Barmer: Balotra: Siwana: Hospital: अस्पताल है फिर भी उपचार को तरस रहे मरीज, कारण है ये


Barmer: Balotra: Siwana: Hospital: उपखंड मुख्यालय सिवाना के उप जिला चिकित्सालय में स्वीकृत पदों में से आधे से अधिक पद रिक्त है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने से बेहतर उपचार को लेकर मरीज तरस गए हैं। उपचार के लिए इन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे परेशानियों के साथ समय व धन की बर्बादी होने से आमजन परेशान है।

यह भी पढ़ें: बाजरा की धरा को फिर आया जीरा रास, बम्पर बुवाई का चल रहा दौर

आधे से अधिक पद खाली
सिवाना उप जिला चिकित्सालय में पिछले कई सालों से सुविधाओं का अभाव है। चिकित्सालय में चिकित्सकाें के 19 पद स्वीकृत है लेकिन सात चिकित्सक ही कार्यरत है। लंबे समय से आधे से अधिक चिकित्सकाें के पद रिक्त है। इसके अलावा शिशु रोग, स्त्री रोग, दंत रोग, सर्जन,फिजिशियन के पद लंबे समय से रिक्त है। इससे उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।

यह भी पढ़ें: कभी करता था दूसरों का सलाम, अब साहब बन गया

मरीज को लगानी पड़ती है दौड़
सिवाना चिकित्सालय में चिकित्सकों के पद खाली होने और विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने पर मरीजों को उपचार के लिए बालोतरा, जोधपुर, जालाेर पहुंचना पड़ता है। कई मरीज बेहतर उपचार के लिए धानेरा, डीसा,पालनपुर, मेहसाणा, अहमदाबाद जाते हैं। लंबी दूरी पर इन्हें व परिजनों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। इससे गरीब, कमजोर परिवार के मरीजों व परिजनों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-balotra-siwana-hospital-8598664/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज