Posts

Showing posts from July, 2020

बाड़मेर : अस्पताल जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे मिलेगा चिकित्सक का परामर्श

Image
बाड़मेर. कोरोना महामारी में सामान्य बीमारियों के लिए अब अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे आप चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार करवा सकते हैं और सब कुछ निशुल्क है। राजकीय अस्पतालों के चिकित्सक ओपीडी समय में मरीजों के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार के ई-संजीवनी ओपीडी प्रोजेक्ट के तहत सामान्य बीमारियों के मरीजों को यह सुविधा मोबाइल एप के माध्यम से मिल रही है। बाड़मेर के राजकीय अस्पताल सहित जिले में ई-संजीवनी के तीन सेंटर स्थापित किए गए हैं। यहां पर चिकित्सक ऑनलाइन वीडियो कालिंग के माध्यम से मरीज की जांच कर परामर्श देते हैं। मरीज को बकायदा जांच के बाद दवाइयां लिखी जाती है, जो निशुल्क दवा केंद्र से ली जा सकती है। क्या है ई-संजीवनी ओपीडी सबसे पहले मोबाइल में ई-संजीवनी ओपीडी एप डाउनलोड करने के बाद पंजीयन करना पड़ता है। इसके बाद ओपीडी की सुविधा मिल सकती है। इसमें एक बार पंजीयन के बाद में बार-बार जानकारी देने की जरूरत नहीं होती है। इस सुविधा में प्रदेश का कोई भी चिकित्सक जो उस वक्त उपलब्ध होंगे, मरीज की जांच करेंगे। तीन श्रेणी के विशेषज्ञों की ओपीडी ओपीडी में तीन श्रेणी के विशेषज्ञों...

बाड़मेर कलक्टर के आदेश...10 साल से कम के बच्चे और 65 साल के वृद्ध स्वाधीनता दिवस कार्यक्रमों में नहीं होंगे शामिल

Image
बाड़मेर। स्वाधीनता दिवस समारोह जिले में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेंस के साथ पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार को तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन की पूर्णत: पालना के निर्देश दिए। कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालय तथा पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस की पालना की जाए। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों तथा 65 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाए। कार्यक्रम में शामिल तो मास्क अनिवार्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क लगवाना अनिवार्य हो। कार्यक्रम स्थलों पर थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था की जाए। समारोह में कोरोना वारियर्स तथा कोरोना विजेताओं को आमंत्रित किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम कोरोना पर रखी जाए। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-collector...

एडवांस बुकिंग करवाओ, 20 दिन बाद मिलेगी साइकिल

Image
बाड़मेर. बाजार में मनपसंद की साइकिल खरीदनी है तो जाते ही नहीं मिल जाएगी। साइकिल के लिए एडवांस बुकिंग करवानी पड़ेगी। इसके भी 20-25 दिनों तक इंतजार करना पड़ेता तब जाकर साइकिल मिलेगी। लॉकडाउन के बाद इन दिनों साइकिल की खूब डिमांड है। खासकर युवाओं में साइकिल सेहत की साथी बन रही है। लॉकडाउन के बाद जहां दुपहिया वाहनों की बिक्री घटी है तो साइकिल की की बढ़ी है। बच्चों के स्कूल नहीं खुलने से भी साइकिल की बिक्री खूब हो रही है। पसंद की साइकिल के लिए खरीददार को एडवांस में साइकिल बुक करवानी पड़ रही है। जिम बंद तो साइकिल बनी सेहत की साथी कोरोना के पार्क और जिम बंद होने से लोगों की सेहत की चिंता सता रही है। इसमें युवा जो नियमित रूप से जिम जाते थे, लेकिन अब महीनों से एक्सरसाइज बंद है। ऐसे में युवा साइकिल खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं। साइकिल उनको सेहत को फिट रखने में काफी उपयोगी साबित हो रही है। विक्रेता भी एडवांस में भेज रहे हैं पैसा साइकिल विके्रताओं को भी माल मंगवाने के लिए एडवांस में चेक भेजना पड़ रहा है। विक्रेता बताते हैं कि लॉकडाउन से पहले तक ऑर्डर के अनुसार साइकिल आ जाती थी। लेकिन अब तो पू...

बाड़मेर में कोरोना का कोहराम, जिले में 58 नए संक्रमित

Image
बाड़मेर. कोरोना का कहर फिर बढ़ता जा रहा है। गलियों और गांवों में एक साथ परिवारों व आसपास के लोगों के संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों ने चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। नियंत्रण के उपायों और सलाह के बाद पॉजिटिव केस लगातार तेजी से बढऩे से लोगों की धड़कनें भी बढ़ी है। जिले में शुक्रवार को 58 नए केस मिले हैं। जिसमें बाड़मेर शहर के अग्रवाल मोहल्ले में एक साथ 13 संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 की राजकीय चिकित्सालय सुबह की रिपोर्ट में 8 तथा शाम को 29 संक्रमित मिले हैं। वहीं बालोतरा क्षेत्र में 21 पॉजिटिव आए हैं। दो चिकित्साकर्मी भी संक्रमित बाड़मेर के जिला चिकित्सालय के दो कार्मिक भी संक्रमित मिले हैं। अस्पताल के दो हैल्थ वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सा कार्मिकों के भी अब पॉजिटिव के मामले सामने आने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले एक चिकित्सक भी संक्रमित मिले थे। वहीं एक कंपाउंडर की कोरोना जान ले चुका है। संक्रमण: बाड़मेर शहर -अग्रवालों का मोहल्ला 13 -राजकीय चिकित्सालय 02 -कल्यापुरा मार्ग संख्या चार 01 ...

जैसलमेर-सिरोही में दसवीं तक नहीं आ पाई, डूंगरपुर-बांसवाड़ा से सीखिए लाडो की पढ़ाई

Image
बाड़मेर. जैसलमेर जिले में अभी भी बेटे-बेटी का फर्क मिटने का नाम नहीं ले रहा है। यहां बेटियों का जन्म तो होने लगा है लेकिन उनकी पढ़ाई को लेकर अभी भी सोच सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यहां इस साल दसवीं के नतीजों में सामने आया है कि जिले में 4181 बेटे उत्तीर्ण हुए और बेटियां 2291 ही पास हुई है। यानि बेटों के मुकाबले करीब पचास प्रतिशत बेटियों को ही दसवीं तक उत्तीर्ण हुई। बेटियों को दसवीं तक पहुंचने का अवसर ही नहीं मिल रहा है। ऐसी ही कमोबेश स्थिति सिरोही की है,जहां 5813 बेटों के मुकाबले 3801 बेटियां ही उत्तीर्ण हुई है। बेटियों को दसवीं तक भी नहीं पढ़ाने के इन आंकड़ों के बावजूद सरकारी स्तर पर कोई विशेष योजना इन जिलों के लिए नहीं बनाई गई है। इसके विपरीत नाज करने वाली स्थिति प्रदेश के डूंगरपुर जिले की है जहां पर 9856 बेटों ने दसवीं उत्तीर्ण की है तो बेटों की संख्या 10751 बेटियां दसवीं उत्तीर्ण हुई है। यानि बेटों की संख्या से ज्यादा है। प्रदेश का एकमात्र जिला है जहां बेटियां जन्म ही नहीं पढ़ाई के मुकाबले में भी बेटों से आगे है और अभिभावक बेटियों को स्कूल भेजने से हिचकिचा नहीं रहे है। प्रदेश क...

बाड़मेर जिले में 49 नए पॉजिटिव, एक चिकित्सक को कोरोना, संक्रमित कंपाउंडर की मौत

Image
बाड़मेर. जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा बुधवार को बढ़कर 1300 को पार कर गया। एक ही दिन में जिले में 49 नए केस सामने आए हैं। इसमें 26 केस बाड़मेर शहर में मिले है। सुबह व शाम की दोनों रिपोर्ट में 13-13 पॉजिटिव मिले है। काफी दिनों बाद कोरोना फिर से विस्फोटक हो रहा है। सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को बाडमेर राजकीय चिकित्सालय की सुबह की रिपोर्ट में शहर में गायत्री चौक से 7, ढाणी बाजार 2, पनघट रोड 2, राय कालोनी, रामनगर से 1-1 केस है। वहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मेगा उत्तरलाई रोड 5, चौहटन 2, काऊ का खेडा 2, गूंगा, थुंबली, बचिया से 1-1 केस है। वहीं बालोतरा शहर से 7 है तथा पचपदरा में एक संक्रमित मिला है। जिला चिकित्सालय की शाम की रिपोर्ट में बाड़मेर शहर से 13 केस मिले। जिसमें कल्याणपुरा मार्ग संख्या चार 1, सुनारों का वास 5, महावीर नगर 1, सरदारपुरा 3, पनघट रोड 1, तेलियों का वास 1 व पुराना जाटावास 1 संक्रमित मिला। ग्रामीण के शिव, कुड़ला व निम्बली पाना से 1-1 पॉजिटिव आया है। रॉय कॉलोनी में चिकित्सक संक्रमित बाड़मेर में चिकित्साकर्मियों के संक्रमित होने का भी सिलसिला जारी है। अब र...

बाड़मेर में 34 दिन बाद आज से खुलेगी पुरानी सब्जी मंडी, प्रशासन ने दी है शर्तों के साथ अनुमति

Image
बाड़मेर. बाड़मेर शहर की पुरानी सब्जी मंडी पूरे 34 दिन गुरुवार से फिर खुलेगी। जिला प्रशासन ने सशर्त अनुमति जारी करने के आदेश दिए हैं। मंडी का समय सुबह 7 से शाम 4 बजे तक किया गया है। सोशल डिस्टेसिंग के पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सब्जी व्यापारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शहर में संक्रमण बहुत तेजी से फैला। सबसे बड़ा कोरोना का हॉट स्पॉट सब्जी मंंडी क्षेत्र बन गया। व्यापारियों के संपर्क में आने वाले संक्रमितों की कतार लग गई। इसके चलते गत 30 जून को कंटोनमेंट जोन घोषित किया गया और आवाजही पर सख्ती से पाबंदी लगा दी गई। बाड़मेर उपखंड मजिस्ट्रेट प्रशांत शर्मा ने बुधवार को जारी आदेशानुसार अब गुरुवार से सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पुरानी सब्जी मंडी खोली जा सकेगी। मंडी में वाहनों का प्रवेश पूर्णत: निषेध रहेगा। व्यापारियों को सामाजिक दूरी एवं एहतियाती उपाय प्रदर्शित करने वाले नोटिस बोर्ड लगाने आवश्यक होंगे। सामाजिक दूरी, मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए सब्जी वितरण एवं बेचान करने के निर्देश दिए हैं। आदेशानुसार मंडी परिसर स्थित मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथ...

98 फीसदी से अधिक अंक के साथ चमक बिखेर रही थार की प्रतिभाएं

Image
बाड़मेर . कहते हैं कि प्रतिभाएं छुपती नहीं है। अपने दम पर मुकाम बनाती है सब के सामने प्रकाश की तरह नजर आती है। थार की प्रतिभाएं भी कुछ इसी तरह का कमाल दिखा रही है। प्रतिभाओं ने दसवीं बोर्ड में 98 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर बाड़मेर का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने नियमित पढ़ाई के साथ मोबाइल टीवी से दूरी बनाकर रखी। बाड़मेर शहर के गांधीनगर स्थित मयूर नोबल्स स्कूल के छात्र प्रे्रमकुमार ने 98.50 फीसदी अंक हासिल कर बाड़मेर जिले में पहले नंबर पर होने का दावा किया जा रहा है। छात्र के पिता डिस्कॉम में कार्यरत है। गांधीनगर में पिता के साथ किराए के मकान में रहते पढ़ाई की। छात्र पढ़ाई के साथ पिता का घरेलू कार्य में भी मदद करता रहा है। प्रेमकुमार का मूल गांव आदर्श लुखु है। पिता लालूराम कहते है बेटे ने कड़ी मेहनत कर मुकाम हासिल किया है, अब इसकी इच्छा है गणित विषय लेकर आगे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहता है। छात्र की माता टीमूदेवी गांव में रहती है। सुबह पांच बजे उठता है प्रेम छात्र प्रेमकुमार रोज सुबह 5 बजे उठ जाता है। इसके बाद अध्ययन करता है। उसने नियमित पढ़ाई के साथ घर में भी कार्य म...

युवक को क्यों पिलाया मूत्र और सिर मूंडा

Image
बाड़मेर . चौहटन थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ कुछ लोगों की ओर से घर के बाहर पेड़ से बंधक बनाकर मारपीट करते हुए अमानवीय यातनाएं देने का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निदेज़्श पर चौहटन थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दजज़् कर जांच शुरू की। चौहटन थाना पुलिस ने कांस्टेबल गोपाल की रिपोटज़् पेश कर बताया कि मंगलवार दोपहर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कुछ अज्ञात लोगों की ओर से युवक को पेड़ से बांधकर उसके बाल काटते हुए मारपीट कर रहे है। पुलिस ने वीडियो के माध्यम से पता किया तो युवक की पहचान बाखासर थाना क्षेत्र निवासी होना सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि युवक 25 जुलाई की रात कोनरा गांव आया था। जहां उसके साथ यह अमानवीय घटना होना पाया गया है। पुलिस ने रिपोटज़् के आधार पर मामला दजज़् कर जांच शुरू की। यह है वीडिया का सच वायरल वीडियो के मुताबिक युवक को बंधक बनाकर बाल काटने के बाद उसे एक पेड़ पर बांध दिया गया। उसके बाद युवक उसे शराब की बोतल से यूरीन पीला रहे है। ...

पांवों से लिखकर लीला हुई दसवीं पास

Image
बाड़मेर . हौंसला हों तो जीवन रुकता नहीं। ठहरती नहीं जिंदगी यदि इरादे मजबूत हों और कठिनाइयां परास्त होती है यदि आगे बढऩे का जज्बा जिंदा रखें। हापों की ढाणी की लीला से यह सीख ली जा सकती है। बाड़मेर-जैसलमेर के इलाके में जहां बेटियों को आगे नहीं पढ़ाने को लेकर कई बहाने तलाशे जाते है वहां एक बेटी के दोनों हाथ कट गए तो उसने पांवों से लिखना सीखा और आज दसवीं उत्तीर्ण कर उसने पढ़ाई के सहारे अपनी राह चुन ली है। हापों की ढाणी निवासी भूरसिंह की पुत्री लीलाकंवर को 23 सितंबर 2003 को करंट आ गया था। उसे उपचार के लिए बाड़मेर के बाद अहमदाबाद ले गए। वहां मासूम के दोनों हाथ काटने पड़े। भूरसिंह पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा, लीला की जिंदगी को लेकर उनको कुछ नहीं सूझ रहा था। लीला ने अभी स्लेट थामी ही थी और उसके हाथ कट गए तो पिता ने सोचा अब जिंदगी कैसे कटेगी? लीला कुछ दिन बाद बच्चों के साथ स्कूल जाने लगी तो उसकी लगन देखकर शिक्षकों ने उसे प्रोत्साहित किया कि पांवों से लिखना सीखे। लीला की दिलचस्पी बढ़ी और वह पंावों से लिखने लगी और उसके पांव कॉपी-किताब पर ऐसे जमे कि वह पढऩे का सिलसिला शुरू कर गई। कृत्रिम हाथ ल...

इंसानियत शर्मसार: युवक को बंधक बनाकर दी अमानवीय यातनाएं, वीडियो हुआ वायरल

Image
बाड़मेर चौहटन थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ कुछ लोगों की ओर से घर के बाहर पेड़ से बंधक बनाकर मारपीट करते हुए अमानवीय यातनाएं देने का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौहटन थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चौहटन थाना पुलिस ने कांस्टेबल गोपाल की रिपोर्ट पेश कर बताया कि मंगलवार दोपहर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कुछ अज्ञात लोगों की ओर से युवक को पेड़ से बांधकर उसके बाल काटते हुए मारपीट कर रहे है। पुलिस ने वीडियो के माध्यम से पता किया तो युवक की पहचान बाखासर थाना क्षेत्र निवासी होना सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि युवक 25 जुलाई की रात कोनरा गांव आया था। जहां उसके साथ यह अमानवीय घटना होना पाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। यह है वीडिया का सच वायरल वीडियो के मुताबिक युवक को बंधक बनाकर बाल काटने के बाद उसे एक पेड़ पर बांध दिया गया। हालांकि यह घटना तीन दिन पुरानी है। युवक के साथ हुई यातनाओं ...

बाड़मेर प्रदेश में 7वें स्थान पर, दसवीं में छात्र रहे आगे

Image
बाड़मेर. बहुप्रतिक्षित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर दसवीं की परीक्षा का परिणाम में बाड़मेर के विद्यार्थियों ने अपना लोहा मनवाया है। प्रदेश के टॉप टेन में 7वां स्थान पर बाड़मेर आया है। जिले का कुल परिणाम 83.11 फीसदी रहा है। बाड़मेर जिले के छात्रों का प्रतिशत 83.52 तथा छात्राओं का परिणाम 82.56 फीसदी रहा। दसवीं में छात्रों ने बाजी मारी है। हालांकि इससे पहले 12वीं के परिणाम में तीनों वर्ग में जिले में छात्राएं आगे रही थी। बाड़मेर जिले में कुल 46 हजार 714 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी। जिसमें से 38825 विद्यार्थी सफल रहे। जिले में 13828 प्रथम, 18724 द्वितीय, 6271 तृतीय तथा 2 छात्र उत्तीर्ण हुए। छात्र-छात्राओं में सफलता को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा बाड़मेर जिले के परिणाम में जहां छात्रों का परिणाम 83.52 रहा है। वहीं छात्राओं का प्रतिशत 82.56 फीसदी रहा। सफलता को लेकर छात्र-छात्राओं में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। मामूली अंतर से छात्राएं पीछे रह गई। लेकिन सफलता को लेकर कड़ी टक्कर दी। पिछली बार के स्थान से एक पायदान नीचे आया गत वर्ष 2019 में बाड़मेर जिला प्रदेश में छठे स्थान पर रहा था। जबकि ...

बेहतर परिणाम में निजी को पछाड़ रहे सरकारी स्कूल

Image
दिलीप दवे बाड़मेर . कमजोर छात्र मतलब सरकारी विद्यालय की सोच अब बदलने लगी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के परिणाम ने कम से कम सीमावर्ती बाड़मेर जिले की धारणा को तो बदला ही है। यहां सौ फीसदी परिणाम देने वाले विद्यालयों में सरकारी स्कूल की तादाद ज्यादा है। वाणिज्य वर्ग हो या फिर कला वर्ग दोनों में सरकारी विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में सरकारी विद्यालयों के प्रति लोगों की सोच को बदला है। सीमावर्ती बाड़मेर जिले के सरकारी विद्यालय अब बेहतर परिणाम देकर निजी विद्यालयों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जिले में कला वर्ग का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो 209 विद्यालयों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इनमें से सरकारी विद्यालयों की तादाद 174 हैं जबकि निजी विद्यालय 35 हैं। वहीं, वाणिज्य के परिणाम में भी सरकारी विद्यालयों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले के 23 विद्यालय ऐसे हैं जहां वर्तमान में बारहवीं में वाणिज्य संकाय चल रहा है। इनमें से 13 का परिणाम सौ फीसदी रहा। जिसमें से 9 विद्यालय सरकारी है जबकि चार निजी। पदरिक्तता में कमी, पढ़ाई पर ध्यान- सरकारी विद्यालयों में लम्बे सम...

बाड़मेर में मिले 29 नए संक्रमित, काम पर लौटने वाले बाहर के श्रमिक निकल रहे पॉजिटिव

Image
बाड़मेर. कोरोना में फिर से बाहर से आने वाले भी पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ा रहे हैं। पिछले कुछ समय से प्रवासियों के मामले काफी कम हो चुके थे। लेकिन श्रमिकों की आवाजाही के चलते कोविड पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। जिले में कुल 29 नए संक्रमित मिले हैं। जिसमें से बाड़मेर शहर में छह तथा बालोतरा शहर में 13 केस नए मिले हैं। पिछले दो दिनों में निजी कंपनियों में काम के लिए लौटे 14 लोग पॉजिटिव निकल चुके हैं। सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बातया कि राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर की सोमवार की रिपोर्ट में कुल 15 संक्रमित है । एलएंडटी नागाणा 4, विशाला 2, बायतु चिमनजी 1, उंडखा 1 व सेड़वा 1 है। वहीं बाड़मेर शहर में गादान रोड ,पुराना जाटावास, कल्याणपुरा व सुनारों का वास 1-1 तथा पनघट रोड 2 के दो मामले मिले हैं। राजकीय नाहटा चिकित्सालय बालोतरा की रिपोर्ट में बालोतरा शहर से 13 तथा जसोल से एक पॉजिटिव मिला है। प्रवासियों की संख्या बढ़कर 310 पर पहुंची बाड़मेर में प्रवासियों के आने से ही महामारी बढ़ी थी। लेकिन बाद में स्थानीय ज्यादा संक्रमित होने लगे। अब फिर से श्रमिकों के आने के कारण प्रवासी पॉजिटिव के मामले 310 तक पहुंच ग...

अचलगच्छाधिपति जैनाचार्य का देवलोकगमन, श्रद्धालुओं में छाई शोक की लहर

Image
बाड़मेर. जैनाचार्य अचलगच्छाधिपति गुणोदयसागर सूरीश्वर का रविवार रात 2 बजे गुजरात के कच्छ स्थित 72 जिनालय में समाधिपूर्वक देवलोक हो गयाख् जिससे पूरे देश के सकल जैन समाज में शोक की लहर छा गई। अचलगच्छ जैन श्रीसंघ,बाड़मेर के अध्यक्ष सम्पतराज वडेरा ने बताया कि जैनाचार्य के देवलोक गमन से सकल जैन समाज को अपूरणीय क्षति हुई है और गुरुभक्त शोकमग्न है। उनकी अन्तिम यात्रा रविवार को कच्छ के 72 जिनालय में शाम 4 बजे सम्पन्न हुई। अचलगच्छ जैन युवक परिषद के अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि गुणोदयसागर सुरीश्वर का 92 वर्ष की उम्र में देवलोक हो गया। उन्होंने लगातार 54 वर्षीतप की आराधना की जो अपने आप में ऐतिहासिक है। अमन ने बताया कि उनकी आत्मा को अरिहन्त शरण मिलें इसको लेकर सकल जैन समाज से निवेदन है कि वे 12-12 नवकार का जाप करें और उनकी आत्मा के मोक्षगामी बनने की आत्मिक प्रार्थना करें। उनके के अन्तिम दर्शन को लेकर बाड़मेर से भी कई गुरुभक्त 72 जिनालय पहुंचे, जहां उन्होंने अन्तिम-यात्रा में भाग लिया। गुजरात में जन्म- गुणोदयसागर सूरीश्वर का जन्म विक्रम संवत 1986 ***** सुदी पूनम को कोटड़ा रोहा कच्छ गुजरात...

कोरोनावायरस : प्रदेश के टॉप टेन संक्रमित जिले की सूची में शुमार बाड़मेर

Image
बाड़मेर. जिले में कारोनावायरस संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के कारण बाड़मेर प्रदेश के सबसे अधिक पॉजिटिव वाले टॉप टेन की सूची में शुमार हो गया है। जिले में 600 के बाद संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा और बाड़मेर कई जिलों से आगे निकलकर टॉप टेन संक्रमित जिलों की सूची में पहुंच गया। बाड़मेर शहर में संक्रमण बहुत तेजी से फैला है। गांवों में काफी हद तक नियंत्रण है। लेकिन बाड़मेर के साथ बालोतरा शहर में संक्रमण का फैलाव चिंताजनक स्थिति में पहुंच रहा है। यहां रोजाना शहर की तंग गलियों में वायरस घुस चुका है। जहां से अब लगातार संक्रमित सामने आ रहे हैं। बाड़मेर में ऐसे बढ़ा संक्रमण कोरोना महामारी जब अन्य जिलों में बढ़ रही थी, उस समय बाड़मेर सुरक्षित माना जा रहा था। लेकिन जब प्रवासियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ और संक्रमण की शुरूआत हो गई। गांव के साथ शहर में प्रवासियों के साथ संक्रमण भी पहुंच गया और अब यह फैलकर गली-कूचों तक फैल गया है। कितनोरिया में आठ अप्रेल को पहला केस आया और 100वां पॉजिटिव 2 जून को मिला। केवल 52 दिनों में आंकड़ा 1100 को पार कर गया। जैसलमेर जिला से सीख सकते हैं कैसे किया नियंत्रण ...

एक चिता पर पति पत्नी का क्यों हुआ अंतिम संस्कार

Image
बालोतरा पत्रिका. परिवार के तीन सदस्यों को एक साथ खोने वो चिरडिया के परिवार के लिए बुधवार की सुबह दु:खों का पहाड़ बनी हुई थी जब परिवार के तीनों सदस्यों ने घर से अंतिम विदाई ली। बेटी का ससुराल भीनमाल में अंतिम संस्कार हुआ तो माता-पिता का चिरडिया गांव में। दुघज़्टना में चौथे मृतक कंपाऊंडर की चिता उनके गांव अजीत से उठी तो गांव के लोगों की आंखे नम थी। जोधपुर क्षेत्र में मंगलवार को हुई सड़क दुघज़्टना में चार लोगों की मृत्यु हो गई। समदड़ी के पास चिरडिया गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्य थे। पीहर आई बेटी का उपचार करवाने मां-बाप उसे जोधपुर ले जा रहे थे और मेडिकल सहायता के लिए अजीत के कंपाऊंडर शंकरालाल साथ थे। बीच रास्ते हुई दुघज़्टना में चारों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कोरोना जांच बाद सुपुदज़् किए मृतकों के शव जोधपुर मोचज़्री ले जाए गए। कोरोना जांच के बाद मंगलवार रात 8:30 बजे परिजनों को शव सुपुदज़् किए गए। परिजन मंगलवार रात को चिरडिया में मां-बाप के शव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया और बेटी का शव उसके ससुराल भीनमाल ले जाया गया। संग-संग यात्रा तो फूटी रूलाई श्यामलाल और सीतादेवी (दं...

बाड़मेर में टिड्डी का खात्मा, हेलीकाप्टर से छिड़काव

Image
बाड़मेर. जिले के गिड़ा सहित आसपास के गांवों में टिड्डी की आफत ने किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। बुधवार रात को टिड्डी के हमले की सूचना पर गुरुवार सुबह टीमें पहुंची और नियंत्रण शुरू किया। क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण के लिए दूसरी बार हेलीकाप्टर पहुंचा। जबकि इससे पहले गाडिय़ों में मांउटेड स्प्रेयर व ड्रोन से छिड़काव किया गया था। जो काफी कारगर साबित हुआ। रेतीले भूभाग में ड्रोन व ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर से हेलीकॉप्टर कम कारगर साबित हुआ। क्योंकि हेलीकॉप्टर में लगे नोजल की रेंज कम होने व आवाज अधिक होने पर टिड्डी नियंत्रण की बजाय उड़ गई। क्षेत्र में हेलीकाप्टर दूसरी बार नियंत्रण के लिए पहुंचा। अभी हेलीकाप्टर का ट्रायल ही है। यह कितना कारगार साबित होगा। इस पर विचार भी किया जा रहा है। जिले में 910 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण टिड्डी दल के हमले पर कार्यवाही करते हुए जिले के 14 तहसील क्षेत्रो मे अब तक कुल 38987 हेक्टेयर क्षेत्र में छिडकाव कार्य किया जा चुका है। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में टिड्डी नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं। उन्होने बताया कि टिड्डी हमल...

बाड़मेर में कोरोना से एक और मौत, जिले में मिले 33 नए केस

Image
बाड़मेर. कोरोना से अब मौतों का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। बालोतरा में तीन दिन पहले हुई मौत के बाद बुधवार को बाड़मेर के एक वृद्ध की कोरोना के कारण मौत हो गई। वृद्ध कुछ दिन पहले पॉजिटिव आए थे, इसके बाद अस्पताल में उपचार चल रहा था। इस बीच बुधवार को जिले में कुल 33 नए केस मिले हैं। इसमें बाड़मेर शहर के 13 सहित 2 आसपास के गांवों के हैं। वहीं बालोतरा क्षेत्र में 18 पॉजिटिव आए हैं। जानलेवा बन रहे कोरोना का फैलाव रोजाना नए क्षेत्रों में हो रहा है। बाड़मेर शहर के कई मोहल्ले जहां कोरोना के केस नहीं मिले थे, अब वहां पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। वहीं गांवों में भी यही स्थिति हो रही है। पॉजिटिव केस की संख्या लगातार बढऩे से आमजन के साथ चिकित्सा विभाग की चिंतित है। रैफर के दौरान रास्ते में टूटा दम पीएमओ डॉ. बीएल मंसूरिया ने बताया कि बाड़मेर के आचार्यों के बास निवासी चिंतामणदास आचार्य के पॉजिटिव आने के बाद राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। उनकी हालत स्थिर थी। लेकिन बुधवार को सांस में तकलीफ बढऩे पर उन्हें जोधपुर एम्स रैफर कर दिया था। लेकिन रास्ते में बालोतरा के पास उनकी मृत्यु हो गई। कोरोना प्रोट...

प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने की योजना गरीब कल्याण रोजगार अभियान

Image
बाड़मेर. देश में कोरोना को लेकर लॉकडाउन की वजह से सबसे ज्यादा असर देश के मजदूरों पर पड़ा है जिनका रोजगार बंद होने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। बाहरी राज्यों में रोजगार न होने की वजह से वे अपने घर वापस लौट आए हैं उन प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए भारत सरकार की ओर से गरीब कल्याण रोजगार अभियान कार्यक्रम शुरू किया। इस अभियान के जरिये अपने घर आए प्रवासी मजदूरों को रोजगार के अवसर प्रदान कर आजीविका को सुधारा जाएगा। यह बात केवीके गुड़ामालानी प्रभारी डॉ. प्रदीप पगारिया ने जालीखेड़ा गांव में पंचम प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इस येाजना केे अंतर्गत केन्द्र की ओर से दक्षता आधारित विभिन्न विषयों जैसे डेयरी, बकरीपालन, नर्सरी प्रबंधन, मुर्गीपालन, मूल्य संवद्र्धन, एफपीओ, आय जनित गतिविधियों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. लखमा राम चौधरी ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के अवसर कौशल प्रशिक्षण के आधार पर कैसे प्रदान किए जाए इसके बारे में जानकारी दी। डॉ. हरि दयाल चौधरी ने नर्सरी प्रबंधन एवं पौध संरक्षण के बारे में जानकारी दी। गंगाराम माली ने प्रव...

मजदूर के लाल का कमाल:99.20 अंक लाकर बोला,पढ़ो मजदूरों के लाडलों

Image
बाड़मेर. तमाम मिथक तोड़ते हुए (लोहारवा)धोरीमन्ना के प्रकाश ने 99.20 अंक हासिल मिसाल कायम कर दी है। पढ़ाई के लिए लाख सुविधाओं की मांग और परिस्थितियों को उलाहना देने वाले विद्यार्थी तो प्रकाश से यह सीख ले ही सकते है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। बारहवीं कला की परीक्षा में महज 04 अंक कटे है और वो भी क्यों, यह प्रकाश की समझ से परे है। प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाले प्रकाश के इस मुकाम में हर सीढ़ी पर संघर्ष, मेहनत और विपरित परिस्थितयों में निखरकर कर आने का हौंसला नजर आता है। प्रकाश के पिता चनणाराम कमठा मजदूर है। वे सुबह मकान बनाने के काम में जुटते है और शाम को लौटते है तो पसीने की कमाई से इतना लाते है जिससे इस परिवार का गुजारा हों। पिछले दिनों से उनको पैरालिसिस भी है यानि मजदूरी करना भी मुश्किल हो गया है। दसवीं की परीक्षा में 96.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरे स्थान पर रहे प्रकाश के पास यह भी सुविधा नहीं थी कि वह पिता से जिदद् करता कि उसके इतने अच्छे अंक आए है तो वह किसी निजी विद्यालय में पढ़कर और ज्यादा अंक लाएगा,उसने सहज ही सरकारी स्कूल में कला वर्ग से मेहनत शुरू की। द...

बाड़मेर: 23 जून तक 200 संक्रमित, 28 दिन में हो गए 5 गुणा बढ़कर 1000 पार

Image
बाड़मेर. कोरोना के मरीज अब बाड़मेर व बालोतरा शहर सहित जिले के हर क्षेत्र से सामने आ रहे हैं। पहले 100 मरीज होने में 54 दिन लगे थे। लेकिन 100 से 200 मरीज होने में मात्र 21 दिन ही लगे। इसके बाद मात्र 28 दिनों में 21 जुलाई तक कोरोना संक्रमण पांच गुणा बढ़कर 1000 के आंकड़े को पार कर चुका है। वायरस के फैलने की रफ्तार अब पांच गुना हो चुकी है। संक्रमण की रफ्तार कितनी तेजी से बढ़ रही है, इसका अंदाजा आंकड़ों से साफ नजर आ रहा है। बाड़मेर में पहला मरीज 8 अप्रेल को मिला था। इसके पूरे 53 दिन बाद 2 जून को जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 100 को छू गया। इसके बाद तो कोरोना की रफ्तार मानो रफ्तार से बढ़ती जा रही है। जिले में मंगलवार को आंकड़ा 1000 को पार कर गया। रोज के औसतन रोजाना के 50-60 मरीज मिल रहे हैं। पहला मरीज कितनोरिया में बाड़मेर जिले के कितनोरिया गांव में पहला मरीज मिला था। जयपुर से आया सरकारी कार्मिक पॉजिटिव मिला था। इसकी रिपोर्ट 8 अप्रेल की देर रात को मिली थी। इसके बाद कोरोना के कारण सबसे पहले कितनोरिया गांव में कफ्र्यू लगा था। वहीं दूसरा मरीज प्रवासी मिला था। 100वां मरीज महिला थी बाड़मेर ...

बुवाई ने पकड़ा जोर, पचपन फीसदी लक्ष्य की ओर

Image
बाड़मेर. जिले में बारिश का दौर शुरू होते ही बुवाई ने भी जोर पकड़ लिया है। एेसे में पिछले चार-पांच दिन में गांव-गांव खेतों में जुताई हो रही है। एेसे में जिले को मिले लक्ष्य में से आधे से ज्यादा की प्राप्ति हो चुकी है। आने वाले दिनों में बुवाई का दौर जारी रहने पर लक्ष्य की प्राप्ति की उम्मीद जताई जा रही है। अभी किसान बाजरा, मोठ और ग्वार की बुवाई पर सर्वाधिक ध्यान दे रहे हैं। जिले में मानसून की सक्रियता के चलते किसान दिनों खेतों में व्यस्त हो गए हैं। पिछले तीन-चार दिन में कहीं अच्छी तो कहीं सामान्य बारिश होने के बाद खेतों में बुवाई ने जोर पकड़ लिया है। गांव-गांव ट्रैक्टर व पशुधन से बीजाई की जा रही है। एेसे में बुवाई का ग्राफ की तेजी से बढ़ रहा है। गौरतलब है कि जिले को खरीफ बुवाई का लक्ष्य १४ लाख ५७ हजार हैक्टेयर मिला हुआ है। इसके मुकाबले अब तक ७ लाख ३३ हजार ७२७ हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। बाजरा सबसे ज्यादा, मोठ-ग्वार भी भरपूर- जिले में खरीफ फसलों में सबसे ज्यादा बुवाई बाजरा की होती है। कृषि विभाग को ८ लाख ४० हजार हैक्टेयर में बाजरे की बुवाई का लक्ष्य मिला है जिसके मुकाबले अब तक ४ ...

बाड़मेर: बेकाबू कोरोनावायरस, 1000 के पास पहुंचा आंकड़ा, 9 की ले चुका है जान

Image
बाड़मेर. बाड़मेर जिले में कोरोना महामारी बेकाबू होती जा रही है। रोजाना नए क्षेत्र से मरीजों के सामने आने से चिंता बढ़ती जा रही है। परिवार में एक व्यक्ति के पॉजिटिव आने के बाद अन्य के संक्रमित होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बाड़मेर शहर में कोरोना का असर सबसे अधिक बढ़ा है। उधर सोमवार को बालोतरा क्षेत्र में कोरोना ने एक महिला की जान ले ली। जिले में अब तक 9 मौतें कोरोना से हो चुकी है। जिले में कोरोनावायरस के पॉजिटिव केस बहुत अधिक आ रहे हैं। काबू करने की कोशिश के बावजूद बढ़ते संक्रमण से लोग अब भयभीत हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायॉलोनी लैब से मिलने वाली रिपोर्ट में पॉजिटव की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। बाड़मेर जिले में में रविवार को 71 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन इसी दिन रात में हुई जांच में 29 लोग और पॉजिटिव आ गए। यह रिपोर्ट सोमवार सुबह जारी हुई। इसमें बाड़मेर शहर के 19 मामले थे। ऐसे में देखा जाए तो एक दिन में 100 मरीज एक साथ आए थे। 1000 के पास पहुंच रहे हैं पॉजिटिव जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा अब 1000 के पास पहुंच रहा है। पिछले दो-तीन दिन में मरीजों की संख्या में अचानक बढ़...

शिव मंदिरों में नहीं रौनक, सावन बीत रहा सूखा

Image
बाड़मेर. कोरोना महामारी के कारण सावन महीने का उत्साह और उल्लास कहीं नजर नहीं आता है। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में लोग पहुंचे लेकिन बहुत ही कम। जहां बाड़मेर शहर के मंदिरों में मेले भरते थे, वहां इक्का-दुक्का भक्तों की ही आवाजाही रही। मास्क लगाकर पहुंचे भक्तों ने शिव से कोरोना महामारी को समाप्त करने की आराधना की। शहर के प्रमुख मंदिरों जसदेर धाम, शिव मुंडी, सफेद आकड़ा व सफलेश्वर महादेव मंदिर आदि में श्रावण महीने के सोमवार को भक्तों का तांता लगा रहता था। लेकिन इस बार का सोमवार को भी मंदिर सूने-सूने ही नजर आते हैं। तीसरे सोमवार को भी शहर के मंदिरों में बहुत ही कम भक्तों की आवक रही। लोग यहां पर नियमों की पालना करते दिखे। सावन में बरसात का लम्बा हो गया इंतजार सावन महीना आधा बीत चुका है लेकिन अब तक बरसात का इंतजार है। लोगों का कहना है कि सावन की झड़ी अब तक नहीं लगी है। जबकि सावन महीने से पहले तीन-चार बार अच्छी बरसात हुई। जबकि अब तो सावन के सोमवार भी सूखे ही जा रहे हैं। हरियाली अमावस्या पर दान-पुण्यसोमवती व हरियाली अमावस्या पर सोमवार को लोगों ने श्रद्धापूर्वक दान-पुण्य किया।...

फिर पहुंचा टिड्डी दल, इस सीजन में 9 बार बाड़मेर शहर तक आ चुकी टिड्डी

Image
बाड़मेर. सीमा पार से आ रहे टिड्डी दलों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। बाड़मेर शहर तक टिड्डी का हमला तो जैसे लगातार होने लगा है। रविवार को गांवों सहित बाड़मेर शहर में भी टिड्डी का बड़ा हमला हुआ। लोगों ने पेड़-पौधों को बचाने के लिए अलग-अलग तरह से जतन किए। इस सीजन में 9 बार बाड़मेर शहर तक टिड्डी आ चुकी है। टिड्डी नियंत्रण संगठन को सूचना मिली है कि पाक में नियंत्रण नहीं होने के कारण नए दल भारत की ओर बढ़ रहे हैं। टिड्डी बड़ी संख्या में है। इसके कारण किसानों को फसलों की चिंता सता रही है। हालांकि अभी अंकुर ही निकले हैं, ऐसे में किसान परिवार पूरे दिन-रात खेतों की रखवाली में लगा है। बाड़मेर शहर में कई स्थानों पर दिखे दल शहर में कई स्थानों पर टिड्डी दल दिखे। यहां चौहटन रोड, सिणधरी चौराहा व शहर के कई अन्य क्षेत्रों में शाम को टिड्डी दल दिखने पर लोगों ने थाली बजाकर भगाने का प्रयास किया। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-tiddi-attack-6280939/

प्रदेश की ‘ सियासी राजनीति’ में अटकी कॉलेज छात्रों के ‘एग्जाम की गाइड लाइन

Image
- बाड़मेर. प्रदेश भर में पिछले एक सप्ताह से सियासी गरमागहमी चल रही है तो दूसरी ओर लाखों विद्यार्थी स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा को लेकर सरकार के रुख का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रमोट करने को लेकर आदेश जारी किए तो दूसरी ओर यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों और उच्च शैक्षिक संस्थाओं में यूजी और पीजी की फाइनल ईयर, फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर अंत तक आयोजित कराने का निर्देश दे दिए हैं। इस गाइडलाइन के बाद अब फिर से विश्वविद्यालय को राज्य सरकार की ओर से नए आदेश का इंतजार कर रहे हैं। नए आदेश के आने तक राजस्थान के विश्वविद्यालय ने 10 जुलाई से शुरू होने वाली अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के टाइम टेबल को फिलहाल निरस्त कर दिया गया। वही छात्रों का कहना है कि लॉकडाउन में किराए के कमर छोड़ गांव चल गए थे। एेसे में सरकार का फैसला आने पर वे दुबारा शहर आएंगे और तैयारी करेंगे। समय रहते निर्णय नहीं हुआ तो छात्र तैयारी कैसे कर पाएंगे। कोरोना संक्रमण के कारण राज्य सरकार ने लिया था फैसला - लॉकडाउन खुलने के बाद कोविड-19 के मामले और तेजी से...

जैसे-जैसे बढ़ रहे कोरोना मरीज, वैसे-वैसे घट रहे सुरक्षा इंतजाम

Image
बाड़मेर. थारनगरी में कोरोना को गली-गली से अब घर-घर तक पहुंचने का खुला न्यौता मिल रहा है। क्योंकि सुरक्षा को लेकर न तो आमजन फ्रिकमंद है और ना ही प्रशासन-पुलिस सख्त। पिछले एक माह से जैसे-जैसे कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे सुरक्षा इंतजार घट रहे हैं। सेनेटाइजर मशीनें धूल फांक रही है तो मास्क मुंह से गायब होने लगे हैं। बेरिकेड्स लग जरूर रहे हैं, लेकिन पुलिस का पहरा नहीं होने से कोरोना संक्रमित मरीज के परिजन खुले आम गलियों में घूम रहे हैं। बाजार में भीड़ इतनी कि पता नहीं लगता कि कोरोना के चलते सख्ती है या नहीं। विश्व व्यापारी बीमारी कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच देश में लॉकडाउन लगा तो बाड़मेर शहर में भी इसका असर रहा। करीब दो माह तक शहर की गलियां सूनी रही तो लोग घरों में कैद। प्रशासन ने भी सख्ती बरती तो पुलिस ने चौकसी। यहीं कारण था कि बाड़मेर शहर में चंद मरीज ही कोरोना के मिले। इसके बाद अनलॉकडाउन शुरू हुआ तो प्रवासी पहुंचने लगे, लोगों के साथ प्रशासन व पुलिस की सख्ती भी कम हो गई। एेसे में कोरोना के मरीज शहर में दिनों दिन बढ़ रहे हैं। अब तो शहर कोरोना हब बन चुका है। शहर का शायद ही कोई ...

राजस्व मंत्री के ट्वीटर से हेमाराम के खिलाफ ऐसा क्या हुआ ट्वीट कि मामला कोतवाली में पहुंचा

Image
बाड़मेर . राजस्व मंत्री एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी के ट्वीटर एकाउंट से गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी के खिलाफ ट्वीट होने और सोशल मीडिया पर वायरल कर राजस्व मंत्री की छवि खराब करने एवं साइबर अपराध करने का मामला शहर कोतवाली थाने में दर्ज हुआ है। मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के कार्यालयकर्मी रूपचंद चौधरी ने मामला दर्ज करवाया कि वह राजस्व मंत्री के ट्वीटर एकाउंट को हैण्डल करता है। शनिवार को राजस्व मंत्री के एकाउंट से ट्वीट की गई पोस्ट को किसी ने एडिट कर दिया। इस पोस्ट में लिखा गया कि विधायक विश्वेन्द्रसिंह व भंवरलाल शर्मा के साथ साथ विधायक हेमाराम चौधरी को भी कांग्रेस पार्टी से निकाल देना चाहिए क्योंकि हेमाराम चौधरी ने भी पार्टी के साथ गद्दारी की है। यह पोस्ट मैने राजस्व मंत्री के ट्वीटर से पोस्ट नहीं की है। राजस्व मंत्री से संपर्क किया तो उन्होंने भी इससे इंकार किया है। मामला दर्ज करवाया कि किसी ने वैमनस्य पूर्वक इस पोस्ट को एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है। साइबर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच प्रारंभ की गई है । क्या है हेमाराम चौधरी ...

कोरोना के बीच मौसमी बीमारियां से निपटना बड़ी चुनौती

Image
बाड़मेर. बारिश की शुरूआत के साथ ही मौसमी बीमारियों को लेकर चिकित्सा विभाग ने कमर कस ली है। कोरोना के साथ मौसमी बीमारियों से निपटना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। बदलते मौसम के बाद स्वाइन फ्लू व डेंगू के मरीजों की बढ़ती आशंका को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों को अधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है। कोरोना के बीच अन्य बीमारियों को लेकर चिकित्सा संस्थानों में ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खांसी-जुकाम व बुखार होने पर उसकी कोविड-19 की जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम में यह बुखार डेंगू भी हो सकता है। इसलिए मरीज की अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए। साथ ही खांसी-जुकाम के मरीज का कोरोना के लक्षण मिलने उसकी कोविड जांच तो हो, लेकिन स्वाइन फ्लू का टेस्ट भी करवाना चाहिए। जिससे स्वाइन फ्लू से होने वाली संभावित मौतों पर भी नियंत्रण किया जा सके। कोरोना से पहले स्वाइन फ्लू रहा है घातक कोरोना महामारी से पहले स्वाइन फ्लू भी काफी घातक साबित हुआ है। संक्रामक रोग होने के जल्दी फैलता रहा है। इसी के चलते कोरोना के साथ ही स्वाइन फ्लू से भी विभाग को मुख्यालय...

शिक्षकों की छूटी ‘बाबूगिरी’, हर स्कू ल को मिले ‘बाबूजी’

Image
बाड़मेर. सरकारी स्कू लों में बाबूगिरी कर रहे शिक्षकों को अब इससे मुक्ति मिल जाएगी, क्योंकि जिले के सभी विद्यालयों में कनिष्ठ सहायक (लिपिक ) की नियुक्ति हो गई है। वहीं, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भी कनिष्ठ सहायक लगने से वहां भी पद रिक्तता खत्म हो गई है। जिले में ६७२ स्कू ल में अब कागजी कार्य शिक्षकों की जगह लिपिक करेंगे। जिले के ६७२ राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मंत्रालयिक कार्मिकों का टोटा था। ५३१ स्कू ल में कनिष्ठ सहायक के अभाव में शिक्षक ही बाबूगिरी कर रहे थे। लम्बे समय से यह मांग की जा रही थी कि लिपिक पद पर नियुक्ति की जाए जिससे कि शिक्षक शिक्षण कार्य करवा सके। अब सरकार ने इस पर ध्यान देते हुए कनिष्ठ सहायकों की नियुक्ति की है। एेसे में जिले के ५३१ स्कू ल में कनिष्ठ सहायक लग गए हैं। वहीं, ब्लॉक कार्यालयों में भी रिक्त पदों पर कनिष्ठ सहायक की नियुक्ति हो चुकी है। एक साथ इतने पदों पर नियुक्ति होने से अब स्कू लों में कागजी कार्रवाई का जिम्मा शिक्षकों के पास नहीं रहेगा। सरकारी रेकॉर्ड संधारण का जिम्मा- हर स्कू ल में सरकारी कागजात के संधारण का जिम्मा...

रीट के रायते में फंसा प्रदेश का भविष्य

Image
बाड़मेर. तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का रास्ता रीट परीक्षा युवाओं के भविष्य को अधरझूल में डाल रही है। ११ फरवरी 2018 में परीक्षा हुई थी, जिसके बाद बार-बार रीट की परीक्षा होने की उम्मीद जगा कर फिर मामले ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है। 2 अगस्त 31 हजार, साढ़े तीन लाख, बीएसटीसी व बीएड 11 लाख बीएड ऐसे में दे साल से शिक्षक बनने का सपना लिए बैठे परीक्षार्थी परेशान हो रहे हैं। यहीं नहीं कभी कोर्स बदलने का निर्णय तो कभी रीट प्रथम लेवल में बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों को शामिल करने की बात आने से युवा उधेड़बून में है कि आखिर रीट में होगा क्या और आवेदन कब लिए जाएंगे। 54 हजार बने थे शिक्षक- 11 फरवरी 2019 को आयोजित रीट परीक्षा के बाद प्रदेश में 54 हजार अभ्यर्थी तृतीय श्रेणी शिक्षक बने थे। इसमें से 26 हजार लेवल वन (पहली से पांचवीं तक) तथा 28 हजार लेवल द्वितीय (छठीं से आठवीं) के अध्यापक लगाए गए थे। मुख्यमंत्री ने 31 हजार पदों की कर रखी घोषणा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर रीट की परीक्षा 2 अगस्त को करवाने की घोषणा की थी। उन्होंने 31 हजार शिक्षक पद स्वीकृत करने की बात भी कही थी, लेकिन अभी...

परदेस की ‘रोटी’ छूटी रास आ रहा बाड़मेरी ‘बाजरा’

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. परदेस में कमाई कर रहे प्रवासियों को कोरोना का डर इतना सता रहा है कि अब वे जब तक हालात ठीक नहीं हो जाते गांव की माटी को छोडऩा नहीं चाह रहे। यहीं कारण है कि अधिकांश प्रवासी अब खेतीबाड़ी कर आगामी दो-चार माह तक यहीं रहना चाह रहे हैं। यह स्थिति किसी गांव या ब्लॉक की नहीं लगभग पूरे जिले के सैकडों गांवों की है जहां प्रवासी मजदूर अब खेतों की ओर रुख करने लगे हैं। हालांकि बॉर्डर के गांवों में जहां बेरोजगार ज्यादा है वहां बारिश नहीं हुई है, लेकिन प्रवासी वापसी के बजाय बारिश का इंतजार करना मुनासिब समझ रहे हैं। यहीं कारण है कि जिले में आए करीब 66 हजार प्रवासियों में से दस-पन्द्रह हजार ही वापस परदेस गए हैं, बाकी अभी घर छोडऩा उचित नहीं मान रहे। एेसे में खेतीबाड़ी की ओर उनका रुझान बढ़ा है। कोरोना संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन लगा तो २२ मार्च के बाद लोग जहां थे, वहीं कैद हो गए। करीब दो माह के बाद सरकार ने लॉकडाउन हटाया तो बाड़मेर जिले में प्रवासी मजदूरों व अन्य के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सरकार आंकड़े के अनुसार ६६ हजार प्रवासी बाड़मेर आए। वहीं, हकीकत में करीब सवा लाख प्रवास...

स्कॉलरशिप में भी कोरोना का अड़ंगा, कई वंचित को कइयों को मिली अधूरी

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. कोरोना की मार स्कॉरशिप को भी सहनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप योजना में इस बार आधी राशि ही दी गई है। एेसे में विद्यार्थियों को पांच हजार की जगह तीन हजार ही मिले है। हालांकि कॉलेज प्रशासन के अनुसार कटौती की कोई सूचना नहीं है। एेसे में यह मान रहे है कि आने वाले दिनों में दूसरी किश्त मिल सकती है। वहीं, सैकड़ों विद्यार्थियों को अब तक यह राशि मिली ही नहीं है। स्नातक स्तर पर अध्ययनरत एेसे विद्यार्थी जिनके परिवार की सालाना आय ढाई लाख से अधिक नहीं है और बारहवीं में साठ फीसदी से अधिक अंक है, उनको मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलता है। योजना के तहत उनके खातों में तीन साल तक प्रति वर्ष पांच-पांच हजार रुपए जमा होते हैं। बाड़मेर के पीजी कॉलेज में योजना के तहत ६०५ विद्यार्थियों ने आवेदन कर रखा है। इनको पांच हजार रुपए मिलने है, लेकिन इनमें से अब तक चार सौ जनों को ही छात्रवृत्ति मिल पाई है। पांच हजार की जगह तीन हजार- विद्यार्थियों के बैंक खाते में उक्त राशि जमा होती है। इस बार तीन हजार रुपए ही जमा हुए हैं जबकि योजना के अनुसार पांच हजार रुपए मिलने चाहिए। इसको ले...

बाड़मेर शहर में 17 नए पॉजिटिव केस, तंग गलियों में घुसा कोरोना

Image
बाड़मेर. कोरोना का संक्रमण शहर की तंग गलियों में घुस चुका है। सब्जी मंडी के बाद आसपास के क्षेत्रों में पॉजिटिव की संख्या बढऩे पर प्रशासन ने सतर्कता अधिक बरतनी शुरू कर दी है। ढाणी बाजार में बढ़ते संक्रमण ने चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र को पूरी तरह से आवाजाही को लेकर बंद करने के लिए एसडीएम ने आदेश जारी किए हैं। बाड़मेर जिले में बुधवार को कुल 23 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 17 बाड़मेर सिटी व एक सिणधरी का है। वहीं बालोतरा शहर के 4 व पाटोदी का एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। बाड़मेर शहर में संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सब्जी मंडी के बाद अब ढाणी बाजार में कोरोना पॉजिटिव लगातार सामने आ रहे हैं। --------- जिले में 31 कंटेनमेंट जोन सक्रिय बाड़मेर जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 171 कंटेनमेंट जोन अब तक बनाए गए है। जिनमें 142 के 28 दिन पूर्ण हो चुके हैं। इसके कारण अब केवल 31 जोन ही सक्रिय है। जिले में अब 305 केस एक्टिव बाड़मेर जिले में बुधवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार 1456 नमूनों की जांच रिपोर्ट पेंडिंग है। वहीं कुल 305 केस एक्टिव है। जबकि ...

कोरोना संक्रमण: लाइफ सेविंग के लिए अब हाईरिस्क ग्रुप पर फोकस

Image
बाड़मेर. गंभीर बीमारियों से पीडि़तों के कोरोना की चपेट में आने के बाद होने वाली मौतों को रोकने के लिए अब ऐेस मरीजों की जानकारी जुटाकर उनकी कोविड जांच करवाई जाएगी। जिससे समय पर उनका उपचार कर ऐसी स्थिति ही नहीं बने कि मरीज गंभीर स्थिति में पहुंचे। इसके लिए चिकित्सा विभाग मिशन लीसा के तहत बाड़मेर में सर्वे करवा रहा है। जिससे ऐसे लोगों का पता चल सकेगा, जो गंभीर बीमारियों से पीडि़त है। चिकित्सा विभाग सर्वे में गंभीर बीमारियों के पीडि़तों के साथ साठ साल से अधिक आयु के लोगों पर भी विशेष फोकस कर रहा है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का भी डेटा एकत्रित किया जा रहा है। सर्वे के दौरान ही लक्षण मिलने पर संबंधित की सैम्पलिंग की जाएगी। जिससे संक्रमण का पता चल सकेगा। इन बीमारियों के पीडि़तों पर विशेष ध्यान सर्वे में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, किडनी व हार्ट के मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इनकी पूरी जानकारी ली जा रही है। साथ ही कितने समय से बीमार है, कहीं हालत गंभीर तो नहीं है। इस तरह का डेटा लिया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी फोकस चिकित्सा विभाग गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर भ...

बाड़मेर: कोरोना के कुल केस 743, अब तक 21 हजार से अधिक की जांच

Image
बाड़मेर. कोरोना संक्रमण का खतरा थार में बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक कुल 743 केस सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक 21 हजार 548 नमूनों की जांच चिकित्सा विभाग करवा चुका है। जिले में मंगलवार को कुल 27 केस पॉजिटिव आए हैं। इनमें 20 बाड़मेर व 9 बालोतरा पीएमओ क्षेत्र के हैं। बाड़मेर शहर में कुल 19 पॉजिटिव मामले आए हैं। वहीं एक मामला सेड़वा ग्रामीण तथा 9 संक्रमित बालोतरा क्षेत्र में मिले हैं। शहर में पिछले दो दिनों से संक्रमितों कम मिल रहे थे, लेकिन मंगलवार को फिर एक दिन में 19 केस सामने आने पर चिंता बढ़ी है। रेलवे कर्मी व मेलनर्स संक्रमित बाड़मेर में मंगलवार को एक रेलवे कार्मिक व एक मेलनर्स पॉजिटिव मिले हैं। दोनों बाड़मेर शहर के रहने वाले हैं। मेलनर्स राजकीय अस्पताल के वार्ड में कार्यरत थे। वहीं रेलकर्मी स्पेशल सेवा के तहत ट्रेन से अजमेर गए थे। बाड़मेर लौटने पर उन्होंने जांच करवाई तो पॉजिटिव मिले। अब तक पांच की हो चुकी है मौत सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि बाड़मेर जिले में अब तक कोरोना जांच के लिए 21548 लोगों के नमूने लिए गए है। इसमें से 743 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हंै। जबकि पांच लोगों...

हेमाराम शुरू से नाराज, मदन ने बीच में रंग दिखाया, मानवेन्द्र का अलग चावल

Image
बाड़मेर. प्रदेश की राजनीति में आए भूचाल से रेगिस्तान भी अछूता नहीं है। मारवाड़ अशोक गहलोत का गढ़ है लेकिन सचिन पायलट ने इसमें सेंध में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। हेमारा उनके खुलकर साथ हो गए है,ऐसे में हेमाराम के साथ कितने विधायक जुड़ते है यह बड़ी बात हो गई है। गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी के जीतने के बाद उनको मंत्री बनाने के कयास सर्वाधिक थे। जिले से एक हरीश चौधरी को ही राजस्व मंत्री बनाया गया। हेमाराम का नंबर नहीं लगा। इससे हेमाराम नाराज हो गए थे और उनके समर्थकों ने इस नाराजगी को जयपुर पहुंचकर भी जाहिर किया। नाराज हेमाराम ने अपना इस्तीफा भी विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी तक पहुंचा दिया था लेकिन न तो इसको सार्वजनिक किया गया और न ही स्वीकार। खफा हुए हेमाराम कई दिनों तक विधानसभा में भी नहीं गए और न ही किसी बैठक में भी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इसकी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने इसको लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। हेमाराम को मनाने का प्रयास इस घटनाक्रम के करीब छह माह बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाड़मेर आए तब उत्तरलाई में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने हेमाराम के साथ विशेष मुलाकात करवाई जिस...

हेमाराम ने गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोला, बोले गहलोत बदलो, कांग्रेस बचाओ

Image
बाड़मेर पत्रिका. वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी खुलकर सचिन पायलट के साथ आए है तो उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को हेमाराम ने कहा कि अब पानी गले तक आ गया है, चुप नहीं रह सकते है। सरकार बड़ी नहीं है, संगठन बड़ा है। कांगे्रस को बचाना है तो नेतृत्व बदलना बहुत जरूरी है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव सचिन पायलट के नेतृत्व में जीता था और उन्हें दरकिनारकर गहलोत को मुख्यमंत्री बनाना गलत निर्णय था। फिर भी साथ दिया लेकिन अब गला भर गया है, चुप नहीं रह सकते। हेमाराम चौधरी ने कहा कि डेढ़ साल तक जहर का घूंट पिया है। कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे है। किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए है। रोजगान नहीं दिया ज रहा है। जब इनके पास जाते है तो एक ही कहते है आप सचिन पायलट के ग्रुप के हों। सचिन पायलट संगठन के प्रदेश अध्यक्ष है तो उनके साथ है। हेमाराम ने कहा कि हम 30 विधायक सचिन पायलट के साथ है और मजबूत है। हेमाराम ने तंज कसते हुए कहा कि उनके पास 106 विधायक है, तो उनके पास बहुमत है। फिर उन्हें होटल में विधायकों को कैद करने की जरुरत क्यों पड़ी? ख...

वाहन पर रेट्रो रिप्लेक्टर लगाना अनिवार्य, तभी मिलेगा फिटनेस प्रमाण-पत्र

Image
बाड़मेर. वाहन चालकों को अब वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र लेने से पहले वाहन पर रेट्रो रिप्लेक्टिव टेप लगवानी होगी। टेप लगाने के बाद एजेंसी की ओर से इसका प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद परिवहन कार्यालय की ओर से वाहन को फिटनेस प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दरअसल सरकार की ओर से रात में होने वाले हादसों को रोकने के लिए वाहनों पर रिप्लेक्टकर की अनिवार्यता को लागू किया गया है। ऐसे लगेंगे वाहन पर रिप्लेक्टर परिवहन वाहनों के आगे की ओर से सफेद व पीछे की ओर लाल रंग की परवर्ती टेप वाहन की साइज के अनुसार लगाई जाएगी। 3.5 टन से अधिक व 7.5 टन से कम भार वाहनों पर न्यूनतम 20 मिलीलीटर चौड़ाई की टेप लगेगी। वहीं 7.5 टन से अधिक भार वाहन पर 50 मिलीलीटर चौड़ाई की टेप लगेगी। वाहन के पीछे आउटलाइन टेप लगेगी। 3 प्रमाण पत्र होंगे जारी वाहन पर रिप्लेटक्टर लगाने के दौरान सम्बधित डीलर की ओर से 3 प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। जिसमें वाहन के नंबर आदि की जानकारी अंकित होगी। जिसकी एक कॉपी सम्बधित एजेंसी, दूसरी वाहन मालिक व तीसरी परिवहन कार्यालय में जमा रहेगी। इसके बाद कार्यालय की ओर से वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जा...

वाहन पर रेट्रो रिप्लेक्टर लगाना अनिवार्य, तभी मिलेगा फिटनेस प्रमाण-पत्र

Image
बाड़मेर. वाहन चालकों को अब वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र लेने से पहले वाहन पर रेट्रो रिप्लेक्टिव टेप लगवानी होगी। टेप लगाने के बाद एजेंसी की ओर से इसका प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद परिवहन कार्यालय की ओर से वाहन को फिटनेस प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दरअसल सरकार की ओर से रात में होने वाले हादसों को रोकने के लिए वाहनों पर रिप्लेक्टकर की अनिवार्यता को लागू किया गया है। ऐसे लगेंगे वाहन पर रिप्लेक्टर परिवहन वाहनों के आगे की ओर से सफेद व पीछे की ओर लाल रंग की परवर्ती टेप वाहन की साइज के अनुसार लगाई जाएगी। 3.5 टन से अधिक व 7.5 टन से कम भार वाहनों पर न्यूनतम 20 मिलीलीटर चौड़ाई की टेप लगेगी। वहीं 7.5 टन से अधिक भार वाहन पर 50 मिलीलीटर चौड़ाई की टेप लगेगी। वाहन के पीछे आउटलाइन टेप लगेगी। 3 प्रमाण पत्र होंगे जारी वाहन पर रिप्लेटक्टर लगाने के दौरान सम्बधित डीलर की ओर से 3 प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। जिसमें वाहन के नंबर आदि की जानकारी अंकित होगी। जिसकी एक कॉपी सम्बधित एजेंसी, दूसरी वाहन मालिक व तीसरी परिवहन कार्यालय में जमा रहेगी। इसके बाद कार्यालय की ओर से वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जा...

बाड़मेर शहर में मिले 12 संक्रमित, एडीएम के निजी सहायक की रिपोर्ट पॉजिटिव

Image
बाड़मेर. कलक्ट्रेट में संक्रमितों का अंाकड़ा बढ़ता जा रहा है। राजस्व शाखा के बाद अब पास में बैठने वाले एडीएम के पीए की रिपोर्ट भी सोमवार को पॉजिटिव आई है। ऐसे में कलक्ट्रेट में भी संक्रमण फैल रहा है। वहीं बाड़मेर शहर में सोमवार को 12 संक्रमित सहित पीएमओ क्षेत्र में कुल 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें दो ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इधर अधिकारियों ने सोमवार को शहर के ऐसे क्षेत्र का दौरा किया, जहां पर पॉजिटिव को होम क्वारंटीन किया गया है। बाड़मेर शहर में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 150 से अधिक हो चुका है। वहीं जिले में सोमवार को 700 को पार कर गया। शहर का काफी बड़ा भाग संक्रमण की चपेट में आ चुका है। काफी समय से सरकारी कार्यालयों में कोरोना नहीं था। अब कलक्ट्रेट तक पहुंचने से चिंता बढ़ी है। कुल 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है बाड़मेर पीएमओ क्षेत्र में कुल 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से दो ग्रामीण व 12 संक्रमित बाड़मेर शहर के अलग-अलग मोहल्लों के हैं। डॉ. बीएल मंसूरिया, पीएमओ बाड़मेर बाड़मेर: कहां कितने पॉजिटिव जटियों का वास: 2 राय कालोनी: 2 कल्याणपुरा: 2 महावीर नगर: 3 खागल मोहल्ला...

बाड़मेर: कोरोना से पांचवी मौत, पॉजिटिव बढ़कर पहुंचे 700 के पास

Image
बाड़मेर. कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा जिले में रविवार को 700 के पास पहुंच गया। बढ़ता संक्रमण नए गांव व कस्बों में फैलता नजर आ रहा है। जिले में लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। बाड़मेर शहर में भी कोरोना गली-मोहल्लों में फैल चुका है। उधर बालोतरा में कोरोना पॉजिटिव एक युवक की मौत हो गई। कोरोना का कहर के साथ जिले में रविवार को एक पॉजिटिव युवक की मौत हो गई। बालोतरा क्षेत्र का निवासी युवक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। वहीं पॉजिटिव की संख्या भी बालोतरा शहर में एक बार फिर से बढऩे लगी है। 79 नमूनों की नहीं आई रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि कोविड -19 की रविवार को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर की शाम की रिपोर्ट में 536 नमूने की रिपोर्ट निगेटिव तथा कोई पॉजिटिव नहीं आया। वहीं 79 सैम्पल की रिपोर्ट बकाया है। इनके देर रात तक आने की संभावना है। सैम्पलिंग की रफ्तार बढ़ी बाड़मेर जिले में अब नमूनों की रफ्तार बढ़ती जा ही है। कोरोना लैब में जांच की क्षमता भी अब 1000 तक पहुंच चुकी है। इसके चलते रोजाना 400-500 लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं। अब तक 21000 से अधिक...

बाड़मेर: कोरोना से पांचवी मौत, पॉजिटिव बढ़कर पहुंचे 700 के पास

Image
बाड़मेर. कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा जिले में रविवार को 700 के पास पहुंच गया। बढ़ता संक्रमण नए गांव व कस्बों में फैलता नजर आ रहा है। जिले में लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। बाड़मेर शहर में भी कोरोना गली-मोहल्लों में फैल चुका है। उधर बालोतरा में कोरोना पॉजिटिव एक युवक की मौत हो गई। कोरोना का कहर के साथ जिले में रविवार को एक पॉजिटिव युवक की मौत हो गई। बालोतरा क्षेत्र का निवासी युवक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। वहीं पॉजिटिव की संख्या भी बालोतरा शहर में एक बार फिर से बढऩे लगी है। 79 नमूनों की नहीं आई रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि कोविड -19 की रविवार को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर की शाम की रिपोर्ट में 536 नमूने की रिपोर्ट निगेटिव तथा कोई पॉजिटिव नहीं आया। वहीं 79 सैम्पल की रिपोर्ट बकाया है। इनके देर रात तक आने की संभावना है। कहां कितने पॉजिटिव बालोतरा शहर:15 कनाना: 8 source https://www.patrika.com/barmer-news/covid-positive-death-6264694/