Posts

Showing posts from February, 2024

Alert for students: आपके भी बच्चे हॉस्टल में पढ़ रहे हैं तो सतर्क रहें... राजस्थान में यहां हॉस्टल का वॉर्डन अरेस्ट, 17 साल के लड़के से कुकर्म....

Image
Alert News for students: आपके भी बच्चे अगर दूसरे शहर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं और हॉस्टल में रह रहे हैं तो उनसे लगातार संपर्क में रहिए। राजस्थान के बाड़मेर जिले में रहकर पढ़ रहे एक बच्चे के साथ बेहद बुरी घटना हुई है। वह सदमे में है और परिवार एवं कोचिंग वाले उसकी काउंसलिग कर रहे हैं। उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया गया है। उसके कपड़े फाड़ दिए गए, प्राईवेट पार्ट पर मुक्का मारा। लड़के ने जैसे तैसे खुद को बचाया बाद में परिवार को इसकी सूचना दी तो परिवार दंग रह गया। मामला तुरंत पुलिस तक पहुंचा और आरोपी वार्डन को पुलिस ने तुरंत अरेस्ट कर लिया। घटना के बाद अब कोचिंग संचालक से भी पूछताछ की तैयारी है। जांच कर रही रीको थाना पुलिस ने बताया कि वॉर्डन मूलाराम को अरेस्ट कर लिया गया है। मामला पिछले साल नवम्बर का बताया गया है। पुलिस ने बताया कि दूसरे शहर में रहने वाले 17 साल के किशोर को नवम्बर महीने में वार्डन मूलाराम ने कुकर्म करने का प्रयास किया। उसे कमरे में बंद कर लिया और कपड़े फाड़ दिए। गलत काम करने की कोशिश की। लड़का चीखा तो उसके साथी वहां आ गए । इस पर मूलाराम ने उसे छोड़ दिया और किसी को भी बताने पर मारने...

जानिए, ऐसी कैसी मिली साइकिल की बेटियां पढऩे लगी

Image
जानिए, ऐसी कैसी मिली साइकिल की बेटियां पढऩे लगी रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. रेगिस्तान की बेटियां आठवीं बाद पढ़ाई छोड़ रही थी। स्कूल तीन किलोमीटर दूर और अब जाएं कैसे? पैदल तो रोज-रोज जाना सुरक्षा, थकान और दूरी तीनों हिसाब से उनको नवीं पढऩे के मानस को छोडऩे को मजबूर कर रहा था लेकिन इनको जब से साइकिल मिली है,तब से वे दूरी को पेंडल मारकर अपनी पढ़ाई को रेस दे रही है। एक दशक में नवीं-दसवीं में बढ़े बेटियों के आंकड़े इसको दर्शा रहे है। रेगिस्तान के वे दुरुह और दुर्गम गांव जहां नवीं-दसवीं के स्कूल मीलों दूर है,वहां अब बढ़ा नामांकन इसको दर्शा रहा है। बोली बेटियां दूरी के कारण पढ़ाई छोडऩा हमारे गांव में पहले होता था लेकिन अब साइकिल मिलने के बाद बेटियां इससे दूरी तय कर पढऩे आ रही है। इस कारण अब आठवीं में पढ़ाई नहीं छूटती।-सुशीला, गांव त्रिमोही - कक्षा 09 आठवीं में ही स्कूल छोड़ देते लेकिन साइकिल मिलने के बाद में नवीं पास की तो फिर दसवीं और अब ग्यारहवी में आ गई हूं। पढ़ाई नहीं छूटने से निरंतर जारी है।- मीरां, त्रिमोही, कक्षा 11 कक्षा नवीं में यों बढ़ रही बालिकाएं 2020-21-17078 2021-22-18327...

ये कैसा नेशनल हाइवे, बीच सडक़ 132केवी लाइन का बिजली टावर

Image
हाईवे बना दिया, हाईटेशन टावर को हटाना भूल गया ठेकेदार कोयला खनन के कारण 28 किसी हाइवे को किया शिफ्ट बाड़मेर को जैसलमेर से जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर रोड को शिफ्ट किया गया है। करीब 28 किमी रोड शिफ्ट करने के दौरान यहां से निकलने वाले हाईटेशन लाइन को नहीं हटाया और ठेेकेदार ने टावर के ठीक नीचे से मार्ग बना दिया। यहां से वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। इसके चलते अब बड़े वाहन यहां से निकलने पर खतरा मंडरा रहा है। हादसे की आशंका के चलते विभागों पर सवाल खड़ा हो रहा है। जालीपा में कोयला खनन क्षेत्र होने के कारण भाडखा से जालीपा तक हाइवे इलाके के बीच आ जाने के कारण करीब 28 किमी मार्ग को शिफ्ट किया है। जिस पर करीब 160 करोड़ रुपए की लागत आई। लेकिन जहां पर हाइवे शिफ्ट किया, वहां से 123केवी की हाईटेशन लाइन का टावर लगा था, जिसे हटाए बिना मार्ग बना दिया गया। अब हाईवे का यातायात इस टावर के नीचे से होकर निकल रहा है। भयभीत रहते है वाहन चालक बड़े वाहन यहां से निकलते वक्त चालक भयभीत हो जाते है। हाइवे पर ओवरलोड वाहनों की भरमार है। इसके चलते यहां पर कभी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किय...

शिक्षकों की दोहरी ड्यूटी, कौन सी निभाएं

Image
एक ही दिन दो जगह ड्यूटी और दोनों जरूरी। अब प्रधानाचार्य व व्याख्याता करें तो तो क्या करें कि िस्थति हो गई है। दरअसल 4 मार्च को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी अनिवार्य विषय की बोर्ड परीक्षा है और इसी दिन जिला मुख्यालय बाड़मेर में पीठासीन अधिकारियों प्रधानाचार्य व व प्रथम मतदान अधिकारियों व्याख्याता व वरिष्ठ अध्यापकों का लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण है। यह भी पढ़ें:  एक जान तीन जगह का काम,व्यवस्था प्रभावित  जिला निर्वाचन शाखा तैयारियों में जुटी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन शाखा तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में 4 मार्च को चुनाव में लगने वाले पीठासीन अधिकारियों व प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रधानाचार्य, व्याख्याता और वरिष्ठ अध्यापकों को नियुक्त किया गया है। इधर, 4 मार्च को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से आयोजित हो रही दसवीं व बारहवीं की परीक्षा के तहत बारहवीं का अंग्रेजी अनिवार्य का पेपर भी है। इसमें भी इन इन्हीं शिक्षकों की अनिवार्य ड्यूटी है। यह भी पढ़ें:  बोले शिक्षा मंत्री- शिक्षक जर्दा-...

इंतहा हो गई इंतजार की... राजस्थान के इस सीमावर्ती इलाके में शुरू नहीं हो पाया रेल का दूसरा फेरा, लोग हो रहे परेशान

Image
सीमावर्ती क्षेत्र के लिए साधारण रेलगाड़ी किसी लाइफलाइन से कम नहीं हैं। बढ़ती महंगाई के बीच मुनाबाव से जोधपुर 300 किमी तक महज 115 रुपए किराया आम आदमी के लिए सस्ता एवं सुगम साधन हैं। वहीं बॉर्डर के आखिरी गांवों को 150 किमी दूर बाड़मेर जिला मुख्यालय तक सफर को सुविधा जनक बनाती है। बुजुर्ग, महिला एवं रोगियों के आने-जाने वालों के लिए यह ट्रेन लाइफलाइन है। ऐसे में इस मार्ग पर दूसरे रेल फेरे की मांग वर्षों से की जा रही हैं। बीएसएफ जवानों के लिए भी उपयोगी सामरिक दृष्टि द्यह्य महत्वपूर्ण बॉर्डर एरिया में सीमा पर तैनात सेना, बीएसएफ जवानों के लिए यह रेलगाड़ी बहुउपयोगी सेवाएं प्रदान करती है। लेकिन एक फेरा होने से जवानों को दोपहर बाड़मेर पहुंचने के बाद शाम को वापसी बस से करनी पड़ती है जो देर रात्रि पहुंचाती है। वहीं, कई बार हेडक्वॉर्टर के जरूरी कार्य पूरे नहीं हो पाते हैं। इसलिए सुबह बाड़मेर जाकर शाम को वापसी की रेल जवानों के लिए भी जरूरी हैं। 75 वर्षो से एकमात्र रेल का संचालन आजादी के बाद से इस ट्रैक पर एकमात्र साधारण रेल चल रही हैं। अभी यह रेल बाड़मेर से सुबह 7.30 बजे रवाना होकर 9.30 मुनाबाव पह...

Good News : अब किसानों को इस काम के लिए मिलेगी 1 लाख से ज़्यादा तक की सरकारी मदद

Image
Barmer News : गिरते भू-जल स्तर से प्रभावित सिंचाई की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने किसानों को खेतों में बरसाती जल के संग्रहण के लिए फार्म पौण्ड बनाने पर एक लाख 35 हजार रुपए तक अनुदान दिया जा रहा है। बंजर पड़ी भूमि को खेती लायक बनाने के लिए इसका अहम उपयोग है।       कृषि आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सीमान्त कृषकों को इकाई लागत का 70 प्रतिशत या अधिकतम 73 हजार 500 रुपए कच्चे फार्म पौण्ड पर तथा 90 प्रतिशत या 1 लाख 35 हजार रुपए प्लास्टिक लाइनिंग फार्म पौण्ड पर अनुदान दिया जाता है। सामान्य श्रेणी के कृषकों को लागत का 60 प्रतिशत या अधिकतम 63 हजार रुपए कच्चे फार्म पौण्ड पर तथा 80 प्रतिशत या 1 लाख 20 हजार रुपए प्लास्टिक लाइनिंग फार्म पौण्ड पर जो भी कम हो अनुदान राशि दी जाती है। न्यूनतम 400 घनमीटर क्षमता की खेत तलाई पर ही अनुदान दिया जाता है।         अनुदान के लिए पात्रता फार्म पौण्ड पर अनुदान के लिए किसानों के पास न्यूनतम 0.3 हैक्टेयर एवं संयुक्त खातेदारी की स्थिति में एक स्थान पर न्यूनतम 0.5 हैक...

एक जान तीन जगह का काम,व्यवस्था प्रभावित

Image
सिवाना कस्बे के जलदाय विभाग कार्यालय लंबे समय से राम भरोसे संचालित हो रहा है। सहायक अभियंता का पद रिक्त होने व कार्यवाहक अधिकारी के भरोसे अन्य कई कार्यालयों का कामकाज होने से व्यवस्था पूरी तरह से चौपट बनी हुई है। इस पर बिगड़ी व्यवस्था को लेकर हर दिन ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। कस्बे के जलदाय विभाग कार्यालय में सहायक अभियंता का पद लंबे समय से रिक्त है। कार्यवाहक सहायक अभियंता के जिम्मे सिवाना के अलावा पचपदरा, कल्याणपुर कार्यालय का भी कामकाज है। इस पर विभागीय व योजनाओं का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रखा है। जल वितरण कार्य की मॉनिटरिंग सही नहीं होने से बिगड़ी व्यवस्था को लेकर हर दिन हजारों ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। यह भी पढ़ें: बोले शिक्षा मंत्री- शिक्षक जर्दा-गुटखा खाकर नहीं जाएं स्कूल | लोगों को परेशानी विभागीय काम समय पर नहीं होने से लोगों को कई तरह की दिक्कतें उठानी पड़ती है। इनके अलावा एकमात्र कनिष्ठ अभियंता कार्यरत है। रिक्त पद नहीं भरने से प्रभावित जल वितरण व्यवस्था व कामकाज पर आमजन में रोष है। यह भी पढ़ें: hमंत्री ने आयुक्त से कहा- मैंने जो कार्य किए ह...

Rajasthan News: शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- नहीं पढ़ाएंगे अकबर महान था, दुराचारियों की बना रहे कुंडली

Image
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को बाड़मेर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महावीर नगर में विद्याभारती के आदर्श विद्या मंदिर भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने घुमंतु छात्रावास में पहुंच बच्चों के बातचीत की तथा सवायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने नगर परिषद की ओर से इंदिरा सर्किल पर चालीस लाख से बनी दुकानों का का उद्घाटन किया। शाम को करीब पांच बने शिक्षा मंत्री ने जिला परिषद के सभागार में शिक्षा विभाग तथा पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने शिक्षा को बेहतर बनाने तथा स्वच्छता को पहली प्राथमिकता मानने की बात कही। विद्या मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम शिक्षा मंत्री ने आदर्श विद्या मंदिर भवन महावीर नगर के शिलान्यास के दौरान कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य सुनागरिक बनाना है। समाज में शिक्षक पूजनीय है, लेकिन जिन शिक्षकों ने बच्चियों के साथ गलत काम किया है, वे राक्षस हैं। ऐसे दुराचारियों की कुंडली तैयार कर रहे हैं। इनकी जितनी अवैध सम्पत्ति तथा कमाई है, उसे नेस्तनाबूद करेंगे। इनकी े सिफारिश करने वालों के खिलाफ भी कार...

आंगनबाड़ी के नौनिहालों के लिए Good News, सरकार फ्री में उपलब्ध करवाएगी 2 रेडीमेड ड्रे

Image
सिणधरी। आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए खुशखबरी है। इनमें पढ़ने वाले नौनिहालों को अब सरकार दो तैयार नि:शुल्क ड्रेस उपलब्ध करवाई जाएगी। बाड़मेर- बालोतरा जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले 3 से 6 वर्षीय नामांकित बालकों को आंगनवाड़ी ड्रेस मिलेगी। विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर ड्रेस पहुंचाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस पर बाड़मेर- बालोतरा जिले के सीडीपीओ कार्यालय में ड्रेस पहुंचनी शुरू हो गई है। इसके बाद प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर ड्रेस वितरित की जाएगी। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर नौनिहालों को दो टी-शर्ट- दो पेंट दी जाएगी। विद्यालय में ड्रेस कोड, अब आंगनबाड़ी केंद्र भी पीछे नहीं-ध्यान रहे की सरकार ने सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर रखा है। इस पर प्रत्येक दिन विद्यालय में विद्यार्थी यूनिफॉर्म में पहुंचते हैं। लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहाल घर में पहनने वाले कपड़े पहन ही पहुंचते हैं। इस पर सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अब नौनिहालों को दो- शर्ट, दो-पेंट नि:शुल्क उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। इससे कि यह भी छात्र ज...

मंत्री ने आयुक्त से कहा- मैंने जो कार्य किए हैं वो देखोगे तो आप टिक नहीं पाओगे

Image
इंदिरा सर्किल के पास नगर परिषद की चालीस लाख से बनी दुकानों का स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने सोमवार को उद्घाटन किया। इस दौरान शहर में गंदगी तथा कचरा नहीं उठाने की शिकायत पर मंत्री भड़क गए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त से कहा कि कल सुबह तक इस जगह कचरा नहीं दिखना चाहिए। आप सोच रहे होंगे कि यह गांव का आदमी हमारे शहरों के विकास कार्यों में टांग क्यों अड़ा रहा है, तो यह आपकी भूल है। मैंने जो कार्य किए हैं वो देखोगे तो आप टिक नहीं पाओगे। यह भी पढ़ें: उच्च माध्यमिक स्कूल है तो व्याख्याता तो दे दो सरकार परिणाम भुगतने को रहें तैयार उन्होंने नगर परिषद में पट्टों को लेकर अनियमित्ता को लेकर इशारा करते हुए कहा कि चुनाव के बाद में बाड़मेर का फिर से 2-3 दिन का दौरा करूंगा। उस समय आपसे पाई-पाई का हिसाब मांगूंगा। कहीं भी अनियमितता मिली तो उसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। यह भी पढ़ें: मु खिया गया था हरिद्वार, घर पर आने वाले थे मेहमान और हो गई यह अनहोनी 10 हजार रुपए के करो 15 हजार कार्यक्रम में स्वयंसहायता समूह के सदस्यों को सहायता राशि के चेक दिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्...

जानिए रविन्द्रसिंह भाटी, रूमादेवी और अनवर खां कैसे बढ़े आगे?

Image
जानिए रविन्द्रसिंह भाटी, रूमादेवी और अनवर खां कैसे बढ़े आगे? रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. अंग्रेजी और हिन्दी बोलने की हौड़ के दौर में देसी बोली बोलने वालों का बोलबाला होने लगा है। देसी अंदाज को इतना पसंद किया जाने लगा है कि अब ये इसके बूते छा भी नहीं रहे हैै पद और पुरस्कार तक पहुंच गए हैै। आधुनिक यूथ भी अपने व्यवहार में अब देसीपना ऐसे लोगों को देखकर लाने लगा है। रविन्द्रङ्क्षसह भाटी 26 साल के रविन्द्रसिंह भाटी शिव के विधायक है। जोधपुर युनिवसिज़्टी की राजनीति में करीब पांच साल पहले आए तो वे ठेट देसी मारवाड़ी बोलने लगे। युनिवसिज़्टी के यूथ को उनकी यह बोली ऐसी पसंद आई कि उन्हें निदज़्लीय जीताया। रविन्द्र ने इस भाषा को नहीं छोड़ा और देखते ही देखते वे देशभर में अपनी बोली की वजह से यूथ आइकॉन बन गए। 2023 में शिव से निदज़्लीय चुनाव लड़ा और सबसे कम उम्र के विधायक बन गए है। रविन्द्र ने विधानसभा में मारवाड़ी मे ंशपथ ली, हालांकि राजस्थानी भाषा को मान्यता नहीं होने से इसे मान्य न हीं माना गया। रविन्द्र के मारवाड़ी के डॉयलॉग लांठा हां, मोटियार हां, मजबूत रह्या और कई वाक्य अब यूथ के लिए पसंदीदा हो ...

राजस्थान में यहां बन सकता है पहला बंदरगाह

Image
रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. इजरायल गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह को लालसागर के विकल्प के रूप में देखने लगा है । अब राज्य की डबल इंजिन सरकार 24 साल से फाइलों में कैद बाड़मेर के बाखासर से गुजरात के मुंद्रा तक के सूखा बंदरगाह की फाइल को आगे बढ़ाएं तो प्रदेश की आथिज़्क प्रगति का नया इकॉनोमिक कॉरीडोर बन सकता है। राज्य के महंगे और खचीलज़्े आयात के विपरीत यह सस्ता विकल्प बन सकता है। 24 साल पहले बाड़मेर के बाखासर से गुजरात के मुंद्रा तक 150 किमी कृत्रिम नहर बनाने की योजना बनी। यहां सूखा बंदरगाह विकसित कर समुद्र से आयात का नया बंदरगाह कच्छ के रण को जोड़ते हुए बनाने की सोच थी। इस योजना पर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी दिलचस्पी ली लेकिन यह योजना अभी सिरे नहीं चढ़ी है। उम्मीद बढ़ी इजरायल के परिवहन मंत्री मिरी रेगवे ने एक्स पर विडियो पोस्ट की है। जिसमें मुुंद्रा के बंदरगाह से संयुक्त अरब अमीरात के बंदरगाह से इजरायल तक माल जाने से इसे लालसागर का विकल्प माना है। ऐसे दौर में जब मुंद्रा समुद्रीमागज़् वैकल्पिक बड़ा रूट बन रहा है, केवल 150 किमी बाखासर तक प्रस्तावित सूखा बंदरगाह पर कायज़् हों तो राज्य ...

उच्च माध्यमिक स्कूल है तो व्याख्याता तो दे दो सरकार

Image
नई सरकार आते ही नवक्रमोन्नत विद्यालयों में पद स्वीकृति तो हो गई पर बड़ी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए व्याख्याता आवंटित नहीं किए गए हैं। ऐसे में 11वीं व 12वीं कक्षाओं में विशेष विशेषज्ञ व्याख्याताओं का इंतजार ही रहेगा। हालांकि सरकार ने संस्था प्रधान से लेकर तृतीय श्रेणी शिक्षक के 1456 पद आवंटित किए है। यह भी पढ़े: अकबर आक्रांता और बलात्कारी था : दिलावर 1456 का स्टाफ लगेगा प्रदेश में राउप्रावि व राबाउप्रावि को पिछली सरकार ने सीधे उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया था। इस सूची में 112 विद्यालय थे जो सीधे क्रमोन्नत हुए थे। इनमें पद स्वीकृति नहीं होने प्राथमिक स्तर के शिक्षक ही बच्चों को पढ़ा रहे थे, ऐसे में लम्बे समय से पद स्वीकृति की मांग हो रही थी। अब नई सरकार ने इन विद्यालयों में पद स्वीकृति के आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार इन विद्यालयों में 1456 का स्टाफ लगेगा। इसमें प्रति विद्यालय प्रधानाचार्य 01, वरिष्ठ अध्यापक 06, अध्यापक लेवल द्वितीय 02, अध्यापक लेवल प्रथम 02, कनिष्ठ सहायक 01 , सहायक कर्मचारी 01 के पद स्वीकृत हुए हैं। ऐसे में प्रत्येक स्कूल में 13 पद आवंटित किए गए हैं। पूरे प्रदेश...

Rajasthan Weather Alert : फिर आ रहा है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, शुरू होगा बारिश का दौर, बड़ी भविष्यवाणी जारी

Image
Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में मौसम दो दिन में फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार 27 फरवरी को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं बारिश हो सकती है। वहीं एक मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग और 2 मार्च को जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में बारिश होने की संभावना है। बाड़मेर में भी बदला मौसम वहीं बाड़मेर में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में आए बदलाव के बाद फिर से ठंडी हवा चल रही है। इसके चलते रात के पारे में बड़ी गिरावट आई है। वहीं दिन में भी सर्दी का असर देखा गया। कुछ समय से दिन में चल रहे पंखे बंद हो गए। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 12.4 व अधिकतम 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर में कुछ दिनों से गर्मी का असर दिखाई देने लगा था, लेकिन गत तीन-चार दिनों में मौसम के मिजाज फिर से सर्द हो रहे है। रात में ठंडी हवा चलने लगी है। इसके कारण अब लोग लबादे ओढ़े दिख रहे हैं। वहीं सुबह व शाम को भी तेज सर्दी महसूस हो रही है। बारिश की संभावना मौसम विभाग ने 25 फरवरी से मौसम में बदलाव के संकेत दिए है। आसम...

पशु बीमार होते ही घुमाइए मोबाइल नम्बर, घर तक पहुंचेगा इलाज

Image
प्रदेश के पशुपालकों के लिए खुशखबरी है। अब पशु बीमार होने पर अस्पताल तक ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था, आने-जाने की दिक्कत से छुटकारा मिल जाएगा। उन्हें बस इतना करना होगा कि वेटनरी मोबाइल वैन के हैल्पलाइन नम्बर पर कॉल करना होगा, जिसके बाद उपचार के लिए पशुचिकित्सा अधिकारी आवश्यक मेडिसिन के साथ पशुपालन के घर पहुंचेगा। शनिवार को भारत सरकार की केन्द्रीय प्रवर्तित योजना अन्तर्गत मोबाइल पशुचिकित्सा सेवा वाहनों को राजधानी में मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। इन वैन का संचालन केन्द्र व राज्य सरकार के सहयोग से होगा। प्रदेश में 536 मोबाइल वैन का संचालन होगा। इसके साथ ही पशुपालकों के लिए 1962 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जहां वेटरनरी हॉस्पिटल की सुविधा मौजूद नहीं है, वहां यह वैन पहुंचेगी। वैन में तीन कर्मचारियों का स्टाफ मौजूद रहेगा, जो पशुओं के इलाज को प्रशिक्षित किए हुए हैं। यह भी पढ़ें: पुलिस ने खंगाले डिटर्जन पाउडर के कट्टे तो मिली 75 लाख की शराब | आनकाॅल रहेगी सुविधा - वैन में एक वेटरनरी चिकित्सक, एक कंपाउंडर (पशुधन सहायक) और एक ड्राइवर कम अटेंडेंट मौजूद रहेगा। साथ में वैन म...

चिकित्सा विभाग की तबादला सूची में गफलत: बाड़मेर व बालोतरा में दो-दो सीएमएचओ !

Image
डिप्टी सीएमएचओ का तबादला सूची में नाम ही नहीं तबादलों पर रोक के अंतिम दिन गुरूवार देर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के ग्रुप-2 की ओर से जारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के स्थानांतरण व पदस्थापन की सूची में बड़ी गड़बडि़यां सामने आई है। विभाग की ओर से देर रात को आनन-फानन में जारी की गई तबादला सूची में बाड़मेर व बालोतरा जिले में दो-दो सीएमएचओ को लगा दिया है तो बालोतरा डिप्टी सीएमएचओ का कहीं भी तबादला नहीं होने के बाद यहां पर एक ओर से डिप्टी सीएमएचओ को नियुक्त कर दिया गया है। वहीं बाड़मेर सीएमएचओ का वर्तमान पदस्थापन पीएमओ राजकीय चिकित्सालय बता उन्हें सीएमएचओ बना दिया है। एक ही तबादला सूची में बड़ी संख्या में खामियों से विभाग के सिस्टम पर बड़े सवाल उठ रहे है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विभाग ने बिना देखे ही सूचियों को जारी कर दिया? ये हुई है चूक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में क्रमांक 13 पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. उम्मेदाराम को बीसीएमओ सिणधरी के पद से सीएमएचओ बालोतरा लगाया है तो क्रमांक 16 पर राजकीय नाहटा चिकित्सालय बालोतरा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. वां...

पुलिस ने खंगाले डिटजर्न पाउडर के कट्टे तो मिली 75 लाख की शराब

Image
गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के ग्राम बारासण िस्थत नदी क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने 557 कर्टन अवैध शराब से भरा कंटेनर जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया है। शराब के कर्टन डिटर्जन पाउडर के कट्टों के पीछे छुपा कर रखे गए थे। तस्करों की योजना के अनुसार यहां से शराब छोटी गाडि़यों में भर कर उसे गुजरात में सप्लाई के लिए ले जाना था। पुलिस ने इस दौरान एक पिकअप गाड़ी भी जब्त की है, इसमें शराब के कर्टन भरे जा रहे थे। जब्त शराब की कीमत करीब 75 लाख रुपए आंकी जा रही है। यह भी पढ़ें: नो बैग डे पर अब होंगे कई कार्यक्रम, हरेक की भागीदारी जरूरी | कंटेनर से शराब को गाड़ियों में लोड कर रहे थे पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि राज्य राजमार्ग 28 पर फलौदी की तरफ से अवैध शराब से भरा कंटेनर आ रहा है। इस पर पुलिस ने बारासण नदी क्षेत्र में दबिश दी तो वहां पर 1 कंटेनर ट्रक तथा 2 पिकअप गाड़ियां खड़ी थी। कुछ लोग कंटेनर से शराब को गाड़ियों में लोड कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखकर शराब तस्कर एक गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बोले हर लोकसभा से हो पच्चीस-पच्चीस लाख वोटों से जीत | एक को किय...

पढ़ने का नहीं ठिकाना, ठहरने को दे दिया आसियाना

Image
राज्य सरकार ने एक तरफ जिले के ब्लॉक मुख्यालय पर बालिकाओं से पढ़ने की ठौर स्कूल छिन ली और वहां महात्मागांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल बना दिए अब उन्हीं ब्लॉक मुख्यालय पर बालिका छात्रावास का निर्माण हो रहा है। ऐसे में सवाल यह हे कि जब ब्लॉक मुख्यालय पर बालिका विद्यालय नहीं है तो फिर चार-चार करोड़ के इन छात्रावासों का क्या औचित्य? बाड़मेर में ही छह ब्लॉक मुख्यालय ऐसे हैं जहां बालिका स्कूल बंद होने के बाद छात्रावास निर्माण हो रहा है। यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बोले हर लोकसभा से हो पच्चीस-पच्चीस लाख वोटों से जीत बालिकाओं की शिक्षा पर चोट कर दी एक तरफ जहां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कह रही है तो दूसरी ओर राज्य सरकार ने ही बालिकाओं की शिक्षा पर चोट कर दी है। पिछली सरकार ने महात्मागांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल जो कि ब्लॉक मुख्यालय पर खोले वहां बालिका स्कूल को ही इसमें परिवर्तित कर दिया। बाड़मेर जिले की बात की जाए तो यहां बारह ब्लॉक मुख्यालय पर बालिका विद्यालय नहीं है। इसमें से सात जगह तो सरकार ने बालिका स्कूल बंद कर अंग्रेजी मीडियम स्कूल शुरू किए...

Good News : अब आपकी बेटियों को राजस्थान सरकार 15 की जगह देगी 25 हजार रुपए, जानिए क्यों

Image
बजरंग गौड़ सरकार ने कृषि यंत्रों व तारबंदी योजना तथा कृषि विषय लेकर अध्ययन कर रही स्कूल व कॉलेज छात्राओं के लिए 7 करोड़ 17 लाख से अधिक राशि स्वीकृत की है। इसमें से अनुदान के लिए करीब 6 करोड़ 63 हजार तथा छात्रवृत्ति के लिए 54 लाख 75 हजार रुपए दिए गए हैं। छात्रवृत्ति में बढ़ाए 10 हजार कृषि विषय का अध्ययन कर रही स्कूल व कॉलेज की छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए छात्रवृत्ति में 10 हजार रुपए का इजाफा किया गया है। कुछ समय पहले इसके आदेश हुए थे। इसके बाद पहली बार यह राशि छात्राओं के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। जिलेभर से इस वर्ष 330 छात्राओं ने आवेदन किया है, दस्तावेज जांच के बाद 315 छात्राओं के ओवदन स्वीकृत किए गए हैं। कृषि विभाग ने इनके खातों में राशि हस्तांतरित करने की तैयारी कर ली है। 75 छात्राएं कॉलेज की, अन्य स्कूलों से बाड़मेर में छात्रवृति के लिए आवेदन करने वाली 315 छात्राओं में से 75 छात्राएं कॉलेज की हैं। इन्हें इस बार 15 हजार की बजाय 25 हजार रुपए मिलेंगे। वहीं 11वीं व 12वीं कक्षा में कृषि विषय की पढाई करने वाली 240 छात्राओं को 5 हजार की बजाय 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। ऐेसे...

राजस्थान में अपराध करने वाले बचेंगें नहीं, अपने वादों को निभा रही बीजेपी सरकार : CM Bhajanlal

Image
राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को क्षेत्र के आलपुरा धोरे पर आलम धणी मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। बाड़मेर की धरती को गौरव व संस्कृति की धरती बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भेदभाव व तुष्टीकरण की राजनीति की है। जिनकी खुद की गारंटी नहीं है , वे दूसरों को गारंटी दे रहे हैं । राज्य में पहले पेपर लीक प्रकरण, भूमाफिया, खनन माफिया का आतंक छाया हुआ था। वर्तमान में भाजपा सरकार आते ही अपने वादे के मुताबिक पेपर लीक मामले में सरकार ने एसआईटी गठित कर आरोपियों पर सीधी कार्रवाई शुरू की है। पेपर लीक मामले में शामिल अब तक 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब यहां कोई अपराध, गैंगवार, खनन माफिया को बक्शा नहीं जाएगा। राजस्थान में गुंडागर्दी और गैंगवार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। अब राज्य में अपराध करने वाले बच नहीं सकेंगे। जो कहा, किया प्रधानमंत्री ने ऐसी सरकार व लोगो को सबको बदलने को मजबूर कर दिया। उन्होंने जो कहा वह करके दिखाया। प्रतिष्ठा समारोह को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्य के उद्योग राज्य मंत्री के के बिश्नोई , सिवाना विधायक हमीरसिंह ...

सीएम भजनलाल का एलान, राजस्थान में मंदिरों पर खर्च करेंगे 300 करोड़, अयोध्या पर भी किया बड़ा वादा

Image
बाड़मेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान प्रदेश में 300 करोड़ रुपए मंदिरों पर खर्च होंगे और तीन लाख लोगों को अयोध्या की यात्रा करवाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने रूट मैप बनवाने का वादा किया। बॉर्डर के चालकना गांव में बुधवार को चालकनेची माता पेनोरमा उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी का है इसलिए कोई कसर नहीं छोड़ें। लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य की सभी 25 सीटें जीतने का आह्वान किया। उन्होंने हर सीट 5 लाख से अधिक वोटों से जीतने का लक्ष्य दिया। इस दौरान केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश के उद्योग राज्यमंत्री केके विश्नोई, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत आदि साथ थे। 2.5 करोड़ रुपए की घोषणा राजस्थान मुख्यमंत्री ने चालकना मंदिर में रात्रि विश्राम भवन के लिए 2.5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। विधायक आदूराम की तरफ से भी 11 लाख की घोषणा मुख्यमंत्री ने ही की। इससे पहले चालकनेची माता के पेनोरमा का उद्घाटन किया और मंदिर के दर्शन किए। आलपुरा में भी एक ...

मुख्यमंत्री पहुंचे बाड़मेर, यहां क्या-क्या है कार्यक्रम, जानिएं

Image
मुख्यमंत्री पहुंचे बाड़मेर, यहां क्या-क्या है कार्यक्रम, जानिएं बाड़मेर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर करीब दो बजे बाड़मेर पहुंचे। उत्तरलाई हवाई अड्डे पर विशेष्ज्ञ विमान से आए मुख्यमंत्री की अगुवाई जिला कलक्टर निशांत जैन ने की। केन्द्रीय कृषि राज्यमत्री कैलाश चौधरी व उद्योग राज्यमंत्री के के विश्नोई साथ में है। मुख्यमंत्री यहां से आलपुरा के लिए रवाना हुए है, जहां पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव है। इसके बाद वे चालकना गांव जाएंगे जहां चालकना माता का पैनोरमा का उद्घाटन करेंगे। े। जनसुनवाई करेंगे जनुसवाई में सीमावर्ती क्षेत्र के सरपंचों से जनसंवाद करेंगे। मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय शाम चार बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम को 5.45 बजे विशेष विमान से जयपुर लौटेंगे।मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां की हुई है। जिला कलक्टर निशांत जैन, एसपी नरेन्द्र मीणा और अन्य अधिकारी अलर्ट मोड़ पर है। शाम तक रवानगी मुख्यमंत्री यहां शाम तक रुकेंगे। उनके आने का कार्यक्रम करीब दो घंटे देरी से होने के कारण आगे के कार्यक्रम भी प्रभावित हुए है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की जनसुन...

मुख्यमंत्री कुछ देर बार आएंगे बाड़मेर...रहेंगे दिनभर यहां

Image
मुख्यमंत्री कुछ देर बार आएंगे बाड़मेर...रहेंगे दिनभर यहां बाड़मेर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 12 बजे बाड़मेर आएंगे। वे चालकना गांव में पैनोरमा उद्घाटन कार्यक्रम में शरीक होंगे। शाम को बाड़मेर में जनसुनवाई करेंगे। उत्तरलाई एयर स्टेशन पर मुख्यमंत्री विशेष विमान से उतरेंगे। मुख्यमंत्री के बाड़मेर पहुंचने को लेकर प्रशासन,पुलिस और भाजपा से जुड़े लोगों ने तैयारियां प्रारंभ की है। मुख्यमंत्री दोपहर 12.20 बजे उत्तरलाई पहुंचेंगे। यहां से हैलीकॉप्टर से 12.25 बजे प्रस्थानकर 12.45 बजे आलपुरा गुड़ामालानी पहुंचेंगे। श्री आलमजी मंदिर आलमधोरा में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद 1.30 बजे आलपुरा से प्रस्थन कर हेलीकाप्टर से 1.45 बजे चालकना माता मंदिर में महासम्मेलन में भाग लेंगे। चालकना से दोपहर 2.20 बजे प्रस्थनर कर हेलीकॉप्टर से 2.55 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगे। जनसुनवाई करेंगे जनुसवाई में सीमावर्ती क्षेत्र के सरपंचों से जनसंवाद करेंगे। मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय शाम चार बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम को 5.45 बजे विशेष विमान से जयपुर लौटेंगे। तैयारियों...

नो बैग डे पर अब होंगे कई कार्यक्रम, हरेक की भागीदारी जरूरी

Image
सरकारी विद्यालयों में हर शनिवार को मनाए जाने वाले नो बैग डे अब मात्र औपचारिकता भर नहीं होगा। इसको लेकर बकायदा रिकॉर्ड संधारित होगा तो हर शिक्षक और विद्यार्थी की भागीदारिता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, शनिवार के दिन आने वाले उत्सव, जयंती व समारोह आयोजन का हिस्सा बनेंगे। साथ ही हर माह संस्था प्रधान बैठक लेकर कार्य योजना तैयार करेंगे। नो बैग डे पर अब विशेष गतिविधियां शामिल होंगी। इनका आयोजन शिविरा पंचाग के अनुसार तय किया जाएगा। सप्ताह विशेष के उत्सव, जयंती व त्योहारों को शनिवार को नो बैग डे के कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। वहीं संस्था प्रधान माह के अंतिम सप्ताह में बैठक आयोजित करेंगे जिसमें नो बैग डे प्रभारी, थीम प्रभारियों व समूह प्रभारियों की नियुक्ति करेेंगे। वहीं रजिस्टर का संधारण होगा जिसमें हर गतिविधि, बैठक का उल्लेख होगा। प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को मासिक कार्ययोजना प्रपत्र अनुसार तैयार करनी होगी। यह भी पढ़ें: देर रात तक बही भजनों की सरिता, उमड़े भक्त हर विद्यार्थी, शिक्षक की सहभागिता- अब नो बैग डे पर हर विद्यार्थी और शिक्षक की सहभागिता सुनिश्चित होगी। उक्त जिम्मेदारी को लेक...

देवर-भाभी ने टांके में कूदकर दी जान, जानें क्या है पूरा मामला

Image
बाड़मेर। जिले की ग्राम पंचायत मेहलू में सोमवार देर रात को रिश्ते में देवर-भाभी ने टांके में कूद कर जान दे दी। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पुरावास तिलवाड़ा निवासी राजूसिंह पत्नी पूजा के साथ अपनी भुआ के घर महलू गांव रहता था। युवक मजदूरी करता है। करीब एक सप्ताह पहले पति व पत्नी बच्ची के साथ अपने गांव पूरावास तिलवाड़ा चले गए। एक दिन पहले उसकी भुआ का लड़का दलपतसिंह अपनी भाभी पूजा तथा उसकी छह साल की बेटी को वापस मेहलू लेकर आ गया। यहां सोमवार देर रात को दोनों ने घर के पास बने टांके में कूद कर जान दे दी। घटना के दौरान वहां मौजूद रही पूजा की बेटी रोती हुई घर पहुंची तथा परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। आस-पास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर गुड़ामालानी पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को गुड़ामालानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवा कर शव सुपुर्द किए। पूजा के एक बेटा भी है, जो उसके घर पुरावास तिलवाड़ा में ही था। दलपतसिंह माउंट आबू में गार्ड की नौकरी करता था। वह कुछ समय पहले ही घर आ...

राजस्थान में फिर पलटा मौसम, तेज हवाओं से उड़े शादियों के टेंट और गिरे बिजली के खंभे, यहां रातभर जमकर बरसे मेघ

Image
Weather News: मौसम ने ऐसा पलटा मारा है कि सर्दी छू मंतर हो गई और अब आंधी और तेज हवाओं ने झकझोर दिया। रेगिस्तान में रेत उड़कर आसमान छूने लगी और गांव सहित शहर में गृहणियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। जिन घरों में शादियां है वहां टेंट वालों के लिए शामियाने संभालना मुश्किल हो गया है। इन हवाओं ने फिर बुखार और खांसी के मरीज बढ़ाने के संकेत दे दिए है। मौसम का यह हाल हफ्ताभर रहेगा मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मौसम का यह हाल अभी हफ्ताभर तक रहेगा। अभी तापमान 32 डिग्री पहुंच गया हैै। तापमान 30 डिग्री के करीब ही रहेगा, इसकी वजह हवाएं है। मौसम में बारिश की गुंजाइश कम है। झोंका 62 किमी का तेज रफ्तार हवाओं की गति तो 39 किमी प्रति घंटा ही है लेकिन बीच-बीच में झोंका चलता है वह 62 किमी प्रति किमी का रहता है। इतना तेज झोंका चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। यह भी पढ़ें : Weather Update: आज बारिश-तूफान को लेकर बड़ा अलर्ट, जानें 22 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम यह झोंका गिरा रहा पेड़, हिला रहा खंभे रेगिस्तान में इन तेज झोंकों की वजह से ही पेड़ और डालियां टूटने लगी है। खंंभों के तार टूट रहे है। इनकमटैक्स ऑफि...

रोशनी से नहाए धोरे, स्वागत को तैयार आलपुरा, वजह है यह

Image
गुड़ामालानी क्षेत्र के ग्राम आलपुरा धोरे में आलम धणी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार से होगा। तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर व पूरे धोरे को आकर्षक दूधिया रोशनी से सजाने के साथ मुख्यमंत्री व श्रद्धालुओं के लिए स्वागत द्वार, मंडप, पांडाल लगाए गए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम को लेकर भी कमेटी की ओर से तैयारी की गई हैं। कार्यक्रम महंत सुमेर भारती के सान्निध्य में होगा। मंदिर कमेटी के संरक्षक व पूर्व प्रधान राणा कुलदीपसिंह ने बताया कि मंगलवार को महायज्ञ, कलश एवं शोभायात्रा के साथ भजन का आयोजन होगा। बुधवार को प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भाग लेंगे। वहीं केन्द्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री व विधायक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 22 फरवरी की सुबह नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना, कलश व ध्वजारोहण के साथ प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह भी पढ़ें: देर रात तक बही भजनों की सरिता, उमड़े भक्त हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा आलम मंदिर की 22 फरवरी गुरुवार को सुबह प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना व ध्वजारोहण के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। इसको लेकर ...

हादसों में नहीं आई कमी, 3 सालों में 1084 दुर्घटनाएं, 676 मौतें

Image
पिछले तीन साल में बाड़मेर जिले में 1157 लोग हादसों में घायल हाइवे और ब्लैक स्पॉट पर हादसे ज्यादा शहरी क्षेत्र में भी दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ा हादसे रोकने के प्रयास नाकाफी सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रयास का धरातल पर कोई असर नहीं दिख रहा है। दुर्घटनाओं में कहीं कोई कमी नहीं आई है। साल दर साल हादसों में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बाड़मेर जिले में पिछले तीन साल में 1084 सडक़ हादसों में 676 लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार वाहनों के कारण अधिकांश हादसे हुए है। हादसों में सबसे बड़ा कारण ओवर स्पीड है। रफ्तार पर नियंत्रण नहीं होने के कारण अधिकांश हादसे होते है। तेज रफ्तार के कारण हादसों की गंभीरता भी बढ़ जाती है, इसके चलते मौतें और घायलों का आंकड़ा बढ़ा है। औसतन एक रोज एक दुर्घटना जिले में पिछले तीन सालों में औसतन रोज एक हादसा हुआ है। वहीं हादसों में प्रतिदिन एक से अधिक लोग घायल हुए है। साल 2021 में 361 सडक़ दुर्घटनाओं में 377 घायल हुए और 203 ने दम तोड़ दिया। इसी तरह 2022 में मौतों का आंकड़ा बढकऱ 237 पर पहुंच गया और घायल भी 392 हुए। वहीं 2023 में पिछले दो सालों के हादसों के ...

बाड़े में छुपाकर रखे 178 किलो डोडा-पोस्त, पुलिस ने पकड़ा, आरोपी नहीं मिला

Image
पुलिस थाना सदर ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की कार्रवाई डोडापोस्त की कीमत करीब 27 लाख रुपए बाड़मेर सदर थाने के ग्राम राणी कल्ला में रविवार को पुलिस ने एक बाड़े में छुपाकर रखे नौ कट्टों में 178 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया। इसकी कीमत करीब 27 लाख रुपए आंकी जा रही है। मौके पर आरोपी नहीं मिला। पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस थाना सदर थानाधिकारी किशनसिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जूंजाराम पुत्र जोगाराम जाट निवासी राणीगांव कल्ला के यहां दबिश देकर उसके बाड़े मे छुपाकर रखे डोडा-पोस्त के कट्टे बरामद किए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। कट्टे में पैक मिला अवैध डोडा पुलिस ने दबिश दी तो बाड़े में प्लास्टिक के बड़े-बड़े कट्टे में डोडा-पोस्त भरा मिला। पुलिस ने मौके से कुल 9 कट्टे बरमद किए है। जिसमें डोडा भरा था। टीम मौके से बरामद माल को थाने लेकर आई है। आसपास पता करने पर भी आरोपी नहीं मिले। अब टीम गठित करके तस्कर की तलाश की जा रही है। source https://www.patrika.com/barmer-news/178-kg-doda-poppy-kept-hidden-in-the-enclosure-police-caught-8732606...

रोडवेज बस के केबिन में गाने बजाने पर रोक, चालक-परिचालक का होगा ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट

Image
दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर निगम गंभीर ड्यूटी के दौरान नशे में मिला कार्मिक तो होगी कार्रवाई रोडवेज ने हाल ही में हुई गंभीर व जनहानि दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा मानकों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है। मानकों को अक्षरश: लागू करने के कार्यकारी निदेशक यांत्रिक ने आदेश दिए है। जिससे हादसों की पुनरावृत्ति नहीं हो और प्रभावी नियंत्रण किया सके। मुख्यालय ने चिंता जताई है कि दुर्घटनाएं होने से निगम की प्रतिष्ठा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। रोडवेज से होने वाले हादसों को रोकने को लेकर चालकों व परिचालकों को बस रवानगी से पहले ब्रेथ ऐनेलाइजर टेस्ट से गुजरना होगा। जांच में कार्मिक के नशे में मिलने पर उसे वाहन के साथ नहीं भेजा जाएगा और ड्यूटी पर इस तरह के कृत्य करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। वहीं 50 साल से अधिक चालकों के लिए साल में दो बार नेत्र व शारीरिक जांच अनिवार्य होगी। सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं रोडवेज के अधिकांश चालक वाहन संचालन के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाते है। ऐसे में प्रत्येक चालक के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य किया गया है। उडऩदस्ते की जांच के...

SMS Hospital: किडनी रोगी बढ़े , ट्रांसप्लांट और डायलिसिस के लंबे इंतजार में टूट रहा दम

Image
बाड़मेर। प्रदेश में किडनी की बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब हालात यह हैं कि अस्पतालों में किडनी मरीजों को डायलिसिस के लिए इंतजार करना पड़ता है। मरीजों को तीन-चार दिन बाद की तारीख दी जा रही है। राजस्थान में 602 मरीज किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के लिए पंजीकृत हैं। किडनी के लिए डोनर्स कम मिलते हैं, इसके चलते रिसीवर का आंकड़ा भी काफी तेजी से बढ़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार हर साल करीब 11 प्रतिशत किडनी रोगी बढ़ रहे हैं। इसके चलते अस्पतालों के डायलिसिस सेंटर पर भी दबाव बढ़ा है। किडनी ट्रांसप्लांट करवाने वाले रोगियों की कतार लंबी होती जा रही है।   केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन की ओर से लोकसभा में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार पांच वर्षों में भारत में प्रत्यारोपित किए गए शीर्ष तीन अंग किडनी हैं। जिसमें 43983 प्रत्यारोपण हुए हैं, जो कुल का 75 फीसदी हैं। प्रदेश के सबसे बड़े सवाईमानसिंह अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 256 मरीज वेटिंग लिस्ट में है।     डायलिसिस के लिए चार-पांच दिन की वेटिंग   बाड़मेर के मेडिकल...

सिणधरी सीएचसी अचानक पहुंचे कलक्टर...गैरहाजिर मिले कर्मचारियों पर हुए नाराज, मौजूद को दिखाई आंख

Image
उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक बालोतरा जिला कलक्टर सुशील यादव निरीक्षण करने पहुंचे। वे ओपीडी में पहुंचे, लेकिन सीएचसी के किसी चिकित्सा कार्मिकों को इसकी भनक तक नहीं लगी। कलक्टर ने करीब एक घंटे तक अस्पताल में घूम फिर कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने ओपीडी, पंजीयन कक्ष, दवा वितरण केन्द्र, इमरजेंसी वार्ड समेत सभी वार्डों का निरीक्षण किया। एक्सरे कक्ष, प्रयोगशाला, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, स्टोर, कार्यालय का भी निरीक्षण किया। मौजूद मरीजों से उपचार व व्यवस्थाओं को लेकर पूछताछ की कलक्टर ने जताई नाराजगी कलक्टर ने निरीक्षण दौरान सीएचसी में चिकित्सा कर्मियों के नहीं मिलने पर नाराजगी जताई । सभी कर्मचारियों को समय पर सेवाएं देने के निर्देश दिए। सभी कक्षों का निरीक्षण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। अलग-अलग कक्षों में रखी अनुपयोगी सामग्री एकत्र कर कमेटी गठित करके नीलामी करने, उपयोगी सामग्री का अस्पताल में जरूरत अनुसार निर्धारित स्थानों पर रख उपयोग शुरू करने के निर्देश दिए। सीएचसी में रो...

विधायक रविन्द्रसिंह भाटी को यहां बैठक में आया गुुस्सा...और दिखाए तेवर

Image
बाड़मेर. रामसर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक 2 बजे समय था लेकिन 3 बजे बैठक प्रारंभ हुई। इसके बाद विधायक रविन्द्रसिंह भाटी बैठक में पहुंचे। उन्होंने बैठक में आते ही बोला जल्दी थी क्या? बीडीओ ने प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के कहने से बैठक शुरू होने का कहा। जिला परिषद सदस्य आसूलाल सियाग ने कहा कि हमारे कहने से शुरू हुई, इस पर विधायक और जिला परिषद सदस्य में सख्त नोंकझोंक हो गई। विधायक ने कहा कि अध्यक्ष कहेगी, आपके कहने से बैठक नहीं होगी। सामने बैठे जनप्रतिनिधियों ने बात को संभाला और बैठक शुरू हुई। विधायक ने खंड विकास अधिकारी से सरपंच के साथ आए उनके प्रतिनिधियों को बाहर बैठने पर भी नाराजगी जाहिर की। पुराना सिस्टम खत्म बैठक में विधायक ने कहा कि अब तक क्या सिस्टम था, कैसे था, वह सब खत्म। अब नए तरीके से काम करना पड़ेगा। सरकारी महकमों और जनप्रतिनिधि को भी। जनता के काम करने पड़ेंगे। किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं होगा। अब तक मुश्किल से दो माह हुए हैं, पूरे 5 साल पड़े हैं। रगड़ के रख दूंगा। बैठक में हुआ मनरेगा अनुमोदन प्रधान वरजू देवी अध्यक्षता में महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं जीपीडी...

राज्य में ऐसा कॉलेज जहां केवल एक प्रोफेसर... 400 विद्यार्थी

Image
बाड़मेर. राज्य में उच्च शिक्षा के इससे बुरे हाल क्या होंगे कि गुड़ामालानी के एक सरकारी स्नातकोत्तर कॉलेज में 2021 से एक प्रोफेसर ही नियुक्त है और 400 विद्यार्थी पढ़ रहे है। इस कस्बे के प्राथमिक स्कूल से तुलना करेें तो वहां अभी 12 शिक्षक है, यानि कॉलेज की हालत तो प्राइमरी स्कूल से भी राब हालत है। उपखण्ड और विधानसभा मुख्यालय के इस कॉलेज में गेस्ट फेकल्टी के भी शिक्षक नहीं दिए गए है। यहां न क्लास लगती है और न पढ़ाई होती है। केवल इंतजार हो रहा है, दो साल से कि लेक्चरर आएंगे तो पढ़ाएंगे। गुड़ामालानी का यह कॉलेज 2013 में स्वीकृत हुआ। इसको बाद में क्रमोन्नत कर स्नातकोत्तर कर दिया गया। 400 छात्रों के लिए बैठने को भवन भी बना दिया गया लेकिन यहां 2021 से पहले तो दो-तीन गेस्ट फैकल्टी में लेक्चरर थे लेकिन अब तो वो भी नहीं। एकमात्र हिन्दी के प्रोफेसर हैै, जिनको कार्यवाहक प्रिंसिपल का काम दिया हुआ है। शेष राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, संस्कृत और अंग्रेजी विषय के लेक्चरर ही नहीं है। सरकार को सब पता राज्य सरकार को प्रतिमाह सूचना पहुंचती है। उच्च शिक्षा के अधिकारी भी यहां सब जानते है।...

झारखंड से लाए डोडा-पोस्त, पुलिस को मिली भनक, चार तस्कर फरार,एक गिरफ्तार

Image
अवैध मादक पदार्थाें व तस्करों की धरपकड़ को लेकर जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी टीम बालोतरा व सिणधरी पुलिस ने कार्रवाई की। एक ट्रक, ट्रेक्टर टोली सहित 261 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष खोजा, पुलिस उप अधीक्षक वृत सिवाना हरजीराम चौधरी के निर्देशन में डीएसटी टीम बालोतरा , सिणधरी थानाधिकारी पदमाराम मय पुलिस टीम ने सिणधरी पुलिस थाना के घांची़ड़ा में कार्रवाई की। एक ट्रक, एक ट्रैक्टर को कब्जा में लेकर कुल 261 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। डोडा पोस्त के तस्कर मानाराम पुत्र घमण्डाराम जाट निवासी दाखां पुलिस थाना सिणधरी को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अन्य चार आरोपियों की तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें: सरकार ने बनाई सौ दिन की योजना, इन शिक्षकों को नहीं मिलेगा फायदा ट्रक में झारखण्ड से पहुंचा डोडा पोस्त - पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बरामद अवैध डोडा पोस्त झारखण्ड राज्य से लेकर आया था। बालोतरा ,बाडमेर जिले में सप्लाई करनी थी। गिरफ्तार आरोपी मानाराम से पुलिस बरामद डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त व तस्कर...

261 किलो डोडा पोस्त बरामद, एक गिरफ्तार और चार तस्कर फरार

Image
जिला स्पेशल टीम व सिणधरी पुलिस की कार्रवाई अंधेरे का फायदा उठा चार तस्कर हुए फरार अवैध मादक पदार्थों व तस्करों की धरपकड़ को लेकर जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी टीम बालोतरा व सिणधरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 261 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया और चार फरार हो गए। टीम ने डोडा पोस्त तस्कर मानाराम पुत्र घमण्डाराम निवासी दाखां पुलिस थाना सिणधरी को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अन्य चार आरोपियों की तलाश शुरू की। बालोतरा ,बाड़मेर जिले में सप्लाई करनी थी पुलिस ने बताया की आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बरामद अवैध डोडा पोस्त झारखण्ड से लेकर आया था। बालोतरा ,बाड़मेर जिले में सप्लाई करनी थी। गिरफ्तार आरोपी मानाराम से पुलिस बरामद डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त व तस्करी में लिप्त अन्य आरोपियों की पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि डीएसटी बालोतरा , पुलिस थाना सिणधरी टीम ने विगत एक माह में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार पांचवीं बड़ी कार्यवाही की। ट्रक में माल लेकर ट्रैक्टरों से सप्लाई पुलिस के मुताबिक गुरुवार...

कार घर के बाहर खड़ी, 150 किमी दूर प्लाजा पर कट गया टोल

Image
साइबर ठगी का नया तरीका फास्टैग जारी करने वाली बैंक को भेजी शिकायत ठगी के नित नए तरीके सामने आ रहे है। ओटीपी बताने पर तो कईयों के साथ साइबर ठगों ने वारदातों को अंजाम दिया है। अब ऐसे तरीकों से ठगा जा रहा है, जिस पर व्यक्ति को कुछ समझ ही नहीं आता है। ऐसी ही एक मामला बाड़मेर शहर में एक वाहन मालिक के साथ सामने आया है। घर के सामने खड़ी कार का करीब 150 किमी दूर एनएचएआई प्लाजा पर टोल कट गया। बाड़मेर शहर में जोशियों की प्रोल के पास रहने वाले कार मालिक रामकुमार जोशी को 14 फरवरी को दोपहर में एसएमएस आया कि बालोतरा-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोली प्लाजा पर 80 रुपए टोल काटा गया। मैसेज देखकर वाहन मालिक के होश उड़ गए। आनन-फानन में घर के बाहर जाकर देखा कि कहीं गाड़ी चोरी तो नहीं हो गई। कार उनके घर के सामने खड़ी थी और दूसरी तरफ उनके फोन में टोल कटने का मैसेज भी दिख रहा था। एनएचएआई के साथ निजी बैंक को शिकायत वाहन मालिक ने एनएचएआई टोल फ्री नम्बर पर शिकायत के लिए फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि प्लाजा से नहीं हुआ है। जिस बैंक से फास्टैग जारी हुआ है, वहां पर शिकायत करें। उन्होंने बैंक को भी इस सं...

रोडवेज बस में शिकायत पेटिका सही व फोन नम्बर पठनीय नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

Image
बसों में लिखे नम्बर आधे-अधूरे होने की मुख्यालय को मिली शिकायतें यात्रियों की सुविधाओं के लिए रोडवेज बसों में फोन नम्बर अब स्पष्ट रूप से अंकित मिलेंगे। मुख्यालय ने सभी मुख्य प्रबंधक व प्रबंधक संचालन को इस संबंध में आदेश जारी किए है। उल्लेखनीय है कि मुख्यालय को बार-बार ऐसी शिकायतें मिल रही थी बस में अंकित अधिकारियों व अन्य सहायता व सुविधा नम्बर पूरे नहीं होते है, किसी में आगे के नम्बर नहीं होते है, कहीं पीछे के दो-तीन अंक गायब मिलते है। इसके चलते मुख्यालय ने बसों में यात्री सुविधा के नम्बर अच्छी तरह से अंकित करने के निर्देश जारी किए है। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता रोडवेज मुख्यालय ने आदेश में निगम और अनुबंधित समस्त वाहनों में यात्री निर्देश और दूरभाष नम्बर कटे-फटे प्रदर्शित होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार यात्रियों को मदद की जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में यात्री रोडवेज प्रबंधन को सूचना नहीं दे पाते है। इसलिए नम्बर पठनीय स्थिति में होने आवश्यक है। शिकायत पेटिका भी सही स्थिति में हो कार्यकारी निदेशक यांत्रिकी ओर से जारी आदेश में कहा गया ह...

ससुराल वाले जिसे ढूंढ रहे थे उसका मिला शव, अनहोनी की आशंका

Image
समदड़ी क्षेत्र के जेठंतरी गांव के समीप लादूनगर सरहद में सड़क किनारे एक बुजुर्ग का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर आंखों व नाक सहित कई जगह घाव के निशान थे। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक हरजीराम चौधरी, थानाधिकारी महेश गोयल मौके पर पहुंचे। शव को समदड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। यह भी पढ़ें: शांतिनाथ प्रभु व दादा गुरुदेव की असीम कृपा से धोरीमन्ना नगर का कल्याण होगा पुलिस थाने में गुमशुदगी भी दर्ज थानाधिकारी महेश गोयल ने बताया कि मृतक की पहचान बादशाह खान पुत्र शेरखान उम्र 55 वर्ष निवासी नेहरू कॉलोनी बालोतरा के रूप में हुई है। मृतक थावला जिला नागौर में अपने ससुराल में रह रहा था जहां से वह 11 फरवरी से गायब था जिसे ससुराल पक्ष वाले ढूंढ रहे थे। वहां के पुलिस थाने में गुमशुदगी भी दर्ज हुई बताई जा रही है। यह भी पढ़ें: सरकार ने बनाई सौ दिन की योजना, इन शिक्षकों को नहीं मिलेगा फायदा शव दो दिन पुराना पुलिस ने बताया कि शव करीब दो दिन पुराना है। घटना स्थल के पास किसी वाहन के टायरों के निशान मिलने से मामला संदेहास्पद माना जा रहा ह...

राजस्थान के इस जिले में किसान बेहाल, रोग की चपेट में आई जीरे की फसल, बर्बाद होने का खतरा

Image
मारवाड़ में जीरे की महक लगातार कमजोर होती जा रही है। जीरे की फसल में अनेक रोग होने से किसानों को बड़ा नुकसान होने लगा है, जिससे वे मायूस नजर आ रहे हैं। अब किसान रोगग्रस्त कच्ची फसलों को एकत्रित करने लगे हैं। जिस उत्साह के साथ किसानों ने जीरा की बुवाई की वो उत्साह रोग प्रकोप में ठंडा कर दिया। झुलसा रोग बढ़ा जीरा फसल में इस समय झुलसा और चर्म रोग कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे जीरा फसल पकने से पहले ही जलने लगी है। मोयला, छाछिया रोग भी घर करने लगा है। एक ही फसल पर अनेक रोग होने से किसान परेशान है। रोग से बचाव को लेकर किसान बाजार से महंगे दाम की दवाइयां खरीदकर छिड़काव कर रहे हैं लेकिन रोग थमने का नाम नहीं ले रहा है। फसल बर्बाद होने का खतरा कच्ची फसल एकत्रित करने-रोग प्रकोप से जीरे की फसल नष्ट होने लगी है। बढ़ते रोग को देखते किसान रोगग्रस्त फसल को एकत्रित करने लगे है। साथ की किसान पकने के मुंहाने खड़ी कच्ची फसल की कटाई भी करने लगे हैं। किसानों का मानना है कि अधपकी फसल से कुछ उत्पादन मिल सकता है। अन्यथा पूरी फसल ही बर्बाद हो जाएगी। भावों में उतार जीरे के भाव इस बार आसमान छूने से क...

मां ने बेटे व बेटी के साथ पानी के टांके में कूद की आत्महत्या

Image
समदड़ी थाना क्षेत्र के बालू गांव की घटना समदड़ी थाना क्षेत्र के बालू गांव में मंगलवार शाम को एक महिला ने अपने बेटे व बेटी के साथ पानी के टांके में कूद आत्महत्या कर ली। सूचना पर समदड़ी थाना पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन देर रात तक पीहर पक्ष के नहीं पहुंचने से तीनों शवों को टांके से बाहर नहीं निकाला जा सका। मौके पर पुलिस का जाप्ता तैनात था। समदड़ी थानाधिकारी महेश गोयल ने बताया कि बालू गांव में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे एक घर में बने पानी के टांके में नखत कंवर (35) पत्नी भीमसिंह ने अपने 10 वर्षीय पुत्र जोगसिंह व 7 वर्षीय पुत्री पूजा कंवर के साथ कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर समदड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को टांके से बाहर नहीं निकाला जा सका जानकारी पर समदड़ी तहसीलदार हनवंतसिंह देवड़ा भी मौके पर पहुंचे। इन्होंने मौका मुआयना करने के बाद मृतका के पीहर पक्ष को घटना की जानकारी दी, लेकिन देर रात तक पीहर पक्ष के नहीं पहुंचने से तीनों शवों को टांके से बाहर नहीं निकाला जा सका। source https://www.patrika.com/barmer-news/mass-sucide-8724484/

डोडा पीसकर पैकिंग करके बेचता था, 24 किलो प्लास्टिक कैरी बैग, मिक्सी व 75 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त जब्त

Image
बाड़मेर जिले की धनाऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने जब्त डोडा की कीमत 11 लाख रुपए आंकी बाड़मेर जिले की धनाऊ थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के काले कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी खेप बरामद की है। मौके से जब्त किए गए 75 किलो 600 ग्राम डोडा-पोस्त की कीमत पुलिस ने 11 लाख रुपए आंकी है। साथ ही डोडा-पोस्त पीसकर बेचने के उपकरण और प्लास्टिक कैरी बैग भी जब्त किए है। धनाऊ थानाधिकारी गोविन्दराम व पुलिस टीम को मुखबीर की सूचना मिली की कस्बे में एक व्यक्ति अवैध रूप से डोडा-पोस्त पीसकर पैकिंग करके बेच रहा है। मुखबीर की पुख्ता सूचना होने पर उच्चाधिकारियों ने टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई को सफलता पूर्वक अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी की। इलेक्ट्रिक कांटा और चार जार भी बरामद टीम ने कस्बा धनाऊ में आरोपी नवाब पुत्र दोस मोहम्मद निवासी धनाऊ के यहां दबिश दी। उसके कब्जा से 75 किलो 600 किलाे ग्राम डोडा पोस्त, पैकिंग में उपयोग ली जाने वाली 24 किलो 500 ग्राम प्लाटिक कैरी बैग, डोडा पोस्त तोलने का इलेक्ट्रॉनिक कांटा, डोडा पीसने में प्रयुक्त एक मिक्सी व ...

सरकार ने बनाई सौ दिन की योजना, ​इन ​शिक्षकों को नहीं मिलेगा फायदा

Image
शिक्षा विभागीय पदोन्नतियों के लिए शिक्षकों को और इंतजार करना होगा। क्योंकि राज्य सरकार की सौ दिवसीय संशोधित कार्ययोजना में विभाग ने डीपीसी को शामिल नहीं किया है। ऐसे में आगामी सौ दिन तक शायद ही डीपीसी को लेकर विभागीय चर्चा हो।पहले जारी की गई 100 दिवसीय कार्ययोजना में सेवा नियमों में संशोधन करके बकाया चल रही पदोन्नतियों करने का बिंदु शामिल था, लेकिन हाल ही जारी की गई संशोधित कार्ययोजना में बकाया चल रही शिक्षक पदोन्नतियों को शामिल नहीं किया गया है। हजारों की संख्या में अध्यापक व वरिष्ठ अध्यापक पिछले तीन सत्रों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। शिक्षक संगठन पिछली सरकार से डीपीसी की मांग करते रहे लेकिन पिछली सरकार ने डीपीसी की ओर ध्यान नहीं दिया। सत्ता परिवर्तन के बाद वर्तमान सरकार से शिक्षकों को डीपीसी की कुछ आशा जगी । लेकिन हाल ही जारी की गई 100 दिवसीय कार्ययोजना में डीपीसी का बिंदु शामिल नहीं करने पर पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों में मायूसी नजर आ रही है। यह भी पढ़ें: बस दुकानदार की नजर हटी ही थी कि 7 लाख के आभूषण हो गए पार | व्याख्याता बननेे की उम्मीद धूमिल शिक्षा विभाग में सबसे ज...