Posts

Showing posts from May, 2022

मुख्यमंत्री के सहपाठी का निधन, गहलोत हुए भावुक, जताई संवेदना

Image
बाड़मेर पत्रिका. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, रेडक्रास सोसायटी के यज्ञदत्त जोशी का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदना जताई। जोशी गहलोत के सहपाठी रहे है और बीते दिनों उनके हालचाल पूछने घर आए थे। यह भी पढ़ें: राजस्थान में आमजन दुखी, मुख्यमंत्री लगे सरकार बचाने में- गहलोत यज्ञदत्त जोशी कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे और कई दायित्व निर्वहन किए। 72 वर्षीय जोशी को कैंसर का उपचार चल रहा था। मुख्यमंत्री गहलोत बीते दौरे में उनसे हालचाल जानने आए थे और शनिवार को निधन का समाचार मिलने के बाद उन्होंने संवेदना जताते हुए उनके साथ विश्वविद्यालय और कांग्रेस में बिताए समय का उल्लेख किया। कांग्रेस संगठन ने वरिष्ठ नेता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी,सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष मानवेन्द्रिंसह, बायतु विधायक हरीश चौधरी, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, जिलाध्यक्ष फतेहखां सहित सभी नेताओं ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है। पुत्र को लिखा पत्र- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिवंगत यज्ञदत्त जोशी के पुत्र सचिन को संवेदना प...

#Bjp...राजस्थान में आमजन दुखी, मुख्यमंत्री लगे सरकार बचाने में- गहलोत

Image
#Bjp... बाड़मेर.भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई। राज्यसभा सांसद तथा बाड़मेर संगठन प्रभारी राजेंद्र गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासनकाल में लूट, मारपीट, डकैती हत्या, दलित वर्ग पर अत्याचार बढे़ हैं। भय व अपराधों की श्रेणी तथा महिला उत्पीड़न में राजस्थान देश में प्रथम है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में पानी, बजरी, चारा, बिजली की समस्या को लेकर आमजन दुखी है। मुख्यमंत्री अपनी सरकार को बचाने के लिए लगे रहे। उनके कई मंत्रियों तथा विधायकों पर गंभीर आरोप लगे हैं , लेकिन मुख्यमंत्री उन्हें बचा रहे हैं। यह भी पढ़ें: सौर ऊर्जा पम्प सैट पर दोहरा अनुदान, सब्सिडी के साथ पैंतालीस हजार का लाभ भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से लाए गए तीन तलाक कानून, धारा 370 को हटाना, जीएसटी कानून और नोटबंदी के निर्णय देश के लिए मील के पत्थर साबित हुए हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल ने कहा कि इस जन आक्रोश रैली से भाजपा कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता को जनता के बीच लेकर जाएगी । पूर...

@ VasundharaBJP ...पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने बाड़मेर की लीला के लिए मांगा न्याय

Image
@ VasundharaBJP ....पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने बाड़मेर के हापों की ढाणी की लीला के लिए न्याय मांगते हुए राज्य सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए के्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी से बालिका के रुपए दिलवाने की बात कही है। राजे ने पत्रिका के समाचार को शेयर करते हुए सोशल मीडिय पर इसको सार्वजनिक किया है। बाड़मेर के हापों की ढाणी की लीला के दोनों हाथ नहीं है। दो दिन पूर्व उसने पांवों से पत्र मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय को लिखा कि वह जब चौथी कक्षा में पढ़ती थी,उसके दोनों हाथ बिजली के करंट से कट गए थे। जब वह नवीं में आई इसके बाद पत्रिका ने उसकी पीड़ा को समझा और समाचार अभियान चालया तो राज्य सरकार ने उसे 4.50 लाख की मदद डिस्कॉम से दिलवाई और 1.50 लाख रुपए की मदद अन्य हुई। इसने यह राशि 6 लाख रुपए एक क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी में जमा करवाई थी। क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी ने यह राशि देने से मना कर दिया है। अब वह बारहवीं में पढ़ रही है। उसे आगे पढऩा है और अपने पांवों पर खड़ा होना है। इसके लिए वह हाथ नहीं फैला रही है, हक मांग रही है। यह भी पढ़ें: jबॉर्डर तक पहुंचा संदिग्ध, सीमा पार कर पाकिस्ता...

एक गांव जहां कोई नहीं रहता...देखने आते है 75000 हर साल

Image
बाड़मेर . ताज्जुब है कि एक गांव ऐसा भी है जहां एक भी व्यक्ति नहीं रहता । अचरज इस बात का है कि इस गांव को देखने के लिए हर साल लगभग 75000 लोग देश-विदेश से आते हैं। दीवानगी तो तब और बढ़ जाती है जब देश का बॉलीवुड भी इस गांव पर इतराकर दर्जनों फिल्में बना चुका हों। यह गांव है जैसलमेर का कुलधरा। 1825 में उजड़ा यह गांव करीब दो सौ साल बाद भी हजारों लोगों को अपने यहां आने को मजबूर कर रहा है। पाली से विस्थापित होकर आए पालीवाल परिवारों ने 14 वीं सदी के प्रारंभ में यह अकल्पनीय गांव बसाया। पालीवाल समाज बेहद समृद्ध किसान और व्यापारी थे। उन्होंने जैसलमेर शहर से 18 किमी दूरी पर कुलधरा गांव सहित इस इलाके में 84 गांवों की बसावट की। कुलधरा में तब 500 की आबादी बताई जाती है। लू, सर्दी,अंधड़ से बचाव रेगिस्तान में बसावट में सबसे पहले जरूरी था गर्मी और लू से बचाव तो इसके लिए मकानों के बीच में गलियां इस तरह है कि हवाएं छनकर प्रवेश करें और घरों के भीतर ठण्डक हों। हवाओं के वेग के हिसाब से पूरे गांव की बसावट को तय किया गया। यह खासियत - 40 गुणा 70 के आकार के सभी मकान - 15 से 20 फीट की गलियां - 2-5 मकान ...

barmer... समाज ही क्षत्रिय युवक संघ का अधिष्ठान - रोलसाहबसर

Image
बाड़मेर. गीता में वर्णित कर्म के पांच कारणों में पहला कारण अधिष्ठान है। अधिष्ठान का अर्थ होता है आधार। श्री क्षत्रिय युवक संघ के लिए समाज ही अधिष्ठान हैं अर्थात समाज हमारा आधार, हमारा कार्यक्षेत्र है। जिस समाज में हम कार्य करना चाहते हैं उसकी स्थिति क्या है उसे हमें जान लेना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति, पशु अथवा समाज मृत हो तो वह कुछ भी नहीं कर सकता, उस पर किए गए सभी उपाय व्यर्थ जाएंगे, लेकिन यदि कोई समाज जीवित है तो उसमें कार्य करने का अर्थ बनता है। यह बात श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवानसिंह रोलसाहबसर ने शिविर के पांचवें दिन सोमवार को प्रभात संदेश में कही। यह भी पढ़ें : सस्ते मिल रहे तरबूज-खरबूज, फिर क्यों करें गर्मी की चिंता उन्होंने कहा कि हमारे समाज की दशा और दिशा क्या है, उसकी व्याख्या क्षत्रिय युवक संघ की ओर से यहां शिविर में की जाती है। कुछ लोग कहते हैं कि इस समाज का कुछ नहीं हो सकता, वहीं कुछ लोग कहते हैं कि हम समाज का उत्थान कर रहे हैं। क्षत्रिय युवक संघ इन दोनों प्रकार की बातों से सहमत नहीं है। तनसिंह ने समाज को मां का स्थान दिया है और मां का उत्थान नहीं किया जाता वरन ...

क्यों पाकिस्तानी हिन्दू छटपटा रहे है भारत आने को?

Image
बाड़मेर पत्रिका. सत्तर साल की दरियाकंवर। पाकिस्तान के सिंध इलाके में रहती है। पांच बेटियां और एक बेटा बाड़मेर(भारत)में है। 2016 में भारत मिलने आई थी,तब सोचा था कि जिंदगी के आखिरी वक्त में 70 पार होते ही भारत चली जाऊंगी और फिर जिंदगी का क्या भरोसा? 2018 में पाकिस्तान ने वीजा दे दिया और वह मुनाबाव पहुंची तो यहां उसको कहा तुम तो ब्लैक लिस्ट हों? 70 साल की दरिया बोली मेरा गुनाह-उत्तर था मां तुम भारत में अपनी बेटियों के साथ पहले गई थी,जब ज्यादा रह गई। दरिया गिड़गिड़ाती रही..बेटा,बेटियों ने जिद्द कर ली थी, गुनाह हो गया। जाने दे,अब ज्यादा नहीं रहूंगी,लेकिन एक न सुनी। तब से दरिया हर दिन भारत की ओर देखती है, बार-बार वीजा लगाती है लेकिन उसे भारत आने की इजाजत नहीं मिल रही। आंसू बहाते हुए कहती है..जीते जी एक बार..भारत मुझे आने दे, तूं तो बड़ा भला मुल्क है। पाकिस्तान के 900 हिन्दू परिवारों को भारत में ब्लैक लिस्ट किया हुआ है और वे अब तड़प रहे है अपनों से मिलने के लिए। ऐसे ही है उदयसिंह पुत्र गुमानसिंह जो उमरकोट सनोई के रहने वाले है। दो भाई और बीवी, दो बेटियां और तीन बेटे भारत में रहते है और वो प...

Barmer Road Accident: दूध से भरा टैंकर पलटा, एक की मौत, दो लोग घायल

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क Barmer Road Accident: नेशनल हाई वे 325 पर काठाड़ी में दूध से भरा टैंकर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात को नेशनल हाई वे 325 पर काठड़ी के पास शिव सिंह की ढाणी प्राथमिक विद्यालय के पास घुमावदार मोड़ में दूध से भरा टैंकर पलट गया जिस कारण सवार एक ड्राइवर और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिवाना सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने ड्राइवर प्रकाश पुत्र हरिकिशन उम्र 26 वर्ष निवासी लक्ष्मण नगर भोजसर जोधपुर को मृत घोषित किया गया। वहीं दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार कर बालोतरा रेफर किया गया। यह भी पढ़ें : हाईवे पर स्पीड को तोड़ेंगे स्पीड ब्रेकर सिवाना थाना के एसआई प्रेम कुमार ने बताया कि उदयपुर से बालोतरा की ओर जा रहे दूध से भरे टैंकर को काठड़ी के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया जिस कारण टैंकर में सवार एक ड्राइवर की मौत सहित दो अन्य घायल हो गए। मृतक के शव को सिवाना के मोर्चरी में रखवाया गया। शुक्रवार को मृतक...

कलक्टर के सामने रो पड़ी महिला, बोली...फरियाद करते-करते थक गई

Image
बाड़मेर. बाड़मेर जिले में लोगों की समस्याएं इतनी बड़ी है कि उनको 47 डिग्री की गर्मी भी कलक्ट्रेट पहुंचने से नहीं रोक पाई। भीषण गर्मी और लू के बीच फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में यहां आए। सुनवाई के दौरान यहां पर फरियादियों की कतारें नजर आई। दो दिनों बाद गुरुवार को सुबह 9 बजे से भीषण लू का असर रहा। इस बीच 11 बजे से शुरू हुई जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की भारी भीड़ कलक्ट्रेट में दिखी। लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पुरानी समस्याएं, समाधान का इंतजार फरियादी वही समस्याएं लेकर आए जिनका लंबे समय से समाधान का इंतजार है। जनसुनवाई में आए लोगों ने बताया कि परेशानियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार और उच्च स्तर पर भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन समस्याएं जस की तस है। आश्वासन मिलता है, समाधान नहीं हो रहा है। जनसुनवाई में कुल 55 परिवेदनाएं दर्ज की गई। इस दौरान एक महिला अपनी पीड़ा बताते हुए रो पड़ी। कलक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश जिला कलक्टर लोक बंघु ने सतर्कता समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार प्रगति समीक्षा बाद संवेदनश...

संगीत के ज़रिए कोरोना जागरूकता बड़ी जिम्मेदारी

Image
बाड़मेर. श्योर संस्था की ओर से यूनिसेफ के सहयोग से जिला यूवा कल्याण कोष समिति परिसर बाड़मेर में आयोजित दो दिवसीय लोक कला जत्था प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन कलाकारों को सम्बोधित करते पूर्व प्रोफेसर बंशीधर तातेड़ ने कहा कि संगीत के माध्यम से आमजन को जागरूक करने के साथ टीकाकरण करवाने की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। इसे पूर्ण करने के लिए लोक कलाकार जत्थों को पूरी शिद्दत से निभानी होगी। यूनिसेफ प्रतिनिधि ज़मीर अनवर ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है दूनिया के अनेक देश आज भी इस महामारी से जूंझ रहे हैं। हमें कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए। श्योर की संयुक्त सचिव लता कच्छवाहा ने कहा कि कलाकारों की जिम्मेदारी एक ऐसे वर्ग को जागरूक करना है जो टीकाकरण, दूसरे डोज़/बूस्टर डोज़ इत्यादि से वंचित है। श्योर के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र तनसुखानी ने कहा कि लोक भाषा में संगीत के माध्यम से दिया गया संदेश आम आदमी को समझने में आसानी रहती है। लोक कला जत्थों के दल प्रभारी लालपुरी, संतोष कुमार, खेता खान, सावन खान, बसंत खान, अलवर खान, सवाई खान, ककुरबान खान आदि मौजूद रहे। पद्मश्री अनवर खान बहिया का सम्मानकार्यक्रम के दौरा...

यात्रियों का इंतजार होगा खत्म, 17 से फिर शैड्यूल के अनुसार दौड़ेगी रोडवेज

Image
बाड़मेर. कांस्टेबल परीक्षा के चलते पिछले चार-पांच दिनों से आम यात्रियों से दूर रही रोडवेज की सेवाएं 17 मई से फिर मिल पाएंगी। चार दिन चली परीक्षा का सोमवार को आखिरी दिन है। रोडवेज को उम्मीद है कि परीक्षार्थियों की भीड़ अब ज्यादा नहीं है। ऐसे में 17 मई से नियमित शैड्यूल चलाने की योजना बनाई गई है। यात्रियों को गत 12 मई से रोडवेज की सेवाएं नहीं मिल पा रही है। मुख्यालय निर्देशानुसार सभी शैड्यूल निरस्त करते हुए रिजर्वेशन भी कैंसिंल कर दिए गए थे। अब उम्मीद है कि अभ्यर्थी परीक्षा के आखिरी दिनों में कम आ रहे हैं। इसके चलते शैड्यूल को फिर से चलाया जा सकता है। बीकानेर-जोधपुर के लिए चलाई बसें बाड़मेर डीपो से रविवार को शैड्यूल के अनुसार जोधपुर व बीकानेर के लिए बसें चलाई गई। इसमें अभ्यर्थियों के साथ कुछ यात्री भी शामिल थे। अत्यंत जरूरी कार्य से जाने वालों को बीकानेर और जोधपुर मार्ग पर रोडवेज की सुविधा मिल गई। हालांकि अभी शैड्यूल बंद है, लेकिन अभ्यर्थियों में कमी आने के चलते वाहन उपलब्ध होने पर सामान्य यात्रियों के लिए रोडवेज का संचालन किया गया। सामान्य यात्रियों के लिए 4-5 दिन पड़े भारी परीक्ष...

किसान करें ऐसा जिससे मिलेगा करोड़ों का फायदा

Image
बाड़मेर. राज्य सरकार की किसान ऊर्जा मित्र योजना के तहत बाड़मेर जिले में सितंबर 2021 से अप्रेल 2022 तक करीब 1.34 लाख कृषि विद्युत बिलों में 33.10 करोड़ रुपए की सब्सिडी जारी की जा चुकी हैं। जिले में लक्ष्य की 84 प्रतिशत राशि कृषि बिलों में जारी की गई हैं। यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि योजना के तहत सामान्य श्रेणी के मीटर व फ्लेट रेट वाले किसान जिनके विद्युत बिल बकाया नहीं हैं उन्हे प्रति माह एक हजार रुपए एवं अधिकतम 12 हजार रुपए सालाना सब्सिडी विद्युत बिलों में देने का निर्णय किया गया था। उन्होने बताया कि जिले में करीब 51 हजार उपभोक्ता हैं जिनमें से करीब 43 हजार कृषि उपभोक्ताओं को अब तक इस योजना का लाभ दिया गया है। उन्होंने बताया कि कई कृषि उपभोक्ता ऐसे हैं जिनको इस योजना का लाभ विद्युत बिल जमा नहीं करने के कारण नहीं मिल पा रहा है। उन्होने इस प्रकार के सभी कृषि उपभोक्ताओं से अपने विद्युत बिल जमा करने की अपील की जिससे कि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का वह अधिकाधिक लाभ उठा सके। कब कितनी मिली सब्सिडी: अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि किसा...

आज से दो दिन धूल-मिट्टी का मौसम, बाड़मेर 46.3 डिग्री

Image
बाड़मेर. पिछले दो दिनों बाद शनिवार को दोपहर तक मौसम की मेहरबानी रही और लू के हालात नहीं रहे, लेकिन 2 बजे बाद गर्मी का कहर फिर शुरू हो गया जो देर शाम चलता रहा। अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री से कुछ अधिक की कमी के साथ 46.3 दर्ज हुआ। थार में मौसम के मिजाज शनिवार को दोपहर में धूप बढऩे के साथ और गर्म होते गए। गर्मी के कारण आम जनजीवन त्रस्त दिखा। झुलसा रही धूप से बचाव के लिए हर कोई जतन करते नजर आया। गर्मी से खासकर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थी खासे परेशान हो रहे हैं। 100 लीटर कूलर के पानी का टैंक 2 घंटे में खाली बाड़मेर में पिछले 6 दिनों से भीषण लू के हालात है। गर्मी कहर बनकर टूट रही है। तेज गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कूलर का 100 लीटर का टैंक मात्र 2 घंटे में खाली हो रहा है। गर्मी के आगे वैसे कूलर और एसी भी पस्त हो चुके हैं। पंखों की हवा तो मानो लू बरसा रही है। तीन दिन से 46-48 डिग्री के बीच तेवर गर्मी के तेवर पिछले तीन दिनों से 46-48 डिग्री के बीच बने हुए है। इसके कारण राहत का एक पल भी किसी को नसीब नहीं हो रहा है। कूलर व एसी 24 घंटे चल रहे है। बंद करते ही भीष...

शनि लग चुका है, सावधान हो जाए, बदल सकती है यह आदतें

Image
शनि लग चुका है, सावधान हो जाए, बदल सकती है यह आदतें बाड़मेर न्याय और कर्म के दाता शनिदेव का जब राशि परिवर्तन होता है, तब अपनी अवधि में जब वह अधिक प्रभावी हो जाते हैं तो उस स्थिति को 'शनि की महादशाÓ कहते है। जिस भी जातक पर शनि की महादशा चलती है उसको अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरते है। जब लग जाए नशे की लत अचानक से नशे की लत लग जाए तो आपको समझ जाना चाहिए कि आप पर शनि की महादशा शुय हो गई है। कीमती सामान जब हो जाए चोरी कीमती या बहुत प्रिय सामान चोरी हो जाए या फिर कोई ऐसी वस्तु चोरी हो जाए या टूट जाए, जिससे आपको बड़ा नुकसान पहुंचा हो और ऐसा बार-बार हो रहा हो तो मान ले चल रही है शनि की दशा। घर में हो जाए अनहोनी घर या दुकान में आग लग जाना या फिर घर में चोरी होना भी शनि की महादशा के संकेत हैं। घर में बार-बार हो रहे नुकसान हों तो शनि की दशा लगने का संकेत है। बीमार पडऩे लगे शनि की महादशा में रोग का निमंत्रण होता है। अचानक बीमार पडऩा। हथेलियां पीली पडऩा और हड्डियों के रोग शनि की दशा के संकेत है। पारीवारिक रिश्तों में खटास पति पत्नी के रिश्ते और खून के रिश्तों में कड़वाहट आना। दोस्...

21 ट्रेनें दौड़ती है बाड़मेर से, प्लेटफार्म केवल 3, ट्रेनों की पार्किंग हो रही उत्तरलाई-कवास रेलवे स्टेशन पर

Image
महेन्द्र त्रिवेदी बाड़मेर. एक ही समय और प्लेटफार्म से विपरीत दिशा में दो ट्रेनों की अलग-अलग गंतव्य के लिए रवानगी बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर देखी जा सकती है। सुनकर कुछ अजीब जरूर लग सकता है कि एक ही प्लेटफार्म और ट्रैक पर दो ट्रेन कैसे हो सकती है। लेकिन यह बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर होता है। यहां सुबह के समय बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस और बाड़मेर-मुनाबाव पैसेंजर एक ही प्लेटफार्म और ट्रैक पर दिखती है। हालांकि यह दोनों विपरीत दिशा में दौड़ती है। लेकिन एक ही प्लेटफार्म पर देखकर यात्री अचंभित हो जाते है। दोनों की रवानगी के समय में भी मात्र 5 मिनट का ही अंतर है। बाड़मेर रेलवे स्टेशन से कुल 21 ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें अधिकांश प्रतिदिन चलने वाली है। जबकि कुछ ही साप्ताहिक और द्वि-साप्ताहिक है। ऐसे में यहां से रोज चलने वाली ट्रेनों की संख्या अधिक होने व प्लेटफार्म केवल 3 ही होने से संचालन और पार्किंग के लिए जगह कम पड़ रही है। ऐसे में विपरीत दिशाओं में जाने वाली ट्रेनों को एक ही प्लेटफार्म से रवाना किया जा रहा है। संचालन के लिए केवल 2 प्लेटफार्म स्टेशन पर प्लेटफार्म कुल तीन है। लेकिन अधिकांश ट...

कुपोषित बच्चों को छह माह में लाएं सामान्य श्रेणी में

Image
बाड़मेर. जिले में कुपोषण एवं एनीमिया की दर को कम करने के लिए चलाए जा रहे मिशन सुरक्षा चक्र को लेकर जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। बैठक में बीपीएम, बीएनओ, ब्लाॅक व पीएचसी हेल्थ सुपरवाइजर, आरकेएसके काउंसलर, आइसीडीएस विभाग के एनएनएम के ब्लाॅक कोर्डिनेटर ने भाग लिया। कलक्टर कहा कि आप सभी के सहयोग से जिले को कुपोषण एवं अनीमिया मुक्त बनाया जाएगा। जिले में 350 अतिकुपोषित बच्चो की पहचान की गई है जिनको आशा एवं कार्यकर्त्ता फॉलोअप कर दवाई व पोषाहार दे रही हैं। इन बच्चो को आगामी छह माह में अतिकुपोषित की श्रेणी से सामान्य श्रेणी में लाना है। डब्लूएचओ एसएमओ डॉ पंकज सुथार ने मिशन सुरक्षा चक्र कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन भार्गव ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा कर लक्ष्यों को समय पर अर्जित करने को कहा। जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने वीएचएसएनसी, एचबीएनसी, एचबीवाईसी, मां कार्यक्रम की जानकारी दी। ख़ुशी बेबी टीम जयपुर के डॉ राजीव ने डिजिटल हेल्थ सर्वे एप्लीकेशन पर पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। बैठक में एडिशनल सीएमएचओ डॉ हरदान ...

कांस्टेबल परीक्षा के लिए बाड़मेर से 12 मई से चलेगी रोडवेज, पहले दिन 37 बसें जाएगी

Image
बाड़मेर. कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को केंद्र तक आवाजाही के लिए बाड़मेर रोडवेज बस स्टैंड से गुरुवार सुबह से बसों की रवानगी शुरू हो जाएगी। बाड़मेर से करीब 12 हजार परीक्षार्थी अन्यत्र केंद्रों पर परीक्षा देने जाएंगे। रोडवेज ने समस्त बसों को आम यात्री के लिए बंद करते हुए बाड़मेर आगार में संचालित सभी श्रेणी की बसों ( वातानुकूलित एवं वोल्वो के अतिरिक्त) को निशुल्क कर दिया है। मुख्य प्रबन्धक उमेश नागर ने 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाली राजस्थान पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा में अधिकाधिक परिवहन व्यवस्था मुहैया कराने को मुख्यालय जयपुर के आदेशानुसार समस्त बसों को आमजन के लिए बंद किया गया है। सभी नियमित शैड्यूल रद्द रोडवेज ने यात्रियों से आग्रह किया गया है कि समस्त शेड्युल 12 से 17 मई तक निरस्त रहेंगे तथा वाहनों का संचालन परीक्षार्थियों के यात्री भार अनुसार किया जाएगा। पूर्व आरक्षित की गई समस्त टिकटों का किराया पुनर्भरण (रिफंड) कर दिया जाएगा। पहले दिन 37 बसें चलेगी बाड़मेर बस स्टैंड से गुरुवार सुबह 6.45 बजे बसों की रवानगी शुरू हो जाएगी। दूरस्थ केंद्रों के अभ्यर्थियों की रवान...

जिले में 9 नए 33/11 केवी सब स्टेशन स्वीकृत

Image
बाड़मेर. जिले में 33/11 केवी क्षमता के 9 नए सब स्टेशनों की स्वीकृति जारी हुई है, जिसमें से इस वित्तीय वर्ष में घोषित 3 सब स्टेशनों भी स्वीकृति की गई है। अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि जिले में बढ़ते कृषि कनेक्शनों के कारण किसानों को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए 33/11 केवी के नए सब स्टेशनों की आवश्यकता है। तकनीकी रूप से साध्य प्रस्ताव स्वीकृति के लिए निगम कार्यालय भेजे गए थे जिनमें से 9 की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होने बताया कि वर्ष 2022-23 के बजट में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार की ओर से तीन सब स्टेशनों के निर्माण की घोषणा की गई थी, उनके प्रस्ताव भी बनाकर निगम कार्यालय भेजे गए थे, उनकी भी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। यहां स्वीकृत हुए सब स्टेशन- स्वीकृत सब स्टेशनों में पचपदरा विधानसभा में चांदेसरा (भीमरलाई फांटा), चौहटन विधानसभा में नगड़ाणी फांटा, कोनरा, शिव विधानसभा में जुनेजों की बस्ती व खड़ीन, गुड़़ामालानी विधानसभा में हीराणियों का तला, भीमथल, सिंधासवा हरियान एवं बाड़मेर विधानसभा में गंगासरा में 33/11 केवी के सब स्टेशन स्वीकृत हुए हैं। इसमें से चांदेसरा (भीमरलाई...

झुंझुंनू से बाड़मेर आ रही रोडवेज पलटी, 7 यात्री घायल

Image
बाड़मेर. बाड़मेर डीपो की झुंझुंनू से मंगलवार सुबह बाड़मेर लौट रही रोडवेज की स्लीपर बस निकटवर्ती कवास के पास जिप्सम हॉल्ट के निकट पलट गई। यात्रियों ने बस चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। इससे पहले यात्रियों को आसपास के लोगों ने बाहर निकला और नागाणा पुलिस को सूचना देने पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बाड़मेर डिपो से अनुबंधित स्लीपर बस अल सुबह यहां लौट रही थी। झुंझुंनू से आ रही बस में काफी सवारियां थी। इस बीच यहां हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने मदद करते हुए यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकला। इस दौरान करीब 5-7 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया और उपचार किया। इस बीच दो को यहां पर भर्ती किया। ओवरटेक के कारण हुई दुर्घटना यात्रियों के अनुसार कवास के पास बस कुछ देर ठहरी और चलने के बाद ओवरटेक के वक्त पलटी खा गई। इस दौरान चालक का नियंत्रण नहीं रहा। बस में करीब 40 पैसेंजर थे, पलटने से बस में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई सवारियां तो स्लीपर के अंदर नींद में थी। अचानक बस के पलटने से यात्रियों में भय व्याप्त हो गया। हादसे में चालक केबिन क...

मंदिर से 50 हजार चुराए, 24 दिन बाद नारियल के साथ 41 हजार छोड़ गए चोर

Image
बाड़मेर. बालोतरा के रेलवे कॉलोनी के बालाजी मंदिर परिसर में मंगलवार की सुबह का दृश्य देखकर पुजारी चौंक गए। परिसर में यहां-वहां रुपए ही रुपए बिखरे पड़े थे। जब इनको गिना गया तो यह करीब 41 हजार रुपए निकले। साथ ही एक नारियल भी यहां पर रखा मिला। पुजारी और भक्तों का अनुमान है कि गत 16 अप्रेल को हनुमान जयंती के दिन रात्रि में मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी और करीब 50 हजार रुपए चोरी हुए थे। चोर भयभीत होने के कारण रुपए वापस मंदिर परिसर में छोड़ गए। मंदिर के पुजारी सुबह उठे तो यहां परिसर में फैले रुपए देखकर भक्तों को बुलाया। मंदिर परिसर में काफी भक्त एकत्रित हो गए। यहां वहां पैसे ही पैसे बिखरे पड़े थे। सभी को एकत्रित करके गिना गया तो यह करीब 41 हजार रुपए निकले। भक्तों का कहना है यह मंदिर के चोरी गए रुपए हैं, जो चोर भय के चलते वापस मंदिर में छोड़ गए और साथ में नारियल भी रख दिया। पुलिस में दर्ज है मामला प्रकरण के अनुसार बालोतरा शहर की रेलवे कॉलोनी के बालाजी मंदिर में 16 अप्रेल को रात्रि में चोरी हो गई। चोर यहां के दानपात्र और पुजारी के कमरे से करीब 50 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। पुजारी बाबूद...

heat wave...रात को सुकून, न दिन को चैन, गर्मी से बैचेन

Image
बाड़मेर. गर्मी ने थारवासियों का दिन का चैन और रात का सुकून छीन लिया है। सुबह से शुरू होने वाला गर्मी का सितम देर रात तक जारी रहता है। अब तो स्थिति यह हो गई है कि बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही लोग दिन में बाहर निकल रहे है। तेज धूप से लू लगने की आशंका बढ़ती जा रही है। बाड़मेर पिछले चार दिनों से 45-46 डिग्री के बीच तप रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान फिर 46.2 डिग्री पर पहुंच गया। दिन में कोलतार की सड़कें भट्टी की तरह भभक रही थी। लू का सितम पूरे जोर पर रहा। धूप कुछ ही मिनटों में झुलसा देने वाली महसूस हुई। अधिकांश लोग जो किसी काम से बाहर थे, मुहं और सिर कपड़े से ढक कर ही निकलते हुए दिखे। रात में भी लू से नहीं राहत बाड़मेर जिले में रात का तामपान भी 30 डिग्री के पास चल रहा है। देर रात तक लू का असर देखा जा रहा है। तेज धूप से तपी रेगिस्तान की रेत भी अब ठंडी होने में समय ले रही है। मध्य रात्रि के बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिल पाती है, जो सुबह तक रहती है और धूप निकलते ही फिर वहीं बैचेन करनी वाली गर्मी का सितम शुरू हो जाता है। यलो अलर्ट रहेगा जारी पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों सहित बाड़मेर मे...

railway...बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस फुल, ट्रेन में मई महीने में no room

Image
बाड़मेर. बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन में पूरे मई महीने में नो-रूम की स्थिति बनी हुई है। वेटिंग लिस्ट स्लीपर में कुछ दिन तो 136 तक पहुंची हुई है। वहीं अन्य दिनों में भी टिकट कन्फर्म होना मुश्किल दिख रहा है। गर्मी की छुट्टियां व धार्मिक प्रयोजन से हरिद्वार व ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण टिकट नहीं मिल रहा है। ऋषिकेश के लिए बाड़मेर से चलने वाली ट्रेन में वर्तमान में 16 कोच ही है। इसके कारण यात्रियों को सीटें मिलने में परेशानी का बड़ा कारण सामने आया है। कोच की कमी से बर्थ नहीं मिलती है। जबकि कोविड पूर्व में यह ट्रेन चलती थी तब 24 कोच के साथ दौड़ती थी। ऐसे में छुट्टियों के दिनों में 16 कोच काफी पड़ रहे है और यात्रियों को हरिद्वार जाने की टिकट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 30 मई से कुछ मिल रही है राहत ट्रेन में 30 मई से कुछ सीटें उपलब्ध हो रही है। इसके बाद भी कुछ श्रेणी में टिकट नहीं मिल पाएंगे, इस बीच भी वेटिंग चल रही है। खासकर एसी कोच के टिकट मिलने में दिक्कत आती दिख रही है, यहां पर भी वेटिंग है। वहीं स्लीपर में भी कुछ दिनों की राहत है तो फिर वेटिंग की कतार में लगना पड़...

अनुत्तीर्ण का डर ना अव्वल आने की चिंता फिर भी बोर्ड परीक्षा का डंडा?

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. मासूम बच्चों के सिर पर बोर्ड परीक्षा का डर है तो अ भिभावक भी हर वक्त बच्चों को कह रहे हैं बोर्ड परीक्षा पढ़ लो नहीं तो फेल हो जाओगे, लेकिन हकीकत यह है कि पांचवीं का परिणाम से न तो यह पता चलेगा कि कौन अव्वल है और कौन अनुत्तीर्ण । क्योंकि इसमें सिर्फ ग्रेडिंग सिस्टम ही लागू है। खास बात यह है कि परीक्षा में बैठने वाले सभी पास होंगे। इधर, पेपर की सुरक्षा देखी जाए तो दसवीं व बारहवीं के पेपर से कम नहीं है, पुलिस की सुरक्षा में पेपर रखे हुए हैं और लीक न हो इसका भी पूरा बंदोस्त है। प्राथमिक शिक्षा अ धिगम स्तर मूल्यांकन पांचवीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न -पत्र आए तो उन्हें पुलिस थाने में रखी अलमारी में सुरक्षित रखने के लिए स्कूलों से तीन-चार का स्टाफ पहुंचा। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के घेरे में पेपर अलमारी में सील किए गए। अब परीक्षा के दिन समय से ठीक एक घंटा पहले तीन-चार लोग पेपर्स को लेकर परीक्षा केंद्र तक आते हैं। इतने कड़े इंतजाम देखकर लगता है कि वाकई बोर्ड परीक्षा है लेकिन जब यह पता चलता है कि इसमें कोई विद्यार्थी फेल नहीं होगा और ना ही अव्वल रहने वाले का पता चलेगा तो फिर...

Roadways accident...गुजरात रोडवेज की बस के साथ बाड़मेर में हादसा, 8 यात्री के चोटें आई

Image
बाड़मेर. गुजरात रोडवेज की बस में सोमवार रात यात्रा कर बाड़मेर आ रहे 25 यात्री बाल-बाल बच गए। बस सड़क से उतर कर रोड लेवल से दस फीट नीचे खाई में चली गई, गनीमत रही कि पलटी नहीं खाई, जिससे सभी यात्री सुरक्षित बच गए। पुलिस ने बताया कि गुजरात रोडवेज की बस सोमवार रात अहमदाबाद से बाड़मेर के लिए रवाना हुई थी। सोमवार अलसुबह करीब चार बजे यह बस उण्डखा की सरहद में स्थित खेतसिंह की प्याऊ के पास पहुंची। संभवत: बस अपनी पूरी गति के साथ चल रही थी कि उसी दौरान बस चालक को झपकी आ गई। बस में सवार 25 यात्री भी गहरी नींद में थे। चालक को झपकी आने की वजह से बस अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे रोड लेवल से दस नीचे उतर गई, लेकिन गनीमत है कि बस ने पलटी नहीं खाई। इससे पहले कि चालक कुछ कर पाता, बस रेत में धंसकर जाम हो गई। सभी यात्री सकुशल हादसे में बस नीचे उतरने के दौरान सात-आठ यात्रियों को खरोंचे जरूर आई, लेकिन सभी की जान सलामत रही। पुलिस की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चोटिल यात्रियों को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी चोटिल यात्रियों को छुट्टी दे दी गई। झपकी ले लेती जान आशंक...

gas cylender...गैस सिलेंडर में 'आग' , पहली बार 4 अंकों में दाम

Image
बाड़मेर. महंगाई की मार आम आदमी पर और बढ़ गई। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी हो रही है, इस बीच अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए। रसोई का बजट जो पहले से ही गड़बड़ चल रहा है अब और भी बढ़ जाएगा। सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। सिलेंडर के दाम में इस साल यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। देखा जाए तो दोनों बार 50-50 रुपए बढ़ाए जा चुके है। पिछले महीने अप्रेल में 50 रुपए बढऩे पर दाम 976 पर पहुंच चुके थे। इस बीच एक महीने के बाद ही दूसरी बार सिलेंडर की रेट फिर 50 रुपए बढऩे से अब 1026 रुपए हो चुकी है। दाम इतने की कौने में उल्टी पड़ी है टंकी कई परिवारों के लिए घरेलू गैस का सिलेंडर अब बोझ बन चुका है। एक हजार रुपए के पार होने से अब रीफिल भरवाना मुश्किल हो चुका है। इसके कारण यहां के नेहरू नगर क्षेत्र में कई परिवारों के रसोई में सिलेंडर उल्टे करके रख दिए है। महिलाओं का कहना है कि पहले से रसोई का बजट हर महीने बढ़ जाता है, सिलेंडर के लिए तो पैसे होते ही नहीं है। अब यहां महिलाएं लकड़ी और इंधन के परम्परागत साधनों का उपयोग खाना पकाने में करती है। दस महीनों में एक बार भी नहीं घटे ...

धूप का सितम: 1.30 घंटे में car temprature 52 degree

Image
धूप में खड़ी कार को स्टार्ट रखने के साथ एसी नहीं चलाया तो तापमान 52 डिग्री पर पहुंच गया। यह कार सोमवार को बाड़मेर में राजकीय अस्पताल परिसर में करीब 1.30 घंटे तक दोपहर में कड़ी धूप में थी, इस दौरान वापस आकर गाड़ी का तापमान मीटर को ेदेखा तो 52 डिग्री दिखा रहा था। धूप से 52 डिग्री तक तक चुकी कार का एसी चालू करने के 30 मिनट बाद तापमान सामान्य हुआ, जबकि कार में एसी चलने का अहसास तो करीब एक घंटे बाद महसूस हुआ। बाड़मेर ञ्च 45.2 डिग्री थार में गर्मी सितमगर साबित हो रही है। सोमवार को अधिकतम तामपान मामूली गिरावट के साथ 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। हीटवेव पूरे दिन जारी रही। मौसम विभाग ने आगामी सात दिनों तक लू की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। गर्मी किसी तरह बेहाल कर रही है। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। राहगीर तो दूर की बात वाहन पर चलने वाले भी लू और तेज धूप से त्रस्त है। सड़क पर पैदल तो चल ही नहीं पाते हैं। मई महीने में गर्मी पूरे सितम पर है। अभी जून बाकी है। इस बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 13 मई से तापमान में और बढ़ोतरी होगी। अभी से ही गर्म भट्टी के हालात हो रहे है। शहर में...

बीएसएफ किस तरह कर रही है बर्निंग फैमिली की हैल्प

Image
रतन दवे बाड़मेर . आगजनी की घटना में गरीब परिवारों का सबकुछ तबाह हो जाए और वे आसमान तले आकर जार-जार रोने लगे तब बहते आंसूओं को देखकर किसी का भी दिल पिघल जाए लेकिन प्रशासनिक व्यवस्थाएं यहां पर भी जले पर नमक का ही कार्य कर रही है। सात दिन पहले सीमांत मालाणा गांव में हुई घटना में सात परिवारों के बाद जो बीती है उसने आग पर मरहम और नमक दोनों सामने ला दी है। सरकारी कागजी कार्रवाई इन जले हुओं को तत्काल सांत्वना देने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है। यह हुई घटना मालाणा गांव में 28 अप्रेल को सात घरों को चपेट में लिया। पक्के मकान व दुकानों में आग की भेंट चढ़े।12 बकरियां मर गई। घरेलू सामान स्वाहा हो गया। सात परिवारों के पचास से अधिक महिला-पुरुष बच्चे आसमान तले आ गए। बीएसएफ ने यों लगाया मरहम - तत्काल पहुंचकर आग पर काबू पाया - आग से प्रभावित हुए परिवारों को टैंट मुहैया करवाया -करीब एक लाख रुपए की राशन सामग्री व जरूरत का सामान दिया - मेडिकल और मदद का इंतजाम किया प्रशासन का यह है नमक - फायर ब्रिगेड तीन घंटे बाद पहुंची -मौके पर तहसीलदार आए सांत्वना देकर रवाना - बीएसएफ की मदद को गिना रहे, खु...

border बॉर्डर पर तापमान ऐसा कि धूप में सीकने लगे पापड़

Image
बाड़मेर . high temprature गर्मी के इन दिनों में भारत-पाक के पश्चिमी बॉर्डर पर इतना तापमान हो गया है कि धूप में पापड़ सीकने लग गए है। पानी को आधा घंटा रख दिया जाए तो उबाल लेता नजर आता है,लेकिन इस विकट गर्मी में भी यहां बीएसएफ के जवान मुश्तैदी से तैनात होकर देश की रक्षा कर रहे है। बाड़मेर के गडरारोड़ इलाके में पत्रिका टीम पहुंची तो यहां गर्मी के मारे बुरे हाल थे। चारों तरफ रेत के धोरे और इन धोरों की रेत धूप में तपकर लाल हो चुकी थी। इसको देखकर ही लगता था कि यहां तो चमड़ी जल जाए। तब यह सूझा कि क्यों न यहां कुछ प्रयोग किए जाए। फिर क्या था, बीएसएफ के जवानों से कहा गया। सेक लाए पापड़ बीएसएफ के जवानों ने बताया कि यहां धूप इतनी है कि रेत पर पापड़ सीक जाते है। सुनने में तो अचरज लगा लेकिन इसको क्यों न प्रेक्टिकल कर लिया जाए यह सोचकर पापड़ ले आए। यह पापड़ जवानों को दिए तो उन्होंने इनको रेत में डाल दिया और गर्म रेत पापड़ की ऊपर भी डाल दी और कुछ देर बात इनको रेत से निकाला तो ये तो सीक चुके थे। 48 डिग्री पहुंच जाता है तापमान शहर में भले ही तापमान 46 डिग्री हों लेकिन यहां खुले धोरों में ताप...

फर्जीवाड़े का खुला खेल, आखिर कहां चल रही है 60 बसें

Image
बाड़मेर पत्रिका नगरपरिषद क्षेत्र बाड़मेर में साठ बसों के संचालन का परमिट परिवहन विभाग ने जारी कर रखा है। कागजी घोड़ों पर यकीन करें तो ये साठ बसें नगरपरिषद क्षेत्र बाड़मेर में संचालित हो रही है। हकीकत यह है कि परिषद क्षेत्र में एक भी बस का संचालन नहीं हो रहा है। फर्जीवाड़े के इस खुले खेल में अहम सवाल यह है कि आखिर इन साठ बसों का संचालन कहां हो रहा है? फिर इन बसों के परमिट नगरपरिषद क्षेत्र में संचालन के लिए ही क्यों लिए गए हैं? बसों का संचालन कहां हो रहा है, यह तो जांच का विषय हैं, लेकिन नगरपरिषद क्षेत्र का परमिट लेकर अन्यत्र बसों का संचालन करने का सीधा-सा उद्देश्य टैक्स चोरी कर सरकार को चूना लगाना है। हैरत की बात यह है कि खुलमखुल्ला हो रहे इस फर्जीवाड़े से जिम्मेवार अधिकारी अनजान बने हुए हैं और कह रहे हैं कि हम इसकी जांच करवाएंगे। सांसियों का तला से डाइट साठ बसों को जो परमिट जारी किया है, उनका रूट सांसियों का तला से डाइट, रेलवे कुंआ नम्बर तीन से कड़ला फांटा इत्यादि दर्शाया गया है। यह रूट नगरपरिषद के पेराफेरी बेल्ट में आता है। इन रूट पर आज दिन तक एक भी यात्री का संचालन शहर की डेढ़ ला...

loot...आंखों में मिर्ची डालकर 3.54 लाख लूट ले गए, पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ

Image
बाड़मेर. बालोतरा शहर में घनी आबादी वाले क्षेत्र से रविवार देर शाम पेट्रोल पम्प कार्मिक की आंखों में मिर्ची डालकर 3.54 लाख रुपए लूटने के मामले में दूसरे दिन सोमवार को 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ रही। लुटेरों की तलाश में पुलिस लगी रही, लेकिन कहीं पता नहीं चला। यह था मामला पुलिस के अनुसार शहर में जोधपुर रोड नया बस स्टैण्ड के सामने स्थि पेट्रोल पंप कार्मिक गोविंद पुरी निवासी दांखा, रविवार शाम को तेल बिक्री की राशि लेकर इसे पुराना बस स्टैण्ड के पेट्रोल पंप पर जमा करवाने के लिए रवाना हुआ। दोनों ही पेट्रोल पंपों का मालिक एक होने पर शाम को नए पेट्रोप पंप के बिक्री की राशि पुराने पेट्रोल पंप पर जमा करवाई जाती है। रात करीब 8.15 बजे बाइक पर सवार गोविंद पुरी के आयकर भवन के समीप पहुंचने पर सामने से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों ने जानबूझ कर बाइक को टक्कर मारी। इससे वह नीचे गिर गया। युवक उसकी आंखों में मिर्ची डाल रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। कार्मिक के चिखने चिल्लाने की आवाज सुन आस पास के लोग यहां एकत्रित हुए। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर लूटेरे मौके से भाग छूटे थे। गोविंद पुरी के फोन ...

Roadways...'फायदे ' में दौड़ रही है रोडवेज, डिपो का पम्प बंद, बाहर से भरवा रही डीजल

Image
बाड़मेर. ऑयल कंपनियों की ओर से बल्क में डीजल खरीदने पर बढ़ाए गए दाम के कारण रोडवेज ने बाहर से पेट्रोल पम्प से डीजल भरवाना शुरू कर दिया। इससे रोडवेज फायदे में दौड़ रही है। रोडवेज को खुदरा दाम से 60 पैसे कम में पम्प से डीजल उपलब्ध हो रहा है। करीब एक महीने पहले ऑयल कंपनियों ने डीजल के दाम में बल्क (थोक) में खरीद करने पर 24-25 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके चलते फैक्ट्रियां, माल्स व कंपनियों जहां पर डीजल स्टोरेज करके रखा जाता है, उन्होंने बाजार से खरीदना शुरू कर दिया। इसी तरह रोडवेज ने भी बल्क में खरीद को बंद कर दिया। पम्प के कार्मिक कर रहे मॉनिटरिंग रोडवेज के डीजल पम्प के कार्मिक बाहर के पेट्रोल पम्प पर वाहनों की मॉनिटरिंग में तैनात है। यहां पर आने वाले वाहन की जानकारी, कितना डीजल भरा गया आदि की नोटिंग में लगे हुए है। यहां पर सुबह 6 से लेकर रात्रि 10 बजे तक कार्मिकों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा डीपो मुख्य प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी भी निरीक्षण के लिए पम्प पर जा रहे हैं। 6000 लीटर डीजल की रोजाना खपत बाड़मेर डीपो को प्रतिदिन करीब 6000 लीटर डीजल की जरूरत होती ...