Posts

Showing posts from April, 2024

रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ आज PM मोदी बनाएंगे माहौल, क्या कैलाश चौधरी की जीत होगी पक्की?

Image
PM Modi Addresses Public Meeting in Barmer : राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रदेश दौरे पर है। पीएम मोदी करौली के बाद आज बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल और बीजेपी उम्मीदवार कैलाश चौधरी से है। भाटी की चुनावी रैलियों में जनता की भीड़ दिल्ली तक चर्चा का विषय बनी हुई है। यह दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबले की ओर इशारा करते हुए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। पीएम मोदी आज बाड़मेर में भाटी के खिलाफ माहौल बनाने के लिए जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाड़मेर में जनसभा को संबोधित कर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे। यानि भाटी के तूफान को रोकने के लिए पीएम खुद मैदान में उतरे है। माना जा रहा है मानवेंद्र सिंह जसोल आज पीएम मोदी की रैली में भाजपा ज्वॉइन करेंगे। जिससे रविंद्र सिंह भाटी की मुश्किल बढ़ सकती है। क्योंकि मानवेंद्र सिंह जसोल की भाजपा ...

124 साल की धन्नी को देखकर रह गए चकरघिन्नी, सच जानकर उड़ जाएंगे होश

Image
रतन दवे/ पवन आचार्य। बाड़मेर। वोटर लिस्ट में यह जिज्ञासा हुई कि सबसे अधिक उम्र का मतदाता लोकसभा में कौन है? पता चला कि 124 साल की महिला है जो बायतु के नवोड़ा बेरा में रहती है। अचरज तो होना ही था तो जिज्ञासा हुई कि क्यों न इसको देखकर आए और पता करें उम्र का राज क्या है? दिमाग में पूरे रास्ते एक ही सवाल था कि धन्नीदेवी चारपाई पर सोई होगी? बोल भी पाएगी या नहीं? बात क्या करेंगे? किवदंती है कि 100 साल बाद दांत वापस आ जाते है, तो धन्नी देवी के भी दांत वापस आए होंगे। पता नहीं कितना बड़ा परिवार होगा। जिसमें चार पीढ़ियों की परदादीमां जिंदा होगी वगैरह-वगैरह। इन सवालों का जवाब तलाशने पाटोदी से नवोड़ा बेरा पहुंचे। यहां मकान नंबर 69 तलाशकर लिया। यहां धन्नीदेवी पत्नी ओमाराम के सामने पहुंच गए। ये क्या? ये धन्नी देवी है। नहीं ऐसा नहीं हो सकता। झटका लग गया। इस उम्र में कोई महिला ऐसे कैसे दिख सकती है? 124 साल उम्र और ये चेहरा। फिर सवाल किया कि आपकी उम्र क्या है, वह बोली 34 साल। सिर चकरा गया, भई ऐसे कैसे हो सकता है? आपका नाम क्या है, बोली धन्नी देवी। हमने कहा, हम जिस धन्नी देवी को तलाश रहे है वो तो 124...

मैं केवल सनातन धर्म की बात करने आया हूं, आज मैं किसी प्रकार की अर्जी नहीं लूंगा : धीरेंद्र शास्त्री

Image
विश्व हिंदू परिषद एवं हिंदू नववर्ष स्वागत समिति के बैनरतले हाई स्कूल मैदान में हनुमंत शक्ति जागरण बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आए बाड़मेर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातन संस्कृति का विचार अब ज्वार पर है, अयोध्या में रामलला विराजमान होने के बाद अब काशी और मथुरा बाकी है, इसलिए हमारा नया नारा है कृष्ण लला हम आएंगे माखन मिश्री खिलाएंगे। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोमवार को स्थानीय हाई स्कूल मैदान में हिंदू नव वर्ष (चैत्र प्रतिपदा) की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद तथा हिंदू नव वर्ष स्वागत समारोह समिति बाड़मेर द्वारा आयोजित हनुमंत शक्ति जागरण कार्यक्रम में कहा कि आज कई लोग पर्चे के चक्कर में आए हैं लेकिन मैं तो हनुमानजी की चर्चा करने के लिए आया हूं। लोग कहते हैं कि मैं भड़काने वाली बात करता हूं लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि मैं तो जगाने की बात करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू धर्म का कट्टर समर्थक हूं, यदि किसी को हिंदू धर्म से समस्या है तो वह हाजमोला खा लें। यदि हिंदू धर्म पर चोट पहुंचाई तो मैं प्रतिघात करूं...

Lok Sabha Election 2024: अब इतने दिनों तक राजस्थान में नजर नहीं आएंगे रविंद्र सिंह भाटी, जानिए क्या है प्लानिंग

Image
Lok Sabha Election 2024: बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्रसिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) ने जिले के गुड़ामालानी क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने आमजन से समर्थन मांगा और क्षेत्र के विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास, रोजगार, पानी आदि प्रमुख मुद्दे हैं। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा किया और आमजन से मिलकर उनकी बात भी सुनी। निर्दलीय प्रत्याशी भाटी 8 अप्रेल से आगामी 4 दिनों के लिए राजस्थान के बाहर प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दैरान भाटी अहमदाबाद, वापी, भरूच, वडोदरा, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, पुणे एवं अन्य विभिन्न शहरों में बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा लोकसभा क्षेत्र के प्रवासियों से मिलेंगे। उनसे लोकसभा चुनावों के लिए जन समर्थन जुटाएंगे। भाजपा युवा मोर्चा की बैठक वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यशाला संभाग प्रभारी नरपतदान चारण के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में हुई। इसमें युवा मोर्चा के आने वाले कार्यक्रम य...

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री आज आ रहे राजस्थान, जानें क्यों उठ रही अरेस्ट करने की मांग?

Image
Pandit Dhirendra Shastri in Jodhpur : बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री आज राजस्थान आ रहे हैं। वे जोधपुर में क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक चर्चा करेंगे। लेकिन, एक तरफ चुनावी माहौल में धीरेंद्र शास्त्री का राजस्थान दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर देशभर में कुछ लोगों द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है। आईये जानते है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इन दिनों उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में कथित तौर पर मौला अली (इस्लामिक धार्मिक गुरु) को लेकर एक बयान दिया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर समाज विशेष के लोगों द्वारा धीरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। इन लोगों का कहना है कि बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने शिया और सुन्नी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उत्तर प्रदेश में तो उनके खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि क्या बाबा की गिरफ्तारी होती है या नहीं?     विवाद बढ़ा तो धीरेंद्र शास्त्र...

होटल की आड़ में टैंकरों से केमिकल निकालते दो गिरफ्तार, केमिकल व टैंकर जब्त

Image
पचपदरा थाना पुलिस की भांडियावास सरहद में कार्रवाई बालोतरा एनएच- 25 पर भांडियावास सरहद में पचपदरा थाना पुलिस ने एक होटल की आड़ में चल रहे अवैध केमिकल के ठिकाने पर दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके से टैंकर से चुराया केमिकल, केमिकल चुराने के लिए रखे खाली ड्रम, केमिकल से भरा एक टैंकर व एक कार को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले काफी समय से हाइवे पर होटल की आड़ में केमिकल टैंकरों के चालकों से सांठगांठ कर केमिकल चुराने का धंधा कर रहे थे। पुलिस आरोपियों से केमिकल आगे बेचने व अन्य संलिप्त आरोपियों को लेकर पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी अमराराम खोखर ने बताया कि पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान भांडियावास गांव के निकट हाइवे पर जगदम्बा होटल की आड़ में अवैध केमिकल धंधा करने की सूचना पर पुलिस एसआई दुर्गाराम मय टीम ने होटल पर दबिश दी। टीम ने मौके से केमिकल से भरे टैंकर से अवैध रूप से केमिकल चाेेरी करने मेंं प्रयुक्त सामग्री, केमिकल चाेेरी में प्रयुक्त टैंकर में भरा बिल्टी अनुसार केमिकल 29580 किलो, एक कार, केमिकल से भरेे टैंकर से केमिकल चाेेरी कर...

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आएंगे बाड़मेर: तैयारियां पूरी, ये नेता रहेंगे मौजूद; जानिए कार्यक्रम स्थल

Image
बाड़मेर। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार बाड़मेर आएंगे। सोमवार को होने वाले उनके कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बाबा बागेश्वर दरबार के साथ मंच साझा करेंगे। उनके बाड़मेर दौरे को लेकर बाबा बागेश्वर के समर्थकों में जबरदस्त खुशी है।   कैलाश चौधरी बोले- बाबा बागेश्वर का सनातन के प्रति समर्पण एवं सेवा अद्भुत बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को शहर के हाईस्कूल मैदान में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित आध्यात्मिक समाधान सत्र एवं आशीर्वाद समारोह को संबोधित करेंगे। वह स्थानीय श्रद्धालुओं और आम लोगों से आध्यात्मिक चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शामिल होंगे। कैलाश चौधरी ने बाबा बागेश्वर के बाड़मेर आगमन पर समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया है। कैलाश चौधरी ने कहा कि बाबा बागेश्वर का राष्ट्रहित एवं सनातन धर्म के प्रति समर्पण एवं सेवा अद्भुत है।   विश्व हिंदू परिषद के जिला संयुक...

अब नहीं खींचना पड़ेगा दूसरी मंजिल तक स्ट्रेचर, मरीजों और परिजनों को मिली राहत

Image
राजकीय अस्पताल की न्यू टीचिंग बिल्डिंग की लिफ्ट शुरू 90 बेड के वार्ड के मरीजों को मिलेगी सुविधा बाड़मेर राजकीय अस्पताल के न्यू टीचिंग बिल्डिंग में स्थापित लिफ्ट को शुरू कर दिया गया है। साथ ही मरीजों और परिजनों की सुविधा के लिए यहां पर अटेंडर भी लगाया गया है। इससे अब इस इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर आने-जाने वाले मरीजों और परिजनों को आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने 90 बेड के वार्ड में मरीज को भर्ती करने पर परिजन रैम्प से स्ट्रेचर खींचकर ऊपर पहुंचते थे। इसी तरह डिस्चार्ज करने पर भी यही प्रक्रिया दोहराई जाती है। कुछ ऐसी ही स्थिति पहली मंजिल पर जाने वाले मरीजों के लिए थी। इस बिल्डिंग के प्रथम तल पर ओपीडी, सेंट्रल लैब के अलावा कार्यालय भी है। अब लिफ्ट शुरू कर देने से आने-जाने में सुविधा मिलेगी। लिफ्ट संचालन के लिए लगाया अटेंडर अस्पताल में लिफ्ट लगाने के बाद भी उसे शुरू नहीं करने को लेकर राजस्थान पत्रिका ने मरीजों और परिजनों की पीड़ा को उजागर करते हुए सिलसिलेवार खबरों का प्रकाशन किया था। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने लिफ्ट को शुरू कर दिया। लेकिन अटेंडर नहीं ...

इस मेले में मिलेंगे 7 किलोग्राम चांदी के पुरस्कार, जानें राजस्थान में कहां लगा है ये अनोखा मेला

Image
Rajasthan News: श्रीमल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा अब परवान पर है। मेले में रविवार को घुड़दौड़ सहित आकर्षक प्रतियोगिताएं होगी। पूर्व सांसद गजसिंह रविवार को यहां आएंगे। घोड़ों को लेकर आकर्षक प्रतियोगिताएं होगी। तिलवाड़ा मेले में रौनक जमी हुई है। मेले में अब तक 1852 घोड़े, 450 ऊंट व 55 गोवंश पहुंच चुके हैं। व्यापारियाें का दिन खरीदारी में बीत रहा है। हजारों की संख्या में लोग मेले को देखने पहुंच रहे हैं। पशुओं के करतब, चाल और दौड़ को लेकर उत्साह बना हुआ है। हाट बाजार में भी लोग खरीदारी में है। विभाग ने करवाई प्रतियोगिताएं जसोल माता राणी भटियाणी ट्रस्ट के हरीशचंद्रसिंह ने बताया कि पूर्व सांसद गजसिंह तिलवाड़ा मेले में रविवार को पहुंचेंगे। उनके आतिथ्य में पशु प्रतियोगिताएं होगी। शनिवार को नर मादा ऊंट की सवारी, ऊंटनी की दूध, शृंगार, पशु दांत व नस्ल समेत कई प्रतियोगिताएं हुई। मेले में पशुपालन सामग्री, घरेलू सामग्री सहित अस्थायी होटल-रेस्टारेंट मनोरंजन की करीब 165 दुकानें लगी हुई हैं। श्री मल्लीनाथ पशु मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र...

Lok Sabha Election 2024 : ​​​​​राजस्थान की हॉट सीट बनी बाड़मेर के लिए कांग्रेस-भाजपा ने बनाया 'सुपर स्टार' प्लान

Image
Lok Sabha Election 2024 : प्रदेश के लिए हॉट सीट बनी बाड़मेर अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन रही है। दोनों ही मुख्य दल यहां स्टार नहीं अब सुपर स्टार बुलाने की तैयारी में हैं। भाजपा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तो बाड़मेर आएंगे ही साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ तीनों को ही बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा की सभाओं में बुलाने की कवायद हो रही है। महिलाओं के लिए स्मृति ईरानी के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। बाड़मेर में यह सभाएं बाड़मेर और बालोतरा में होने की ज्यादा संभावनाएं हैं। कांग्रेस : कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट नामांकन रैली में आ चुके हैं। अब यहां पर स्टार प्रचारकों में प्रियंका गांधी को लाने के लिए तैयारियां की जा रही है। कांग्रेस यहां पर भाजपा की प्रधानमंत्री की रैली के जवाब में यह रैली करने की तैयारी में है। सिने स्टार पर विचार अभी तक सिने स्टार को बाड़मेर लाने का प्लान नहीं है, लेकिन सन्नी देओल का 2019 के चुनावों में प्रभाव रहने के बाद में अब फिर से यहां रोड शो में सिने स्टार को लाया जा सकता है। वि...

नामांकन रैली में गरजे रविंद्र सिंह भाटी, बिना नाम लिए डोटासरा पर बरसे, कह दी ऐसी बड़ी बात

Image
Lok Sabha Election 2024 : बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में गुरुवार को बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) की नामांकन रैली हुई। रैली में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। शिव विधायक रविंद्रसिंह ने कहा कि आप लोगों का विश्वास देखकर मेरी हिम्मत बढ़ी है। सर्व समाज और 36 कौम के आदेशानुसार चुनाव का फैसला किया। कल्याणपुर से यात्रा की शुरुआत की। अलग-अलग जगहों पर गया। वहां पर लोगों से मिला, सभी ने अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान देखने में आया कि देश में सबसे ज्यादा पिछड़ा बाड़मेर-जैसलमेर और बालोतरा है। उन्होंने कहा कि यहां एक दिन पहले हुई सभा में कई वक्ताओं ने मुझे लेकर कहा कि रविंद्रसिंह का विजन क्या है? कोई तो नाचते दिखे। इससे युवाओं का क्या संदेश देना चाहते हैं। लोगों के सपनों को सच करने की मेरी विचारधारा है। पिछड़ लोगों को मुख्यधारा में लाने की विचारधारा है। इसके साथ शिक्षा, स्कूल, अस्पताल आदि जहां नहीं है, वहां तक ये सुविधाएं पहुंचना मेरी विचाराधारा है। क्या कहा था डोटासरा ने आपको बता दें कि कांग्रेसी प्रत्याशी उम्...

राजस्थान का दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला तय, निर्दलीय ने उड़ाई भाजपा-कांग्रेस की नींद

Image
बाड़मेर। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में शिव से विधायक और प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी की नामांकन रैली में जुटी भीड़ के बाद बाड़मेर में त्रिकोणीय संघर्ष स्पष्ट हो गया। 24 घंटे पहले कांग्रेस प्रत्याशी की इसी जगह हुई रैली और निर्दलीय की रैली के समर्थन में जुटी भीड़ टक्कर की रही। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के लिए गुरुवार को अंतिम दिन था। पहले भाजपा की ओर से नामांकन रैली हुई। इस रैली में भाजपा ने जितनी भीड़ जुटाई थी उसके मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी की 3 अप्रेल को हुई रैली में भीड़ पहुंचने से कांग्रेस उत्साहित थी। कांग्रेस की सफल रैली ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित सभी को प्रफुल्लित किया। निर्दलीय ने उड़ाई भाजपा-कांग्रेस की नींद निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में हुई बड़ी रैली ने अब कांग्रेस-भाजपा दोनों की नींद उड़ा दी है। दोनों ही मुख्य दल इस सीट पर अपने समीकरण बनने- बिगड़ने के गणित का आंकलन करने लगे है। नामांकन वापसी पर नजर नामांकन दाखिल करने के बाद अब तीन दिन तक नामांकन वापसी का समय है। इस समय में मान मनोव्वल, अंतिम प्रयास, र...

CAA मिला गया लेकिन 2018 से बंद है यह रेल सेवा....लोग बोले पांवों पर चलकर आ जाएंगे वीजा दे दो

Image
Thar Express : नागरिकता संशोधन अधिनयिम 2019 के संशोधन ने पाकिस्तान से आने वाले हिन्दुओं के लिए नागरिकता का रास्ता तो खोल दिया लेकिन 2018 में बंद हुुआ भारत आने का मार्ग नहीं खुलने से उनके मन में टीस है। 2018 से लगातार मांग कर रहे है कि थार एक्सपे्रस को वापिस शुुरू किया जाए। बाड़मेर-जैसलमेर में एक लाख से अधिक पाक विस्थापित परिवार रहते है। बाड़मेर से पाकिस्तान के बीच में थार एक्सप्रेस का संचालन 2006 में प्रारंभ किया गया था। यह रेल जोधपुर से रवाना होकर कराची तक जाती थी।। 41 साल बाद रेल को प्रारंभ किया गया था। इस रेल से हर हफ्ते सात से आठ सौ लोग सफर कर रहे थे। पाक विस्थापित परिवार जिनका भारत-पाकिस्तान दोनों ओर नाता है,उनके लिए यह रिश्तों की रेल कही जाती थी। पुलवामा के बाद बंद 2018 में पुलवामा हमले के बाद में दोनों देशों के बीच में तनाव बढ़ा और इस रेल को बंद कर दिया गया। तब से यह रेलमार्ग बंद है। बाघा खोल दिया दूसरी ओर बाघा बॉर्डर खोल दिया गया हैै। यहां पर ऑन फुट वीजा मिल रहा है। जिसमें पाकिस्तान और भारत आने-जाने वाले यात्री बॉर्डर को पैदल चलकर पार करते है और फिर बसों में रवाना हो रहे है...

'इनको खुद पर भरोसा नहीं इसलिए कांग्रेस के लोगों को...' सचिन पायलट का BJP पर तंज

Image
बाड़मेर : पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है, जो नहीं करना चाहिए। पायलट ने कहा कि उन्होंने हमेशा युवाओं के हित की बात की है। पेपर लीक गंभीर मुद्दा है, इसकी जड़ तक पहुंचकर बड़े लोगों को एक्सपोज करने का मैं स्वागत करता रहा हूं। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल की नामांकन रैली में शामिल होने बाड़मेर आए पायलट ने बुधवार को मीडिया से रूबरू होते कहा कि भाजपा को खुद पर इतना ही विश्वास होता तो विपक्ष के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करते। खासकर कांग्रेस के लोगों को अपने दल में ले रहे हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि उन्हें खुद पर ही विश्वास नहीं है। प्रचार और दावे कोई कर सकता है, जमीनी हकीकत अलग होती है। राज्य में लोग लगातार कांग्रेस से जुडकऱ विश्वास जता रहे हैं।     हो रहा एजेंसियों का दुरुपयोग   पायलट ने कहा कि भारत की सभी तरह की एंजेसियों का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। केंद्र के खिलाफ बोलने वाले को कुचलने का काम किया जा रहा है। लेकिन यह भी हो रहा है जो खेमा बदल लेता है वो इनके लिए ...

Rajasthan Politics : मंत्री दिलावर के बयान पर डोटासरा का पलटवार, कहा- जेल तो जाएंगे, लेकिन दिलावर...

Image
बाड़मेर। बुधवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बाड़मेर पहुंचे। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए डोटासरा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही गोविंद डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर पलटवार किया है। दरअसल, मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने टोंक में एक जनसभा में कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी जेल जाएंगे। ये दोनों नेता जेल जाने से बचने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे बच पाएंगे। दिलावर के इस बयान से राजस्थान में एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। आज बुधवार को बाड़मेर में पीसीसी चीफ डोटासरा ने मदन दिलावर पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी में आरएसएस का नायाब हीरा मदन दिलावर हैं, जो कि शिक्षा मंत्री हैं। डोटासरा ने कहा कि वो कह रहे हैं कि अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा जेल जाएंगे। डोटासरा ने कहा कि हां जेल तो जाएंगे, लेकिन दिलावर जेल में होंगे और हम उनसे मिलने जेल जाएंगे। डोटासरा ने मदन दिलावर पर तंज कसते हुए कहा कि मिस्टर दिलावर साहब, आपकी मां ने दूध पिलाया तो गोविंद डोटास...

PM मोदी के आरोपों पर पायलट का जवाब; कहा- पहली बार ऐसा होते हुए देखा है, जानिए किन बातों का किया जिक्र

Image
बाड़मेर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट बुधवार को बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी उमेदाराम बेनीवाल के नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब दिए। 2 अप्रैल की रैली में PM मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगाया था। इन आरोपों पर जब मीडिया ने पायलट से सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि आमतौर पर राजनीति में विपक्ष सरकार पर सवाल उठाता है, लेकिन मैं पहली बार ऐसा देख रहा हूं जब सत्ता पक्ष विपक्ष पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का पिछले 10 साल का रिपोर्ट कार्ड देखने के बाद राजस्थान समेत देश की जनता ने मन बना लिया है कि बदलाव जरूरी है।   परिवारवाद पर पायलट बोले   परिवारवाद के सवाल पर पायलट ने कहा कि ऐसा नहीं है कि बीजेपी नेताओं के बेटे राजनीति में नहीं हैं। उदाहरण के तौर पर उन्होंने राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह, हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का नाम लिया।   '400 पार' दावे...

जब कांग्रेसी प्रत्याशी के एक जुमले से हार गए थे भाजपा के दिग्गज नेता भैरोसिंह, बेहद रोचक था ये लोकसभा चुनाव

Image
Lok Sabha Election 2024 : बाड़मेर में 1971 के चुनावों में जोधपुर से आए अमृत नाहटा ने सपने दिखाए कि मुझे वोट दीजिए बाड़मेर में अंगूर की खेती करवाऊंगा। उनका यह जुमला ऐसा चला कि कांग्रेस से अलग होकर बनी कांग्रेस जगजीवनराम के प्रत्याशी अमृत नाहटा जीत गए। उन्होंने हराया भी जनसंघ के दिग्गज नेता भैरोसिंह शेखावत को। जनसंघ के दिग्गज नेता भैरोसिंह शेखावत ने एक बार बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा। यह तब था जब यहां कांग्रेस के दो फाड़ हुए। एक कांग्रेस जगजीवनराम और दूसरी पुरानी कांग्रेस। जनसंघ ने भैरोसिंह शेखावत को यहां से चुनाव लड़ाया। अमृत नाहटा जोधपुर से आए थे और इससे पहले चुनाव जीत चुके थे। 1971 में उन्होंने एक जुमला गढ़ लिया कि बाड़मेर में अंगूर की खेती हो सकती है, जबकि तब यहां पीने के पानी के भी लाले थे। न तो कोई नजदीक नहर थी और न ही भूमिगत पानी। प्यासे लोगों को इंदिरा गांधी नहर को बाड़मेर लाने और यहां खेती के लिए पानी की बात की तो बड़ा बदलाव आ गया। अमृत नाहटा जीत गए। 50,573 वोटों से हारे भैरोसिंह लोकसभा का पांचवां चुनाव मध्यावधि हुआ। एक से 6 मार्च 1971 तक यह चुनाव चला। बाड़मेर लोकसभा...

पसीने से लथपथ दिखे गहलोत तो मंच पर झूमे डोटासरा, बाड़मेर में कांग्रेस का 'शक्ति प्रदर्शन'

Image
Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से बुधवार को कांग्रेसी प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने नामांकन दाखिल किया। इससे पहले बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित आदर्श स्टेडियम पर नामांकन सभा हुई, जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और उम्मेदाराम ने संबोधित कर 'शक्ति प्रदर्शन' किया। नामांकन सभा के दौरान अशोक गहलोत पसीने से लथपथ नजर आ रहे थे, लेकिन फिर भी उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी को घेरने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। वहीं अंत में राजस्थानी गीतों में डोटासरा थिरकते हुए भी नजर आए। 19 अप्रेल से चलेगी कांग्रेस की हवा : गहलोत नामांकन सभा में गहलोत ने कहा कि 19 अप्रेल आते-आते देशभर में कांग्रेस की हवा चलेगी और बड़ी संख्या में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 400 पार का नारा इसलिए दिया है, ताकि जनता इनके जुमले में फंसकर वोट करे। आज पीएम मोदी और उनकी पार्टी घबराई हुई है। इसलिए कांग्रेस के लोगों को डरा धमाकर भाजपा में शामिल करा रही है। आज भाजपा ने देश में लो...

लोकसभा चुनाव: ये है राजस्थान की सबसे हॉट सीट, इस युवा नेता ने छुड़ाए भाजपा और कांग्रेस के पसीने

Image
Rajasthan Lok Sabha Election 2024 : बाड़मेर। राज्य के बड़े लोकसभा क्षेत्र में शुमार बाड़मेर सीट अब राज्य की हॉट सीट बनती जा रही ही है। यहां त्रिकोणीय मुकाबले की बढ़ती स्थिति ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। 37.2 डिग्री की तपिश में राजनीतिक गर्मी का यह आलम है कि तीनों ही प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी है और चुनाव को युद्ध की तरह लड़ने की तैयारियों में है। कैसे बनी हॉट सीट कांग्रेस- बाड़मेर और जैसलमेर में कांग्रेस ने इस सीट को गंभीरता से लेते हुए यहां एक बड़ा बदलाव कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मेदाराम को पहले कांग्रेस ज्वाइन करवाई और फिर उनको ही प्रत्याशी बना दिया। नए चेहरे के साथ में कांग्रेस खड़ी हो गई है। दिग्गज जो दावेदार थे वे सारे इस पर एकमत हो गए है। भाजपा- भाजपा से यहां प्रत्याशी केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी है। विधानसभा चुनावों में कैलाश चर्चित रहे और मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के चेहरों में उनका नाम शामिल हुआ। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री पर दुबारा विश्वास कर भाजपा ने टिकट दिया,जबकि विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण को लेकर बड़ा विवाद बन गया था। निर्दलीय ने ...

रेगिस्तान में किसानों की मेहनत ने लिख दी नई इबारत, राजस्थान के इस जिले में पैदा होने लगा दस अरब का अनार

Image
बाड़मेर। रेगिस्तान में किसानों की मेहनत ने एक नई इबारत लिख दी। पानी मिलते ही किसान कुओं से सिंचाई करने लगे और देखते ही देखते अनार राज्य का बीस प्रतिशत और करीब दस अरब का अनार बाड़मेर में पैदा होने लगा है। बावजूद इसके प्रोसेसिंग यूनिट और पैकेजिंग नहीं हो रही है। जरूरी है कि किसानों को अनार उत्पादकता के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यहां महाराष्ट्र की तर्ज पर अनार मार्केट डवलप करे। चुनावों में किसानों के हितों के मुद्दों पर बात होती है लेकिन किसान अपनी मेहनत से जितना पैदा कर रहे है उतना मुनाफा हाथ नहीं लगता। जमीन पर पसीना बहाने वाले किसान बाजार में उतरते है तो उनके हाथ पर कमाई मामूली लगने लगी है, जबकि बाजार इसका बड़ा हिस्सा ले रहा है। ऐसी ही हालत बाड़मेर में अनार की है। यहां अनार की पैदावार के अनुरूप दाम मिले तो आने वाले समय में अनार की बड़ी मण्डी बाड़मेर होगा। बाड़मेर-जैसलमेर- बालोतरा तीनों जिलों में पैदावार अनार की यह बम्पर पैदावार बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा के तीनों ही इलाकों में हो रही है। बालोतरा के पास में बुडीवाड़ा,जागसा इलाके से लेकर सिवाना तक है तो बाड़मेर में धोरीमन्ना-गुड़ामालानी...

Rajasthan : लड़कियों से कहीं अधिक लड़कों को है इस बीमारी का रिस्क, जानें क्या है वजह

Image
महेन्द्र त्रिवेदी Autism More Common in Boys : मां-बाप की बेतुका लाइफ स्टाइल पैदा होने वाले बच्चों को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर की बीमारी दे रही है। यह बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। एक अध्ययन के अनुसार दुनिया में जन्म लेने वाले प्रत्येक 10 हजार बच्चों में करीब 100 बच्चे ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) से पीडि़त होते हैं। यह संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है। अध्ययनों में पाया गया कि करीब 50 फीसदी ऐसी महिलाएं जो डिप्रेशन में रहीं उनके बच्चे एएसडी से पीडि़त पाए गए। यह लड़कों की अपेक्षा लड़कियों में काफी कम होती है। रिपोर्ट के अनुसार लड़कों में यह लड़कियों की अपेक्षा चार गुना ज्यादा पाई जाती है। एक्सपर्ट बाताते है कि पिछले कुछ समय से बीमारी तेजी से बढ़ी है और पीडि़तों की संख्या तीन गुना तक हो चुकी है। यह एक तरह की डिसएबिलिटी है, जिससे पीडि़त बच्चा ठीक प्रकार से स्वयं को अभिव्यक्त नहीं कर पाता है। यहीं नहीं, इससे पीडि़त बच्चा कोई बात या अभिव्यक्ति को भी आसानी से समझ नहीं पाता है। विशेषज्ञों की मानें तो दिमाग पूरी तरह से विकसित न होने के कारण बच्चे की ...

रेगिस्तान में लाखों दुर्लभ परिंदों के लिए जानलेवा बने 'शिकारी तार'

Image
रतन दवे बाड़मेर. बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर के थार के रेगिस्तान से लेकर गुजरात के कच्छ तक हाईटेंशन लाइनें मूक परिंदों की जान की दुश्मन बनी हुई हैं। इस कारण इन हाईटेंशन लाइनों को 'शिकारी तार' कहा जाने लगा है। वर्ष 2020 में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से जैसलमेर जिले के करीब 4000 वर्ग किमी क्षेत्र में कराए गए सर्वे के मुताबिक केवल जैसलमेर जिले में 87 हजार 966 पक्षियों की बिजली के तारों से टकराने और करंट की चपेट में आने से मौत हुई। गोडावण की सुरक्षा को लेकर हुए इस सर्वे में सामने आया कि जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क (राष्ट्रीय मरू उद्यान) इलाके के लगते क्षेत्र में एक साल में इन पक्षियों की मौत हुई है। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इन तारों को जमीन में गाडऩे (भूमिगत करने) के आदेश दिए थे, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। यह भी पढ़ें : मौत का LIVE VIDEO: नाचते हुए हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कलाकार, झुलसने से मौके पर ही मौत सौर व पवन ऊर्जा के बढ़ते जाल में अब हाल यह हो गया है कि रेगिस्तान में हाईटेंशन लाइनों का जाल बिछता गया और इसके शिकार पक्ष...

Rajasthan News : मालामाल हो सकता है राजस्थान, इन पहाड़ियों में छुपा है 900 अरब का खजाना

Image
Rajasthan News : सिवाना की पहाड़ियों में 900 अरब का खजाना छुपा है। चीन की मोनोपॉली तोड़ने वाले रेअर अर्थ के इस क्षेत्र में कार्य तत्परता से हो तो जो पत्थर अब तक नीवों और घर बनाने में जाया हो रहा है आने वाले समय में इन्हीं पत्थरों से देश की तकदीर लिखी जाएगी। चुनावों में इस खजाने का जिक्र तक नहीं हो रहा है, जबकि जरूरत इसको लेकर बड़े काम की है। रिफाइनरी के समानांतर विकास का यह बड़ा प्रोजेक्ट है। बाड़मेर जिले के सिवाना क्षेत्र का कमठाई इलाका देश और प्रदेश की नई तकदीर लिख सकता है। रेअर अर्थं में भी यहां यूरेनियम के भण्डार हैं। बाड़मेर की सिवाना रिंग कॉम्पलेक्स में भारत सरकार के एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट ने 7 ब्लॉकों को एक्सप्लोरेशन के लिए रिजर्वं कराया है, जो संकेत कर रहा है कि चीन की मोनोपॉली तोड़ने की क्षमता यह क्षेत्र करेगा। बाड़मेर के सिवाना में माइक्रोग्रेनाइट की चट्टानें मिलीं हैं, जिनमें दुर्लभतम जेनोटाइम रेयर अर्थ के डिपोजिट्स हैं। वहीं बाड़मेर के कमठाई में 5 मिलियन टन रेयर अर्थ के भण्डार भी संभावित हैं। यह तथ्य सामने आए - यह भारत का पहला टेरिस्टीअल (जमीन पर पाए जाने वाले खनिज) क...