Posts

Showing posts from May, 2021

खतरे का अलर्ट...कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं में प्री-मैच्योर डिलीवरी!

Image
बाड़मेर. गर्भवती महिलाओं को कोविड पॉजिटिव होने पर समय से पूर्व बच्चे के जन्म का खतरा बढ़ गया है। कोविड पॉजिटिव हो चुकी गर्भवती महिलाओं के प्री-मैच्योर डिलीवरी के मामले मई महीने में ज्यादा सामने आए हैं। बाड़मेर के सरकारी अस्पताल में मई महीने में छह केस मिले हैं। जिसमें प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई और बच्चे कमजोर पैदा हुए। हालांकि इसका कारण मास्क अधिक देर तक लगाने को जोड़कर देखा जा रहा है। कोविड का खतरा सभी के लिए बना हुआ है। लेकिन गर्भवती महिलाओं में समय पूर्व डिलीवरी होने से भावी पीढ़ी के लिए बड़ा संकट बन रहा है। गर्भवती महिलाओं के कोविड होने पर बच्चों में संक्रमण के मामले तो अधिक नहीं है। सात महीने में हो गए पैदा पॉजिटिव होने के बाद एक-दो मामले में महिलाओं के बच्चे सात महीने में ही पैदा हो गए। इसके चलते बच्चे का वजन 1.3 किलोग्राम ही था। इस तरह के बच्चों को बचाना भी बड़ी चुनौती है। इस दौरान कोविड पॉजिटिव होने से बच्चों को मां का दूध भी नहीं मिल पाता है। इसलिए नवजात के लिए दुनिया में आते ही जीवन का संघर्ष शुरू हो जाता है। केवल एक बच्चे का सामान्य वजन मई महीने में 6 पॉजिटिव प्रसूताओं क...

बाड़मेर: संदिग्ध मरीजों में आई कमी, 38 नए पॉजिटिव मिले

Image
बाड़मेर. जिले में कोविड-19 के 38 केस नए मिले हैं। वहीं 76 मरीज स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं अब नमूनों की संख्या में काफी कमी आई है। नमूना संग्रहण केंद्रों पर दोपहर तक लगी रहने वाली कतारें अब खत्म हो गई है। दोपहर बाद नमूने के लिए आने वाले एक-दुक्का ही रह गए हैं। बाड़मेर में संक्रमितों की संख्या में कमी के साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी लगातार घटती जा रही है। अब एक्टिव केस केवल 373 ही रह गए हैं। वहीं रिकवरी होने के कारण अस्पताल और कोविड सेंटर खाली हो रहे हैं। कोविड नमूनों के लिए नहीं कतारें बाड़मेर शहर के टाउन हॉल में कोविड नमूनों के लिए संदिग्ध मरीजों की लम्बी कतारें लगती थी। लेकिन पिछले दो दिनों से यहां पर मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। सोमवार को दोपहर सवा बारह बजे तक यहां पर 100 मरीजों के नमूने लिए जा चुके थे। इसके बाद यहां पहुंचने वाले इक्का-दुक्का लोग ही थे। कहां कितने मरीज भर्ती मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि सोमवार को 208 संक्रमित राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 15 राजकीय अस्पताल बालोतरा, 3 निजी अस्पतालों में एवं 37 म...

सावचेती राखौ सा, भारी पड़ेगी यह लापरवाही

Image
टीके के लिए लगी लंबी कतारें: रामसर. चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 प्लस आयु के युवाओं के टीके लगाए गए। 312 लोगों के वैक्सीनेशन किया गया। सुबह से ही लोगों की कतारें लगना शुरू हो गई। बालोतरा. नगर में रविवार को १८ प्लस कोरोना वैक्सीन के लिए टीके लगाए गए। टीका लगाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इस दिन २२४ जनों के टीके लगाए गए। जबकि इससे कहीं अधिक लोग टीका लगाने के लिए केन्द्र पर पहुंचे थे। इस पर बड़ी संख्या में लोग निराश होकर घरों को लौटे। कोरोना दूसरी लहर में पहले उपचार को लेकर परेशानी व इसके बाद बड़ी संख्या में हुई मौतों पर लोग अब कोरोना टीका लगाने में अधिक रूचि ले रहे हैं। इस पर रविवार को नगर के टीकाकरण केन्द्र बालिका नंबर २ में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। लोगों के पास पास खड़े होने पर यहां सोश्यिल डिस्टेसिंग की जमकर धज्जियां उड़ती हुई नजर आई। वैक्सीनेशन कार्य में लगे कर्मचारी इनसे समझाईश करते नजर आए, लेकिन भीड़ अनसुना कर रही थी। सुबह १० बजे केन्द्र पर भारी भीड़ उमडऩे व लंबी लं...

बाड़मेर जिले में 41 कोविड पॉजिटिव मिले, 101 रिकवर

Image
बाड़मेर। जिले में रविवार को 41 नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं 101 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं महामारी की दूसरी लहर में रविवार को कोविड से बीत 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि रविवार को एक्टिव केस 411 रहे है। इसी तरह 216 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 15 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा, 3 मरीज निजी अस्पतालों में एवं 22 मरीज एमबीसी कॉलेज बाड़मेर, में भर्ती है। इसके अलावा कोविड सेंटर भी कई संक्रमितों का उपचार चल रहा है। एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 180 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 9 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है। होम आइसोलेशन का आंकड़ा अब 100 के नीचे जिले के कोरोना संक्रमित अब 98 मरीज होम आइसोलेशन में है। जिले में नए संक्रमितों के साथ ही अब तक 15592 पॉजिटिव मरीज मिले है। 35 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज सांचौर के सुरेश सोनी को रविवार को पूरे 35 दिन संघर्ष के बाद कोरोना को शिकस्त देते हुए स्वस्थ हो गए। राजकीय अस्पताल बाड़मेर के चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार क...

ढाई साल से जबावदेही समिति का नहीं गठन, अब कहां सुनाएं पुलिस की पीड़ा?

Image
बाड़मेर . पूववर्ती सरकार बदलने के साथ ही जिला पुलिस जबावदेही समिति का कार्यकाल स्वत: खत्म हो गया और नई समिति का गठन ढाई साल बीतने के बावजूद नहीं हुआ है। ऐसे में अब पुलिस से पीडि़त परिवादी अपनी पीड़ा कहां सुनाएं? इसको लेकर जिला प्रशासन व सरकार बेफिक्र है। जबकि पुलिस के खिलाफ लगातार शिकायतें आती रहती है। उल्लेखनीय है कि एक माह पूर्व तस्कर कमलेश प्रजापत एनकाउंटर में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। हालांकि उस प्रकरण की जांच तो सीआईडी-सीबी कर रही है। जबकि इस तरह के मामलों की जांच पुलिस जबावदेही समिति भी कर सकती है। उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती सरकार के समय गठित जबावदेही समिति ने 8 बैठकों का आयोजन कर पुलिस के खिलाफ दर्ज होने वाली शिकायतों पर जांच कर सरकार को अनुशंसा भेजी थी। क्या है जबावदेही समिति राजस्थान पुलिस अधिनियम 2007 के तहत समिति का कार्यकाल दो साल होता है। प्रावधानों के तहत समिति में एक अध्यक्ष व तीन सदस्य होते है। समिति में एएसपी सदस्य के साथ सचिव भी होता है। समिति पुलिस निरीक्षक स्तर तक व पुलिस कर्मचारियों के विरूद्ध गंभीर शिकायत मिलने पर जांच करवा सकती है। इसके बाद अधिकारियो...

बाड़मेर: 3 दिन बाद फिर बढ़े संक्रमित, 90 नए केस, 3 पॉजिटिव की थमी सांसें

Image
बाड़मेर. जिले में संक्रमण तीन दिन बाद फिर शनिवार को फिर बढ़ गया। पिछले सात दिनों में लगातार गिरावट आ रही थी। लेकिन एक साथ 90 नए केस मिलने से संक्रमितों की संख्या बढऩे से चौंकाया है। शुक्रवार के मुकाबले 31 नए मामले शनिवार को ज्यादा मिले हैं। वहीं 3 संक्रमितों की सांसें कोविड के कारण थम गई। संक्रमण बढऩे के बीच राहत इस बात की है कि जिले में 188 मरीज रिकवरी होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं होम आइसोलेशन में अब 143 पॉजिटिव है। वहीं अस्पतालों और कोविड सेंटर्स पर भी संक्रमितों की संख्या काफी रह गई है। एक्टिव केस अब जिले में 471 है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि एक्टिव केस 471 और 3 मरीजों की मृत्यु हो गई। वहीं 223 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 15 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा, 2 मरीज निजी अस्पतालों में एवं 29 मरीज एमबीसी कॉलेज बाड़मेर में भर्ती है। इसी तरह 1 मरीज एमबीआर कॉलेज बालोतरा, 19 मरीज बायतु, 6 मरीज सिवाना, 2 मरीज सिणधरी, 2 मरीज धोरीमन्ना, 4 मरीज गुड़ामालानी, 9 मरीज गिड़ा, 3 मरीज चौहटन, 2 मरीज पाटौदी, 4 मरीज सेड़वा, 1 मरीज रामसर, 1 मरीज समदड...

मजदूरों के नाम लाया टीका......घरवालों को ही बुलाकर लगाया

Image
बाड़मेर. मजदूरों के नाम का टीका कृषि उपज मण्डी में लाया गया लेकिन लग गया परिवार के लोगों के। प्रशासन ने टीके आवंटित करने के बाद यह ध्यान ही नहीं दिया कि किसको लग रहे है और लगाने वालों ने अंधेरगर्दीं देखकर अपने ही परिवार के कई लोगों को बुलाकर टीके लगा दिए। शहर की कृषि उपज मण्डी में शुक्रवार को टीककारण के लिए 150 डोज आवंटित की गई थी। व्यापारियों के साथ टीके श्रमिकों को लगने थे ताकि वे मंडी में कार्य करने के लिए सुरक्षित रहे। प्रशासन ने इसके लिए दो कार्मिकों को भेज दिया। जिन व्यापारियों को यह जिम्मेदारी दी गई थी उनको जब पोल लगी कि जिसको भी अंदर भेज रहे है केवल आधार कार्ड देखकर टीके लगा रहे है तो उन्होंने परिवार के सदस्यों को बुला लिया और टीके लगवा लिए। युवतियों और महिलाओं से भी नहीं सवाल यहां पर केवल कृषि मंडी में काम करने वाले श्रमिकों को टीके लगाने के लिए चिकित्सा विभाग ने 150 डोज दी थी, लेकिन बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों को टीके लगा दिए गए। किसी ने भी यह प्रश्न नहीं किया कि ये महिलाएं और युवतियां कृषि मण्डी में व्यापारी है या श्रमिक? टोकन का कैसा सिस्टम यह पहला अवसर था कि ...

बाड़मेर: 59 नए पॉजिटिव मिले, 101 रिकवर, 4 की मौत

Image
बाड़मेर. जिले में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार कम होता जा रहा है। हालांकि यह भी है कि कोविड संदिग्धों में भी लगातार कमी आई है, ऐसे में नमूनों की संख्या भी काफी कम हो चुकी है। जिले में शुक्रवार को 59 नए कोविड मरीज मिले हैं। वहीं मौतों का आंकड़ा चिंता को बढ़ा रहा है। बीते 24 घंटे में कोविड से 4 लोगों की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को एक्टिव केस 572 रह गए। वहीं 266 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 21 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा, 2 मरीज निजी अस्पतालों में एवं 35 मरीज एमबीसी कॉलेज बाड़मेर में भर्ती है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 196 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 12 बालोतरा में भर्ती है । इनके अलावा भी जिले में बनाए गए कोविड सेंटर पर भी कुछ स्थानों पर मरीज भर्ती है। लेकिन इनकी संख्या में कमी आ रही है। होम आइसोलेट संक्रमित 200 के भीतर जिले में होम आइसोलेशन मरीजों की संख्या अब 200 के भीतर आ चुकी है। अब केवल 170 संक्रमित होम आइसोलेट है। वहीं जिले में शुक्रवार को 101 संक्रमितों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गय...

बच्चों की सेहत पर फोकस, खांसी-जुकाम तो कोविड जांच

Image
बाड़मेर. कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच बच्चों की सेहत को लेकर काफी फोकस किया जा रहा है। चिकित्सा विभाग बच्चों के बीमार होने पर उसकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हो गया है और ओपीडी में आने वाले बच्चों में कहीं खांसी-जुकाम और बुखार है तो उसे कोविड संदिग्ध की श्रेणी में मानते हुए आरटीपीसीआर जांच करवाई जा रही है। जिससे समय रहते बच्चों में कोविड होने का पता चल सके। जिला अस्पताल की बच्चों की ओपीडी में चिकित्सक खांसी-जुकाम होने पर कोविड जांच की सलाह दे रहे हैं। वहीं बच्चों में इसके मामूली लक्षण दिखने पर अस्पताल में ही आइसोलेशन में रखा जा रहा है। वहीं पॉजिटिव आने पर बच्चे को भर्ती करते हुए उसकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी अस्पताल में आने वाले संदिग्ध मामले काफी कम है। लेकिन खांसी-जुकाम के बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर शिशुरोग विशेषज्ञ बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रह हैं। उनका कहना है कि बच्चा कमजोर होगा तो जल्दी चपेट में आने की आशंका रहती है। इसलिए इम्युनिटी जितनी बेहतर होगी, बीमार होने का खतरा उतना ही कम होगा। इसलिए ...

अब गेंती-फावड़ा बदल न सकेंगे नरेगा मजदूर! आखिर ऐसा क्यों? जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर. कोविड-19 के चलते लॉकडाउन होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में अब आहत से राहत मिलेगी। सरकार ने बंद नरेगा कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश जारी किए है। साथ ही अब श्रमिक एक-दूसरे के संपर्क में न आकर कार्यस्थल पर काम आने वाले संसाधन गेंती-फावड़ा भी बदल न सकेंगे। इसके लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी कर गांवों में बेरोजगारी से जूझ रहे लोगों को रोजगार देने के निर्देश जारी किए है। ऐसे में गांवों की अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी। महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत सामुदायिक विकाय कार्य तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही सामुदायिक कार्यो पर भी व्यक्तिगत कार्यो के समान दस श्रमिकों को ही नियोजित किया जाएगा। अधिक श्रमिक होने पर उन्हें अलग-अलग भागों में बांटकर कार्य करवाया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान कार्य बंद करने के दौरान बाड़मेर जिले में नरेगा के तहत 50 हजार श्रमिक कार्य कर रहे थे। वर्तमान में दुबारा शुरू होने पर करीब 20 हजार श्रमिकों को रोजगार मिल गया है। साथ ही अब 15 दिन जगह पखवाड़ा 7 दिन के लिए कर दिया गया है। --- मेट को यों रखना होगा ख्याल - श्रमिकों की ओर से ग्रुप में ए...

डेढ साल से सूखे जीएलआर, पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर . सीमावर्ती गडरारोड़ तहसील के हरसाणी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में गहराए पेयजल संकट के कारण ग्रामीणों का बेहाल हो रहा है। क्षेत्र के जानसिंह की बेरी सहित कई गांवों में लंबे समय से जलापूर्ति बंद पड़ी है। यहां विधायक कोष से स्वीकृत पेयजल लाइन कागजों में बिछा दी गई है, जबकि धरातल पर कोई पाइप लाइन नहीं है। हालांकि विभाग का दावा है कि जल्द टेण्डर जारी कर पानी पहुंचाया जाएगा। हरसाणी क्षेत्र में भीषण गर्मियां शुरू होते ही पेयजल संकट गहरा गया है। यहां गांवों में सरकार ने लाखों रुपए खर्च कर पेयजल स्त्रोत जीएलआर का निर्माण तो करवा दिया, लेकिन यह स्त्रोत सूखे पड़े है और सरकारी पानी बंद हुए कई साल बीत गए है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोनाकाल में संकट से जुझ रहे ग्रामीणों को रोजगार के साथ-साथ बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। गांव तक पेयजल लाइन स्वीकृत ग्रामीण बताते है कि हरसाणी क्षेत्र के सोलकियां तला से जानसिंह की बेरी तक करीब दस किमी तत्कालीन विधायक निधि से पाइप लाइन स्वीकृत की गई थी, लेकिन जिम्मेदार जलदाय विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह लाइन आधी-अधूरा कार्य कर...

इधर ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त, उधर बढ़ा लॉकडाउन, स्कू  ल कैसे पहुंचे शिक्षक

Image
बाड़मेर. एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए आमजन को घरों में रहने को कहा जा रहा है तो दूसरी ओर शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म हो रहा है। एेसे में उनको घर से कई किमी दूर ड्यूटी पर आना होगा। यह उनके चिंता का कारण भी है। घर से विद्यालय आने के लिए एक तरफ जहां साधन नहीं होंगे तो दूसरी ओर संक्रमण का खतरा भी रहेगा। एेसे में शिक्षकों को इंतजार है तो सिर्फ ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने का। कोरोनाकाल को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के विद्यालयों में 6 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित कर रखा है। वहीं, दूसरी ओर 8 जून तक राज्य में त्रिस्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन होगा जिससे कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। त्रिस्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन के चलते निजी वाहनों सहित बसों का संचालन भी बंद रहेगा तो 21 जून तक धारा 144 लागू होने के कारण ५ से अधिक लोग एक साथ एकत्रित भी नहीं हो सकते। एेसे में शिक्षकों की चिंता यह है कि वे स्कू  ल कैसे जा पाएंगे। उनके अनुसार 7 जून से यातायात बंद रहने तथा कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते शिक्षकों का विद्यालय पहुंचना संक्रमण को बढ़ावा देना होगा। हजा...

आंधी से विद्युत ट्रांसफार्मर व पोल गिरे

Image
बाड़मेर. जिले में बुधवार रात को आए तूफान और बारिश से कई स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई कच्चे घरों की सीमेंट की छतें उड़ गई। वहीं झोंपे और कच्चे मकान की दीवारें धराशायी हो गई। अचानक चली तूफानी हवाओं के आगे पेड़ पौधे धराशाही होते दिखे। बाड़मेर शहर में कई स्थानों पर बिजली के पोल गिरे गए। वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए। कई जगह कच्चे आशियानों को तूफान उड़ा ले गया। वहीं कई घरों में बिजली के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। उड़ गई आशियाने की छत : शहर के शिवकर रोड स्थित विरात्रा कॉलोनी में तीन घरों की कच्ची छतें तूफान में उड़ गई। कोरोना के कारण पहले से रोजगार नहीं मिलने से आहत लोगों के सिर की छत की उडऩे से मुश्किलें बढ़ गई। वहीं कच्ची बस्तियों में झोंपे बनाकर रहने वालों के आशियानों को तूफान ने पूरी तरह से बिखेर दिया। बाटाडू.. बुधवार को आईं आंधी से सिगोडिया क्षेत्र में विद्युत ट्रासफार्मर व पोल गिरने से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हरीराम सारण ने बताया कि बुधवार शाम को आईं तेज आंधी से नया सिगोडिया राजस्व गांव की रामोणी सारणों ...

खेतों की सार संभाल में जुटे धरतीपुत्र, चलने लगी तवी

Image
बाड़मेर. खरीफ की बुवाई से पहले धरतीपुत्र खेतों की सार संभाल में जुटे हुए हैं। गर्मियों में खेत में तवी चलाने से खरीफ की उपज बढि़या होती है इसलिए सैकड़ों किसान खेतों में तवी दे रहे हैं। वहीं, कई जने अभी से घास-फूस हटा खेतों में खाद डाल रहे हैं जिससे कि बारिश में खेत बेहतर पैदावार दे सके। गौरतलब है कि जिले में करीब साढ़े सौलह लाख हैक्टेयर में ख्ररीफ की बुवाई होती है। एक तरफ जहां आमजन बढ़ती गर्मी के चलते पंखे-कू  लर लगा आराम कर रहा है तो दूसरी ओर किसान भरी दुपहरी में खेतों की देखभाल कर रहे हैं। अमूमन में बारिश होने के बाद किसान खेतों की ओर रुख करते हैं, लेकिन कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर अब किसान बारिश से पहले खेत में तवी देने के साथ समतलीकरण, खाद डालने का काम करते हैं, जिससे कि आने वाली खरीफ की फसल बेहतर हो सके। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार मई-जून में पड़ी जमीन को तवी देकर ऊपर-नीचे करने पर अंदर से फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले जीवाणू नष्ट हो जाते हैं। वहीं, नीचे की मिट्टी ऊपर आने से ऊपर की उपजाऊ मिट्टी नीचे चली जाती है जिससे बेहतर उपज की उम्मीद रहती है। मई-जून बेहतर -कृषि वैज्ञानिकों के...

बुजुर्गों को दूसरी डोज ना युवाओं का नम्बर, कैसे मिलेगा सुरक्षा कवच?

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. कोरोना महामारी के दौर में वैक्सीनेशन में बाड़मेर आगे तो बढ़ रहा है, लेकिन मंथर गति के चलते लक्ष्य से दूरी ज्यादा है। अभी भी बुजुर्गों का न तो पूरा टीकाकरण हुआ है और न ही युवाओं का नम्बर आ रहा है। स्थिति यह है कि पैंतालीस से अधिक आयु के २ लाख ९० हजार से अधिक लोग टीकाकरण से वंचित है तो युवाओं की तादाद मात्र पन्द्रह हजार ही है। इधर, जिले में भी १८ वर्ष से कम आयु के कोरोना मरीज आने से बच्चों के संक्रमित होने की चिंता है जबकि देश में इनके लिए तो अभी टीका ही नहीं आया है। ४५ से अधिक आयु के लोगों की द्वितीय डोज तो अंगुली पर गिनने लायक ही है। सीमावर्ती जिले बाड़मेर में कोरोना का कहर पिछले कुछ दिनों से जारी है। जिले में करीब १६ हजार जने अब तक संक्रमित हो चुके हैं। एेसे में कोरोना बचाव के उपायों के साथ वैक्सीनेशन की जरूरत बताई जा रही है। जिले में कोरोना टीकाकरण का दौर चलने से हालांकि काफी तादाद में टीकाकरण हुआ तो है, लेकिन अभी भी ४४ फीसदी बुजुर्गों के टीका नहीं लगा है। गौरतलब है कि पैंतालीस से साठ तक की आयु के लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य ३७२५०२ था जिसके मुकाबले प्रथम डोज १८८...

कोरोना वैक्सीनेशन : बॉर्डर के ब्लॉक पिछाड़ी तो धोरीमन्ना, शिव अगाड़ी

Image
बाड़मेर. कोरोना वैक्सीनेशन में जहां बॉर्डर के ब्लॉक अभी भी पिछड़े हुए है तो शिव, धोरीमन्ना ब्लॉक में पैंतालीस से साठ वर्ष की आयु में साठ फीसदी से अधिक टीकाकरण हो चुका है। साठ साल से ऊपर के लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता नजर आ रही है जिसमें बाड़मेर हर जगह साठ फीसदी से अधिक वैक्सीनेशन हो गया है। युवाओं में टीकाकरण को लेकर बाड़मेर व बालोतरा ब्लॉक अव्वल है। कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में चल रहे टीकाकरण में जहां अधिकांश ब्लॉक में सुखद स्थिति है तो कुछ जगह लोगों की कम रुचि नजर आ रही है। ४५ से ६० साल के लोगों के टीकाकरण में धोरीमन्ना सबसे आगे है जहां ६४.९ फीसदी टीकाकरण हुआ जबकि इसके बाद शिव में ६२.१७ व सिणधरी में ५७.७८ फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है। इस वर्ग में सबसे कम टीकाकरण रामसर में३७.९७, गडरारोड में ४०.२७, चौहटन में ४०.४७ फीसदी हुआ है। शहरी युवाओं में टीके का रूझान- १८ से ४४ साल आयु वर्ग के टीकाकरण ने वैक्सीन की कमी के चलते अब तक गति नहीं पकड़ी है, लेकिन इसमें शहरी युवाओं में ज्यादा रूझान नजर आ रहा है। बाड़मेर ब्लॉक में ५६७७ युवक टीका लगवा चुके हैं ...

तूफान का तांडव, उड़ गई आशियानों की छतें, पेड़ गिरे

Image
बाड़मेर. बाड़मेर जिले में बुधवार रात को आए तूफान और बारिश से कई स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई कच्चे घरों की सीमेंट की छतें उड़ गई। वहीं झोंपे और कच्चे मकान की दीवारें धराशायी हो गई। अचानक चली तूफानी हवाओं के आगे पेड़ पौधे धराशाही होते दिखे। बाड़मेर शहर में कई स्थानों पर बिजली के पोल गिरे गए। वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए। कई जगह कच्चे आशियानों को तूफान उड़ा ले गया। वहीं कई घरों में बिजली के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। उड़ गई आशियाने की छत शहर के शिवकर रोड स्थित विरात्रा कॉलोनी में तीन घरों की कच्ची छतें तूफान में उड़ गई। कोरोना के कारण पहले से रोजगार नहीं मिलने से आहत लोगों के सिर की छत की उडऩे से मुश्किलें बढ़ गई। वहीं कच्ची बस्तियों में झोंपे बनाकर रहने वालों के आशियानों को तूफान ने पूरी तरह से बिखेर दिया। इधर लू की चेतावनी तेज धूप के बीच अब उमस पसीने छुड़ा रही है। गर्मी के तेवर चढऩे की आशंका के बीच मई महीने के आखिरी में लू की चेतावनी जारी की है। थार में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम में बदलाव के संकेत भी विभाग ने दिए हैं, लेकिन इस दौरान गर्मी क...

कोविड का मुकाबला, रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने को तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा को मिलेगा बढ़ावा

Image
बाड़मेर। जिले में कोरोना से प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने को घर-घर में तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, कालमेघ जैसे औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। योजना क्रियान्वयन के लिए वन विभाग को पूरी तैयारी करने को कहा गया है। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2021-22 के बजट भाषण में की गई घोषणा के अनुसरण में राज्य में औषधीय पौधों के संरक्षण एवं नागरिकों के स्वास्थ्य रक्षण को घर-घर औषधि योजना के तहत औषधीय पौधों को विकसित कर तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा एवं कालमेघ के पौधे वन विभाग की पौधशालाओं में उपलब्ध कराए जाने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। योजना का लक्ष्य पांच वर्षों में राज्य के लगभग 1 करोड़ 26 लाख परिवारों को योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। वर्ष 2021-22 में उप वन संरक्षक बाड़मेर द्वारा 4,50,624 परिवारों को लाभान्वित करने के लिए 19,82,746 पौधे तैयार किए जाएंगेे। प्रत्येक परिवार को चार प्रकार की औषधीय प्रजातियों तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा एवं कालमेघ के दो दो पौधे अर्थात् कुल 8 पौधे थैलियों में इस वर्ष सहित कुल पांच वर्षों में तीन बार वन विभाग की पौधशालाओं से नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाए...

बाड़मेर जिले में 75 नए संक्रमित मिले, 7 दिनों से लगातार पॉजिटिव मामलों में कमी

Image
बाड़मेर. संक्रमितों की संख्या में लगातार सातवें दिन गुरुवार को भी कमी आई। कुल 75 नए केस जिले में रिपोर्र्ट हुए और एक व्यक्ति की कोविड संक्रमण से मौत हो गई। वहीं 219 को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में केस की संख्या घटी जरूर है, लेकिन अभी भी जो संक्रमित मिल रहे हैं यह आंकड़ा भी देखा जाए तो काफी अधिक है, विशेषज्ञों का मानना है कि पॉजिटिव के संपर्क में आने से ही संक्रमण फैलता है। ऐसे में जो नए केस मिल रहे हैं, इन्हें किसी भी सूरत में हल्के में नहीं लेना चाहिए। जिला अस्पताल में अब दबाव कम हो रहा है। यहां पर मरीजों की संख्या में कमी आने से बेड खाली हो रहे हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर से भी स्वस्थ हो रहे लोगों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। अब 618 एक्टिव केस जिले में अभी भी एक्टिव केस की संख्या 618 है। इनमें से 135 संक्रमित होम आइसोलेशन में चल रहे हैँ। इनके अलावा शेष जिले के अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में भर्ती है। source https://www.patrika.com/barmer-news/covid-positive-barmer-6866675/

तूफान से विद्युत तंत्र धराशायी, 165 गांवों की बिजली गुल

Image
बाड़मेर. जिले में बुधवार को आए तूफान और बारिश से कई क्षेत्रों में विद्युत तंत्र बुरी तरह से धराशाही हो गया। सैकड़ों पोल गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई, जो गुरुवार शाम तक पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई। हालांकि टीमें लगातार काम में जुटी हुई है। विभिन्न क्षेत्रों में आए तूफान व बारिश से डिस्कॉम को करीब 6.06 लाख रुपए नुकसान हुआ। करीब 151 विद्युत पोल गिर गए जबकि एक 33 केवी का टॉवर व दो ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण जिले के 165 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि खण्ड शहर द्वितीय बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, बायतु, गिड़ा, पचपदरा, चौहटन में बिजली के तार, पोल टूट गए। इसमें 33 व 11 केवी के 72 पोल, एलटी लाइन के 80 पोल टूट गए एवं दो ट्रांसफार्मर भी गिर गए। तेज हवा व बारिश के कारण 33/11 केवी क्षमता के 7 जीएसएस बंद हो गए, जिसे पुन: चालू कर दिया गया। वहीं 33 केवी के 4 एवं 11 केवी के 55 फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। जिससे जिले के करीब 165 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। गुरुवार शाम तक 165 में से 69 गांवों की विद्युत आप...

कोरोना: आयुर्वेद औषध की डोज, इम्युनिटी बढ़ाने पर फोकस

Image
बाड़मेर. जिला अस्पताल व कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमितों को आयुर्वेद औषध की डोज भी दी जा रही है। नियमित रूप से सुबह व शाम मरीजों को विभाग की टीम अलग-अलग वार्ड में पहुंचकर दवाइयां दे रही है। जिससे मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और वह जल्दी से स्वस्थ हो सके। अस्पताल में भर्ती मरीजों के एलापैथी की दवाएं तो चल ही रही है। लेकिन इसमें आयुर्वेद भी अपनी पूरी भूमिका निभा रहा है। मरीजों को नियमित रूप से काढ़ा भी दिया जा रहा है। साथ ही दवा और चूर्ण की डोज भी मिलती है। जिससे उनका श्वसन तंत्र ठीक तरह से काम कर सके और उनकी रोग प्रतिरोधकता भी बढ़े। 20 अप्रेल से दी जा रही है आयुर्वेद दवाइयां जिला अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती संक्रमितों को पिछले 20 अप्रेल से दवाइयां और काढ़ा दिया जा रहा है। इसमें प्रत्येक संक्रमित को गिलोय वटी की 2-2 गोलियां 3 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण व आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जाता है। काढ़ा सुबह और शाम दोनों समय संक्रमितों के साथ परिजनों को भी पिलाया जा रहा है, जिससे उनमें भी संक्रमण के कोई लक्षण हो तो वह खत्म हो जाए। काढ़ा वितरण टीम में वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित...

राजस्वमंत्री पहुंच रहे घर-घर, जान रहे मरीजों के हाल

Image
बायतु. राजस्व मंत्री चौधरी ने मंगलवार को बायतु पनजी ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम देरोमोणियों की ढ़ाणी में डोर-टू-डोर सर्वे के तहत चयनित आईएलआई लक्षण वाले मरीजों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि मॉडल के रूप में ग्राम पंचायत बायतु पनजी एवं लीलाला के 11 राजस्व गांवों में घर-घर सर्वे के दौरान लोगों के बीपी, सूगर, ऑक्सीजन लेवल एवं टेम्परेचर मापन के लिए 11 उपकरणों के किट उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यह मॉडल बायतु के समस्त राजस्व गांवों में लागू किया जाएगा। सेवा कार्य के लिए आगे आए भामाशाह गिड़ा पत्रिका. मरीजों के लिए गिड़ा क्षेत्र के रतेऊ में पीएचसी भवन बन कर तैयार हो गया, लेकिन उसमें इक्विपमेंट के लिए चिकित्सा विभाग को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसे लेकर हॉस्पिटल प्रभारी जगदीश बाना ने रतेऊ सरपंच से कुछ मदद कर भामाशाह के तौर पर कुछ इक्विपमेंट के रूप में सहायता करने का आग्रह किया। उस पर रतेऊ सरपंच भूराराम गोदारा ने अपनी निजी आय से एक वाटर कू लर भेंट किया। वहीं उनकी ही कंपनी में काम करने वाले पोकररा...

11 राजस्व गांवों में बीपी, सूगर, टेम्परेचर एवं ऑक्सीजन लेवल की होगी जांच

Image
बायतु. राजस्व मंत्री चौधरी ने मंगलवार को बायतु पनजी ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम देरोमोणियों की ढ़ाणी में डोर-टू-डोर सर्वे के तहत चयनित आईएलआई लक्षण वाले मरीजों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि मॉडल के रूप में ग्राम पंचायत बायतु पनजी एवं लीलाला के 11 राजस्व गांवों में घर-घर सर्वे के दौरान लोगों के बीपी, सूगर, ऑक्सीजन लेवल एवं टेम्परेचर मापन के लिए 11 उपकरणों के किट उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यह मॉडल बायतु के समस्त राजस्व गांवों में लागू किया जाएगा। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में दस महिलाएं व तीन पुरुष शामिल बायतु. कोरोना से बचाव के लिए उपखंड मुख्यालय पर स्थित कोविड केयर सेंटर में एक साथ 13 पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इनमें से 2 मरीज बीते 18 दिन से ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। सीएचसी प्रभारी डॉ जोगेश चौधरी ने बताया कि कोविड सेंटर से मंगलवार को 13 मरीजो को कोरोना पॉजिटिव से जंग जीत कर निगेटिव होने पर छुट्टी दी गई, जिनमें दस महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं। source https://www.patrika.com/ba...

वरदान साबित हो रहा कोविड केयर सेंटर

Image
सिणधरी उपखंड मुख्य कस्बे में अंबेडकर छात्रावास में संचालित कोविड-19 सेंटर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है पिछले 15 दिनों में कोविड सेंटर की स्थापना होने पर 15 दिनों के अंदर 71 कोरोना संक्रमित लोगों यहां पर एडमिट हुए थे जिसमें से 42 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे उपखंड मुख्यालय पर कोविड- केयर सेंटर स्थापित होने से कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ा स्थानीय चिकित्सा टीम द्वारा समय-समय पर मॉनिटरिंग करके गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया गया जिसके बदौलत सिणधरी वासियों को अन्य जगह नहीं घूमना पड़ा महंगे दामों में इलाज ना लेकर के निशुल्क इलाज करवा कर कोरोना संक्रमित खुश नजर आ रहे हैं। डॉक्टर अमृत सोनी वह महेंद्र जीनगर की टीम हरदम मरीजों के इलाज करने को लेकर पल-पल एक्टिवेट एक्टिवेट रहती है चिकित्सा टीम द्वारा संक्रमित मरीजों को मोटिवेट कर के कोरोना जंग जीतने में सफल बना रही जिसके चलते सिणधरी कोविड- केयर सेंटर की हर तरफ चर्चा बनी हुई है। भामाशाह दिल खोलकर कर रहे सहयोग पिछले 15 दिनों में कोविड- केयर सेंटर स्थापित होने पर मरीजों को सही इ...

शॉर्ट सर्किट से दो दुकानें जलकर राख

Image
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . जिले के गुड़ामालानी उपखंड मुख्यालय स्थित रविवार देर रात्रि पुलिस थाने के सामने शॉर्ट सर्किट से दुकानों में भीषण आग लग गई। दो दुकानें पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई एवं दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। रविवार देर रात्रि 3 बजे पुलिस थाने के सामने स्थित मार्केट में एक इलेक्ट्रिकल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई । देर रात्रि आग लगी आग ने पास के दो तीन दुकानों को भी चपेट में ले लिया। और देखते ही देखते दुकानें आग की लपटों में घिर गई। गुढ़ामालानी पुलिस मौके पर पहुंची एवं रात्रि में आरजीटी से दो दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। वही बालोतरा,व बाड़मेर से भी चार दमकल पहुंची। पुलिस ने दमकल की मदद से 4 घंटे मशक्कत कर बड़ी मुश्किल से आग बुझाई। तब तक आगजनी में घनश्याम पुरोहित की अभिषेक इलेक्ट्रिक के दुकान में रखा इलेक्ट्रिक का सामान और पास की सांगीदास माहेश्वरी की किराने की होलसेल दुकान का सामान जलकर राख हो गया। source https://www.patrika.com/barmer-news/two-shops-burnt-to-ashes-due-to-short-circuit-6863848/

शॉर्ट सर्किट से आग, दो दुकानें जलकर राख

Image
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . जिले के गुड़ामालानी उपखंड मुख्यालय स्थित रविवार देर रात्रि पुलिस थाने के सामने शॉर्ट सर्किट से दुकानों में भीषण आग लग गई। दो दुकानें पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई एवं दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। रविवार देर रात्रि 3 बजे पुलिस थाने के सामने स्थित मार्केट में एक इलेक्ट्रिकल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई । देर रात्रि आग लगी आग ने पास के दो तीन दुकानों को भी चपेट में ले लिया। और देखते ही देखते दुकानें आग की लपटों में घिर गई। गुढ़ामालानी पुलिस मौके पर पहुंची एवं रात्रि में आरजीटी से दो दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। वही बालोतरा,व बाड़मेर से भी चार दमकल पहुंची। पुलिस ने दमकल की मदद से 4 घंटे मशक्कत कर बड़ी मुश्किल से आग बुझाई। तब तक आगजनी में घनश्याम पुरोहित की अभिषेक इलेक्ट्रिक के दुकान में रखा इलेक्ट्रिक का सामान और पास की सांगीदास माहेश्वरी की किराने की होलसेल दुकान का सामान जलकर राख हो गया। source https://www.patrika.com/barmer-news/fire-from-short-circuit-two-shops-burnt-to-ashes-6863817/

कंपनी के सीएसआर अधिकारियों की वार्ता के बाद विधायक का धरना समाप्त, मांगें मानी

Image
बाड़मेर. गुड़ामालानी क्षेत्र में कार्य कर रही गैस तेल कंपनी के सीएसआर के कार्यों से असन्तुष्ट गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी की ओर से अपनी मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना तीसरे दिन सोमवार शाम को कंपनी अधिकारियों से हुई वार्ता में मांगों पर सहमति बनने के बाद समाप्त करने की घोषणा की। सोमवार दोपहर केयर्न एनर्जी वेदांता के सीएसआर अधिकारियों ने विधायक हेमाराम चौधरी को गुड़ामालानी में सुविधा युक्त अस्पताल एवं चार चिकित्सकों की व्यवस्था शीघ्र करने सहित स्थानीय को रोजगार में प्राथमिकता देने को लेकर लिखित सहमति जताई। धरना स्थल पर केयर्न एनर्जी वेदांता के सीएसआर अधिकारी डॉ. ऊमा बिहारी द्विवेदी, कैप्टन ओमप्रकाश (सुरक्षा) हेमंत शर्मा(भूमि), शैलेश शर्मा (बीडीपीए) ने उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार वार्ता की। जिस पर विधायक हेमाराम चौधरी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से राय लेकर फिर स्वीकार करते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की। ये मानी मांगें केयर्न एनर्जी के सीएसआर अधिकारियों ने कहा कि गुड़ामालानी में अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त अस्पताल बनाया जाएगा। गुड़ामालानी के पुराने अस्पताल भवन की मरम्मत ...

मांगों पर सहमति वार्ता के बाद विधायक हेमाराम चौधरी का धरना समाप्त

Image
बाड़मेर. गुड़ामालानी क्षेत्र में कार्य कर रही गैस तेल कंपनी के सीएसआर के कार्यों से असन्तुष्ट गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी की ओर से अपनी मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना तीसरे दिन सोमवार शाम को कंपनी अधिकारियों से हुई वार्ता में मांगों पर सहमति बनने के बाद समाप्त करने की घोषणा की। सोमवार दोपहर केयर्न एनर्जी वेदांता के सीएसआर अधिकारियों ने विधायक हेमाराम चौधरी को गुड़ामालानी में सुविधा युक्त अस्पताल एवं चार चिकित्सकों की व्यवस्था शीघ्र करने सहित स्थानीय को रोजगार में प्राथमिकता देने को लेकर लिखित सहमति जताई। धरना स्थल पर केयर्न एनर्जी वेदांता के सीएसआर अधिकारी डॉ. ऊमा बिहारी द्विवेदी, कैप्टन ओमप्रकाश (सुरक्षा) हेमंत शर्मा(भूमि), शैलेश शर्मा (बीडीपीए) ने उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार वार्ता की। जिस पर विधायक हेमाराम चौधरी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से राय लेकर फिर स्वीकार करते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की। ये मानी मांगें केयर्न एनर्जी के सीएसआर अधिकारियों ने कहा कि गुड़ामालानी में अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त अस्पताल बनाया जाएगा। गुड़ामालानी के पुराने अस्पताल भवन की मरम्मत...

बाड़मेर: 36 दिन बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आया 100 के नीचे, जिले में मिले 99 पॉजिटिव

Image
बाड़मेर. कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार गिरता जा रहा है। जिले में पूरे 36 दिन बाद संक्रमित 100 से कम मिले हैं। मंगलवार को 99 पॉजिटिव केस मिले है। वहीं 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक महिला की मौत पर परिजनों ने समय पर उपचार नहीं देने का आरोप लगाया। जिले में संक्रमितों की संख्या गिरने के साथ डिस्चार्ज होने से एक्टिव केस की संख्या अब एक हजार से कम होकर मंगलवार को 992 रह गई। वहीं 284 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज मिल गया। वहीं अब अस्पताल में ऑक्सीजन वाले बेड काफी खाली हो चुके हैं। होम आइसोलेशन अब 356 ही रह गए हैं। 36 दिन में संक्रमितों की बाढ़ जिले में पिछले 37 दिनों में लगातार 100 से अधिक ही संक्रमित सामने आए। इससे पहले 18 अप्रेल को 53 पॉजिटिव आए थे। इसके बाद 19 अप्रेल को 101 संक्रमित मिलने के बाद यह सिलसिला नहीं रुका और लगातार बढ़ता गया। अब मंगलवार को जाकर संक्रमितों की संख्या पहली बार 100 से कम आई है। परिजनों का आरोप, नहीं मिला समय पर उपचार गल्र्स कॉलेज कोविड केयर सेंटर में भर्ती एक महिला की मौत हो जाने पर परिजनों ने नर्सिंगकर्मियों पर समय पर उपचार नहीं करने का आरोप लगाया। इस प...

कार पर गिरा बिजली का पोल, दौड़ा करंट

Image
बाड़मेर. डिस्कॉम की ओर से समय-समय पर विद्युत लाइनों के रखरखाव के साथ पिछले दिनों क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने सहित ढीले तारों आदि को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। लेकिन मंगलवार को इस अभियान की पोल शहर के कल्याणपुरा में एक साथ दो खंभों के गिरने से खुलती नजर आई। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। शहर के कल्याणपुरा मार्ग संख्या चार पर सुबह एक साथ दो विद्युत पोल धड़ाम से सड़क पर आ गिरे। इस दौरान बिजली चालू थी। अचानक पोल से गिरने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत थी कि लोग घरों में ही थे और सड़क पर कोई नहंी था। लेकिन इस बीच यहां सड़क पर खड़ी एक कार पर पोल जा गिरा। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। मोहल्ले के लोगों ने विभाग को जानकारी दी तो बिजली बंद करने के बाद टीम मौके पर पहुंची। बिजली के खंभे थे जर्जर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हालात में थे। इसके कारण गिरे हैं। इस बारे में विभाग को पहले भी जानकारी दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहंी होने से पोल अचानक गिर गए। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-hadsa-6863400/

बाड़मेर में मिले 101 नए केस, 203 डिस्चार्ज

Image
बाड़मेर. संक्रमितों का आंकड़ा लगातार जिले में घटता जा रहा है। अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या जो एक महीने पहले तक आ रही थी, वहां तक पहुंच गई है। सोमवार को कुल 101 नए केस मिले हैं। वहीं 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 203 को डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि सोमवार को एक्टिव केस 1179 हो गए। वहीं 203 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। कहां कितने मरीज भर्ती जिले में 426 राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 33 राजकीय अस्पताल बालोतरा, 16 निजी अस्पतालों में एवं 95 मरीज एमबीसी कॉलेज बाड़मेर, 40 बायतु, 11 सिवाना, 17 सिणधरी, 11 धोरीमन्ना, 7 गुड़ामालानी, 1 कवास, 10 गिड़ा, 4 चौहटन, 1 जसोल, 5 पाटौदी, 5 सेड़वा, 1 पचपदरा, 2 कल्याणपुर, 1 बिशाला, 1 रामसर, 2 समदड़ी, 4 गडरारोड़, 2 देताणी, 5 शिव, 6 भिंयाड़, 6 सांभरा के कोविड केयर सेंटर में भर्ती है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 247 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 20 बालोतरा में भर्ती है । अब तक कुल 15413 संक्रमित नए मामलों के साथ ही जिले में अप्रेल 2020 से अब तक 15413 पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं ...

पॉजिटिव मरीजों के ग्राफ में गिरावट, 33 दिन बाद संक्रमण की दर में कमी

Image
बाड़मेर. कोरोना संक्रमण की असर अब कुछ कम होने लगा है। पॉजिटिव मरीजों के ग्राफ में लगातार कमी आती जा रही है। जिले में रविवार को कुल 105 संक्रमित सामने आए हैं। यह आंकड़ा 33 दिन पहले तक था, जब 20 अप्रेल को 110 पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद तो आंकड़ा लगातार विस्फोटक ही चलता रहा। जिले में संक्रमण कम होने से राहत कही जा सकती है। करीब एक महीने से भी अधिक समय के बाद 100 के आसपास का आंकड़ा आया है। वहीं अब अस्तपाल में भी मरीजों की संख्या कम होने लगी है। लोग स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। अस्पताल में बेड खाली हो रहे हैं। नए संक्रमित पिछले दि दिनों में एक-दो ही रोजाना के आए है। एक महीने बाद संक्रमण की दर घटी जिले में संक्रमण की दर औसतन 10 फीसदी तक रही है। वहीं इस बीच 15 तक भी पहुंच गई। लेकिन फिर लगातार 10 प्रतिशत के आसपास ही चली। संक्रमण की दर भी करीब 1 महीने बाद पहली बार 7 फीसदी के नीचे आई और रविवार को यह 6.90 प्रतिशत रही। कुल 1520 नमूनों की जांच में 105 संक्रमित मिले। अस्पताल में तीन वार्ड खाली, आइसीयू भरा जिला अस्पताल में रविवार को कोविड डेडिकेटेड 3 वार्ड पूरी तरह खाली हो गए। ऑक्सीजन के बेड की सं...

अब घर-घर होगी आइएलआइ के लक्षण वाले बच्चों की पड़ताल

Image
बाड़मेर। कोरोना संक्रमण की ग्रामीण क्षेत्रों में रोकथाम के लिए पूर्ण सतर्कता बरतते हुए डोर टू डोर सर्वे पर विशेष फोकस किया जाए। सर्वे के तीसरे चरण के तहत ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्य घर-घर जाकर बच्चों में भी आइएलआइ लक्षणों की पड़ताल करें। जिला कलक्टर लोकबंधु ने सोमवार शाम को जिले में कोविड प्रबंधन के लिए आयोजित बैठक में कहा कि चयनित आइएलआइ लक्षण वालें लोगों के दूरभाष नम्बर पर रेण्डमली संपर्क कर उनसे मेडिकल किट वितरण एवं होम आइसोलेशन के बारे में पूछा जाकर सत्यापन किया जाए। चिकित्सा उपकरणों का स्टॉक इंद्राज हो जिला कलक्टर ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर प्राप्त समस्त राहत सामग्री जैसे ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीजन कन्संटेटर एवं अन्य उपकरणों का स्टॉक इन्द्राज किया जाकर उन्हें पूणज़् सुरक्षित रखा जाए। कोविड केयर सेंटर्स पर संक्रमण कम होने से उक्त उपकरणों का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक है। तीसरी लहर से बचाव के लिए पूर्व प्रबंध कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण फैलने की संभवना को देखते हुए अभी से इस संबंध में पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। उन्होनें कहा कि ग्राम स्तरीय कमेटी क...

लॉकडाउन : पारिवारिक जिम्मेदारी समझें, कुछ दिन बाहरी व्यक्ति को घर में प्रवेश से रोकें

Image
बाड़मेर। राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सोमवार से 8 जून तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन की गाइडलाइन की कड़ाई से पालन करने करनी होगी। जिससे जिले में कोरोना संक्रमण पर रोकथाम लगाई जा सके। जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले के निवासियों से अपील की है कि दिशा-निदेर्शोँ का कड़ाई से पालन करते हुए अपने सामाजिक व्यवहार में बदलाव लाएं यह है त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन प्रथम स्तर: पारिवारिक जिम्मेदारी समझते हुए लोगों को कुछ समय के लिए बाहरी व्यक्तियों का घर में प्रवेश रोकना होगा। अतिआवश्यक होने पर खुले स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मिला जा सकता है। द्वितीय स्तर: गांव और गली-मोहल्ले में ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश रखना होगा। कहीं पर पांच से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होनी चाहिए। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। तृतीय स्तर: मेडिकल इमरजेंसी और अनुमत श्रेणी के अलावा एक से दूसरे शहर, शहर से गांव, गांव से शहर तथा एक गांव से दूसरे गांव में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रखना होगा। 1000 हो गई जुर्माने की राशि सावर्जनिक व कार्यस्थल पर फेस मास्क या फेसकवर नहीं लगान...

कोविड केयर सेंटर में भामाशाह ने की पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भेंट

Image
सिणधरी. उपखंड के अंबेडकर छात्रावास में संचालित कोविड-19 केयर सेंटर में सहयोग के लिए भामाशाह आगे आ रहे हैं। भामाशाह ठाकराराम कालीराणा सरपंच कोशलू ने दो ऑक्सीजन मशीन , नगाराम सोनी ग्राम विकास अधिकारी कोशलू ने एक, बाबूलाल सोनी निम्बलकोट ने एक , बाबूलाल जांगिड़ ठेकेदार सर्वजनिक निर्माण विभाग ने एक-एक मशीन भेंट की। सभी भामाशाह ने ऑक्सीजन कंसंटे्रटर मशीन उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी को समपुर्द की । इस दौरान भामाशाह कालीराणा ने बताया कि कोरोना महामारी में कोविड सेंटर में संक्रमित लोगों का इलाज करने के लिए सरकार हर तरफ से प्रयास कर रही है। सरकार के साथ-साथ भामाशाह आगे आकर सहयोग करें जिससे मरीजों को निरंतर जल्दी उपचार मिल सके। ऑक्सीजन मशीनें भेंट करने पर उपखंड अधिकारी चौधरी ने समस्त भामाशाह का आभार प्रकट किया। आज यहां होगा वैक्सीनेशन सिणधरी. उपखंड क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम पंचायत वह सीएचसी पर वैक्सीनेशन सेशन साइट का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सा विभाग के अनुसार ग्राम पंचायत बामणी, एड मानजी, जूना मीठा खेड़ा, निरिया नाड़ा, सड़ा धनजी, सीएचसी निम्बलकोट पर टीकाकरण होगा। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु क...

क्षेत्र में उत्खनन, कंपनी की सीएसआर राशि में फर्जीवाड़ा- हेमाराम

Image
गुड़ामालानी. अपना इस्तीफा दे कर सुर्खियों में आए गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी शनिवार दोपहर अचानक क्षेत्र के नगर स्थित तेल गैस उत्खनन कंपनी रागेश्वरी गैस टर्मिनल पहुंच कर गेट के आगे धरने पर बैठ गए। गुड़ामलानी विधायक हेमाराम चौधरी पिछले लंबे समय से गुड़ामालानी क्षेत्र के नगर स्थित गैस तेल उत्पादन में लगी केयर्न एनर्जी व वेदांता कंपनी के अधिकारियों से स्थानीय युवाओं के रोजगार की मांग कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से कंपनी के सीएसआर फंड की कुछ राशि स्थानीय क्षेत्र में खर्च करने व कोरोना काल में अस्पताल व चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर विधायक हेमाराम चौधरी ने बताया कि उन्होंने 9 मई 21 को सीएसआर हैड व केयर्न इंडिया लिमिटेड को पत्र लिख कर गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के लिए फंड के आवंटन की मांग की थी। वहीं क्षेत्र में कंपनी की ओर से खर्च की जा रही सीएसआर राशि का ब्यौरा देने की मांग की थी। इसके बावजूद कंपनी की ओर से कोई सहयोग व जानकारी आज तक नहीं दी गई। विधायक चौधरी ने कहा कि सीएसआर फंड को लेकर जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा और क्षेत्र के कार्यकर्ता भ...

क्षेत्र में उत्खनन, कंपनी की सीएसआर राशि में फर्जीवाड़ा- हेमाराम

Image
गुड़ामालानी. अपना इस्तीफा दे कर सुर्खियों में आए गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी शनिवार दोपहर अचानक क्षेत्र के नगर स्थित तेल गैस उत्खनन कंपनी रागेश्वरी गैस टर्मिनल पहुंच कर गेट के आगे धरने पर बैठ गए। गुड़ामलानी विधायक हेमाराम चौधरी पिछले लंबे समय से गुड़ामालानी क्षेत्र के नगर स्थित गैस तेल उत्पादन में लगी केयर्न एनर्जी व वेदांता कंपनी के अधिकारियों से स्थानीय युवाओं के रोजगार की मांग कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से कंपनी के सीएसआर फंड की कुछ राशि स्थानीय क्षेत्र में खर्च करने व कोरोना काल में अस्पताल व चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर विधायक हेमाराम चौधरी ने बताया कि उन्होंने 9 मई 21 को सीएसआर हैड व केयर्न इंडिया लिमिटेड को पत्र लिख कर गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के लिए फंड के आवंटन की मांग की थी। वहीं क्षेत्र में कंपनी की ओर से खर्च की जा रही सीएसआर राशि का ब्यौरा देने की मांग की थी। इसके बावजूद कंपनी की ओर से कोई सहयोग व जानकारी आज तक नहीं दी गई। विधायक चौधरी ने कहा कि सीएसआर फंड को लेकर जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा और क्षेत्र के कार्यकर्ता...

विधायक ने रात गुजारी टेंट में, खाना भी वहीं

Image
गुड़ामालानी. अपना इस्तीफा दे कर सुर्खियों में आए गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी शनिवार दोपहर अचानक क्षेत्र के नगर स्थित तेल गैस उत्खनन कंपनी रागेश्वरी गैस टर्मिनल पहुंच कर गेट के आगे धरने पर बैठ गए। गुड़ामलानी विधायक हेमाराम चौधरी पिछले लंबे समय से गुड़ामालानी क्षेत्र के नगर स्थित गैस तेल उत्पादन में लगी केयर्न एनर्जी व वेदांता कंपनी के अधिकारियों से स्थानीय युवाओं के रोजगार की मांग कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से कंपनी के सीएसआर फंड की कुछ राशि स्थानीय क्षेत्र में खर्च करने व कोरोना काल में अस्पताल व चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर विधायक हेमाराम चौधरी ने बताया कि उन्होंने 9 मई 21 को सीएसआर हैड व केयर्न इंडिया लिमिटेड को पत्र लिख कर गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के लिए फंड के आवंटन की मांग की थी। वहीं क्षेत्र में कंपनी की ओर से खर्च की जा रही सीएसआर राशि का ब्यौरा देने की मांग की थी। इसके बावजूद कंपनी की ओर से कोई सहयोग व जानकारी आज तक नहीं दी गई। विधायक चौधरी ने कहा कि सीएसआर फंड को लेकर जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा और क्षेत्र के कार्यकर्ता...

फिर चर्चाओं में हेमाराम: पहला दिया इस्तीफा, अब धरने पर

Image
गुड़ामालानी. अपना इस्तीफा दे कर सुर्खियों में आए गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी शनिवार दोपहर अचानक क्षेत्र के नगर स्थित तेल गैस उत्खनन कंपनी रागेश्वरी गैस टर्मिनल पहुंच कर गेट के आगे धरने पर बैठ गए। गुड़ामलानी विधायक हेमाराम चौधरी पिछले लंबे समय से गुड़ामालानी क्षेत्र के नगर स्थित गैस तेल उत्पादन में लगी केयर्न एनर्जी व वेदांता कंपनी के अधिकारियों से स्थानीय युवाओं के रोजगार की मांग कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से कंपनी के सीएसआर फंड की कुछ राशि स्थानीय क्षेत्र में खर्च करने व कोरोना काल में अस्पताल व चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर विधायक हेमाराम चौधरी ने बताया कि उन्होंने 9 मई 21 को सीएसआर हैड व केयर्न इंडिया लिमिटेड को पत्र लिख कर गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के लिए फंड के आवंटन की मांग की थी। वहीं क्षेत्र में कंपनी की ओर से खर्च की जा रही सीएसआर राशि का ब्यौरा देने की मांग की थी। इसके बावजूद कंपनी की ओर से कोई सहयोग व जानकारी आज तक नहीं दी गई। विधायक चौधरी ने कहा कि सीएसआर फंड को लेकर जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा और क्षेत्र के कार्यकर्ता भ...

रूठे विधायक हेमाराम चौधरी बैठे धरने पर

Image
गुड़ामालानी. अपना इस्तीफा दे कर सुर्खियों में आए गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी शनिवार दोपहर अचानक क्षेत्र के नगर स्थित तेल गैस उत्खनन कंपनी रागेश्वरी गैस टर्मिनल पहुंच कर गेट के आगे धरने पर बैठ गए। गुड़ामलानी विधायक हेमाराम चौधरी पिछले लंबे समय से गुड़ामालानी क्षेत्र के नगर स्थित गैस तेल उत्पादन में लगी केयर्न एनर्जी व वेदांता कंपनी के अधिकारियों से स्थानीय युवाओं के रोजगार की मांग कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से कंपनी के सीएसआर फंड की कुछ राशि स्थानीय क्षेत्र में खर्च करने व कोरोना काल में अस्पताल व चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर विधायक हेमाराम चौधरी ने बताया कि उन्होंने 9 मई 21 को सीएसआर हैड व केयर्न इंडिया लिमिटेड को पत्र लिख कर गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के लिए फंड के आवंटन की मांग की थी। वहीं क्षेत्र में कंपनी की ओर से खर्च की जा रही सीएसआर राशि का ब्यौरा देने की मांग की थी। इसके बावजूद कंपनी की ओर से कोई सहयोग व जानकारी आज तक नहीं दी गई। विधायक चौधरी ने कहा कि सीएसआर फंड को लेकर जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा और क्षेत्र के कार्यकर्ता ...

बाड़मेर में 105 कोविड के नए केस मिले, 268 रिकवर, 3 की मौत

Image
बाड़मेर. जिले में संक्रमितों की संख्या में पिछले तीन दिनों से निरंतर कमी आई है और रविवार को पॉजिटिव केस 105 सामने आए हैं। वहीं रिकवर होने वालों का आंकड़ा 268 तथा तीन जनों की बीते 24 घंटे में मौत हो गई। वहीं जिले के अलग-अलग अस्पताल व कोविड सेंटर्स में कुल 702 संक्रमित भर्ती रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि रविवार को एक्टिव केस 1285 एवं 3 मरीजों की मृत्यु हुई । इसी तरह 433 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 34 राजकीय अस्पताल बालोतरा, 22 मरीज निजी अस्पतालों में एवं 80 मरीज एमबीसी कॉलेज बाड़मेर में भर्ती है। जिले में देखा जाए तो अस्पताल व कोविड केयर सेंटर में 38 बायतु, 13 सिवाना, 6 सिणधरी, 12 धोरीमन्ना, 9 गुड़ामालानी, 2 कवास, 7 गिडा, 3 चौहटन, 1 जसोल, 4 पाटौदी, 6 सेडवा, 1 पचपदरा, 2 कल्याणपुर, 1 बिशाला, 1 रामसर, 3 समदडी, 6 गडरारोड, 1 देताणी, 4 शिव, 7 भिंयाड, 6 सांभरा के कोविड केयर सेंटर में भर्ती है। घरों में 583 संक्रमित 583 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। वहीं 268 मरीज रिकवर हुए हैं। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 281 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस...

बाड़मेर में रेतीले बवंडर से 500 से अधिक गांवों की बिजली गुल, 169 पोल टूटे

Image
बाड़मेर. जिले में शनिवार देर रात को आए अंधड़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब 70-80 किमी की तेज हवाएं चली इससे बिजली आपूर्ति धाराशायी हो गई। जिले के कई क्षेत्रों में पोल उखडऩे से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। करीब 500 से अधिक गांव रात भर अंधेरे में ही रहे। बाड़मेर में तेज आंधी का दौर शनिवार रात करीब 1 बजे अचानक शुरू हुआ था। इसके बाद इसका असर इतना अधिक हुआ कि ताउते चक्रवात का भी नहीं हुआ था। जिले के अंधड़ से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। जिला मुख्यालय पर तो करीब 2 घंटे बाद बहाल हो गई, लेकिन गांवों में रविवार शाम तक बिजली नहीं लौटी। हालांकि डिस्कॉम की टीमें सुबह से ही काम में जुट गई और करीब 360 गांवों में आपूर्ति बहाल करने का दावा किया गया है। अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि शनिवार रात को अधड़ व बारिश के कारण जिले के विभिन्न इलाकों में बिजली के तार, पोल टूट गए। इसमें 33 व 11 केवी के 97 पोल, 8 मीटर के 72 पोल क्षतिग्रस्त हुए। वहीं 33 केवी के 6 एवं 11 केवी के 167 फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई जिससे जिले के करीब 500 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद...

ट्रेलर से 22 लाख की अवैध शराब जब्त, प्लास्टिक पाइप में छुपाकर तस्करी

Image
बाड़मेर. लॉकडाउन में भी वाहनों में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। आबकारी विभाग ने जिले के भांडियावास के पास कार्रवाई करते हुए संदेह पर एक ट्रेलर को रोककर तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के पाइपों की आड़ में 390 कर्टन में छुपाकर लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की। अवैध शराब की अनुमानित कीमत 22 लाख रुपए आंकी गई है। आबकारी अधिकरी देवेद्र दशोरा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी एक ट्रेलर में अवैध शराब बाड़मेर लाई जा रही है। सूचना मिलने पर टीम बनाकर नाकाबंदी करवाई गई। भांडियावास के पास एक ट्रेलर के निकलने पर उसे रोकने का इशारा किया तो चालक काफी आगे जाकर रुका और मौके से फरार हो गया। प्लास्टिक पाइप की आड़ में छुपाई शराब टीम ने वाहन की तलाशी ली तो ऊपर प्लास्टिक के पाइप भरे हुए थे। लेकिन जब पाइप हटाए तो नीचे कर्टन भरे हुए थे, जिनमें अवैध शराब की खेप मिली। पुलिस ने अवैध शराब की गिनती करवाते हुए कार्यालय में खाली करवाई। आबकारी विभाग वाहन के मालिक को लेकर पता करवा रहा है। वहीं वाहन चालक की तलाश की जा रही है। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-me-avedh-sharb-pakdi-68...

12 लाख लख्त-ए-जिगर, डॉक्टर केवल 10

Image
बाड़मेर. कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर नजर गड़ाए हुए है। सुनकर ही कलेजा कांप गया है। तैयारियां अभी से नहीं हुई तो सच मानिए दूसरी लहर से भी ज्यादा घिरे हुए होंगे। बात जिगर के टुकड़ों की है, प्रशासन-शासन अभी से सचेत हो जाए और व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लें, वरना बाद में हाथ पांव फुलाकर यह कहना कि ऑक्सीजन नहीं है, इंजेक्शन नहीं है, भामाशाह तलाशों और इधर से उधर दौडऩा सब मुश्किल होगा। अभी तो आलम यह है कि बच्चों के इलाज के लिए जिले में महज 10 विशेषज्ञ चिकित्सक है और बच्चे करीब 12 लाख। जिले में अनुमानित 12 लाख बच्चे हैं, जो 0-18 साल के बीच में है। इनका स्वास्थ्य जिले के दो सरकारी अस्पतालों में देखा जाए तो केवल 10 चिकित्सकों के कंधों पर है। महामारी का दौर अगर आता है तो नाममात्र के चिकित्सकों के भरोसे पर बच्चों का उपचार कैसे संभव होगा, यह बड़ी चिंता का कारण है। जिला अस्पताल में केवल 7 चिकित्सक एमसीएचयू में बच्चों के उपचार के लिए केवल 7 चिकित्सक है। हालांकि यह आंकड़ा सामान्य रूप से पर्याप्त बताया जा रहा है। केवल एक प्रोफेसर का पद रिक्त है। लेकिन बच्चों पर किसी तरह का संकट आता है तो नाममात्र के...

बाड़मेर.: एक्टिव केस अब 1818, नए पॉजिटिव मिले 199, 3 की कोरोना से मौत

Image
बाड़मेर. जिले में संक्रमितों के आंकड़ा कभी ज्यादा कभी कम आने से चिंता बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट में पॉजिटिव कम आने पर राहत मिलती है, लेकिन दूसरे दिन फिर ज्यादा पॉजिटिव आने पर विभाग के अधिकारी की परेशानी बढ़ती जा रही है। बाड़मेर जिले में शुक्रवार को फिर आंकड़ा एक बार नीचे आ गया और 199 संक्रमित सामने आए। लेकिन संक्रमण की दर कम नहीं हो रही है। दस फीसदी के आसपास बनी रहने से नियंत्रण के उपायों को और सख्त करने की जरूरत महसूस की जा रही है। संक्रमितों के एक्टिव केस का आंकड़ा 2000 के भीतर आया है। शुक्रवार को कुल 1818 एक्टिव केस रह गए। जिनमें से 951 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं शेष अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में भर्ती चल रहे हैं। वहीं 397 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कहां कितने मरीज भर्ती मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को 495 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 41 राजकीय अस्पताल बालोतरा, 35 निजी अस्पतालों में भर्ती थे। वहीं 108 मरीज एमबीसी कॉलेज बाड़मेर, 50 बायतु, 16 सिवाना, 23 सिणधरी, 14 धोरीमन्ना, 17 गुड़ामालानी, 10 गिड़ा, 3 चौहटन, 2 जसोल, 6...

बाड़मेर जिले में ब्लैक फंगस की घर-घर होगी स्क्रीनिंग

Image
बाड़मेर। जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम एवं आगामी रणनीति पर शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने समीक्षा करते कहा कि बढ़ते ब्लैक फंगस के मामलो में भी सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है। नए संक्रमण के मामलों में कमी के बावजूद लापरवाही नहीं बरती जाए एवं लॉकडाउन की सख्ती से पालना करवाई जाए। अनावश्यक रूप से लोगों के घर से निकलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए उन्होंने बताया कि जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए डोर-टू-डोर सर्वे का तीसरा चरण शुरू किया जा चुका है। यह सर्वे अत्यधिक प्रभावशील होना चाहिए तथा इसमें एक भी घर एवं संक्रमित छूटे। 24 को विवाह आयोजन पर हो निगरानी जिला कलक्टर ने बताया कि आगामी 24 मई को जिले में काफी संख्या में विवाह आयोजित होने है। इन पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा प्रत्येक विवाह पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, जो उस दिन वहां तैनात रहे एवं गाइड लाइन की पालना व 11 लोगों के ही शामिल होने को सुनिश्चित करें। ब्लैक फंगस पर रखें नजर जिले में बड़ी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हुए है, इन पर विशेष निगरानी रखी जाए एवं ब्लैक फंगस के लक्षण नजर आने पर तुरंत उपचार आरम्भ ह...

बाड़मेर में मिले ब्लैक फंगस के 5 केस, जोधपुर रैफर

Image
बाड़मेर. जिले में ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में पांच केस मिल चुके हैं। इनमें से चार मामले प्राइवेट इएनटी अस्पताल और एक जिला अस्पताल में जांच में ब्लैक फंगस का मामला निकला। सभी को उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया। इनमें से दो का ऑपेरशन हो चुका है। सभी कोविड पॉजिटिव होने के बाद रिकवर हो चुके और मधुमेह के रोगी है। कोविड से रिकवर होने के बाद सभी पांच मामलों में नाक से काला पदार्थ बहने की शिकायत होने पर चिकित्सक को दिखाया गया था। इनमें से एक मरीज ने जिला अस्पताल में जांच करवाई। जहां से उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया। निजी में अब तक चार मिल चुके केस बाड़मेर में चार केस निजी इएनटी अस्पताल में सामने आए हैं। इएनटी विशेषज्ञ डॉ. किशन कुमावत ने बताया कि उनके पास चार मामले अब तक आ चुके हैं। ये मामले अर्ली स्टेज के थे। उनकी एंडोस्कोपी जांच के बाद म्यूकर माइकोसिस केस कन्फर्म होने पर इलाज के लिए जोधपुर रैफर कर दिया गया। मरीजों के मामले में नाक, चेहरे और आंख के पास दर्द और सूजन की शिकायत थी। मरीजों का सुगर लेवल काफी अधिक था। इस बीमारी का प्रारंभ में पता चल जाए तो उपचार हो ज...

बाड़मेर : दो मासूम बच्चों के साथ मां टांके में कूदी, तीनों की मौत

Image
बाड़मेर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के उमरलाई गांव स्थित एक ढाणी में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता दो मासूम बच्चों के साथ पानी से भरे टांके में कूद गई। टांके में डूबने से मां सहित दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कल्याणपुर थानाधिकारी महेशकुमार ढाका ने बताया कि उमरलाई गांव स्थित एक ढाणी में एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि विवाहिता रेखा (25) पत्नी गोविंदसिंह ने मासूम रोहितसिंह (05) व छेलूसिंह (03) के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शव टांके से बाहर निकलवाकर कल्याणपुर अस्पताल पहुंचाया। मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कारणों का नहीं खुलासा? पुलिस ने तीनों मृतकों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। विवाहिता की शादी छह साल पहले हुई थी। लगातार सामूहिक आत्महत्याएं बाड़मेर जिले में मां अपने मासूम बच्चों के साथ टांके मे...

पक्षियों के लिए परिंडे लगवाए, आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया

Image
बाड़मेर. रावणा राजपूत समाज की ओर अम्बेडकर कॉलोनी में पक्षियों के लिए परिंडे लगवाए, पशुओं के हरा चारा डाला और आमजन आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर मास्क सेनेटाइजर वितरित किए गए। नगर अध्यक्ष देवी सिंह राठौड़, युवा जिला अध्यक्ष पार्षद जयमल सिंह परिहार, पार्षद निम्ब सिंह देवड़ा, महिला जिला महामंत्री अनीता चौहान, महिला नगर अध्यक्ष मधु परिहार के सानिध्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर उपाध्यक्ष बाबू सिंह चौहान ने बताया कि अम्बेडकर कॉलोनी में डोर टू डोर घर में आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर 350 लोगों को पिलाया, 150 मास्क और सेनेटाइजर वितरण किया गया। अम्बेडकर कॉलोनी में पक्षियों के लिए परिंडे लगवा दाना पानी की व्यवस्था और गोवंश के लिए हरा चारा की व्यवस्था की गई। युवा संरक्षक खीम सिंह चौहान ने बताया शुक्रवार को लक्ष्मी नगर में महिला जिलाध्यक्ष शर्मिला चौहान व जिला युवा महामंत्री गोविंद सिंह सोढा के देखरेख में आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर मास्क और सेनेटाइजर वितरित किया जाएगा। नगर उपाध्यक्ष हमीर सिंह परिहार, चुतर सिंह दोहट, उगम सिंह सोलंकी, नगर महामंत्री हरिसिंह राठौड़ आदि ने सहयोग दिया। source https://www.patrika.com...

कोविड मरीजों की उचित देखभाल के साथ समय पर मिले इलाज- कलक्टर

Image
समदड़ी पत्रिका. जिला कलक्टर लोकबंधु गुरुवार शाम को समदड़ी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की जानकारी लेने के साथ कोविड सेन्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। कलक्टर शाम साढ़े छह बजे समदड़ी पंचायत समिति पहुंचे यहां पर उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर संक्रमण की रिपोर्ट ली। इसकी रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों का फीडबैक लिय। कलक्टर ने सभी अधिकारियों को मुस्तेद रहकर कार्य करने के निर्देश दिए । इसके बाद उन्होंने अस्पताल की धर्मशाला में संचालित कोविड सेन्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवमंगल नागल को संचालन गतिविधियों को लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आमजन से कोविड गाइडलाइन की पालना का संदेश देते कहा कि कोविड मरीजों की उचित देखभाल के साथ उन्हें समय पर इलाज मिले, इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाए। उपचार सम्बन्धी कोई कमी हो तो लिखित में उन्हें अवगत करवाए, समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान, तहसीलदार शंकरराम गर्ग, विकास अधिकारी नरपतसिंह भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। source https://www.p...