युवाओं ने नशा न करने की ली शपथ

बाड़मेर. स्थानीय रामनगर में अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने नशा न करने की शपथ ली।

इस अवसर पर डॉ. जसवंतसिंह मायला ने कहा कि नशा नरक का द्वार है। आज के समय में सबसे अधिक नशे की गर्त में युवा डूबते जा रहे हैं, जिससे उबरने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

योगाचार्य हनुमानराम डऊकिया ने बताया कि नशा शब्द का विपरीत शान होता है जो लोग नशा नहीं करते हैं वे शान से जीवन जीते हैं।

पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

बाड़मेर. राउप्रावि सांसियों का तला में गुरुवार को प्रधानाध्यापिका गुंजन आचार्य एवं एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया।

संस्था प्रधान गुंजन आचार्य ने कहा कि आगामी दिनों में विद्यालय परिसर में सघन पौधरोपण किया जाएगा और गांधी ईको वाटिका में पौधे लगाए जाएंगे। गुलाबाराम, डालूराम सेजू, दीप्ति चौधरी, सुनिल सिसोदिया, मानाराम, रहीम खान खिलजी आदि उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/youth-took-oath-not-to-take-drugs-6917043/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी