मां ने बेटे व बेटी के साथ पानी के टांके में कूद की आत्महत्या

  • समदड़ी थाना क्षेत्र के बालू गांव की घटना

समदड़ी थाना क्षेत्र के बालू गांव में मंगलवार शाम को एक महिला ने अपने बेटे व बेटी के साथ पानी के टांके में कूद आत्महत्या कर ली। सूचना पर समदड़ी थाना पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन देर रात तक पीहर पक्ष के नहीं पहुंचने से तीनों शवों को टांके से बाहर नहीं निकाला जा सका। मौके पर पुलिस का जाप्ता तैनात था।
समदड़ी थानाधिकारी महेश गोयल ने बताया कि बालू गांव में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे एक घर में बने पानी के टांके में नखत कंवर (35) पत्नी भीमसिंह ने अपने 10 वर्षीय पुत्र जोगसिंह व 7 वर्षीय पुत्री पूजा कंवर के साथ कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर समदड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
शवों को टांके से बाहर नहीं निकाला जा सका
जानकारी पर समदड़ी तहसीलदार हनवंतसिंह देवड़ा भी मौके पर पहुंचे। इन्होंने मौका मुआयना करने के बाद मृतका के पीहर पक्ष को घटना की जानकारी दी, लेकिन देर रात तक पीहर पक्ष के नहीं पहुंचने से तीनों शवों को टांके से बाहर नहीं निकाला जा सका।



source https://www.patrika.com/barmer-news/mass-sucide-8724484/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी