बाड़मेर में अब केवल 1 एक्टिव केस, जल्द ही कोविड फ्री होने की उम्मीद

बाड़मेर. जिले में अब नया केस नहीं मिले तो बाड़मेर जल्द ही एक्टिव केस के मामले में 0 पर आ जाएगा और कोविड फ्री जिलों की श्रेणी में शुमार होगा। अब मात्र एक एक्टिव केस बचा है। जिले के बालोतरा अस्पताल में एक्टिव केस का संक्रमित व्यक्ति भर्ती है।
जिले में एक्टिव केस 0 होने के पास पहुंचते हैं और फिर से नया केस सामने आ जाता है। जिले में अब करीब रोजाना 150-200 नमूने जांच के लिए जा रहे हैं। इनमें से पांच-सात दिनों में एक नया केस मिल रहा है। गत 21 अगस्त को भी नया मामला सामने आया था।
एचआरसीटी के तीन मरीज भर्ती
कई मामलों में अब तक मरीजों के एचआरसीटी में फेंफड़े संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे मरीजों को भी भर्ती किया जा रहा है। चिकित्सा विभाग केवल आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आने वालों को ही गिनता है। एचआरसीटी को कोविड पॉजिटिव नहीं मानता है। जबकि जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में ऐसे तीन मरीज भर्ती है। जिनकी एचआरसीटी जांच में फेंफड़ें संक्रमित मिले हैं।
जिले में केवल एक एक्टिव केस
अब जिले में केवल एक एक्टिव केस बचा है। अभी भी प्रतिदिन संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए जा रहे हैं।
डॉ. बीएल विश्नोई, सीएमएचओ बाड़मेर
-------
बाड़मेर में अब तक कोविड
कुल नमूनों की जांच : 270387
संक्रमित : 16001
डिस्चार्ज : 15754
मौतें : 246



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-is-near-to-covid-free-7031391/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज