पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बाड़मेर में दो दिन बादल-बारिश की संभावना

बाड़मेर. थार में अगले दो दिनों में मौसम में काफी बदलाव देखने में आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार व मंगलवार को जिले में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बरसात होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते तापमान में कमी आने से सर्दी का असर बढ़ सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 व न्यूनतम 22.8 डिग्री दर्ज किया गया।

बाड़मेर में पिछले कुछ दिनों से तापमान स्थिर चल रहा है। रात के पारे में जरूर दो डिग्री की कमी आई है। लेकिन दिन का पारा 36 डिग्री के आसपास ही है। दिन में धूप की तेजी बरकरार है। वहीं रविवार को हवा का रुख कुछ तेज होने से मौसम में बदलाव का संकेत माना जा सकता है।

दो दिन का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को मेघगर्जना के साथ मध्यम दर्जे की बरसात की संभावना जताई है। वहीं मंगलवार को दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद दो दिनों तक बादलों की आवाजाही रहेगी। बरसात से मौसम में ठंडक घुलेगी। बारिश के चलते तापमान में भी कमी आएगी।



source https://www.patrika.com/barmer-news/weather-alert-8537695/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज