Posts

Showing posts from June, 2021

धुड़ोनियों की ढाणी में शिविर आयोजित

Image
बाड़मेर. बाबा रामदेव मंदिर धूड़ोनियों की ढाणी में जलदाय विभाग की ओर से शिविर लगा आमजन की समस्याएं सुनी गई। जलदाय विभाग के अधिकारी अधिशासी अभियंता जयराम की उपस्थिति में धूड़ोनियों की ढाणी में पानी की समस्या का निराकरण करने के लिए लोगों को घर-घर जल कनेक्शन देने के लिए फाइलें ली गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोरधनसिंह राठौड़ ने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से लोगों की समस्या का निराकरण जल्दी हो जाता है। शैतान सिंह राठौड़, दलपत सिंह राठौड़, वीर सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह राठौड़, राम सिंह राठौड़ चतर सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे। इस दौरान करीबन 60 लोगों को पानी कनेक्शन दिए गए। इस कैंप में केवल सिंह राठौड़,प्रेम सिंह राठौड़, वीर सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह राठौड़, पृथ्वी सिंह राठौड़, बांकसिंह, नारायण सिंह, गणेश सिंह, धन सिंह एडवोकेट दानसिंह राठौड़, बंशी सिंह राठौड़, हाकम सिंह राठौड़, जेठू सिंह राठौड़, राम सिंह राठौड़ चतर सिंह राठौड़ , प्रकाश सिंह राठौड़ , बख्तावर सिंह राठौड़, रतन सिंह राठौड़, सुमेर सिंह राठौड़, भेरसिंह राठौड़, पृथ्वी सिंह भायल ठेकेदार और बड़ी संख्या में ढाणी के निवासी उपस्थित थे।...

पौधरोपण अभियान के तहत लगाए पौधे, संरक्षण की सौंपी जिम्मेदारी

Image
बाड़मेर. भाजपा महिला मोर्चा व ओबीसी मोर्चा ने मंगलवार को पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम सहसंयोजक धनराज व्यास ने बताया कि 23 जून से 6 जुलाई तक भाजपा की ओर से मंडल स्तर तक पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को भाजपा जिला मंत्री अनिता चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. राधा रामावत के आतिथ्य में महिला मोर्चा बाड़मेर ने व ग्रामीण मंडल संयोजक ओबीसी मोर्चा किशोर सिंह भाटी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया। 23 जून से 6 जुलाई तक भाजपा की ओर से मंडल स्तर तक पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। रथ से घर-घर, ढाणी-ढाणी तक गिलोय के पौधे वितरण किए गए। लोगों को पालक नियुक्त कर संरक्षण की जिम्मेदारी दी। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 150 पौधे वितरण किए गए। महिला मोर्चा ने 250 पौधे लगाए। भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष खीम सिंह चौहान, दरियाकंवर, मधुकंवर, कार्यक्रम संयोजक बाड़मेर सीता कवंर, कुंताकंवर उपस्थित रहे। source https://www.patrika.com/barmer-news/plants-planted-under-plantation-campaign-responsibility-entrusted-wit-69226...

सिवाना में अनार के प्रसंस्करण उद्योग पर फोकस

Image
बाड़मेर। बाड़मेर जिले में कृषि के परंपरागत तरीके में बदलाव आ रहा है तथा यहां उन्नत तरीके से कृषि की जा रही है। जिले में खरीफ की फसल के अलावा सिंचित क्षेत्रों में रबी की फसल के रूप में जीरा एवं इसबगोल का पर्याप्त उत्पादन हो रहा है। सिवाना में अनार एवं अंजीर का भी उत्पादन किया जा रहा है, ऐसे में इस क्षेत्र में अनार के प्रसंस्करण उद्योग की संभावना तलाश की जा रही है तथा शीघ्र ही इस पर विस्तृत कार्य योजना बनाकर काम शुरू किया जाएगा। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मंगलवार को वीसी के जरिए बैठक कर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान बाड़मेर जिला कलक्टर ने उन्हें यहां पर कृषि क्षेत्र में किए जा रहे बदलावों को लेकर अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि यहां पर खेती के पम्परागत तरीकों को बदलते हुए उन्नत उपाय अपनाए जा रहे हैं। जिससे किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में जीरे की खूब संभावनाएं उन्होंने जिले में जीरे के प्रसंस्करण उद्योग के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान जल जीवन मिशन, घर घर औषधि योजना, कृषि एवं पशुपालन, सहकारिता तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक...

छीन दी अंग्रेजी शिक्षा, महात्मागांधी स्कू  ल हो गए दूर

Image
बाड़मेर. शिक्षा विभाग में ब्लॉक और ग्राम पंचायतों की तादाद कम होने का दंश ग्रामीण विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने हर ब्लॉक मुख्यालय पर महात्मागांधी स्कू  ल खोले हैं, लेकिन प्रदेश में ४८ ब्लॉक पर ये विद्यालय नहीं है, क्योंकि शिक्षा विभाग ने इनको अभी तक ब्लॉक मुख्यालय नहीं बनाया है। बाड़मेर जिले में चार ब्लॉक इसके कारण अंग्रेजी शिक्षा से वंचित है। इसका असर यह है कि जो बच्चे अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण करना चाह रहे हैं, वे दूसरे ब्लॉक में आवेदन कर रहे हैं। प्रदेश में दो साल पहले ही पंचायतराज चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों व पंचायत समितियों का पुनर्गठन किया गया। इसके बाद प्रदेश में २९५ की जगह ३४३ पंचायत समितियां हो गई जबकि ग्राम पंचायतों की तादाद ९८८८ से बढ़कर १११५२ हो गई। बावजूद इसके शिक्षा विभाग में अभी भी पुरानी ग्राम पंचायतें व पंचायत समितियों के आधार पर ही शिक्षण व्यवस्था चल रही है। इसके चलते ४८ ब्लॉक मुख्यालय पर सीबीईओ कार्यालय नहीं है तो १२६४ ग्राम पंचायतों में पीईईओ नहीं है। इसका सबसे ज्यादा असर महात्मागांधी इंग्लिश मीडियम स्कू  ल को लेकर ग्रामीण विद्यार्थिय...

भर गया धोरीमन्ना: जगह-जगह कीचड़ व गंदगी का आलम

Image
धोरीमन्ना ञ्च पत्रिका. कस्बे में ओवरब्रिज के निर्माण के साथ पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं करना अब ग्रामीणों के लिए भारी पड़ रहा है। एनएचएआई ने ओवरब्रिज का निर्माण तो हाईवे के वाहनों के कस्बे से निर्बाध आवागमन के लिए कर दिया लेकिन धोरीमन्ना कस्बे से पानी निकासी का उचित प्रबंध नहंीं होने का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे है। धोरीमन्ना कस्बे के एकतरफ पहाडिय़ा है और ढलान में पूरा कस्बा बसा है। यहां पानी निकासी की समस्या पूर्व में रही है लेकिन सड़क से पार कर पानी आगे निकल जाता और कुछ ही समय में कस्बे से पानी की निकासी हो जाती लेकिन ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद कस्बे के बीचो बीच एक ऐसी दीवार खड़ी हो गई है जो बारिश के दिनों में लोगों के लिए आफत बन गई है। थोड़ी बारिश होते ही पानी जगह-जगह ठहर जाता है। आगे निकलने को समुचित रास्ता नहीं मिलने से दुकानों के आगे और मुख्य बाजार में थोडी बारिश में भी पानी जमा रहता है। इस पानी की निकासी कई दिनों तक नहीं हो पाती है। एनएचएआई को धोरीमन्ना की ढलान में बसावट की विशेष परिस्थिति के मद्देनजर पानी निकासी का इंतजाम ओवरब्रिज से करने और इसकी समय-समय पर समुचित स...

पानी बरसा थोड़ा, ओवरब्रिज बना राह में रोड़ा

Image
धोरीमन्ना ञ्च पत्रिका. कस्बे में ओवरब्रिज के निर्माण के साथ पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं करना अब ग्रामीणों के लिए भारी पड़ रहा है। एनएचएआई ने ओवरब्रिज का निर्माण तो हाईवे के वाहनों के कस्बे से निर्बाध आवागमन के लिए कर दिया लेकिन धोरीमन्ना कस्बे से पानी निकासी का उचित प्रबंध नहंीं होने का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे है। धोरीमन्ना कस्बे के एकतरफ पहाडिय़ा है और ढलान में पूरा कस्बा बसा है। यहां पानी निकासी की समस्या पूर्व में रही है लेकिन सड़क से पार कर पानी आगे निकल जाता और कुछ ही समय में कस्बे से पानी की निकासी हो जाती लेकिन ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद कस्बे के बीचो बीच एक ऐसी दीवार खड़ी हो गई है जो बारिश के दिनों में लोगों के लिए आफत बन गई है। थोड़ी बारिश होते ही पानी जगह-जगह ठहर जाता है। आगे निकलने को समुचित रास्ता नहीं मिलने से दुकानों के आगे और मुख्य बाजार में थोडी बारिश में भी पानी जमा रहता है। इस पानी की निकासी कई दिनों तक नहीं हो पाती है। एनएचएआई को धोरीमन्ना की ढलान में बसावट की विशेष परिस्थिति के मद्देनजर पानी निकासी का इंतजाम ओवरब्रिज से करने और इसकी समय-समय पर समुच...

कहीं बारिश तो कहीं रहा इंतजार

Image
बाड़मेर. जिले में सोमवार को कुछ जगह बारिश हुई तो कहीं पर इंतजार रहा। जिले के सिणधरी क्षेत्र में सोमवार को अच्छी बारिश् होने से किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई। वे हल लेकर खेतों की ओर चले गए। वहीं, धोरीमन्ना क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। बाड़मेर शहर में पूरे दिन उमस ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। शिव . समूचे उपखंड क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए रहे, पुरे दिन उमस के साथ दोपहर को बूंदाबांदी का दौर चला। रविवार सुबह से ही हवा के बदलते रुख के साथ आसमान में बादल छा जाने के साथ सूर्य भगवान भी बादलों में छुप गए। दोपहर को कुछ गांव में बूंदाबांदी के बाद हवा के रोकने के साथ ही उमस हो गई। धोरीमन्ना. क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला नजर आया। क्षेत्र में कई जगह हल्की बूंदाबांदी का दौर चला जिसके चलते लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। देवड़ा. रविवार शाम सांवरड़ा, राखी, भूति में अच्छी बारिश हुई। वहीं देवड़ा, फु लण, बामसीन व आस पास के गांवों में हल्की बारिश हुई। इससे मौसम में बढ़ी ठण्डक पर आमजन ने राहत की सांस ली। कई गा...

ड्राइवरों ने मुहिम से जुटाए 2.13 लाख रुपए

Image
बाटाडू. बाटाडू उप तहसील के सिगोडिया ग्राम पंचायत के नया बाटाडू निवासी चनणाराम पुत्र चेतनराम बेनीवाल की चार माह पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत पर परिवार की आर्थिक हालात ख्रराब हो गई जिस पर ड्राइवरों ने मुहिम चला २.१३ लाख रुपए एकत्र कर परिवार को सौंपे। चनणाराम के परिवार मे कमाऊ पूत के गुजर जाने से माता-पिता को सहारे के साथ बच्चों के पालन-पोषण का जिम्मा पत्नी पर आ गया, परिवार के लिए रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया। इस पर महादेव डंपर यूनियन बालोतरा के डंपर चालकों ने मदद के लिए मुहिम चला कर डंपर चालक चनणाराम बेनीवाल के परिवार के लिए 2.13लाख रुपए इक_े कर मदद की। ओमप्रकाश, घमण्डाराम, अचलाराम, गोरधन राम, रूपाराम, मोटाराम, हरीश बेनीवाल व देवाराम की मुहिम पर चार माह में194 लोगों ने सहयोग किया। डंपर यूनियन बालोतरा के डंपर चालकों ने सोमवार को नया बाटाडू में चनणाराम बेनीवाल के घर पहुंच कर उसके पिता चेतनराम व पुत्र सुरेश बेनीवाल को उक्त राशि सौंपी। source https://www.patrika.com/barmer-news/drivers-raised-rs-2-13-lakh-from-the-campaign-6920749/

शिक्षक संघ प्रगतिशील ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

Image
बाड़मेर. राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिला शाखा के शिष्ठमंडल ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के द्वितीय चरण के तहत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के नाम सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान एक अन्य ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम देकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बकाया तीन किश्तें जारी करने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष बनाराम चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का आधा कार्यकाल बीतने के बावजूद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जन घोषणा-पत्र 2018 में किए गए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। वर्तमान में महंगाई आसमान छू रहीं है। शिक्षकों के महंगाई भत्ते की बकाया तीन किश्तों का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे राज्य सरकार के प्रति शिक्षकों में आक्रोश एवं निराशा का भाव पैदा हो रहा है। जिलाध्यक्ष देरावरसिंह चौधरी, जोगाराम सोनी, चुतराराम सियाग, आईदानराम मूढण, लिखमाराम भांभू, कुलदीप गोदारा, जेताराम जांणी, मोहनसिंह माचरा, मोहनलाल, प्रकाश सेन, जोगाराम सारण, मुकेश शर्मा, बजरंग सेंवर, भागीरथ, धनाराम, किरताराम सियोल उपस्थित रहे। मांग-पत्र में 8 सूत्रीय मांगे- संघ के जिला...

बाड़मेर : 7 थानाधिकारी बदले, 4 इंस्पेक्टर व 20 एसआइ का तबादला, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर . पुलिस अधीक्षक ने सोमवार शाम अचानक पुलिस बेड़े में फेरबदल कर सात थानाधिकारी बदल दिए। एक साथ 4 इंस्पेक्टर व 20 उप निरीक्षक का तबादला कर दिया। नए कोतवाल उगमराज सोनी व महिला थाने की कमान रामप्रतापसिंह को सौंपी है। उल्लेखनीय है कि कोतवाल प्रेमप्रकाश का जयपुर आयुक्तालय व महिला थानाधिकारी मनीष देव का जोधपुर आयुक्तालय ट्रांसफर हो गया था। अन्य 20 उप निरीक्षकों के तबादले में तीन को थानाधिकारी की कमान सौंपी है। अन्य 17 को थानों व चौकी भेजा है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने आदेश जारी कर पुलिस निरीक्षक विक्रमसिंह सांदु को शिव से रामसर, रामप्रतापसिंह को रामसर से महिला थाना, ओमप्रकाश को लाइन से शिव, उगमराज सोनी को लाइन से कोतवाली थानाधिकारी लगाया। साथ ही उप निरीक्षक महेशकुमार कल्याणपुर से गिराब, कैलाश दान चौकी नाकोड़ा से कल्याणपुर, प्रभुराम ग्रामीण से गडरारोड़ थानाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक उमेश विश्नोई गिराब से बालोतरा, हिमथाराम चौकी चवा से अस्थाई चौकी धनाऊ, श्यामसिंह लाइन से शिव, बगडुराम लाइन से भियाड़ चौकी, लुणाराम पचपदरा से चौकी पायला कला, भाखराराम लाइन से चौकी पाट...

दो स्कूल व ई-मित्र पर हुई चोरी वारदातों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Image
बाड़मेर. सदर थाना क्षेत्र के सरली व सांजटा गांव में अलग-अलग हुई तीन चोरी की वारदातों का रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके साथ एक नाबालिग को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि सांजटा व सिधिंयों की ढाणी सरकारी स्कूल व एक ई-मित्र के अज्ञात आरोपियों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अलग-अलग तीन वारदातों की गंभीरता को देखते हुए सदर थानाधिकारी रामनिवास के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम के सदस्यों ने आसूचना व संदिग्ध लोगों पर नजर बनाकर वारदातों का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मामले में आरोपी थानाराम पुत्र ठाकराराम निवासी चवा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने सहयोगी के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के सहयोगी एक नाबालिग को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल पूनमचंद, दिनेश, कांस्टेबल नीम्बाराम, महावीर व साईबर सेल के शिवरत्न की अहम भूमिका रही। दो स्कूल व ई-मित्र में हुई थी चोरी सांज...

बॉर्डर के गांवों में पेयजल संकट, डेढ हजार बेरियों की मरम्मत अधरझूल!

Image
बाड़मेर. यहां गडरारोड़ क्षेत्र के बॉर्डर पर अनेक गांवों में पेयजल संकट है। दूरस्थ गांवों में पानी के सरकारी स्त्रोत ही नहीं है। दो साल पहले जिला प्रशासन ने बॉर्डर के गांवों में पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए बेरियों का जीर्णोद्धार करवाने के लिए सर्वे करवाया था। सर्वे के दौरान करीब 1700 बेरियों के मरम्मत करने का वादा किया था, लेकिन डेढ साल बीतने के बावजूद कार्य कागजों में सिमट कर रह गया है। सीमावर्ती रामसर, गडरारोड़ क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में नरेगा के तहत करीब 1700 बेरियों का जीर्णोद्धार करवाना प्रस्तावित था। इसके तहत बेरियों की गाद निकालने के साथ-साथ चारों ओर पक्का स्ट्रक्चर का निर्माण करना था। ताकि बेरियों में रेत गिरने की समस्या खत्म हो जाती। बेरियों की गहराई तक पक्का निर्माण होना था। हालांकि प्रोजेक्ट के तहत करीब 200 बेरियों का जीर्णोद्धार किया गया, उसके बाद यह प्रोजेक्ट अधरझूल हो गया। बॉर्डर के गांवों में बेरियों का निर्माण जनहित को देखते हुए किया गया था। रोहिड़ी के हैडपंप रह गया सपना बॉर्डर के रोहिड़ी ग्राम पंचायत के छह राजस्व गांव में परम्परागत दो दर्जन बेरियां है, ल...

सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी व ट्रेलर में भिड़ंत, 6 घायल

Image
सिणधरी . उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के मेगा हाईवे पर भूका भगतसिंह व कालूड़ी के बीच रविवार सुबह पिकअप गाड़ी व टे्रलर में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बालोतरा राजकीय नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को थाना परिसर में लाकर खड़ा किया। ट्रेलर की स्थिति सही नहीं होने के कारण मौके पर ही रखा गया। देर शाम तक सिणधरी पुलिस थाने में दोनों पक्षों की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। सब्जी भरकर बालोतरा से आ रही थी पिकअप गाड़ी टकराया ट्रेलर : पुलिस के अनुसार बालोतरा मंडी से सब्जी भरकर पिकअप गाड़ी सिणधरी की ओर आ रही थी,भूका भगतसिंह व कालूडी के बीच बालोतरा की तरफ जा रहे टे्रलर ने पिकअप को टक्कर मार दी जिससे पिकअप में सवार 4 लोग घायल हो गए व ट्रेलर के चालक व परिचालक भी घायल हो गए सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार जारी है। बालोतरा नाहटा अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार टेलर चालक नेपालसिंह ...

शिक्षक संघ शेखावत की प्रान्तीय बैठक में चर्चा कर आन्दोलन का किया एेलान

Image
बाड़मेर. राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की प्रान्तीय कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष एवं जिलामंत्री की संयुक्त बैठक प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिहाग की अध्यक्षता तथा महामंत्री उपेन्द्र शर्मा के सानिध्य में हुई। बैठक में शिक्षकों की ज्वलंत मांगों को लेकर स्थायी समिति की बैठक में आन्दोलन के लिए गए निर्णय को धरातल पर लागू करने की रणनीति पर चर्चा हुई। जिला प्रवक्ता भवानी शंकर गोदारा ने बताया कि जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ एवं जिलामंत्री विनोद पूनियां सहित बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने आन्दोलन को मजबूती से धरातल पर लागू करने का निर्णय लिया। जिला मंत्री विनोद पूनियां ने बताया कि प्रदेश की वर्तमान सरकार के कार्यकाल को ढाई वर्ष से अधिक समय हो गया है। संगठन ने समय-समय पर धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान शिक्षकों की वाजिब मांगों की ओर आकर्षित किया है लेकिन सरकार ने शिक्षकों की मांगों की ओर कोई ध्यान नही दिया है, जिससे प्रदेश के शिक्षकों में सरकार के खिलाफ रोष है। इसलिए संगठन की प्रान्तीय बैठक में शिक्षकों की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलन का का ऐलान किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोमाराम ...

पौधरोपण किया, वैक्सीनेशन की दी जानकारी

Image
बाड़मेर. महिला संगठन बाड़मेर की ओर से पौधा वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण किया जा रहा है। रविवार को संतोष, रक्षा जीनगर, मंजु सोलंकी, हिना सोनी, लीला वाघेला एवं पप्पू वाघेला ने पौधे लगाकर वैक्सीनेशन करवाया। अध्यक्ष अनिता सोनी ने बताया कि इसके साथ ही संगठन सदस्य गांव के युवाओं को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक कर रहे हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हो। उन्होंने बताया कि रविवार को गेहूं गांव की सोमाणियों की ढाणी में समाजसेवी राजूदास के सानिध्य में पौधरोपण किय गया। पप्पू कंवर, अनीता सोनी, लीला भागेला, गोमती सोलंकी आदि ने भी पौधरोपण किया। बाड़मेर. राउप्रावि सांसियों का तला में प्रधानाध्यापिका गुंजन आचार्य एवं एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया। संस्था प्रधान गुंजन आचार्य ने कहा कि आगामी दिनों में विद्यालय परिसर में सघन पौधरोपण किया जाएगा और गांधी ईको वाटिका में पौधे लगाए जाएंगे। source https://www.patrika.com/barmer-news/plantation-done-information-given-about-vaccination-6918790/

युवाओं ने नशा न करने की ली शपथ

Image
बाड़मेर. स्थानीय रामनगर में अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने नशा न करने की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. जसवंतसिंह मायला ने कहा कि नशा नरक का द्वार है। आज के समय में सबसे अधिक नशे की गर्त में युवा डूबते जा रहे हैं, जिससे उबरने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। योगाचार्य हनुमानराम डऊकिया ने बताया कि नशा शब्द का विपरीत शान होता है जो लोग नशा नहीं करते हैं वे शान से जीवन जीते हैं। पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प बाड़मेर. राउप्रावि सांसियों का तला में गुरुवार को प्रधानाध्यापिका गुंजन आचार्य एवं एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया। संस्था प्रधान गुंजन आचार्य ने कहा कि आगामी दिनों में विद्यालय परिसर में सघन पौधरोपण किया जाएगा और गांधी ईको वाटिका में पौधे लगाए जाएंगे। गुलाबाराम, डालूराम सेजू, दीप्ति चौधरी, सुनिल सिसोदिया, मानाराम, रहीम खान खिलजी आदि उपस्थित थे। source https://www.patrika.com/barmer-news/youth-took-oath-not-to-take-drugs-6917043/

अपनी खामियां दूसरों के ऊपर थोप रही प्रदेश सरकार: मंत्री

Image
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की सरकार ने अपने स्तर पर कोरोना महामारी से बचाव को लेकर कोई उपचार नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट भी समय पर स्थापित नहीं किए। इसी तरह टीकों का दुरूपयोग किया गया। अब राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी अपनी खामियों को दूसरों के ऊपर थोपना चाहती है। चौधरी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार 'अस्थिरÓ है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के मतभेदों के कारण यह सरकार किसी भी वक्त गिर सकती है। कृषि राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन से कुछ ऐसे लोग जुड़ गए है जिनका अन्नदाताओं से कोई संबंध नहीं है और इस कारण आंदोलन के लोग 'भ्रमितÓ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं का निश्चित रूप से समाधान होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। भय का माहौल बना हुआ है। कमलेश प्रजापत एनकाउंटर के सवाल पर कहा कि समाज की मांग है मामले की सीबीआई जा...

जैविक खाद की बढ़ी मांग, पशुपालक हो रहे निहाल

Image
बाड़मेर. जिले में बढ़ते सिंचित क्षेत्र के साथ-साथ जैविक खेती का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। जैविक खेती के चलते जैविक खाद की मांग दिनोंदिन बढ़ रही है। किसान अब रसायनिक खादों की जगह गोबर, बकरी की खाद (मिंगणी) का उपयोग करने में रुचि दिखा रहे हैं। यहीं कारण है कि पिछले कुछ सालों में गोबर, बकरी की खाद की मांग बढ़ी है तो दाम भी दुगुने हो गए हैं। अब पशुपालक को घर बैठे दो हजार-बाईस सौ रुपए प्रति ट्रॉली गोबर के मिल रहे हैं। वह भी एडवांस बुकिंग के रूप में। एेसे में किसान खेती के साथ जैविक खाद का संशय कर अतिरिक्त आय ले रहे हैं। जिले में कृषि ओर पशुपालन अधिकांश लोगों की आय का प्रमुख स्रोत है। कुछ साल पहले अकाल की मार के चलते पशुपालन के प्रति लोगों की रुचि कम हो रही थी लेकिन अब एक तरफ जहां सिंचित खेती होने से हरा चारा घर में मिल रहा है तो दूसरी ओर गोबर का उपयोग खेती में होने से किसान वर्ग पशुपालन में भी रुचि रख रहा है। यहीं कारण है कि पिछले पशुधन बढ़ा है। वहीं जैविक खाद की मांग भी होने लगी है। रसायनिक खाद की जगह जैविक खाद- जिले में सिंचित खेती शुरू हुई तो रसायनिक खाद की मांग ज्यादा रही, लेकिन धीरे-...

राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा ने शिक्षामंत्री को सौंपा ज्ञापन

Image
बाड़मेर. राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा के प्रतिनिधि मण्डल ने रेस्टा प्रदेश सभाध्यक्ष टोडाराम गोलिया के नेतृत्व में शिक्षामंत्री गोविंदसिंह डोटासरा को उनके बीकानेर दौरे के दौरान मिलकर ज्ञापन सौंपा। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा के बाड़मेर जिलाध्यक्ष बसन्त कुमार जाणी ने बताया कि रेस्टा प्रदेशाध्यक्ष भेरूराम चौधरी के निर्देशानुसार प्रतिनिधि मण्डल ने वरिष्ठ शिक्षकों के स्थानांतरण करने, महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दरों की बकाया किश्तें जारी करने, वरिष्ठ अध्यापकों के अंतर मण्डल स्थानांतरण पर वरिष्ठता विलोपन नियम को परिवर्तन करने, प्रदेश के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य विषय के व्याख्याता पद सृजित करने, अधिक नामांकन वाले ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में कला संकाय के साथ विज्ञान संकाय खोलने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। पैराटीचर्स ,शिक्षाकर्मियों एक दिवसीय धरना कल बाड़मेर. अखिल राजस्थान पैराटीचर्स शिक्षाकर्मी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार के धरना दिया जाएगा। बाड़मेर के जिलाध्यक्ष धन्नाराम सेन ने बताया कि कांग्रेस ने अपने चुनावी ...

आज होगा उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ

Image
बाड़मेर. उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ जिले में रविवार को किया जाएगा। बाड़मेर शहर में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जीएनएमटीसी प्रशिक्षण हॉल में शनिवार को शहर की समस्त आशा सहयोगिनी, कार्यकर्ता, नर्सिंग स्टूडेंट एवं एएनएम की कार्यशाला का आयोजन जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रीत मोहिंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के चार लाख उन्नीस हजार पांच सौ सत्तर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिले में 520 बूथ बनाए गए हैं एवं घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाने के लिए 3633 टीम बनाई गई हैं। 79 ट्राजीट टीम बनाई गई है। डॉ. पंकज सुथार एसएमओ डब्ल्यूएचओ ने बताया कि पोलियो वायरस वातावरण में दूषित पानी, खाना, गन्दे हाथों से मुंह के रास्ते मानव शरीर में प्रवेश करता है। जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने बताया कि बाड़मेर शहर में 55 वार्ड में 70 टीमें पोलियो कार्यक्रम में कार्य करेगी। शहरी क्षेत्र में प्रथम दिन में टीम बूथ पर दवा पिलाएगी एवं सोमवार व मंगलवार ...

विपदा में गरीब व असहाय की मदद सबसे बड़ा पुण्य

Image
बाड़मेर. कोरोना ने पिछले डेढ़ साल से हर किसी के आर्थिक हालात बिगाड़ दिए हैं। इसमें सबसे ज्यादा वो लोग प्रभावित हुए हैं जो दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे। ऐसे परिवारों के लिए कोरोना के कारण भूखमरी के हालात पैदा हो गए हैं। इन गरीब परिवारों की सामाजिक सरोकारों के तहत संस्थाओं की ओर से मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। यह बात बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने शनिवार को ल्यूसीद कोलाइड के सहयोग से श्योर संस्था की ओर से बांटे जाने वाले 175 राशन किट के वाहन को हरी झण्डी दिखाते समय कही। जिला कलक्टर लोकबंधु ने कहा कि कोरोना जैसी परिस्थितियों से अकेले पार पाना मुश्किल है, ऐसे में सभी के सहयोग से जरूरतमंद की मदद की जा सकती हैं। संस्था सचिव लता कच्छवाह ने बताया कि राशन किट का वितरण हाथमा, आटी, दरूड़ा, जायडू, शिवभाखरी, नांद, सुकालिया, बींजराड़ सहित कई गांवों में गरीब परिवारों को किया जाएगा। संस्था कोषाध्यक्ष नरेन्द्र तनसुखाणी, महेन्द्रसिंह कच्छवाह, हनुमानराम चौधरी, प्रोजेक्ट समन्वयक शिवगिरी, लक्ष्मी खत्री, गणेशदास केला, शशि कुमार, जरीना सियोल, लक्ष्मी खत्री, स्नेहलता वासू आदि मौजूद...

निशुल्क टीकाकरण का निर्णय ऐतिहासिक- चौधरी

Image
बाड़मेर. भाजपा कार्यसमिति बाड़मेर की बैठक शनिवार को जाट चेरिटेबल ट्रस्ट नेहरू नगर में सम्पन्न हुई। इसमें कोरोना महामारी के समय पार्टी की जिला इकाई की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री व सांसद कैलाश चौधरी ने कहा कि महामारी के समय जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से अपनी जान की परवाह किए बिना काम किया, उसकी सराहना मिली है। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 135 करोड़ जनसंख्या वाले देश के सभी नागरिकों के निशुल्क टीकाकरण का बहुत बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसका देश भर में अमलीकरण भी शुरू हो चुका है और रिकॉर्ड टीके लग रहे हैं। चौधरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि गहलोत सरकार ने अपने स्तर पर कोरोना महामारी से बचाव के कोई उपाय नहीं किए। जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट भी समय पर स्थापित नहीं किए। इसी तरह टीकों का दुरूपयोग किया गया। अब राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी अपनी खामियों को दूसरों के ऊपर थोपना चाहती है। भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी ल...

कोविड: गांवों में मिले बेहतर चिकित्सा, राजस्थान में 332 चिकित्सा संस्थानों का चयन

Image
महेन्द्र त्रिवेदी बाड़मेर.कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की आशंका को लेकर चिकित्सा विभाग ग्राउंड लेवल पर तैयारियों में जुट गया है। गांवों में चिकित्सा संस्थानों पर फोकस किया जा रहा है। यहां पर संसाधनों के साथ मैन पावर बढ़ाने को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। प्रदेश के 332 चिकित्सा संस्थानों को चयनित करते हुए तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्सा व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएगी। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सा संस्थानों में संसाधनों के साथ मैन पावर की कमी महसूस की गई थी। इसके कारण यहां पर जरूरत के वक्त मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी। हालांकि कुछ स्थानों पर सुविधाएं थी, लेकिन कार्मिकों की कमी होने से दिक्कते सामने आई। इसके चलते इस बार चिकित्सा विभाग ने पहले से ही ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी पर फोकस करते हुए यहां पर बेहतर सुविधाएं जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ जिलों में उप जिला भी शामिल प्रदेश के 332 चिकित्सा संस्थानों में अधिकांश सीएचसी का ही चयन किया गया है। हालांकि कुछ जिलों में उप जिला चिकित्सालय को भी इसमें शामिल करते हु...

बाड़मेर में 80 दिनों बाद एक्टिव केस 50 से कम

Image
बाड़मेर. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले दो दिनों से 0 आई है। इसके कारण अब एक्टिव केस पहली बार 50 के आंकड़े के भीतर आ गए है। वहीं डिस्चार्ज का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 5 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं होम आइसोलेशन में भी अब 14 संक्रमित है। संक्रमण की रफ्तार थमती दिख रही है। दो दिनों से एक भी पॉजिटिव सामने नहीं आया है। जबकि दो दिनों में 1000 से अधिक नमूनों की जांच की गई है। संक्रमित नहीं मिलने से चिकित्सा विभाग को बड़ी राहत मिली है। सेंटर हो गए खाली जिले में बने कोविड केयर सेंटर पर अब कोई संक्रमित भर्ती नहीं है। बुधवार को जिले में दो स्थानों पर दो लोग भर्ती थे, जो स्वस्थ होने पर गुरुवार को उन्हें छ़ुट्टी दे दी गई। अब जिले में केवल पांच सेंटर यथावत रखे गए है। जो किसी भी तरह की स्थिति में काम आ सके। वहीं बाड़मेर शहर का फील्ड अस्पताल में भी अब बहुत की कम संक्रमित शेष है। इसी तरह आइसीयू में भी केवल 8 पॉजिटिव भर्ती है। नमूनों की संख्या और बढ़ाने पर विचार हालांकि संक्रमितों की संख्या घटने के साथ लगातार दो दिनों से एक भी पॉजिटिव नहीं मिल रहा है। इस बीच चिकित्सा विभाग ...

बाड़मेर में इसी सत्र में शुरू होगा कृषि महाविद्यालय, बायतु के रेस्ट हाउस में चलेगा

Image
बाड़मेर। बाटाडू में प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय के लिए उचित भूमि के आवंटन तथा कृषि महाविद्यालय में शिक्षण कार्यों के संचालन के लिए राजस्व मंत्री चौधरी ने कृषि महाविद्यालय एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने कृषि महाविद्यालय भवन के निर्माण तक वैकल्पिक तौर पर बायतु स्थित विश्राम गृह में शिक्षण कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने इसी सत्र में कृषि महाविद्यालय का शिक्षण कार्य प्रारम्भ शुरू करवाने के लिए विश्राम गृह में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए। एसडीएम कार्यालय संचालित हो रहा है विश्राम गृह में वर्तमान में विश्राम गृह के भवन में उपखण्ड कार्यालय संचालित किया जा रहा है जो अब भवन निर्माण होने पर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे यहां महाविद्यालय का संचालन किया जा सकेगा। इस दौरान वाइस चांसलर बीआर चौधरी, प्रोफेसर मोतीलाल मेहरिया सहित कृषि महाविद्यालय एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद राजस्व मंत्री चौधरी ने नवनिर्मित बायतु उपखण्ड कायाज़्लय का अवलोकन किया source https://...

‘सम्मान’ से पेट नहीं भरता साहब, ‘सामान’ के लिए प्रोत्साहन राशि दे दीजिए बस!

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. कोरोना के खिलाफ जंग में वॉरियर्स की भूमिका का जिम्मा चिकित्सा विभाग के कार्मिका का रहा है। अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की देखभाल हो य फिर सैम्पल लेने की भागदौड़, हरेक कार्मिक ने जिम्मे को बखुबी निभाया। एेसे में सरकार ने भी इनको कोरोना वॉरियर्स का सम्मान देते हुए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की लेकिन राजकीय जिला अस्पताल में यह राशि कई कार्मिकों को नहीं मिली। करीब पन्द्रह-बीस कार्मिक एेसे हैं जो प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रहे हैं तो कई जनों को कुछ माह का मानदेय भी नहीं मिला है। शासन उप सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ( ग्रुप-2 ) विभाग राजस्थान जयपुर ने 23 मार्च 2020 को कोरोना सैम्पलिंग व अन्य कार्य कर रहे प्रत्येक नर्सिगकर्मी, एएनएम, एलएचवी, टैक्नीशियन, वाहन चालक, वार्ड बॉय एव सफाईकर्मी को 2500 एक बारीय प्रोत्साहन राशि दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की। एेसे में जिला अस्पताल के कई कार्मिकों को उक्त राशि मिलनी थी, लेकिन अब तक यह राशि नहीं मिली है। प्रशिक्षण प्राप्त कर दी सेवाएं- कोरोना की प्रथम लहर के दौरान वॉरियर्र्स के रूप में कई कार्मिकों को चिकित्सा विभाग...

जीएलआर खुद प्यासे, कैसे बुझेगी आमजन की प्यास

Image
पादरू. आमजन की प्यास बुझाने के लिए बनाए जीएलआर खुद एक बंूद पानी को तरस रहे हैं तो फिर लोगों के हलक तर कैसे होंगे यह समझा जा सकता है। क्षेत्र कांखी, पंऊ , कुंडल, पादरू क्षेत्र में कई जगह जीएलआर सालों से पानी की आपूर्ति के अभाव में सूखे हुए हैं। लम्बे समय से यह स्थिति होने के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे और आमजन महंगा पानी खरीद प्यास बुझाने का मजबूर है वहीं, मवेशियों को पीने को पानी नहीं मिल रहा। गर्मी की दस्तक के साथ ही सिवाना उपखंड क्षेत्र में पेयजल संकट मुख्य समस्या के रूप में उभरकर सामने आ रही है। गांवों में तालाब सूख चुके हैं तो बेरों का पानी भी रीत गया है। एेसे में लोगों के प्यास बुझाने का एक मात्र साध्रन सरकारी योजनाओं के तहत बने जीएलआर ही है लेकिन क्षेत्र में जीएलआर की स्थिति भी काफी खराब है। क्षेत्र के गांव-ढाणियों में लाखों रुपए खर्च कर बनाए जीएलआर सूखे हुए हैं नतीजन स्थानीय बाशिंदें पीने के पानी को तरस रहे हैं। एेसे में लोग पेयजल के लिए हजारों रुपए खर्च कर टैंकर डलवाने को मजबूर है तो आर्थिक दृष्टि से कमजोर तबका पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। हलक तर के लिए भटक र...

रक्तदान देकर याद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि- जसोल

Image
बाड़मेर. रावणा राजपूत समाज बाड़मेर व आंनदपाल टाईगर फोर्स के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आंनदपालसिंह चौहान सांवराद की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर रखा गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़सिंह कुण्डल, बाड़मेर जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह जसोल, समदड़ी उप प्रधान शैतानसिंह भाटी, बाड़मेर ग्रामीण उप प्रधान छोटूसिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष शर्मिला चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री भाखरसिंह सोनड़ी, प्रदेश सह संगठन मंत्री तगसिंह सिणेर, जिला युवाध्यक्ष जयमलसिंह परिहार, पार्षद निम्बसिंह देवड़ा, पूर्व पार्षद बादलसिंह दहिया, पूर्व पार्षद रविन्द्र सिंह भाटी ने किया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व 151 यूनिट रक्तदान किया। ईश्वरसिंह जसोल ने कहा कि आनंदपाल की पुण्यतिथि पर हम जो रक्तदान दे रहे हैं यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। सभापति दिलीप माली ने कहा कि समाज संगठित होकर रहें और समाज सरोकारों के कार्य करें। शैतानसिंह भाटी ने युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आव्हान किया। पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन - रावणा राजपूत समाज न्याति नोह...

राजस्थान शिक्षा विभागीय संयुक्त कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित

Image
बाड़मेर. राजस्थान शिक्षा विभागीय संयुक्त कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष रामसिंह ने की। कार्यकारिणी में संरक्षक राजेशकुमार शर्मा को मनोनीत किया वहीं परामर्श मंडल में ओमप्रकाश परिहार, प्रहलादकुमार, बस्तीराम सोनी, हिम्मतसिंह सोलंकी, राधेश्याम सेनी, भागीरथ गुप्ता व पुखराज मौर्य को शामिल किया। सिंह ने बताया कि महामंत्री रघुवीरङ्क्षसह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमजानखान, उपाध्यक्ष भरतकुमार, जोगाराम कुमावत, राजेश फुलवारिया, चंदनसिंह कच्छवाह, संयुक्त महामंत्री नरपतसिंह महेचा, संगठन मंत्री वेदराम गुर्जर, महिला मंत्री ममता शर्मा, कार्यालय मंत्री हनवंतलाल, प्रचार मंत्री जितेन्द्र सोनी, रमेश प्रजापत, विधि मंत्री सुरताराम, कोषाध्यक्ष देवीलाल, प्रवक्ता नवीन शर्मा को मनोनीत किया। इनके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत किए। कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न संगठनों ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर पीराराम शर्मा ने आभार जताया। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेशाध्यक्ष बनाराम चौधरी, प्रधानाध्यापक चम्पालाल गर्ग, स्वरूप, देवेन्द्र फुलवारिया आदि उपस्थित थे। बाड़मेर. राजस्थान शिक्षा विभाग...

.पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

Image
बाड़मेर. शहर के तेलियों का वास स्थित वार्ड 31 वीर में दुर्गादास राठौड़ मार्ग पर गुरुवार को आंगनबाड़ी के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वार्ड पार्षद पंकज सेठिया के मुख्य आतिथ्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा गोस्वामी की देखरेख में सडक़ के दोनों तरफ नीम, बादाम सहित छायादार पौधे लगाए गए। पार्षद पंकज सेठिया ने पेड़ों को धरती का शृंगार बताया। कार्यकर्ता पुष्पा गोस्वामी ने मोहल्लेवासियों से परिवारवार नियमित पौधों का संरक्षण करने की बात कही। नूतनपुरी गोस्वामी, प्रवीणनाथ, मुख्तियार खान, इनायत खान, सिकंदर खान, रमेशगिरी, महक, भूमिका, जाह्नवी आदि मौजूद थे। राउप्रावि सांसियों का तला में गुरुवार को प्रधानाध्यापिका गुंजन आचार्य एवं एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया। संस्था प्रधान गुंजन आचार्य ने कहा कि आगामी दिनों में विद्यालय परिसर में सघन पौधरोपण किया जाएगा और गांधी ईको वाटिका में पौधे लगाए जाएंगे। गुलाबाराम, डालूराम सेजू, दीप्ति चौधरी, सुनिल सिसोदिया, मानाराम, रहीम खान खिलजी आदि उपस्थित थे। source https://w...

बकरीपालन व्यवसाय एक लाभदायक व्यापार- चौधरी

Image
बाड़मेर. कृषि विज्ञान केन्द्र गुड़ामालानी की ओर से आर्या परियोजना के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय बकरीपालन प्रशिक्षण का समापन समारोह गुरुवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हेमाराम चौधरी ने कहा कि बकरीपालन व्यवसाय एक लाभदायक व्यापार है। इसके माध्यम से अच्छा खासा लाभ कमाया जा सकता है। इसे कृषि के साथ-साथ बहुत आसानी से किया जा सकता है। बकरीपालन व्यवसाय भारत में तेजी से बढ़ रहा है और खासकर नौजवान इस व्यवसाय की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उसका कारण भी खास है क्योंकि काफी कम लागत से शुरू किया जा सकता है और इस व्यवसाय में मुनाफा भी अधिक है। उन्होंने कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा कृषि विज्ञान केन्द्र से जुडक़र वैज्ञानिकों से तकनीकी सलाह प्राप्त करें जिससे कि वे फसलों में होने वालें विभिन्न रोगों पर नियंत्रण आसानी से कर सकें। केन्द्र प्रभारी डॉ. प्रदीप पगारिया ने बताया कि आईसीएआर नई दिल्ली भारत सरकार की ओर से मार्च 2020 में केन्द्र पर आर्या परियोजना स्वीकृत की गई थी जिसके तहत प्रथम बकरीपालन प्रशिक्षण अगस्त 2020 में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि बकरीपालन एक ऐसा व्यवसाय है जो कम जमा...

बाड़मेर में लगातार 2 दिनों से 0 संक्रमित, 80 दिनों बाद एक्टिव केस 50 से कम

Image
बाड़मेर. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले दो दिनों से 0 आई है। इसके कारण अब एक्टिव केस पहली बार 50 के आंकड़े के भीतर आ गए है। वहीं डिस्चार्ज का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 5 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं होम आइसोलेशन में भी अब 14 संक्रमित है। संक्रमण की रफ्तार थमती दिख रही है। दो दिनों से एक भी पॉजिटिव सामने नहीं आया है। जबकि दो दिनों में 1000 से अधिक नमूनों की जांच की गई है। संक्रमित नहीं मिलने से चिकित्सा विभाग को बड़ी राहत मिली है। सेंटर हो गए खाली जिले में बने कोविड केयर सेंटर पर अब कोई संक्रमित भर्ती नहीं है। बुधवार को जिले में दो स्थानों पर दो लोग भर्ती थे, जो स्वस्थ होने पर गुरुवार को उन्हें छ़ुट्टी दे दी गई। अब जिले में केवल पांच सेंटर यथावत रखे गए है। जो किसी भी तरह की स्थिति में काम आ सके। वहीं बाड़मेर शहर का फील्ड अस्पताल में भी अब बहुत की कम संक्रमित शेष है। इसी तरह आइसीयू में भी केवल 8 पॉजिटिव भर्ती है। नमूनों की संख्या और बढ़ाने पर विचार हालांकि संक्रमितों की संख्या घटने के साथ लगातार दो दिनों से एक भी पॉजिटिव नहीं मिल रहा है। इस बीच चिकित्सा विभाग ...

खेतों की ‘डगर’ पर गड्ढों की ‘पगडंडी’

Image
बाड़मेर. जिले के खेतों की डगर पर गड्ढों की पगडंडी के बीच धरतीपुत्र घर से खेत पहुंचने में जितने परेशान होते हैं उतने तो वे खेत की सार संभाल करने में भी नहीं होते। यह स्थिति पूरे जिले में जहां सडक़ें जवाब दे चुकी है। इन पर टै्रक्टर लेकर चलने पर दूरी और ज्यादा बढ़ जाती है। स्थिति यह है कि कई सडक़ें दस साल से क्षतिग्रस्त है ते कई पांच साल से। सीमावर्ती जिला बाड़मेर कृषि प्रधान जिला है। यहां करीब सवा चार लाख किसान १९ लाख हैक्टेयर में खरीफ की बुवाई करते हैं। गांव से खेतों की दूरी अधिक होने से किसान वाहन लेकर खेत पहुंचते हैं, लेकिन जिले की सडक़ें एेसी है कि खेत तक पहुंचते-पहुंचते किसानों की हालत खस्ता हो जाती है। जानकारी के मुताबिक जिले में वत्रमान में गांवों को जोडऩे वाली प्रधानमंत्री सडक़ों में ३५८० किमी सडक़ें एेसी हैं जो जर्जर हो चुकी है। इन सडक़ों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलने में भी दिक्कत होती है। एेसे में इन सडक़ों का उपयोग किसान करते हैं तो उनको खेतों तक पहुंचने पर अधिक समय लगता है। स्थिति यह है कि खेतों में काम करते जितने किसान परेशान नहीं होते उतने वे इन सडक़ों पर सफर करके हो रहे हैं। ...

कोविड की तीसरी लहर के लिए पुख्ता इंतजाम जरूरी

Image
बाड़मेर. राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बुधवार को जयपुर में चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मासे मुलाकात कर बाड़मेर में चिकित्सा सुविधा विस्तार,चिकित्सा संस्थानों के क्रमोन्नत एवं नए उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राजस्व मंत्री चौधरी ने बाड़मेर में कोविड-19 की विकट परिस्थिति में प्रबंधन, आईएलआई सर्वे एवं ग्राम स्तर पर निगरानी समितियों के माध्यम से किए जा रहे कार्य के अनुभव भी साझा किए। राजस्व मंत्री ने कहा कि कोविड की आगामी तीसरी लहर की बात की जा रही है उसको देखते हुए हमें स्वास्थ्य सुविधाओं के विकेंद्रीकरण पर जोर देते हूए सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या एवं सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी आवश्यक प्रारंभिक स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने की ओर ध्यान देना होगा। चौधरी ने भवन विहीन उप स्वास्थ्य केंद्रों का प्राथमिकता से भवन निर्माण करवाए जाने की स्वीकृति देने के साथ ही नवसृजित पंचायत मुख्यालय जहां पर उप स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा नहीं है वहां उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए जाने के संबंध में आवश्यकता जताई। राजस्व मंत्री न...

रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि सभा आज

Image
बाड़मेर. रावणा राजपूत जिला सभा, महिला जिला सभा, युवा जिला सभा, नगर सभा, जय भवानी नवयुवक मण्डल के देखरेख में आनंद पाल टाइगर फोर्स जिला बाड़मेर की ओर से गुरुवार को आनंदपाल सिंह चौहान की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय अस्पताल बाड़मेर में सुबह 9 बजे से 1बजे तक होगा। श्रद्धांजलि सभा रावणा राजपूत समाज भवन रेलवे स्टेशन के सामने बाड़मेर में दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे होगी। कार्यक्रम संयोजक हाथी सिंह कपूरड़ी, सह संयोजक अनीता चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश युवाध्यक्ष पहाड़ सिंह कुण्डल, जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान, छोटू सिंह पंवार उप प्रधान, अशोक सिंह राजावत प्रदेश उपाध्यक्ष ,भाखर सिंह सोनडी प्रदेश संगठन मंत्री सहित समाज के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। बुधवार को रावणा राजपूत सभा भवन में आनंदपाल सिंह चौहान की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर बाल ब्रह्मचारी सुंदर गिरी रतनपुरा धोरा के सानिध्य में योगिता सिंह चौहान ने आनंदपाल टाइगर फोर्स के सभी कार्यकर्ताओं का आभार और अभिनंदन किया। उन्होंने समाज के युवा साथियों से आह्वान किया कि 24 जून को रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक...

युवाओं को समाज में निभानी चाहिए अग्रणी भूमिका

Image
बाड़मेर. स्थानीय रावणा राजपूत समाज छात्रावास में बुधवार को आनंदपाल सिंह सांवराद की चतुर्थ पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन रावणा राजपूत समाज जिला सभा,नगरसभा, जय भवानी नवयुवक मंडल, मेजर दलपत शक्ति संगठन, चामुंडा सेना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। मेजर दलपत शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह पवार ने बताया कि अतिथियों ने आनंदपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया। नगर अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़ ने कहा कि युवाओं को समाज में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। फरससिंह पंवार ने कहा कि समाज में जागृति आई है। नगर परिषद सभापति दिलीप माली ने कहा कि समाज में शिक्षा बहुत जरूरी है, युवाओं को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। जिलाध्यक्ष मुकन सिंह परमार ने कहा कि युवा समाज की रीड की हड्डी है, युवाओं को समाज के वरिष्ठ समाज बंधुओं के मार्गदर्शन में कार्य करना चाहिए। योगिता सिंह चौहान ने कहा कि पूरे राजस्थान में रक्तदान शिविर आयोजित हो रहे है जो आनंदपाल सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है। सुंदर गिरी महाराज ने कहा कि समाज को नशा प्रवृत्ति का त्याग करना चाहिए। स्वरूप सिंह पवार न...

श्यामाप्रसाद मुखर्जी सिद्धांतवादी व मानवता के उपासक- मेघवाल

Image
बाड़मेर. भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को बुधवार को मनाया। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि डॉ मुखर्जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा जिला अध्यक्ष आदू राम मेघवाल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे शिक्षाविद के रूप में विख्यात थे वे सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांत वादी थे। उनकी मान्यता थी कि सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक हैं इसलिए धर्म के आधार पर वे विभाजन के कट्टर विरोधी थे। भाजपा जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा ने कहा कि मुखर्जी कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झंडा और अलग संविधान था। मुखर्जी ने धारा 370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की थी। भाजपा जिला प्रवक्ता ललित बोथरा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को असाधारण व्यक्तित्व वादी व्यक्ति से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जिला मंत्री अनिता चौहान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह भादू,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राधा रामावत उपस्थित थे। source https:/...

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Image
बाड़मेर. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर नगर मंडल बाड़मेर की ओर से स्थानीय सहकार भवन महावीर नगर में पुष्पांजलि का कार्यकम रखा गया। भाजपा नगर महामंत्री किशन बोहरा ने बताया कि स्थानीय सहकार भवन परिषद में शाम 5 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई। नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। भाजपा वरिष्ठ नेता अमृतलाल जैन ने मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि वे आजाद भारत के पहले नेता थे जिन्होंने एक निशान,एक विधान और एक प्रधान की बात कही। जिला उपाध्यक्ष गंगाविशन अग्रवाल ने कहा कि हमें उनके बताए मार्गों पर चलना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष पृथ्वी चण्डक,भाजयुमो प्रभारी रमेशसिंह इन्दा,नगर उपाध्यक्ष ओमसिंह राठौड़,दीपक कड़वासरा,पार्षद हरीश सोनी,सुनील सिंघवी,ओमप्रकाश त्रिवेदी उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को बुधवार को मनाया। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि डॉ मुखर्जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। source https://www.patrika.com/bar...

नए कॉलेजों को मिली वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति, सोसायटी करेगी संचालन

Image
बाड़मेर. बजट घोषणा में प्रस्तावित नए कॉलेजों को अमलीजामा पहनाए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। कॉलेजों के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी हो चुकी है। अब शीघ्र ही नए कॉलेज घोषणा के अनुसार शुरू किए जाएंगे। प्रदेश में कई स्थानों पर सह-शिक्षा व महिला कॉलेजों के खुलने की घोषणा हुई थी। बाड़मेर जिले में कल्याणपुर व नोखड़ा में नए सह-शिक्षा कॉलेज शुरू होंगे। नवीन कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र व आसपास के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा को लेकर काफी सुविधा होगी। बाड़मेर के कल्याणपुर व नोखड़ा में खुलने वाले कॉलेज कला संकाय होंगे। राजमेस की तर्ज पर गठित होगी सोसायटी उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त शासन सचिव की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि प्रत्येक महाविद्यालय में पदों के सृजन की स्वीकृति इस शर्त पर दी जा रही है कि आयुक्तालय सभी नए कॉलेजों के संचालन के लिए एक सोसायटी का गठन करेगा। जिस तरह वर्तमान में नए मेडिकल कॉलेजों का संचालन राजमेस सोसायटी के माध्यम से हो रहा है, ठीक उसी तरह उच्च शिक्षा के नए कॉलेज भी एक सोसायटी के अधीन होंगे। नवीन राजकीय महाविद्यालयों के पद भी इस सोसायटी के अधीन ...

बेरोजगारी भत्ता दिलाने की एवज में रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बेरोजगार युवक से एक हजार रुपए रिश्वत लेते रोजगार कार्यालय के कनिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया। बेरोजगारी भत्ता दिलाने की एवज में कनिष्ठ सहायक ने रिश्वत ली थी। आरोपी रिश्वत लेने से पहले परिवादी के साथ साथी की कार लेकर पुलिस लाइन रोड़ पहुंचा, जहां शराब की पार्टी की। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामनिवास सुण्डा ने बताया कि नेमाराम पुत्र गोरखाराम निवासी लीलसर की शिकायत पर रोजगार कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सुधीर वर्मा पुत्र शिवचंद निवासी नवलगढ़ झुंझूनू को एक हजार रुपए रिश्वत लेने पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामले की जांच पड़ताल जारी है। परिवादी नेमाराम ने मार्च 2021 में बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उसके बाद जब रोजगार कार्यालय गया तो वहां पर बाबू सुधीर वर्मा ने बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत करवाने के लिए तीन रुपए की रिश्वत मांगी। उस समय एक हजार रुपए लिए। और कहा कि तेरे काम करवा दूंगा। उसके बाद आरोपी अपने गांव नवलगढ़ चला गया। कॉल पर कहा कि तेरा काम करवा दिया है। अब मुझे तीन हजार रुपए और देने है। और धमकी देते हुए कहा कि अगर नहीं दिए त...

बॉर्डर पर तस्करी बढ़ी फिर भी 12 साल से बंद है बीआइ की 24 चौकियां, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर भारत-पाक बॉर्डर पर 12 साल से बंद बॉर्डर इंटेलीजेंस (बीआइ) की चौकियों को शुरू करने का दावा पांच साल से कागजों में नजर आ रहा है। जबकि सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जबकि बॉर्डर पर लगातार तस्करी व संदिग्ध घुसपैठ करने के प्रकरण सामने आ रहे है। ऐसे में चौकियों को शुरू करने की जरुरत महसूस की जा रही है। पश्चिमी सीमा पर बॉर्डर इंटेलीजेंस (बीआइ) की बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर और बीकानेर की 24 चौकियों को वर्ष-2009 में बंद कर दिया गया। उसके बाद वर्ष 2016 में राजनाथसिंह ने जैसलमेर दौरे व वर्ष-2017 में बाड़मेर दौरे के दौरान बॉर्डर पर बंद सीआईडी बीआइ की चौकियो को फिर से खोलने की बात कहते हुए नए पद सृजित करने की बात कहीं थी, लेकिन पांच साल बीतने के बावजूद यह दावा कागजों में ही रह गया। जबकि बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ व पुलिस भी सरकार को अवगत करव चुकी है। इसलिए महत्वपूर्ण हैं चौकियां बॉर्डर पर सीआईडी बीआई की चौकियां खुफिया तंत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इन चौकियों से आंतरिक खुफिया एजेंसियों का नेटवर्क मजबूत था। तारबंदी के बाद इन चौकियों बंद कर लिया, लेकिन ...

आखातीज पर जगी उम्मीद, अब बारिश के इंतजार में उड़ी नींद

Image
बाड़मेर. आखातीज पर बारिश होने से अच्छे जमाने की आस जगी तो पिछले पन्द्रह-बीस दिन में दो-तीन बार बारिश का मौसम बना तो उम्मीदे परवान चढ़ी लेकिन बदले मौसम के बाद किसान अब थोड़े चिंतित है। क्योंकि ज्येष्ठ माह की गर्मी के बीच बारिश नहीं होने से उनको और इंतजार करना पड़ेगा। एेसे में करीब सवा चार लाख किसानों को हळ जोतने का इंतजार है। हालांकि हाल ही में हुई बारिश के चलते कहीं-कहीं हळ चले लेकिन पूरे जिले को अभी भी खेती का इंतजार है। जिले में मानसून का इंतजार किसान पूरे साल करते हैं, क्योंकि यहां की खेती बारिश पर ही निर्भर है। जिले में करीब १९ लाख हैक्टेयर में खरीफ की बुवाई होती है। अमूमन मई के आखिरी सप्ताह से जून तक भरपूर बारिश होती है जिस पर किसान आखातीन आते ही खेती-बाड़ी में जुट जाते हैं। एेसी मान्यता है कि आखातीज पर हळवा मेह होता है, इस बार भी अक्षय तृतीय व हाळी अमावस्या पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो लगा कि अब बारिश का दौर शुरू होगा। इसके बाद तूफान की आशंका के बीच मौसम विभाग ने बाड़मेर में तूफान के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी तो किसान खुश हुए कि बारिश मानसून से पहले हो जाएगी, लेकिन तूफान का असर...

बांड में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Image
सिणधरी. नवरचना महिला विकास ट्रस्ट अहमदाबाद व वेदांता, केयर्न ऑयल एंड गैस के सयुंक्त तत्वावधान में राउमावि बांड में मंगलवार को साप्ताहिक योग कार्यक्रम प्रशिक्षक हनुमानराम डऊकिया के सानिध्य में किया गया। डऊकिया ने लोगों को योगाभ्यास करवाते हुए योग को नियमित करने की सलाह दी। वेदांता,केयर्न आयल एंड गैस से रिपोर्टिंग एंड मॉनिटरिंग मैनेजर राहुल शर्मा ने भी योग को अपने जीवन में उतारकर अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने की बात कही। स्कूल प्रिंसीपल किशनाराम ने आभार व्यक्त किया। संस्था के लोकेश उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम योग सप्ताह के रूप में अलग-अलग गांवों में आयोजित कर रहे हैं। देवराम, उप सरपंच हिमथाराम, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए। रेखाराम चौधरी और मांगूसिंह भाटी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बाड़मेर. भाजपा किसान मोर्चा ने स्वामी जगरामपुरी के सानिध्य में धर्मधूणा पनोनियों का तला तारातरा में योग दिवस मनाया गया। स्वामी जगरामपुरी ने वैदिक मंत्रों से प्रार्थना की शुरुआत की। योग शिक्षक पूनमाराम आर्य, स्वयंसेवक नारायण सियाग, भगवा रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष जोगाराम ने योग, प्रा...

टीकाकरण के साथ पौधे वितरित किए

Image
बाड़मेर. कोविड 19 महामारी से बचाव को लेकर मंगलवार को वार्ड 35 के ढाट माहेश्वरी भवन संख्या 1 में 18 से 44 उम्र के लोगो का टीकाकरण किया गया। वार्ड पार्षद व प्रतिपक्ष नेता पृथ्वी चांडक ने टीकाकरण कराने आए प्रत्येक परिवार को एक पौधा वितरण कर लोगों को टीकाकरण और पौधरोपण के लिए प्रोत्सहित किया। ढाट माहेश्वरी पंचायत के सचिव महेश भूतड़ा, प्रदीप कचोलिया, लक्ष्मीकांत राठी,जय प्रकाश,रमेशसिंह इन्दा आदि ने सहयोग किया।समाज अध्यक्ष पीताम्बरदास धारानी ने कहा कि सरकार के कार्यक्रमों में सहयोग के लिए समाज हमेशा तैयार है। वासुदेव राठी,मदन शारदा, हर्षद शारदा, महेश राठी, उपस्थित रहे।नोडल अधिकारी जे पी शारदा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बाड़मेर. नगर परिषद बाड़मेर के वार्ड 32 का वैक्सिनेशन शिविर अग्रवाल पंचायत में आयोजन हुआ। भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी ने बताया कि वार्ड में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। गंगाविशन अग्रवाल, भगवा रक्षा वाहिनी प्रांत प्रभारी विजय शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, हनुमान गोदारा, दुर्गा तेजस्वीनी, सीमा गोयल, रानी शर्मा, चिकू चौधरी, नर्बदा गोस्वामी आदि मौजूद रहे। source https:/...

सब्जियों की खेती कर किसान कमा सकते हैं लाभ

Image
बाड़मेर. गांव आडेल में केवीके गुड़ामालानी की ओर से एक दिवसीय असंस्ािागत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर साग-सब्जियों को लेकर जानकारी दी गई। केन्द्र प्रभारी डॉ. प्रदीप पगारिया ने कहा कि साग-सब्जियों का हमारे दैनिक भोजन में महत्वपूर्ण स्थान है, विशेषकर शाकाहारियों के जीवन में। साग-सब्जी भोजन में ऐसे पोषक तत्वों के स्रोत हैं जो हमारे स्वास्थ्य को ही नहीं बढ़ाते खाने के स्वाद को भी बढ़ाते हैं। संतुलित भोजन के लिए एक व्यक्ति को प्रतिदिन 85 ग्राम फल और 300 ग्राम साग-सब्जियों का सेवन करना चाहिए, लेकिन हमारे देश में साग-सब्जियों का वर्तमान उत्पादन स्तर प्रतिदिन, प्रतिव्यक्ति की खपत के हिसाब से मात्र 120 ग्राम है। इसलिए हमें इनका उत्पादन बढ़ाना चाहिए। डॉ. बाबुलाल जाट ने कहा कि बारिश का मौसम आते ही बाजार में सब्जियों की आवक कम हो जाती है और कम मात्रा में आने वाली सब्जियों के भाव अनायास ही तेजी से बढऩे लगते हैं। इस तेजी का वे किसान ही लाभ ले पाते हैं, जो पहले से योजना बनाकर सब्जियों की खेती करते हैं। करेला, लौकी, तोरई, टमाटर, मिर्च या ग्वार फली जैसी सब्जियों, जिनके भाव इन दिनों तेज हैं, की खेती ...

महंगाई की मार : गैस सिलेंडर रखा कौने में, लकड़ी के चूल्हे पर बन रही रसोई

Image
बाड़मेर. रसोई गैस के बढ़ते दामों के चलते कई परिवारों ने सिलेंडर भरवाने बंद कर दिए हैं और इन्हें कौने में रख दिया गया है। उज्जवला योजना में कई परिवारों ने जब कनेक्शन लिए थे तो रसोई के दाम ज्यादा नहीं थे, लेकिन बढ़ते दामों के चलते स्थिति यह हो गई कि मेहनत-मजदूरी करके परिवार चलाने वालों के लिए सिलेंडर भरवाना भारी पडऩे लगा है। ऐसे में अब कई परिवारों की रसोई फिर से लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगी है। रसोई का धुआं फिर से पूरे घर में भरने लगा है। पत्रिका टीम ने शहर के नेहरू नगर में पुल के बसी बस्ती में उज्जवला योजना की हकीकत जानी तो यहां पर कई परिवार ऐसे सामने आए, जो सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे है। परिवारों का कहना है कि दाम इतने अधिक बढ़ गए हैं कि इससे कम में लकड़ी और उपलों से काम चल जाता है। एक साथ सिलेंडर के इतने पैसे देना उनके बूते के बाहर है। घर के कौने में रख दिया सिलेंडर और गैस सिलेंडर महंगा होने के कारण लम्बे समय से खाली पड़ा है। जिसे अब घर के एक कौने में रख दिया है। वहीं खाना अब लोहे के चूल्हे पर लकड़ी जलाकर बनाया जा रहा है। सुबह-शाम यही क्रम चलता है। पूरे दिन में चूल्हा दो बार जलाते है...

एक दिन में लगाए 38 हजार टीके, बाड़मेर में बना रेकार्ड

Image
बाड़मेर। कोरोना टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत बाड़मेर जिले में मंगलवार का दिन मंगलमय रहा। इस दिन 38 हजार टीके लगाकर जिले में एक दिन का अधिकतम टीकाकरण रेकार्ड बना। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले को सोमवार को 38 हजार वैक्सीन का आवंटन हुआ था, सभी 38 हजार टीके मंगलवार को लगा दिए गए हैं, जो एक दिन का अधिकतम रेकार्ड है। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए जिले में तीव्र गति से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। नगरीय क्षेत्रों में वार्डवाइज व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत मुख्यालय पर टीकाकरण शिविर आयोजित हो रहे हैं। आज कई साइटें रहेगी बंद उन्होंने बताया कि टीकों की कमी के चलते बुधवार को कई स्थानों पर वैक्सीनेशन साइटें बंद करनी पड़ेगी। कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम का एकमात्र उपाय अधिकतम आबादी का वैक्सीनेशन है। यह तभी संभव है जब जिले को पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हो सके। शहर के वार्ड में टीकाकरण का उत्साह बाड़मेर शहर के वार्ड में लग रहे टीके में युवाओं का उत्साह जबरदस्त है। युवा वर्ग यहां सुबह से ही कतारों में लगे नजर आते हैं। अब टीकाकरण को लेकर नवाचार भी किए जा रहे हैं। टीके को...

श्रद्धा के साथ मनाई निर्जला एकादशी

Image
बाड़मेर. जिले भर में सोमवार को निर्जला एकादशी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने निर्जल रहकर व्रत व दान पुण्य किया। महिलाओं व बालिकाओं ने शहर के मंदिरों व मठों में दर्शन कर कथा का श्रवण किया गया। इस दौरान आम, तरबूज, खरबूजा, पानी की मटकी , कपड़े, शक्कर के बने उत्पाद, आईस्क्रीम, ज्यूस, कपड़े आदि का दान किया गया। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार बाजार में किसी सामाजिक संगठन या व्यापारियों की ओर से ठंडाई, फल, आईस्क्रीम आदि की स्टाले नहीं लगाई गई। देर शाम तक शहर की विभिन्न गोशालाओं में दान पुण्य का दौर जारी रहा। बालोतरा. नगर व क्षेत्र में सोमवार को निर्जला एकादशी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पर्व के महात्म के अनुसार श्रद्धालुओं ने इस दिन बगैर पानी का सेवन करते हुए व्रत किया। मान्यता है कि इस दिन बगैर पानी सेवन के व्रत करने से वर्ष की शेष ग्यारह एकादशी का फल प्राप्त होता है। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत किया। मंदिरों में दर्शन पूजन किया। वहीं पानी से भरी मटकी, पंखी, ऋतुफल आम का दान किया। गायों को हरा चारा डलवाया। source https://www.patrika.com/barmer-news/nirjala-ekadas...

विकास के ‘भंवर’ में डूबता रेगिस्तान का ‘जहाज’

Image
दिलीप दवे/ रूपाराम सारण बाड़मेर/गिड़ा . ऊंट ,रेगिस्तान में आज से कुछ दशक पहले तक किसी परिवार की सम्पन्नता की निशानी मानी जाती थी। जिस परिवार के पास जितने ऊंट अधिक होते थे उस परिवार को उतना ही सम्पन्न माना जाता था। राजस्थान में विशेषकर पश्चिमी राजस्थान में आवागमन के साधन से लेकर हल जोतने तक हर कार्य में रेगिस्तान का जहाज काम आता था। पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तान में ऊंट किसी वरदान से कम नही था, जहां मीलों दूर तालाबों व बावडिय़ों से पानी लाने का एकमात्र साधन होता था। किसान के लिए खेत जोतने से लेकर फसल की कटाई के बाद वापस घर तक लाने में ऊंट की भूमिका होती थी।ऊंटों की संख्या में गिरावट हाल के वर्षो में संचार के साधन तथा मशीनरी के बढऩेे तथा कई अन्य कारणों से इस रेगिसतान के जहाज की संख्या में लगातार कमी आ रही हैं। राजस्थान जैसे मरूस्थलीय राज्य में ऊंटों की संख्या में पिछले 7 सालों में 35 फीसदी की कमी हुई है। राजस्थान में 1992 में ऊंटों की संख्या 7.46 लाख थी जो 2012 में 3.26 लाख तथा 20वीं राष्ट्रीय लाइवस्टॉक गणना रिपोर्ट के अनुसार 2019 में 2.13 लाख मात्र रह गई है। राजस्थान के साथ साथ अन्य...

अनवरत सूर्य नमस्कार शृंखला के तहत बाड़मेर में दस जगह कार्यक्रम

Image
बाड़मेर. राष्ट्र सेविका समिति जोधपुर प्रांत (पश्चिमी राजस्थान) ने योग दिवस पर अनवरत सूर्य नमस्कार शृंखला का आयोजन किया। इस शृंखला में बाड़मेर के कार्यक्रम शाम 5 बजे से प्रारंभ हुए, जिसके तहत बाड़मेर जिले में 10 स्थानों पर सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम हुए। बायतु में कमला धतरवाल, धोरीमन्ना में गीता चौधरी, चौहटन में शीतल शर्मा, भीमथल में केशी विश्नोई , खुड़ाल में डिंपल पंवार, बाड़मेर शहर में बीएसएफ 83वीं बटालियन नेहरू नगर में चेतना मोरवाल, शास्त्री नगर में ज्योति कंवर, सरदारपुरा में मीना सिन्धी व हिमाद्री सोनी, अग्रवाल कॉलोनी में दुर्गा तिवाड़ी व शिव नगर में भावना चौधरी ने कार्यक्रम करवाए। शिव नगर में पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी योगी महिपाल कमेडिया ने सूर्य नमस्कार, आसन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया । शिव मंदिर की साध्वी अनुप्रिया, राष्ट्र सेविका समिति बाड़मेर जिला कार्यवाहिका भावना चौधरी व महाराजा छात्रावास प्रभारी कंवरा राम बेनीवाल उपस्थित थे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह भादू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कर्मचारी कॉलोनी बलदेव नगर में ...