Posts

Showing posts from October, 2021

बारह साल कागजों में रही योजना, अब बजट दिया फिर भी नहीं बने आदर्श गांव!

Image
बाड़मेर. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना लागू होने के बारह साल बीतने के बावजूद भी गांवों में बजट के अभाव में महज दिखावा बनकर रह गई है। सीमावर्ती बाड़मेर जिले में योजना लागू होने के आठ साल बाद प्रोजेक्ट के तहत गांवों का चयन किया गया। योजना के तहत अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुए है। ऐसे में अनुसूचित जाति बाहुल्य के गांवों की तस्वीर बदल नहीं पाई है। वर्ष- 2009 में योजना लागू होने के बाद बाड़मेर में वर्ष- 2018 में सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से पीएमएजीवाई योजना के तहत बाड़मेर जिले के 95 गांवों का चयन किया गया। उसके बाद ग्राम व जिला स्तर की समिति से 74 गांवों का अनुमोदन हुआ। योजना के तहत विभाग ने 36 गांव विकास योजना (वीडीपी) तैयार कर सरकार को भेजी। राज्य सरकार ने सात माह पूर्व बाड़मेर जिले के लिए 7 करोड़ 20 लाख रुपए का बजट जारी किया, लेकिन अब तक महज 15 चयनित ग्राम पंचायतों के खातों में बजट पहुंचा है। ऐसी स्थिति में गांवों का विकास अधरझूल है। चयनित प्रत्येक गांव को विकास के लिए 20 लाख रुपए तक बजट प्रस्तावित है। ग्राम पंचायत नहीं दिखा रही रुचि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत केन्...

बाड़मेर : 3 बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में रोडवेज की बसों से 71 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया सफर

Image
बाड़मेर. प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को आवाजाही के लिए निशुल्क सुविधा मिलने के कारण रोडवेज की बसें पिछले दो महीनों में तीन बड़ी परीक्षाओं के लिए लगातार दौड़ती रही। इस दौरान सितम्बर और अक्टूबर महीने में तीन बड़ी परीक्षाएं रीट, पटवारी और आरएएस परीक्षा संपन्न हुई। इनमें बाड़मेर डिपो की बसों ने 71 हजार 533 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवाजाही की। तीनों परीक्षाओं में सबसे अधिक रीट परीक्षा में स्थानीय डिपो की बसें सबसे ज्यादा दौड़ी। पिछले महीने रीट परीक्षा 26 सितम्बर को हुई थी। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी होने के कारण रोडवेज के साथ निजी बसों की व्यवस्थाएं भी की गई। इस परीक्षा में बाड़मेर डिपो से कुल 66 बसों से 35423 परीक्षार्थियों ने आवाजाही की। इस दौरान करीब 10 दिनों तक रोडवेज की बसों में अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा करवाई गई। इसलिए बढ़ गई अभ्यर्थियों की संख्या बाड़मेर डिपो की बसें कई जिलों में अभ्यर्थियों को छोडऩे के लिए गई। इस दौरान वहां के डिपो ने अपनी जरूरत के अनुसार बसों को अन्य जिलों में भी भेज दिया। इसके कारण बाड़मेर आगार की बसों में यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ती गई। जब...

जसाई में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर : यहां ढाणियां हुई हाथोंहाथ रोशन तो कहीं पहुंचा पानी

Image
बाड़मेर. ग्राम पंचायत जसाई के ग्रामीणों के लिए गुरूवार का दिन खास रहा। यहां प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में 22 सरकारी विभागों के कार्मिकों ने पहूंच कर हाथों हाथ कार्य पूर्ण किए। शिविर के दौरान कई ढाणियां देखते ही देखते रोशन हो गई तो कहीं वर्षों से बंद पड़ी पाइप लाइन शुरू की तो ग्रामीणों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। प्रत्येक विभाग के कार्य मौके पर हुए तो ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यह शिविर किसी वरदान से कम नहीं है। शिविर प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि गांव गरीब एवं कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए शिविर में दर्जनों कार्य मौके पर हुए। उन्होने बताया कि इस दौरान 75 आवासीय पट्टे वितरित किए गए। तथा 85 व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति दी गई। पेंशन के 15 आवेदन प्राप्त हुए जिनके मौके पर पीपीओ बनाकर जारी कर वितरित किया गया है। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के 7 नए आवास प्लस में स्वीकृत किए गए एवं। वहीं नरेगा श्रमिकों को 23 जॉब कार्ड जारी किए। आबादी भूमि में निवासरत 24 परिवारों के पट्टों का पुनः निष्पादन किया गया। समस्त पट्टे प्रधान प्रतिनिधि...

बाल मंदिर ने बास्केबॉल में जीता खिताब, मयूर नोबल्स की टीम रही उपविजेता

Image
बाड़मेर 65 वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राउमावि जसोल में हुआ। प्रतियोगिता के दौरान 17 वर्षीय छात्र वर्ग में बाल मंदिर की टीम ने जीत हासिल की। इधर, मयूर नोबल्स की टीम ने 19 वर्षीय छात्र वर्ग में उपविजेता रही। बाल मन्दिर बाड़मेर के खेल प्रभारी मुकेश आचार्य ने बताया कि 65वीं जिला स्तरीय बास्केट बॉल (17 वर्ष) वर्ग में बाल मन्दिर बाड़मेर ने महात्मा गांधी उ.मा.वि. स्टेशन रोड़ बाड़मेर व रा.उ.मा.वि. जसोल को पराजित कर खिताब बरकरार रखा। टीम में खिलाड़ी अजयपालसिंह, जीवराजसिंह, सुरजपालसिंह, प्रवीणसिंह व सिद्धराजसिंह का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम के बाड़मेर पहुंचने पर स्कूल प्रधानाचार्य नरपतसिंह सोलंकी व व्यवस्थापक महेशचन्द दुलानी ने स्वागत किया। मयूर नोबल्स बनी उपविजेता बास्केटबॉल 19 वर्ष छात्र वर्ग में मयूर नोबल्स एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर की टीम उप विजेता रही। दल प्रभारी नेपालसिंह सांकड़ा ने बताया कि जिला स्तरीय बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता विद्यालय की टीम उप विजेता रही। टीम ने पूर्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ट्रॉफी एवं समस्त खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत पु...

वायरल फीवर अब 8-10 दिन तक नहीं छोड़ रहा पीछा, 3-5 दिन में ठीक नहीं होते मरीज

Image
बाड़मेर. मौसमी बीमारियों से पीडि़तों के लिए कई तरह की शारीरिक दिक्कतें बढ़ती जा रही है। वायरल फीवर के बीमार 3-5 दिन में ठीक हो जाते थे। लेकिन कई मामले ऐसे आ रहे हैं कि लोगों को स्वस्थ होने में 8-10 दिन लग रहे हैं। इस दौरान बुखार पीछा नहीं छोड़ रहा है। अब मामूली समझे जाने वाली बीमारियां मरीजों का जल्द पीछा नहीं छोड़ रही है। वायरल इंफेक्शन का असर 3-5 के बाद भी बन रहता है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। हालात यह है कि मरीज फिर से पुरानी दवा पर्ची के साथ बुखार की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। जबकि उन्हें वायरल फीवर था और दवा लेने के बाद ठीक हो गए, लेकिन फिर बुखार जैसा महसूस होने से बीमार हो रहे हैं। ऐसे में इस तरह के बुखार को अब लॉंग वायरल फीवर माना जा रहा है। वायरल दिखा रहा कई रूप वायरल इंफेक्शन के कारण बुखार पीडि़तों के लिए अन्य शारीरिक समस्याएं पैदा हो रही है। इनमें खासकर शरीर में खुजली और रेशेेज होना भी है। जबकि इस तरह के मरीजों की डेंगू रिपोर्ट नेगेटिव है। चिकित्सक तक हैरान है कि कुछ मामलों में वायरल इंफेक्शन के कारण मरीजों की हथेली में कभी रात को रेश्ेाज दिखते तो दिन मे...

प्रदेश के चयनित 332 चिकित्सा संस्थान में विकसित होंगी हाई डिपेंडेंसी यूनिट

Image
बाड़मेर. प्रदेश की चयनित 332 चिकित्सा संस्थानों को विकसित किया जा रहा है। यहां पर बड़े अस्पतालों की तरह सीमित में सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। यह तैयारी प्रदेश में कोविड की तीसरी लहर के मद्देनजर की जा रही है। बाड़मेर जिले में 13 चिकित्सा संस्थान चयनित किए गए हैं। यह इसलिए किया जा रहा है कि ग्रामीण इलाकों में ही मरीजों को हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) की चिकित्सा सुविधा मिल सके। कोविड की दूसरी लहर के दौरान जिला अस्पताल पर सबसे अधिक मरीजों का दबाव रहा था। इसके कारण दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले कोविड पीडि़तों को भारी दिक्कतें हो हुई। इसे देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में बड़े कस्बों के सीएचसी पर ही बड़े अस्तपालों में मिलने वाली आइसीयू और एचडीयू की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे मरीजों को नजदीक उपचार मिल सके और जिला स्तर के अस्पताल पर दबाव भी नहीं बढ़े। बाड़मेर में उपजिला अस्पताल सहित 13 संस्थान उपजिला अस्पताल बालोतरा सहित कुल 13 संस्थानों का चयन किया गया है। इसमें 12 सीएचसी शामिल है। चयन के बाद अब इन चिकित्सा संस्थानों में मिलने वाली हाई फोकस फैसिलिटी की श्रेणी निर्धारित कर...

बाड़मेर में प्लास्टिक बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में विद्युत चोरी पकड़ी, 13.45 लाख रुपए का जुर्माना

Image
बाड़मेर। बाड़मेर डिस्कॉम ने कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में सतर्कता जांच करते हुए 13.45 लाख की विद्युत चोरी पकड़ी है। इस कार्रवाई को एमएण्डपी एवं पवस विंग ने अंजाम दिया। अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि एमएण्डपी विंग बाड़मेर के सहायक अभियंता सुरेश सेठिया ने मां आशापुरा पोली पैक फैक्ट्री की आकस्मिक जांच की। इस दौरान सर्विस लाइन में कट लगाकर विद्युत चोरी करना पाया गया। इस पर सहायक अभियंता शहर द्वितीय बाड़मेर लक्ष्मणदास को सूचना दी गई। फैक्ट्री का स्वीकृत भार 40 किलावॉट था जबकि मौके पर 48 किलावोट विद्युत लोड चलता हुआ पाया गया। इस पर विद्युत भार अनुसार 13 लाख 45 हजार 350 रुपए का जुर्माना लगाया गया। सात दिन में राशि जमा नहीं करवाने पर होगी एफआइआर अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बाड़मेर मगरा में स्थित फैक्ट्री में प्लास्टिक बोतल सहित अन्य प्लास्टिक पैकिंग का कार्य किया जा रहा था। यहां पर जांच में पता चला कि फैक्ट्री संचालक द्वारा पोल से पैनल बॉक्स में जाने वाली सर्विस लाइन में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। फैक्ट्री संचालक नरपतसिंह को सतर्कता जांच प्रतिवेदन स...

थार की प्रतिभा ने बढ़ाया मान : शिवांगी ने डेंगू को किया दरकिनार, बास्कटेबॉल में दिलाया मेडल

Image
बाड़मेर बाड़मेर जिले में एक तरफ जहां डेंगू अपने पांव पसार रहा है। जिला अस्पताल में दिनों-दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जबकि डेंगू को डंस को हराते हुए थार की होनहार प्रतिभा शिवांगी राठौड़ ने जसोल में आयोजित जिला स्तरीय बास्कटेबॉल खेलकूद प्रतियोगिता दमखम दिखाते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। साथ ही महात्मा गांधी स्कूल की टीम को जीत दिलाई। प्रतियोगिता के राजकीय महात्मा गांधी स्कूल स्टेशन रोड़ बाड़मेर की 17 वर्षीय छात्रा वर्ग की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम की कप्तान शिवांगी राठौड़ ने अच्छा प्रदर्शन कर टीम को विजयी बनाया। कप्नान शिवांगी राठौड़ को प्रतियोगिता आयोजन समिति द्वारा एवं पूर्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने प्रतियोगिता के सबसे अच्छे खिलाड़ी का खिताब दिया। डेंगू से थी पीडि़त, फिर भी अच्छा प्रदर्शन दरअसल, खिलाड़ी शिवांगी राठौड़ को प्रतियोगिता के दौरान डेंगू जैसी भयंकर बीमारी होने व प्लेटलेट्स कम हो जाने के बावजूद भी सभी मैच खेल कर सबसे ज्यादा अंक बनाए गए जिस पर उसकी टीम ने विजय हासिल की। शिवांगी बताती है कि बीमार होने के बावजूद भी हौसला रखा और टीम को विजय दिलाई। शिवांगी ...

मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हुआ आसान, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2022 के संन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तार के साथ जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होने बताया कि एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 01 नवम्बर,2021 को किया जाएगा। उन्होने बताया कि 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक दावे एवं आपतियां प्राप्त की जा सकेगी। मतदाता सूचियों के संबंध में भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा/स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेअर सोसायटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन एवं सत्यापन 13 से 20 नवम्बर तक किया जाएगा। राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकतार्ओ के साथ दावे एवं आपतियां प्राप्त करने की विशेष तिथियां 14 एवं 21 नवम्बर निर्धारित की गई है। 20 दिसम्बर, 2021 तक दावे एवं आपतियों का निस्तारण कर 05 जनवरी,2022 को मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम...

भारत ने भर लिए तेल के भण्डार..अब 100 दिन की क्षमता लक्ष्य

Image
रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. देश व प्रदेश में कोयले की कमी की वजह से बिजली के संकट ने तो घेर लिया है लेकिन क्रूड ऑयल(कच्चे तेल) का भण्डार भारत ने भर लिया है। देश के तीन बड़े रिजर्व वायर में यह भण्डारण तेल की कीमतें गिरने पर कर लिया गया है लेकिन राजस्थान को अभी भी टीस है कि 2017-18 के बजट में घोषित बीकानेर तेल रिजर्व पर काम नहीं हुआ है,इसी कतार में राजकोट(गुजरात) भी है। ये दोनों तैयार होते है प्रदेश की सभी रिफाइनरी की क्षमता और रिजर्व मिलाकर करीब 90 दिन का तेल संग्रहित रख पाएंगे। अभी रिफाइनरी की 65 दिन और 10 दिन के करीब की है। कीमतें गिरी तो भण्डार भरा कोरोनाकाल में क्रूड ऑयल की कीमतें गिरकर 20 से 30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। भारत ने इसका फायदा उठाते हुए इस दौर में देश के तीनों क्रूड रिजर्व में तेल का भण्डार कर लिया है, जो करीब 9.5 दिन का है। यह है देश की क्षमता-5.33 मिलियन टन विशाखापट्टनम(आंध्रप्रदेश)-1.33 मिलियन टन मंगलौर(कनाज़्टक)- 1.5 मिलियन टन पाडुर(कर्नाटक)-2.5 टन यहां स्वीकृति पाडुर (2.5 मिलियन टन कर्नाटक)व चांडीखोल(उड़ीसा, 4 मिलियन टन) यहां अभी इंतजार बीकानेर एवं राजकोट ...

सरकारी विद्यालय बनने जा रहे करोड़पति, निजी स्कू  लों को टक्कर

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में नामांकन अब एक करोड़ के आंकड़ को छूने वाला है। राज्य में पहली से पांचवीं तक98 लाख 64 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत है। पहली से लेकर बारहवीं हर कक्षा में नामांकन बढऩे के साथ ही अब निजी विद्यालयों को टक्कर मिलने लगी है। हालांकि पद रिक्तता की स्थिति के चलते थोड़ी चिंता की बात जरूरी है बावजूद इसके सरकारी स्कू  लों के प्रति अभिभावकों को बढ़ता मोह सुखद संकेत दे रहा है। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हो या फिर अभिभावक- शिक्षक सम्मेलन। सरकारी स्कू  लों में नवाचार की बात हो या फिर जनजगारूकता, इसका असर अब नामांकन पर नजर आने लगा है। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों का नामांकन एक करोड़ के करीब पहुंच रहा है। यह स्थिति सुखद इसलिए भी है कि लम्बे समय से निजी विद्यालयों के बोलबाले के बीच सरकारी विद्यालयों ने स्थिति को सुधारा है। इस शिक्षा सत्र में करीब बारह लाख विद्यार्थी सरकारी विद्यालयों में नए जुड़े हैं जिस पर अब 98 लाख 64 हजार 812 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। हर कक्षा में बढ़ा नामांकन- सरकारी स्कू  लों में पहली से लेकर बारहवीं तक हर कक्षा में नामांकन बढ़ रहा है। इसके ...

57 पंचायत समिति में सीबीईओ के पद होंगे सृजित

Image
बाड़मेर. प्रदेश में नई पंचायतों व पंचायत समितियों का गठन के दो साल बाद भी शिक्षा विभाग में पुराने ढर्रे से चल रहे ब्लॉक में अब संशोधन होगा और प्रदेश में ५७ नए सीबीईओ कार्यालय संचालित होंगे। इसको लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग का कामकाज पुरानी पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों के आधार पर हो रहा है। एेसे में जिलेे में चार ब्लॉक व दो सौ ग्राम पंचायत शिक्षा विभाग के अनुसार नहीं है, क्योंकि यहां न तो सीबीईओ कार्यरत है और न ही पीईईओ लगाए गए है। प्रदेश में भी ५७ सीबीईओ व १२६४ पीईईओ नई ग्राम पंचायतों के लिए नहीं लगाए गए हैं। दो साल से कम ब्लॉक व पीईईओ होने से विभागीय कार्य में दिक्कत हो रही है। एक सीबीईओ के जिम्मे दो-दो ब्लॉक है तो कई पीईईओ के पास तीन-तीन क्षेत्र। एेसे में शिक्षा विभाग में विद्यालयों की मॉनिटरिंग, कर्मचारियों के वेतन, अवकाश, सेवाभिलेख संधारण आदि की व्यवस्था के लिए पीईईओ व सीबीईओ को अधिक कार्य के अधिक परेशानी होती है। अब विभागीय स्तरीय पर मुख्य ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय शुरू करने की कवायद चल रही है। इसके बाद पीईईओ कार्यक्षेत्र का निर्धार...

भगिनी निवेदिता ने देशभक्तों की खुलेआम मदद की

Image
बाड़मेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाड़मेर के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मधुकर भवन संघ कार्यालय में भगिनी निवेदिता की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। एबीवीपी प्रांत सहमंत्री भोमसिंह सुंदरा, नगर अध्यक्ष हिरगिरी गोस्वामी की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। सुंदरा ने कहा कि भारत में आज भी विदेशियों पर गर्व किया जाता है उनमें भगिनी निवेदिता का नाम पहली पंक्ति में आता है, जिन्होंने न केवल भारत की आजादी की लड़ाई लडऩे वाले देशभक्तों की खुलेआम मदद की वरन महिला शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वामी विवेकानंद को अपना आध्यात्मिक गुरु बना भारत को अपनी कर्मभूमि बनाया। भगिनी निवेदिता ने भारतीय संस्कृति का देश-विदेश में प्रचार प्रसार किया। कोलकाता में आए प्लेग रोग के महामारी में उन्होंने खुद की जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की । दीपक डगला ,तनसिंह महाबार, स्वाति वासु, आरती गर्ग, लक्ष्मी, सुमन, घेवरसिंह महाबार, गणपतसिंह, ब्रजपालसिंह कोटड़ा , चिराग अग्रवाल , गौरवसिंह, दीपक चावला, शेराराम, राहुलकुमार भाडखा, महेन्द्रगिरी,नरपतसिंह खारची आदि ने भी भगिनी निवेदिता को श्रद्धासुमन अर्पित कि...

योग से तन ही नहीं मन भी रहता स्वस्थ्य

Image
फागलिया. राउमावि ओगाला पंस फागलिया में स्वस्थ भारत, खुशहाल भारत अभियान के तहत एक दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य हनुमान राम डऊकिया ने भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए विद्यार्थियों को योग से जुडऩे की नसीहत देते हुए कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बदलते हुए मौसम को ध्यान में रखते हुए सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया, जिससे बालक का सर्वांगीण विकास होता है। सूर्य नमस्कार अपने आप में एक पूर्ण व्यायाम है। प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। खेलकूद में बालपयोगी आसनों का अभ्यास करवाते हुए महत्व बताया। प्रधानाचार्य भोमाराम चौधरी ने बताया कि योग का दैनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है ,योग से तन ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है । योग से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। धर्माराम, गणेशाराम, मगाराम चौधरी , मुकेश वर्मा ,अशोक कुमार ,कैलाश कुमार ,बाबूलाल ,जैसा राम पूनिया ,हुकमा राम चौधरी ,मणिराज , श्रवण कुमार आदि का सहयोग रहा। source https://www.patrika.com/barmer-news/yoga-keeps-the-mind-not-only-the-body-hea...

निजीकरण के विरोध में भामसं का प्रदर्शन

Image
बाड़मेर. भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की ओर से निजीकरण के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत बाड़मेर में विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय मजदूर संघ बाड़मेर के जिला मंत्री कुशलाराम डऊकिया ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के विनिवेश, निजीकरण, मुद्रीकरण, निगमीकरण और रणनीतिक बिक्री पर रोक, एफडीआई सीमा बढ़ाने पर रोक, बैंकों, बीमा और सार्वजनिक क्षेत्रों के विलय पर रोक, कोयला क्षेत्र के व्यावसायीकरण पर रोक सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर गुरुवार दोपहर को ज्ञापन जिला कलक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया। प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित यूनियनों ने भाग् लिया, जिन्होंने केन्द्रीय विभागों में नीजिकरण नहीं करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल जिला मंत्री कुशलाराम डऊकिया, संगठन मंत्री जितेंद्र छंगाणी, कोषाध्यक्ष भंवरलाल, जलदाय के अध्यक्ष माणकाराम, महामंत्री गौसाईराम सियोल, विद्युत के कार्यकारी अध्यक्ष जनक गहलोत, नरेंद्र सिंह, मालाराम गढव...

अभ्यर्थियों की परीक्षा 3 घंटे, नेटबंदी के कारण आम लोगों की 'परीक्षा' पूरे दिन

Image
बाड़मेर. परीक्षाओं के कारण बार-बार हो रही नेटबंदी लाखों मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। पिछले तीस दिनों में दूसरी बार बाड़मेर में नेटबंदी हुई। इसके कारण मोबाइल उपभोक्ताओं परेशान होते रहे। प्रशासन शहरों के संग अभियान के शिविर में दोपहर बाद तक नेटबंदी के कारण लोगों के ऑनलाइन काम अटके रहे। कई लोग इंतजार करते रहे और कई लोग निराश होकर लौट गए। आरएएस-प्री परीक्षा के कारण बाड़मेर में बुधवार सुबह से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद रहा। प्रतियोगी परीक्षा में लगातार इंटरनेट हो रहा बंद पिछले समय से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा होने पर इंटरनेट बंद किया जा रहा है। संभावित नकल को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से नेट बंद के जारी किए जाने वाले आदेश दूसरे लाखों लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। डिजिटल की ओर बढऩे के कारण सब कुछ इंटरनेट पर निर्भर होता जा रहा है। व्यापार से लेकर शिक्षा तक ऑनलाइन है। कुछ देर के लिए इंटरनेट बंद होते ही लोग परेशान हो जाते हैं। जबकि परीक्षाओं में तो नेटबंदी पूरे दिन होने से उपभोक्ताओं को उस दिन के नेट का तो नुकसान होता ही है। साथ ही कई जरूरी काम नहीं हो पात...

भारत ने भर लिए तेल के भण्डार..अब 100 दिन की क्षमता लक्ष्य

Image
रतन दवे बाड़मेर . देश व प्रदेश में कोयले की कमी की वजह से बिजली के संकट ने तो घेर लिया है लेकिन क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) का भण्डार भारत ने भर लिया है। देश के तीन बड़े रिजर्व वायर में यह भण्डारण तेल की कीमतें गिरने पर कर लिया गया है लेकिन राजस्थान को अभी भी टीस है कि 2017-18 के बजट में घोषित बीकानेर तेल रिजर्व पर काम नहीं हुआ है,इसी कतार में राजकोट(गुजरात) भी है। ये दोनों तैयार होते है प्रदेश की सभी रिफाइनरी की क्षमता और रिजर्व मिलाकर करीब 90 दिन का तेल संग्रहित रख पाएंगे। अभी रिफाइनरी की 65 दिन और 10 दिन के करीब की है। कीमतें गिरी तो भण्डार भरा कोरोनाकाल में क्रूड ऑयल की कीमतें गिरकर 20 से 30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। भारत ने इसका फायदा उठाते हुए इस दौर में देश के तीनों क्रूड रिजर्व में तेल का भण्डार कर लिया है, जो करीब 9.5 दिन का है। यह है देश की क्षमता-5.33 मिलियन टन विशाखापट्टनम(आंध्रप्रदेश)-1.33 मिलियन टन मंगलौर(कनाज़्टक)- 1.5 मिलियन टन पाडुर(कर्नाटक)-2.5 टन यहां स्वीकृति पाडुर (2.5 मिलियन टन कर्नाटक)व चांडीखोल(उड़ीसा, 4 मिलियन टन) यहां अभी इंतजार बीकानेर एवं राजकोट क्या ह...

सोचिए, सर्वजनहिताय...

Image
रतन दवे टिप्पणी सभी राजनेता और सरकारें कहती है राजनीति सर्वजनहिताय करते है। काम भी वही होना चाहिए जो सर्वजनसुखाय हों। उस बात की पैरवी तो सबसे पहले जो सार्वजनिक हों। पक्ष-विपक्ष की विचारधाराएं ऐसे मुद्दों पर टकरानी ही नहीं चाहिए जहां एक नहीं अनेक का फायदा हों और उस बात पर तो सबको एक हो जाना चाहिए जो सर्वे भवंतु सुखिन: जैसा अहसास करवा रही हों। रेल एक ऐसा ही मुद्दा है। इसमें ऐसा कोई नहीं है जिसका भला न हों और ऐसा विरला ही होगा जिसका नुकसान हों। बाड़मेर जिले के लिए वर्ष 2004 के बाद सारी स्थितियां बदली है। तेल का खजाना, कोयले का पॉवर ्रप्रोजेक्ट, खेती किसानी में आमदनी और व्यापारिक स्थितियां..सबने इस जिले को सक्षम बनाया है। आबादी भी 30 लाख के करीब पहुंच रही है और बाहरी जिलों और राज्यों के लोगों की संख्या भी अब यहां एक से डेढ़ लाख तक हों तो अचरज नहीं होगा। विद्यार्थी पढऩे के लिए सीकर,झुंझूनू,जयपुर और अन्य राज्यों तक हजारों की संख्या में जा रहे है। इन सब स्थितियों में जिले को अब सुगम परिवहन की दरकार है। रेल से बेहतर सुविधा किसी को नहीं माना जाता है। लंबी दूरी की, सहूलियत और अनुकूलता की रेल ...

बाड़मेर में मिला नया कोरोना केस, बीएसएफ जवान संक्रमित

Image
बाड़मेर. कोविड फ्री हो चुके बाड़मेर जिले के लिए फिर से संक्रमण की शुरूआत हो गई है। कोविड जांच में बीएसएफ का जवान संक्रमित पाया गया है। जानकारी के अनुसार पांच जवानों की मंगलवार को कोविड जांच हुई थी। जिसमें से एक तेलंगाना से यहां लौटे जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में काफी समय से कोविड का कोई केस नहीं मिला है। जबकि रोजाना करीब 150 की जांच होती है। हालांकि इनमें सबसे अधिक भर्ती होने वाले मरीज है। लेकिन कोविड का संक्रमण बाहर से आया है। इस बीच लैब टैक्नीशियन बिहारी पंवार ने बताया कि जवान के पॉजिटिव मिलने पर बुधवार को उसके साथियों के नमूने लिए गए। खतरा टला नहीं है विशेषज्ञ बार-बार चेता रहे हैं कि कोविड का खतरा टला नहीं है। कई अन्य देशों के साथ कुछ प्रदेशों में भी नए केस लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन राजस्थान में यह संख्या एक-दो ही है। बाड़मेर में नया केस मिलने से चिंता बढ़ी है। त्योहारी सीजन में ज्यादा भीड़-भाड़ के चलते संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ी है। मास्क लगाकर ही निकले बाहर चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि बिना मास्क बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने स...

गुरु पुष्य नक्षत्र पर आज खरीदारी का महामुहूर्त, बाजार की उम्मीदें परवान पर

Image
बाड़मेर. दिवाली से पहले गुरु पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग गुरुवार को बन रहा है। इसे लेकर बाजार की उम्मीदें परवान पर है। खरीदारी को लेकर बाजार में व्यापारियों ने खास तैयारी की है। वहीं पुष्य नक्षत्र दो दिन तक होने के कारण खरीदारी के लिए लोगों को खूब समय मिलेगा। पूरे दिन श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा इसलिए कभी भी खरीदारी की जा सकेगी। ज्याोतिष के जानकारों के अनुसार इस बार 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य है। यह पूरे 677 साल बाद शनि-गुुरु की युति में आ रहा है। इसके कारण पुष्य नक्षत्र की शुभता और बढ़ेगी और यह खरीदारी के लिए श्रेष्ठ माना गया है। शास्त्रों में पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना गया है। इस नक्षत्र पर शनि और गुरु की विशेष कृपा होती है। इस साल 28 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के दिन शनि और गुरु की युति मकर राशि में होगी। आज सुबह 9.40 से शुरू होगा खरीदारी का मुहूर्त दिवाली से छह दिन पूर्व गुरुवार को खरीदारी का महामुहूर्त पुष्य सुबह 9.40 बजे से शुरू होगा, जो दूसरे दिन शुक्रवार सुबह 11.36 तक रहेगा। वहीं गुरुवार को सुबह 6.31 से सुबह 9.42 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि याग भी है। नक्षत्रों के राजा पुष्य दो दिन ...

पांच छात्र नहीं रहते वंचित तो शत-प्रतिशत को मिलती छात्रवृत्ति-

Image
बाड़मेर. पूर्व मैट्रिक व उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में एक मात्र स्कू  ल धने की ढाणी के पांच छात्रों के आवेदन जमा ( ऑनलाइन पोर्टल पर लॉक) हो जाते तो बाड़मेर की उपलब्धि शत प्रतिशत होती। पांच छात्रों को छोड़ जिले के करीब ६४ हजार विद्यार्थी उक्त छात्रवृत्तियों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। प्रदेश में विभिन्न वर्गों के अध्ययनरत विद्यार्थियों कोछात्रवृत्ति मिलती है। इसके पीछे सरकार की मंशा शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही आर्थिक स्थिति के चलते विद्यार्थियों को ड्राप आउट नहीं हो है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई व अन्य जोखिम कार्य से जुड़े परिवार जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख से कम है के विद्यार्थियों को पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत दसवीं तक की कक्षाओं में पांच सौ रुपए से तीन हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलती है। वहीं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को ग्यारहवीं-बारहवीं में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत पच्चीस सौ, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के छात्रों को तेईस सौ तथा अन्य पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों को सौलह सौ रुपए मिलते हैं। इसमें आय सीमा अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवार की आय सीमा डेढ़...

बोनस व महंगाई भत्ता एरियर के नकद भुगतान की मांग

Image
बाड़मेर. राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा के प्रदेशाध्यक्ष भेरूराम चौधरी व प्रदेश महामंत्री मदन गढ़वाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर राज्य कर्मचारियों को दीपावली बोनस का एकमुश्त व 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को बढ़े हुए मंहगाई भते का तीन माह का एरियर के नगद भुगतान की मांग की है। भेरूराम चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस के रूप में दिवाली तोहफा नगद देने के आदेश जारी हो चुके हैं।राज्य कर्मचारियों को पिछले वर्ष भी 80 फीसदी से ज्यादा दिवाली बोनस जीपीएफ में जमा कर दिया जिसका अभी तक भी भुगतान नही किया गया है। इस वर्ष तो सभी राज्य कर्मचारियों को 100 फीसदी नगद दीपावली बोनस की घोषणा की उम्मीद थी लेकिन वित्त विभाग के 25 अक्टूबर के आदेशानुसार इस वर्ष भी 50 फीसदी बोनस जीपीएफ 2004 में जमा करवाने से राज्यकर्मचारियों में भारी निराशा व राज्य सरकार के प्रति रोष व्याप्त है । रेस्टा बाड़मेर जिलाध्यक्ष बसन्त कुमार जाणी ने बताया कि राज्य कर्मचारियों ने कोरोना काल में राज्य सरकार का कंधे से कंधा मिला कर साथ दिया व पिछले वित्तीय वर्ष भी दिवाली बोनस नगद नही ...

‘डाक जीवन बीमा योजनाओं का उठाएं लाभ’

Image
बाड़मेर. बाड़मेर डाक मंडल में धनलक्ष्मी अभियान के अंतर्गत १८ से 31 अक्टूबर तक जिले के सभी डाकघरों में डाक जीवन बीमा और ग्रामीण जीवन बीमा के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डाक मंडल बाड़मेर में विशेष शिविर लगाकर लोगों को डाक जीवन बीमा सम्बन्धी जानकारियां दी जा रही है। मंडल के डाक अधीक्षक संग्राम भंसाली ने बताया कि डाक जीवन बीमा भारत वर्ष में सबसे पुरानी योजना है जिसका शुभारम्भ फरवरी 1884 में हुआ। डाक विभाग में डाक जीवन बीमा (पीएलआई) व ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) नाम से दो योजनाएं चल रही है, जो कि अन्य बीमा योजनाओं में से बहुत ही लोकप्रिय योजनाएं हैं। पीएलआई सरकारी व अद्र्धसरकारी कर्मचारियों के लिए है, जबकि आरपीएलआई ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों के लिए हैं। भंसाली ने बताया कि डाक जीवन बीमा पॉलिसी पर अन्य जीवन बीमा कम्पनियों के मुकाबले सबसे अधिक बोनस दिया जाता है। डाक विभाग की जीवन बीमा पॉलिसी में सुरक्षा, सुविधा, युगल सुरक्षा, संतोष, सुमंगल जैसी बीमा सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है । डाक जीवन और ग्रामीण डाक जीवन बीमा का प्रीमियम अब ऑनलाइन भी करवाया जा सकता ह...

जिले की खेल प्रतिभाएं कर रहीं प्रदेश का नाम रोशन - शर्मा

Image
बाड़मेर. जिले की खेल प्रतिभाएं अपने खेल के दमखम और खेल भावना से जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सफलता का लोहा मनवा रही है। खेलों मेंएकाग्र चित्त होकर खेलना सफलता का कारण है। खेल के माध्यम से वर्तमान में कई रोजगार के साधन भी उत्पन्न हुए हैं। ओलंपिक में भारत का जिस तरह से सम्मान बढ़ा है वैसे ही सम्मान ग्रामीण ओलंपिक के माध्यम से भी बढऩा चाहिए। वर्तमान समय में बैडमिंटन और टेबल टेनिस सबसे पसंदीदा खेलों में से एक है। यह उक्त उद्गार जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजन शर्मा ने स्थानीय सारथी पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए । रघुवीरसिंह तामलोर ने कहा कि अब बाड़़मेर जिला खेल प्रतिभाओ के रूप में एक विशेष पहचान हासिल कर रहा है जो कि काबिले तारीफ है । अति. जिला शिक्षा अधिकारी जेतमाल सिंह ने खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई की। आयोजन सचिव सारथी पब्लिक स्कूल के निदेशक गणपत परिहार ने बताया कि समाजसेवी श्याम लाल माली,गजेंद्र माली और नारायणसिंह इन्द्रोई बतौर अतिथि उपस्थित थे। बैडमिंटन में 57 टीमें, टेबल टेनिस में 29 टीमें भाग ले रही हैं। प...

बाड़मेर रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़े अभ्यर्थी, घर जाने की जल्दी

Image
बाड़मेर. आरएएस-प्री की परीक्षा देने के बाद बुधवार दोपहर डेढ़ बजे बाद रोडवेज बस स्टैंड पर सैकड़ों अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। अभ्यर्थी रोडवेज से घर लौटने को बैचेन नजर आए। जहां और जैसे ही जगह मिली भावी आरएएस अधिकारी बस में चढ़ते दिखे। कई तो खिड़की से भी बस के भीतर घुस गए। परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा के चलते भारी भीड़ उमड़ी। भारी संख्या में अभ्यर्थियों के उमडऩे पर व्यवस्थाओं को बनाए रखने में रोडवेज के कार्मिक और पुलिस के जवान जुटे रहे। कार्मिकों ने कई बार अभ्यर्थियों से आग्रह करते हुए उन्हें बस में चढऩे के लिए कतार बनवाई और फिर आराम से सभी को बसों में चढ़ाया। इस दौरान कई बार व्यवस्थाएं बिगड़ी भी, लेकिन रोडवेज कार्मिक इसे व्यवस्थित करने में लगे रहे। करीब दो घंटे में यहां से सैकड़ों अभ्यर्थियों को बसों से रवाना किया गया। सामान्य यात्री कम ही पहुंचे स्टैंड परीक्षा में अभ्यर्थियों के बड़ी संख्या में आवाजाही को देखते हुए बुधवार को बस स्टैंड पर सामान्य यात्रियों की संख्या नगण्य ही रही। बहुत ही कम लोग जो बहुत जरूरी काम से बाहर जाना था, उन्होंने अभ्यर्थियों के साथ ही य...

बाड़मेर शहर के डेंगू हाईरिस्क एरिया में पहुंचे अधिकारी, 6 घरों में मिला लार्वा

Image
बाड़मेर. डेंगू और मौसमी बीमारियों को लेकर टीमों की ओर से किए जा रहे घर-घर सर्वे के तहत मंगलवार को अधिकारी स्वयं क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए गली-मोहल्लों में पहुंचे। जहां पर निरीक्षण में घरों में लार्वा मिलने पर तत्काल निस्तारण करवाया गया। शहरी क्षेत्र बाड़मेर में डेंगू मुक्त अभियान के दौरान अलग-अलग वार्ड में घर-घर एंटी लार्वा एक्टिविटी के तहत गली मोहल्लों में नियुक्त आशा सहयोगिनी, कोविड हैल्थ सहायक की टीमों की ओर से किए जा रहे सर्वे के तहत वार्ड 38 से 46 का क्रॉस वेरिफिकेशन को लेकर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पीसी दीपन ने निरीक्षण किया। इंदिरा कॉलोनी के मदरसा वाली गली के वार्ड 42 के 15, 43 के 8 , 44 के 10, एवं वार्ड 45 के 4 घरों का क्रॉस में कूलर, गामले फ्रीज-ट्र, छतों पर रखे टायर, मटकी के नीचे रखे जाने वाले बर्तन में जमे पानी की जांच में 6 घरों में लार्वा पाया गया। डॉ. दीपन ने बताया कि लार्वा मिलने पर तुरंत निस्तारण की कार्रवाई करते हुए लोगों को पानी कहीं पर जमा नहीं होने को लेकर जागरूक किया गया। डेंगू पॉजिटिव केस वाले 7 घरों में करवाई एक्टिविटी वहीं हाई रिस्क एरिया इंद्रा कॉलोनी एवं इंद्रा नग...

‘बॉर्डर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मिलेगा अवसर’

Image
रामसर. ग्राम पंचायत अभे का पार में 1.5 करोड़ रुपए की लागत से बने नवनिर्मित खेलकूद स्टेडियम और राजकीय माध्यमिक विद्यालय भवन का शिव विधायक अमीन खान , जिलाप्रमुख महेंद्र चौधरी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खां ने उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। विधायक अमीनखान ने कहा कि सरहद क्षेत्र की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य को लेकर अभे का पार में स्टेडियम तैयार किया गया है । यहां पर धावन पथ ,बैडमिंटन स्टेडियम , पवेलियन , खिलाडिय़ों के बैठने के लिए रूम, खेल सामग्री रखने के लिए स्टोर रूम की व्यवस्था करवाई गई है। इससे बॉर्डर के ग्रामीण क्षेत्रों में बसने वाली ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को खेलने व आगे बढऩे का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांव में शिक्षा के लिए विद्यालयों की महती आवश्यकता है। विद्यालय कक्षाकक्षों का निर्माण करना विद्यार्थियों के लिए बहुत ही आवश्यक है। ऐसे कई विद्यालय जहां बालकों को अध्ययन करवाने के लिए कक्षाकक्ष उपलब्ध नहीं है उनको इस विद्यालय में पढऩे में कक्षों की सुविधा मिल सकेगी। 11 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर रामसर प्रधान वरजु देवी, गडरारोड़ प्रधान सलमान ख...

थाने में युवक की गुमशुदगी, भारत-पाक सीमा पार का अंदेशा!

Image
बाड़मेर भारत-पाक पश्चिमी सरहद पर एक युवक के सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचने की आंशका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने सेड़वा थाना क्षेत्र के जानपालिया निवासी एक युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। इधर, बीएसएफ ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल, सेड़वा थाना क्षेत्र के जानपालिया निवासी सबीर पुत्र अकरम के गुम होने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। रिपोर्ट में बताया कि युवक सबीर 24 अक्टूबर को सुबह गांव के पास स्थित दरगाह जाने का कहकर निकला था, जो घर नहीं पहुंचा है। अंदेशा है कि युवक बॉर्डर क्रास कर पाकिस्तान पहुंच गया है। हालांकि पुलिस का प्रथमदृष्टया यह मानना है कि युवक मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के चलते बॉर्डर क्रास कर दिया है। यह जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को भी मिली है। पुलिस ने किया बीएसएफ संपर्क सेड़वा कार्यवाहक थानाधिकारी माधाराम ने बताया कि जानपालिया निवासी एक युवक की गुमशुदगी दर्ज हुई है। साथ ही बॉर्डर नजदीक होने पर पुलिस ने बीएसएफ से संपर्क किया है। उन्हें सम्पूर्ण मामले की जानकारी बताई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि बीएसएफ पूरे प्रकरण को लेक...

बाड़मेर की हवाई उड़ान को एयरफोर्स की एनओसी का इंतजार, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर तेल उत्खनन के बाद रिफाइनरी प्रोजेक्ट बाड़मेर में स्थापित होने के बीच हवाई उड़ान से बाड़मेर को जोडऩे के प्रोजेक्ट को डेढ साल से एयरफोर्स की एनओसी का इंतजार है। साथ ही इस बीच एयरपोर्ट अथॉरिटी विस्तार के लिए 52 एकड़ अलग से जमीन मांगी है। इसके लिए जिला प्रशासन ने एक प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया है। जिसमें खातेदारी जमीन आवाप्त करने के लिए दस करोड़ रुपए खर्च होंगे। साथ ही पूर्व में नगर विकास न्यास ने 7.50 बीघा जमीन का आवंटन कर दिया था। दरअसल, एयरपोर्ट अथॉरिटी को जमीन आवंटन के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर संयुक्त शासन सचिव को भेजा था। केन्द्र व राज्य सरकार के एमओयू के बाद एयरपोर्ट प्राधिकरण को जमीन आवंटन करने की स्वीकृति मिल गई। स्वीकृति के बाद यूआईटी ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के नाम 7.50 बीघा का जमीन का नि:शुल्क पट्टा जारी किया है। लेकिन यह जमीन उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन व रेलवे लाइन के बीच में आवंटित की गई है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को वायुसेना व रेलवे से एनओसी लेनी थी। इसके बाद रेलवे ने एनओसी जारी कर दी है, लेकिन एयरफोर्स ने अब तक एनओसी नहीं दी है। वहां से ए...

20 वर्ष बाद चौधरी चरण सिंह छात्रावास संस्थान कार्यकारिणी का पुनर्गठन

Image
सिणधरी पत्रिका. उपखंड मुख्यालय के स्थानीय संस्थान चौधरी चरण सिंह किसान छात्रावास संस्थान में संस्था सदस्य राहुल चौधरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछले वर्षों का लेखा-जोखा व नई कार्यकारिणी गठन के लिए विचार विमर्श किया। बैठक में जाट समाज के मौजूद लोग व सिणधरी मुख्य कस्बे के व्यापारी मौजूद रहे। उपस्थित बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने संस्थान के कार्य चलाने के लिए सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पिछले 20 वर्षों से अध्यक्ष पद पर निर्वहन करे हरिराम माचरा को पुन: एक बार संस्था के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। इसी के साथ सर्वसम्मति के अनुसार देवी सिंह आसु को उपाध्यक्ष, राहुल चौधरी सचिव, जोगाराम सारण कोषाध्यक्ष, सालूराम गोदारा संरक्षक मनोनीत किया गया। इसी के साथ असलाराम बेनीवाल, ठाकराराम कालीराणा, झुंझाराम मइया, हीराराम जाखड़, भेराराम गोदारा, पुखराज कालीराणा को सदस्य मनोनीत किया गया। सभी व्यापारी व जाट समाज के ग्रामीणों ने कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों का स्वागत किया। व्यापारियों व लोगों का आभार जताया। कार्यकारिणी का गठन होने पर लो...

कोरोना ने रोका स्वास्थ्य परीक्षण, ऑपरेशन ना सुनने के उपकरण

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. कोरोना के चलते स्कू  लों में बंद स्वास्थ्य परीक्षण चिल्ड्रन विथ स्पेशल नीड (सीडब्ल्यूएसएन) के चलते हजारों बच्चों को न केवल स्वास्थ्य की जानकारी मिल रही है वरन बीमारियों का पता नहीं चलने पर समय पर उपचार से भी वंचित रहना पड़ रहा है। स्वास्थ्य जांच नहीं होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो रहे तो बहरे बच्चों को सुनने की मशीन नहीं मिल रही, विशेषयोग्यजन को ट्राइसाइकिल के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले ४८१२ विद्यालयों के चार लाख पन्द्रह हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का दो साल से स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हुआ है। प्रदेश के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की राज्य सरकार की महत्ती योजना स्वास्थ्य परीक्षण के तहत हर साल स्वास्थ्य की जांच होती थी। चिकित्सा विभाग की टीम प्रत्येक स्कू  ल में जाती थी जहां हरेक बच्चे का वजन, लम्बाई, आंख, कान आदि की जांच की जाती थी। इस दौरान किसी विद्यार्थी में बीमारी होने पर उसकी जानकारी भी होती थी जिसके बाद रैफरल कार्ड बना कर बच्चे को नजदीकी चिकित्सा संस्थान में भेजा जाता था। इसके बाद बीमारी का इलाज हो जाता था। विशेषकर छोटे बच्चों र्मे ह्रदय ...

आमजन शिविर में जागरूक रहकर शिविर का लाभ लें - जैन

Image
बाड़मेर. बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने ग्राम पंचायत चूली व भाडखा में शिविर का दौरा कर आमजन की समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए। इस अवसर पर विधायक जैन ने शिविर में अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जैन ने कहा कि ग्राम पंचायत भाडखा के विकास के लिए हमारा सदैव प्रयास रहा है चूंकि भाडखा के आस पास का क्षेत्र में किसान कुओं से सिचाई करते हैं और यहां के आमजन की हमेशा विद्युत वॉल्टेज की समस्याओं के समाधान के लिए हमने हरियाली में नया जीएसएस स्वीकृत किया जिसका निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। अगले 10 दिनों के अंदर अंदर बनकर तैयार हो जाएगा। भाडखा में पेयजल समस्या के समाधान के लिए करीबन 50 लाख की लागत से 4 नये ट्यूबबेल स्वीकृत भी किए हैं। इसके अलावा भी रूगोणियों की ढाणी ,जूनेजा मेहरों की बस्ती सहित कई विद्यालयों में हमने भवन निर्माण की स्वीकृति दी है। जैन ने कहा कि किसानों को सहकारी ऋण के लिए बाटाडू जाना पड़ रहा है उक्त समस्या का समाधान भी अगले कुछ दिनों में कर देंगे । इसके साथ साथ भाडखा पीएचसी को भी प्राथमिकता से सीएचसी में क्रमोन्नत करवाएंगे। चूली एवम भाडखा में इस दौरान आबादी क...

बच्चों को वितरित की नि:शुल्क स्टेशनरी एवं सामग्री

Image
बाड़मेर. लायंस क्लब बाड़मेर ने नरेंद्र जिंदल तथा पुखराज राठी के सहयोग से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगियों की दड़ी एवं वात्सलय केंद्र बाड़मेर के बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी, गिफ्ट, पानी के कैंपर एवं बैठने के लिए दरिया भेंट की। क्लब अध्यक्ष मुकेश जैन बताया कि बच्चों को यह शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य उनकी शिक्षा निरन्तर बनाए रखना है। क्लब आगे भी इन बच्चों को ऐसे ही सहायता पहुंचाता रहेगा ताकि ये बच्चे अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके।संस्था प्रधान ने आभार जताया। इसी क्रम में संस्था प्रधान ने बताया कि लायंस क्लब बाड़मेर द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले ज़रूरतमन्द बच्चों को जो स्टेशनरी सामान वितरित किया जा रहा है। यह बहुत ही सराहनीय पहल है। साध्वी सत्यसिद्धा ने कहा कि संस्था इसी तरह से इन बच्चों की सहायता करती रहे। मीडिया पर्सन ललित छाजेड़ ने बताया कि किशनलाल वडेरा, सुनीता पारख, शेखर जैन, सौरभ जैन, मनोज आचार्य उपस्थित थे। source https://www.patrika.com/barmer-news/free-stationery-and-material-distributed-to-children-7143818/

सरपंच संघ ने सौंपा ज्ञापन, दरें बढ़ाने की मांग

Image
बाड़मेर. सरपंच संघ बाड़मेर ने जिलाध्यक्ष हिन्दुसिंह तामलोर के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनु को ज्ञापन सौंपा। तामलोर ने बताया कि बीएसआर दरों का निर्धारण किया गया था उस समय डीज़ल के भाव 76 थे जो आज 107 रुपए हो गए हैं, जिससे हर सामग्री के भाव बढ़ गए हैं। एेसे में जिला स्तर पर कमेटी बना जल्द जल्द संशोधन किया जाए। ग्राम पंचायतों का विकास ठप है जिसे शुरू किया जा सके। ज्ञापन में बताया कि आवास प्लस योजना के लाभार्थियों का वरीयता क्रम ग्रामसभा में अनुमोदन के अनुसार पारित किया जाए जबकि पंचायत समितियों में उसको नजऱअन्दाज़ करके पंचायत समिति स्तर से ऑटो जनरेट वरीयता को सही मानकर स्वीकृतियां जारी की जा रही हे जो ग्राम पंचायतों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने बताया कि मांगें नहीं मानी गई तो जल्द आंदोलन किया जाएगा। नींब सिंह उंडख़ा, महेन्द्र सियोल, फोटा खान महाबार, दलपत aसिंह विशाला, जसराज धतरवाल, मूला राम गुडीसर, चैना राम बोड़वा,श्यामसिंह बंधड़ा, गोरधनसिंह खबडाला आदि सरपंचगण उपस्थित रहे। source https://www.patrika.com/barmer-news/sarpanch-union-submitted-memorandum-...

गोवंश के लिए किसान नस्ल सुधार का कार्य करें

Image
बाड़मेर. श्री मोहन गोशाला दांता में कामधेनु गोसदन व नंदीशला का लोकार्पण हुआ। मीडिया प्रभारी रमेशसिंह इन्दा ने बताया कि महंत प्रतापपुरी तारातरा मठ की प्रेरणा से लक्ष्मणराम गोदारा भिंयाड़ की स्मृति में पत्नी नोजीदेवी, पुत्र नवलकिशोर, टीकूसिंह, पौत्र चंद्र प्रकाश की ओर से निर्मित आधुनिक कामधेनु गोसदन व जेठमाल सिंह की स्मृति में महाकंवर, पुत्र स्वरूप सिंह, गुमान सिंह, भैरसिंह की ओर से निर्मित नंदीशाला का लोकार्पण गोऋषि दत्तशरणानंद गोधाम पथमेड़ा के कर कमला से हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान गोसेवा समिति प्रदेशाध्यक्ष महंत दिनेश भारती, महंत हीरापुरी,महंत ओंकार भारती,महंत मनोहर शरणदास पलासन सीकर,गोपालानंद सरस्वती, महंत रवींद्रानंद, महंत रघुनाथ भारती, मंगलपुरी,दयालपुरी, खेमाराम आर्य आदि ने किया। लोकार्पण के बाद विश्व शांति यज्ञ में आहुतियां देकर सभी ने संत महात्माओं ने सुख समृद्धि व विश्व शांति की कामना की। संतों ने गोवंश को सुखी और आनंदित रखने के लिए गोचर भूमि पर सेवन व धामण घास लगाने की बात कही। महंत प्रतापपुरी ने श्री मोहन गोशाला में थारपारकर गोवंश के बछड़े-बछडिय़ों की जानकारी देने के साथ कहा...

जोधपुर से ट्रांसपोर्ट से बाड़मेर आया 765 लीटर घी, कार्रवाई के भय से व्यापारी ने लौटाया

Image
बाड़मेर। राज्य सरकार के शुद्व के लिए युद्व अभियान के तहत दीपावली त्योहार की सीजन को देखते चिकित्सा विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। इस अभियान के तहत मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल विश्नोई के नेतृत्व में विभागीय टीम ने लूणिया ट्रांसपोर्ट कम्पनी से देसी घी बताए जा रहे 765 लीटर घी जब्त कर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में सुरक्षित रखवाया। घी ब्राण्ड तस्य विभिन्न पैकिंग में भरा हुआ था। यह घी जोधपुर की झाला एसोसिएट्स से लूणिया ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मार्फत कैलाश सेल्स कॉर्पोरेेशन, कृषि मंडी बाड़मेर को भिजवाया गया था, लेकिन टीम द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही के भय के कारण कैलाश सेल्स कॉर्पोरेेशन ने घी लेने से मना कर दिया एवं वापस जोधपुर भिजवाना चाहा। टीम ने घी से भरे ट्रक को कृषि मंडी बाड़मेर के गेट पर रुकवाकर पूछताछ की एवं मिलावट के सन्देह होने पर ट्रांसपोर्ट ले जाया गया। वहां घी के मालिक को बुलवाया गया पर किसी के उपस्थित नहीं होने नी घी को जब्त कर पुलिस थाना कोतवाली के मालखाने में रखवाया गया। मालि...

बाड़मेर जिले में 54 केंद्र, 14900 देंगे आरएएस-प्री परीक्षा

Image
बाड़मेर। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियागी प्रारम्भिक परीक्षा 27 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। कलक्टर ने आदेश जारी कर बुधवार सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला मुख्यालय बाड़मेर एवं बालोतरा पर फोटो स्टेट मशीनों को प्रतिबंधित किया है। परीक्षा समय के दौरान जिला मुख्यालय बाड़मेर एवं बालोतरा उपखण्ड पर स्थित समस्त परीक्षा केन्द्रों, फोटो स्टेट एवं फैक्स दुकानों एवं साईबर कैफे पर 27 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से दोहपर 1 बजे तक फोओ स्टेट मशीन एवं प्रतिलिपि करने के अन्य समस्त साधनों को प्रतिबंधित किया है। मोबाइल पर रोक परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन उपयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। अभ्यथियों को परीक्षा हॉल में तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से एक घण्टा पूर्व अभ्यर्थी का पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा हेतु व्यवस्थाएं पुख्ता आरएएस प्री परीक्षा के लिए बाड़मेर में 34 एवं बालोतरा में 20 परीक्षा केन्द्रों समेत कुल 54 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए है, जिन पर 14900 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बाड़मेर जिला मुख...

प्रशासन गावों सग अभियान में अब हुए काम में बाड़मेर दूसरे पायदान पर

Image
बाड़मेर. प्रशासन गांवों संग अभियान दूरस्थ इलाकों में रहने वाले जरुरतमंदों के लिए मददगार साबित होने लगे है। यहां सालों से अटके रास्तों के विवाद हो या नामांतरण के मामले भी हाथो-हाथ सुलझ रहे है। इतना ही नहीं प्रदेश में बाड़मेर प्रकरणों के निस्तारण में दूसरे नंबर पर है। दरअसल, बाड़मेर जिले में अब तक 170 शिविर आयोजित हुए है। जिसमें प्रशासन ने 1 लाख 22 हजार 798 प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की है। साथ ही पंजीयन की संख्या भी 69 हजार 431 है। हालांकि नागौर जिला प्रदेश में अव्वल रहा है। जहां 2 लाख 61 हजार 415 प्रकरणों का निस्तारण हुआ है। राजस्व महकमें के सर्वाधिक काम बाड़मेर जिले में सर्वाधिक कार्य राजस्व महकमें से जुड़े हुए है। यहां 170 शिविर में 17 हजार 472 राजस्व खातों का शुद्धिकरण हुआ है। साथ ही नामांतरण के 15 हजार 564 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। इसके अलावा जाति/मूल निवास व अन्य प्रकरण पत्रों की संख्या 14 हजार 88 है। --- एक नजर प्रशासन गांवों के सग जिला - कुल शिविर - कुल प्रकरण - कुल पंजीकृत लोगों की संख्या अजमेर - 95 - 106951 - 61247 बांसवाड़ा - 102 - 84411 - 41673 ब...

हम सबको लेना है संकल्प कि गो सेवा ही सबसे बड़ी सेवा - दत्तशरणानंद

Image
बाड़मेर गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक स्वामी दत्तशरणानंद महाराज के पावन सानिध्य में वेद लक्षणा गो संदेश यात्रा के बाड़मेर पहुंचने पर सोमवार को जसदेर धाम पर गो भक्तो ने स्वागत किया। यात्रा के अवसर पर प्रात: स्वामी दत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में संतो व गो भक्तों ने जसदेर तालाब पर सुरभि संकीर्तन एवं स्वच्छता कार्यक्रम के तहत पॉलीथिन एवं प्लास्टिक सामग्री को एकत्रित कर गोवंश को प्लास्टिक तथा पॉलीथिन से बचाने का संदेश दिया। इसके बाद पथमेड़ा गो चिकित्सालय में नंदी पूजन व सुरभि महायज्ञ का आयोजन हुआ। जसदेर धाम में वेदलक्षणा गो महिला सत्संग सभा का शुभारंभ ज्योति पूजन से हुआ। गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक स्वामी दत्तशरणानंद महाराज ने बाड़मेर वासियों को गोपालन करने का आहन करते हुए गो सरंक्षण के लिए पॉलीथिन का बहिष्कार करने की बात कहीं। उन्होंने बताया कि गोसेवा से आत्मा का कल्याण तो होता ही है, परमात्मा भी खुश होते है। गोमाता के रणो के लिए हमारे पूर्वजों व शूरवीरों ने उनकी रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया वो सब अब लोकदेवताओं के रूप में पूजे जाते है। उन्होंने कहा कि इस सभा से हम सब...

बाड़मेर की आवाज बन रही मालाणी एक्सप्रेस शुरू करो

Image
बाड़मेर पत्रिका. बाड़मेर-जोधपुर-जयपुर-दिल्ली को चलने वाली मालाणी एक्सप्रेस को नियमित चलाने की मांग को लेकर पक्ष-विपक्ष और हर वर्ग एक ही सुर में आवाज उठा रहा है। इस रेल को पुन: प्रारंभ करने को लेकर उठ रही आवाज इसे सुविधा, समयानुकूलता और भावना से जुड़ी रेल कह रही है। राजस्थान पत्रिका ने मालाणी एक्सप्रेस का मुद्दा उठाकर आम जन की आवाज को मुखर किया है। यह रेल जैसलमेर से चल रही है तो बाड़मेर का हिस्सा क्यों रोका गया। रेलवे को इस बात को समझना होगा कि इस रेल का जुड़ाव इस क्षेत्र से है और अनुकूलता के लिए यह सबसे बेहतर है। रेल यात्रियों की भावना केा समझें और इसको पुन: प्रारंभ करें।- रघुवीरसिंह तामलौर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बाड़मेर-जोधपुर-जयपुर जाने वाली इस रेल को कोरोनाकाल में बंद कर दिय गया लेकिन जब सारी रेल शुरू हो रही है तो मालाणी को बंद क्यों किया गया? मण्डोर दी जाए या दूसरी रेल वो तो बाड़मेर का अब हक है लेकिन मालाणी को बंद करना तो अब यहां के लोगों की भावनाओं को तोडऩा है। -गोपाल पारीक बालोतरा मालाणी एक्सपे्रस शाम को रवाना होकर सुबह जयपुर पहुंचने का सबसे बेहतर साधन रही है। इस रेल को शु...

देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित

Image
बाड़मेर. खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार ब्लॉक, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गणतंत्र दिवस 2022 के एक भाग के रूप में देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता पं्रधानमंत्री की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास थीम पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन के माध्यम से आयोजित की जाएगी। जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने बताया कि बाडमेर जिले में ब्लॅेाक स्तर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजन 11 से 25 नवम्बर के मध्य होगा जिसमें 01 अप्रेल 2021 को 18 वर्ष से 29 वर्ष की आयु वाले युवक-युवतियां भाग लेने के पात्र होंगे। जो प्रतिभागी 2015 से 2019-20 तक के वित्तीय वर्षों मे भाग ले चुके प्रतिभागी इस प्रतियोगिता मे भाग नही ले सकेंगे। प्रतियोगिता जिला मुख्यालय पर दिसम्बरके प्रथम सप्ताह में होगी। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता को पांच हजार, द्वितीय विजेता को दो हजार एवं तृतीय विजेता को एक हजार की राशि व प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जायगा। राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली भाषण प्रतियोगिता में जिले में प्रथम विजेता को भाग लेना होंगा, जिसमें प्रथम विजेता को पच्चीस हजार, द्वित...

आईटीआई बाड़मेर में अतिथि अनुदेशकों से आवेदन पत्र आमंत्रित

Image
बाड़मेर. आईटीआई बाड़मेर में विभिन्न व्यवसायों में रिक्त पदों के विरूद्व अतिथि अनुदेशक योजनान्तगर्त प्रशिक्षण देने के लिए अतिथि अनुदेशकों से आवेदन पत्र ८ नवम्बर तक मांगे गए हैं। सम्बन्धित व्यवसायों विद्युत, कार मैकेनिक डीजल, वायरमैन, फीटर, पेन्टर, जनरल कायार्शाला गणना, विज्ञान एवं इंजिनियरिंग ड्राइंगं में अनुदेशकों के पेनल तैयार करने के लिए निर्धारित विभागीय तकनीकी योग्यता के साथ कार्यानुभव रखने वाले अभ्यर्थियों जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो उनसे दिनांक 08 नवम्बर 2021 को दोपहर 12:00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। सेवानिवृत्त तकनीकी कार्मिक जो योग्यता रखते है, उन्हे पेनल तैयार करने में प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक आवेदनकर्ता आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, दसवीं अंकतालिका, डिग्री डिप्लोमा, सम्बन्धित व्यवसाय में एनसीवीटी योजना से आईटीआई एवं सीटीआई उत्तीर्ण एक, दो एवं तीन वर्षीय कार्यानुभव सहित पासपोर्ट साइज फोटो एवं बैंक पास बुक की प्रति संलग्न कर आवेदन पत्र आईटीआई बाड़मेर में जमा करवा सकते है। संस्थान प्रधान सुरेश चौधरी ने बताया कि मूल दस्तावेजों की जांच एवं साक्षात्कार12 नवम्बर 20...

जिले में शिक्षकों के सैकड़ों पर खाली, कैसे हो पढ़ाई

Image
बाड़मेर. सीमावर्ती बाड़मेर जिले में शिक्षकों का टोटा शिक्षार्थियों के भविष्य पर अंधियारा फैला रहा है। जिले में अध्यापकों के पद रिक्त होने पढ़ाई नहीं हो रही है तो अन्य स्टाफ की कमी कोढ़ में खाज साबित हो रह है, क्योंकि विभिन्न प्रशासनि कार्यों का जिम्मा भी अध्यापक ही संभाल रहे हैं। यह स्थिति लम्बे समय से है जरूरत है तो बस यह की स्थिति में सुधार हो। लम्बे समय तक कोरोना के चलते स्कू  लों में शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था। अब सरकार ने प्राथमिक से लेकर कॉलेज स्तर तक की पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं जिस पर स्कू  लों में बच्चों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। बावजूद इसके शिक्षण कार्य को लेकर अभी दिक्कत आ रही है क्योंकि जिले के विद्यालयों में पद रिक्तता की स्थिति है। एेसे में बच्चों की पढ़ाई आशानुरूप नहीं हो रही। जिले में २७३२५ पदों में से ९३२६ पद रिक्त चल रहे हैं। प्रधानाचार्य के आधे पद खाली है जबकि प्रधानाध्यापक मात्र ८० ही कार्यरत है, पद स्वीकृत २०७ हैं। वरिष्ठ अध्यापकों के २१७४ पद रिक्त चल रहे हैं तो अध्यापक लेवल प्रथम व द्वितीय के ४४४८ पदों पर रिक्तता है। दो-तीन कक्षाएं एक साथ- पद रिक्तत...

जुडो में तीन चैंपियनशिप विजेता एवं एक उपविजेता रही सुथारों का तला टीम

Image
बाड़मेर. 65वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा जूनियर व सीनियर जुडो प्रतियोगिता का आयोजन राउमावि सड़ा में हुआ। जुडो कोच खेमाराम चौधरी ने बताया कि सुथारों का तला की टीम तीन चैंपियनशिप में विजेताएवं एक मे उप विजेता रही। 22 खिलाडिय़ों ने पदक प्राप्त किए। जिसमे 10 स्वर्ण, 9 रजत ओर 3 कास्य पदक जीते। छात्रा वर्ग की दोनो चैंपियनशिप सुथारों का तला ने जीती, वही छात्र वर्ग जूनियर में विजेता एवं सीनियर में उपविजेता रही। उन्होंने बताया कि जूनियर छात्रा वर्ग भावना, गीता, अनिता, गुड्डी, सीनियर वर्ग में नथु, उर्मिला, सुमित्रा, जूनियर छात्र वर्ग में गणपत, जियाराम, सीनियर छात्र वर्ग में चौलाराम ने स्वर्ण पदक जीत। जूनियर छात्रा वर्ग में रवीना, ममता, सीनियर छात्रा वर्ग में अंजू, सीमा, जूनियर छात्र वर्ग में प्रकाश, मनोहर, सीनियर छात्र वर्ग में पवनकुमार व स्वरूपसिंह ने रजत पदक जीता। कास्य पदक विजेता कमला, सुमन व लाभूराम रहे। टीम कोच खेमाराम चौधरी एवं टीम प्रभारी ताजाराम गोदारा, विरमाराम रहे। टीम के विद्यालय पहुंचने पर ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ ने सम्मान किया। जेताराम चौधरी ने विजेता खिलाडिय़ों को किट (ट्रैक स...

‘पशुपालन के नए प्रयोग एवं अनुसंधान किसानों तक पहुंचाएं’

Image
बाड़मेर. कृषि विज्ञान केन्द्र दांता में सोमवार को 26वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन हुआ। मुख्य अथिति प्रधान वैज्ञानिक अटारी जोधपुर डॉ. मोड़सिंह मीना ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि जिले में लगातार अनार का क्षेत्र बढ़ रहा है जिसके लिए केन्द्र की ओर से किसानों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे किसानों को अनार की खेती करने में आसानी हो रही है। संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग बाड़मेर डॉ. रतनलाल जीनगर ने कहा कि जिले के किसानों की आय की आधी से अधिक आमदनी पशुपालन से होती है इसलिए केन्द्र को पशुपालन में होने वाले नए प्रयोगों एवं अनुसन्धान से प्राप्त होने वाली तकनीकियों को जिले के पशुपालको तक अधिक से अधिक पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए। डिप्टी डायरेक्टर, कृषि विभाग राजस्थान सरकार वीरेंदर सिंह सोलंकी ने कहा कि बाड़मेर जिला बाजरे के क्षेत्र में राजस्थान में पहले स्थान पर है क्योंकि यहो पर लगभग 9.5 लाख हैक्टेयर में पैदा हो रहा है इसकी उत्पादकता बढ़ाने हेतु केन्द्र रिसर्च किस्मों को किसानो तक पहुचाने की कोशिश करें। चीफ मैनेजर बाड़मेर क्रेडिट कोपरेटिव बैंक, बाड़मेर अमराराम चौधरी...

हड़ताल...दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल-डीजल नहीं मिला, भटकते रहे वाहन चालक

Image
बाड़मेर. पेट्रोल-डीजल पम्प संचालकों की सोमवार को हड़ताल के चलते वाहन चालकों को इंधन नहीं मिल पाया। बायो डीजल के नाम अवैध नकली आयल बैस व पैराफिर पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर पम्प संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस बीच पेट्रोल पम्प संचालकों ने दोपहर 12 बजे तक ही हड़ताल पर शामिल हुए। वहीं इस दौरान हड़ताल को समाप्त करते हुए बाड़मेर में पम्प संचालकों ने पेट्रोल-डीजल दोनों की बिक्री शुरू कर दी। इसके बाद वाहनों की लम्बी कतारें लग गई और लोगों को काफी राहत मिली। उल्लेखनीय है कि अवैध रूप से बायो डीजल बढऩे लगा है। इसके विरोध में पम्प संचालकों ने कई बार सरकार को अवगत करवाया कि इस पर रोक लगाई जाए, जिससे पम्प के मालिकों को बिक्री का नुकसान नहंी हो। लेकिन सरकार की ओर से सुनवाई नहीं होने पर सभी पम्प संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हो गए। लेकिन वाहन चालकों की समस्याओं और दीपावली के त्योहार को देखते हुए फिलहाल हड़ताल को टाल दिया है। हड़ताल के समर्थन में रखा बंद बाड़मेर शहर के सुभाष चौक स्थित पेट्रोल पम्प के संचालक पारस जैन ने बताया कि हमने सोमवार दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल क...

बाड़मेर : डेंगू के साथ अब 'चिकनगुनिया' का दर्द लेकर अस्पताल आ रहे हैं रोगी

Image
बाड़मेर. मौसमी बीमारियां कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। अब अस्पताल में डेंगू और वायरल फीवर के बाद चिकिनगुनिया के लक्षणों के मरीज भी सामने आ रहे हैं। भयंकर जोड़ों के दर्द से पीडि़त मरीज पहुंचने से चिकित्सक भी चिंतित है। हालांकि बाड़मेर जिले में अब तक चिकिनगुनिया के 2 रोगी मिले है, लेकिन ये रोगी सितम्बर महीने के पहले के हैं। डेंगू संदिग्ध और पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। जिले में यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अस्पताल की भीड़ से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मरीजों की संख्या सैकड़ों में है। वहीं निजी में जांच करवाने वाले अलग से है। जोड़ दर्द से पीडि़त पहुंचे रहे अस्पताल कई मरीज अस्पताल पहुंचे रहे हैं, जो जोड़ों के दर्द से पीडि़त है। हाथों की अंगुलियों और घुटनों व टखनों में जोड़ों के दर्द से पीडि़त रोगी सामने आ रहे हैं। चिकित्सक ऐसे मरीजों को चिकनगुनिया का संदिग्ध मानते हुए ही उपचार दे रहे हैं। वैसे चिकनगुनिया और डेंगू के मरीजों में बुखार के साथ एक जैसे लक्षण ही होते हैं। चिकित्सक बताते हैं कि जोड़ों में तेज दर्द रहता है तो चिकनगुनिया हो सकता है। निजी लैब से डेंगू का ...