हादसे में 5 दुकानें और 5 मोटरसाइकिल जलकर नष्ट, पुलिस ने सुबह तक चलाया सर्च ऑपरेशन
सिणधरी के हनुमान चौराहे कृषि मंडी के बीच मंगलवार देर रात केमिकल से भरे टैंकर के होटल में घुसने से हुए भीषण हादसे में 5 दुकानें और 5 मोटरसाइकिल जलकर नष्ट हो गई। देर रात हुए हादसे के बाद पुलिस ने अल सुबह 4 बजे तक घटना स्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने हादसे में काल कंवलित हुए चालक व होटल संचालक के शव बुधवार को परिजनों को सुपुर्द किए। गौरतलब है कि मंगलवार देर रात हुए हादसे में सामने से टकराने वाला ट्रेलर चालक मौके से ही वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस के अनुसार कांडला पोर्ट से मेथेनॉल केमिकल भरकर पंजाब की ओर जा रहा टैंकर किसी अन्य ट्रेलर से टकराते हुए असंतुलित होकर होटल में जा घुसा था, जहां पास में मेडिकल, निजी बस बुकिंग, चाय की होटल सहित एक अन्य होटल को चपेट में लेते हुए आग का गोला बन गया। इसमें भंवराराम (25) पुत्र घमंडाराम भांभू निवासी होडू जो अपनी होटल चला रहा था। वहीं टैंकर चालक निंबाराम (28) पुत्र नानगाराम मेघवाल निवासी भूका भगतसिंह सहित दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव बाहर निकाल मोर्चरी में रखवाए। मलबे को हटाकर आवागमन कराया सुचारू मेगा हाइवे पर दर्दनाक हादस...