Posts

Showing posts from July, 2022

शहीद की पार्थिव देह कल पहुंचेगी दिल्ली, 1 अगस्त को बाड़मेर में होगा अंतिम संस्कार

Image
बाड़मेर. कांगो में गत दिनों हिंसक प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए बीएसएफ जवान सांवलाराम विश्रोई की पार्थिव देह रविवार को भारत लाई जाएगी। इसके बाद सोमवार को बाड़मेर पहुंचेगी। यहां पर बीएसएफ के नेहरू नगर कैम्प में सुबह 8 से 8.30 बजे तक उन्हें श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम है। बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार शहीद सांवलाराम की पार्थिव देह रविवार सुबह 9 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद विमान से जोधपुर तथा वहां से सड़क मार्ग से शहीद की पार्थिव देह बाड़मेर लाई जाएगी। बाड़मेर में नेहरू नगर बीएसएफ कैम्प में सोमवार सुबह श्रद्धांजलि के बाद गुड़मालानी क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव बांड ले जाई जाएगी। जहां पर पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सैकड़ों की जान बचा ली गत मंगलवार को कांगो में हिसंक प्रदर्शन के दौरान सैड़कों लोगों की जान बचाने के लिए खुद के प्राणोत्सर्ग कर दिए। इस बीच परिजनों को सूचना मिलने पर शहीद की देह का इंतजार होने लगा। इस बीच वहां पर प्रदर्शन के चलते देह को भारत लाने में काफी दिक्कतें हुई और फिर विदेश मंत्रालय के प्रयासों के बाद विशेष विमान से ...

पड़ोसी के धमकाने और पीटने से बालक भयभीत, फंदा लगाकर दी जान

Image
बाड़मेर सदर थाना क्षेत्र के विष्णु कॉलोनी में एक पड़ोसी के धमकाने से डरे बालक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव गुरुवार सुबह नीम के पेड़ से फंदा लगा हुआ मिला। कार्यवाहक थानाधिकारी जाकिर अली ने बताया कि बाड़मेर के विष्णु कॉलोनी निवासी भगवानाराम ने मामला दर्ज करवाया कि उसका पुत्र मुकेश (14) बुधवार सुबह घर के बाहर गली में खेल रहा था। इस दौरान पड़ोसी जयपालसिंह ने उसे खेलने से रोकते हुए डराया-धमकाया। जयपालसिंह की मां जैतीदेवी ने भी घर से बाहर आ कर बालक को धमकियां दीं और नरपत से मारपीट की। मुकेश की बहन उसे बचा कर घर ले गई। इन धमकियों से बालक डर गया और वह आहत हो गया। थानाधिकारी ने बताया कि मुकेश गुरुवार सुबह दस बजे घर से निकला था और ग्यारह बजे परिजनों को पता चला कि उसका शव विश्नोई हॉस्टल परिसर में भवन के पीछे नीम के पेड़ से लटका हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया कि डरे सहमे मुकेश ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जयपालसिंह व उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पेड़ पर रस्सी लगा कर आत्म हत्या बोरावास के पास बुधवार को बालोतरा के एक व्...

रीट परीक्षा में नकल के आरोपी बाड़मेर के 2 शिक्षक निलम्बित

Image
रीट परीक्षा 2022 में नकल और धोखाधड़ी और षड्यंत्र मामले में लिप्त रहे दो सरकारी शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने निलम्बित कर दिया है। अलग-अलग प्रकरण में बाड़मेर जिले में कार्यरत एक शिक्षक जोधपुर में किसी ओर की जगह परीक्षा देते पकड़े जाने और दूसरे मामले में रीट में नकल करवाने में संलिप्त होने पर निलम्बित कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी केसरदान रतनू (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा बाड़मेर की ओर से जारी आदेशानुसार बाड़मेर जिले के कगाउ के राउप्रावि सिंघाणियों की ढाणी के शिक्षक चनणाराम के खिलाफ बाड़मेर कोतवाली में मामला दर्ज होने पर तुरंत प्रभाव से निलम्बित करते हुए मुख्यालय कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पंचायत समिति गिड़ा किया है। दूसरे की जगह परीक्षा में बैठा था शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार जूंझाराम जो रीट अभ्यर्थी ओमप्रकाश के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया था और उसके खिलाफ पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर में प्रकरण दर्ज हुआ है। आरोपी शिक्षक के गिरफ्तारी के दौरान अभिरक्षा में 48 घंटे से अधिक रहने के चलते निलम्बित किया गया है। आरोपी शिक्षक जूंझाराम राप्रावि भागीरथ की ढाणी नेड़ी...

मीरा की भक्ति में माधुर्य-भाव

Image
बाड़मेर. व्यास युवाचार्य अभयदास ने मां भगवती कथा पंडाल में श्रावण मास कथा के तहत तीसरी कथा मीरां चरित्र का शुभारंभ पर कहा कि श्रीकृष्ण की उपासिका मीरा ने अपने प्रियतम श्रीकृष्ण को पाने के लिए अपना राजसी वैभव त्याग दिया था। अपने गिरधर नागर के चरण सजाने के लिए मीरा सदा आंसुओं की लड़ियां ही पिरोती रहीं। मीरा की भक्ति में माधुर्य-भाव काफी हद तक पाया जाता है। वे अपने इष्टदेव कृष्ण की भावना प्रियतम या पति के रूप में करती थीं। उनका मानना था कि इस संसार में कृष्ण के अलावा कोई पुरुष है ही नहीं। वे कृष्ण की अनन्य दीवानी थी। कथा पंडाल में अग्रवाल पचायत अध्यक्ष गंगा विशन अग्रवाल, शंकरलाल मोदी, ओमप्रकाश मेहता, किशोर शर्मा, गुर्जर गौड़ समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश पंचारिया, संरक्षक देवाराम गौड,इंद्र प्रकाश पुरोहित, पुखराज तापड़िया आदि उपस्थित रहे। कांता शर्मा, किशोर शर्मा, रामेश्वरी खत्री ने आरती की। कृष्ण ने भरा नानीबाई का मायरा, कथा का समापन बाड़मेर. सिणधरी चौराहा पर चल रही नानीबाई रो मायरो कथा का समापन मंगलवार को हुआ। कथा वाचक संत अभयदास ने कहा कि नानीबाई मायरा नहीं भरने से नाराज हुई तो पिता नर...

स्लाइड प्रदर्शन के माध्यम से सभी को टीकाकरण का महत्व समझाया

Image
बाड़मेर. स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग, धारा संस्थान एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में यूएसएड एवं मोमेन्टम प्रोग्राम के तहत जिला स्तरीय स्वास्थ्य कार्मिक आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बाड़मेर में किया गया। धारा संस्थान के मुख्य अधिशासी महेश पनपालिया ने बताया कि आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित करने का उद्देश्य कोविड-19 टीकाकरण के प्रति स्वास्थ्य कार्मिकों की क्षमतावर्धन एवं जनभागीदारी की ओर प्रोत्साहित करना है। जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. प्रीेत मोहिन्दर सिंह ने स्लाइड प्रदर्शन के माध्यम से सभी को टीकाकरण का महत्व समझाया। उप. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सी. दीपन ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम को इसी प्रकार सुचारू रूप से क्रियान्वयन की बात कही। यूनिसेफ से शशांक पाठक, डॉ. कपिल अग्रवाल और आदित्य अग्निहोत्री ने स्वास्थ्यकमियों को ममता कार्ड, ए.एन.सी. सर्विस, रूटीन टीकाकरण एवं कोविड-19 की प्रथम, द्वितीय एंव बूस्टर डोज को लेकर जानकारी दी। बाड़मेर सातवीं पुण्यतिथि पर मिसाइल मैन के नाम से विख्यात भारत रत्न एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डा. एपीजे अब्दुल ...

आठवीं में करनी होगी छठी-सातवीं की पढ़ाई, यह है कारण

Image
दिलीप दवे बाड़मेर . प्रदेश के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी अब पिछली दो कक्षाओं की पढ़ाई भी करेंगे। राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कदम के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई के पैटर्न में बदलाव किया गया है। इसके तहत गणित, अंग्रेजी व हिंदी के बेसिक ज्ञान को पिछले दो कक्षा के आधार पर मजबूत कर वर्तमान कक्षा का शिक्षण करवाया जाएगा। आठ कालांश में से चार कालांश पिछली कक्षाओं की पढाई पर वर्क बुक से पढ़ाए जाएंगे, जिसके बाद वर्तमान कक्षा की पढ़ाई होगी। राज्य में जुलाई से उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षाओं की पढ़ाई में बदलाव किया गया है। यह भी पढ़ें: अब अंग्रेजी में मिलेगा कला का ज्ञान, महात्मागांधी विद्यालयों में इसी सत्र से शुरूआत राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कदम नाम से कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें आठवीं तक पढ़ने वाले बच्चों को वर्क बुक दी जाएगी। इस वर्क बुक में पिछले दो कक्षाओं के गणित, हिंदी और अंग्रेजी से संबंधित बेसिक ज्ञान आधारित प्रश्न होंगे, जो अध्यापक पढ़ाएंगे। इसके लिए स्कूल में प्रथम चार कालांश में शिक्षण वर्क बुक से ही होगा। निदेशालय की ओर से जारी निर्देश ...

4 वर्षीय पुत्र को बचाने मां पानी के हौद में कूदी, दोनों की मौत

Image
गुड़ामालानी क्षेत्र के गोलिया जैतमाल के आशा नगर में सोमवार सुबह एक खेत में ट्यूबवेल के पास बने पानी के हौद में 4 वर्षीय बालक गिर गया। डूबता देख उसको बचाने को उसकी मां भी हौद में कूद गई। डूबने से मां बेटे दोनों की मौत हो गई। बांड चौकी इंचार्ज प्रहलादराम चौधरी ने बताया कि गोलिया जेतमाल गांव के आशा नगर में सोमवार सुबह खेत में ट्यूबवेल के पास नहाने को बनाए पानी के हौद में 4 वर्षीय अरविंद पुत्र अन्नाराम जाट खेलते हुए गिर गया और डूबने लगा। अपने पुत्र को डूबता देख बचाने के मां छगनो देवी (25) पत्नी अनाराम जाट पानी के हौद में कूद गई। घटना के दौरान घर पर पास में कोई नहीं था। उसके जेठ व ससुर पास ही खेत में काम कर रहे थे। करीब एक घंटे बाद उसका जेठ खेत से ढाणी की तरफ आया। विवाहिता को घर में ना पाकर तलाश की तो मां बेटे दोनों पानी के हौद में तैरते हुए मिले। आठ साल पहले हुई थी शादी घटना के बाद पुलिस को सूचना देते हुए परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों हौद से बाहर निकाला एवं वाहन से बाड़मेर राजकीय अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि विवाहिता की शादी आ...

हिस्ट्रीशीटर व तीन अन्य साथी गिरफ्तार, बदमाशों के कब्जे से चोरी की कार जब्त

Image
चौहटन पुलिस ने पेरोल से फरार हुए हिस्ट्रीशीटर व कई मुकदमों में वांछित नारायण को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर वीरात्रा मंदिर परिसर से चारों  को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की स्कार्पियो कार को जब्त किया है। थानाधिकारी भुटाराम विश्नोई ने बताया कि रविवार को नारायण (32) पुत्र लिखमाराम जाट (माचरा) निवासी बायतु भीमजी हाल बलदेव नगर बाड़मेर, भरत पुत्र सांवराराम देवासी निवासी मिठोड़ा पुलिस थाना सिवाना, मोहनलाल पुत्र वगाराम जाट निवासी भाडा पुलिस थाना बाखासर एवं अशोक पुत्र आईदानराम माली निवासी शिव अम्बावाडी पुलिस थाना शिव हाल कवास को किसी संज्ञेय अपराध कारित करने की नियत से घूमना पाया जाने पर चारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक सफेद रंग की स्कोर्पियो वाहन को जब्त की गई, पुलिस गहन पुछताछ कर रही है। तस्करी के  प्रकरणों में वांछित मुलजिम नारायण पुत्र लिखमाराम जाट आले दर्जे का बदमाश है जो शराब, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विभिन्न प्रकरणों में वांछित है तथा वर्ष 2012 से वर्ष 2018 तक करीब 7 साल जैल में रहकर पेरोल पर ब...

गड़बड़ी की शिकायत, धोरीमन्ना में सोनोग्राफी सेंटर सीज

Image
बाड़मेर धोरीमन्ना स्थित अभिनव सोनोग्राफी सेंटर पर गड़बड़ी की शिकायत पर सोमवार शाम को चिकित्सा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। टीम को सेंटर पर सोनोग्राफी करने वाला अधिकृत चिकित्सक भी नहीं मिला। चिकित्सा विभाग को शिकायत मिली थी कि धोरीमन्ना में अभिनव सोनोग्राफी सेंटर में अनियमितताएं चल रही है। अधिकृत चिकित्सक की जगह कोई अन्य कार्य कर रहा है। यहां काफी समय से ऐसा ही चल रहा है। शिकायत की पुष्टि पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पीसी दीपन के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। यहां पर मौजूद कार्मिक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और विभाग की ओर से अधिकृत चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार भी मौके पर नहीं मिला। टीम ने मामले को संदेहास्पद मानते हुए सेंटर को सीज कर दिया। नहीं भरा जा रहा था फार्म प्रत्येक सोनोग्राफी सेंटर को किसी रोगी की जांच करने के बाद एफ फार्म भरना होता है। टीम को जानकारी में आया कि इस सेंटर से काफी समय से यह फार्म नहीं भरा जा रहा था। जबकि यहां पर मरीजों की सोनोग्राफी जांच हो रही थी। इसके चलते टीम को गड़बड़ी का पक्का संदेह हो गया। सेंटर को सीज किया है धोरीमन्ना में अभिनव सोनोग्राफी ...

हाजियों का हिंदू भाइयों ने किया स्वागत, दिखा भाईचारा

Image
बाड़मेर. मक्का मदीना शरीफ से 40 दिन की हज की यात्रा कर बाड़मेर पहुंचे हाजियों का स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हिंदू मुस्लिम भाइयों ने स्वागत करते भाईचारे का पैगाम दिया। हाजियों ने मुल्क की खुशहाली, सामाजिक सद्भाव, अमनों अमान, आपसी भाईचारा की दुआएं मांगी।   यह भी पढें: Kargil...दो सौ विद्यालयों के एक लाख विद्यार्थी करगिल के जांबाजों को करेंगे नमन   शिव विधायक आमीन खान, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतेह खान, समाजसेवी हस्तीमल जैन, अमोलक राम, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर मोहम्मद मंजूर कुरेशी, हज सेवक बच्चू खां कुम्हार, अबरार मोहम्मद, प्रकाश खत्री, भूटा खान जुनेजा, प्रहलाद राम चौधरी, हीरालाल सोनी, पार्षद सिकंदर अली खिलजी, पार्षद हाजी दीन मोहम्मद, धीरेंद्र सिंह सहित हाजियों के परिजनों, रिश्तेदारों, दोस्तों ने गले मिलकर मुबारकबाद पेश की। हिंदू मुस्लिम भाइयों में हाजियों को माला पहना व पुष्प वर्षा कर आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव का पैगाम दिया।   यह भी पढें: अब अंग्रेजी में मिलेगा कला का ज्ञान, महात्मागांधी विद्यालयों में इसी सत्र से शुरूआत   हज सेवक बच्चू खान ने कुम...

Kargil...दो सौ विद्यालयों के एक लाख विद्यार्थी करगिल के जांबाजों को करेंगे नमन

Image
बाड़मेर. बाड़मेर जिले में 26 जुलाई को एक लाख विधार्थी ऐतिहासिक आयोजन के जरिए करगिल युद्ध के जांबाजों को नमन करते नजर आएंगे। 200 विद्यालयों के एक लाख बच्चे एक ही समय,एक साथ अपने अपने विद्यालयों में करगिल विजय दिवस पर वंदे मातरम का जयघोष करते नजर आएंगे। टीम थार के वीर और निजी शिक्षण संघ बाड़मेर की ओर से जिले भर में खास आयोजन की श्रृंखला में बाड़मेर और धोरीमन्ना के शहीद सर्किल पर खास आयोजन आयोजित किया जाएगा।टीम थार के वीर के प्रवक्ता अशोक राजपुरोहित ने बताया कि करगिल विजय दिवस पर बाड़मेर जिले भर में इस आयोजन को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर अलग अलग जगहों के प्रभारी बनाए गए है।नरेश पाल सिंह तेजमालता को शिव, गणपत चौधरी और मुकेश कांकड़ को बायतु, मोहन लाल खिलेरी और ईश्वर सिंह गंगासरा को सेड़वा, विपुल शर्मा को चौहटन, घेवर सिंह राजपुरोहित को रामसर, इंद्र प्रकाश पुरोहित को बाड़मेर, प्रेमाराम बलियारा को बाड़मेर ग्रामीण,चेतना नंद बोहरा को धोरीमन्ना और जेठू दान चारण को गुड़ा का प्रभारी बनाया गया है।   यह भी पढें: अब अंग्रेजी में मिलेगा कला का ज्ञान, महात्मागांधी विद्यालयों में इसी सत्र स...

1014 रहे परीक्षा से दूर, 16378 ने दी रीट

Image
अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 का आयोजन बाड़मेर में दूसरे दिन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। हालांकि कुछ केंद्रों पर देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थी प्रवेश नहीं मिलने से निराश हुए। कई अभ्यर्थी भागते-दौड़ते केंद्रों तक पहुंचे। रीट के दूसरे दिन कुल 16378 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रीट परीक्षा केंद्रों पर सुबह लम्बी-लम्बी लाइनें लगी रही। महिलाओं और पुरुषों की कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। केवल परीक्षा संबंधित वस्तुओं के अलावा सभी केंद्रों के बाहर ही रखवा दिया। इसके चलते परीक्षा के बाहर सामान का ढेर लगा दिखा। दो पारी में हुई परीक्षा बाड़मेर में रविवार को दूसरे दिन भी दो पारी में परीक्षा हुई। पहली पारी में कुल 7898 अभ्यर्थी में 7605 परीक्षा देने पहुंचे और 293 अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पारी में कुल 9494 पंजीकृत अभ्यर्थियों में कुल 8773 ने परीक्षा दी। वहीं 721 रीट की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। रोडवेज और निजी में भीड़ परीक्षा संपन्न होने के साथ ही गंतव्य को जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड के साथ कॉलेज मैदान से संचालित निजी बसों में भी अभ्यर्थियों की भीड़ रही। ...

जन्म से ही मूक बधिर है 8 वर्ष की जानवी, कानों में लगी है 5.50 लाख रुपए की मशीन, परेशान मां ने लगाई गुहार

Image
धर्मसिंह भाटी। जानवी अब आठ वर्ष की हो गई है। वह जन्म से ही मूक बधिर है। अभी वह दूसरी कक्षा में पढ़ती है। शिक्षक जो पढ़ाते हैं, उसे वह अन्य बच्चों की तरह सुन लेती है, लेकिन इस नन्ही-सी जान के सुनने-सीखने की कीमत साढ़े पांच लाख रुपए है। जानवी के कानों में 5.50 लाख रुपए की एक मशीन लगी है, जिसके सहारे वह सुन पाती है। मशीन नहीं तो जानवी के कानों में जान नहीं। इस मशीन को लेकर एक संकट खड़ा हुआ है, जिसके चलते जानवी की मां सोनल चिंतित है। मां की चिंता यह है कि मशीन का साथ नहीं रहा तो जानवी की पढ़ाई रुक जाएगी। इस परिस्थिति में इस मां ने राजस्थान सरकार से मदद की गुहार लगाई है। नई मशीन लेना बूते से बाहर जानवी के परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। वह अपने स्तर पर मशीन का मेंटेंनेंस करवाने में तो सक्षम है, लेकिन नई मशीन खरीदना इनके बस में नहीं है। इस स्थिति में उन्होंने राजस्थान सरकार से आस लगाई है कि वह भी गुजरात सरकार की तरह जानवी को नि:शुल्क मशीन उपलब्ध करवाए। सोनल ने चाइल्ड लाइन के जरिए जिला कलक्टर को वस्तुस्थिति बताई है। कलक्टर ने जानवी का प्रकरण सीएमएचओ को भिजवाया है। मशीन को लेकर यह संकट...

नौकरी के लिए सुनसान जगह पर साधना करनी पड़ेगी... तांत्रिक ने 27 वर्षीय महिला के साथ किया बलात्कार

Image
बाड़मेर/गुड़ामालानी @ पत्रिका। एक गांव में तंत्र विद्या से नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक 27 वर्षीय विवाहिता से चाकू की नोंक पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बना लिए और बाद में बच्चों को जाने से मारने की धमकी देकर कई बार देह शोषण किया। पीड़िता ने थाने में रेप का मामला दर्ज कर करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाते हुए जांच शुरू की। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया कि एक साल पहले तांत्रिक चंपालाल (40) पुत्र जीवाराम निवासी रोली घर पर आया। खुद को तांत्रिक बताते हुए पीड़िता व पति को तांत्रिक विद्या के बारे मे बताते हुए जादू टोना कर के नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने 20 हजार रुपए भी मांगे। पीड़िता के मना करने पर कुछ दिनों बाद फिर से आया। झांसा दिया कि एक बार तांत्रिक विद्या करवा कर देख तेरी किस्मत खुल जाएगी। तांत्रिक ने विवाहिता को बड़े-बड़े ख्वाब दिखा कर झांसे में फंसा लिया। एक लाल कपड़े में नारियल, खुद के हाथ से लिखा कागज, चावल, सिक्के व नोट बांध कर उसे घर में रखने के लिए कहा। एक ...

अब अंग्रेजी में मिलेगा कला का ज्ञान, महात्मागांधी विद्यालयों में इसी सत्र से शुरूआत

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. महात्मगांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालयों में अब इं ग्लिश मीडियम से कला संकाय के विषय भी पढाए जाएंगे। राज्य सरकार ने इसी सत्र से विज्ञान के साथ कला संकाय में भी शिक्षण की इजाजत दी है। ऐसे में प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर संचालित 24 महात्मागांधी विद्यालयों में कला संकाय के तीन विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। राज्य सरकार ने जिला स्तर पर संचालित 24 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विज्ञान संकाय के साथ-साथ कला संकाय प्रारंभ करने की सशर्त अनुमति दी है। इनमें सत्र 2022-23 से कक्षा 11वीं में प्रवेश की स्वीकृति दी गई है। शर्त के अनुसार जिन विद्यालयों में कला संकाय में पहले से 3 ही विषय पढ़ाए जा रहे हैं, उनमें उन्हीं विषयों के अंग्रेजी माध्यम में संचालन की स्वीकृति दी गई है। जिन विद्यालयों में कला संकाय में तीन से अधिक वैकल्पिक विषय हिन्दी माध्यम में पहले से स्वीकृत हैं, उनमें कला संकाय के तीन विषयों का निर्धारण विद्यालयों की ओर से निर्धारित प्रक्रिया से एसडीएमसी से अनुमोदन लिया जाकर किया जाएगा इन विषयों के अंग्रेजी माध्यम में संचालन के प्रस्ताव निदेशालय को भिजवाए ज...

गाड़ी से बांधकर तोड़ा शटर, 11 मिनट में 19 लाख की चोरी

Image
चौहटन कस्बे में लगातार हो रही चोरी की वारदातें थम नहीं रही है वहीं आए दिन बेखौफ चोर चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। महज बीस दिन पहले आजाद नगर मौहल्ले में एक रहवासी मकान में गहने और नकदी सहित छह लाख की चोरी का अब तक सुराग नहीं लग पाया था। वहीं बेखौफ चोरों ने मंगलवार आधी रात बाद एक मोबाइल की दुकान से 11 लाख रुपयों के मोबाइल, 6 लाख की मोबाइल एसेसरी एवं दो लाख की नकदी सहित कुल 19 लाख की चोरी को अंजाम दे दिया। मंगलवार रात करीब सवा दो बजे एक मोबाइल की दुकान का शट्टर तोड़कर दुकान में घुसे अज्ञात चोरों ने फिल्मी अंदाज में महज 11 मिनट में 19 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग गए। बेखौफ होकर दुकान तक पहुंचे शातिर बदमाशों ने दुकान के शट्टर को अपनी गाड़ी से बांधकर तोड़ दिया तथा दुकान में घुसकर 11 लाख रुपयों की कीमत के 48 मोबाइल, 6 लाख रुपयों का मोबाइल एसेसरी सामान एवं गल्ले में रखे दो लाख रुपये नकद लेकर चोर रफूचक्कर हो गए। कम्प्यूटर एवं मोबाइल की दुकान बुधवार सवेरे लोगों ने शटर को टूटा हुआ देखकर दुकान मालिक को सूचना दी, बाद में दुकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की ...

छोटू स्कूल का बड़ा कमाल, स्वच्छता और संचालन में राजस्थान में अव्वल

Image
गांव का नाम भले ही छोटू है, लेकिन बाड़मेर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के ख्वाब बड़े हैं और हकीकत में बदलने के प्रयास सार्थक रंग ला रहे है। स्कूल शिक्षकों की टीम भावना और ग्रामीणों के सहयोग से स्कूल की सूरत निखर चुकी है। विद्यालय ने भारत सरकार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना की एक श्रेणी विद्यालय संचालन और रखरखाव में संपूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल को कुछ अलग बनाने की शुरूआत अक्टूबर 2019 में हुई थी। करीब तीन सालों की मेहनत केवल बाहर ही नहीं स्कूल के कौने-कौने में नजर आती है। विद्यार्थियों को भी स्कूल में अपनी जिम्मेदारी का अलग से अहसास हो, इसके लिए उन्हें भी दायित्व सौंपे गए है। स्कूल में नजर आती हरयाली और व्यवस्थाएं को देखकर अभिभावकों को भी बड़ा सुकून मिलता है। स्कूल परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ शिक्षण व्यवस्था को मजबूत किया गया है। 450 का है स्कूल में नामांकन स्कूल में वर्तमान में 450 विद्यार्थी अध्ययनरत है। प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम एक दायित्व सौंपा गया है। अनुशासन के साथ विद्यार्थियों को सौंपे गए कार्य की टीम मॉनिटरिंग करती है। विद्यार्थ...

बेखौफ चोर, 100 मीटर के दायरे में मंदिर में चोरी के बाद 2 दुकानों पर हाथ साफ

Image
बाड़मेर शहर में शनिवार रात एक चोर ने खुलकर चोरियां की। चोरी की वारदातों को अंजाम देते वक्त वह शहर के बीचो बीच था, लेकिन उसे न तो पुलिस का कोई खौफ था, न ही सीसीटीवी कैमरों का डर था। चोर ने दो घंटे में एक मंदिर व दो दुकानों के ताले तोड़कर माल चुराया और चलता बना। इस दरम्यान पुलिस गहरी नींद में सोती रही। शहर के बीचो बीच सुभाष चौक से 100 मीटर की दूरी पर मुख्य सड़क चौहटन रोड पर स्थित स्वर्णकार समाज के जगदम्बा माता मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर रात करीब दो बजे एक चोर ने मंदिर के भीतर प्रवेश किया। मंदिर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए मुंहढके चोर ने इधर-उधर टोह ली और निज मंदिर का ताला तोड़ा। निज मंदिर में माताजी की मूर्ति पर सजे गहनों पर हाथ साफ किया, लेकिन चोर ने पहचान लिया कि गहने असली नहीं है। उसने गहने वहीं छोड़ दिए। मंदिर की मुख्य तिजोरी तोडऩे लगा। बहुत कोशिश करने के बावजूद वह तिजोरी नहीं तोड़ पाया। अंतत: दान-पात्र का ताला तोड़कर उसमें से तीन-चार हजार रुपए मंदिर से लेकर निकल गया। ज्वैलरी की दुकान में चोरी मंदिर से निकलने के बाद सुभाष चौक में सोहन सोनी की ज्वैलरी की दुकान...

बाड़मेर में बूंदाबांदी, बालोतरा में 18 और समदड़ी में 13 एमएम बरसात

Image
बाड़मेर. थार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। जिले के कई कस्बों व गांवों में रविवार को भी बरसात होने से मौसम खुशगवार हो गया। बाड़मेर शहर में सुबह केवल बूंदाबांदी होकर रह गई। इस बीच मौसम विभाग ने रविवार को जिले में कहीं-कहीं भारी बरसात की चेतावनी जारी की थी। वहीं शाम 5.30 बजे तक बालोतरा में सबसे अधिक 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। बाड़मेर जिले में बरसात का सिलसिला जारी है। आसमान में आ रहे घने बादल अच्छी बरसात की उम्मीद बंधाते हैं, लेकिन रविवार को बाड़मेर शहर में निराशा ही हाथ लगी, सुबह हल्की बरसात के बाद पूरे दिन तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। शाम को फिर आसमान में बादल छाए, लेकिन बरसे नहीं। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में बादल छाने के साथ बरसात की उम्मीद जताई है। हालांकि मानसून की सक्रियता में कुछ आ सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 33-35 डिग्र्री के बीच बना रहेगा। किसान चले खेतों की ओर बाड़मेर जिले में बरसात होने से किसान खेतों की ओर चले है। कुछ क्षेत्रों में अब बरसात हुई है। जबकि जिले में प्री-मानसून में सबसे अधिक सीमावर्ती चौहटन में बारिश दर्ज की गई थी और बाड़मेर शहर ...

Roadways...रोडवेज में हर साल बढ़ रहा 5-7 फीसदी यात्री भार, घट रही बसें

Image
रोडवेज का बेड़े में बसों को नहीं बढ़ाने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। प्रतिवर्ष करीब 5-7 फीसदी यात्री भार की बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन डिपो स्तर पर बसों को नहीं बढ़ाया जा रहा है। बड़े शहरों के डिपो को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश में आज भी पांच साल पहले जो बसों का बेड़ा था, वह आंकड़ा आज भी वैसा ही चल रहा है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को रोडवेज की ओर से अनदेखी की जा रही है। इसका असर यह हो रहा है कि यात्री डायवर्ट होते जा रहे हैं और मजबूरी में निजी की शरण ले रहे हैं। जबकि रोडवेज की यात्रा प्राथमिकता में होती है। सबसे बड़ा असर प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान होता है। बड़ी परीक्षाओं में डिपो से हजारों की संख्या में तीन-चार दिनों में अभ्यर्थी यात्रा करते है। इस स्थिति में रोडवेज के पास कोई विकल्प नहीं होता है कि सामान्य यात्रियों को भी टिकट मिल पाए। इस स्थिति को देखते हुए बसों के बेड़े को बढ़ाने पर अन्य यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है। परीक्षाओं के दिन आम यात्रियों पर भारी किसी भी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा के दौरान कुछ दिनों के लिए रोडवेज सामान्य यात्रियों से दूर हो जाती है...

डॉ. लीला का आर्मी में मेडिकल ऑफिसर पर चयन

Image
गिड़ा . गिड़ा क्षेत्र के श्रवण नाडी चीबी निवासी लीला चौधरी हाल समदड़ी रोड बालोतरा का असिस्टेंट कमांडेंट में मेडिकल ऑफिसर बनने पर गाँव मे खुशी का माहौल। लीला चौधरी के चयन से माता शायरी देवी व पिता हुकमाराम के चेहरे खुशी से झूम उठें। दोनों ने कहा कि अब हमें खुशी है कि बेटी सेना में इलाज करेंगी। चयन से क्षेत्र की अन्य बेटियों का मनोबल बढ़ेगा। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर आर्मी में डॉक्टर के पद तक पहुँची लीला चौधरी का कहना है कि इस पूरे सफर मेरे माता पिता व दोनों भाइयों का पूरा योगदान रहा। पढ़ाई 12 वीं तक बालोतरा व उसके बाद कोटा के एल एन में हुई । 2014 में चयन मेडिकल कॉलेज जामनगर गुजरात मे हुआ। एम बी बी एस की डिग्री जामनगर से पूरी होने के बाद मेरा मेडिकल ऑफिसर के पद पर उम्मेद हॉस्पिटल जोधपुर में चयन हुआ। वहां पर सेवाएं देते हुए पढ़ाई जारी रखी व परिवार को बताए बिना ही आर्मी की परीक्षा दी। चयन होने पर सबसे पहले मम्मी व बाद में पापा को फोन पर बधाई दी तो दोनों खुशी से झूम उठे। डॉक्टर के दोनों भाई भी आई आई टी दिल्ली से पास आउट हैं व बड़े भाई विजय ने पिछले साल कोरोना में अपने दोस्त के साथ मिलकर...

गुरुपूर्णिमा पर संस्कार, सम्मान और श्रद्धा का मिला ज्ञान

Image
बाड़मेर. गुरुपूर्णिमा का पर्व जिले में बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर व मठों में संत, महात्माओं का आशीर्वाद लेने भक्तों का हुजूम उमड़ा। वहीं, शिक्षकवर्ग के प्रति सम्मान भी विद्यार्थियों ने दिखाया। गुरुपूर्णिमा को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज नजर आया। वहीं, गुरुजन ने श्रद्धालुओं को संस्कार, बड़ों का सम्मान व श्रद्धा रखने का ज्ञान दिया। शहर में जसदेर धाम पर गुरुपूर्णिमा पर मेलेे जैसा माहौल रहा। यहां सुबह से ही श्रद्धालु आने शुरू हुए। उन्होंने महंत मोहनपुरी के धुणे पर धोक लगा घर-परिवार में खुशहाली की कामना की। वहीं, तारातरा मठ के महंत प्रतापपुरी से आशीर्वाद लिया। कई महिलाओं व पुरुषों ने महंत प्रतापपुरी को गुरु बनाया जिस पर उन्होंने गुरु ज्ञान देकर सद् मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। चंचल प्रागनाथ मठ में महंत शम्भूनाथ सैलानी के आशीर्वाद को भक्तों का हुजूम उमड़ा जिन पर भक्तों ने गुरु की चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया तो यहां की समाधियों की पूजा अर्चना की। गंगागिरी मठ में भी गुरुपूर्णिमा पर उत्साह व उल्लास का माहौल रहा। महंत खुशलगिरी की चरण वंदना के लिए भक्त पहुंचे। हमीरपुरा मठ में संत ना...

# police...दामाद के हाथ-पैर तोड़ने की कीमत साढ़े नौ लाख रुपए, पढि़ए पूरा समाचार

Image
# police...बाड़मेर . शहर के राय कॉलोनी में कुछ दिन पहले दिनदहाड़े हुए मोतीसिंह अपहरण प्रकरण का पुलिस ने खुलासा किया। खुलासे के मुताबिक मोतीसिंह व रेणू के प्रेम विवाह से खफा रेणु की माता व भाई ने मोती के हाथ-पांव तोडऩे के लिए 9.50 लाख रुपए की सुपारी दी। पुलिस ने रेणु की मां, भाई व सुपारी का सौदा करवाने वाले बिचौलिये को गिरफ्तार किया। सुपारी लेकर वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीनगर बाड़मेर निवासी मोतीसिंह पुत्र चुतरसिंह व रेणु पुत्री देवकुमार निवासी इन्द्रानगर ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था। इससे रेणु का परिवार का खुश नहीं था। रेणु के भाई राजकुमार ने अपने पुराने मित्र हिन्दूसिंह पुत्र लखसिंह निवासी महाबार से सम्पर्क किया और मोतीसिंह को सबक सिखाने की गुजारिश की। इसके बदले में उसने रुपए देने की पेशकश की। हिन्दूसिंह ने उसे पृथ्वीसिंह पुत्र आम्बसिंह निवासी महाबार से मिलवाया और षड्यंत्र का जाल बुना।   यह भी पढे़ँ: शिक्षा अलंकार पुरस्कार से सम्मानित होंगे इडब्ल्यूएस के विद्यार्थी |   पन्द्रह दिन से फिराक में थे पुलिस के मुताबिक आला दर...

# police...दामाद के हाथ-पैर तोड़ने की कीमत साढ़े नौ लाख रुपए, पढि़ए पूरा समाचार

Image
# police...बाड़मेर . शहर के राय कॉलोनी में कुछ दिन पहले दिनदहाड़े हुए मोतीसिंह अपहरण प्रकरण का पुलिस ने खुलासा किया। खुलासे के मुताबिक मोतीसिंह व रेणू के प्रेम विवाह से खफा रेणु की माता व भाई ने मोती के हाथ-पांव तोडऩे के लिए 9.50 लाख रुपए की सुपारी दी। पुलिस ने रेणु की मां, भाई व सुपारी का सौदा करवाने वाले बिचौलिये को गिरफ्तार किया। सुपारी लेकर वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीनगर बाड़मेर निवासी मोतीसिंह पुत्र चुतरसिंह व रेणु पुत्री देवकुमार निवासी इन्द्रानगर ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था। इससे रेणु का परिवार का खुश नहीं था। रेणु के भाई राजकुमार ने अपने पुराने मित्र हिन्दूसिंह पुत्र लखसिंह निवासी महाबार से सम्पर्क किया और मोतीसिंह को सबक सिखाने की गुजारिश की। इसके बदले में उसने रुपए देने की पेशकश की। हिन्दूसिंह ने उसे पृथ्वीसिंह पुत्र आम्बसिंह निवासी महाबार से मिलवाया और षड्यंत्र का जाल बुना।   यह भी पढे़ँ: शिक्षा अलंकार पुरस्कार से सम्मानित होंगे इडब्ल्यूएस के विद्यार्थी |   पन्द्रह दिन से फिराक में थे पुलिस के मुताबिक आला दर...

तीन बार सड़क निर्माण की स्वीकृति,फिर भी लम्बा इंतजार

Image
बाड़मेर . बाड़मेर जिले की पंचायत समिति से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, पूरे सोलह वर्ष का लम्बा इंतजार कर रहे, फिर भी सुनवाई नहीें। तीन बार सड़क निर्माण की स्वीकृति दी है । सड़क निर्माण के लिए राजस्व रेकर्ड में कटाण मार्ग भी उपलब्ध है। इतना कुछ होने के बावजूद ग्राम पंचायत सड़क निर्माण नहीं करवा पाए तो क्या कहा जा सकता है? राज्य सरकार के रास्ता खोलो अभियान की पोल खोलने वाली यह सच्चाई बाड़मेर जिले की पंचायत समिति बायतु की ग्राम पंचायत झाक की है। ग्राम पंचायत झाक की इस ढिलाई या फिर यूं कहे कि लापरवाही का खामियाजा इसी ग्राम पंचायत की किरपाणियों मेघवालों की ढाणी में रहने वाले दलित परिवार भुगत रहे हैं और जिम्मेवार तमाशबीन बने हुए हैं। 2018 में तीसरी स्वीकृति : वर्ष 2018 में अपूर्ण ग्रेवल सड़क झाक मौखाब रोड बाटाडा झाक तक जाने वाली राजकीय कटाण मार्ग पर पूर्ण करना 500 मीटर के नाम से स्वीकृति जारी हुई, जिसे 1 अप्रेल 2019 से शुरू कर छह माह के भीतर पूर्ण करने के कार्यादेश थे। लेकिन यह कार्य अभी भी नहीं हुआ है, जिसके चलते किरपाणियों मेघवालों की ढाणी सड़क सुविधा से वंचि...

पुत्र की हत्या की साजिश में शामिल पिता व भाभी गिरफ्तार

Image
सिणधरी(बाड़मेर)। उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के निंबलकोट गांव में एक महीने पहले जमीन के मामले में हुए झगड़े में युवक की मौत प्रकरण में हत्या की साजिश में शामिल मृतक के पिता व भाभी को गिरफ्तार किया। सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना संकलन तकनीकी सहायता से दर्ज हत्या के प्रकरण में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी नारणाराम को पूर्व में डीसा गुजरात से गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर दिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तार कर जांच करते हुए पन्नाराम की हत्या की साजिश रचने में शरीक पिता भैराराम पुत्र लछाराम , भाभी भंवरीदेवी पत्नी मोहनलाल ,जाणियों की ढाणी निंबलकोट को दस्तयाब कर पूछताछ की व न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को 15 दिवसीय अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार मुलजिम भैराराम, भंवरी देवी ने पूछताछ में बताया कि घरेलू मामले को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था जिससे परेशान होकर आरोपी ने मुख्य आरोपी नारणाराम व दमाराम के साथ मिलकर मृतक पन्नाराम को सबक सिखाने के लिए उस ...

युवक का अपहरण, हाथ-पांव तोड़कर सड़क किनारे फैंका

Image
बाड़मेर शहर के राय कॉलोनी स्थित पांच बत्ती सर्कल से रविवार शाम पांच बजे दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण हो गया। बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए अपहर्ताओं ने युवक के साथ गंभीर मारपीट कर हाथ-पांव तोड़ दिए और शहर से पच्चीस किलोमीटर दूर देरासर गांव की सरहद में सड़क किनारे फैंक दिया। शहर कोतवाल उगमराज सोनी ने बताया कि मोतीसिंह पुत्र चतरसिंह निवासी लक्ष्मीनगर अपने साथी नीम्बसिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर राय कॉलोनी रोड से गुजर रहा था। बोलेरो जीप ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे दोनों सवार नीचे गिर गए। बोलेरो जीप में सवार चार-पांच जनों ने मिलकर मोतीसिंह का अपहरण कर उसे बोलेरो में डाल दिया। वाहन को तेज गति से भगाते हुए अपहर्ता गेहूं रोड की तरफ निकल गए। सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हुई और नाकाबंदी करवाई। अपहर्ताओं ने संभवत: शॉर्टकट रास्तों का इस्तेमाल किया और इस दौरान मोतीसिंह के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस अपहृत युवक व आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी कि सवा छह बजे देरासर गांव से सूचना आई कि सड़क किनारे एक युवक गंभीर घायल अवस्था मिला है। ग्रामीणों के सहयोग से देरासर में प्राथमिक उपचार के बा...

सभी को संगठित होकर कांग्रेस व भाजपा को जवाब देना है: बेनीवाल

Image
नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सभी को संगठित होकर कांग्रेस व भाजपा को जवाब देना है। बेनीवाल ने 2023 में बड़े बदलाव को लेकर युवाओं और बुजुर्गों को संबोधित किया। वे शनिवार को सिणधरी उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक दिवसीय दौरे पर रहे। वहीं आमजन की समस्याएं सुनीं और अफसरों से जल्द समस्याओं का समाधान करने की बात कही। सांसद बेनीवाल ने कहा कि बाड़मेर जिले में रिफाइनरी में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। जिसे लेकर अति शीघ्र ही निर्धारित कार्यक्रम बना कर रिफाइनरी व कैयर्न में स्थानीय को पहले रोजगार के लिए जल्द ही प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पार्टी की नीतियां पर बड़े प्रहार किए। सांसद ने कहा कि सीमांत क्षेत्र के लोगों के विकास का हमेशा संसद में मुद्दा उठाया है और आगे भी बाड़मेर से सीमांत जिलों से जुड़े मुद्दे वह पुरजोर तरीके से उठाते रहेंगे। सांसद क्षेत्र के दौरे के दौरान भूका भगतसिंह सहित कई अन्य गांवों में युवाओं ने बड़े गर्व जोशी के साथ सांसद का स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने सिणधरी आरएलपी ब्लॉक अ...

पति ने पत्नी को कांस्टेबल के साथ कैफे में पकड़ा, वाट्सएप चैटिंग देखा तो उड़े होश

Image
बालोतरा (बाड़मेर) . दहेज प्रताड़ना व अन्य घरेलू विवाद को लेकर पत्नी से अलग रहे रहे पति ने एक पुलिस कांस्टेबल के साथ पत्नी को देख उससे उलझ पड़ा। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए दो कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया। जानकारी अनुसार बालोतरा के समदड़ी रोड निवासी व्याख्याता जगतपाल का कुछ वर्ष पहले एक महिला के साथ विवाह हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन होनी शुरू हुई। इस पर वर्ष 2020 में महिला ने पति व अन्य परिवार सदस्यों के खिलाफ बालोतरा पुलिस थाना में दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा को लेकर मामला दर्ज करवाया। इसके बाद से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। शुक्रवार शाम को छत्ररियो का मोर्चा बाइपास मार्ग पर एक कैफे में पत्नी के बालोतरा पुलिस थाना के एक कांस्टेबल के साथ बैठे होने की जानकारी पर वह पहुंचा। यहां दोनों ज्यूस पी रहे थे। जगपाल के वीडियो बनाने पर दोनों इससे उलझ पड़े। इन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद जगपाल व यहां बैठे कांस्टेबल के बीच लड़ाई हुई। इस दौरान उसने कांस्टेबल का मोबाइल छीन लिया। इसकी जांच करने पर दोनों के बीच वाट्सएप पर कई तरह की गलत चैटिंग होना पाया। इसके बाद ये यह...

दोस्ती की अनोखी मिसाल: पिता नहीं रहा तो दोस्त ने लाखों रुपए लगा विदा की बेटी, गले लग फूट-फूटकर रोई दुल्हन

Image
बालोतरा । दुनियां में धर्म, जाति,रंग व रूप से परे दोस्ती का संबंध सबसे अलग होता है। दोस्ती को लेकर आज भी कई मिशालें दी जाती है। इस पर आज भी हरेक को दोस्ती के इस संबंध पर नाज है। गरीब से अमीर कोई भी हो, जब किसी अजनबी को अपने मित्र से मुलाकात करवाता है और कहता है कि यह मेरा दोस्त है । जांगू पर क्षेत्र के लोग महसूस करते हैं गर्व: राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव खारापार के वगताराम जांगू ने दोस्ती के संबंध को निभाते हुए कुछ ऐसा किया कि क्षेत्र के लोग उस पर गर्व महसूस करते हैं। एक ही गांव खारापार के वगताराम जांगू व सिरदराम भील के बीच बचपन की दोस्ती थी। दोनों ही दोस्त सुख-दु:ख में एक दूसरे का हाथ बंटाते। लेकिन करीब सात वर्ष पहले आगजनी की घटना ने वगताराम से उससे उसके दोस्त को छीन लिया। इस पर पर बड़ी परेशानी, संकट में घिर गया। धूमधाम से शादी की, नहीं खलने दी पिता की कमी: दोस्त के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने पर उसने दोस्ती का धर्म निभाते हुए उसके परिवार को सम्बल दिया। आर्थिक सहयोग के साथ-साथ आशियाना बनाकर दिया। उसके बच्चों को गोद लेकर अभिभावक के रूप में उनका पालन पोषण का जिम्मा उठाया। उन...

कार के पास खड़े दो युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, 20 फीट उछल कर गिरने से दोनों की मौत

Image
सिवाना में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। एएसआई प्रेम कुमार ने बताया कि जोधपुर जिले के लोहावट से गुरुवार शाम सिवानाक्षेत्र के गांव हिंगलाज का थान बारात आई थी। शुक्रवार सुबह दूल्हे की बारात सजाने व जरूरी सामान लेने के लिए बाराती कार लेकर सिवाना आए थे। सिवाना के संजीवनी कॉन्प्लेक्स के पास कार खड़ी करके वह खरीदारी कर रहे थे। इस दौरान सुबह 7 बजे मोकलसर की ओर से आई कार के चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए दूल्हे की कार के पास खड़े दो युवकों को टक्कर मारी। इससे 20 फीट उछल कर गिर पड़े। कार की रफ्तार अधिक तेज थी। इस पर आसपास अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। इसके बाद कार चालक वहां से भाग छूटा। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों व पुलिस ने घायलों को बालोतरा रेफर किया। दोनों मृतकों के शव बालोतरा मोर्चरी में रखवाए पुलिस ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में भरत कुमार पुत्र शंकरलाल(26) निवासी हिंगलाज का थान व राजेश पुरी पुत्र भंवर पुरी(30) निवासी लोहावट की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव बालोतरा मोर्...

खजूर और अनार के बाद अब अंजीर की खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर

Image
खजूर और अनार उत्पादन में मिली कामयाबी के बाद अंजीर पर शुरू की गई आजमाइश किसानों की तकदीर बदलने को अब सफलता के मुकाम पर है। तीन साल पहले जिले के सरहदी चौहटन इलाके में आधा दर्जन प्रगतिशील किसानों ने अपने कृषि फार्म पर अंजीर उत्पादन की शुरुआत की थी, जहां पूरी गुणवत्ता के साथ निकली अंजीर की फसल से किसानों की उम्मीदों को पंख लगे है। कस्बे के निकट हेमसिंह राठौड़ कृषि फार्म में अंजीर के 600 पौधे लगाकर इसकी शुरुआत की गई थी, जिनमें अब दूसरी बार फल लगने शुरू हो गए हैं। फार्म के मालिक एडवोकेट रूपसिंह राठौड़ ने तीन साल पहले एक कंपनी के साथ अनुबंध पर यह प्रयोग शुरू किया था, इसके सफल होने पर यह कंपनी अंजीर के लिए इस इलाके में बड़ा इनवेस्ट करेगी। कंपनी ने कृषि फ़ार्म पर करीब पांच बीघा जमीन पर छह सौ अंजीर के पौधे लगवाकर करीब डेढ़ साल पहले पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था, जो अब सफलता के निकट है। हालांकि अंजीर की फसल दो साल में पक कर तैयार होती है लेकिन यहां की मिट्टी, पानी और आबोहवा में उससे पहले ही फल निकलने शुरू हो गए। 350 रुपए है एक पौधे की कीमत अच्छी गुणवत्ता वाले अंजीर के एक पौधे की कीमत 350 रुपए...

जिनकी सगाई करने जोधपुर गई थी मां, उन्हीं दोनों बेटों की खेत की तलाई में डूबने से हुई मौत

Image
मां अपने दो बेटों की सगाई करने के लिए गई थी और इधर दोनों की सगाई से पहले ही मौत हो गई। बालोतरा क्षेत्र के गांव जागसा में एक खेत में बनी कच्ची तलाई में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शाम को शव बाहर निकाले गए। घटना की जानकारी पर समूचे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। सहायक पुलिस निरीक्षक लूणाराम ने बताया कि गांव जागसा के छतरसिंह राजपूत के कृषि कुंए पर एक परिवार खेती का काम करता है। बंशीलाल 20 वर्ष व छोटाराम 18 वर्ष पुत्र पोलाराम भील जागसा दोनों भाई रोज की तरह खेत पर काम कर रहे थे कि दोपहर में तेज गर्मी व उमस से परेशान बंशीलाल ने नहाने के लिए खेत में बनी कच्ची तलाई में प्रवेश किया। उसे डूबते हुए देख बाहर खड़ा छोटा भाई छोटाराम भी उसमें कूदा। तलाई में डूबने से दोनों की मौत हो गई। इस दौरान आसपास कोई नहीं था। मां परिवार सदस्यों के साथ दोनों भाइयों की सगाई करने के लिए जोधपुर गई हुई थी। बड़ा भाई चांदाराम किसी काम से घर पर था। परिजनों के अनुसार पीछे एक बहन थी। तलाई में दोनों के शव मिले दोपहर बाद जब दोनों भाई खेत में काम करते हुए नहीं दिखाई दिए, तो उसने उन्हें ढूंढा। तलाई के...

रात के 2.30 बजे आसमान ने डराया, 60-70 मिनट तक लोग रहे भयभीत

Image
बाड़मेर में मंगलवार रात के करीब 2.30 बजे थे बरसात का सिलसिल चल रहा था, अचानक से आसमान में मेघ गर्जना का शोर बढ़ा और भयंकर रूप से बिजली कड़कना शुरू हुई। बिजली मानो अब तो कहीं गिर ही जाएगी। यह सिलसिला करीब 60-70 मिनट तक चला। शायद ही बाड़मेर शहर का कोई घर होगा, जहां पर लोग चैन से सो पाए होंगे। रात करीब 3.30 बजे बिजली की चमक और मेघ गर्जना के शोर से पूरा शहर मानो एकबारगी भयभीत हो गया था। इस दौरान बरसात का सिलसिला भी पूरे परवान पर रहा। बरसात के दौरान करीब 2.30 से 3.30 तक मेघगर्जना के साथ भयंकर रूप से बिजली कड़कती रही। नींद में सो रहे लोग बिजली के कड़कने से उठ गए। भीषण रूप से आसमान में चमक रही बिजली के कारण लोग भयभीत हो गए। करीब एक घंटे तक बिजली के कड़कने और गर्जना के चलते खासकर बच्चे डर गए। इस दौरान एक-दो बार बिजली के गिरने जैसा धमाका भी हुआ। मानसून की पहली अच्छी बारिश मानसून की बाड़मेर शहर में पहली बरसात ने तरबतर कर दिया। मंगलवार रात करीब 12 बजे शुरू हुई बरसात का सिलसिला बुधवार तड़के 4 बजे बाद तक चलता रहा। इस दौरान रात 2 बजे बाद तूफानी बारिश शुरू हुई जो जमकर बरसी। मौसम विभाग ने बाड़मेर ...

फाइनेस कम्पनी ने जबरन उठाई गाड़ी तो पड़ा लाखों का फटका

Image
बाड़मेर. जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग बाड़मेर ने पन्द्रह साल पुराने मामले में प्रार्थी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए फाइनेंस कम्पनी पर वाहन की कीमत, ब्याज, मानसिक वेदना और परिवाद व्यय की रा शि दो माह में अदा करने के आदेश दिए। यह भी पढ़ें: किताबें ही नहीं स्कूल में कॉमिक्स पढ़ेगे बाड़मेर-डूंगरपुर के बच्चे आयोग अध्यक्ष शंकरसिंह पुरोहित व सदस्य स्वरूपसिंह ने 2007 में प्रार्थी मुकेशकुमार बंसल हायर सैकेंडरी स्कूल की गली बाड़मेर की ओर से दायर प्रकरण में सुनवाई की। दायर प्रकरण में प्रार्थी ने बताया कि उसने फाइनेंस कम्पनी से वित्तीय सुविधा प्राप्त कर फरवरी 2002 में ट्रक खरीदा। इस ऋण की अदायगी 36 किश्तों में करनी थी जो उसने की। प्रार्थी ने प्रकरण में बताया कि रा शि की अदायगी के बाद भी कम्पनी ने हिसाब की जानकारी नहीं दी और 2005 में ट्रक उससे छीन कर कब्जे में ले लिया। इस पर उसने मंच में प्रकरण दायर किया। यह भी पढ़ें: sport...तो अब क्लीनिक में सीखेंगे खेलों के गुर, कैसे पढि़ए पूरा समाचार प्रार्थी ने दावा करते हुए बताया कि उसने समय पर तय किश्तों को भर दिया। वहीं उसने जिला परिवहन अधिकारी को भी शि...

jain...चातुर्मास जीवन का आमूलचूल परिवर्तन करने का पर्व

Image
बाड़मेर. जैन संत विवेकसागर , प्रशमसागर, मैत्रीवर्धनसागर. जीतवर्धनसागर ने चातुर्मास को लेकर बुधवार को बाड़मेर नगर प्रवेश किया। उनका श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया।शोभायात्रा के दौरान श्री कुशल विचक्षण जैन धार्मिक पाठशाला के बच्चों ने पिरामिड बना संतों की वंदना की। जिनशासन युवती मंच ने नवकार मंत्र एवं कांति सुलोचन सामायिक मंडल ने अष्टमंगल की प्रस्तुतियां दी। चुनरी का साफा बांधे बालिकाएं एवं पुरुष जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा महावीर स्वामी जिनालय जूना केराडू मार्ग से प्रारम्भ होकर चिंदड़ियों की जाल, करमूजी की गली, दरियागंज, प्रतापजी की पोल होते हुए चातुर्मास स्थल जिनकांतिसागरसूरि आराधना भवन पहुंची, जहां पर धर्मसभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें: sport...तो अब क्लीनिक में सीखेंगे खेलों के गुर, कैसे पढि़ए पूरा समाचार मुनि विवेकसागर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि काल बड़ा ही विकराल है। समय सतत अपनी गति से चल रहा है। हमारा रहने का तरीका जरूर बदला है लेकिन हमारा नैतिक एवं धार्मिक स्टण्डर्ड अभी तक वहीं का वही है। मुनि प्रशमसागर ने कहा कि चातुर्मास जीवन का आमूलचू...

देरी से आए मानसून से थार के किसानों की उम्मीदें बड़ी

Image
उम्मीदों के दक्षिण-पश्चिम मानसून का थार में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हालांकि अभी जिले में मानसून झूम के नहीं बरसा है। लेकिन लोगों को इस बार यह पिछली सीजन से अधिक बरसात की उम्मीद है। जबकि जिले के कुछ हिस्सों में ही सामान्य बारिश हुई है। ऐसे में मानसूनी बरसात को लेकर किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं। मानसून इस बार करीब 6-7 दिन बाद प्रदेश में आया है। पूरे प्रदेश में छाने के बाद भी थार में बारिश का इंतजार बना हुआ है। जबकि यहां प्री-मानसून जमकर बरसा था और पानी की आवक भी हुई थी। अब मानसून के आ जाने के बाद भी रोजाना बरसात की उम्मीदें धाराशायी हो रही है। प्री में बरस गया बाड़मेर में 3 इंच से अधिक पानी बाड़मेर शहर में ही प्री-मानसून में करीब 3 से इंच से अधिक बरसात रेकार्ड हुई थी। दो बार की अच्छी बरसात से शहर के तालाबों में भी काफी पानी आया है। वहीं चौहटन में भी अच्छी बरसात हुई और यहां तो प्री-मानसून की बरसात के निशां अभी तक बने हुए है। सड़क को तोड़कर पानी निकालना पड़ा था और वाहन तक बह गए थे। लेकिन अब मानसून में पूरा इलाका बरसात को तरस रहा है। पिछले साल रूठा रहा था मानसून ...

शिक्षा विभाग यूनिफार्म का रंग बताए तो मिले कपड़ा

Image
नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है और छात्र छात्राओं का स्कूल जाना भी शुरू हो गया है। जबकि शिक्षा विभाग ने अब तक स्कूल यूनिफॉर्म कलर नहीं बताया है। सरकारी स्कूल में मिलने वाली निशुल्क यूनिफार्म के कलर के कारण लोगों में संशय है। इस कारण बच्चों की डे्रस नहीं सिल रही है। अभिभावकों का कहना है कि सबको पता है कि स्कूल यूनिफॉर्म का रंग बदल गया है, लेकिन छात्र छात्राओं और स्कूल को यह पता नहीं है कि इस बार यूनिफार्म का कलर कौन सा है, क्योंकि यूनिफॉर्म का रंग दो बार बदला गया है। ऐसे में विद्यार्थी व अभिभावक परेशान हो रहे हैं। ध्यान रहे कि राज्य सरकार ने आठवीं तक विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। जबकि 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म बाजार से खरीदना है, लेकिन बाजार में कपड़ा व्यापारियों के पास अभी तक स्कूल यूनिफॉर्म का कलर उपलब्ध नहीं है। कपड़ा व्यापारी भैराराम राइक ने बताया कि कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि सरकार की ओर से स्कूल यूनिफॉर्म कलर कटिंग उपलब्ध नहीं करवाने की वजह से पता नहीं चल पा रहा है कि कौन सा कलर फाइनल हुआ है। व्यापारियों ने जिला शिक्षा...

बाड़मेर में कोरोना की एंट्री, नहीं संभले तो बढ़ेगा खतरा

Image
कोविड-19 के नए केस बाड़मेर में भी बढऩे लगे हैं। पिछले सात दिनों में नए केस सामने आए हैं। जिले में करीब 11 नए पॉजिटिव मिले है। वहीं संदिग्ध मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि अभी मिले नए मामलों में गंभीर स्थिति के मरीज नहीं है, फिर भी चिकित्सा विभाग सतर्क हो गया है। बाड़मेर में नए पॉजिटिव केस अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों में मिले थे। अब धीरे-धीरे यह स्थानीय लोगों में भी सामने आने लगा है। शहर की रॉय कॉलोनी में भी नया केस मिला है। ऐसे में आशंका है कि सतर्कता नहीं बरती तो कोविड के केस फिर से बढ़ सकते हैं। बाड़मेर भी आया चपेट में प्रदेश के कई जिले धीरे-धीरे कोविड की चपेट में आने शुरू हो गए है। इसमें अब बाड़मेर भी शामिल हो गया है। जिले में पिछले सप्ताह 2 नए के साथ कोविड की एंट्री हुई थी। इसके बाद एक साथ 7 मामले मिले। वहीं नए केस बढऩे लगे हैं। अस्पताल के एक चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अस्पताल से भी आ रहे रोगी जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में कोविड जैसे लक्षण नजर आने पर उनकी भी जांच यहां टाउन हॉल में कोविड टेस्ट सेंटर पर करवाई जा रही ह...

रक्तदान अमूल्य, किसी को नया जीवन कर सकता प्रदान- जैन

Image
बाड़मेर. जिले की प्रथम महिला फिजियोथेरेपी डाॅ.ज्योत्सना श्रीमाली की प्रथम पुण्य तिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय श्रीमाली भवन बगेची में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बाड़मेर, श्रीमाली समाज, साथी रक्तदाता समूह व लायंस क्लब मालानी ने किया।   यह भी पढ़े़: तो अब क्लीनिक में सीखेंगे खेलों के गुर, कैसे पढि़ए पूरा समाचार |   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मेवाराम जैन ने डा ज्योत्सना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। जैन ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। शिविरों के माध्यम से एकत्रित रक्त उनके संजीवनी के रूप में काम आ सकता है। लायंस क्लब मालाणी के अध्यक्ष डा घेवरचंद लखारा ने कहा कि ब्लड की वजह से किसी की जान जोखिम में ना पड़े इसलिए क्लब समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित कर रक्त की कमी को दूर करने का सार्थक प्रयास करेगा।   यह भी पढ़े़: किताबें ही नहीं स्कूल में कॉमिक्स पढ़ेगे बाड़मेर-डूंगरपुर के बच्चे   लायंस क्लब के जोन चेयरमैन मुकेश जैन, पूर्व अध्यक्ष कैलाश कोटडि...

sport...तो अब क्लीनिक में सीखेंगे खेलों के गुर, कैसे पढि़ए पूरा समाचार

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. आस्थे दा अखाड़ा, वूशू, कूडो, ताईक्वांडो जैसे खेलों की जानकारी अब रेफरी क्लीनिक से मिलेगी। राज्य स्तर पर लगने वाले प्रशिक्षण शिविर को उक्त नाम देकर हर जिले के दो शारीरिक शिक्षकों को नए खेलों के नियम व प्रचार-प्रसार का जिम्मा दिया जाएगा। रेफरी क्लीनिक से तैयार प्रशिक्षक स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल नए 29 खेलों की जानकारी शारीरिक शिक्षकों को देंगे जिससे कि इन खेलों को गांव-गांव तक बढ़ावा मिल सके।प्रदेश के विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने को लेकर पिछले सत्र में 29 नए खेल शामिल किए गए। इन खेलों में परम्परागत ग्रामीण खेलों के साथ कुछ अन्य खेल भी शामिल है। पहली बार शामिल हुए इन खेलों को लेकर नियमों की जानकारी नहीं होने पर अधिकांश विद्यालय कम रुचि ले रहे हैं जिस पर अब निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने रेफरी क्लीनिक नाम से कार्यशाला आयोजित कर हर विद्यालय तक इनकी जानकारी पहुंचा प्रचार-प्रसार करने का निर्णय किया है।   यह भी पढ़ें: किताबें ही नहीं स्कूल में कॉमिक्स पढ़ेगे बाड़मेर-डूंगरपुर के बच्चे |   दाे को राज्य स्तर पर प्रशिक्षण- प्रदेश के ...

बाड़मेर : योग की मुद्राओं के 12 स्टेच्यू देंगे स्वास्थ्य का संदेश

Image
नगर परिषद ने शहर के विवेकानंद सर्किल पर योग की 12 मुद्राओं के स्टेच्यू लगाए हैं। ये स्टेच्यू योगासन के जरिए अच्छे स्वास्थ्य का संदेश देने के लिए स्थापित किए गए हैं। रविवार रात लगे ये स्टेच्यू सोमवार सुबह यहां आने वालों ने देखे तो वे बहुत देर तक निहारते रहे और योग मुद्राएं समझने की कोशिश करते दिखे। ध्यान रहे कि सूर्य नमस्कार से शुरू होने वाली योग की मुद्रा प्रथम व ताड़ासन अंतिम है। -स्टेच्यू में योग की ये 12 मुद्राएं- 1. प्रणाम आसन नमस्कार की मुद्रा में सीधे खड़े होना प्रणाम आसन है। 2. हस्ततुन्नासन कमर झुकाते हुए दोनों हाथों की भुजाओं व गर्दन पीछे की ओर ले जाना हस्ततुन्नासन है। 3. हस्त आसन अपने दोनों हाथों को कानों के पास से होते हुए घुटने मोड़े बिना हाथों से जमीन को छूना हस्तपाद आसन है। 4. अश्व संचालन आसन दोनों हथेलियां जमीन, दांया पैर पीछे और बांया पैर घुटना टिका कर आगे रखते हुए गर्दन ऊपर की ओर करना अश्व संचालन आसन है। 5. दंडासन बांया पैर पीछे और पूरा शरीर सीधी रेखा में आगे रखना व हाथ जमीन पर दंडासन है। 6. अष्टांग नमस्कार आसन दोनों पैरों के पंजे टिका कर हाथों के बल ठुड्ड...