Posts

Showing posts from January, 2023

दो ट्रक भिड़े, परखचे उड़े, एक चालक की फंसने से मौत

Image
जसोल के मेगा हाइवे के गांव असाडा के समीप मंगलवार सुबह दो ट्रकों के बीच जोर की भिड़ंत हुई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इनमें भरे अनार सड़क पर बिखर गए। हादसे में एक की मौत व दो जने गंभीर रूप से घायल हुए। जानकारी के अनुसार असाडा रोड मेगा हाईवे पर कोहरा होने पर मार्ग से विपरित दिशा से आ रहे ट्रकों के चालकों को कुछ स्पष्ट नहीं दिखाई दिया। इससे पहले वे संभलते, इतने में ट्रक आपस में भिड़ गए। तेज भिड़ंत पर दोनों ट्रकों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दो घायलों को तुंरत बालोतरा राजकीय नाहटा हॉस्पिटल पहुंचाया । एक चालक गाड़ी के अंदर फंस गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मुश्किल से फंसे चालक को बाहर निकाल हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना पर जसोल पुलिस मौके पर पहुंची। आधे घंटे तक मार्ग जाम जसोल थानाधिकारी डिम्पल कंवर ने बताया की हादसे मे मोटाराम पुत्र पेमाराम उम्र 28 साल निवासी लेंगो की ढाणी गिड़ा का रहने वाला था जो की बालोतरा से सिणधरी ...

आधे बजट में कैसे होंगे आयोजन

Image
दिलीप दवे बाड़मेर. सरकारी स्कूलों में वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान, पुरस्कार वितरण व पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह के लिए पिछले तीन साल से दी जाने वाली दस हजार रुपए प्रति स्कूल की राशि को राज्य सरकार ने घटाकर पांच हजार कर दिया है। अब संस्था प्रधानों को महज पांच हजार में स्कूलों में मंच, बिजली-पानी, टेंट, कुर्सियां, मोमेंटो, म्यूजिक सिस्टम सहित कई प्रकार की तैयारियां करनी है, जबकि बजट पंद्रह से बीस हजार के करीब जा रहा है। इस पर संस्था प्रधान चंदा करके या भामाशाहों के सहयोग से ही वार्षिकोत्सव करवा रहे हैं। ऐसे में सरकारी बजट से राशि ऊपर जाती है तो भामाशाहों को सम्मानित कर उनसे यह राशि भेंट के रूप में ली जा रही है। वहीं, बजट भी चिह्नित विद्यालयों को ही मिल रहा है। यह भी पढ़ें: कैसे होगी सिलाई, एक लाख बच्चों को बस कपड़ा ही तो मिला | तीन साल तक वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग 10 हजार प्रति स्कूल और प्रारंभिक शिक्षा विभाग 5 हजार की राशि देता था। इसमें बिना कोई कारण के कटौती कर दी गई। अब स्कूलों के सामने आयोजन को लेकर संकट खड़ा हो गया है। वार्षिकोत्सव का आयोजन 28 ...

इलेक्ट्रीफिकेशन कार्य की जांच, बालोतरा-समदड़ी के बीच 33 किमी दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन

Image
बाड़मेर. रेलवे की ओर से इलेक्ट्रीफिकेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक इंजन को दौड़ाकर टेस्टिंग भी की जा रही है। समदड़ी-बालोतरा खंड में कार्य पूरा होने पर रेलवे ने रविवार को यहां 33 किमी तक इलेक्ट्रिक इंजन चलाकर परीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर डीआरएम गीतिका पाण्डेय व प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर राजेश मोहन विशेष ट्रेन से बालेातरा स्टेशन पहुंचे। यहां इलेक्ट्रीफिकेशन कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद दोपहर करीब 3.30 बजे रेल पटरी पर नारियल फोड़कर टेस्टिंग के लिए इलेक्ट्रिक इंजन को रवाना किया। इंजन में अधिकारी, इंजीनियर्स ने समदड़ी-बालोतरा खंड में किए गए विदयुतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। अगले साल इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी ट्रेनें डीआरएम गीतिका पाण्डेय ने पत्रिका को बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। दिसम्बर 2023 तक बॉर्डर के आखिरी रेलवे स्टेशन मुनाबाव तक विदयुतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। कार्य की आवश्यक जांच, परीक्षण के बाद नववर्ष में इस रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन होगा। source ht...

लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करें

Image
बालोतरा. समाज प्रतिभावान समाज है। प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। तलाश व तराशने की जरूरत है। इस तरह के आयोजनों से आपसी प्रेम भाव मजबूत होता है। नई दिल्ली राष्ट्रीय बार कॉउंसिल के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली ने रविवार को नगर के श्रीमाली ब्राह्मण समाज हनुमान वाडिया भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि समाज का विशिष्ट स्थान है। समाज में एक से एक बढ़कर प्रतिभाएं हैं। जिन्होंने अपने कर्म से समाज का नाम गौरवान्वित किया है। युवा उनसे प्रेरणा लें। लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करें। कामयाब बनकर परिवार व समाज का नाम रोशन करें। अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे जालोर, अ धिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिवेदी, पूर्व प्रधान महेश दवे जसरा, जिला बार जालोर अध्यक्ष सुरेन्द्र श्रीमाली, विधानसभा अनुभाग अ धिकारी जयपुर ललित त्रिवेदी, लूणी कंठा महासभा अध्यक्ष अनु महाराज कल्याणपुर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुण्य के कार्य में पैसा खर्च करना बहुत ही श्रेष्ठ कार्य है। यह भी पढ़ें: मैं ऐसा डंडा लगाऊंगा कि जनता याद करेगी | भाग्यशाली व्यक्तियों को य...

बस ड्राइवर पिता के सामने कंडक्टर पुत्र की हुई मौत

Image
तेज रफ्तार कार ने चौहटन के साँवलोर सरहद पर सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस के पास खड़े बस कंडक्टर को टक्कर मार दी, जिससे कंडक्टर की मौत हो गई। यह बस तेज रफ्तार से बाइक चला कर बार बार बस को ओवरटेक कर रहे बाइक सवार को समझाने लिए रुकी थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने कंडक्टर को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक कंडक्टर का पिता बस चला रहा थाद। बस रोक कर पिता और पुत्र बाइक सवार युवक को समझाइश कर रहे थे कि इसी दौरान पिता के सामने ही पुत्र हादसे का शिकार हो गया। कार की टक्कर लगने से कंडक्टर को गंभीर घायलावस्था में बाड़मेर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस ने मौका मुआयना किया व शव कब्जे में लेकर बाड़मेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। चौहटन थानाधिकारी भुटाराम विश्नोई ने बताया कि कार की टक्कर से बस कंडक्टर दिनेश (25) पुत्र तिलाराम जाट निवासी मीठी बेरी गुड़ामालानी की मौत हुई। पुलिस ने शव बाड़मेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। रविवार को रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। source https://www.patrika.com/barmer-news/bar...

15 किमी पदयात्रा पर निकले मंत्री, ग्रामीणों से संवाद

Image
पार्टी के निर्देशानुसार शनिवार को पायला कलां पंस क्षेत्र में वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के साथ खुडाला ग्राम पंचायत से पदयात्रा की शुरुआत की। दोपहर तक 15 किलोमीटर चलते हुए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगों से संवाद किया। इस दौरान पायला कलां प्रधान चुन्नीलाल माचरा, उपप्रधान रहमान खान सहित अन्य कांग्रेसी नेता पैदल चले। पायला खुर्द में पैदल यात्रा के समापन के दौरान वन एवं पर्यावरण चौधरी ने कहा कि पंस क्षेत्र के कोशलू आडेल सहित कई गांवों में जल्द ही नहर का मीठा पानी पहुंचाने की उम्मीद है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जेतेश्वर धाम आवासीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव में भाग लिया। मंत्री का फूलों से स्वागत राजस्थान में कांग्रेस की ओर से प्रति महीने की 28 तारीख को 15 किलोमीटर पदयात्रा के निर्देश पर निकले वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी का जगह-जगह ग्रामीणों ने फूलों से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री चौधरी ने समाधान करने का भरोसा दिलाया। ये रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस युव...

पैंथर के हमले से 4 लोग घायल, देर रात रेस्क्यू के बाद भी पकड़ में नहीं आया

Image
बाड़मेर. रामजी का गोल निकटवर्ती डाबली गांव में पैंथर के आने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। शनिवार को पैंथर के हमले से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पैंथर के डाबली गांव के एक खेत में रायड़े की फसल में छुपने की सूचना पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने में जुटी रही। लेकिन, शनिवार देर रात तक पैंथर पकड़ में नहीं आया। वहीं, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गुड़ामालानी उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार, थानाधिकारी रमेशकुमार ढाका मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय वन अधिकारी नरसिंगाराम गौड़ ने बताया कि गुरुवार शाम को पैंथर के मूवमेंट होने की सूचना मिली थी। उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया। वहीं, शुक्रवार को पूरे दिन पदचिन्हों के आधार पर सर्च आॅपरेशन चलाया। उसके बाद बांटा गांव तक पदचिन्ह मिले उसके बाद कोई पदचिन्ह नहीं मिले थे। शनिवार को डाबली गांव में एक खेत में खड़े किसान पर हमले की सूचना मिली तो देर रात तक यहां एक खेत में खड़ी रायड़े की फसल में सर्च आॅपरेशन चलाया। लेकिन, पैंथर को नहीं पकड़...

दो दोस्तों ने दोस्ती का निभाया दस्तूर, साथ- साथ छोड़ी दुनियां

Image
बालोतरा- यह तेरी मेरी यारी, यह दोस्ती हमारी भगवान को पसंद है..............हिंदी फिल्म के मशहूर गाने के बोल गुरुवार को नगर में कुछ ऐसा ही साबित होते नजर आए, जब तीन दशक से अधिक पुराने दोस्तों ने कुछ घंटे के भीतर ही इस दुनिया से विदाई ली। एक ही श्मशान घाट में कुछ घंटों के अंतराल में इनका अंतिम संस्कार किया गया। मृत्यु के बाद भी इनके दोस्ती निभाने के दस्तूर के समाचार को सुनकर परिवार आस-पड़ोस के लोगों को भी अचरज हुआ। इन्होंने इनके दोस्ती के रिश्ते की मुक्त कंठ से सराहना की। यह भी पढ़ें: कैसे होगी सिलाई, एक लाख बच्चों को बस कपड़ा ही तो मिला | बालोतरा में बुधवार को दोस्ती की मिसाल देखने को नजर आई। जब दो दोस्तों ने कुछ समय बाद ही दम तोड़ा, इनका अंतिम संस्कार भी एक ही श्मशान घाट में हुआ। जानकारी के अनुसार गांव कालूडी निवासी बाबूलाल दवे हाड़ी, जो पैतृक पूजा पाठ का काम करते हैं। गांव से कई दशक पहले बालोतरा आकर बसे थे। वहीं पंजाब निवासी रामलाल कौशल उर्फ राम पंजाबी भाई जो कई दशक पहले रोजगार की तलाश में बालोतरा आए थे। औद्योगिक क्षेत्र में कभी मिस्त्री का काम करने रामलाल यहीं बस गए। एक मुलाकात पर...

ऐसी शादियां जिसमें ना दहेज न ही​ फिजूलखर्ची

Image
बाड़मेर . पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज बाड़मेर-जैसलमेर का चतुर्थ सामूहिक विवाह महोत्सव गुरुवार को वसंत पंचमी के अवसर पर बाड़मेर मगरा स्थित पीपाजी छात्रावास में आयोजित होगा। समाज अध्यक्ष औंकारसिंह चावड़ा ने बताया कि शादियों में बढ़ रहे अनावश्यक खर्च एवं दिखावे को बंद करने की दिशा में समाज जाग्रत हो रहा है। यह भी पढ़ें: कैसे होगी सिलाई, एक लाख बच्चों को बस कपड़ा ही तो मिला समाज की ओर से लगातार चौथे सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। यह दहेज प्रथा के पूर्णत: उन्मूलन को लेकर प्रभावी कदम है। आयोजन की तैयारी में समाज जोर-शोर के साथ जुटा हुआ है। सामूहिक विवाह में दस जोड़े संतों के सान्निध्य तथा सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में परिणय सूत्र में बंधेंगे। यह भी पढ़ें: बचपन में झेला मृत्युभोज का दंश, अब समाज को दिखाई नई राह पहुंचाया आमंत्रण-पत्र- सामूहिक विवाह आयोजन प्रभारी जयराम दईया डांगरी ने बताया कि गुरुवार सुबह 7 बजे वर यात्रा का स्वागत होगा। सुबह 11 बजे तक मंत्रोच्चार के बीच पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न होगा। वहीं शाम 5 बजे तक विदाई दी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर बाड़मेर और जैसलमेर जिलों के समस्...

बाड़मेर में उल्लेखनीय कार्य पर गणतंत्र दिवस पर 65 का होगा सम्मान

Image
बाड़मेर. गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में 65 लोगों और संस्थाओं को उल्लेखनीय कार्य पर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके आसेरी, उपखंड अधिकारी बालोतरा विवेक व्यास, जलदाय विभाग अधीक्षक अभियंता भरतसिंह, श्योर संस्थान संयुक्त सचिव लता कच्छवाह, तहसीलदार शिव गोपीकिशन पालीवाल, अधिशाषी अभियंता जिला परिषद भैराराम विश्नोई, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कलक्टर कार्यालय जगदीशचंद्र जैन, सीबीइओ शिव द्वारका प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भंवरसिंह बेनीवाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौतमचंद, 50वीं बटालियन बीएसएफ बाड़मेर, प्रर्वतन अधिकारी खेमाराम, सहायक प्रशासनिक अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय शैतानसिंह, प्रधानाचार्य राउमावि निम्बला उत्तमाराम सुथार, आरसेटी निदेशक ब्रजेश कुमार, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर जगदीश पंवार, अधिष्ठता कृषि महाविद्यालय प्रो. उम्मेदसिंह, विकास अधिकारी सिवाना हनुमानराम, श्रीबालाजी गोसवा समिति सामरा पाटौदी, महामंत्री आल इंडिया कौमी एकता कमेटी शाखा बाड़मेर अबरार मोहम्मद, श्रीब्रह्माजी का मंदिर एवं राज...

बाड़मेर : 10.1 लाख पुरुष, 8.75 लाख महिला, अब कुल मतदाता 18.76 लाख

Image
बाड़मेर जिले में अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर कुल 18 लाख 76 हजार 336 हो गई है। जिले में युवा मतदाताओं पर विशेष फोकस करते हुए उन्हें जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए गए। ऐसे में युवा मतदाता जो 18-19 वर्ष के है, उन्हें बड़ी संख्या में नए मतदाता के रूप में सूची में जोड़ा गया है। जिले में गत वर्ष 9 नवंबर से 23 दिसंबर तक पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। नवीन मतदाताओं के नाम जोडऩे के बाद अंतिम प्रकाशन की तिथि तक कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 76 हजार को पार कर गई। इसमें 10 लाख 1206 पुरुष तथा 8 लाख 75 हजार 113 महिला मतदाता शामिल है। जबकि 17 ट्रांसजेंडर मतदाता है। जिला कलक्टर लोकबंधु के अनुसार पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया गया था। 57 हजार से अधिक 18-19 साल के युवा मतदाता मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के समय 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 57 हजार 637 हो गई। इसमें 38 हजार 510 पुरुष एवं 19 हजार 119 महिला मतदाता है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नवम्बर एवं दिसम्बर माह 2022 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विशेष शिविर आयोजित...

बायपास बना परेशानी का सबब, हो रहे हादसे

Image
बालोतरा. नगर का अधूरा व खस्ताहाल बायपास मार्ग हजारों वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। शहर का एकमात्र बायपास मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त वहीं इसका कुछ भाग अधूरा है। इस पर वाहन चालकों के विपरीत भाग से गुजरने पर हर दिन हादसे होते- होते बचते हैं। लंबे समय से मार्ग निर्माण की जरूरत महसूस करने के बावजूद नगर परिषद के इसे नहीं करने से आमजन में रोष है। नगर के क्षत्रियों का मोर्चा से रेलवे तीसरी फाटक बायपास मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कई वर्ष पहले लाखों रुपए खर्च कर यहां सीसी सड़क का निर्माण किया था। इससे कई वर्ष तक आवागमन को लेकर वाहन चालकों को अच्छी सुविधा मिली। लेकिन सड़क के नीचे जल माफियाओं के बिछाई गई पेयजल लाइनों के लीकेज, क्षतिग्रस्त होने व इनकी मरम्मत को लेकर इनके खुदाई करने से मार्ग जगह-जगह से टूट गया। मार्ग जगह जगह से खुदा हुआ है। वहीं डबल लाइन का यह मार्ग आज भी कुछ भाग में अधूरा है। इस पर परेशानी से बचने के लिए वाहन चालक विपरीत भाग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के एक ही भाग से वाहनों के आमने सामने गुजरने पर व्यस्त मार्ग पर हर समय हादसे होते-होते बचते हैं।...

कांगो में दी बाड़मेर के लाल ने शहादत, अब मिला यूएन मेडल

Image
बाड़मेर. बाड़मेर के वीर सपूत सांवलाराम बिश्नोई ने अपना सर्वोच बलिदान देकर भारत के साथ-साथ कांगो के लोगों का भी गौरव बढाया। संयुक्त राष्ट्र संघ से उन्हें मरणोपरांत यूएन मेडल मिलना गर्व की बात है। साथ ही बीएसएफ की 83वीं वाहिनी द्वारा बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए बॉर्डर क्षेत्र में कबड्डी और खो-खो की लीग करवाना काबिले तारीफ है। इस तरह के आयोजनों से ही बीएसएफ और आमजन में सामंजस्य स्थापित होगा । उक्त उद्गार राबाउमावि साता में आयोजित यूएन मेडल समारोह और खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बीएसएफ बाड़मेर के उपमहानिरीक्षक प्रीतपालसिंह भट्टी ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। 83वीं वाहिनी के कमांडेंट एम पी सिंह ने बताया कि 26 जुलाई 2022 को कांगो में वीर गति को प्राप्त हुए सांवलाराम बिश्नोई को यूएन मेडल मिला था, उसको सोमवार को साता में वीरांगना को पूरे गरिमामय कार्यक्रम में प्रदान किया गया । यह भी पढ़ें: कैसे होगी सिलाई, एक लाख बच्चों को बस कपड़ा ही तो मिला खो-खो में आकल और कबड्डी में कारटिया बना विजेता : बालिका विद्यालय साता में बीएडीपी कार्यक्रम के तहत आयोजित बॉर्डर कबड्डी और खो-खो लीग...

ऊंटों के प्रदेश में घोड़े दिला रहे मेडल, राष्ट्रीय स्तर पर बाड़मेर का नाम

Image
बाड़मेर . राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में बाड़मेर के चार घुड़सवारों ने पांच मेडल अपने नाम किए। यह पहला अवसर है, जब बाड़मेर के घुड़सवारों ने एक साथ इतने मेडल जीते हैं। इन मेडलिस्ट में दो सगे भाई बहन है। जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता एंडोरेंस 40 किलोमीटर प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में श्रवणसिंह भाटी ने व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग में टीम इवेंट में श्रवणसिंह भाटी व कंचन राठौड़ ने रजत पदक हासिल किया। इसी वर्ग में टीम इवेंट में रवीन्द्रसिंह ने कांस्य पदक जीता। इसी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में युवराज सिंह राठौड़ ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। श्रवण सिंह ने अपनी गलोरी घोड़ी के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखा और अंत में एक व्यक्तिगत व एक टीम के साथ कुल दो मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता 20 से 22 जनवरी को आयोजित हुई। यह भी पढ़ें: कैसे होगी सिलाई, एक लाख बच्चों को बस कपड़ा ही तो मिला बहन-भाई पिता के नक्शे कदम पर कनोड़ा निवासी कंचन राठौड़ व युवराजसिंह अपने पिता व कोच कैप्टन गुलाबसिंह राठौड़ के नक्शेकदम पर है। गुलाबसिंह ने घुड़सवारी में अंतरराष्ट्रीय स्तर ...

राजस्थान के कद्दावर कांग्रेसनेता व मंत्री ने कहा अब अब मैं थक गया

Image
गुड़ामालानी बाड़मेर. विधायक बनने के साथ अब राजनीति से मैं थक गया हूं। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रबल युवा नेता आगे आकर अपनी जिम्मेदारी संभालें। यह बात वन व पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने कही। वे रविवार को राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें: tकहर बना मौसम, फसलें चौपट, किसान चिंतित इस मौके चौधरी ने कहा कि विधायक, मंत्री बनने के साथ ही पिछले 40 साल से राजनीति कर रहा हूं। कांग्रेस पार्टी का वफादार सिपाही होने के साथ ही पिछली बार चुनाव लड़ना नहीं चाहता था। पार्टी के दबाव व आदेश की पालना में दावेदारी की। अब पार्टी के आदेश व राजनीति से थक गया हूं। वन मंत्री ने कहा कि वे गुडामालानी के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे। जनता विकास कार्यों की तुलना करे। अब आगे चुनावों में युवाओं को मौका मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें: कैसे होगी सिलाई, एक लाख बच्चों को बस कपड़ा ही तो मिला इससे चौधरी ने रविवार को पुलिस थाने में युवा उद्यमी भामाशाह टीकाराम पटेल की ओर से साढे 5 लाख रुपए की लागत से बनाए गए मुख्य द्वार और पुलिस स्वागत कक्ष का उद्घ...

बाड़मेर में शीतलहर, छूटी कंपकंपी, दिनभर कोहरे में लिपटा रहा शहर

Image
बाड़मेर. थार में पिछले दो दिनों से चल रही शीतलहर से कंपकंपी छूट रही है। सुबह से लेकर रात तक हवा कहर बरपा रही है। पूरा थार सर्द हवा की चपेट में है। हालांकि तापमान में कोई खास कमी नहीं आई। बाड़मेर में अधिकतम 22.0 व न्यूनतम 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर सर्द हवा के साथ पूरे दिन कोहरे से लिपटा रहा। वहीं आसमान में हल्के बादल छाए रहे। कोहरे और बादलों के कारण धूप भी हल्की रही। दिन में हवा ने लोगों को ठिठुरा दिया। सीजन में पहली बार पूरे दिन कोहरे का असर देखा गया। शाम को सर्दी के तेवर फिर तेज हो गए। राहत की कोई उम्मीद नहीं मौसम अभी सर्द बना रहेगा। अगले तीन-चार दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में मावठ के आसार बन रहे हैं। इसके कारण सर्दी तेज भी हो सकती है। सर्द हवा भी अभी एक-दो दिन और चलेगी। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-weather-8000240/

भाई ने चुराया बहन का एटीएम कार्ड, खाते से उड़ाए 8.36 लाख

Image
बाड़मेर। भाई ने अपनी बहन खाते से आठ लाख छत्तीस हजार रुपए उड़ा लिए। पूरा खाता साफ होने पर बहन को पता चला तो कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। शहर कोतवाल गंगाराम खावा ने बताया कि जीयोंदेवी पत्नी वालाराम ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया कि उसके खाते से आठ लाख छत्तीस हजार रुपए धोखाधड़ीपूर्वक निकाल दिए। पुलिस ने मामले की छानबीन कर सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया कि इंदिरा कॉलोनी निवासी रेखाराम ने जीयोंदेवी के खाते से रुपए निकाले हैं, जो भाई है। पूछताछ में उसने बताया कि दो माह पहले उसने बहन का एटीएम कार्ड उसके घर से ही चुरा लिया था और दो महीने में उसने यह रकम निकाल दी। पुलिस ने रेखाराम को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। यह भी पढ़ें...घर के बाहर खड़ी कार जली न्यू कवास में शुक्रवार शाम एक घर के बाहर खड़ी कार जल गई। ग्रामीण थानाधिकारी हनुमान विश्नोई ने बताया कि सुजानसिंह पुत्र कमलसिंह निवासी न्यू कवास ने मामला दर्ज कराया कि उसके घर बाहर खड़ी कार जल गई। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। source https://www.patrika.com/barmer-news/crime-news-5-7996467/

सर्द हवा ने छुड़ाई धूजणी, रात नहीं दिन ठंडा

Image
बाड़मेर. थार में मौसम फिर से बदल रहा है। दो दिन राहत के बाद तेज सर्द हवा से पारा एक बार फिर नीचे जा रहा है। अब दिन ठंडा हो रहा है। शनिवार को बाड़मेर में न्यूनतम तामपान 10.7 व अधिकतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में हल्का कोहरा भी रहा। इसके कारण धूप बेअसर दिखी। दिन में भी लोग सर्दी से राहत के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। बाड़मेर में सुबह से शीतलहर चली। कोहरे का असर घना था, लेकिन सूर्योदय के बाद कुछ हल्का हुआ। फिर भी दिन में धुंध दिखाई दी। तेज हवा के कारण लोग ठिठुरते दिखे। मौसम में बार-बार बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। दिन में हवा से लुढ़का तापमान तेज सर्द हवा से दिन का तापमान लुढ़क रहा है। रात का पारा सामान्य चल रहा है। जबकि दिन में शनिवार को तीन डिग्री तक सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन में सर्दी के तेवर तेज होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं हवा की गति भी बढ़ सकती है। आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही भी इस दौरान बनी रहेगी। उतार-चढ़ाव रहा पूरे सप्ताह पिछले सात दिनों में देखा जाए तो मौसम में काफी उतार-चढ़ाव दिखा। गत 15 जनवरी को सर्दी ...

कैसे होगी सिलाई, एक लाख बच्चों को बस कपड़ा ही तो मिला

Image
दिलीप दवे बाड़मेर . जिले में अभी भी एक लाख विद्यार्थी सिलाई नहीं करवा पा रहे हैं। क्योंकि जनाधार से उनका बैंक खाता अपडेट नहीं है जिस पर राशि स्वीकृति के बावजूद उनके खाते में जमा नहीं हो पाई है। जिले के 112916 विद्यार्थी जनाधार सत्यापन के चक्कर में सिलाई राशि का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को राज्य सरकार की ओर से दो यूनिफॉर्म नि:शुल्क दी जा रही है। ड्रेस का कपड़ा स्कूल प्रबंधन के मार्फत बच्चों को मिल गया है तो सिलाई की राशि दो सौ रुपए संबंधित विद्यार्थियों के खाते में जमा होनी है। इसमें जनाधार का बैंक खाते के साथ अपडेशन जरूरी है, लेकिन जिले में जनाधार सत्यापन नहीं होने से 112916 विद्यार्थी सिलाई की राशि से वंचित है। इन्हें शिक्षा विभाग ने यूनिफॉर्म का कपड़ा तो वितरित कर दिया है, लेकिन सिलाई के लिए सरकार से 200 रुपए की राशि नहीं मिल पाएगी। गौरतलब है कि सिलाई की राशि उन्हीं बच्चों को दी जाएगी, जिनके जनाधार का ऑथेंटिकेशन हो चुका है और जनाधार से जुड़े खातों में सीधे राशि आएगी। यह भी पढ़ें: बाबूल की गलियों से गुजरी बेटियां तो गोदी में खिलाने व...

Camel Milk Benefits : मां के दूध जितना ही पौष्टिक है ऊंटनी का दूध, रामबाण दवा है कई रोगों की

Image
Camel Milk Benefits : बाड़मेर। मां के दूध में जितने पोषक तत्व है,उतने ही ऊंटनी के दूध में है। रोगों के लड़ने की क्षमता तो इतनी कि मधुमेह को नियंत्रित कर दे। कई रोगों की रामबाण औषधि। स्वाद मीठा अमृत और राज्य का बीकानेर का राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केन्द्र तो दूध बेचने के साथ आइस्क्रीम,चॉकलेट बनाकर स्वाद को और मनचीता कर रहा है। दूध से पनीर, खीर और कॉफी भी बनती है। राज्य में देश के 80 फीसदी ऊंट है। हमारा राज्यपशु होने के साथ रेगिस्तान के बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में करीब एक लाख ऊंट है। चिंता घटती ऊंट की संख्या है लेकिन सरकार इसकी फिक्र सही दिशा में नहीं कर रही कि ऊंटनी के दूध की मार्केटिंग कर इसको बीकानेर से निकालकर बाड़मेर,जैसलमेर, जोधपुर ही नहीं समूचे राजस्थान में दूध के साथ दवा के रूप में सामने लाया जाए। एक-दो कप दूध का सेवन कर तंदुरुस्ती का अहसास होगा तो ऊंट भी बचेगा और सेहत भी। ऊंटनी के दूध पर हुए अनुसंधान से साबित हुआ कि पोषक तत्वों की अधिकता इसको रोग प्रतिरोधक क्षमता में सबसे आगे मानती है। यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस शहर में 6 दिन से पारा माइनस में, कड़ाके की सर्दी से बेहाल ...

जेल में बंदी से मारपीट, आधे से अधिक बंदी भूख हड़ताल पर

Image
बाड़मेर. बाड़मेर जेल में एक बंदी के साथ मारपीट के बाद अन्य बंदी भूख हड़ताल पर उतर आए। जेल में करीब 200 में से आधे से अधिक बंदियों ने खाना-पीना छोड़ दिया। इस बीच बुधवार को पीडि़त बंदी के परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र पेश करने पर कोर्ट के आदेश पर उसका मेडिकल करवाया गया। बंदी का मेडिकल करवाने के लिए एसडीएम बाड़मेर जेल पहुंचे। जिला अस्पताल में बोर्ड से मेडिकल करवाया गया। बंदी एड्स पीडि़त बताया गया है। मामले के अनुसार गुड़ामालानी पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। वह गत ढाई साल से जेल में है। परिजनों का आरोप है कि रिश्तेदार मिलने गया तो उसे रोक दिया गया। परिजन भी बुधवार को जेल पहुंचे तो जेलर व जेल प्रहरियों ने उन्हें भी मिलने से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने वकील के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना-पत्र पेश किया। कोर्ट के आदेश पर बंदी का बोर्ड से मेडिकल करवाया गया। बंदी के साथ मारपीट का आरोप परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेलर व जेल प्रहरियों का बंदियों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। गत सोमवार को जेलर व उसके 5-6 कार्मिकों ने पीडि़त बंदी के साथ बेल्ट व डंडों से मारपीट...

मालखाना भर गया, एक करोड़़ से अधिक का अवैध डोडा पोस्त नष्ट

Image
गुडामालानी के लूणी नदी इलाके में बाड़मेर जिले के तीन अलग-अलग थानों की कार्रवाई में जब्त किया गया 53 क्विंटल 3 किलो डोडा पोस्त व चूरा का नष्ट किया गया। निस्तारित किए डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत एक करोड़ 6 लाख रुपए आंकी गई है। निस्तारण कार्रवाई में करीब चार घंटे का समय लगा। इस दौरान तीन थानों के थानाधिकारी और मालाखाना इंचार्ज मय पुलिस जाब्ता तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव की अध्यक्षता में बनी कमेटी की मौजूदगी में डोडा को नष्ट किया। जिले के गुड़ामालानी, आरजीटी, कल्याणपुर थाने की पुलिस ने तीन सालों में अवैध डोडा पोस्त की कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया था। लेकिन कोविड के चलते डोडा पोस्त का निस्तारण नहीं हो पाया था। बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त होने की वजह से मालखाने में रखने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मंगलवार को गुडामालानी मे लूनी नदी इलाके में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के नेतृत्व में गठित टीम की मौजूदगी में डोडा पोस्त का निस्तारण कार्रवाई की गई। वजन के बाद किया निस्तारण गुड़ामालानी, आरजीटी व कल्याणपुर थानों से लाए गए डोडा पोस्ट का इलेक्ट्रिक तोल...

पुलिस से बचने के लिए गुजरात में बन गया मजदूर, 15 महीनों तक पुलिस को घुमाया

Image
बाड़मेर जिले की सिणधरी पुलिस ने नकबजनी के एक मामले में आरोपी को गुजरात से दबोच लिया। आरोपी पिछले 15 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। वह राजस्थान से भागकर गुजरात पहुंच गया और पुलिस से बचने के लिए वहां पर मजदूरी करने लगा। पुलिस भी उसके लगातार पीछे पड़ी रही और आमसूचना के आधार पर उसे पकडऩे में कामयाब हुई। नकबजनी के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और अन्य जानकारियों के साथ आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए। इस दौरान मुखबिर की मदद भी ली गई। सिणधरी थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवा को पन्द्रह माह से फरार स्थायी वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी सुरेंद्रकुमार ने बताया कि पुलिस थाना क्षेत्र के दाखा में स्थित किराने की दुकान में 18 अगस्त 2021 को एक गाड़ी में आए अज्ञात चोरों ने किराना का सामान, नकद रुपए और सीसीटीवी कैमरा चुराया था। दुकानदार प्रवीणसिंह से रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात नकबजनों की तलाश शुरू की। पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर वारदात में शामिल आरोपियों को नामजद करते ह...

दिन दहाड़े युवक का अपहरण, पुलिस ने ढाई घंटे में छुड़ाया

Image
बाड़मेर. बाड़मेर कलेक्ट्रेट के आगे से सोमवार शाम करीब चार बजे दिन दहाड़े एक युवक का अपहरण हो गया। वारदात के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज ढाई घंटे में ही अपहृत युवक को छुड़ाकर तीन अपहृर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। दो अपहृर्ता फरार हो गए। शहर कोतवाल गंगाराम खावा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रणवीरसिंह पुत्र कौशलसिंह निवासी महाबार सोमवार शाम करीब 3.45 बजे बाड़मेर कलेक्ट्रेट के आगे था, जिसका बोलेरो कैम्पर में आए पांच जनों ने अपहरण कर दिया। अपहर्ता युवक को बोलेरो में डालकर तेज गति से भाग गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी करवाई और तलाशी अभियान शुरू किया। वारदात के लगभग ढाई घंटे बाद भाडखा की सरहद में अपहृत युवक रणवीरसिंह को अपहृर्ताओं के कब्जे से छुड़ा लिया। अपहरण करने वाले हिन्दूसिंह पुत्र रेवंतसिंह, रामसिंह पुत्र होतीसिंह, किशनसिंह पुत्र धर्मसिंह सभी निवासी को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी कानसिंह पुत्र जगमालसिंह, गुमानसिंह पुत्र लखसिंह निवासी महाबार फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश के चलते यह वाकया हुआ। पीड़ित के प...

किसानों का हल्ला बोल, खराब हो चुकी फसलें लेकर पहुंचे कलक्ट्रेट

Image
बाड़मेर। किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कर आर्थिक स्तर पर सुधार लाने को लेकर 10 सूत्री मांग पत्र पर विचार विमर्श कर तुरंत समाधान करने के लिए भारतीय किसान संघ बाड़मेर ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला कलक्टर से मिलकर अपनी बात रखी और मांगें बताई। मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय किसान संघ की मुख्य मांग है कि प्रदेश में अधिकतर किसान अभी भी वर्षा आधारित खेती पर निर्भर हैं, प्रदेश अन्य पड़ोसी राज्यों की तुलना में सिंचित रकबा बढ़ाने में भी अत्यधिक पिछड़ा हुआ है। अत: प्रदेश में लंबित नहरी परियोजनाओं को पूरा कर मौजूदा नहरी परियोजनाओं का विस्तार कर किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाकर संचाई रकबा बढ़ाया जाए। फसल उत्पादन की बढ़ती लागत को कम करने को कृषि उपकरणों पर जीएसटी कम करने के लिए जीएसटी काउंसिल को प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव भेजा जाए। किसान सम्मान निधि में राज्य सरकार की ओर से बढ़ाकर किसान सम्मान निधि में सहयोग करने, विद्युत आपूर्ति सुधार कर सिंचाई के लिए गुणवत्ता युक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, विद्युत कटौती बंद ...

कहर बना मौसम, फसलें चौपट, किसान चिंतित

Image
बाड़मेर @ पत्रिका. रबी की फसलों पर पाला भारी पड़ गया। खड़ी फसलों में दो दिन में ही पाले ने कहर ढाया और अरंडी को नुकसान पहुंचाया। वहीं, जीरा, ईसबगोल, रायड़ा की फसलों पर भी कहीं ज्यादा तो कहीं कम असर पड़ा है। किसानों के मुंह आया निवाला पाले के चलते छीनता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। तेज सर्दी का असर थार में नजर आया और देर रात से सुबह तक पाला पड़ रहा है। पाले के चलते जहां तापमान गिरा तो रबी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिले के शिव क्षेत्र में भयंकर पाले से अरण्डी की अस्सी फीसदी, रायडे की पचास फीसदी, सरसों की पचास फीसदी, इसबगोल की 50 फीसदी फसल जल गई। शिव, अंबाबाड़ी ,केसरपुरा, जोरानाडा ,मल्लीनाथ नगर, पिथोरा नगर, बलाई ,फतेह नाडा, हकीम की बस्ती, सवाई सिंह की बस्ती, नींबासर ,आगोरिया सहित दर्जनों गांव में फसलें चौपट हो गई। जिले के चौहटन, रामसर, बाड़मेर, बायतु बेल्ट में भी पाले से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अरंडी पर बरपा कहर- पाले का सबसे ज्यादा असर अरंडी की फसल पर पड़ा है। इसमें अस्सी फीसदी तक नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि अरंडी की फसल साल में दो बार कमाई...

बालोतरा में रालोपा की महारैली 19 को , रालोपा प्रमुख व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आएंगे

Image
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से बजरी, बीमा क्लेम व कंपनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार को लेकर बालोतरा में 19 जनवरी को महारैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में रालोपा प्रमुख व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आएंगे। रालोपा के प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल ने सोमवार को यहां मीडिया से बातचीत में बताया कि बजरी की दर कम करवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बालोतरा में पिछले 92 दिन से पार्टी के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना जारी है। लेकिन सरकार व प्रशासन संवेदनहीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी-कांग्रेस के नेता बजरी माफिया के साथ मिले हुए हैं, उनकी मिलीभगत की वजह से ही बजरी ठेकेदार मनमानी करके आमजनता को लूट रहा है। आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 19 जनवरी को बालोतरा में महौरली आयोजित की जा रही है। रालोपा संयोजक नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में महारैली व महापड़ाव डालकर सरकार को घेरा जाएगा। किसानों के साथ खिलवाड़ बेनीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के नुमाइंदों की कमजोर पैरवी व फसल बीमा कंपनी के साथ मिलीभगत की वजह से किसानों के साथ धोखा व खिलवाड़ किया जा रहा ह...

ATM कार्ड से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पूछताछ में हुआ यह खुलासा

Image
बाड़मेर। एटीएम से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बाड़मेर पुलिस ने पर्दाफाश किया। उत्तरप्रदेश के कानपुर की इस गैंग को बाड़मेर के एक नागरिक की जागरूकता व पुलिस की तत्परता के चलते बाड़मेर में एटीएम में छेड़छाड़ करना पडऩा भारी पड़ गया। पुलिस ने कानपुर के रहने चार जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पचास हजार रुपए व कई एटीएम कार्ड बरामद किए। पुलिस ने बताया कि केन्द्रीय बस स्टेंड बाड़मेर के निकट स्थित पेट्रोल पम्प पर लगे एक एटीएम से गुरूवार दोपहर चार जनों ने पचास हजार रुपए निकाले और बस स्टेंड से रोडवेज बस में बैठकर जैसलमेर की तरफ रवाना हो गए। एटीएम से रुपए निकालते समय इन्होंने मशीन से छेड़छाड़ की, जिसे एक जागरूक नागारिक ने देख दिया। इनकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आने व मशीन से छेड़छाड़ देखने पर इस नागरिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस का पीछा किया और नाकाबंदी करवाई। नाकाबंदी के दौरान शिव थाना क्षेत्र के गूंगा कस्बे से आगे बस को रुकवाकर चार जनों को दस्तयाब किया गया। यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया टाइटल में लिखा, भगवान दोनों भाइयों को साथ में रखना, एक साथ उठ...

सोशल मीडिया टाइटल में लिखा, भगवान दोनों भाइयों को साथ में रखना, एक साथ उठी अर्थियां

Image
सिणधरी (बाड़मेर)। हर आंख नम थी और सभी को गम था। घर परिवार ही नहीं, नाते रिश्तेदार और ग्रामीण भी रो उठे। उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के सारणों का तला निवासी दो सगे भाइयों की एक साथ अर्थियां उठने पर गांव में करुण क्रंदन से हर तरफ मातम छा गया। पुलिस के अनुसार सारणों का तला निवासी सुमेरसिंह पुत्र बाबूसिंह राजपुरोहित सूरत में मजदूरी करता था, उस दौरान वह बिल्डिंग की छत पर फोन पर बात करते-करते संतुलन बिगड़ने पर छत से नीचे गिर गया, जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव गुरुवार को घर पहुंचने ही वाला था। उससे थोड़ा पहले उसके बड़े भाई सोहनसिंह की टांके में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोहनसिंह की मौत पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। दोनों भाइयों के शव का गुरुवार को उनके गांव में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। बड़े को पढ़ाने को छोटा कर रहा था मजदूरी जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों में बहुत प्रेम था। छोटे भाई सुमेरसिंह ने खुद के पढ़ाई में कमजोर होने से बड़े भाई सोहनसिंह को पढ़ने के लिए कहा। इसलिए छोटा भाई बड़े भाई की पढ़ाई के खर्च के लिए सूरत...

शादी में डीजे नाइट कब है, वही दिन चोरी के लिए होता था तय

Image
डीजे की धुन पर दमाराम ने बीते वर्ष चोरी की छह वारदातों को अंजाम दिया और पुलिस को खूब नचाया। वर्ष भर वह पुलिस की पकड़ में ही नहीं आया। पुलिस ने सभी मामलों में एफ आर दे दी, लेकिन एक हैडकांस्टेबल ने इस शातिर चोर को बुधवार को पकड़ लिया। पुलिस की पकड़ में आते ही उसने एक-एक सभी वारदातों का राज उगल दिया। पुलिस ने बताया कि दमाराम पुत्र नारणाराम निवासी सारणों का तला होडू ग्राम सरणू में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में रैकी कर रहा था। सदर थाने में कार्यरत हैडकांस्टेबल मेहाराम को पिछले कुछ माह से दमाराम की गतिविधियों पर संदेह था। लिहाजा वह दमाराम के पीछे लगा हुआ था। अंतत: बुधवार को मेहाराम ने दमाराम को पकड़ लिया और थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने एक-एक कर चोरी की छह वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया और चोरी का माल सरणू निवासी सोहनलाल पुत्र हस्तीमल सोनी को देना बताया। पुलिस ने सोहनलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। शादी का टेंट, डीजे की धुन पूछताछ में दमाराम ने बताया कि वह गांव ढाणी क्षेत्र मेंं रैकी कर यह पता करता कि शादी का टेंट कहां लगा हुआ है। फिर यह जानकारी लेता कि डीजे ...

अब रात-दिन चलेगा रिफाइनरी निर्माण का कार्य, नाइट शिफ्ट से मिलेगी गति

Image
बाड़मेर. पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी के कार्य को अब गति मिलेगी। दिन के साथ अब नाइट शिफ्ट में भी काम होगा। प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा करने के लिए निर्माण में तेजी लाई जाएगी। एचपीसीएल के अनुसार अब तक करीब 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी समय में करवाने के लिए 24 घंटे कार्य होगा। जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरुवार को पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक कर कार्य को त्वरित गति देने के लिए रात्रि पारी शुरू करने के निर्देश दिए। पचपदरा में रिफाइनरी में चल रहे निर्माण कार्यों का कलक्टर ने अवलोकन किया तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर रिफाइनरी के कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समयबद्ध रूप से प्रत्येक कार्य को उसके निर्धारित समय पर पूर्ण करने को कहा ताकि रिफाइनरी तय समय पर चालू हो सके। इस दौरान उन्हें बताया गया कि रिफाइनरी का 60 फीसदी से अधिक काम पूरा हो गया है तथा शेष काम भी तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह रिफाइनरी मुख्यमंत्री का स्वर्णिम सपना है एवं यह प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। रिफाइनरी के निर्माण से क्षे...

5.50 लाख रुपए चूल्हे की राख में छुपाए, फिर भी पकड़े गए आरोपी

Image
गुड़ामालानी पुलिस ने मुख्यालय के पास डाबड़ स्थित आलम फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर छह दिन पहले रात में हुई करीब साढ़े पांच लाख रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेट्रोल पंप काम कर रहे नाबालिग सेल्समैन अपने चाचा के साथ मिल कर लाखों रुपए की चोरी करने के बाद भी पेट्रोप पंप पर काम करता रहा। गुडामालानी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच दिन में चोरी का खुलासा किया। गुडामालानी थानाधिकारी रमेश ढाका ने बताया कि पेट्रोल पंप के संचालक चद्रपाल पुत्र गंगाराम तेतरवाल ने गुड़ामालानी थाने में 6 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 4 जनवरी उसके पेट्रोल पंप आलम फिलिंग सेंटर पर सो रहे थे। सीसीटीवी के अनुसार रात को 3 बजे अज्ञात चोर सीढ़ियों से नीचे उतरे और लाइट रूम में लाइट बंद कर ऑफिस के पीछे की खिड़की से अंदर घुसे और ऑफिस के गल्ले में रखे 5.52 लाख 360 रुपए चुरा कर भाग गए। सुबह 4 बजे जब जागे तो पंप की लाइट बंद देख कर दूसरे साथियों को जगाया। तब गल्ला खुला हुआ था। पीछे दो चोरों के पैरों के निशान मिले। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी के मुताबिक प...

रालोपा की चेतावानी, बाड़मेर कलक्ट्रेट पर किसानों के साथ डालेंगे महापड़ाव

Image
बाड़मेर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल ने किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्लेम राशि के चंद पैसे मिलने पर कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के नुमाइंदे एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे हैं और सत्ता के नशे में मस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों सरकारों के प्रतिनिधियों की बीमा कंपनी के साथ सांठगांठ है। पैरवी नहीं करना मुख्य कमजोरी रही हैं। बाड़मेर जिले के किसानों को पिछले चार साल से 2018, 2019, 2020, 2021 में अकाल पडऩे व सूखाग्रस्त घोषित करने पर भी बीमा कंपनी क्लेम नहीं दे रही हैं दोनों पार्टियों के सत्ताधारी नेता व नुमाइंदे हर साल बयानबाजी व एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर इतिश्री कर रहे है। खुद मंत्री रहते उत्तरदायित्व व जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। किसानों ने जितनी प्रीमियम राशि भरी उसका दो प्रतिशत हिस्सा भी नहीं दे रही है। जिले के किसानों के साथ राज्य व केंद्र सरकार के संरक्षण व सत्ताधारी नेताओं की मिलीभगत से धोखा किया जा रहा हैं। चार साल में बीमा कंपनियों ने लगभग 5 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया किसानों, केन्द्र व रा...

ज्ञान की दिशा में वर्द्धमान बने संघ : आचार्य महाश्रमण

Image
ज्ञान की दिशा में वर्द्धमान बने संघ : आचार्य महाश्रमण बालोतरा. आज वर्द्धमान महोत्सव का प्रथम दिन है। संघ ज्ञान की दिशा में वर्धमान बने । यह बात तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण ने कही। वे नगर में सोमवार को वर्द्धमान आदर्श विद्या मंदिर में बने वर्द्धमान समवसरण वर्धमान महोत्सव मंगल शुभारम्भ अवसर पर मौजूद श्रावकों को प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आदमी स्वयं के साथ दूसरों के प्रति भी मंगलकामना करता है। यदि कोई किसी के प्रति अंतर्मन से मंगलकामना करे तो बड़ी उदारता की बात हो सकती है। जिस प्रकार पहले छोटी दीपावली और फिर बड़ी दीपावली होती है। उसी प्रकार हमारे धर्मसंघ में मर्यादा महोत्सव जैसे बड़े महोत्सव से पूर्व मानो छोटी दीपावली की भांति यह वर्द्धमान महोत्सव मनाया जाता है। आज के स्थान का नाम भी वर्द्धमान है। लोगस्स के पाठ में भी भगवान महावीर नहीं, वर्द्धमान नाम प्रयोग किया गया है। तीर्थंकर वर्द्धमान जो जैन शासन के उन्नायक हैं, इस महोत्सव के साथ मंगल के रूप में उनका नाम जुड़ गया है। वर्द्धमान का अर्थ बढ़ता हुआ होता है। आचार्य महाश्रमण ने कहा कि चतुर्मास के बाद गुरुकुलवास में साधु-साध्विय...

जानिए कहां मिला किसानों को पांच पैसे मुआवजा?

Image
तुम्हें देते लाज न आई, हमें लेते आ रही है शर्म खास खबर रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. दो पैसा...पांच पैसा। रुपया और दस-बीस रुपया किसी को आज के जमाने में दिया जाए तो कहते है बच्चा भी हाथ नहीं फैलाए लेकिन बाड़मेर जिले के फसल बीमा 2021 के किसानों के खाते में यह मुआवजा आया है। बीमा कंपनी को यह पैसा देने में भले ही लाज नहीं आई हों लेकिन किसानों को लेने में शर्म आ रही है। मुआवजा तो दूर राशि भी सम्माजनक नहीं मिली है। किसान कहते है,इससे अच्छा बोल देते कि कुछ नहीं मिलेगा तो यह तो मानते कि राशि नहीं दी। इधर केन्द्र के नुमाइंदे इसे राज्य की गलती और राज्य के प्रतिनिधि इसे केन्द्र की कमजोरी बताने में जुुटे है। इंतजार बाद खाली हाथ फसल बीमा 2021 के मुआवजे मेंं बड़ी संख्या में ऐसे किसान है जिनके छोटी रकम खाते में आई है। 40 से 65 बीघा खेत में नुकसान होने के बाद ये मुुआवजा राशि के भरोसे कर्जा उतारने की उम्मीद बांधे थे लेकिन फसल बीमा की गठरी खुली कईयों की हथेली में दो-पांच पैसे और एक रुपया ही मुअवजा आया,जिससे ठगा महसूस कर रहे है। केस-1 बींजाराम पुत्र लालाराम गांव- नींबलकोट जमीन- 40 बीघा कम्पनी को द...

विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के तहत मेहंदी व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित

Image
विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के तहत मेहंदी व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित बाड़मेर. विश्वकर्मा जयंती 3 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। जयंती को लेकर रविवार को स्थानीय जांगिड़ पंचायत भवन में मेहंदी व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं व बालिकाओ ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी सजाई। म्यूजिकल चेयर में प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जांगिड़ पंचायत के अध्यक्ष देवाराम ब्रह्मक्षत्रिय ने कहा कि प्रतियोगिताओ में बच्चों को विशेषकर अवश्य भाग लेना चाहिए क्योंकि इन प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को उजागर करने का मौका मिलता है। जांगिड़ जागृति मंच के अध्यक्ष लव जांगिड़ , जांगिड़ महिला मंडल की अध्यक्षा मगीदेवी, प्रतियोगिता आयोजन प्रभारी अरविंद जांगिड़ ने प्रतियोगिता के आयोजन में योगदान दिया। म्यूजिकल चेयर में जीविका जांगिड़ विजेता रही। आगामी रविवार को एकल गीत व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उषारानी, नीना जांगिड़, नारायण पड़मा, भूराराम आचु, देवीलाल बरड़वा, कोषाध्यक्ष अरुण जांगिड़,व् यवस्थापक जगमोहन जांगिड़, बिहारीलाल...

हर इक्कीसवें घंटे में एक की मौत, हर तेरहवें घंटे में एक गंभीर घायल

Image
बाड़मेर जिले में बीते वर्ष हर 21वें घंटे में सड़क हादसे में एक जने की मौत हुई है तो हर 13वें घंटे में एक गंभीर घायल हुआ है। बीते तीन वर्ष के आंकड़ों पर तुलनात्मक दृष्टि से गौर करें तो सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है और हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसों में मौत का अधिकृत कारण तेज गति व लापरवाही ही बताया जाता है। मौत के इस कारण से कोई भी अनजान नहीं है, लेकिन न तो तेज गति पर अंकुश लग पा रहा है, न ही लापरवाही को कोई नियंत्रित कर पा रहा है। हादसे कम, मौतें ज्यादा अधिकृत आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 की तुलना में 2022 में हादसों की संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। तुलनात्मक रूप से चार हादसे कम हुए, लेकिन हादसों में मरने वालों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ गई। वहीं मृतकों की संख्या 389 से 416 पर पहुंच गई। यह स्थिति तब है, जब हादसों के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस की तत्काल सुविधा मिल रही है। और नजदीकी अस्पतालों तक तत्काल पहुंच के चलते कई जानें बच रही हैं। शाम के समय अधिक हादसे दुर्घटनाओं के समय के अध्ययन से पता चला कि करीब साठ फीसदी सड़क ह...

नेटवर्क नहीं अटकाएगा राशन, 5जी की पॉश मशीनों से होगा वितरण

Image
बाड़मेर @ पत्रिका. रसद सामग्री वितरण में अब नेटवर्क की समस्या आड़े नहीं आएगी। जल्द ही जिले के राशन वितरक डीलर के पास 5जी नेटवर्क की पॉश मशीनें होंगी। जो कमजोर नेटवर्क की समस्या का समाधान होगी। विशेषकर बॉर्डर क्षेत्र में जहां नेटवर्क के चलते कई बार पॉश मशीनें नहीं चलने की शिकायत पर राशन उपभोक्ता को राशन सामग्री के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं, उनको निजात मिल जाएगी। रसद विभाग ने 5जी पॉश मशीनों का वितरण करते हुए 250 राशन डीलर को उक्त मशीनें वितरित की है। रसद विभाग के मार्फत गांवों व शहरों में उचित मूल्य पर रसद सामग्री का वितरण किया जाता है। इसमें विभिन्न श्रेणी के परिवारों को सरकार की ओर से तय मापदंड के अनुसार गांवों में उचित मूल्य दुकानदार राशन डीलर के मार्फत राशन सामग्री दी जाती है। इसमें पॉश मशीन का उपयोग होता है जो नेटवर्क पर आधारित है। वर्तमान में जो पॉश मशीनें डीलर के पास हैं, वे 2 व 3जी नेटवर्क पर चलती है। दो-थ्री जी नेटवर्क की सिम होने से गांवों में नेटवर्क नहीं पकड़ने की समस्या रहती है। विशेषकर बॉर्डर के गांवों में तो नेटवर्क पकड़ता ही नहीं जिस पर हर माह राशन उपभोक्ताओं को राशन क...

राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में थार की धूम

Image
भारत स्काउट गाइड संगठन की मेजबानी में रोहट पाली में आयोजित राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में थार की लोक संस्कृति की आभा नजर आ रही है। इसमें राउमावि पूनियों का तला का लोक कला से सजा शिविर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कड़ी में राउमावि पूनियों का तला शिविर राजस्थानी पारंपरिक गुडाळ , हस्तकला कला, झूला, ऊंट शृंगार प्रदर्शनी, बालू रेत के महल व मांडणों के चलते पूरी जंबूरी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। व्याख्याता संतोषकुमार गोदारा के नेतृत्व में नौ सदस्यीय दल ने बहुत ही बेहतरीन ढंग से शिविर सजाया है। इसमें बाड़मेर जिले से कमलसिंह रानीगांव के नेतृत्व में स्काउट विंग में 32 और गाइड विंग में दस यूनिट भाग ले रही हैं। हर यूनिट में यूनिट लीडर के नेतृत्व में नौ स्काउट या गाइड भाग ले रहे हैं सीओ बाड़मेर योगेन्द्र सिंह राठौड़ और गतिविधि प्रभारी डूंगराराम जाखड़ और गीता माली के निर्देशन सभी दल बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस जंबूरी में दस जनवरी तक विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं यथा कैंप क्राफ्ट, एडवेंचर, फन एक्टिविटी, स्किल टेस्ट, कैंप फायर, कलर पार्टी, परेड ड्रिल, बैंड पार्...

बाड़मेर की मेजबानी रहेगी याद, आमजन का उत्साह भी जोरदार

Image
भामाशाह तनसिंह चौहान स्मृति 13वीं जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी पुरुष एवं महिला वर्ग का समापन समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। इस दौरान फाइनल के रोमांचक मुकाबले हुए। पैनल्टी शूट आउट से मैचों का फैसला हुआ। हॉकी बाड़मेर के संयोजक तेजदान चारण खारोड़ा ने बताया कि 4 दिन तक चली 13वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन भामाशाह तनसिंह चौहान जनसेवा संस्थान, बाड़मेर के जोगेन्द्रसिंह चौहान एवं राजेन्द्रसिंह चौहान की ओर से किया गया। बाड़मेर का टूर्नामेंट राजस्थान के बेहतरीन टूर्नामेंट में शुमार हो गया। समापन समारोह की मुख्यअतिथि डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि फेलियर के बाद भी जिदंगी समाप्त नहीं होती है। खिलाडिय़ों को हार से निराश नहीं होना बल्कि ज्यादा मेहनत से आने वाली प्रतियोगिता की तैयारी करनी है। उन्होंने इस मौके पर तनसिंह चौहान को याद करते हुए उनके कहा कि उनके सद्कार्यों को आज उनके दोनों बेटे आगे बढ़ा रहे हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में रावत त्रिभुवनसिंह ने बाड़मेर के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी देरावरसिंह भाटी एवं राजूसिंह सोढा को याद करते हुए बाड़मेर के हॉकी खिलाडिय़ों को आगे बढने की नसीहत दी। वि...

सितमगर सर्दी, कोल्ड-डे और सर्द रात ढा रही कहर

Image
पिछले दो दिनों से लगातार 24 घंटे चल रही शीतलहर के चलते कोल्ड-डे के हालात हो गए है। दिन ठंडे और रात में भी कड़क सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। एक ही दिन में रात और दिन के तापमान में क्रमश: 2-2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। रात का पारा सीजन में पहली बार बुधवार को 8.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। कोल्ड-डे के कारण लोग दिनभर ठिठुरते दिखे। मौसम विभाग ने सात जनवरी से राहत की उम्मीद जताई है। बाड़मेर में नए साल से सर्दी पूरे जोरों पर है। लगातार सर्द हवा के चलते धूजणी छूट रही है। सर्दी अब सितमगर हो गई है। गर्म कपड़ों और अलाव से कुछ राहत जरूर मिल रही है। लेकिन तेज सर्द हवा चीरती हुई लग रही है। अब सुबल से लेकर शाम तक मौसम एक जैसा ही महसूस हो रहा है, सर्दी का असर 24 घंटे में कभी भी कम नहीं हो रहा है। और डूब सकता है तापमान प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा और भारी शीतलहर के चलते पश्चिमी राजस्थान के जिले भी प्रभावित है। हालांकि बाड़मेर में मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन अन्य जिलों में पड़ रही तेज सर्दी का असर यहां पर भी नजर आ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुम...

डंपर की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत, गुसाए ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर लगाया जाम

Image
समदड़ी (बाड़मेर)। अंचल के अजीत धुंधाडा स्टेट हाइवे पर पातों का बाड़ा गांव के पास बुधवार दोपहर एक डंपर की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अन्य लोग बाल-बाल बचे । मासूम को कुचलने के बाद डंपर करीब दो सौ मीटर दूर तक बाइक घसीटते हुए ले गया। दुर्घटना के दौरान बाइक डंपर के पीछे निचले हिस्से में फंस गई। चालक घटना स्थल से डंपर लेकर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि जोधपुर निवासी शिवलाल भील अपने दो मासूम पुत्रों व साले के साथ बाइक पर सवार होकर जोधपुर से अजीत गांव स्थित अपने ससुराल में मंदिर के दर्शन व फेरी के लिए आ रहा था कि एक डंपर अंडरब्रिज पार कर सड़क पर आने के लिए चालक डंपर पीछे बैक ले रहा था। डंपर ने पीछे आई बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार शिवलाल, उसका एक मासूम वसाला तो बच गए, मगर मासूम हितेश (5) पुत्र शिवलाल को डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी सहीराम विश्नोई ने मय जाब्ता ढिढस गांव के पास डंपर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें : पत्नी को साथ नहीं भेजा, नाराज हो युवक ने उठाया खौफनाक ...

मल्टी आर्गन फेलियर, 7 दिन तक कोमा में...और लौट आई सांसें

Image
मल्टी ऑर्गन फेलियर होने के कारण सांसें कम ही बची थी और मरीज को वेंटिलेंटर पर लिया गया। स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। पूरी तरह से विपरीत हालात और मरीज के कोमा में होने क बाद भी चिकित्सकों की टीम ने हार नहीं मानी और कोशिश जारी रखी गई। पूरे 15 दिन तक इलाज के बाद आखिर 65 साल की पारू ठीक होने लगी और अब स्वस्थ है। सरली गांव की वृद्धा पारू को अचानक सांस में तकलीफ होने पर राजकीय जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। प्राथमिक जांच में उसके पित्त की थैली में संक्रमण और रेस्पिरेटरी फेलियर की शिकायत मिली। मरीज को तुरंत आइसीयू में शिफ्ट किया गया। सेचुरेशन काफी कम था, इसके चलते तुरंत वेंटिलेटर पर लिया गया। किडनी, लीवर और फेंफड़े हो चुके थे खराब पारू की हालात बिगड़ती जा रही थी। फेंफड़े पूरी तरह से खराब हो चुके थे। विशेषज्ञों के अनुसार धीरे-धीरे अन्य अंग किडनी, लीवर भी खराब होने से मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई। लेकिन चिकित्सक और नर्सिंग टीम केस को ठीक करने की कोशिश में रात-दिन लगे रहे। इस बीच मरीज को एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) और मल्टी ऑर्गन फेलियर (एमओडीएस) हो रहा था...

बाड़मेर का पारा 8 और न्यू ईयर जोश 100 डिग्री

Image
तेज म्यूजिक पर धमाल, झंकार-ताल और दिलकश आवाज के जादू के साथ गूंजती सुर लहरियां और थिरकते र्नइ पीढ़ी के बाड़मेराइट्स, जोश, जुनून और आसमान में सितारों की बारात। बाड़मेर का न्यूनतम पारा 8 डिग्री और झूमने व नाचने वालों का न्यू ईयर जोश 100 डिग्री रहा। यह था शनिवार रात का नजारा। यहां वीकएंड की रात 12 बजते ही कुछ लम्हों के लिए बंद की गई लाइट्स नया साल 2023 आते ही फिर जगमगा उठीं। हर तरफ खुशियों के माहौल मे चहकते लोगों ने एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहा। बाहर से आ कर रहे सरकारी और प्राइवेट फर्म के अफसरों, डिफेंस व बीएसएफ परिवारों और बाड़मेराइट्स ने अपने अपने ग्रुप में अपने अंदाज में नया साल मनाया। इधर शहर के होटल और रेस्तरां,गेस्ट हाउस व पॉश कॉलोनियों में भी म्यूजिक और डान्स की मस्ती में डूबे नजर आए। न्यू ईयर की उमंग में झूमते युवाओं और कपल्स के कदम थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। न्यू ईयर वेलकम प्रोगाम के साथ कलाकारों ने रॉक बैंड व आर्केस्ट्रा पर बॉलीवुड, हॉलीवुड, पॉप,जैज, रैप रिद्म फोक और फ्यूजन म्यूजिक पर डान्स से धमचक मचाई। वहीं मोबाइल पर मित्रों-परिचितों और रिश्तेदारों को एसएमएस, फेसबुक, ट...