प्रशासन गावों सग अभियान में अब हुए काम में बाड़मेर दूसरे पायदान पर

बाड़मेर. प्रशासन गांवों संग अभियान दूरस्थ इलाकों में रहने वाले जरुरतमंदों के लिए मददगार साबित होने लगे है। यहां सालों से अटके रास्तों के विवाद हो या नामांतरण के मामले भी हाथो-हाथ सुलझ रहे है। इतना ही नहीं प्रदेश में बाड़मेर प्रकरणों के निस्तारण में दूसरे नंबर पर है।


दरअसल, बाड़मेर जिले में अब तक 170 शिविर आयोजित हुए है। जिसमें प्रशासन ने 1 लाख 22 हजार 798 प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की है। साथ ही पंजीयन की संख्या भी 69 हजार 431 है। हालांकि नागौर जिला प्रदेश में अव्वल रहा है। जहां 2 लाख 61 हजार 415 प्रकरणों का निस्तारण हुआ है।


राजस्व महकमें के सर्वाधिक काम
बाड़मेर जिले में सर्वाधिक कार्य राजस्व महकमें से जुड़े हुए है। यहां 170 शिविर में 17 हजार 472 राजस्व खातों का शुद्धिकरण हुआ है। साथ ही नामांतरण के 15 हजार 564 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। इसके अलावा जाति/मूल निवास व अन्य प्रकरण पत्रों की संख्या 14 हजार 88 है।
---
एक नजर प्रशासन गांवों के सग
जिला - कुल शिविर - कुल प्रकरण - कुल पंजीकृत लोगों की संख्या
अजमेर - 95 - 106951 - 61247
बांसवाड़ा - 102 - 84411 - 41673
बारां - 64 - 47428 - 24885
बाड़मेर - 170 - 122798 - 69431
भरतपुर - 127 - 80767 - 30099
भीलवाड़ा - 123 - 88471 - 55120
बीकानेर - 102 - 112948 - 47395
बूंदी - 55 - 36644 - 24244
चितौडग़ढ़ - 84 - 52427 - 35168
चुरू - 88 - 45670 - 24024
दौसा - 83 - 51954 - 19832
डूंगरपुर - 106 - 58224 - 21188
हनुमानगढ़ - 70 - 43620 - 19573
जयपुर - 158 - 91024 - 62023
जैसलमेर - 52 - 31106 - 17102
जालोर - 80 - 53511 - 24622
झालावाड़ - 82 - 45484 - 16668
झुन्झुनू - 106 - 56376 - 27979
जोधपुर - 176 - 113740 - 65692
करौली - 74 - 80775 - 40148
कोटा - 41 - 35567 - 36771
नागौर - 153 - 261415 - 106295
पाली - 105 - 84471 - 35939
राजसमंद - 58 - 36220 - 21980
सवाई माधोपुर - 68 - 40225 - 24047
सीकर - 98 - 101346 - 63568
सिरोही - 52 - 44890 - 26080
श्रीगंगानगर - 88 - 49934 - 32531
टोंक - 73 - 121767 - 37968
कुल - 2733 - 2180164 - 1113292
---
फैक्ट फाईल
अब तक कुल शिविर - 2 हजार 733
कुल प्रकरण - 21 लाख 80 हजार 164
कुल लोगों की संख्या - 11 लाख 13 हजार 292
---
- बाड़मेर सर्वाधिक काम हुए
प्रशासन गांवों के संग अभियान में बाड़मेर में सर्वाधिक काम हुए है। आमजन के अटके कार्य शिविरों के माध्यम से तत्काल करवाए जा रहे है। - ओमप्रकाश विश्रोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर, बाड़मेर



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-on-second-rank-in-administration-village-campaign-7143315/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज