Posts

Showing posts from August, 2021

जिम्मेदारों की बेपरवाही या अभिभावकों की बेरुखी, बालिकाओं को छात्रवृत्ति का नुकसान

Image
बाड़मेर. जिले के सरकारी विद्यालयों में सैकड़ों संस्था प्रधानों की बेपरवाही मानी जाए या फिर अभिभावकों की बेरुखी, कारण चाहे जो भी इसका खामियाजा एेसी प्रतिभावान बालिकाओं को भुगतना पड़ रहा है जो स्कू  टी पाने की योग्यता रखती है और छात्रवृत्ति का हक। जरूरत है तो बस इतनी की संस्था प्रधान कागज खंगाले और एेसी बालिकाओं के परिजन को सूचना देेकर आवश्यक कागजात तैयार करवा दे लेकिन जिले में एेसा नहीं हो रहा। इसके चलते पिछले सात साल में कई बालिकाएं स्कू  टी पर सवार नहीं हो पाई तो कइयों छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली।राज्य सरकार की महत्ती योजनाआें में बाड़मेर की छात्राओं को वंचित रहना पड़ रहा है। आर्थिक पिछड़ा वर्ग की बालिकाओं के लिए बनी डॉ. अम्बेडकर उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ग्यारहवीं-बारहवीं की उक्त वर्ग की बालिकाएं जिनके परिवार की मासिक आय एक लाख रुपए से कम है, उनको हर साल १६०० रुपए मिलते हैं। वहीं, कालीबाई भील मेधावी बालिका छात्रवृत्ति योजना में प्रत्येक जिले में ५१ बालिकाओं को स्कू  टी दी जाती है। इसमें भी आर्थिक पिछड़ा वर्ग की बालिकाओं को दस स्कू  टी मिलती है लेकिन जिले से एक भी आव...

पूरक परीक्षा का नहीं परिणाम, दे दिया मौका

Image
बाड़मेर. बीएसटीसी (प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा ) परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में गजब की उलझन नजर आ रही है। प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा २ सितम्बर को है और २८ तक आवेदन ही जमा हुए। इतना ही नहीं द्वितीय वर्ष पूरक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को एक दिन पहले निर्देश दिए कि वे इस परीक्षा में आवेदन कर दें यदि पूरक उत्तीर्ण हुए तो परीक्षा नहीं देनी होगी और अनुत्तीर्ण हुए तो एक मौका मिल जाएगा। वहीं, सेंटर भी मूल जिले में मिलना है जिसको लेकर भी परीक्षार्थी उधेड़बून में है कि उन्हें कब पता चलेगा कि उनका परीक्षा केन्द्र कहां है। गौरतलब है कि पूर्व में बीएसटीसी के नाम से जाना जाता है जिसे अब प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा ( डीएलएड) के नाम से जाना जाता है। कोरोना का असर कम होने के बाद अब विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन आरम्भ हो रहा है। एेसे में बीएसटीसी परीक्षा भी होनेवाली है जिसको लेकर विद्यार्थियों के समझ ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई है। बीएसटीसी के आवेदन को लेकर २८ अगस्त आखिरी तारीख थी जिससे पहले सर्वर की समस्या से विद्यार्थी रू-ब-रू हुए। काफी भागदौड़ के बा...

रिफाइनरी के गांव की महिला सरपंच ने बदली सूरत

Image
- पचपदरा/बाड़मेर. बाड़मेर जिले का संाभरा गांव रिफाइनरी के चलते विश्व के नक्शे कदम पर दर्ज है। प्रदेश की पहली रिफाइनरी का निर्माण यहां हो रहा है। सिर्फ रिफाइनरी के कारण ही नहीं गांव की महिला सरपंच लीला हुड्डा की सक्रिया से बदल की गांवों की सूरत ने भी इस गांव को प्रसिद्ध किया है। पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में सरपंच लीला हुड्डा ने ग्राम पंचायत क्षेत्र के दो विद्यालयों को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करवाया। इसके अलावा करीब छह किलोमीटर कलावा गांव से सांभरा तक पानी की लाइन बिछवा गांव में मीठे पानी की आपूर्ति शुरू करवाई। सरपंच ने खेल मैदान, श्मशान घाट के लिए 15 बीघा जमीन आवंटित करवाई। पिछले दिनों सरपंच ने राजस्व विभाग को प्रस्ताव भिजवा सांभरा में पटवार मंडल भी शुरु करवा दिया। लीला हुड्डा ने सरपंच निर्वाचित होने के खंडहर हुए पंचायत कार्यालय का जीर्णोद्धार करवा कॉरपोरेट कार्यालय जैसा बना दिया। 10वीं कक्षा तक पढ़ी लिखी लीला हुड्डा खुद पंचायत के कामकाज संभालती है, हर सरकारी दस्तावेज को बारीकी से देख समझती भी है। लीला हुड्डा बताती है, घर घर पानी के कनेक्शन करवाने का बड़ा सपना है...

महिला सरपंच ने बदली गांव की फिजा, पानी-सडक़ और स्कू  ल की मिली सुविधा

Image
पचपदरा/बाड़मेर. ये है बाड़मेर जिले के पाटोदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सांभरा। वर्ष 2020 में सम्पन्न हुए पंचायतीराज चुनावों में निर्वाचित हुई महिला सरपंच लीला हुड्डा के प्रयासों ने मानो गांव की फिजां ही बदल डाली। प्रदेश की पहली रिफाइनरी का निर्माण भी सांभरा ग्राम पंचायत की जमीन में किया जा रहा है। यह वहीं सांभरा गांव है, जिसमें पहले बबूल की झाडिय़ों के सिवाय कुछ भी नहीं था। लोगों को पीने का पानी लाने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। गांव के बच्चों को आठवीं और दसवीं कक्षा पास कर मजबूरन स्कूल छोडऩा पड़ता था। पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में सरपंच लीला हुड्डा ने ग्राम पंचायत क्षेत्र के दो विद्यालयों को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करवाया। इसके अलावा करीब छह किलोमीटर कलावा गांव से सांभरा तक पानी की लाइन बिछवा गांव में मीठे पानी की आपूर्ति शुरू करवाई। सरपंच ने खेल मैदान, श्मशान घाट के लिए 15 बीघा जमीन आवंटित करवाई। पिछले दिनों सरपंच ने राजस्व विभाग को प्रस्ताव भिजवा सांभरा में पटवार मंडल भी शुरु करवा दिया। लीला हुड्डा ने सरपंच निर्वाचित होने के खंडहर हुए पंचायत का...

प्रीडीएलएड परीक्षा में 1650 अनुपस्थित, एक अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ भागी

Image
बाड़मेर. प्री प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा (प्रीडीएलडल ) परीक्षा जिले के 94 परीक्षा केन्द्रों पर मंगलवार को आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान बाड़मेर शहर के एक केन्द्र से परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ भाग गई जिसके खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। वहीं,1650 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत ने बताया कि बाड़मेर, बालोतरा शहर सहित विभिन्न कस्बों के 94 राजकीय विद्यालय, कॉलेज आदि में परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में परीक्षा के लिए 17023 आवेदन जमा हुए थे जिसमें से 15373 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। 1650ने परीक्षा नहीं दी। बाड़मेर शहर के रेलवे कुआ नम्बर तीन विद्यालय में एक महिला अभ्यर्थी परीक्षा देने बैठी लेकिन कुछ देर बाद ही वह पेपर, प्रवेश पत्र आदि छोड़ कर चली गई। परीक्षा समाप्ति तक वह वापिस नहीं आई जिस पर संस्था प्रधान ने उसके खिलाफ थाने में एवजी होने का मामला दर्ज करवाया। सहायक निदेशक जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय बाड़मेर नरसिंगप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन में पुलिस, प्रशासन व चिकित्सा विभाग का सहयोग रहा...

संभागीय आयुक्त ने दी मानवता की मिसाल, कैसे पढि़ए पूरा समाचार

Image
बालोतरा . संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने मंगलवार को मानवता का परिचय देते हुए बीमार चालक को चिकित्सालय पहुंचाया वहीं इसके स्वस्थ नहीं होने तक खड़े रहे। 2 घंटे के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर वे इसे लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बाड़मेर में विभिन्न बैठकों व कार्यक्रमों में शामिल होकर शाम को संभागीय आयुक्त डॉ.राजेश शर्मा जोधपुर के लिए वापस लौट रहे थे। इस दौरान पचपदरा से करीब 15 किलोमीटर पहले गाड़ी चला रहे चालक महेंद्र सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। इस पर उन्होंने गाड़ी रुकवा कर इसकी देखभाल की, वहीं से पीछे की सीट पर लेटा कर स्वयं वाहन चलाकर नजदीक के चिकित्सालय पचपदरा पहुंचे। चिकित्सक ने चालक का प्राथमिक उपचार किया। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर इसके बाद वे इसे लेकर बालोतरा राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। स्वयं की निगरानी में चिकित्सकों से उपचार करवाया। उपचार के दौरान संभागीय आयुक्त, उपखंड अधिकारी नरेश सोनी पैरों पर खड़े रहे। चालक के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार होने पर वे इसे लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुए। source https://www.patrika.com/barmer-news/divi...

शहर के सौंदर्यीकरण पर अवैध कब्जे, जिम्मेदार अनजान! जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर । शहर में बढ़ता अतिक्रमण सौंदर्यीकरण पर पानी फर रहा है। नगर परिषद की टीम सड़क मार्गो व डिवाडर से जैसे-तैसे अतिक्रमण हटाता है, उसके बाद फिर से वहां अतिक्रमण हो जाते है। यहां शहर में सौंदर्यकरण के लिए बने डिवाडर व फुटपाथ पर व्यापारियों ने अतिक्रमण कर दिए है, ऐसे में शहर में सौंदर्यीकरण पर धबा लग गया है। नगर परिषद क्षेत्र के रॉय कॉलोनी रोड़, जिला अस्पताल, चौहटन रोड़, कॉलेज रोड़, चौहटन चौराहा पर डिवाडर का निर्माण शहर के सौंदर्यकरण के लिए बनाया गया है, लेकिन व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बोर्ड लगाकर अवैध कब्जा कर दिया गया है, लेकिन जिम्मेदार नगर परिषद अवैध कब्जों को लेकर अनभिज्ञ नजर आ रही है। रॉय कॉलोनी रोड़ का ढक गया डिवाडर जिला कलक्टर आवास से पांच बत्ती चौराहे तक डिवाडर का निर्माण किया गया है, यहां कलक्टर आवास से पांच बत्ती तक सैकड़ो अतिक्रमण हो गए है,अतिक्रमियों ने डिवाडर को पूरी तरह ढक लिया है। सैकड़ो बोर्ड नगर परिषद के सौंदर्यीकरण के लिए धब्बा बन गए है। इसके अलावा राजकीय अस्पताल के पास भी फुटपाथ पर अतिक्रमण हो गए है। फुटपाथ पर कब्जा शहर के स्टेशन रोड़ पर व्यापा...

मंत्री जी बोले-मैं गुनाहगार तो फांसी हो जाए, आखिर क्या था मामला देखे पूरा वीडियो

Image
बाड़मेर. राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल और वर्तमान में प्रदेश के राजस्वमंत्री का बहुचर्चित कमलेश एनकाउंटर मामले में नाम आने पर गुस्सा फूट गया। पूर्व जिला प्रमुख लाधुराम बिश्नोई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा कि उनको बदनाम किया जा रहा है यदि वे इस काउंटर में शामिल है तो फिर फांसी पर चढ़ा दिया जाए। दरअसल उन्होंने मंच से कहा कि कमलेश प्रजापत मामले में अगर गुनाहगार हूं और मुझे फांसी हो जाए तो अफसोस मत करना, लेकिन हरीश गलत नहीं है। किन ताकतों ने किस मकसद से मुझे बदनाम करने का प्रयास किया, उन सब का आकलन करने की अपील करता हूं। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंच से अपने विरोधियों को निशाना साधते हुए कहा कि कमलेश एनकांउटर के बाद राजस्थान सरकार की अनुशंषा से सीबीआइ जांच शुरू हुई, लेकिन कुछ मेरे मित्र हैं जिनमें अपनी बात समाज के सामने सीधी रखने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने दूसरे लोगों को आगे करने के साथ-साथ उनका उपयोग भी किया। जब कमलेश प्रजापत एनकांउटर जांच के बाद दूध-दूध और पानी का पानी होगा, तब अगर हरीश गलत है तो जेल जाएगा और गलत न...

आर्थिक पिछड़ी बालिकाओं की ‘स्कू  टी’ पर बेरुखी का ‘ब्रेक’

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. आर्थिक पिछड़ा वर्ग की बालिकाओं को मिलने वाली स्कू  टी पर बेरुखी का ब्रेक लगता नजर आ रहा है। योजना के तहत बारहवीं उत्तीर्ण उक्त वर्ग की बालिकाओं में से जिले की दस बालिकाओं को कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कू  टी योजना का लाभ मिलना है लेकिन जिले से अभी तक एक भी आवेदन नहीं हुआ है। एेसे में जबकि एक दिन बाद ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है, इस वर्ग की बालिकाओं में हाथों स्कू  टी आने की उम्मीद कम हो रही है। खास बात यह है कि जिले में सभी वर्गों के लिए ५१ स्कू  टी मिलनी है जिसको लेकर १८८ आवेदन आ चुके हैं, जिसमें से आर्थिक पिछड़ा वर्ग की बालिका का एक भी आवेदन नहीं है। जरूरत है तो बस इतनी कि संबंधित विभाग इसका प्रचार-प्रसार करे लेकिन जिले में एेसा नहीं होने से आर्थिक पिछड़ा वर्ग की बालिकाओं को लाभ नहीं मिल रहा। मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा के तहत कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कू  टी योजना २०२० आरम्भ की। योजना के तहत प्रदेश के राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में बारहवीं उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को इसका निर्धारित योग्यता हेोन पर वरीयता के आधार पर फायदा मिलता है। जिसमें से ४० फीसदी ...

एक सरकारी सेवा जिसमें नहीं सेवानिवृत्ति

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति की आयु निर्धारित है, यहां तक की सेवानिवृत्ति के बाद संविदा पर लगे कार्मिकों की आयु सीमा भी तय कर रखी है लेकिन सरकारी रसोड़ा संभालने वाली कुक कम हैल्पर की सेवानिवृत्ति कब होगी यह तय नहीं है। इस पर जिले में साठ से अधिक आयु की 520 महिलाएं सरकारी रसोड़ा संभाल रही है जिसमें से करीब नब्बे महिलाएं तो सत्तर के पार है तो कई अस्सी से अधिक आयु की है। महिलाएं जरूरत की बात कह कर कुक कम हैल्पर का कम छोड़ नहीं रही और स्कू  ल प्रबंधन हटाने का कोई नियम नहीं होने पर उनको हटा नहीं पा रहा है। उम्र के आखिरी पड़ाव में सरकारी स्कू  लों में मिड डे मील के तहत बनने वाले भोजन को बनाने का जिम्मा सैकड़ों महिलाएं संभाल रही है। सीमावर्ती बाड़मेर जिले की बात की जाए तो यहां प्राथमिक स्तर के २ लाख ८४ हजार २४९ बच्चों के लिए खाना बनाने का जिम्मा ५ हजार ७३१ कुक कम हैल्पर के पास है जबकि उच्च प्राथमिक स्तर में मिड डे मील का फायदा १ लाख ३१ हजार ८०२ बच्चों को हो रहा है जिनको जीमाने की जिम्मेदारी ८ हजार १८५ कुक कम हैल्पर महिलाओं की है। इन महिलाओं में से ५२० महिलाएं अब साठ साल...

बाड़मेर-जैसलमेर में टिड्डी नियंत्रण कैसे संभव हुआ, अर्जेंटीना से देखने आ रही है टीम

Image
बाड़मेर। बाड़मेर-जैसलमेर के किसानों ने जिस तरह से टिड्डी नियंत्रण में भूमिका निभाई उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का अर्जेंटीना का शीर्ष मण्डल अब बाड़मेर में देखने व सर्वे करने के लिए आ रहा है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि बाड़मेर- जैसलमेर के किसानों ने 50 लाख से ज्यादा स्वयं के पैसे लगाकर टिड्डी को खत्म किया। किसानों ने खुद की कमाई से पाउडर बनाकर उससे टिड्डी पर रोकथाम किया। यह एक तरह की व्यवस्था लागू थी कि टिड्डी नियंत्रण सिर्फ दिन में हो सकता है, इसमें परिवर्तन लेकर आए। उस नतीजे को आज पूरी दुनिया देख रही है। बाड़मेर-जैसलमेर के किसानों ने टिड्डी नियंत्रण कर पूरी दुनिया में उदाहरण प्रस्तुत किया। किसानों के बेहतरीन योगदान के कारण आज दुनिया देखने आ रही है। कृषि विभाग की टीम पहुंची भारत टिड्डी दल से परेशान अर्जेंटीना बाड़मेर-जैसलमेर के किसानों से बचाव के तरीके सीखेगा। अर्जेंटीना से कृषि विभाग के अधिकारियों का एक दल भारत पहुंचा है। यह दल पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर है। यह टीम राजस्व मंत्री हरीश चौधरी से टिड्डी नियंत्रण के लिए चलाए गए अभियान के बारे में जानकारी लेगा।...

बाड़मेर : रुपए लेने व्यापारी को घर बुलाया, फिर बंधक बनाकर मांगी 70 लाख की फिरौती, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर. शहर के व्यापारी को उधारी के रुपए देने के लिए घर बुलाकर मारपीट के बाद बंधक बनाकर 70 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में सदर थाना पुलिस ने रविवार देररात पर्दाफाश कर बंधक व्यापारी को छुड़ाने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने के अनुसार हाई स्कूल रोड़ निवासी मनोजकुमार पुत्र डाउराम ने रिपोर्ट पेश कर मामला दर्ज करवाया कि भाई धनश्याम उधारी के लिए रुपए लेने रामनगर स्थित हीराराम के बुलाए पर उसके घर गया। जहां हीराराम व उसकी पत्नी ने मारपीट के बाद कमरे में बंधक बना लिया है। साथ ही 70 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे है। रुपए नहीं देने पर बलात्कार के मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीमों का गठन कर आरोपी हीराराम पुत्र चैनाराम व उसकी पत्नी अणसीदेवी निवासी रामदेरिया हॉल रामनगर गिरफ्तार कर बंधक किए व्यापारी को छुड़ाने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई डिप्टी आनंदसिंह राजपुरोहित, कार्यवाहक सदर थानाधिकारी लीलसिंह भाटी के नेतृत्व में हुई। फोन कर बुलाया, फिर दबोचा पुलिस ने बताया कि पीडि़त मनोजकुमार रविवार शाम सदर थाना पुलिस पह...

ढाई साल की बेटी ने भरा पहला पांव, नम हो गई मां की आंखें

Image
बाड़मेर. दिव्यांग पैदा हुई ढाई साल की बच्ची चंचल अब अपने दोनों पैरों पर खड़ी हो सकेगी और चल भी पाएगी। बाड़मेर में आयोजित विकलांग सहायता शिविर चंचल के लिए वरदान साबित हुआ है। जन्म से एक पांव के साथ चंचल के जीवन में संघर्ष ही दिख रहा था। लेकिन भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बाड़मेर और बाड़मेर जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान आयोजित निशुल्क विकलांग शिविर में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के दक्ष तकनीशियन गोविंद शर्मा ने ढाई साल की बालिका के एक पांव लगातार उसे चलने की हिम्मत के साथ ताकत भी दे दी। मां के चेहरे पर दिखे संतोष के भाव शाखा अध्यक्ष किशोर शर्मा बताते हैं कि बालिका को कृत्रिम पांव लगने पर बालिका द्वारा उठाया गया पहले कदम ने मां दरिया की आंखों को सजल कर दिया। उसके चेहरे पर संतोष और आशा के भाव के साथ ही वह हर किसी को आभार प्रकट करती नजर आई। आत्मनिर्भरता का उद्देश्य हुआ पूरा बाड़मेर जन सेवा समिति के ओम प्रकाश मेहता का कहना है कि शिविर दिव्यांगों की सेवा के लिए ही नहीं अपितु समाज की मुख्य धारा से जुडऩे और आत्म निर्भरता के लिय प्रेरित करने के उद्देश्य को लेकर किया गया। भ...

गहलोत सरकार के मंत्री बोले- मैं गलत तो दे मुझे सजा, बदनाम नहीं करें

Image
बाड़मेर. राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बाड़मेर के बहुचर्चित कमलेश एनकाउंटर मामले में खुद का नाम घसीते जाने पर रविवार को सावर्जनिक मंच से घोषणा की सीबीआइ जांच के बाद उनको नाम इस मामले में सामने आए तो उनको सजा दी जाए। उन्होंने यहां तक कहा कि उनको फांसी दे दी जाए। मौका था विश्नोई समाज की ओर से जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह व पूर्व जिला प्रमुख लाधुराम की जयंती पर कार्यक्रम। उन्होंने कहा कि कमलेश प्रजापत मामले में अगर गुनाहगार हूं और मुझे फांसी हो जाए तो अफसोस मत करना, लेकिन हरीश गलत नहीं है। किन ताकतों ने किस मकसद से मुझे बदनाम करने का प्रयास किया, उन सब का आकलन करने की अपील करता हूं। कमलेश एनकांउटर के बाद राजस्थान सरकार की अनुशंषा से सीबीआइ जांच शुरू हुई, लेकिन कुछ मेरे मित्र हैं जिनमें अपनी बात समाज के सामने सीधी रखने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने दूसरे लोगों को आगे करने के साथ-साथ उनका उपयोग भी किया। जब कमलेश प्रजापत एनकांउटर जांच के बाद दूध-दूध और पानी का पानी होगा, तब अगर हरीश गलत है तो जेल जाएगा और गलत नहीं है और बरी होता है तो इस विवाद के पीछे जो कोई भी ताकतें हैं, उन...

जहां जीते वहां अजय कैसे रहें इस पर करें ंिचंतन- चन्द्रशेखर

Image
बाड़मेर. भाजपा बाड़मेर की वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय होटल में रविवार को संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य निश्चित है। यह चुनावी नहीं संगठनात्मक बैठक है। हमें निरंतर कार्य करते रहना है। हमारे मन में विधानसभा जीत के अनुसार कार्य करने का है जिसके लिए हमें पंच, सरपंच, पार्षद, चेयरमैन, प्रमुख बोर्ड तथा निगमों के अध्यक्ष, सोसायटी के अध्यक्ष विधायक सांसद सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को यह लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कमल का फूल ही हमारा प्रत्याशी है। पार्टी की संपूर्णता के बारे में विचार कर कार्य करना चाहिए। चंद्रशेखर ने कहा कि हम कार्यक्रम के लिए प्रवास करते हैं जबकि प्रवास सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जहां पार्टी नहीं पहुंची है वहां कैसे पहुंचे जहां पहुंची वहां कैसे जीते तथा जहां जीते वहां अजय कैसे बने, इस पर कार्यकर्ताओं को चिंतन करना चाहिए। उन्होंने जिला मंडल तथा बूथ स्तर पर नियमित बैठकें करने के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी तथा अपने जिले में भी कार्य पद्धति के वि...

रेस्क्यू सेंटर के अभाव में दम तोड़ रहे वन्यजीव, तीस किमी की दूरी पड़ रही भारी

Image
पादरू . राज्य पशु चिंकारा, हरिण और राज्य पक्षी मोर की धरा में फैले पादरू क्षेत्र में इनकी सुरक्षा व्यवस्था तो दूर समय पर इलाज का भी प्रबंध सरकार ने नहीं किया है। पादरू, मिठौडा, धनवा, दाखां, सिणधरी सडक़ मार्ग के आसपास सैकड़ों वन्यजीव विचरण करते वक्त वाहनों की चपेट में आने से घायल हो जाते हैं। एेसे में लोग वनविभाग को जानकारी देते हैं लेकिन यहां रेस्क्यूसेंटर नहीं होने पर इलाज के अभाव वन्यजीव दम तोड़ देते हैं। मिठौड़ा, धनवा, खारा फांटा, सिणधरी सडक़ के आसपास क्षेत्र में हर दिन हादसों में वनजीव घायल होते हैं, लेकिन आसपास रेस्क्यू सेंटर नहीं होने व इलाज के लिए सिणधरी रेस्क्यू सेंटर ले जाते हैं तब तक वन्य जीव दम तोड़ देते हैं। वन्यजीव प्रेमी श्रीराम विश्नोई ने बताया कि पादरू, मिठौड़ा, धनवा आदि गांवों में वन्यजीवों की संख्या सैकड़ों में होने के बावजूद वन विभाग की ओर से रेस्क्यू सेंटर नहीं खोला गया है। नरेंद्र ढाका ने वन एवं पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर बताया कि घायल वन्यजीवों का उपचार नहीं होने के कारण वन्यजीव प्रेमियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओम प्रकाश मांजु ने बताया कि पादरू स...

निशुल्क पशुचिकित्सा मोबाइल वैन दे रही पशुपालकों को राहत

Image
बाड़मेर. श्योर बाड़मेर की ओर से केयर्न फाउंडेशन के सौजन्य से संचालित डेयरी विकास एवं पशुपालन परियोजना के तहत सेवाएं दे रही पशु चिकित्सा मोबाइल वैन पशुओं का इलाज कर पशुपालकों को राहत दे रही है। कार्यक्रम प्रबंधक हनुमान राम चौधरी ने बताया कि 09 अक्टूबर 2019 से परियोजना क्षेत्र के 36 गावों में माह में मोबाइल वैन दो बार सेवाएं प्रदान कर रही हैं, जिसमें पशु चिकित्सक, पशुधन सहायक के साथ ही पर्याप्त दवाइयां निशुल्क उपलब्ध रहती है। मोबाइल पशु चिकित्सा बैन प्रभारी एवं पशु चिकित्सक डॉ. रामेश्वर चौधरी ने बताया कि प्रति दिवस निर्धारित तय रूट के अनुसार 3 गांवों में पशु चिकित्सा एवं जांच की सेवाएं दे रहे हैं। पशुधन सहायक बाबूराम ने बताया कि पशुपालक जागरूक एवं सशक्त होने लगे हैं तथा अन्य दिनों में भी पशुओं के उपचार एवं रखरखाव के लिए सुझाव लेकर लाभान्वित हो रहे हैं। बाबूलाल बिश्नोई, सहायक परियोजना समन्वयक माला राम गोदारा, सुपरवाइजर सोनाराम चौधरी भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। source https://www.patrika.com/barmer-news/relief-to-cattle-owners-giving-free-veterinary-mobile-van-7037508/

कर्मचारी कॉलोनी बलदेव नगर में हुआ दीप यज्ञगायत्री यज्ञ की बताई महत्ता

Image
, बाड़मेर. गायत्री परिवार बाड़मेर की ओर से गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही दीप यज्ञ शृंखला के अंतर्गत स्थानीय कर्मचारी कॉलोनी, बलदेव नगर में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन दुर्गसिंह सोढा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय की समस्याओं का समाधान गायत्री मंत्र और यज्ञ में समाहित है। गायत्री मंत्र सद्बुद्धि की प्रेरणा देता है और यज्ञ त्याग और तितिक्षा की प्रेरणा देता है। गायत्री मंत्र में परमेश्वर से सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई है जब सद्बुद्धि आती है तो दुर्बुद्धि भाग जाती है परिणाम स्वरूप शाश्वत चिरस्थायी शांति का साम्राज्य स्थापित होता है। सारा विश्व एक राष्ट्र बन जाएगा, सारे विश्व का एक ध्वज और एक संविधान होगा। प्रत्येक मनुष्य में देवत्व का जागरण होगा और स्वर्ग जैसी कल्पना धरती पर साकार होगी । उन्होंने कहा कि उद्देश्यों की पूर्तिके लिए गायत्री परिवार घर-घर गायत्री और यज्ञ जैसी पुनीत परंपराएं प्रारंभ करवा रहा है। कार्यक्रम के प्रारंभ में युग संगीत प्रज्ञा गीतों की प्रस्...

अब भागदौड़ की जरूरत नहीं, बिना रिप्लेसमेंट ब्लड बैंक से मिल रहा मरीजों को रक्त

Image
बाड़मेर. स्वैच्छिक रक्तदाताओं के लगातार सहयोग से बाड़मेर के राजकीय अस्पताल की ब्लड बैंक को रक्त बड़ी मात्रा में उपलब्ध हो रहा है। इसका फायदा यह हो रहा है कि मरीजों को अब रिप्लेसमेंट देने की जरूरत नहीं रही है। बैंक से बिना रिप्लसेमेंट भी जरूरतमंद मरीजों को रक्त मिल रहा है। इससे मरीजों के साथ उनके परिजनों की परेशानी खत्म हो गई है। ब्लड बैंक में पूर्व में जरूरत होने पर खून के बदल में रिप्लेसमेंट देना पड़ता था। जिसके कारण मरीजों को पहले रक्तदाता ढूंढना पड़ता था। इसके कारण दूर-दूराज से ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को दिक्कत होती थी। परिजन कई बार निराश हो जाते थे कि रक्तदाता नहीं मिला तो खून कहां से लाएंगे। यह स्थिति परिजनों के साथ मरीजों के जीवन पर भी भारी पड़ती थी। अब उपलब्धता का बना हुआ है सिलसिला अस्पताल में रक्त की कमी को लेकर पत्रिका के समाचार अभियान के बाद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुए। इसके चलते ब्लड बैंक में स्थिति यह हो गई कि क्षमता से अधिक रक्त उपलब्ध हो गया। इसके बाद भी बैंक से खपत के बाद भी लगातार शिविरों के चलते ब्लड की उपलब्धता लगातार बनी हुई है। जिसके चलते बैंक अब क...

बाड़मेर डिपो कमाई में अव्वल, जोधपुर जोन में सबसे आगे

Image
बाड़मेर. रोडवेज के जोधपुर जोन का बाड़मेर डिपो कमाई करने में सबसे आगे रहा है। मुख्यालय ने जुलाई महीने में प्रति बस प्रतिदिन सबसे अधिक राजस्व प्राप्त करने पर बाड़मेर डिपो को 'जोनल डिपो ऑफ द मन्थÓ घोषित किया है। बाड़मेर डिपो ने जुलाई महीने में प्रति बस रोजाना 13320 रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। जोधपुर जोन में जोधपुर के अलावा पाली, फलोदी, जालोर, आबू रोड, फालना, जैसलमेर व सिरोही शामिल है। जोन के कुल 9 डिपो में राजस्व के मामले में बाड़मेर डिपो अव्वल रहा है। जोधपुर रहा बाड़मेर से पीछे जुलाई माह में कमाई के मामले में बाड़मेर ने जोधपुर को भी पीछे छोड़ दिया। जबकि जोधपुर डिपो जोन स्तर का है। लेकिन कमाई में बाड़मेर से पीछे रहा है। बाड़मेर ने प्रति बस रोजाना के हिसाब से जुलाई में पूरे जोन के 9 डिपो मेंं सबसे ज्यादा राजस्व कमाया है। यात्री सुविधाओं को बढ़ा रहे हैं डिपो स्तर पर यात्री सुविधाएं बेहतर देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके कारण यात्री भार बढ़ रहा है। हमारा प्रयास है कि यात्रियों को रोडवेज में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। -उमेश नागर, मुख्य प्रबंधक बाड़मेर डिपो प्रदेश के 8 जोन...

हर साल बन रहे सैकड़ों प्रमाण पत्र, फायदा एक को भी नहीं

Image
बाड़मेर. आर्थिक दृष्टि से पिछड़े परिवार ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने में रुचि ले रहे हैं लेकिन बेटे-बेटियों के मिलने वाली छात्रवृत्ति को लेकर उनकी बेरुखी नजर आ रही है। यहीं कारण है हर साल बन रहे सैकड़ों प्रमाणत्र में से छात्रवृत्ति के आवेदन करने वालों की तादाद सात साल में शून्य ही है। इसके चलते सरकार की महत्ती योजना का लाभ थार की प्रतिभाओं को नहीं मिल रहा। डॉ. अम्बेडकर आर्थिक पिछड़ा वर्ग उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना प्रदेश में २०१५ से लागू की गई। योजना के तहत सामान्य वर्ग के एेसे परिवार जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर है और जिनमे बच्चे ग्यारहवीं-बारहवीं में पढ़ रहे हैं, उनको सरकार की ओर से १६०० रुपए छात्रवृत्ति के मिलते हैं। बाड़मेर जिले में इसका लाभ नहीं मिल रहा क्योंकि सात साल में मात्र एक आवेदन ही आया है। गौरतलब है कि आर्थिक दृष्टि से पिछड़े सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को पढऩे-लिखने में आर्थिक हालात के चलते दिक्कत नहीं हो इसलिए यह छात्रवृत्ति दी जाती है। योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत आर्थिक पिछड़ा वर्ग ( ईबीसी) के विद्यार्थियों को ही लाभ मिलता है। परिजन की बेरुखी से...

जल रही खड़ी फ़सलें टूट रही आस

Image
बाड़मेर. थार में बारिश का इंतजार किसानों पर भारी पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अब खेतों में खड़ी फसलें जल रही है तो कई जगह आंधियों का दौर चल रहा है जिस पर अंकुरित धान भी जमीदोज होने लगा है। इसकी चिंता किसानों के चेहरों पर नजर आने लगी है। करीब १२ लाख हैक्टेयर में ख्ररीफ की बुवाई होने के बाद पर्याप्त बारिश नहीं होने पर फसलें जलने लग गई है। पिछले तीन माह का इंतजार अब खत्म होने पर जमाने की आस को तोड़ रहा है। सीमावर्ती जिले बाड़मेर में बारिश का इंतजार इतन लम्बा हो चुका है कि अब किसानों की उम्मीद भी टूटने लगी है। मानसून (वरसालों )शुरू होते ही जून में बारिश की उम्मीद बंधी तो मौसम विभाग की भविष्वाणी ने भी किसानों की आस पर उम्मीद के पर लगाए। इस दौरान पहले आए तूफान और बाद में प्री मानसून की बारिश से उम्मीद जगी लेकिन मानूसन सक्रिय हुआ तो बाड़मेर पर मेहरबान नहीं हुआ। इस दौरान मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर में मानसून कई दिन रुक गया लेकिन यहां बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इसके बाद लगातार इंतजार ही चलता रहा। इस इंतजार में साढ़े तीन माह निकल गए लेकिन बाड़मेर में बारिश न के बराबर हुई है। फसलें लगी जलने, ...

नहरी पानी तो पहुंचा पर कनेक्शन नहीं

Image
सरणू चिमनजी. सरणू चिमनजी ग्राम पंचायत की मुढ़णों की ढ़ाणी, केरलीवास, सरणू चिमनजी राईकों की ढ़ाणी आदि स्थानों पर पेयजल संकट की स्थिति है। ग्रामीणों के अनुसार अकाल राहत के तहत लगे पानी के टैंकरों की आपूर्ति बंद हो चुकी है तो दूसरी ओर बारिश नहीं होने से परम्परागत जल स्रोत सूखे हुए हैं। सरणू चिमनजी में नहरी मीठा पानी पहुंच तो गया लेकिन मुख्य हौद में पाइपलाइन को नहीं जोड़ा गया जिससे आपूर्ति शुरू नहीं हो रही है जबकि जलदाय विभाग की ओर से तीनों जगहों राईकों की ढ़ाणी, केरलीवास और सियागों की ढ़ाणी तक पाइप लाइन बिछाने का काम तीन साल पहले ही कर दिया था। नहरी पानी की आपूर्ति 15 दिन में एक बार एक - दो घंटे होती है जो अपर्याप्त है, इससे ढ़ाणियों के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच रायचंदराम सियाग के अनुसार गांव में नहरी पानी तो पहुंच गया लेकिन मुख्य हौद में कनेक्शन नहीं होने से गांव में पेयजल संकट है। वार्ड पंच चिमाराम सारण के अनुसार इस साल गांव में बारिश कम होने की वजह से पेयजल की गंभीर समस्या है। नहरी पानी की आपूर्ति मुख्य हौद में कर दी जाए तो ग्रामीणों का राहत मिल ...

बाड़मेर में बॉर्डर पर किसानों का धरना, जाने क्यूं

Image
वेडिया (बाड़मेर ). ग्राम पंचायत पनोरिया में अनियमिति विद्युत आपूर्ति के विरोध में शनिवार को किसानों ने ३३ केवी जीएसएस के आगे धरना देकर विरोध दर्ज किया। किसानों ने कम व अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर धरना देते हुए चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक धरना देने के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे। किसानों का कहना है कि 24 घंटे में मात्र 2 घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है। एेसे में खेतों में सिंचाई नहीं हो रही है और खड़ी फसलें जलने लगी है। उनके अनुसार एक ओर जहां भगवान रूठ गए हैं वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। धरने में चितरडी, मदावा, डिंडावा, पनोरिया, बोली सहित आसपास के गांवों के किसान शामिल हुए। दो घंटे ही विद्युत आपूर्ति- पिछले कई दिनों से मात्र 2 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। हमारे खेतों में खड़ी फसलें जल रही है। हमें हमारे हक की पूरी विद्युत आपूॢत चाहिए।- हेमाराम जाट, किसान पनोरिया ट्रांसफार्मर जलने से दिक्कत- साता 132 केवी का एक ट्रांसमीटर जलने के कारण लोड रहता है जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होती है।- जसवंतसिंह , लाइनमैन विद्युत कटौती...

प्रोत्साहन राशि की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Image
बाड़मेर. चिकित्सा विभाग बाड़मेर में कार्यरत कार्मिकों ने कोरोना योद्धा के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अब तक नहीं मिलने पर विधायक मेवाराम जैन को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रेमसिंह निर्मोही, बिहारीलाल, रविशंकर, जगदीश सहित अन्य ने विधायक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि शासन उप सचिव चिकित्सा विभाग जयपुर ने आदेश जारी कर नर्सिंगकर्मी, एएनएम, एलएचवी, टेक्नीशियन, वाहन चालक, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी आदि कोरोना वॉरियर्स को एक मुश्त २५०० रुपए प्रोत्साहन राशि देने के आदेश दिए थे लेकिन जिले में कई कार्मिकों उक्त राशि अब तक नहीं मिली है। वहीं आरटीपीसीआर राशि ५००, प्रतिदिन वार्ड सैम्पलिंग के दो सौ रुपए भी नहीं मिले हैं। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि कुछ कार्मिकों को एमएनजेवाई योजना के तहत दस-ग्यारह माह से वेतन भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि सीएमएचओ, पीएमओ, जिला कलक्टर को पूर्व में अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अब तक राशि का भुगतान नहीं हुआ है। पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग बाड़मेर. राजस्थान के नई पेंशन योजना की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करवाने की मांग को लेकर कार्मिकों...

ढाई साल की बेटी का उठा पहल कदम तो छलक गई मां की आंखें जानिए कैसे

Image
बाड़मेर. भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बाड़मेर और बाड़मेर जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निशुल्क विकलांग शिविर में ढाई साल की बालिका को कृत्रिम पैर लगाया गया। शाखा अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि रॉयकालानी रोड के हिमताराम सुथार के विवाह के 22 साल बाद एक विकलांग बेटी हुई। एक पांव की बालिका चंचल की दिनचर्या को लेकर माता को बहुत ही परेशानी रहती थी। बाड़मेर में जब विकलांग शिविर का आयोजन हुआ तो बालिका को लेकर माता-पिता पहुंचे। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के दक्ष तकनीशियन गोविंद शर्मा ने इस ढाई वर्ष की बालिका के एक पांव जोडक़र उसे नया जीवन प्रदान किया। बालिका को कृत्रिम पांव लगने पर बालिकाक के पहले कदम ने मां दरिया की आंखों को सजल कर दिया। बाडमेर जन सेवा समिति के ओम प्रकाश मेहता ने बताया कि यह शिविर दिव्यांगों की सेवा के लिए ही नहीं, उनको समाज की मुख्य धारा से जोडऩे और आत्म निर्भरता के लिए आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष (सेवा ) ओम जोशी ने बताया कि शिविर में 1100 दिव्यांगों को लाभ मिला। source https://www.patrika.com/barmer-news/when-two-an...

विद्युत समस्या समाधान शिविरों में 1640 लोगोंं की समस्याओं का निवारण

Image
बाड़मेर. विद्युत संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए 16 से 27 अगस्त तक लगाए गए विद्युत समस्या समाधान शिविर में 1640 उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का निवारण किया गया। वहीं उपभोक्ताओं के विद्युत बिल जमा किए गए। यह शिविर जिले के विभिन्न 33/11 केवी सब स्टेशनों पर आयोजित हुए। अधीक्षण अभियंता (पवस) जोधपुर डिस्कॉम, बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि शिविरों में 66 उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। 1013 उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों में संशोधन एवं 561 उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदले गए। शिविर में विद्युत बिल जमा कराने की सुविधा के कारण 1911 नियमित उपभोक्ताओं ने 99.11 लाख की राशि जमा कराई। कटे हुए कनेक्शन वाले 45 उपभोक्ताओं ने 9.31 लाख रुपए जमा कराकर विद्युत कनेक्शन चालू कराए। 12 लोगो की सतर्कता जांच के नोटिस की राशि जमा की गई। शिविर में यह हुए कार्य:- अधीक्षण अभियंता (पवस) जोधपुर डिस्काॅम, बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि इन समस्या समाधान शिविर में सर्विस लाईन घरेलू, अघरेलू, व्यावसायिक कनेक्शन, बिल संशोधन, कटे हुए कनेक्शनों को पुनः जुड़वाने हेतु बकाया राशि जमा का कार्य, बकाया राशि वाले उप...

अधिवक्ता संघ चुनाव : चौधरी ने निकटतम प्रतिद्वंदी रामावत को 22 वोटों से हराया, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर. जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम में शनिवार शाम वरिष्ठ अधिवक्ता माधोसिंह चौधरी ने एक तरफा जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेन्द्र रामावत को 22 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। अधिवक्ता संघ का चुनाव न्यायालय परिसर के पुस्तकालय भवन में सुबह 11 बजे शुरू हुआ। दोपहर 5 बजे के बाद मतगणना शुरू हुई और शाम 7 बजे विजेताओं की घोषणा की गई। इसके बाद परिसर में विजेताओं के समर्थकों ने कंधो पर उठा लिया और खुशी जाहिर की। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी माधुसिंह चौधरी ने महेन्द्र रामावत को 22 मतों से हराया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर दिनदयाल ने अमित धन्दे को 55 वोट, सचिव पद पर महेन्द्रसिंह सोढ़ा ने स्वरूपसिंह भदरू को 45 वोट व कोषाध्यक्ष पद पिताम्बरदास ने राजूराम को 89 वोटों से हराकर जीत हासिल की। चुनाव निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव में कुल 362 में से 337 मत पड़े। समर्थकों में खुशी की लहर कोर्ट परिसर में जीत की घोषणा होने के बाद अधिवक्ताओं व उनके समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को कंधो पर उठा लिया। उनको मालाएं पहना कर ख...

किसान बोले-3-4 घंटे बिजली मिल रही, डिस्कॉम कह रहा-6 घंटे का रिकार्ड, आखिर ऐसा क्यों? जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर. बारिश से आस छोड़ चुके किसान अब खरीफ की फसल में भी सिंचाई के लिए कृषि कुओं के भरोसे हो गए है। पचास हजार हैक्टेयर में अरण्डी की फसल है जो करीब 5 अरब की होगी और इसके अलावा भी फसलें है। किसान को अब 6 घंटे बिजली चाहिए लेकिन नहीं मिल पा रही है। भिंयाड़, सेड़वा और अन्य इलाकों से किसान इसके लिए प्रदर्शन भी कर चुके है। इधर डिस्कॉम का दावा है कि वो तो छह घंटे बिजली दे रहे है और इसका रिकार्ड है। किसानों को फिक्र है कि डिस्कॉम यों ही बिजली को लेकर देरी करता रहा तो मुंह आया निवाला छीन जाएगा। मानसून सत्र में बारिश कम हुई है। यहां किसानों ने बारिश के इंतजार को देखते हुए कृषि ट्यूवेल से बुवाई तो कर दी, लेकिन अब समय पर बिजली नहीं मिलने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे है। यहां बाड़मेर जिले में 56 हजार कृषि कनेक्शन है। बिजली की आपूर्ति को लेकर किसान आंदोलन भी कर चुके है, लेकिन सरकार व प्रशासन स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। पंप-मोटर जल रहे, फसल सूखने का डर बार-बार बिजली बंद होने व चालू होने से पंप व मोटर मशीन पर विपरित असर पड़ रहा है। लो-वोल्टेज की स्थिति पर मोटर पर दबाव होने पर जल ज...

एक दिन : डेढ़ लाख पौधे लगा बनाया इतिहास

Image
बाड़मेर। जिले में शुक्रवार के दिन एक नया इतिहास बनाया गया, जब राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की पहल पर बायतु विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में डेढ़ लाख पौधे लगाए गए। हरियालो बायतु अभियान के तहत मुख्य कार्यक्रम उपखण्ड की गिड़ा पंचायत समिति की रतेऊ ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया। इसमें राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, प्रधान जानकी चौधरी, जिला कलक्टर लोक बंधु, उप वन सरंक्षक संजय प्रकाश भादु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू एवं जिला स्तरीय अधिकारी तथा जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 6200 पौधे लगाए गए। राजस्व मंत्री ने रतेऊ में पौधा लगाकर शुरुआत की। इस दौरान 500 ट्री गार्ड, 3 हजार औषधीय पौधे, 3500 छायादार पौधे रोपे गए। यह पौधे पीएचसी परिसर, श्मशान घाट, पंचायत परिसर व रतेऊ सीनियर स्कूल प्रांगण में लगाए गए। औषधीय और छायादार पौधे रोपित हरियालो बायतु अभियान के तहत बायतु पंचायत समिति का मुख्य कायज़्क्रम ग्राम पंचायत नगाणी धतरवालों की ढ़ाणी में राजस्व मंत्री ने पौधा लगा कर अभियान की शुरुआत की। तहसील कार्यालय के सामने औरण भूमि, पीजी कॉलेज और आईटीआई परिसर में 2100 पौधे लगा...

Video : राजस्व मंत्री की अगुवाई में एक अनूठी पहल, एक दिन में डेढ लाख पौधे लगा बायतु ने बनाया इतिहास

Image
बाड़मेर. जिले में शुक्रवार के दिन एक नया इतिहास बनाया गया, जब राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की पहल पर बायतु विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में डेढ लाख पौधे लगाए गए। राजस्व मंत्री चौधरी की मुहिम जन-जन का हो एक ही सपना, हरा भरा हो बायतु अपना के तहत बायतु विधानसभा की तीनों पंचायत समितियों में एक-एक पंचायत मुख्यालय पर स्थानीय प्रधान, विकास अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी पौधारोपण किया गया। राजस्व मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को हम हरा भरा पर्यावरण वाला क्षेत्र सौपे यही बड़ा उपहार होगा। चौधरी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी मारामारी रही। इसको देखते हुए जनजीवन को यह अच्छी तरह समझा दिया कि केवल जानने से काम नहीं चलेगा बल्कि वातावरण में आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित हो इसके पर्यावरण को बचाना होगा और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना अति आवश्यक है। इसी प्रकार हरियालों बायतु अभियान के तहत बायतू पंचायत समिति का मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत नगाणी धतरवालों की ढ़ाणी में आयोजित हुआ। हरियालो बायतु अभियान में बायतु अव...

रिश्तों में कत्ल, पति ने गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतारा, पढ़िए पूरी खबर

Image
बाड़मेर. सेड़वा थाना क्षेत्र के भीलों की बस्ती स्थित एक ढाणी में शुक्रवार सुबह पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर सेड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। सेड़वा थानाधिकारी जेठाराम जयपाल ने बताया क्षेत्र के भीलों की बस्ती सरहद निवासी भंवराराम ने सुबह मामूली काहसुनी के चलते पत्नी चंपादेवी (25) की मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर ली। सूचना मिलने पर सेड़वा थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर सेड़वा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां उसका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने घटनाक्रम की सूचना पीहर पक्ष को दी। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि बताया जा रहा है कि पति व पत्नी के बीच मामूली कहासुनी होने के बाद विवाद हो गया था। उसके चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पति दस्तयाब, मामला दर्ज पुलिस ने बताया कि मृतका का पति आरोपी भंवराराम वारदात को अंजाम देने के बाद पड़ोस में छुप गया था। जहां से पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति व सास-ससुर के खिलाफ हत्या करने का मामला ...

भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ के प्रति रहें सजग

Image
बाड़मेर. लॉयन्स क्लब मालाणी बाड़मेर की ओर से सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को मधुमेह जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में प्रात:कालीन भ्रमण में आने वाले करीब 200 लोंगो का चैकअप किया गया। राजेश खत्री ने बताया कि सुबह आर्मी की तैयारी करने वाले 150 युवाओं की डॉ. जीसी लखारा व जीतु खत्री ने स्वास्थ्य जांच की। डॉ. जीसी लखारा ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में आम इन्सान को स्वस्थ के प्रति सजग रहना चाहिए। आरामदायक जीवनशैली मोटापा एवं मधुमेह रोग का कारण बनती है। रोज जितना कैलोरी खाना लिया जाए उसी के अनुपात में शरीर को वांकिग, कसरत एवं मेहनत से ग्लूकोज को खर्च करना चाहिए। राकेश बोथरा, नरेन्द्र चंडक , रूखमणराम सियाग, खीयांराम भादू, भरत महेश्वरी, कपिल लखारा आदि उपस्थित रहे। सेवा सप्ताह के तहत लायंस क्लब बाड़मेर की ओर से मधुमेह जागरूकता अभियान का आयोजन ब्रह्म कुमारी आश्रम संचालिका बीके बबीता बहन के मुख्य आतिथ्य में महावीर नगर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में किया गया। डॉ. पंकज विश्नोई ने मधुमेह डायबिटीज को आधुनिक जीवन शैली से होने वाला रोग बताते हुए मधुमेह के लक्षण, कारण तथा आ...

विश्नोई समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 29 को

Image
बाड़मेर. विश्नोई समाज का जिला स्तरीय सम्मान समारोह २९ अगस्त को जिला मुख्यालय के विश्नोई छात्रावास विश्नोई कॉलनी में आयोजित होगा। श्री गुरु जम्भेश्वर सेवा संस्थान संरक्षक रुघनाथराम खीचड़ ने बताया कि संस्थान के पूर्व अध्यक्ष लाधुराम गोदारा की 89वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले समस्त नवनिर्वाचित सरपंच, जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य, 2020-2021में नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों व भामाशाह का सम्मान होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंजीनियर आर.के.कड़वासरा दिल्ली होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राज्य के विश्नोई समाज के वर्तमान व पूर्व विधायक, सांसद भी शिरकत करेंगे। जिले वर्तमान सांसद, समस्त वर्तमान विधायक, जिला प्रमुख उपस्थित रहेंगे। वहीं समाज के कर्मचारी भी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। साथ ही लालबूंद जीवन दाता सेवा समिति बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा। खीचड़ ने बताया कि कार्यक्रम में 28 अगस्त को रात्रि एक शाम गुरु जम्भेश्वर के नाम जागरण में संत राजू महाराज एवं पार्टी भजनों की प्रस्तुति देगी। source https://www.patrika.com/barmer-news/vi...

महिला महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी

Image
बाड़मेर. एम.बी.सी.राज. स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। तीनों संकायों में प्रथम वर्ष में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. हुकमाराम सुथार ने बताया कि छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान एवं बी.ए.,बीकॉम.और बीएससी प्रथम और द्वितीय वर्ष की छात्राओं को क्रमश: द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रमोट कर अस्थायी प्रवेश दिया है। कॉलेज शिक्षा राजस्थान की ओर से स्नातकोत्तर और द्वितीय तथा तृतीय वर्ष की छात्राओं को शुल्क भरने की आखिरी तिथि 31 अगस्त कर दी गई है। छात्राएं अपने आइडी के आधार पर किसी भी ई मित्र से निर्धारित फीस जमा करा सकतीं हैं। डॉ. सुथार ने बताया जिन छात्राओं को ्रमोट कर दिया गया है उन्हें ायुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान की ओर से उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर सन्देश भेजा जा चुका है, यदि किसी को सन्देश प्राप्त नहीं हुआ है तो वह महाविद्यालय स्तर पर संपर्क कर सकतीं हैं। प्रवेश समिति संयोजक एवं ऑनलाइन प्रवेश के नोडल अधिकारी मुकेश पचौरी ने बताया प्रथम वर्ष में कला में 300, वाणिज्य में 1...

रेलवे स्टेशनों पर मिलेगा सस्ता पानी, लगेंगी वैंडिंग मशीनें

Image
बाड़मेर. जोधपुर मंडल के 8 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की पेयजल सुविधा के लिए वाटर वैंन्डिग मशीन लगेंगी। इन मशीनों से यात्रियों को पीने का ठंडा पानी किफायती दरों पर उपलब्ध होगा। मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के दिशा निर्देश पर जोधपुर मंडल के वाणिज्य विभाग की ओर से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को पीने का ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर वैंडिंग मशीन लगाने के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार 8 रेलवे स्टेशनों जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, पाली मारवाड़, जैसलमेर, मकराना, बालोतरा तथा मेड़ता रोड रेलवे स्टेशनों पर पीने व ठंडे पानी के वाटर वैंडिंग मशीन लगाने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक धीरुमल ने बताया कि इन वाटर वैंडिंग मशीन पर रेल यात्रियों को स्वयं की बोतल या कंटेनर लाने पर 300 मिली पानी 2 रुपए में, 500 मिली पानी 3 रुपए में, एक लीटर पानी 5 रुपए, 2 लीटर पानी 8 रुपए तथा 5 लीटर पानी 20 रुपए में उपलब्ध होगा। यदि यात्री बोतल या कंटेनर भी लेना चाहता है तो प्रति ग्लास के एक रुपए, आधालीटर बोतल के 2 रुपए,...

सरकार दे रही छात्रवृत्ति, छात्र-संस्था प्रधान नहीं ले रहे रुचि, सात साल में एक आवेदन

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. सरकार तो छात्रवृत्ति दे रही है लेकिन छात्र ही रुचि नहीं ले रहे। इस पर जिले में पिछले सात साल में मात्र एक आवेदन मिला है जबकि योजना २०१५ से लागू है। यह स्थिति डॉ. अम्बेडकर आर्थिक पिछड़ा वर्ग उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की है जिसमें विद्यार्थियों को ग्यारहवीं व बारहवीं में प्रति वर्ष १६०० रुपए मिलते हैं। एेसे में सवाल यह है कि कहीं विभागीय प्रचार-प्रसार की कमी के चलते तो कहीं विद्यार्थी आवेदन से वंचित नहीं रह रहे हैं। सरकार की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न वर्गों के लिए छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है जिनका लाभ छात्रों को मिल रहा है। लेकिन डॉ. अम्बेडकर आर्थिक पिछड़ा वर्ग उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना एेसी है जिसमें बाड़मेर जिले में मात्र एक आवेदन ही आया है और वह भी सात साल में। एेसे में इस वर्ग के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलता नजर नहीं है। गौरतलब है कि आर्थिक दृष्टि से पिछड़े सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को पढऩे-लिखने में आर्थिक हालात के चलते दिक्कत नहीं हो इसलिए यह छात्रवृत्ति दी जाती है। योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत आर्थिक प...

बाड़मेर में अब केवल 1 एक्टिव केस, जल्द ही कोविड फ्री होने की उम्मीद

Image
बाड़मेर. जिले में अब नया केस नहीं मिले तो बाड़मेर जल्द ही एक्टिव केस के मामले में 0 पर आ जाएगा और कोविड फ्री जिलों की श्रेणी में शुमार होगा। अब मात्र एक एक्टिव केस बचा है। जिले के बालोतरा अस्पताल में एक्टिव केस का संक्रमित व्यक्ति भर्ती है। जिले में एक्टिव केस 0 होने के पास पहुंचते हैं और फिर से नया केस सामने आ जाता है। जिले में अब करीब रोजाना 150-200 नमूने जांच के लिए जा रहे हैं। इनमें से पांच-सात दिनों में एक नया केस मिल रहा है। गत 21 अगस्त को भी नया मामला सामने आया था। एचआरसीटी के तीन मरीज भर्ती कई मामलों में अब तक मरीजों के एचआरसीटी में फेंफड़े संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे मरीजों को भी भर्ती किया जा रहा है। चिकित्सा विभाग केवल आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आने वालों को ही गिनता है। एचआरसीटी को कोविड पॉजिटिव नहीं मानता है। जबकि जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में ऐसे तीन मरीज भर्ती है। जिनकी एचआरसीटी जांच में फेंफड़ें संक्रमित मिले हैं। जिले में केवल एक एक्टिव केस अब जिले में केवल एक एक्टिव केस बचा है। अभी भी प्रतिदिन संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए जा रहे हैं। डॉ. बीएल विश्नोई, सीएमएचओ ...

रिफाइनरी का काम तय समय पर हो पूरा, सीएम ने की समीक्षा

Image
बाड़मेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुुरुवार शाम को पचपदरा में बन रही राजस्थान एचपीसीएल रिफाइनरी की वीसी के माध्यम से विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने इसे राज्य का सर्वोच्च प्राथमिकता वाला प्रोजेक्ट बताते हुए निर्धारित समय पर पूर्ण करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते एचपीसीएल के सीएमडी एम.के. सुराणा से प्रगतिरत कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। एचपीसीएल एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मध्य परस्पर बेहतर समन्वय रखते हुए निर्माण की गति त्वरित रखने को कहा, ताकि अप्रेल 2023 से पूर्व इससे उत्पादन प्रारम्भ हो सके। रिफाइनरी के अनुषंगी उद्योगों के लिए आस-पास के परिक्षेत्र में रीको के औद्योगिक क्षेत्र भी समानान्तर रूप से विकसित कर लिए जाए, ताकि औद्योगिक विकास तेजी से हो सके। उन्होनें आशा जताई की इस प्रोजेक्ट से राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और लाखों लोगों को रोजगार मिल सकेगा। स्वर्णिम सपना है रिफाइनरी प्रोजेक्ट इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने उम्मीद जताई कि हमारा यह स्वर्णिम सपना निर्धारित समय तक पूर्ण हो जाए। जिससे लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिले...

बाड़मेर में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त : खेजड़ी पर चढ़ा था ढाणी का मालिक, विमान गिरा और दूर-दूर तक टुकड़े-टुकड़े गिरते देखा...

Image
भवानीसिंह राठौड़ बाड़मेर . मौत सामने लहराती आए और घर पर गिरे..यह दृश्य सुनकर ही सिहर जाते है लेकिन बुधवार को मातासर का हीराराम लहराते विमान को अपने घर पर गिरते देख रहा था और खेजड़ी पर असहाय खड़ा यही शुक्र अदा कर रहा था कि...उसके घर का कोई सदस्य ढाणी में नहीं है। लाक्षागृह की तरह कच्चा झोंपा और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया लेकिन खेजड़ी से उतरने पर हीराराम को एक इत्मीनान था कि घर का सबकुछ भले ही जल गया लेकिन घरवाले बच गए..। मातासर के हीराराम पुत्र मूलाराम ने बताया कि पत्नी व बच्चे चाचा के यहां गए हुए थे, मैं ढाणी से दूर खेजड़ी पर बकरियों के लिए चारा ले रहा था। अचानक देखा कि विमान लहराता आया और मेरी ढाणी पर धमाके की आवाज के साथ गिरा और मैं इतना डर गया कि पूरा शरीर कांप गया। खेजड़ी से कूदा और आंखों के सामने धुंआ ही धुंआ हो गया। कुछ ही देर में ढाणी पर आग की लपटें दिखनी शुरू हुई तो बदहवास हो गया। मैं खेजड़ी के पीछे जाकर छिप गया। कुछ देर में आसपास के लोग दौड़त आए और संभाला...सबका एक ही सवाल था अंदर तो कोई नहीं था, मैने कहा ना भगवोन री मेहरबोनी है...। हीराराम की आंखों के सामने उसका घर ज...

पेट्रोलिय डीजल एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, बायोडीजल पर रोक की मांग

Image
बाड़मेर जिला पेट्रोलियम डीजल एसोसिएशन ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप बायोडीजल की ब्रिकी पर रोक लगाने सहित सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। एसोसिएशन की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि बायोडीजल, इण्डस्ट्रीज केमिकल व बेस ऑयल गुजरात से लाकर जिलेे में बेचा जा रहा है जिस पर सिर्फ जीएसटी टैक्स ही लिया जा रह है तो दूसरी ओर पेट्रोल व डीजल पर वेट व एक्साइज लग रहा है। एेसे में बायोडीजल व केमिकल की ब्रिकी से राज्य व केन्द्र सरकार को लाखों रुपए का घाटा हो रहा है। पेट्रोल पंप डीलर भी नुकसान सहने को मजबूर है।उन्होंने बताया कि कथित बायोडीजल के उपयोग से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। पेट्रोल पम्प पर कम ब्रिकी से कार्मिकों को हटाया जा रहा है जिससे बेरोजगारी भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि ढाबो, होटलों व दुकानों पर बायोडीजल का भंडारण कर ब्रिकी जा रही है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है जिस पर पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल, डीजल की ब्रिकी चालीस फीसदी तक कम हो चुकी है।उन्होंने जिला कलक्टर से कठोर कदम उठा उचित कार्रवाई की मांग की। source https://www.patrika.com/barmer-news/petrol-diesel-association-submitte...

बाड़मेर में विमान क्रेश, प्रशासनिक अमला पहुंचा

Image
बाड़मेर. जिले के भुरटिया गांव के पास बुधवार शाम एक मिग-२१ क्रेश हो गया। दुर्घटना में पायलट सुरक्षित बच गया। घटना के बाद ग्रामीण एकत्रित हुए तो प्रशासनिक अमला भी पहुंचा। विमान के दुर्घटनाग्रस्त की सूचना मिलने पर जिला कलक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, बायतु वृत्त डिप्टी जगुराम, नागाणा थानाधिकारी नरपतदान, ग्रामीण थानाधिकारी पर्बतसिंह सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की सम्पूर्ण जानकारी जुटाई। उसके बाद ग्रामीणों को दूर किया गया। गौरतलब है कि वायुसेना का विमान नियमित उड़ान पर था इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के गिरने पर एक ढाणी में आग लग गई जबकि चारा भी जल गया। हालांकि ढाणी निवासी परिवार को खरोंच तक नहीं आई जिस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। 500 मीटर दूर थी ढाई सौ ढाणियां विमान जहां क्रेश हुआ है, उस घटनाक्रम से करीब 500 मीटर दूरी पर मातासर गांव बसा है। यहां करीब ढाई सौ ढाणियां बसी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद एक बार तो सांसे थम गई थी, धमाकें की आवाज के साथ रेत के टीले भी गूंज उठे थे। कब्जे में लिया घटना स्थल वायुसेना के अधिकारी व...

आकाश में दिखा एेसा मंजर की सांस अटक गई हलक में, देखे वीडियो

Image
बाड़मेर . मौत सामने लहराती आए और घर पर गिरे..यह दृश्य सुनकर ही सिहर जाते है लेकिन बुधवार को मातासर का हीराराम लहराते विमान को अपने घर पर गिरते देख रहा था और खेजड़ी पर असहाय खड़ा यही शुक्र अदा कर रहा था कि...उसके घर का कोई सदस्य ढाणी में नहीं है। लाक्षागृह की तरह कच्चा झोंपा और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया लेकिन खेजड़ी से उतरने पर हीराराम को एक इत्मीनान था कि घर का सबकुछ भले ही जल गया लेकिन घरवाले बच गए। मातासर के हीराराम पुत्र मूलाराम ने बताया कि पत्नी व बच्चे चाचा के यहां गए हुए थ। वो ढाणी से दूर खेजड़ी पर बकरियों के लिए चारा ले रहा था। अचानक देखा कि विमान लहराता आया और उसकी ढाणी पर धमाके की आवाज के साथ गिरा और वो इतना डर गया कि पूरा शरीर कांप गया। खेजड़ी से कूदा और आंखों के सामने धुंआ ही धुंआ हो गया। कुछ ही देर में ढाणी पर आग की लपटें दिखनी शुरू हुई तो बदहवास हो गया। वो खेजड़ी के पीछे जाकर छिप गया। कुछ देर में आसपास के लोग दौड़त आए और संभाला...सबका एक ही सवाल था अंदर तो कोई नहीं था, उसने कहा भगवान री मेहरबानी है...। हीराराम की आंखों के सामने उसका घर जलने के बावजूद उसकी जुबान प...

स्पा सेटर पर पुलिस की दबिश, मसाज की आड़ में चल रहा था वेश्यावृत्ति का अड्डा

Image
बाड़मेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में बाड़मेर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने बुधवार को स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति के सेंटर का भंडाफोड करते हुए पांच युवतियों सहित सात जनों को गिरफ्तार किया। बाड़मेर वृत्त डिप्टी आनंदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शहर में स्पा सेटर पर देह व्यापार के मामले में गंभीरता दिखाते हुए गोल्डन गोल्‍डन ऑक्‍स स्‍पा सेंटर पर दबिश दी। जहां डेकोय ऑपरेशन के तहत सर्च किया तो सेंटर में एक युवक व एक युवती एक कमरे में आपतिजनक अवस्था में मिले। 4 युवतिया काऊंटर पर बैठी मिली। जिस पर उक्त युवक योगेश सोनी पुत्र दलीचंद निवासी गुजरो का वास, गणेश चौक जालोर व स्पा मालिक नरेश टाक पुत्र भैराराम जाति निवासी नानण, पीपाड़ सिटी सहित पांच युवतियों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। साथ सात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनैतिक कारोबार की मिली थी शिकायत पुलिस को सूचना मिली थी कि बाडमेर शहर में एनएच-68 के किनारे स्थित माजीसा काम्‍पलेक्‍स की प्रथम मंजिल पर गोल्डन ऑक्स स्पा सेंटर संचालित हो रहा है, जिसमें स्पा का सचांलक नरेश टाक पुत्र भैराराम जाति निवासी नानण, पीपाड़ ...

डिस्कॉम ने करवाई बिजली आपूर्ति की जांच, वोल्टेज सुधार के लिए पावर ट्रांसफार्मर्स का टेप बढ़ाया

Image
बाड़मेर। पिछले कुछ दिनों से किसानों को विद्युत आपूर्ति के दौरान कम वोल्टेज मिलने, कम समय दी जा रही बिजली आपूर्ति की शिकायतों के चलते इसमें सुधार को लेकर जिले के कुछ क्षेत्रों के 33केवी के 43 सब स्टेशनों की जांच की गई। इस दौरान किसानों को दी जा रही बिजली की भी जांच करवाई गई। अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंताओं द्वारा बाड़मेर ग्रामीण, बायतु, शिव, पादरू, सिणधरी व सिवाना क्षेत्र के 33/11 केवी क्षमता के 43 सब स्टेशनों की जांच कर किसानों को दी जा रही वास्तविक विद्युत आपूर्ति की जांच की गई। साथ ही 11 केवी के 105 फीडरों की एमआरआई भी कराई गई एवं पावर ट्रांसफार्मर की टेप भी बढ़ाकर वोल्टेज सुधार किया गया। अभियंताओं द्वारा की गई जांच में औसतन 6 घंटे थ्री फेज ब्लॉक ऑवर्स विद्युत आपूर्ति दिया जाना पाया गया। विद्युत खपत में भारी बढ़ोतरी उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में बारिश कम होने के कारण किसानों द्वारा ट्यूबवेल से फसलों की सिंचाई की जा रही है। इसके कारण विद्युत खपत गत वर्ष की तुलना में औसतन 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई हैं। लोड एवं खपत के आंकड़ों के...

डिस्कॉम ने करवाई बिजली आपूर्ति की जांच, वोल्टेज सुधार के लिए पावर ट्रांसफार्मर्स का टेप बढ़ाया

Image
बाड़मेर। पिछले कुछ दिनों से किसानों को विद्युत आपूर्ति के दौरान कम वोल्टेज मिलने, कम समय दी जा रही बिजली आपूर्ति की शिकायतों के चलते इसमें सुधार को लेकर जिले के कुछ क्षेत्रों के 33केवी के 43 सब स्टेशनों की जांच की गई। इस दौरान किसानों को दी जा रही बिजली की भी जांच करवाई गई। अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंताओं द्वारा बाड़मेर ग्रामीण, बायतु, शिव, पादरू, सिणधरी व सिवाना क्षेत्र के 33/11 केवी क्षमता के 43 सब स्टेशनों की जांच कर किसानों को दी जा रही वास्तविक विद्युत आपूर्ति की जांच की गई। साथ ही 11 केवी के 105 फीडरों की एमआरआई भी कराई गई एवं पावर ट्रांसफार्मर की टेप भी बढ़ाकर वोल्टेज सुधार किया गया। अभियंताओं द्वारा की गई जांच में औसतन 6 घंटे थ्री फेज ब्लॉक ऑवर्स विद्युत आपूर्ति दिया जाना पाया गया। विद्युत खपत में भारी बढ़ोतरी उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में बारिश कम होने के कारण किसानों द्वारा ट्यूबवेल से फसलों की सिंचाई की जा रही है। इसके कारण विद्युत खपत गत वर्ष की तुलना में औसतन 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई हैं। लोड एवं खपत के आंकड़ों के...

डिस्कॉम ने करवाई बिजली आपूर्ति की जांच, वोल्टेज सुधार के लिए पावर ट्रांसफार्मर्स का टेप बढ़ाया

Image
बाड़मेर। पिछले कुछ दिनों से किसानों को विद्युत आपूर्ति के दौरान कम वोल्टेज मिलने, कम समय दी जा रही बिजली आपूर्ति की शिकायतों के चलते इसमें सुधार को लेकर जिले के कुछ क्षेत्रों के 33केवी के 43 सब स्टेशनों की जांच की गई। इस दौरान किसानों को दी जा रही बिजली की भी जांच करवाई गई। अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंताओं द्वारा बाड़मेर ग्रामीण, बायतु, शिव, पादरू, सिणधरी व सिवाना क्षेत्र के 33/11 केवी क्षमता के 43 सब स्टेशनों की जांच कर किसानों को दी जा रही वास्तविक विद्युत आपूर्ति की जांच की गई। साथ ही 11 केवी के 105 फीडरों की एमआरआई भी कराई गई एवं पावर ट्रांसफार्मर की टेप भी बढ़ाकर वोल्टेज सुधार किया गया। अभियंताओं द्वारा की गई जांच में औसतन 6 घंटे थ्री फेज ब्लॉक ऑवर्स विद्युत आपूर्ति दिया जाना पाया गया। विद्युत खपत में भारी बढ़ोतरी उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में बारिश कम होने के कारण किसानों द्वारा ट्यूबवेल से फसलों की सिंचाई की जा रही है। इसके कारण विद्युत खपत गत वर्ष की तुलना में औसतन 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई हैं। लोड एवं खपत के आंकड़ों के...

डिस्कॉम ने करवाई बिजली आपूर्ति की जांच, वोल्टेज सुधार के लिए पावर ट्रांसफार्मर्स का टेप बढ़ाया

Image
बाड़मेर। पिछले कुछ दिनों से किसानों को विद्युत आपूर्ति के दौरान कम वोल्टेज मिलने, कम समय दी जा रही बिजली आपूर्ति की शिकायतों के चलते इसमें सुधार को लेकर जिले के कुछ क्षेत्रों के 33केवी के 43 सब स्टेशनों की जांच की गई। इस दौरान किसानों को दी जा रही बिजली की भी जांच करवाई गई। अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंताओं द्वारा बाड़मेर ग्रामीण, बायतु, शिव, पादरू, सिणधरी व सिवाना क्षेत्र के 33/11 केवी क्षमता के 43 सब स्टेशनों की जांच कर किसानों को दी जा रही वास्तविक विद्युत आपूर्ति की जांच की गई। साथ ही 11 केवी के 105 फीडरों की एमआरआई भी कराई गई एवं पावर ट्रांसफार्मर की टेप भी बढ़ाकर वोल्टेज सुधार किया गया। अभियंताओं द्वारा की गई जांच में औसतन 6 घंटे थ्री फेज ब्लॉक ऑवर्स विद्युत आपूर्ति दिया जाना पाया गया। विद्युत खपत में भारी बढ़ोतरी उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में बारिश कम होने के कारण किसानों द्वारा ट्यूबवेल से फसलों की सिंचाई की जा रही है। इसके कारण विद्युत खपत गत वर्ष की तुलना में औसतन 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई हैं। लोड एवं खपत के आंकड़ों के...

आकाश में देखा धुंआ तो सहमे लोग फिर पता चला मिग क्रेश हो गया

Image
बाड़मेर. बाड़मेर जिले के उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन से नियमित उड़ान पर निकला मिग भुरटिया गांव के निकट क्रेश हो गया। मिग विमान का पायलट खेत में सुरक्षित मिला। वहीं, मिग क्रेश होने से एक खेत में ढाणी व चारा जलने की जानकारी है। घटन की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।वहीं, वायुसेना के अधिकारी, जिला कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम उत्तरलाई से नियमित अभ्यास को लेकर मिग ने उड़ान भरी और कुछ देर बाद ही करीब करीब साढ़े पांच बजे विमान क्रेश हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आकाश धुआं उठता देखा और विमान को गिरते देखा। इसके बाद आसपास से लोग दौड़ कर पहुंचे। विमान नीचे गिरते ही टूकड़े हो गए और कल पुर्जों से लगी आग के कारण एक ढाणी और उसके रखा चारा कलाल जल गए। विमान का पायलट खेत में सुरक्षित मिला। विमान क्रेश की जानकारी मिलते पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो आसपास से लोगों की भीड़ भी पहुंच गई। घटना की सूचना के बाद उत्तरलाई वायुसेना से अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इधर जिला कलक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने भी घटना स्थल पर पहुंचे। source https://ww...

बाड़मेर में वायुसेना का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित, देखें वीडियो

Image
बाड़मेर। नागाणा थाना क्षेत्र के भूरटिया गांव के पास बुधवार शाम भारतीय वायुसेना का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसें में प्लेन पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन व वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार नागाणा थाना क्षेत्र के मातासर गांव में भारतीय वायुसेना का प्लेन अचानक एक खेत में दुर्घनाग्रस्त हो गया। हादसें के दौरान पायलट ने एक खेत मे कूदकर जान बचाई। साथ ही खेत मे आग की लपटें देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी की मदद से आग बुझाने के प्रयास चल रहे है। एक ढाणी में लगी आग, मचा हड़कंप प्लेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक ढाणी में आग लग गई। साथ ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पायलट के पैर में चोट प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी में सामने आया कि पायलट ने एक खेत में सुरक्षित कूद गया। साथ ही बताया जा रहा है कि उसके पैर में चोट लगी है। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार शुरू हुआ। source https://www.patrika.com/barmer-news/air-force-plane-crashes-in-barmer-7029068/