पक्षियों के लिए परिंडे लगवाए, आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया

बाड़मेर. रावणा राजपूत समाज की ओर अम्बेडकर कॉलोनी में पक्षियों के लिए परिंडे लगवाए, पशुओं के हरा चारा डाला और आमजन आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर मास्क सेनेटाइजर वितरित किए गए। नगर अध्यक्ष देवी सिंह राठौड़, युवा जिला अध्यक्ष पार्षद जयमल सिंह परिहार, पार्षद निम्ब सिंह देवड़ा, महिला जिला महामंत्री अनीता चौहान, महिला नगर अध्यक्ष मधु परिहार के सानिध्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

नगर उपाध्यक्ष बाबू सिंह चौहान ने बताया कि अम्बेडकर कॉलोनी में डोर टू डोर घर में आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर 350 लोगों को पिलाया, 150 मास्क और सेनेटाइजर वितरण किया गया। अम्बेडकर कॉलोनी में पक्षियों के लिए परिंडे लगवा दाना पानी की व्यवस्था और गोवंश के लिए हरा चारा की व्यवस्था की गई।

युवा संरक्षक खीम सिंह चौहान ने बताया शुक्रवार को लक्ष्मी नगर में महिला जिलाध्यक्ष शर्मिला चौहान व जिला युवा महामंत्री गोविंद सिंह सोढा के देखरेख में आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर मास्क और सेनेटाइजर वितरित किया जाएगा।

नगर उपाध्यक्ष हमीर सिंह परिहार, चुतर सिंह दोहट, उगम सिंह सोलंकी, नगर महामंत्री हरिसिंह राठौड़ आदि ने सहयोग दिया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/provided-birds-for-birds-fed-ayurvedic-decoction-6855601/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी