लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करें



बालोतरा. समाज प्रतिभावान समाज है। प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। तलाश व तराशने की जरूरत है। इस तरह के आयोजनों से आपसी प्रेम भाव मजबूत होता है। नई दिल्ली राष्ट्रीय बार कॉउंसिल के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली ने रविवार को नगर के श्रीमाली ब्राह्मण समाज हनुमान वाडिया भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि समाज का विशिष्ट स्थान है। समाज में एक से एक बढ़कर प्रतिभाएं हैं। जिन्होंने अपने कर्म से समाज का नाम गौरवान्वित किया है। युवा उनसे प्रेरणा लें। लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करें। कामयाब बनकर परिवार व समाज का नाम रोशन करें। अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे जालोर, अ धिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिवेदी, पूर्व प्रधान महेश दवे जसरा, जिला बार जालोर अध्यक्ष सुरेन्द्र श्रीमाली, विधानसभा अनुभाग अ धिकारी जयपुर ललित त्रिवेदी, लूणी कंठा महासभा अध्यक्ष अनु महाराज कल्याणपुर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुण्य के कार्य में पैसा खर्च करना बहुत ही श्रेष्ठ कार्य है।

यह भी पढ़ें: मैं ऐसा डंडा लगाऊंगा कि जनता याद करेगी |

भाग्यशाली व्यक्तियों को यह शुभ अवसर मिलता है। इस तरह के आयोजनों से सामाजिक जागरूकता बढ़ती है। नर्मदेश्वर महादेव व राधा कृष्ण मंदिर की प्रतिष्ठा धूमधाम से संपन्न हुई। इसमें बालोतरा सहित आसपास के समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंदिर जीणोदार कर्ता सुरेश एवं कमला श्रीमाली टापरा का श्रीमाली समाज बालोतरा समाज अध्यक्ष कांतिलाल दावे व प्रबुद्ध जनों ने प्रशस्ति पत्र भेंट सम्मान किया। सत्यनारायण अवस्थी, मांगीलाल असाडा ,रमेश त्रिवेदी, अशोक व्यास ,तेज प्रकाश अवस्थी, राजेंद्र व्यास मौजूद थे। इससे पूर्व प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर सुबह नगर के पुराना श्रीमाली समाज भवन से गाजे बाजे से शोभायात्रा निकली।

यह भी पढ़ें: दोस्ती का निभाया दस्तूर, साथ- साथ छोड़ी दुनियां

इसमें सजे धजे हाथी, घोड़ा सबसे आगे चल रहे थे। बैंड पर बजते भजनों पर लाभार्थी परिवार व श्रद्धालु जयकारे लगाते नृत्य करते हुए चल रहे थे। नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई शोभायात्रा महालक्ष्मी मंदिर बालोतरा पहुंची। समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद शुभ मुहूर्त में यज्ञाचार्य पंडित अरुण दवे त्रिकाल के वैदिक मंत्रोचार पर लाभार्थी सुरेश एवं कमला श्रीमाली टापरा परिवार सदस्यों ने विधि विधान से मंदिर में राधा- कृष्णा व अन्य देवताओं की प्रतिमा विराजित की। मंदिर पर कलश ,ध्वज दंड की स्थापना की। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करते हुए जयकारे लगाए। इसके बाद आरती उतारकर महा प्रसादी का भोजन लगाया गया। मौजूद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संचालन दमन त्रिपाठी ने किया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/there-is-no-dearth-of-talents-8011139/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज