Posts

Showing posts from November, 2023

मॉकड्रिल : 96 चिकित्सा संस्थानों में संसाधनों और सुविधाओं को परखा

Image
चीन में श्वसन रोग के मामले बढऩे पर अलर्ट शिशु रोग इकाइयों और मेडिसिन विभाग में तैयारियों पर फोकस चीन में फैल रहे श्वसन रोग को लेकर जारी एडवाइजरी के बाद बुधवार को चिकित्सा विभाग की ओर से जिले के 96 चिकित्सा संस्थानों में मॉकड्रिल किया गया। इस दौरान संस्थानों में बैड, जांच, दवा, एम्बुलेंस, मानव संसाधन एवं आवश्यक उपकरणों आदि की मॉनिटरिंग करते हुए समीक्षा की और तैयारियों को परखा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीएस गजराज ने बताया की बुधवार को चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता की दृष्टि से राजकीय मेडिकल कॉलेज, 2 उप जिला अस्पताल, 13 सीएचसी, 54 पीएचसी एवं 14 प्राइवेट अस्पताल में मॉकड्रिल किया गया। मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. बीएल मंसूरिया एवं सीएमएचओ ने सुविधाओं का निरीक्षण किया। चीन में बच्चों में श्वसन रोग के मामले अधिक सामने आए हैं इसे देखते हुए शिशु रोग इकाइयों एवं मेडिसिन विभाग में उपचार के पर्याप्त इंतजाम पर फोकस किया जा रहा है। सतर्कता से कार्य करने की जरूरत उल्लेखनीय है कि चीन में श्वसन रोग के मामलों में वृद्धि को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्...

प्रत्येक 100 रोगियों में 80 को खांसी, ओपीडी 3000 के पार

Image
मौसमी बीमारियां: बच्चों में बढ़ रहे निमोनिया के मामले मरीजों पर इंतजार पड़ रहा भारी थार में अचानक बदले मौसम के बाद अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। बाड़मेर के राजकीय मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध जिला अस्पताल की ओपीडी 3000 के आंकड़े को पार कर गई। ओपीडी में आने वाले प्रत्येक 100 में से 80 रोगी सूखी खांसी से पीडि़त है। गले में दर्द और बुखार पीडि़त भी काफी अधिक आ रहे हैं। ओपीडी में उपचार के लिए रोगियों को लम्बा इंतजार करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ बच्चों में निमोनिया के मामले भी लगातार बढ़े है। बाड़मेर जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप थम नहीं रहा है। पहले मलेरिया ने कहर बरपाया और फिर डेंगू का दंश मरीजों को अभी तक पीड़ा दे रहा है। हालांकि अब असर कुछ कम हुआ है। इस बीच सूखी खांसी से ग्रस्त मरीजों की अस्पतालों में भरमार हो गई है। ओपीडी की कतारें लम्बी होती जा रही है। युवाओं में खांसी के मामले अधिक पिछले 7-8 दिनों से युवाओं में खासकर खांसी के मामलों की अधिकता सामने आई है। चिकित्सक डॉ. थानसिंह बताते है कि 20-30 साल के बीच के युवाओं में सूखी खांसी का रोग काफी बढ़ा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों म...

थार में घने कोहरे का पहरा, सर्द हवा बढ़ा रही ठिठुरन

Image
दिन में धूप रही बेअसर, हाइवे पर घटी दृश्यता थार में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। जिले में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 10 बजे हल्की धूप निकली। इस बीच कोहरे का असर शाम तक बना रहा। घने कोहरे से कारण हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालक हैडलाइट जलाकर चले। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 25.4 व न्यूनतम 13.4 डिग्री दर्ज हुआ। बरसात के बाद से सर्द हवा का जोर बढ़ रहा है। सुबह और शाम को तेज सर्दी का असर देखने में आया है। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए जतन करने पड़ रहे है। मौसम में आए बदलाव का असर जनजीवन पर नजर आना लगा है। शहर के बाजार अब शाम को जल्दी बंद हो रहे है और सुबह देरी से खुलने लगे है। रात के पारे में आएगी कमी मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों में रात के पारे में कमी आने के संकेत दिए है। हालांकि अभी रात-दिन का तापमान सामान्य बना हुआ है। दिन का तापमान 24 डिग्री के आसपास और रात का 13 डिग्री रेकार्ड हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो दिन में धूप खिलने से पारे की स्थिरता बनी रहेगी। लेकिन सर्द हवा रात के पारे को ओर कम करेगी। source https://www.pa...

सड़क से नीचे 10 फीट गहरी खाई में गिरी कार, सीआईडी बीआई इंस्पेक्टर व पूर्व सरपंच की दर्दनाक मौत

Image
घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई   चौहटन कस्बे के निकट बाखासर चौहटन सड़क मार्ग पर कोनरा फांटा के पास एक स्कॉर्पियो कार पलट कर पुलिया के पास गहरी खाई के गड्ढे में गिरने से सीआईडी इंस्पेक्टर व पूर्व सरपंच की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान चौहटन पुलिस उप अधीक्षक सुखराम विश्नोई, चौहटन थाना के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्रकुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस उप अधीक्षक सुखराम विश्नोई ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार होकर धनाऊ मार्ग से चौहटन की तरफ आ रहे थे कि कोनरा फांटे के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से कार सड़क से उतर कर गडढे में गिर गई। चौहटन के उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बाड़मेर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। सीआईडी के इंस्पेक्टर भीखाराम (58) पुत्र वरिगाराम विश्नोई लच्छीया भूणिया, ख़बड़ खान (50) पुत्र इब्राहीम खान भूणिया व एक अन्य हनुमानराम निवासी भूणिया स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर चौहटन की तरफ आ रहे थे। इस दौरान कापराऊ सरहद में कोनरा फांटा के पास पुलिया के पास अचानक स्क...

Rajasthan Weather Report: मौसम ने दिखाया रौद्र रूप, पिता और बेटे पर कहर बनकर टूटी बिजली, एक की मौत

Image
चौहटन में शनिवार आधी रात बाद बदले के मौसम ने मिजाज ने सीमावर्ती क्षेत्र में जम कर कहर बरपाया। यहां बिन मौसम की बरसात के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक बारह वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं उसका उसके पिता करंट से झुलस गया। इतना ही नहीं, सरहदी इलाके के गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 125 भेड़ बकरियों की भी मौत हो गई। इसके साथ रविवार अलसुबह शुरू हुई मावठ की रिमझिम बरसात और ठंडी हवाओं से पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में सर्दी का तेज होने से मौसमी बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। सेड़वा उपखंड के मूलानी गांव की सरहद में सवेरे आठ बजे एक पेड़ के नीचे अपनी भेड़ बकरियों के पास खड़े पिता पुत्र पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता झुलस गया, जिसका सेड़वा अस्पताल में इलाज चल रहा है। बादल खान साहता व उसका पुत्र मुश्ताक खान साहता (12) रविवार सुबह पशुओं के पास खड़े थे, जहां अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मुश्ताक (12) की मौत हो गई और उसका पिता बादल खान घायल हो गया। बिजली गिरने से धमाके की आवाज के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों व लोगों ने पिता पुत्र दोनों को तत्काल सेड़वा...

बाड़मेर: 12 घंटे बरसात का दौर, 13 डिग्री गिरा पारा

Image
बिजली गिरने से बालक की मौत बाड़े में 90 भेड़-बकरियों का झुलसने से टूटा दम बाड़मेर जिले भर में रविवार को सुबह से लेकर शाम तक कभी तेज तो कभी धीमी रफ्तार से बरसात का दौर रुक-रुक कर चला। शाम 5.30 बजे तक मौसम विभाग ने 10 एमएम बरसात रेकार्ड की है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री था, जो रविवार को 17.9 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम के मिजाज अल सुबह ही बिगडऩे शुरू हो गए। तेज मेघगर्जना के साथ सुबह करीब 5.20 बजे लोगों की नींद खुल गई। इसके बाद बरसात का दौर शुरू हो गया। जिलेभर में बरसात दर्ज की गई। बरसात के बाद सर्दी का असर बढ़ गया। पूरे दिन बर्फीली हवा चली। सामान्य से 13 डिग्री नीचे आया तापमान बरसात के कारण अधिकतम तापमान में एक साथ 13 डिग्री की कमी दर्ज हुई। वहीं दिन का पारा सामान्य से 13 डिग्री ही कम रेकार्ड हुआ। जबकि रात का तापमान रविवार को 14.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। रात और दिन का पारे में एक दिन पहले जो 17 डिग्री से अधिक का अंतर था, वह शनिवार को मात्र 3 डिग्री रह गया। इंदिरा कॉलोनी में घर पर गिरी बिजली बाड़मेर जिले में तीन स्थानों पर बिजली गिरने की जानकारी सामने आई।...

Rajasthan Elections 2023 : शिव विधानसभा सीट की देश-विदेश में चर्चा, वजह जानकर चौंका जाएंगे

Image
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर 25 नवम्बर को शाम 5 बजे 68.24 फीसद मतदान हुआ। कुल कितना मतदान हुआ है, इसकी जानकारी आज शाम तक आ जाएगी। पूरे राजस्थान में एक ऐसी विधानसभा सीट है, जिसके बारे देश छोड़िए विदेश में भी चर्चा हो रही है। इस विधानसभा सीट का नाम आपको हैरान करेगा। राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों में से शिव विधानसभा ऐसी सीट है, जहां पंचकोणीय मुकाबला बना हुआ है। प्रदेश में एक मात्र शिव ही ऐसी सीट है, जहां इस तरह का मुकाबला है। भाजपा के दो नेता बागी होकर कड़ी टक्कर दे रहे हैं, वहीं कांग्रेस के एक बागी ने मुकाबला रोचक बना रखा है। इन बागियों ने कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की नींद उड़ा रखी है। सोशल मीडिया से लेकर देश-विदेश तक इस सीट की चर्चा है। भाजपा से यहां स्वरूप सिंह खारा चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं भाजपा के बागी जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे रविन्द्र सिंह भाटी, जालम सिंह रावलोत चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने यहां सबसे बुजुर्ग अमीन खां को टिकट दिया है, जबकि बाडमेर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे फतेह खान बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। राजस्थान में सब...

बाड़मेर में कुल 76.88 प्रतिशत मतदान, बायतु में सबसे ज्यादा 83.44 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

Image
विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का झलका उत्साह रात तक चला मतदान का सिलसिला बाड़मेर में शनिवार को विधानसभा चुनाव के मतदान छुटपुट घटनाओं को छोडकऱ शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। जिले में कुल 76.88 फीसदी मतदान हुआ है। जिले की बायतु विधानसभा में लगातार तीसरे चुनाव में भी मतदान प्रतिशत बढ़ा है। जिलेवार शिव विधानसभा सीट 80.66 प्रतिशत, बाड़मेर 80.88, बायतु 83.44, पचपदरा 73.22 प्रतिशत, सिवाना 64.18, गुड़ामालानी 80.83 और चौहटन में 75.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। चौहटन में मतदान बढ़ाने के प्रयास पूरे नहीं हुए। नवाचार काफी किए लेकिन कोई खास असर नहीं हुआ। सुबह कम, बाद में लम्बी कतारें लोकतंत्र के उत्सव में थार के लोगों ने बढ़चढकऱ भागीदारी निभाई। सुबह सर्दी के बीच गर्मजोशी के साथ लोग मतदान करने को पहुंचे। बाड़मेर-बालोतरा की सात सीटों पर शनिवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया, जो रात निर्धारित समय 6 बजे के बाद तक चलता रहा। हालंाकि सुबह कुछ रफ्तार धीमी रही, लेकिन दोपहर में मतदान केंद्रों पर लम्बी कतारें लगी रही। बुजुर्ग पहुंचे केंद्रों तक मतदान केंद्रों को देखकर ही उत्साह का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। युवा ...

प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद, मतदान कराने के बाद देर रात बाड़मेर लौटी टीमें

Image
दूरस्थ क्षेत्र की टीमें भी देर रात तक पहुंचती के साथ यहां ईवीएम जमा करवाई बाड़मेर जिले में मतदान कराने के बाद शनिवार रात को शहर के पीजी कॉलेज परिसर में टीमें लौटने का सिलसिला चला। बसों के आगमन से कॉलेज ग्राउंड के आस-पास जाम के हालत बन गए। सबसे पहले बाड़मेर और नजदीक के विधानसभा क्षेत्रों की टीमों के लौटने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद अन्य दूरस्थ क्षेत्र की टीमें भी देर रात तक पहुंचती के साथ यहां ईवीएम जमा करवाई। सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवाया जा रहा है। सील बंद कमरों में रखी जाएगी ईवीएम पीजी कॉलेज परिसर में 3 दिसंबर को मतगणना होगी, तब तक ईवीएम सील बंद कक्षों में रखी जाएंगी। जिसकी निगरानी के लिए पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जीपीएस निकालने के बाद लौटे वाहन मतदान दलों को लेकर आ रहे सभी वाहनों पर जीपीएस लगाया गया था। ऐसे में दलों को उतारने के बाद जीपीएस निकाले गए। इसके बाद वाहनों को जाने की अनुमति दी। दूसरी तरफ मतदान करके लौटी टीमें जल्द से ईवीएम जमा करवाकर घर जाने की जल्दी दिखी।ो source https://www.patrika.com/barmer-news/polling-team-return-barmer-8606782/

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: ये है भारत का आखिरी गांव, जहां शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प

Image
भीख भारती गोस्वामी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: मैं जहां खड़ा हूं सामने पाकिस्तान दिख रहा है। सांझ ढलने के साथ यहां बॉर्डर की फ्लड लाइट्स जलने लगी हैं। इधर, अकली गांव जो भारत का आखिरी गांव है, वहां भी पोलिंग पार्टी पहुंचकर आज होने वाले मतदान की तैयारियों में जुटी है। 550 मतदाताओं के इस बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान की गारंटी गांव के लोग ले रहे हैं। सच मानिए... यहां चिकित्सा, पानी और शिक्षा जैसी कुछ मांगें 75 साल से अधूरी हैं, लेकिन लोकतंत्र में आस पूरी। वजह, सामने पाकिस्तान के गांव हैं, जहां कुछ भी नहीं है। वे उन्हें देखकर कहते हैं, हम खुश है कि हमें भारत में रखा, जहां लोकतंत्र है। यह भी पढ़ें : बाड़मेर की हॉट सीट शिव से रविंद्र सिंह भाटी ने डाला वोट, जनता से की ऐसी अपील संध्या का 6 बजे का समय, गांव के युवा वॉलीबॉल खेलने में मस्त है। सीमा पर तैनात बीएसएफ हाई अलर्ट पर चौकस नजरें गड़ाए हैं। ग्रामीण महिलाएं बेरियों से सींचकर सिर पर घड़ा उठाए पानी ला रही है, क्योंकि ट्यूबवेल में खारा पानी है। गांव के प्रबुद्ध लोग मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं। शनिवार को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां ...

बाड़मेर में 19 लाख 25 हजार लोग करेंगे मतदान आज

Image
बाड़मेर. राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के तहत जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार, 25 नवम्बर को मतदान होगा। जिलों में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2235 मतदान केन्द्रों पर 19,25,574 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमें 10,26,486 पुरुष, 8,99,081 महिलाएं तथा 7 ट्रांसजेंडर शामिल है। वहीं 18-19 आयु वर्ग के 92,670 के नव मतदाता प्रथम बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दलों के लिए पोलिंग टीमों और सुरक्षा दस्तों की विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवानगी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि कुल 2235 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कुल 68 मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र और 1808 ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। साथ ही 06 सहायक मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है। कुल 1,117 मतदान केन्द्रों पर लाइव वेबकास्टिंग करवाई जाएगी। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से मतदान केंद्रों पर निगरानी की जाएगी। जिले में 2,235 बैलट यूनिट, 2,235 कंट्रोल यूनिट और 2,235 वीवीपैट मशीनें रिजर्व सहित मतदान क...

गाड़ी पलटने से दो गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

Image
गादेसरा भीलों की ढाणी के पास हुआ हादसा सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रहे मेगा हाईवे पर गुरुवार को एक बोलेरो गाड़ी पलटने से बोलेरो में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर गंभीर व्यवस्था में होने के चलते घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस के मुताबिक सिणधरी से पायला कला की ओर जा रही बोलेरो गाड़ी मेगा हाईवे पर गादेसरा भीलों की ढाणी के पास गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने से गाड़ी में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार अनाराम पुत्र केहराराम भील उम्र 38 वर्ष निवासी रंगाला बागोड़ा, अशोक कुमार पुत्र विरमाराम भील उम्र 25 वर्ष लूणा कला गंभीर रूप से घायल हो गए। सिणधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया। कोई मामला दर्ज नहीं ग्रामीणों के अनुसार बोलेरो सवार दोनों युवक किसी राजनीतिक दल के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जो बीच रास्ते...

सरकार मांग रही फसल, दे रही दाम, नहीं बेच रहे किसान, कारण है यह

Image
किसानों को मूंग फसल की अच्छी कीमत उपलब्ध करवाने को लेकर सरकार ने समर्थन मूल्य घोषित कर 1 नवम्बर से इसकी खरीद शुरू करने का निर्णय लिया था लेकिन 20 दिन निकलने के बाद भी अभी तक खरीद केन्द्र बालोतरा, सिवाना में कोई खरीद नहीं हुई है। खरीद केन्द्रों के अच्छे माल की ही खरीद करने पर किसान औने-पौने दाम में स्थानीय स्तर व मूंग बेचने को मजबूर है। इस पर बालोतरा मंडी में हर दिन बिकने के लिए कई क्विंटल मूंग पहुंच रहा है। सरकार ने किसानों को मदद करने के लिए मूंग का प्रति क्विंटल 8550 रुपए समर्थन मूल्य घोषित कर 1 नवंबर से खरीद करने का निर्णय लिया। अभी तक मार्केटिंग सोसायटी बालोतरा व सिवाना में मूंग की खरीद शुरू नहीं हुई। यह भी पढ़ें: सर्दी चमकी तो खिले किसानों के चेहरे, खेतों में चल रहे हळ | चार किसानों ने ही करवाया पंजीयन बालोतरा में चार किसानों ने मूंग बिक्री के लिए पंजीयन करवाया लेकिन सिवाना में एक भी किसान ने पंजीयन नहीं करवाया। बाजार में 6000 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल कीमत में मूंग की खरीद हो रही है। समर्थन मूल्य से कहीं कम कीमत में खरीद होने से किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें:...

सर्दी चमकी तो ​खिले किसानों के चेहरे, खेतों में चल रहे हळ

Image
थार में सर्दी ने जोर पकड़ा तो चहुंओर रबी की बुवाई का दौर शुरू हो गया है। देखते ही देखते चंद दिनों में चार लाख हैक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले साढ़े तीन लाख हैैक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। अभी भी बुवाई का दौर जारी है जो दिसम्बर प्रथम सप्ताह तक रहेगा। ऐसे में तय लक्ष्य समय से पहले ही पूरा होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें: इन वाहनों से दोहरा खतरा: तेज रफ्तार और उठता रेत का गुबार खेतीबाड़ी में जुटे धरतीपुत्र जिले में सिंचित खेती की ओर बढ़ने रूझान के चलते रबी की बुवाई बम्पर होने लगी है। यहीं कारण है कि इस बार लगभग चार लाख हैक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य रखा हुआ है। इधर, सर्दी की दस्तक भी हो चुकी है जिस पर अब धरतीपुत्र खेतीबाड़ी में जुटे हुए हैं। ऐसे में गांव-गांव जीरा, ईसबगोल, तारामीरा, सरसों, गेहूं की बुवाई हो रही है। सर्दी की शुरूआत में ही थार लक्ष्य की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। अब तक जिले में करीब साढ़े तीन लाख हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। अभी सर्दी जोर पकड़ रही है और बुवाई का दौर जारी है। यह भी पढ़ें: मतदान को लेकर दिखा उत्साह, ऐसे किया जागरूक जीरा की बुवाई सर्वाधिक- इस बार जिले में जीर...

इन वाहनों से दोहरा खतरा: तेज रफ्तार और उठता रेत का गुबार

Image
जिप्सम से भरे भारी वाहन तेज गति से आबादी क्षेत्रों में सरपट दौड़ने से लोग दहशत में आ गए हैं। ये ट्रक अंचल के सिणली, वजावास, गोल, भीमरलाई, कितपाला, कालूड़़ी व गोल स्टेशन के गांवाें से गुजरते हैं तो लोगों की जान पर बन आती है।इससे प्रभावित लोगों ने बताया कि कि दो दिन पूर्व हुई दुर्घटना के बाद भी इन वाहनों की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा है। पुलिस व प्रशासन ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया है। इन ट्रेलरों में बिना ढके जिप्सम के परिवहन से गांव-कस्बों के दुकानदार, ग्रामीण व राहगीर भी परेशान हैं। क्योंकि वे इनमें भरे जिप्सम की उड़ती धूल के कणों से हर समय परेशान रहते हैं। यह भी पढ़ें: इन बातों का रखें ध्यान तो बच सकते हैं पाइल्स की बीमारी से . एक दशक से खतरा जिले में जिप्सम खनन के मामले में तकरीबन एक दशक से भीमरलाई, सिणली जागीर, वजावास व गोल गांव बहुत चर्चित हैं। यहां जिप्सम के एसटीपी क्षेत्रों से जिप्सम भरने वाले ट्रक चालक एनजीटी के नियमों की खूब धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह भी पढ़ें: अस्पताल है फिर भी उपचार को तरस रहे मरीज, कारण है ये रोक के बावजूद नहीं कार्रवाई नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की र...

बाड़मेर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की चाइनीज मांझे से गर्दन की नस कटी, मृत्यु

Image
Rajasthan : बाड़मेर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसा इतना मार्मिक था, जिसने भी सुना उफ्फ कर रह गया। बाड़मेर में एक युवक बाजार से घर लौट रहा था। साथ में उसकी पत्नी और सास भी बैठी हुईं थी। अचानक एक तेज धार के चाइनीज मांझा उसकी गर्दन से गुजरा। धार इतनी तेज थी कि बाइक चल रहे युवक के गले की नसें कट गईं और खून बहने लगा। फिर बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। और तीनों नीचे गिर गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत एक्शन किया। युवक को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। वहीं दूसरी तरफ गंभीर रुप से घायल उसकी सास और पत्नी का इलाज चल रहा है। घटना सोमवार शाम सवा छह बजे बाड़मेर शहर के नेहरू नगर ओवरब्रिज की है। शव को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मांझे को बरामद किया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। चाइनीज मांझा से हुई दुर्घटना बाड़मेर शहर कोतवाली थाना के SHO गंगाराम खावा ने बताया मृतक युवक धोरीमन्ना गौड़ा गांव हाल रामनगर बाड़मेर निवासी पाबूराम प्रजापत (38 वर्ष) पुत्र नगाराम सोमवार को स्टेशन रोड मार्केट अपनी पत्नी काली देवी और सास मांडू देवी...

Barmer: Hospital: Rajasthan: इन बातों का रखें ध्यान तो बच सकते हैं पाइल्स की बीमारी से .

Image
Barmer: Hospital: Rajasthan: गलत खान-पान, लाइफ स्लाइल में बदलाव और गर्म वातावरण के कारण पाइल्स का मर्ज बढ़ता जा रहा है। भारत में प्रतिवर्ष 10 लाख लोग पाइल्स से पीडि़त होते है। पश्चिमी राजस्थान में भी इस बीमारी के रोगियों की संख्या काफी बढ़ रही है। युवा भी इस बीमारी की चपेट में आते हैं।विश्व पाइल्स दिवस मनाने का उद्देश्य आम नागरिकों को अधिकाधिक इस बीमारी के बारे में जागरूक करना है। जिससें लोगों में पाइल्स का डर दूर हो सके। समय पर उपचार करवाने पर निजात मिल जाती है। उपचार में देरी से बीमारी बढ़ जाती है और इलाज की समय सीमा बढ़ जाती है। हर साल 20 नवम्बर को विश्व पाइल्स दिवस मनाया जाता है। यह भी पढ़ें: बाजरा की धरा को फिर आया जीरा रास, बम्पर बुवाई का चल रहा दौर पांच गुणा तक बढ़ रहे पीडि़त पिछले कुछ सालों के मुकाबले में पाइल्स के रोगी पांच गुणा तक बढ़ गए है। बीमारी से युवा भी पीडि़त है। बदलती लाइफ स्टाइल, एक स्थान पर अधिक देर तक बैठने और फास्टफूड का बढ़ता प्रचलन इसका सबसे बड़ा कारण है। वहीं बीमारी होने पर उसका समय पर इलाज नहीं करवाना भी बाद में घातक सिद्ध होता है। विशेषज्ञ बताते है कि बी...

Barmer: Balotra: Siwana: Hospital: अस्पताल है फिर भी उपचार को तरस रहे मरीज, कारण है ये

Image
Barmer: Balotra: Siwana: Hospital: उपखंड मुख्यालय सिवाना के उप जिला चिकित्सालय में स्वीकृत पदों में से आधे से अधिक पद रिक्त है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने से बेहतर उपचार को लेकर मरीज तरस गए हैं। उपचार के लिए इन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे परेशानियों के साथ समय व धन की बर्बादी होने से आमजन परेशान है। यह भी पढ़ें: बाजरा की धरा को फिर आया जीरा रास, बम्पर बुवाई का चल रहा दौर आधे से अधिक पद खाली सिवाना उप जिला चिकित्सालय में पिछले कई सालों से सुविधाओं का अभाव है। चिकित्सालय में चिकित्सकाें के 19 पद स्वीकृत है लेकिन सात चिकित्सक ही कार्यरत है। लंबे समय से आधे से अधिक चिकित्सकाें के पद रिक्त है। इसके अलावा शिशु रोग, स्त्री रोग, दंत रोग, सर्जन,फिजिशियन के पद लंबे समय से रिक्त है। इससे उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। यह भी पढ़ें: कभी करता था दूसरों का सलाम, अब साहब बन गया मरीज को लगानी पड़ती है दौड़ सिवाना चिकित्सालय में चिकित्सकों के पद खाली होने और विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने पर मरीजों को उपचार के लिए बालोतरा, जोधपुर, जालाेर पहुंचना ...

चायनीज मांझे से गला कटा, बाइक सवार युवक की मौत

Image
बाड़मेर के नेहरू नगर ओवरब्रिज की घटना बाड़मेर शहर के नेहरू नगर ओवरब्रिज पर सोमवार शाम को बाइक सवार एक युवक के चायनीज मांझे की चपेट में आने से उसके गले की नसें कट गई। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के साथ बाइक पर पीछे बैठी दो महिलाएं भी घायल हुई है। कोतवाली थानाधिकारी गंगाराम खावा ने बताया कि सेड़वा के गौड़ा गांव हाल बाड़मेर के रामनगर निवासी पाबूराम पुत्र नगाराम प्रजापत स्टेशन रोड बाजार से अपनी पत्नी और सास को बाइक से लेकर घर लौट रहा था। ओवरब्रिज पर अचानक उसके गले में चायनीज मांझा आकर फंस गया। इससे उसके गले की नसें कट गई और मौके पर ही काफी खून बह गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका दम टूट गया। बाइक गिरने से महिलाएं घायल हादसे के दौरान बाइक गिरने से युवक की पत्नी और सास भी घायल हो गई। जिनका उपचार किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मांझा बरामद किया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। युवक बाड़मेर में सब्जी बेचने का काम करता था। उसकी सास और पत्नी दोनों बाजार गई हुई थी, उनको बाइक पर लेकर ओव...

RAS Exam: Rajasthan: Barmer: कभी करता था दूसरों का सलाम, अब साहब बन गया

Image
RAS Exam: Rajasthan: Barmer: विपरित हालात के बावजूद हार नहीं मान कर एक युवा ने चतुर्थश्रेणी कर्मचारी से सफर शुरू किया और लगन और मेहनत से आरएएस में चयनित होकर सपना पूरा किया है। जिले के भीमड़ा निवासी पवन प्रजापत का बचपन मुश्किलों में गुजरा। दिहाड़ी मजदूर पिता की सात संतानों में सबसे बड़े हैं। घर के आर्थिक हालात सही नहीं होने पर उन्होंने एक बार पढ़ाई बीच में छोड़ी तो मजदूरी भी की। यह भी पढ़ें: तृपण तो कर रहे पर पितृरों को नहीं कर रहे तृप्त | इसके बाद उनका चयन 2012 में इंडियन आर्मी में मल्टी टास्किंग स्टाफ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में चयन हुआ। 2013 में रेलवे में छह माह गैंगमैन रहे। इसके बाद 2014 में पटवारी बने। 2016 इओ आरओ परीक्षा में वे राजस्थान में चौथे स्थान पर रहे और अब आरएएस में 170वीं रैंक पर फाइलन चयन हुआ है। उन्होंने सफलता का श्रेय जगदीशसिंह, परिवार व मित्रों को दिया। यह भी पढ़ें: पद स्वीकृत नहीं होने का दंश भोग रहे 5286 स्कूल, काउंसलिंग में भी व्याख्याता इनका भी हुआ चयन बाड़मेर की योषिता कल्ला धर्मपत्नी हर्षवर्धन छंगाणी का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में 393वीं रैंक पर च...

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कई फीट तक वाहन से घसीटा

Image
मेगा हाईवे पर आरजीटी चौराहे के पास हादसा गुड़ामालानी क्षेत्र के आरजीटी थाना अन्तर्गत मेगा हाइवे पर रविवार को आरजीटी चौराहे के पास तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को चपेट में लेते हुए टक्कर मार दी। दुर्घटना मे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर आरजीटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लापरवाही से आ रहे ट्रेलर के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी आरजीटी थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि मेगा हाइवे पर रविवार को जुंजाराम पुत्र जोधाराम (25) मेगवाल निवासी जयपालो की ढाणी , मोडावास नया नगर से अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर की और आ रहा था। इस दौरान आरजीटी चौराहे के समीप सामने तेज गति व लापरवाही से आ रहे एक ट्रेलर के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे मे बाइक सवार युवक का शव कई फीट तक वाहन से नीचे घसीटता हुआ चला गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के शव को निजी वाहन से गुड़ामालानी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी लाया गया। शव परिजनों को सुपुर्द किया पुलिस ने हादसे में प्रयुक्त वाहनों को थाना परिसर में खड़ा करवाया। मृतक के भाई छगनाराम पुत्र जोधाराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शुरु की। शा...

अवैध बजरी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, दो डंपर पकड़े, दोनों के चालक गिरफ्तार

Image
हरकत में आई पुलिस सिणधरी थाना पुलिस ने लंबे समय से चल रहे अवैध बजरी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रविवार अलसुबह कौशलू सरहद में अवैध बजरी से दो डंपर जब्त कर दो चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनके खिलाफ अवैध खनन करने समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के पायलाकला इलाके में लंबे समय से बजरी के अवैध स्टॉक व फिर उससे डंपर भरवाने का अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था। राजस्थान पत्रिका के 16 नवंबर के अंक में बजरी का धड़ल्ले से अवैध खनन, पूरी रात परिवहन, जिम्मेदार बने हुए हैं मूकदर्शक' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया था। खबर प्रकाशन के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सिणधरी पुलिस हरकत में आई और रविवार अलसुबह कौशलू सरहद में थानाधिकारी सुरेंद्रकुमार व उनकी टीम ने नाकाबंदी कर अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त किए। पुलिस ने दोनों डंपरों के चालक पुरखाराम पुत्र कलाराम भील निवासी जेठमालपुरा आकोड़ा, चौहटन व शंकरलाल उर्फ प्रकाश पुत्र खेराजराम मेघवाल निवासी मांगता, धोरीमन्ना को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनका कहना है पुलिस ने ना...

Barmer: Farming: Weather Update: मतीजा बीज के भावों में जबरदस्त उछाल, किसानों की बल्ले-बल्ले

Image
Barmer: Farming: Weather Update: पिछले एक महीने के दौरान मतीरे के बीज की कीमतों में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। इससे किसानों व स्टाॅकिस्ट कारोबारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। इधर एक महीने में हुई प्रति क्विंटल 8 हजार रुपए से अधिक की बढ़ोतरी से इनकी बांछें खिल गई हैं। जानकारी के अनुसार मतीरे के बीज के अब तक के रिकार्ड भाव होने से किसानों को अतिरिक्त आय के रूप में जहां अच्छी आमदनी हो रही है। वहीं स्टाॅकिस्ट कारोबारियों की घाटे की भरपाई पूरी होने के साथ हुई अच्छी आमदनी से इन दिनों ये भी अधिक खुश हैं। खरीफ फसल में किसान बाजरा, मूंग, मोठ, ग्वार, तिल व जौ की मुख्य रूप से बुवाई करते हैं। फल खाने के लिए इन फसलों के साथ ही मतीरा की कुछ बुवाई करते हैं। किसान कच्चे मतीरे की सब्जी बनाते हैं तो यह पकने पर फल के रूप में खाते हैं। पौष्टिकता से भरपूर होने पर किसान खेतों में कृषि कार्य के दौरान फुर्सत मिलने पर यह खाते हैं। इससे हर कहीं इसकी मांग अधिक रहती है। किसान मतीरे के बीज सुखा कर स्थानीय बाजार में बेचते हैं। इससे इन्हें अतिरिक्त आय होती है। यह भी पढ़ें: /विदेशी युवतियां स्पा सेंटर के नाम पर कर रही...

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, नहीं उठाया शव

Image
जसोल थाना क्षेत्र के सिणली गांव की घटना मृतक के परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग देर रात तक चलते रहे समझाइश के प्रयास जसोल थाना क्षेत्र के सिणली जागीर गांव की सरहद में शनिवार सुबह ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रेलर वजावास और भीमरलाई गांव की तरफ जिप्सम भरने के लिए जा रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व मृतक के परिजन एकत्र हो गए। जसोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए शव उठाने से मना करते हुए शव ले कर मौके पर बैठ गए। इसके बाद उपखंड अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर समझाइश करने के प्रयास किए, लेकिन वे आर्थिक सहायता देने की मांग पूरी होने तक शव नहीं उठाने पर अड़ गए। देर रात तक पुलिस की ओर से शव उठाने के लिए समझाइश करने के प्रयास किए जा रहे थे। आर्थिक सहायता व नौकरी की मांग पुलिस के अनुसार जसोल थाना क्षेत्र के सिणली जागीर गांव में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे सिणली-वजावास सड़क पर एक ट्रेलर जिप्सम भरने के लिए सिणली से वजावास गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को चपेट में लिया। इससे बाइक सवार आकल सिणली ज...

तेल की यहां धार तो स्थानीय को मिले रोजगार

Image
विश्व की सबसे बड़ी तेल खोज मंगला इस धरती के लिए वरदान है। सांभरा (पचपदरा) भी बायतु विधानसभा का इलाका है ,जहां राज्य का मेगा प्रोजेक्ट रिफाइनरी बुलंद हो रहा है। इस विधानसभा का एक भाग अब बालोतरा जिले में है तो दूसरा बाड़मेर में। तेल के जरिए प्रदेश को 4000 करोड़ का राजस्व सालाना दे रहा यह इलाका अब 02 प्रतिशत खुद के लिए मांग रहा है और स्थाानीय को रोजगार भी। अभी राजनीतिक चर्चे में सर्वाधिक है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा की है और उसी जगह पर राहुल गांधी भी आएंगे। 2018 में रालोपा ने न केवल कांग्रेस को टक्कर दी थी, भाजपा को तीसरे स्थान पर रहने को मजबूर किया। 2023 उसी दिशा में तीन धार में मतदाताओं को बांटे हुए है। कांग्रेस सेे यहां दुबारा हरीश चौधरी प्रत्याशी है ,जो अभी विधायक है। भाजपा ने नया चेहरा बालाराम मूढ़ को उतारा है तो उधर पिछले मुकाबले में कांग्रेस को टक्कर देने वाले रालोपा के उम्मेदाराम मैदान में है। त्रिकोणीय संघर्ष में यहां मतदाता ने अभी तक किसी को यह दावा करने की छूट नहीं दी है कि वह एकतरफा जीत की बात करे,त्रिकोणीय संघर्ष ने मुकाबला रोचक बना दिया है। चर्चित बायतु प्रधानमं...

Assembly Elections 2023: Rajasthan: Barmer: BJP: बाड़मेर में आज बीजेपी के दो स्टार प्रचारक, कहां करेंगे सभाएं पढि़ए पूरा समाचार

Image
Assembly Elections 2023: Rajasthan: Barmer: BJP: सीमावर्ती जिले बाड़मेर में विधानसभा चुनाव 2023 अब परवान चढ़ने लगा है। अब तक प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भागदौड़ चल रही थी लेकिन अब भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को भी थार में चुनाव प्रचार में उतारा है। दो दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बायतु में चुनावी सभा कर चुके हैं तो अब शनिवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे आ रही हैं। यह भी पढ़ें: 50 हजार से अधिक रुपए मिले तो हो जाएंगे जब्त, क्यूं पढि़ए पूरा समाचार | यहां है सभाएं- योगी आदित्यनाथ की दो सभाएं होंगी। दोपहर बारह बजे के बाद वे शिव में सभा को संबोधित करेंगे तो शाम चार बजे उनकी सभा सिवाना में होगी। वहीं, वसुंधराराजे की सभा धोरीमन्ना में होगी। यह भी पढ़ें: /तृपण तो कर रहे पर पितृरों को नहीं कर रहे तृप्त | कांग्रेस को इंतजार- इधर, कांग्रेस को अभी भी बड़े नेता के आने का इंतजार है। अभी तक राहुल गांधी की बायतु में सभा प्रस्तावित है। पूर्व में यह 19 नवम्बर को होनी थी जिसे अब 21 नवम्बर को किया गया है। अन्य किसी स्टार प्रच...

सर्दी में भी काबू नहीं आ रहा डेंगू, बाड़मेर में 7 दिन में 125 नए पॉजिटिव

Image
रोजाना नए केस मिल रहे, ग्रामीण इलाकों में बढ़ा डेंगू संदिग्धों की संख्या में इजाफा, फोगिंग के बाद भी नियंत्रण नहीं मौसम में आए बदलाव के बाद भी थार में डेंगू काबू नहीं आ रहा है। सात दिनों में 125 नए केस सामने आए है। सबसे ज्यादा बाड़मेर और बालोतरा शहर में डेंगू के मामले मिले है। चिकित्सा विभाग को उम्मीद है कि सर्दी बढऩे के साथ ही डेंगू कम हो जाएगा। फिलहाल ऐसे आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बाड़मेर में डेंगू के केस जून महीने से ही आने शुरू हो गए, अब नवम्बर आधा बीत चुका है, फिर भी सिलसिला थमा नहीं है। नए केस बढ़ रहे हैं। बाड़मेर में 7 से 14 नवम्बर के बीच कुल 125 नए केस मिले है। इस दौरान एक सप्ताह पहले केस का कुल आंकड़ा 447 था, जो 14 नवम्बर को 572 पर पहुंच गया। अब जिले के केस अलग-अलग चिकित्सा विभाग अब बाड़मेर और बालोतरा जिले के आंकड़ों को अलग-अलग दर्शा रहा है। डेंगू के मामलों में बाड़मेर जिले के 5 ब्लॉक में अब तक कुल 260 केस सामने आए है। वहीं बालोतरा में पांच ब्लॉक में कुल 312 केस मिले है। जिसमें बालोतरा पीएमओ में सर्वाधिक 122 पॉजिटिव अब तक आ चुके है। ओपीडी में बढ़ रहे डेंगू संदिग्ध अस...

मैसेज भेजकर व्यापारी से मांगे 5 लाख रुपए फिरौती, पुलिस को बताने पर गोली मारने की धमकी

Image
पुलिस को सूचना देने पर गोली मारने को लेकर भी धमकाया बाड़मेर कृषि मंडी के एक व्यापारी को अज्ञात नम्बरों से भेजे गए धमकी भरे मैसेज और रुपए मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 5 लाख रुपए की मांग करते हुए पुलिस को जानकारी देते पर गोली मारने की धमकी भी दी थी। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि व्यापारी से फिरौती मांगने के प्रकरण में आनंदसिंह वृत्ताधिकारी बाड़मेर के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी गंगाराम के नेतृत्व में टीम ने गहन अनुसंधान करते हुए आरोपी चिराग पुत्र विनोद कुमार निवासी राय कॉलोनी बाड़मेर को नामजद करते हुए दस्तयाब किया। उसे गिरफ्तार कर पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। यह था मामला लक्ष्मीपुरा बाड़मेर निवासी संजय कुमार जैन ने गत 11 नवम्बर को कोतवाली में रिपोर्ट दी कि उसके मोबाइल व वाट्सअप पर धमकी भरे कॉल व मैसेज कर 5 लाख रुपए मांगे जा रही है। पुलिस को सूचना देने पर प्रार्थी को गोली मारने की धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छह दिन में मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। source https://www.patrika.com/barmer-n...

Rajasthan Election 2023: उसी खेत में होंगे राहुल गांधी, जहां नरेन्द्र मोदी आए थे, ऐसा क्यों

Image
Rahul Gandhi Rally in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर (बुधवार) को जिस खेत में खड़े थे, अब 19 नवंबर को उसी खेत में राहुल गांधी खड़े होंगे। बायतु विधानसभा क्षेत्र में यह पहली बार हो रहा हैै कि देश की दोनों बड़ी पार्टियों के बड़े नेताओं की सभा एक स्थान पर हो रही है। राहुल की सभा की तैयारियां प्रारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को बायतु की दर्जियों की ढाणी में भाजपा की सभा की और यहां से संबोधित किया। मोदी की सभा के तुरंत बाद ही यहां लगे पांडाल को कांग्रेस ने ले लिया है और यहां पर राहुल गांधी की सभा की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। प्रधानमंत्री की इस सभा से रेगिस्तान के दस जिलों को भाजपा ने टारगेट किया था, अब कांग्रेस भी यहीं से इस पूरे इलाके के लिए बड़ी सभा करेगी। यह भी पढ़ें : कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन, कब होगा करणपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव? ज्यादा बड़ी सभा का इरादा प्रधानमंत्री की सभा को चैलेंज के रूप में लेकर अब यहां पर ज्यादा लोग जुटाने औैर इस सभा को बड़ी करने का इरादा जताया जा रहा है। यह भी पढ़ें : केवल दो घंटे में पहुंच सकेंगे दि...

4 दिन में अब स्टार प्रचारकों की सभाएं

Image
भाजपा-कांग्रेस के लिए आगामी चार दिन चुनावी ताकत को झौंकने और कार्यकर्ताओं के जोश को बढ़ाने के होंगे। इसके लिए स्टार प्रचारकों की ताकत लगाई जाएगी। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा करवा चुकी है तो अब कांगे्रस राहुल गांधी को 19 नवंबर को बायतु में ला रही है। 18 नवंबर को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिव और सिवाना में होंगे। इधर, जैसलमेर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आने का कार्यक्रम हो रहा है। कौन कहां? जे पी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा तारीख- 18 नवंबर स्थान- हनुमान चौराहा,जैसलमेर राहुल गांधी, कांग्रेस 19 नवंबर- बायतु दर्जियों की ढाणी 18 न वंबर- योगी आदित्यनाथ, उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री स्थान- शिव और सिवाना बाड़मेेर जिला मुख्यालय क्यों छूटा बाड़मेर जिला मुख्यालय पर हर बार कांग्रेस और भाजपा की मुख्य सभाएं हुई है लेकिन इस बार अभी तक यहां स्टार प्रचारक नहीं आए है। भाजपा यहांं पर बागी के मैैदान में उतरने के कारण पांव पीछे ले रही है तो कांग्रेस के लिए भी यहां इस बार स्टार की सभा में आनाकानी हो रही है। दोनों का ध्यान यहां बायतु यहां अभी तय नहीं (दोनों द...

भाईदूज पर भाई-बहिन पर केन्द्रित रहे मोदी

Image
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4.55 बजे बोलना शुरू किया औैर 5.42 पर भाषण समाप्त किया। मोदी का 47 मिनट का भाषण अपणायत, लोक देवताओं और माटी और मिट्टी को जोड़ता रहा लेकिन केन्द्रबिन्दु भाईदूज और भाई-बहिन का रिश्ता रहा। वे बार-बार महिलाओं से जुड़े और उन्हें जोड़ते हुए बातें कही। किस पर कितना फोकस भाईदूज-भाई-बहिन रिश्ता 07 मिनट केन्द्र की योजनाएं 06 मिनट कांग्रेस को घेरा 04 मिनट भ्रष्टाचार 04 मिनट मुद्दे 06 मिनट-पेपरली, लालडायरी, विकास नारे-जयकारे 04 मिनट मतदान प्रोत्साहन 03 मिनट इन मुद्दों पर फोकस... - राजस्थान की रिफाइनरी: प्राथमिकता से काम होगा - राजस्थान में हर घर नल : 50 प्रतिशत पूरा, 50 करेंगे -बेरोजगारी -हस्तशिल्प के लिए विश्वकर्मा योजना, पेट्रोकेमिकल हब - किसान को उसकी उपज का लाभकारी मूल्य- मूंग का समर्थन मूल्य 3500 किया, आगे भी करेंगे - अपराधों और महिला अत्याचारों पर अंकुश- भाजपा आई तो सुरक्षा की गारंटी ये मुद्दे छूटे - ईआरसीपी योजना को राष्ट्रीय योजना का दर्जा -वेट कम करके पेट्रोल डीजल सस्ता करना -वाणिज्यिक बैंको के किसानों के कर्ज माफ - जातिगत जनगणना ...

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: नेताजी चुनावी सभाओं में, रियाणों में चुनावी चर्चाओं का दौर

Image
Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का चुनावी रंग अब दिवाली और रामा-श्यामा पर भी चढ़ता नजर आया। दो दिन तक जहां नए पर्व पर गांवों में रियाणें हुई तो लोगों के बीच सिर्फ चुनावी चर्चा ही रही। इधर, सभी प्रत्याशी त्योहार पर भी सभाओं में व्यस्त नजर आए। इस दौरान लोग घरों में होने पर अधिक से अधिक जनसम्पर्क का जोर रहा। राजस्थान के रण को लेकर थार में प्रचार-प्रसार का दौर अब परवान चढ़ रहा है। चुनाव से पहले लोगों से मेल मिलाप को लेकर दिवाली व रामा-श्यामा प्रत्याशियों के लिए फायदा का सौदा रहा। घरों से दूर कमाने गए प्रवासी लोग भी दिवाली पर घर पहुंचे तो किसान, आमजन भी दो दिन घरों पर ही मिले। ऐसे में अधिकांश प्रत्याशियों ने इन दो दिन को प्रचार-प्रसार के लिए चुना। दिवाली और रामा-श्यामा पर लोगों से मिलने लगभग सभी प्रत्याशी पहुंचे। ऐसे में गांव-गांव जनसभाओं का दौर चला। हर उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंचा और अपनी बात रखी। यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: प्रधानमंत्री मोदी की सभा 15 को, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता रियाणों में भी चुनाव की ही बात- गौरतलब है कि र...

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: प्रधानमंत्री मोदी की सभा 15 को, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

Image
Rajasthan Assembly Election 2023 : बाड़मेर-जैसलमेर में चुनावी बिगुल के साथ ही पहली बार बड़ी सभा का आयोजन बायतु में होने जा रहा है। यहां 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा होगी जिसको लेकर कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं। सभा में लोगों की भीड़ के साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित केन्द्रीय मंत्री सभा स्थल और आयोजन को लेकर व्यव्स्थाएं संभाल रहे हैं। यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव का किस्सा: पहले विधानसभा चुनाव के बाद राजस्थान में थे दो मुख्यमंत्री, जानिए क्यों बाड़मेर-जैसलमेर की सीटों पर नजर- प्रधानमंत्री की यह सभा बाड़मेर-जैसलमेर की नौ सीटों पर पार्टी की मजबूती को लेकर हो रही है। साथ ही शेरगढ़ सीट पर भी इसका असर रहेगा। मोदी की सभा की चर्चा जालोर व सांचौर जिले में भी हैं। इस सभा का असर वहां भी पड़ सकता है। बायतु पंचायत समिति की माधासर ग्राम पंचायत अंतर्गत दर्जियों की ढाणीं क्षेत्र में चुनावी सभा होगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी यहां का दौरा कर चुके हैं। एक ही विधायक है वर्तमान में भाजपा का वर्तमान में बाड़मेर-जैस...

प्रधानमंत्री मोदी की सभा 15 को , 10 में से 01 भाजपा,.. अब बायतु से दसों टारगेट

Image
रेगिस्तानी इलाके बाड़मेर-जैसलमेर और शेरगढ़ की दस सीट में से 2018 में भाजपा महज 01 सीट सिवाना पर ही जीत पाई थी और इस बार इन दस सीटों पर टारगेट के लिए प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी की बायतु में 15 नवंबर को सभा होगी। बाड़मेर की सात, जैसलमेर की दौ औैर जोधपुर की शेरगढ़ विधानसभा से यहां पर लोग पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर दसों विधानसभाओं में प्रत्याशी अलर्ट मोड पर आकर लोगों को लाने की तैयारी में जुटे हैै। 2018 में शाह-योगी आए थे 2018 के चुनावों में इन सीटों पर अमित शाह ने बाड़मेर में रोड शो और बालोतरा में सभा की थी तो उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोकरण में सभा की थी। 2018 में यह यह स्थिति-10 में से 01 भाजपा, 09 कांग्रेस बाड़मेर-07 सीट- 06 कांग्रेस-01 भाजपा जैसलमेर-02 सीट- 02 कांग्रेस-00 भाजपा शेरगढ़- कांग्रेस मोदी चुनाव में पहले कब आए - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 में बाड़मेर आए थे - 2008 में गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब स्टार प्रचारक थे। तब मोदी शिव में भाजपा प्रत्याशी जालमसिंह रावलोत की सभा में आए थे। चुनावी सभा की तैयारियां शुुरू विधानसभा...

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: रात्रि 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर और प्रचार-प्रसार पर रोक

Image
Rajasthan Assembly Election 2023 : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में विधानसभा आम चुनाव 2023 की घोषणा की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि वर्तमान में जिले में 9 अक्टूबर से विधानसभा आम चुनाव 2023 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, जो निर्वाचन समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: कांग्रेस योजनाओं के भरोसे, भाजपा के लिए पेपरलीक- कानून व्यवस्था मुद्दे.. आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहने के दौरान रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के बीच डोर-टू-डोर अभियान, एसएमएस, वाट्सअप, कॉल, लाउडस्पीकर आदि के उपयोग संबंधी गतिविधियों पर प्रतिबन्ध लगाया गया है, क्योंकि नागरिकों के सार्वजनिक जीवन, गोपनीयता एवं अशान्ति को कम करना आवश्यक हैं। इसके अतिरिक्त लाउडस्पीकरों के उपयोग की पूर्व अनुमति लिया जाना आवश्यक हैं। लाउडस्पीकर की आवाज अनुमत्य सीमा के भीतर ही होनी चाहिए। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लाउडस्पीकर से चुनाव प्रचार के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने आयोग के उक्त दिशा-निर्देशों से विधानसभा चुनाव 2023 के समस्त अभ्यर्थियों को अवगत करव...

ट्रेलर-कार भिड़ंत, हादसे में 3 मासूम बच्चों सहित 5 की मौत

Image
ओवरटेक के दौरान ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर महाराष्ट्र का परिवार जैसलमेर घूमने जा रहा था दिवाली पूजन के बाद घूमने के लिए जैसलमेर जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन बच्चे शामिल है। हादसा बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में हुआ है। ओवरटेक करते कार को चपेट में लिया पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के जलगांव के एक ही परिवार के लोग दो कारों में दिवाली पूजा के बाद घूमने के लिए जैसलमेर जा रहे थे। इस दौरान सोमवार शाम को सूरते की बेरी एनएच-68 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करते हुए कार को चपेट में ले लिया। कार में छह लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि कार में शव फंस गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां पर मृत घोषित कर दिया। दो कार में जा रहे थे जैसलमेर परिवार के लोग दो अलग-अलग कारों में जा रहे थे। एक कार आगे चल रही थी, जबकि दूसरी पीछे। इस दौरान पीछे चल रही कार को सामने से ओवरटेक करके आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी। कार पूरी तरह से चिपक गई और तीन बच्चों सहित 6 लोग उसमें फंस गए। हादसे के क...

Rajasthan Elections: पिछले चुनाव में यहां 10 में से महज 1 सीट ही जीत पाई थी बीजेपी, अब पीएम मोदी संभालेंगे मोर्चा

Image
Rajasthan Elections 2023: रेगिस्तानी इलाके बाड़मेर-जैसलमेर और शेरगढ़ की दस सीट में से 2018 में भाजपा महज 01 सीट सिवाना पर ही जीत पाई थी। इस बार इन दस सीटों पर टारगेट के लिए प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी की बायतु में 15 नवंबर को सभा होगी। सभा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माधासर ग्राम पंचायत अंतर्गत दर्जियों की ढाणी क्षेत्र में सभास्थल का केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने निरीक्षण किया। बाड़मेर की सात, जैसलमेर की दो और जोधपुर की शेरगढ़ विधानसभा से यहां पर लोग पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर दसों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी अलर्ट मोड पर आकर लोगों को लाने की तैयारी में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023 : 16 नवंबर को आएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, विभिन्न चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित 2018 में शाह-योगी आए थे 2018 के चुनाव में इन सीटों पर अमित शाह ने बाड़मेर में रोड शो और बालोतरा में सभा की थी तो उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोकरण में सभा की थी। यह भी पढ़ें- rajasthan election 2023 दिवाली पर प्रचार की रंगत धीमी, 16 से फिर कमान संभालेंगे ज्यादात...

शिव विधानसभा सीट पर होगा रोचक मुकाबला: रविंद्र सिंह भाटी ने उड़ाई भाजपा और कांग्रेस की नींद

Image
राजस्थान विधानसभा चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन पर्चा उठाने को लेकर काफी गहमागहमी रही। बागियों और निर्दलीयों को मनाने का दौर चला। बाड़मेर जिले की सात विधानसभाओं में अंतिम दिन कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए। चुनाव के लिए नाम वापसी का समय पूरा होने के साथ अब तस्वीर भी साफ हो गई है। बागी भी मैदान में डटे हुए है। मनाने की आखिरी कोशिश भी काम नहीं आई। शिव सीट से निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी के चुनाव मैदान में डटे रहने से भाजपा और कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है। रविंद्र सिंह भाटी की नामांकन सभा में हजारों युवाओं की भीड़ उमड़ी थी। भाटी का कहना है कि वे टिकट मिलने की उम्मीद में ही भाजपा में शामिल हुए थे। लेकिन टिकट नहीं मिला, क्योंकि राजनीति में धोखा होता रहता है। पार्टी की ओर से टिकट न देने पर रवींद्र सिंह भाटी के निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने का यह वाकया पहली बार का नहीं है। इससे पहले वे 2019 में जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी से एबीवीपी से छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। बाड़मेर जिले की सात ...

नेताजी, बताओ तो सही.... दुबई बनाने के सपने दिखाए थे, पूरे होंगे या नहीं ?

Image
बाड़मेर को दुबई बनाने के सपने सभी नेताओं ने दिखाए थे लेकिन बाड़मेर के दुबई बनने का सपना सच नहीं हुआ। विकास तस्वीर है न ही रोडमैप। स्थानीय को रोजगार का ख्वाब पूरा न ही रोजगार के नए अवसर मिले। नेताजी के घोषणा पत्र में भी यह बात कहीं नहीं है। अभी भी कोई सवाल करे तो वे इधर-उधर की बात करते है बिजली, पानी और सड़क। 2003 में जिले में मंगला तेल खोज हुई। 2009 में बाड़मेर से तेल का उत्पादन शुरू हो गया और इसके बाद से लगातार अब तक बाड़मेर अरबों रुपए की रॉयल्टी दे चुका हैै। राज्य को करीब 4000 करोड़ रुपए की रॉयल्टी सालाना मिल रही है। रिफाइनरी बन रही, विकास व्यवस्थित नहीं तेल निकलने के बाद में पचपदरा में एक लाख करेाड़ की रिफाइनरी बुलंद हो रही है। 75 फीसदी काम हो चुका है लेकिन अभी तक रिफाइनरी के निकटवर्ती इलाकेे मेें व्यवस्थित विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। पचपदरा कस्बा भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। कोयला मिला पर भादरेस में विकास मद्धम कोयला मिलने के बाद में भादरेस गांव से प्रतिदिन माह दस हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है लेकिन यहां पर भी विकास की तस्वीर मद्धम है। विकास को लेकर जो सपने दिखाए...

एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर 74.95 लाख रुपए षडय़न्त्रपूर्वक हड़पने के मामले में दो इनामी गिरफ्तार

Image
बाड़मेर में एसबीआई बैंक के अलग-अलग एटीएम से निकाले थे 74.95 लाख रुपए बाड़मेर कोतवाली पुलिस ने एसबीआई बैंक के अलग-अलग एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ करने वाले के प्रकरण में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर 2-2 हजार का इनाम घोषित था। थानाधिकारी कोतवाली गंगाराम खावा के सुपरविजान में स्पेशल टीम का गठन करते हुए आरोपियों का पता लगाया गया। आरोपी जिला नूंह हरियाणा मेवात क्षेत्र के होने से पूर्व में दो को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अन्य आरोपियों के नूंह हरियाणा के होने व फरार होने से बाबूलाल विश्नोई उप निरीक्षक व टीम को जिला नूंह हरियाणा भेजी गई। टीम ने पुलिस नूंह की मदद से प्रकरण में वांछित आरोपी मुबारिक पुत्र जान मोहम्मद निवासी गंगवानी व नसीम पुत्र हारूण निवासी लोहिन्गा कल्ला पुलिस थाना पून्हावा जिला नूंह हरियाणा को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। यह था मामला साल 2021 में फरवरी महीने में सुरजीतकुमार मुख्य प्रबन्धक एसबीआई प्रतापजी की पोल बाड़मेर ने रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें बताया कि बाड़मेर शहर में कई एटीएम बैंक लगाए हुए हैं। उक्त एसबीआई एटीएम से बाड़मेर शहर में ...

राजस्थान चुनाव: नेताजी...दुबई कब बनेगा बाड़मेर? आप तो बोलते भी नहीं...

Image
Rajasthan Assembly Election 2023 : बाड़मेर को दुबई बनाने के सपने सभी नेताओं ने दिखाए थे लेकिन आज तक सच नहीं हुआ। विकास की तस्वीर है न ही रोडमैप। स्थानीय को रोजगार का ख्वाब पूरा न ही रोजगार के नए अवसर मिले। नेताजी के घोषणा पत्र में भी यह बात कहीं नहीं है। अभी भी कोई सवाल करे तो वे इधर-उधर की बात करते है बिजली, पानी और सड़क। यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : सोशल मीडिया पर पोस्ट बढ़ा रही प्रत्याशियों का चुनावी खर्च, जानिए कैसे 2003 में जिले में मंगला तेल खोज हुई। 2009 में बाड़मेर से तेल का उत्पादन शुरू हो गया और इसके बाद से लगातार अब तक बाड़मेर अरबों रुपए की रॉयल्टी दे चुका हैै। राज्य को करीब 4000 करोड़ रुपए की रॉयल्टी सालाना मिल रही है। रिफाइनरी बन रही, विकास व्यवस्थित नहीं: तेल निकलने के बाद में पचपदरा में एक लाख करेाड़ की रिफाइनरी बुलंद हो रही है। 75 फीसदी से अधिक काम हो चुका है लेकिन अभी तक रिफाइनरी के निकटवर्ती इलाकेे मेे व्यवस्थित विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। पचपदरा कस्बा भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। कोयला मिला पर भादरेस में विकास मद्धम: कोयला मिलने के बाद ...

संकल्प : सबसे पहले करेंगे मतदान, उसके बाद दूसरे काम

Image
राजकीय नर्सिंग कॉलेज में पत्रिका मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्टूडेंट्स ने ली मतदान की शपथ अधिकाधिक मतदाताओं को मतदान करने को प्रेरित करने के लिए राजस्थान पत्रिका की ओर से जागो जनमत अभियान के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बाड़मेर के राजकीय नर्सिंग कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग स्टूडेंट्स व स्टॉफ ने मतदान करने की शपथ ली। इस मौके पर करीब 200 स्टूडेंट़्स ने शपथ ली। । अपना वोट देने जरूर जाएं नर्सिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज संलग्न चिकित्सालय समूह अधीक्षक डॉ. बीएल मंसूरिया ने स्टूडेंट्स, फैकल्टी व चिकित्सा कर्मियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. मंसूरिया ने कहा कि मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है। इसलिए मतदान दिवस को हम अपना वोट देने जरूर जाएं। मतदान करने की शपथ हमारे वोट देने के संकल्प को और मजबूत करती है। स्टूडेंट्स ने मतदान की शपथ लेने के साथ अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित करने की बात कही। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के शंकर भवानी, मंगलाराम, रूपकंवर सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा। युवाओं की बढ़चढ़ कर भागीदारी राजस्थान पत्रिका के जागो जन...

Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer: DIET Barmer: दसवीं तक की पढ़ाई अब आसान, बस करना है यह काम

Image
Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer: DIET Barmer: डाइट बाड़मेर की ओर से दीक्षा पोर्टल पर कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए माइक्रो लर्निंग पैकेज प्रोग्राम के तहत ऑनलाइन कोर्स लांच किया गया है। कक्षा और विषय अनुसार हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए तैयार किए इन कोर्स को कोई भी विद्यार्थी ऑनलाइन ज्वाइन कर अध्ययन कर सकता है। प्रत्येक कोर्स की अवधि लगभग 1 घंटे की है, उस कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर विद्यार्थी को ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी मिलेगा। यह प्रमाण पत्र विद्यार्थी अपने मोबाइल में दीक्षा पोर्टल की प्रोफाइल से डाउनलोड कर सकता है। प्रति सप्ताह सभी विषयों के कक्षा 6 से 10 तक के कोर्स के लिंक फॉर्मेट सभी ब्लॉक के सीबीईओ के वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी तक प्रसारित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें: पद स्वीकृत नहीं होने का दंश भोग रहे 5286 स्कूल, काउंसलिंग में भी व्याख्याता लिंक को क्लिक कर सीधे पेज पर जाने की सुविधा - विद्यार्थी लिंक को क्लिक कर सीधे कोर्स के पेज पर जाकर उसको पूरा कर सकता है, उसके लिए विद्यार्थियों को अपने एंड्रॉयड फोन में दीक्षा ऐप गूगल ब्...