मानवेंद्र सिंह इस सीट से कर चुके थे चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी, पार्टी ने दूसरी जगह से दे दिया टिकट
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को एक ही दिन में उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की है। चौथी सूची में जहां 56 नाम थे, वहीं पांचवी सूची में 5 नाम हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह (Manvendra Singh) का भी नाम शामिल किया गया है। मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर जिले के सिवाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। बता दें कि सिवाना विधानसभा से पैनल में मानवेन्द्रसिंह का नाम नहीं था और यहां से 19 लोग दावेदारी में थे। मानवेन्द्र जैसलमेर से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी शुरू कर चुके थे और वहीं से चुनाव लड़ने की इच्छा थी, लेकिन उनको सिवाना से प्रत्याशी घोषित किया गया है। मानवेन्द्र को जैसलमेर से प्रत्याशी बनाने में रूपाराम मेघवाल का पेच फंस गया था। हालांकि जैसलमेर की सीट को भी अभी घोषित नहीं किया गया हैै। मावनेन्द्रसिंह पूर्व में सांसद रहे हैं और उनका गृहक्षेत्र जसोल पचपदरा में है। यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में रहा अलवर का दबदबा, 90 के दशक में मिले ये छह मंत्री पद टिकट मिलने की ...