की गई। 2964.31 करोड़ रुपए की स्वीकृति के बाद भी 2019-20 की राशि ग्राम पंचायतों को जारी नहीं की गई। इससे जिले के सरपंचों में भारी आक्रोश है। छठे राज्य वित्त आयोग का गठन नहीं किया गया, जिससे भविष्य में राजस्थान के ग्राम पंचायतों को राज्य वित आयोग की राशि मिलने की सम्भावना समाप्त हो गई है। छठे राज्य वित्त आयोग का जब तक गठन नहीं हो तब तक पांच सौ करोड़ का विशेष पैकेज घोषित किया जाए। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायतों को राशि नहीं दी गई तो आगे सरपंच संघ आंदोलन की राह पकड़ेगा। मूलाराम गुडीसर ने बताया की राज्य सरकार की ओर से ७३वें संविधान संशोधन क...

बाड़मेर के श्रवण की किडनी ट्रांसप्लाट के खर्चे के लिए पहले ही दिन 50 मददगारों ने बढ़ाया हाथ

Image
बाड़मेर. बाड़मेर जिले के माडपुरा बरवाला के श्रवण कुमार के किडनी ट्रांसप्लाट के खर्चे में मददगार बनने वालों की पहले ही दिन कतार लग गई। एक ही दिन में मंगलवार को उनकी मदद के लिए 41 लोगों ने सहयोग करते हुए श्रवण के बैंक खाते में राशि जमा करवाई। इससे पिता की चिंता कुछ कम हुई है। सियागों की ढाणी के रहने वाले हनुमानराम के पुत्र श्रवण की दोनों किडनियां खराब है और चिकित्सकों ने ट्रांसप्लांट करवाने की सलाह दी है। पिता अपनी एक किडनी पुत्र को देने को तैयार हो गए और जांच भी करवा दी। जब ट्रांसप्लांट के खर्चे की बात आई तो पिता चिंतित हो गए कि लाखों रुपए कहां से लाएंगे। जो पैसे पास में थे श्रवण की बीमारी में खर्च हो गए और इकलौता पुत्र ही घर का कमाऊ सदस्य था, जो पिछले 8 महीनों से बिस्तर पर है। पत्रिका की मुहिम बनी मददगार उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका के 23 फरवरी के अंक में प्रकाशित समाचार 'इकलौते बेटे को किडनी देने को तैयार पिता, ट्रांसप्लांट के पैसे का कैसे हो इंतजामÓ में एक पिता की पीड़ा और पुत्र की बीमारी को उजागर किया गया था। समाचार प्रकाशन होते ही श्रवण की मदद के लिए लोगों की कतार लग गई...

11 केवी सिंगल फेज से अवैध ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली चोरी, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर जिले में सिंगल फेज सप्लाई को अवैध रूप से थ्री फेज बनाकर बिजली चोरी करने की शिकायते बढऩे एवं उसके कारण सिंगल फेज सप्लाई बाधित होने की शिकायतों पर विभाग ने कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह में चार अवैध ट्रांसफॉर्मर बरामद कर कुल 16 स्थानों पर 12 लाख 22 हजार की विद्युत चोरी पकड़ी गई। जोधपुर डिस्कॉम बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि बिजली चोरी एवं 11 केवी लाईन से घरेलू सिंगल फेज सप्लाई के दौरान अवैध ट्रांसफॉर्मर, कैपेसिटर लगाकर व लुपिंग कर विद्युत चोरी की निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इस पर सभी फील्ड अभियंताओं को ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत रविवार की रात को डिस्कॉम के शिव सहायक अभियंता के क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता केशाराम चैधरी मय टीम द्वारा 11 केवी गरीबनाथ फीडर से जुड़े अम्बावाड़ा गांव में दबिश दी गई तो वहां पर उपभोक्ता भीमाराम पुत्र कानाराम प्रजापत द्वारा ट्रेक्टर पर एक अवैध ट्रांसफॉर्मर से सीधे 11 केवी लाईन से अवैध रूप से जम्फर जोड़कर विद्युत चोरी की जा रही थी। इस पर विभाग द्वारा उक्त 40 केवीए का अवैध ट्रांसफॉर्मर मय अन्य...

ललित महीनों बाद मुस्कराया...आंखों में छलका उम्मीद का पानी

Image
ललित महीनों बाद मुस्कराया...आंखों में छलका उम्मीद का पानी पत्रिका अभियान- आओ मिलकर बचाएं एक युवक की जिंदगी बाड़मेर. जिंदगी को जब आस जगती है तो वो कितनी मीठी मुस्कराती है...यह दृश्य सोमवार की सुबह सामने था। महीनों से बिस्तर पर लेटा एक युवक महंगा इलाज नहीं मिलने की वजह से जीवन की आस को छोड़कर पल-पल सामने छा रहे अंधेरे में घुटा जा रहा था और अपने बड़े भाई की मौत को करीब से इसी रोग से देखने वाले इस युवक मुस्कराना तो शायद लंबे समय से भूल ही गया था। परिजन भी निराश और आने वालों के पास भी हताशा के अलावा कुछ नहीं लेकिन सोमवार को जब इसी युवक को उपचार के लिए दिल्ली ले जाने के लिए ऑक्सीजन मास्क उतारकर कार में बैठाया गया तो ऐसी मुस्कान बिखेरी कि लगा जिंदगी यों मुस्कराती है। ललित की महीनों बाद आई इस मुस्कान ने मौजूद लोगों की आंखों मेे पानी ला दिया..। ललित के लिए अटूट प्रार्थनाएं कर रहे थे और जिंदगी की उम्मीद लिए ललित एम्स दिल्ली में उपचार को रवाना हुआ। तनसिंह सर्किल के पास रहने वाले चंपालाल जसमतिया का 22 वर्षीय बड़ा बेटा दिग्विजय दुर्लभ पोम्पेरोग का पता लगने से पहले चल बसा। छोटे 19 वर्षीय बेटे म...

इकलौते बेटे को किडनी देने को तैयार, ट्रांसप्लांट के लिए पैसे का कैसे हो इंतजाम

Image
बाड़मेर. बाड़मेर जिले के माडपुरा बरवाला का 31 साल का युवक अहमदाबाद में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। एक के बाद दूसरी किडनी भी खराब हो गई। डायलिसिस के सहारे अभी चल रहा है, वहीं चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। इकलौते पुत्र का जीवन बचाने के लिए बुजुर्ग पिता अपनी किडनी देने को तैयार है। लेकिन ट्रांसप्लांट का लाखों रुपए का खर्च सुनते ही परिवार की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि कमाने वाला बेटा ही बिस्तर पर है और पिता की अब उम्र हो गई है। ऐसे में ट्रांसप्लांट के लिए लाखों रुपए का इंतजाम करना उनके बस में नहीं है। माडपुरा बरवाला के सियागों की ढाणी के रहने वाले हनुमानराम के पुत्र श्रवण कुमार को करीब 8 महीने पहले जांच में पता चला कि किडनी की बीमारी है। एक के बाद दूसरी किडनी भी चिकित्सकों ने खराब बताई तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उपचार के लिए अहमदाबाद में भर्ती करवाया। जहां पर अब डायलिसिस का खर्च भी परिवार के लिए भारी पड़ रहा है। गत दिसम्बर से वह अहमदाबाद में भर्ती चल रहा है। ट्रांसप्लांट के लिए हो चुके हैं टेस्ट इकलौते पुत्र की जान बचाने के लिए पिता किडनी देने को तैयार हुए तो उनके टेस्ट आदि...

बाड़मेर: तेजी से दौड़ रहे तेल के दाम, 3 साल में 28 रुपए प्रति लीटर तक चढ़ा पेट्रोल

Image
बाड़मेर. पेट्रोल के दाम में बेतहाश हो रही बढ़ोतरी के चलते 100 रुपए कब पार कर जाए, पता नहीं चलेगा। क्योंकि 98 रुपए से ज्यादा प्रतिलीटर अभी बाड़मेर में पेट्रोल बिक रहा है। साल 2021 के 1 जनवरी से लेकर अब तक 22 फरवरी तक पेट्रोल के दाम पिछले तीन साल की तुलना में सबसे ज्यादा बढ़े हैं। साल 2018 से 2020 तक बढ़ोतरी 22 रुपए के करीब हुई। लेकिन 2021 के 53 दिनों में 6 रुपए से ज्यादा अब तक बढ़ चुके हैं। बाड़मेर में पेट्रोल के भाव सबसे ज्यादा पिछले तीन सालों में 2019 में बढ़े हैं। इस साल कुल बढ़ोतरी 12 रुपए से अधिक की हुई है। जबकि साल 2018 में पेट्रोल के दाम में उतार चढ़ाव रहा और आखिरी दिन 2 रुपए कम ही रहे। हालांकि इस साल में 72 रुपए से शुरू हुए पेट्रोल के दाम अक्टूबर में सबसे ज्यादा 84 रुपए तक पहुंचे थे। लेकिन फिर नीचे आ गए और 1 जनवरी के मुकाबले 31 दिसम्बर के भाव 70 रुपए तक हो गए। 100 के आंकड़ा के बिल्कुल पास वर्ष 2020 में 80 रुपए प्रति लीटर से शुरू हुए दाम ऊपर-नीचे होते रहे। लेकिन साल पूरा होते-होते दाम करीब 12 रुपए की छलांग लगा चुके थे और 90 रुपए प्रति लीटर को पार कर गए। साल 2021 में फरवरी आते...

थार में तेज धूप, पारे ने पकड़ी रफ्तार, 36 डिग्री के पास पहुंचा तापमान

Image
बाड़मेर. दिन में गर्मी की झलक दिखने लगी है। तेज धूप के कारण तापमान चढऩे की ओर अग्रसर है। हालांकि अभी रात में हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। लेकिन दिन का तापमान 36 डिग्री के पास पहुंच चुका है। बाड़मेर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.9 व 14.6 डिग्री रेकार्ड किया गया। मौसम में आए बदलाव के बाद पारे में तेजी देखी जा रही है। पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। दिन में तेज धूप से लोग बचाव करते दिखते हैं। छाया में अब सुकून मिलने लगा है। मौसम रहेगा शुष्क, तापमान बढ़ेगा थार में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी संभव है। लेकिन रात में अभी तापमान 14-15 डिग्री के बीच बना रहेगा। दिन में मौसम साफ रहने से तेज धूप गर्मी बढ़ाएगी। बाड़मेर में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक दर्ज हुआ है। इसी तरह रात का पारा भी 1 डिग्री सामान्य से अधिक रहा है। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-weather-6708552/

पेम्पो रोग से पीडि़त बाड़मेर का ललित उपचार के लिए दिल्ली रवाना

Image
बाड़मेर. रेयर पेम्पो रोग से पीडि़त बाड़मेर शहर का ललित सोनी सोमवार को उपचार के लिए दिल्ली रवाना हो गया। अब एम्स में उसका इलाज होगा। राजस्थान पत्रिका के अभियान के बाद ललित की मदद को बाड़मेर जिले के लोग आगे आए और आर्थिक मदद का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी से परिजन और समाज के लोग बालोतरा में मिले और मदद की गुहार लगाई। मंत्री ने राजस्थान पत्रिका का आभार जताते कहा कि उन्हें पत्रिका के समाचारों के माध्यम से ललित की बीमारी की जानकारी मिली थी। उन्होंने रविवार को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत कर ललित का उपचार दिल्ली एम्स में करवाने पर चर्चा की। कार से रवाना हुआ ललित बाड़मेर में सोमवार को तनङ्क्षसह सर्कल से सुबह रवाना होने के दौरान परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में समाज के लोग भी मौजूद रहे। सभी ने ललित के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए दिल्ली के लिए विदा किया। परिजनों का कहना है कि ललित के उपचार के लिए 8.25 करोड़ रुपए की जरूरत रहेगी। ऐसे में जो मदद का सिलसिला शुरू हुआ है, उसके लिए आभार जताते हुए और सहयोग की अपील की। जिससे युवक का उपचार हो सके और नया ज...

नहीं मिल रही साक्षरता की चाबी, कैसे सिरे चढ़े पढऩा-लिखना अभियान

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. पढऩा-लिखना अभियान सिरे चढ़े इसके लिए जरूरी है कि साक्षरता केन्द्रों की चाबी शिक्षा विभाग को मिले। शिक्षा विभाग के पीईईओ को करीब तीन साल पहले चाबी व चार्ज देने के आदेश दिए गए थे, लेकिन इसकी पालना नहीं हो रही। इसके चलते ग्राम विकास अधिकारियों के पास ही केन्द्रों की चाबी और कागजात है। अब जबकि नया अभियान शुरू हो रहा है तो केन्द्र शुरू करने की कवायद चल रही है, लेकिन चाबी नहीं मिलने से केन्द्र शुरू होने में दिक्कत आ रही है। कलक्टर के आदेश की भी पालना होती नजर नहीं आती। राज्य में पढऩा-लिखना अभियान के तहत असाक्षर व्यक्तियों के शैक्षिण स्तर में वृद्धि, व्यावसायिक कौशल उन्नयन कोलेकर कार्य होना है। इसके लिए बाड़मेर जिले में ९००० निरक्षरों का चयन हुआ जिनको ९०० केन्द्रों पर नौ सौ स्वयंसेवी शिक्षक व ४५ संदर्भ व्यक्ति आखर ज्ञान देंगे। जिन ९०० केन्द्रों पर कक्षाएं संचालित होगी उनमें से अधिकांश केन्द्र वहीं होंगे जहां पूर्व में साक्षरता अभियान के तहत केन्द्र संचालित हो रहे थे। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर जिला कलक्टर को बताया तो उन्होंने केन्द्रों को शुरू करने के निर्देश दिए। केन्द्र...

डम्पर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Image
समदड़ी, बाड़मेर. देवड़ा-मांगला गांव के बीच सडक़ मार्ग पर बजरी के एक बेकाबू डम्पर से बाइक को चपेट में ले लिया। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है। बाइक पर सवार होकर तीन मजदूर कमठा कार्य के लिए देवड़ा से मांगला गांव जा रहे थे। बीच रास्ते मे बेकाबू डम्पर ने चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर सवार प्रकाश पुत्र सकाराम तीरगर उम्र 28 निवासी देवड़ा की दर्दनाक मौत हो गई। खीमाराम पुत्र शंकरराम तीरगर 22 व रमेश पुत्र हीराराम मेघवाल 22 निवासी देवड़ा गम्भीर घायल हो गए। तीनों को निजी वाहन से समदड़ी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिय । बजरी डम्पर के कुचलने से हुई देवड़ा निवासी एक मजदूर की मौत व दो घायल प्रकरण को लेकर गुस्साए देवड़ा के ग्रामीणों ने देवड़ा फांटा पर समदड़ी सिवाना स्टेट हाइवे जाम कर दिया। ग्रामीण पूरे पुलिस थाने को लाइन हाजिर करने, डम्पर मालिक को मौके पर बुलाने व मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। मौके पर एएसपी नितेश आर्य, डिप्टी धनफूल मीणा, उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान सहित समदड़ी व सिवाना थाना मय जाब्ता पहुंचे। ग्रामीणों से समझाइस की पर वो अपनी मा...

पहले बाइक से टक्कर मारी, फिर लातों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, फिर यूं हुआ खुलासा, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर शहर के लक्ष्मीनगर सड़क मार्ग पर शनिवार देररात दो बाइक सवारों की ओर से युवक पर जानलेवा हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इधर, आक्रोशित पक्ष का अस्पताल की मोर्चरी में धरना जारी है। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि हत्या के प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की जाएं। बाड़मेर वृत्त पुलिस उप अधीक्षक महावीर प्रसाद ने बताया कि जोधपुर जिले के सिणली हॉल बलदेव नगर निवासी श्रवणसिंह (34) पुत्र प्रेमसिंह की हत्या करने का मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग स्पेशल टीमों का गठन कर तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो संदिग्ध लोगों का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी बांकसिंह (28)पुत्र किशनसिंह निवासी दानजी की होदी व रघुवीरसिंह (24)पुत्र नेमसिंह निवासी इन्द्रानगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में मृतक श्रवणसिंह का पीछा कर वारदात को अंजाम देना स्वीकार ...

ललित का दिल्ली एम्स में होगा उपचार, केन्द्रीय मंत्री ने ली जिम्मेवारी

Image
पत्रिका के अभियान का बड़ा असर- ललित का दिल्ली एम्स में होगा उपचार, केन्द्रीय मंत्री ने ली जिम्मेवारी केवल जयपुर व अन्य संस्करणों के लिए - बोले- खुद जाऊंगा साथ, उपचार के लिए करूंगा सारे प्रयास - केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की तत्काल बात, बोले- लेकर आ रहा हूं ललित को बाड़मेर पत्रिका. दुर्लभ पोम्पेरोग से ग्रसित ललित सोनी के जांच और उपचार के लिए केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं सांसद कैलाश चौधरी ने रविवार को जिम्मेवारी ली है। वे खुद दिल्ली एम्स मेें ललित को दाखिल करवाएंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बात करके उन्होंने ललित के मंगलवार को दिल्ली पहुंचने की बात कही। ललित को बाड़मेर से दिल्ली मंत्री अपने स्तर पर ले जाएंगे और दिल्ली में भी ललित का परिवार मंत्री के निवास पर ही रहेगा। पत्रिका के अभियान-आओ बचाएं मिलकर एक युवक की जान का बड़ा असर होने के साथ हजारों लोग जुड़े तो मंत्री ने रविवार को जिम्मेदारी लेकर युवक के उपचार को लेकर उम्मीद की किरण जगा दी है। बाड़मेर के युवक ललित सोनी को दुर्लभ पेम्पोरोग से ग्रसित है,जिसके उपचार के लिए 2.75 करोड़ की जरूरत है। पत्रिका ने परिवार ...

बॉर्डर क्षेत्र में आग, जंगल स्वाह, बीएसएफ जवानों ने पाया काबू

Image
बाड़मेर. बाड़मेर जिले के सीमावर्ती गांव सुंदरा-पांचला के जंगल में रविवार को आग लग गई। आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। आग के धुंआ देख सैकड़ों ग्रामीणों ने बीस टै्रक्टरों की सहायता से काबू पाने का प्रयास किया तो वहीं बीएसएफ के जवानों ने भी सहयोग कर आग पर काबू पाया। सीमा सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 05 किलोमीटर पीछे आग का धुआं देखा। उन्होंने फौरन इसकी सूचना अपने कंपनी कमांडर को दी। कंपनी कमांडर सीमा चौकी सीमा 37 कार्मिकों के साथ आग बुझाने के यंत्र और साधनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। आग का प्रकोप इतना तेज था कि थोड़े ही देर में जंगल स्वाहा हो गया। सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों के पहुंचने के बाद नजदीक के गांव सुंदरा और पांचला के लगभग 20 ग्रामीण एक ट्रैक्टर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दोपहर के दो बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा ली। source https://www.patrika.com/barmer-news/bsf-jawans-found-control-of-fire-forest-fire-in-border-area-6706468/

सिणधरी खंड से डेढ़ करोड़ रुपये की राशि राम मंदिर ट्रस्ट के खाते में जमा

Image
सिणधरी बाड़मेर.़श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से भारत भर में चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान का सिणधरी खंड में समापन समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम खेतलाजी मंदिर में रविवार को आयोजित किया गया। समारोह में महंत हनुमानदास का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अनुभव कथन, संघ परिचय वर्ग के साथ ही बड़ी राशि समर्पित करने वाले दानदाताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। अभियान के तहत खंड के सभी घरों तक पहुचे कार्यकर्ताओं को समाज ने बढ़-चढक़र प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण की। संघ दृष्टि से सिणधरी खंड के 40 गांवों से रामभक्तों ने एक करोड़ इक्यावन लाख रुपए का समर्पण किया भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के खाते में राशि को जमा करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अर्जुनराम गर्ग, विभाग कार्यवाह धनाराम भद्ररू, प्रान्त शारीरिक शिक्षण प्रमुख भगवतदान रतनू, विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद पुरुषोत्तम गोयल, खंड संघ चालक जोगाराम, सह जिला कार्यवाह बाबूलाल प्रजापत, जिला प्रचारक बाबूलाल, मंचसीन रहे। कार्यक्रम में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल...

प्रधानाचार्य पदोन्नति अनुपात परिवर्तन के विरोध में रेसा ने सौंपा ज्ञापन

Image
बाड़मेर. प्रधानाचार्य पदोन्नति में अनुपात परिवर्तन के विरोध में रविवार को राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद शाखा बाड़मेर ने गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी को ज्ञापन देकर अनुपात परिवर्तन रोकने की गुहार की। जिलाध्यक्ष खेराजराम गोदारा के निर्देशन पर जिला महामंत्री हेमाराम मंसुरिया ने ज्ञापन सौंप कर बताया कि शिक्षा विभागीय प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति वर्तमान में व्याख्याता (स्कूली शिक्षा ) एवं प्रधानाध्यापक मा.वि. पदों से 67: 33 के अनुपात से होती है जिसे बदलकर 80: 20 करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। यह अनुपात परिवर्तन किए जाने से प्रधानाधापक से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के अवसर न्यून हो जाएंगे तथा यह प्रधानाध्यापक सेवा हितों पर कुठाराघात है,जिसका राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद पुरजोर विरोध करती है। प्रधानाध्यापक पद एल 14 का है जबकि व्याख्याता एल 12 का पद है इसलिए प्रधानाध्यापक भर्ती 2018 में अधिकांश चयनित व्याख्याता पद छोड़ कर आए हैं। समाधान रूप में सरकार यदि प्रधानाध्यापक समकक्ष वाइस प्रिंसिपल पद सृजन कर व्याख्याता पद से पदोननति दे तो इससे व्याख्याताओं के लिए पदोन्नति अवसर अधिक सृजित होंगे। सरकार...

ललित को मिलने लगे मददगार, सरकार का अब भी इंतजार...

Image
पत्रिका अभियान- आओ मिलकर बचाएं एक जान बाड़मेर पत्रिका. दुर्लभ पोम्पे रोग से ग्रसित ललित की संवेदनाएं आम आदमी के दिल में उतरने लगी है और उसकी मदद को जुटने का सिलसिला शुरू हुआ है। 2.75 करोड़ बड़ी रकम है लेकिन इसके लिए हजारों हाथ काम करने लगे तो इतनी बड़ी भी नहीं, इसी मंशा से विभिन्न सामाजिक संगठनों,युवाओं और सोशल मीडिया ग्रुप पर लगातार अपील होने लगी है कि ललित की मदद को आगे आएं। इधर, राज्य सरकार की ओर से नि:शुल्क उपचार की बड़ी उम्मीद का इंतजार अभी भी बना हुआ है। जयपुर में उत्तरप्रदेश के एक बच्चे का इसी बीमारी में ग्रसित होने पर अनुकंपा योजना में जेकेलोन अस्पताल में उपचार चल रहा है,ललित के लिए भी यह अर्जी लगी हुई है। पत्रिका ने सरकार सुनिए एक युवक की जिंदगी को बस आपसे आस... शीर्षक से प्रकाशित समाचार से युवक ललित व उसके परिवार की पीड़ा को सामने लाया। मुम्बई ने तीरा को दी जिंदगी, बाड़मेर से जीवन मांगे ललित शीर्षक से लगातार समाचार बाद लोग इस परिवार से जुडऩे लगे है। पत्रिका अभियान के समाचवार सुनो सरकार...बेटे की सांसों पर पहरा देकर बैठी मां की अटूट प्रार्थनाएं के साथ ही मदद करने का सिलसिल...

टोल प्लाजा: टोल से छूट प्राप्त वाहनों को भी लेना होगा फास्टैग

Image
बाड़मेर. राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर 15 फरवरी से वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य हो चुका है। बिना फास्टैग के वाहनों को दोगुना टोल देना पड़ता है। इसी क्रम में टोल पर छूट प्राप्त वाहनों को भी फास्टैग लेना होगा। जिससे टोल पर निकलने के दौरान फास्टैग की लेन से सुगम रूप से आवाजाही हो सके तथा बिना फास्टैग उन्हें वहां से निकलने में कोई दिक्कत नहीं हो। फास्टैग अनिवार्य होने के साथ यह सभी मैकेनिकल वाहनों के लिए टोल से निकलते वक्त जरूरी हो गया है। इसके बिना टोल नाकों से वाहन को निकलते वक्त रुकना पड़ता है। इसलिए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने टोल से छूट प्राप्त (एक्जेमटेड) वाहनों के लिए भी फास्टैग डिवाइस को जरूरी बताया है। ऐसे वाहनों को फास्टैग निशुल्क निशुल्क मिलेगा तथा आवाजाही के दौरान पूर्व की तरह कोई टोल नहीं लगेगा। वाहन को फास्टैग अधिकतम 5 साल की अवधि के लिए जारी किया जा सकेगा। फास्टैग इसलिए है जरूरी पूर्व में छूट प्राप्त वाहनों के टोल नाके से निकलने के दौरान पहचान पत्र दिखाना पड़ता था। फास्टैग अनिवार्य होने के बाद सभी लेन में वाहनों के निकलने के दौरान ऑटोमैटिक सिस्टम काम करता है। यहा...

टोकन से मिलेगी पर्ची, ओपीडी में मरीजों की नहीं लगेगी कतारें

Image
बाड़मेर. मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल की ओपीडी में पर्ची काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारें नहीं लगे, इसके लिए यहां पर क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की तैयारी की जा रही है। यह सिस्टम लागू होने के बाद ओपीडी की पर्ची के लिए कतारें नहीं लगेगी जिससे भीड़ भी कम नजर आएगी। अस्पताल में लगातार मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। ओपीडी 2500-3000 मरीजों तक पहुंच रही है। ऐसे में पर्ची के लिए लगनी वाली कतारों इतनी लंबी होती जा रही है कि अस्पताल के परिसर से बाहर तक निकल जाती है। घंटों तक मरीजों को पर्ची के लिए इंतजार करना पड़ता है। टोकन सिस्टम की इसलिए समझी गई जरूरत बीमारी की स्थिति में मरीजों के लिए पर्ची की कतार में खड़े रहना काफी भारी पड़ता है। कई मरीजों की तबीयत यहां इंतजार के चलते ज्यादा खराब हो जाती है। इसलिए टोकन सिस्टम लागू करने के दौरान अस्पताल प्रबंधन सबसे पहले यह व्यवस्था करेगा कि मरीज यहां आने के बाद टोकन लेकर बैठ जाए। बैठने के लिए कुर्सियां और बेंच लगाई जाएगी। पहले पर्ची काउंटर पर बाद में चिकित्सक कक्ष बाड़मेर जिला अस्पताल में फिलहाल टोकन व्यवस्था केवल पर्ची काउंटर पर लागू करने...

मातृभाषा संवाद ही नहीं सस्कृति और संस्कारों की संवाहिका

Image
बाड़मेर. मातृभाषा मात्र संवाद ही नहीं संस्कृति और संस्कारों की संवाहिका है। मातृभाषा से मनुष्य ज्ञान को आत्मसात करता है, नवीन सृष्टि का सृजन करता है। उक्त विचार एमबीसी राजकीय कन्या महाविद्यालय, बाड़मेर में प्राचार्य डॉ. हुकमाराम सुथार ने राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि मातृभाषा किसी भी व्यक्ति की सामाजिक एवं भाषाई पहचान होती है। मातृभाषा के प्रति अनुराग और समृद्धि ने राष्ट्र के सम्मान को अभिवृद्ध किया है। प्रो. गणेश कुमार ने कहा कि मातृभाषा को सीखना सरला होता है क्योंकि बच्चा उस भाषा के साथ सांस लेता है और जीता है। वह उसकी अपनी भाषा होती है और उस भाषा को व्यवहार में लाना उसका मानव अधिकार है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी गायत्री तंवर ने बताया कि इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान जयश्री छंगाणी, द्वितीय स्थान ऐश्वर्या खत्री एवं तृतीय स्थान संतोष कंवर ने प्राप्त किया। प्रो. गणेश कुमार, प्रो. सरिता लीलड़ तथा प्रो. गणपत सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रो मुकेश पचौरी...

नहीं छूट रहा माटी का मोह

Image
समदड़ी बाड़मेर. मन में अगर ठान लिया तो उसे मंजिल भी नसीब होगी, मेहनत करने वालों की हमेशा जीत ही होगी । अपनी मेहनत के बलबूते पर करमावास निवासी नेमाराम चौधरी ने बंजर भूमि पर हजारों की संख्या में औषधीय पौधे लगा लोगों को कुछ एेसा ही नया सदेंश दे दिया । नेमाराम पिछले लबे समय से कर्नाटक प्रान्त के बैंगलूरू में व्यवसायरत है मगर माटी का मोह उन्हे बार बार यहां पर खींच लाता है । इसी मिट्टी से जुड़े रहने के लिए उन्होंने बंजर भूमि पर फ ार्म हाउस खड़ा कर दिया जिसमें लगातार सफ लता मिल रही है । बीस बीघा बंजर भूमि खरीदी- करमावास के बामसीन जाने वाले सडक़ किनारे बंजर भूमि ऐसी की उस पर फ सल की बुवाई असंभव भी। उसी बजंर भूमि में से बीस बीघा जमीन खरीदकर चारों तरफ दीवार खड़ी कर दी । इस भूमि पर दो साल पूर्व लाल चन्दन के पांच सौ, अमरूद के पांच सौ, चीकू   के साढ़े तीन सौ, इजराइल खजूर के डेढ़ सौ के अलावा नीबू, आम, अंजीर, लाल मेंहदी, थाइएपल बेर के पौधे लगाए । बीच में बड़ा जलकुण्ड तैयार कर उस पर सौर ऊर्जा का प्लान्ट लगा दिया इससे पौधो को बून्द बून्द सिंचाई दी जा रही है । 22 सौ पौधे लहलहा रहे है -यह फ ार्म हा...

पश्चिमी सरहद पर आईएसआई की नजर, हमारे यहां पोलमपोल, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर . पश्चिमी सरहद पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अपना नेटवर्क बढ़ाने की फिराक में मादक पदार्थो की तस्करी और गुर्गे तैयार करने में जुटी है तो भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की पोलमपोल बार-बार सामने आ रही है। अभी तीन महीने पहले एक युवक भारत से पाकिस्तान तारबंदी फांदकर गया है तो हेरोइन की खेप पकड़े जाने की दूसरी वारदात सामने आ गई है। बड़ी लापरवाही यह भी है कि उत्तरलाई एयर स्टेशन में अब बिना नंबरी वाहन तब धरे गए जब परिवहन महकमे ने पकड़ा, वायुसेना की सुरक्षा सवालों के घेरे में खड़ी थी। आईबी की चौकियां नहीं बॉर्डर पर राष्ट्रविरोधी तत्वों पर नजर रखने के लिए वर्ष 2009 तक सीआइडी बॉर्डर इंटेलिजेंस की चौकियां थी, लेकिन वर्ष 2010 के आरंभ में राज्य सरकार ने बॉर्डर के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर व गंगानगर की चौबीस सीमा चौकियों को बंद कर दिया। उसके बाद एटीएस की नजर रख रही है। पुलिस-बॉर्डर इंटेलीजेंसी में नहीं तालमेल यहां बॉर्डर पर पुलिस व इंटेलीजेंसी के बीच कोई तालमेल नहीं है। साथ ही ऐसे मामलों में बीएसफ भी सहयोग नहीं करती है। यहां पुलिस व इंटेलीजेंस को लंबे समय से कोई बड़ा इनपुट नहीं मिला ...

बेटे की सांसों पर पहरा देकर बैठी मां की अटूट प्रार्थनाएं

Image
अभियान-आओ मिलकर बचाएं एक जान बाड़मेर पत्रिका. उसे नींद आती है तो मां का कलेजा कांप जाता है। नींद नहीं आती है तो मां प्रार्थना करती है इसको आराम मिले। पल-पल सांसों पर पहरा देकर बैठी मां की आंखों के आंसू सूख गए है। अभी बड़े बेटे को खोए हुए सालभर भी नहीं हुआ है और अब छोटा जवान बेटा उसी हालत में है। इलाज इतना महंगा कि घर-बार बिकने पर भी पूरा नहीं हों। बस,इस मां के पास बची है तो प्रार्थनाएं,जो टूट नहीं रही है। बेटे के सांसों की पहरेदार इस मां खुद सांस लेती है तो आंसू टपकने लगते है लेकिन रोक देती है कि बेटा देख लेगा तो उस पर क्या गुजरेगी? इधर,ललित के उपचार के लिए सरकार तक पहुंची अर्जी पर सुनवाई की कोई खबर नहीं आई है। पूरा परिवार यही दुआ कर रहा है कि सरकार सुन ले....। तनसिंह सर्किल के पास रहने वाले ललित को दुर्लभ व गंभीर पेम्पोरोग है। उपचार के लिए 2.75 करोड़ रुपए की जरूरत है। परिवार के वश की बात नहीं। सरकार इन योजनाओं में मददगार बन रही है लेकिन ललित की अर्जी अभी सरकारी कार्यालयों में है। मां प्रतिभा सोनी से पत्रिका ने बात की तो उनका दर्द छलक पड़ा। प्रतिभा का खुशहाल परिवार था। दो बेटे। दो...

रसोई गैस: 6 महीनों में घटाए केवल एक बार 50 पैसे, तीन बार में बढ़ाए 175 रुपए

Image
बाड़मेर. पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तो रसोई गैस भी पीछे नहीं है। फरवरी महीने में गैस सिलेंडर के दाम दो बार बढ़ चुके हैं। अब सिलेंडर की कीमत 795 रुपए हो चुकी है। रसोई गैस के बढ़ते दाम से सबसे अधिक परेशान गृहणियां है। उनका रसोई का बजट गड़बड़ हो रहा है। पहले से ही आटे-दाल के भाव बढ़ चुके हैं अब गैस के दाम चढऩे से परेशानी और बढ़ गई। कहने को तो पेट्रोलियम कंपनिया रसोई गैस सिलेंडर के दाम प्रत्येक महीने की पहली तारीख को बदलती है। लेकिन फरवरी में एक तारीख के बाद कंपनियों ने दो बार दाम में बढ़ोतरी कर दी। छह महीने पहले सितम्बर 2020 में 620.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब उपभोक्ता को 795.50 पैसे में पड़ रहा है। गत 6 माह में एक बार कम हुए 50 पैसे कपंनियों ने गत छह महीनों में केवल सितम्बर महीने में एक बार गैस के दाम कम किए। इस महीने में मात्र 50 पैसे कम हुए। इसके बाद अक्टूबर-नवम्बर में दाम में कोई उतार-चढ़ाव नहीं आया। वहीं दिसम्बर आते-आते एक साथ 100 रुपए की बढ़ोतरी हो गई और सिलेंडर 720.50 रुपए का हो गया। वहीं जनवरी में उपभोक्ता को राहत रही, लेकिन उसकी कसर फरवरी में पूरी ...

तीरा को मुम्बई ने दी जिंदगी, बाड़मेर से जीवन मांगे ललित

Image
बाड़मेर पत्रिका. मुम्बई की पांच माह की बच्ची तीरा को 16 करोड़ रुपए के इंजेक्शन की जरूरत थी तो मुम्बई के लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राशि एकत्रित कर उसकी जिंदगी बचाने के लिए अमेरिका से इंजेक्शन मंगवा लिया। बाड़मेर का ललित भी अब 2.75 करोड़ के 26 इंजेक्शन मिलने पर जान बचा सकता है। ललित का बड़ा भाई दिग्विजिय इस इलाज के अभाव में जान खो चुका है और अब ललित के लिए संकट की घड़ी। सरकार से तो आस है ही बाड़मेर और पूरे राजस्थान से इस युवक की जान उम्मीद लगाए हुए है। इधर, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर मदद की गुहार की है। तीरा को मिली यों जिंदगी मुम्बई की तीरा को एमएसए-1 बीमारी है। पांच माह की बच्ची के लिए अमेरिका से 16 करोड़ के इंजेक्शन की जरूरत थी। माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी तो करीब 10 करोड़ रुपए आए। इधर पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेन्द्र फडऩवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा तो 6 करोड़ की सरकारी स्तर पर छूट दिलवा दी। तीरा को इंजेक्शन लगने से उसकी जान बच गई है। ललित को चाहिए 2.75 करोड़ ललित को पोम्पीरोग है। इसका उपचार भी अमेरिका से आ...

रिश्वत के मामले में एक माह से फरार डिस्कॉम का कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

Image
बाड़मेर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बाड़मेर जिले की सिवाना तहसील के पादरू क्षेत्र के कुंडल में जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) को गुरुवार को गिरफ्तार किया। फार्म हाउस में बूस्टर लगाने के लिए दबाव डालकर मध्यस्थ के माध्यम से बीस हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में वह एक माह से फरार चल रहा था। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत ने बताया कि प्रकरण में एक माह से भूमिगत मूलत: अलवर हाल बालोतरा निवासी कनिष्ठ अभियंता जितेन्द्र (33) पुत्र मदनलाल सैनी एक माह से फरार था। वह पादरू के कुंडल में पदस्थापित था। उसकी तलाश में स्थानीय पुलिस को घर व अन्य जगह भेजा गया था, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। परिजन पर दबाव के बाद आखिरकार गुरुवार को जेईएन जितेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी व निरीक्षक अमराराम पूछताछ कर रहे हैं। यह था पूरा मामला गौरतलब है कि पादरू गांव के पास खलवाड़ा का नाडा निवासी गणपतसिंह की शिकायत पर एसीबी ने गत 12 जनवरी को मध्यस्थ नारायणसिंह को एएसपी डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में एसीबी ने बीस हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। उसने जेईएन जितेन्द्र...