Weather Update : दक्षिण पश्चिमी हवा ने बदल दिया तापमान, मौसम विभाग ने 14 मई से दिया हीटवेव अलर्ट

IMD Heat Wave Alert From 14 May : आंधी-बारिश का मौसम खत्म होने के अब प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है। तापमापी पर तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। मंगलवार सुबह से दक्षिणी पश्चिमी हवा चली। सूरज के तल्ख तेवरों के कारण दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी रही। पंखे व कूलर पूरी रफ्तार पर चले। देर शाम तक गर्मी रही। प्रदेश में सोमवार को 14 स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का यलो अलर्ट, 14 मई तक ऐसे रहेगा मौसम

 


आगे बढ़ेगी गर्मी

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, आगामी दो-तीन दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 9-10 मई को राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक और जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया 14 मई तक प्रदेश में किसी प्रकार की बारिश की संभावना नहीं है। अब दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री हो जाएगा। इससे यहां और पूर्वी राजस्थान के कोटा संभाग में हीटवेब चलने की आशंका है। 

यह भी पढ़ें : कल से बदल जाएगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ ने बदली टर्फ लाइन

इन स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक

  1. कोटा ---- 41.2
  2. बाड़मेर --- 42.1
  3. जैसलमेर ---41
  4. जोधपुर --- 40
  5. फलौदी --- 41.6
  6. बीकानेर --- 40.2
  7. चूरू ---- 40.9
  8. धौलपुर -- 40.8
  9. टोंक ----41.7
  10. बारां ---- 41.1
  11. डूंगरपुर -- 40.6
  12. जालोर --- 41.5
  13. सिरोही --- 41.1
  14. करौली --- 41.1


source https://www.patrika.com/barmer-news/weather-update-southwest-wind-blow-temperature-cross-40-degree-imd-forecast-heat-wave-yellow-alert-from-may-14-8227432/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी