Posts

Showing posts from June, 2022

किताबें ही नहीं स्कूल में कॉमिक्स पढ़ेंगे बाड़मेर-डूंगरपुर के बच्चे

Image
दिलीप दवे बाड़मेर . खुद मेँ छुपी प्रतिभा को विद्यार्थी पहचाने और अपने को और से कमतर मानने की सोच बदले इसको लेकर अब बाड़मेर व डूंगरपुर जिले के सरकार विद्यालयों में कक्षा छठीं से आठवीं के बच्चे कॉमिक्स पढ़कर आत्मविश्वास प्राप्त करेंगे। आत्मसम्मान कौशल शिक्षा के रूप में पायलट प्रोजेक्ट शुरू है जिसमें बाड़मेर व डूंगरपुर को शामिल किया गया है, यहां अध्ययनरत बच्चों को छह कॉमिक्स किताबों के साथ दी जाएगी जिसको पढ़कर उनमें आत्मविश्वास जगेगा। यह भी पढ़े़ं: प्रदेश के टॉपर ने बताए सफलता के गुर, जानिएं कैसे बना अव्वल |     राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद आरएससीईआरटी की ओर से आत्मसम्मान कौशल शिक्षा प्रोजेक्ट लागू किया गया है। इसके लिए बाड़मेर का चयन हुआ है। योजना के तहत कक्षा छठीं से आठवीं में अध्ययनरत ऐसे बच्चे जो शारीरिक बदलाव व खुद को दूसरों से कमतर की सोच के चलते हीन भावना से ग्रसित हो जाते हैं, उनके आत्मविश्वास जगाने की पहल है। योजना के तहत छह कॉमिक्स बुक बनाई गई है जो इन बच्चों को बांटी जाएगी जिसे पढ़कर वे अपनी प्रतिभा को जानकर दूसरों से कमतर होने की हीन भावना ...

स्कूल बसें बिना जांच दौड़ रही सड़कों पर, बच्चों की सुरक्षा को खतरा !

Image
बाड़मेर शहर में स्कूल शुरू होने के साथ ही बालवाहिनियां भी दौडऩे लगी है। बच्चों से भरी हुई बसों की सुरक्षा को लेकर कोई निगरानी नजर नहीं आ रही है। बाल वाहिनियों के संचालन से पहले संचालकों की कोई बैठक भी नहीं हुई और न ही कोई गाइडलाइन जारी की गई। ऐसे में बसों में रोज आने-जाने वाले बच्चों का जीवन खतरे में पडऩे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन जिम्मेदार शायद इससे अनजान है। जबकि बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग तीनों की संयुक्त जिम्मेदारी है। स्कूल के बच्चों को लेकर जाने वाली बसें तेज रफ्तार के साथ चलती दिखती है। सुबह के वक्त आवाजाही कम होने पर इनकी रफ्तार ज्यादा रहती है। इसमें कई बार यह भी कारण सामने आया है कि देरी हो जाने पर चालक तेजी से बालवाहिनियों को चलाते हैं। इससे बच्चों का जीवन संकट में पड़ रहा है। लेकिन इनकी कोई निगरानी नहीं होने से बसें मनमर्जी से चल रही है। जांच ने कोई गाइडलाइन जारी स्कूल शुरू होने पर बस की कोई जांच नहंी हुई है। बस संचालकों की बैठक की कोई बैठक नहंी हुई और न किसी तरह की कोई गाइडलाइन जारी की गई। जबकि यह एक नियमित प्रकिया...

#congress ...अग्निपथ के नाम पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही केंद्र सरकार- जैन

Image
बाड़मेर. भारत की सेना पूरे विश्व में सबसे ताकतवर सेना में आती है। वर्तमान कि मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना लागू की जो केवल युवाओं को 4 साल नौकरी देकर फिर उनको निकाल देगी जो उनके साथ खिलवाड़ है। इस युवा विरोधी योजना को लेकर पूरे देश का युवा विरोध कर रहा है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश के अंदर युवाओं के साथ खड़ी है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता युवाओं के साथ खड़ा है और इस युवा विरोधी अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग कर रहा है। यह बात बाड़मेर विधायक एवं राजस्थान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस की ओर से अग्निपथ योजना के विरोध में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कही। यह भी पढ़ें: टॉपर ने बताए सफलता के गुर, जानिएं कैसे बना अव्वल | उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई और अब जब रोजगार नहीं दे पा रही है। अब बहुत ही संवेदनशील क्षेत्र सेना में संविदा के तौर पर सैनिक को रखा जा रहा है तो कतई जायज नहीं है। इससे हमारी सेना की प्रतिष्ठा को भी धक्का लगता है इसलिए कांग्रेस पार्टी आज पूरे प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में युवाओ...

राजस्थान के टॉपर ने बताए सफलता के गुर, जानिए कैसे बना अव्वल

Image
बाड़मेर.किसी भी सफलता के कोचिंग के बजाय स्वाध्याय महत्वपूर्ण है, यह साबित कर दिखाया बाड़मेर जिले के ग्रामीण परिवेश में पढ़े लिखे शंकरसिंह पोटलिया ने। उन्होंने आरपीएससी की ओर से आयोजित कॉलेज व्याख्याता एसोसिएट प्रोफेसर इतिहास में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़े: अब पैदल नहीं पेंडल चला कर स्कूल पहुंचेगी 5800 छात्राएं | स्वाध्याय ही सफलता का स्वर्णिम रास्ता है। प्रमाणिक पुस्तकों को पढ़ें और बार-बार उसी विषय वस्तु का अध्ययन करें। व्यक्ति कोई भी लक्ष्य लेकर उसके प्रति पूर्ण निष्ठा, लगन और समर्पण से जुड़ जाता है तो अवश्य ही सफल होता है। यह विचार राजकीय पीजी महाविद्यालय के एनसीसी कॉम्प्लेक्स के रूबरू सेशन में राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में इतिहास विषय में प्रथम स्थान पर चयनित शंकर सिंह पोटलिया ने व्यक्त किए । यह भी पढ़े: अब तक कपड़ा आया ना मिली राशि, कब होगी यूनिफॉर्म की सिलाई | उन्होंने कहा कि उनका शुरू से ही यह ध्येय था कि उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर ही बनना है, इसके लिए लगातार उनकी कोशिशें जारी रही। कुछ परीक्षाओं में सफल रहे ...

तड़के 5 बजे बेनीवाल की जनसंपर्क सभा, जोश से भरे युवा रातभर करते रहे इंतजार

Image
केन्द्र की अग्निपथ योजना देश व युवाओं के लिए अच्छी नहीं है। इस योजना से देश की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। केन्द्र सरकार इस पर पुर्नविचार कर इसे निरस्त करें। राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी के अध्यक्ष व सांसद हनुमान बेनीवाल ने बालोतरा में तड़के 5 बजे नया बस स्टेण्ड पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों व युवाओं की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार ने पहले किसानों के हितों के खिलाफ जबरदस्ती कृषि कानून लाया। इस पर देश के किसान नेताओं के साथ उन्होंने खड़े रहकर सरकार के इस बिल का विरोध किया। लंबी लड़ाई लड़ी। मजबूर होकर सरकार को कानून वापस लेना पड़ा। सरकार ने एक बार फिर बड़ी गलती है। सेना के लिए अग्निपथ योजना प्रारंभ करने से देश की सुरक्षा खतरें में पड़ेगी। स्थाई रोजगार को लेकर युवाओं का सपना टूट गया है। उनकी पार्टी इसे सहन नहीं करेगी। युवाओं की वाजिब मांग के लिए वे दिल्ली तक लड़ाई लड़ेगे। 27 जून को जोधपुर में होने वाली युवा हुंकार रैली में अधिकाधिक भाग लेकर अपना विरोध जताएं। आरएलपी जिला अध्यक्ष उम्मेदाराम बेनीवाल, कल्याणपुर ब्लाॅक अध्यक्ष था...

अब तक कपड़ा आया ना मिली राशि, कब होगी यूनिफॉर्म की सिलाई

Image
दिलीप दवे बाड़मेर . प्रदेश के सरकारी विद्यालयों की निशुल्क यूनिफॉर्म दो सत्र से अधरझूल में लटक रही है। सरकार ने 2021 में घोषणा तो कर दी लेकिन स्कूलों तक कपड़ा पहुंचा ना ही सिलाई का बजट। ऐसे में बच्चे बिना यूनिफॉर्म के स्कूल आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान सरकार ने यूनिफॉर्म का कलर जरूर बदला है। छह सौ रुपए में दो ड्रेस देनी है, जिसमें से 425 रुपए कपड़े के और 175 रुपए सिलाई के हैं। कपड़े की आपूर्ति को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद विद्यालयों में कपड़ा आएगा और सिलाई की राशि विद्यालय प्रबंधन समिति एसएमसी के खातों में जमा होगी। मुयमंत्री ने वर्ष 2021 के बजट भाषण में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। प्रदेश के 64 हजार 479 सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के 70,77, 465 बच्चे, जिसमें 34, 81,646 छात्र, व 35, 95,819 छात्राओं को सिली हुई यूनिफॉर्म निशुल्क देने का निर्णय किया। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की लेकिन छह सौ रुपए में दो ड्रेस देने से राशि कम होने पर विभिन्न फर्म ने मना कर दिया। इसके बाद निर्णय किया गया कि फर्म दो ड्रेस ...

अब पैदल नहीं पेंडल चला कर स्कूल पहुंचेगी 5800 छात्राएं

Image
बाड़मेर. प्रदेश की 5800 बालिकाएं अब पढ़ने के लिए पैदल नहीं साइकिल पर स्कूल जा पाएंगी। राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत छठीं से आठवीं तक अध्ययनरत आर्थिक पिछडा वर्ग इडब्ल्यूएस की छात्राओं को लाभ मिलेगा। एक लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवार की बालिकाएं लाभान्वित होंगी जिसको लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा की क्रियान्विति के तहत प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छठीं से आठवीं कक्षाएं की ऐसी छात्राएं जो आर्थिक दृष्टि से पिछड़ेवर्ग की श्रेणी में आती है, को निशुल्क साइकिल दी जाएगी। इसको लेकर ऑनलाइन आवेदन होंगे।योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा निदेशक माध्यमिक शिक्षा को दिया गया है। प्रदेश में छठीं व सातवीं कक्षा की इडब्ल्यूएस श्रेणी की 1933-1933 छात्राएं जबकि आठवीं में 1934 बालिकाएं योजना से लाभान्वित होंगी। प्रदेश में 5800 बालिकाओं को साइकिलें मिलेंगी। यह भी पढ़ें: पाक युद्ध की जीत का जाबांज देगा पुलिस जवानों को प्रेरणा |   यह रहेगी पात्रता - निशुल्क साइकिल को लेकर पात्रता रखने वाली बालिकाओं के परिवार की सालाना आय एक लाख से कम ह...

सरकारी विद्यालयों में निशुल्क यूनिफॉर्म योजना अधरझूल में, एक साल बाद यूनिफॉर्म तो नहीं मिली, कलर बदल गया

Image
दिलीप दवे /बाड़मेर। राजस्थान के सरकारी विद्यालयों की निशुल्क यूनिफॉर्म दो सत्र से अधरझूल में लटक रही है। सरकार ने 2021 में घोषणा तो कर दी लेकिन स्कूलों तक कपड़ा पहुंचा ना ही सिलाई का बजट। ऐसे में बच्चे बिना यूनिफाॅर्म के स्कूल आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान सरकार ने यूनिफाॅर्म का कलर जरूर बदला है। छह सौ रुपए में दो ड्रेस देनी है, जिसमें से 425 रुपए कपड़े के और 175 रुपए सिलाई के हैं। कपड़े की आपूर्ति को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद विद्यालयों में कपड़ा आएगा और सिलाई की राशि विद्यालय प्रबंधन समिति एसएमसी के खातों में जमा होगी। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021 के बजट भाषण में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। प्रदेश के 64 हजार 479 सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के 70,77, 465 बच्चे, जिसमें 34, 81,646 छात्र, व 35, 95,819 छात्राओं को सिली हुई यूनिफॉर्म निशुल्क देने का निर्णय किया। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की लेकिन छह सौ रुपए में दो ड्रेस देने से राशि कम होने पर विभिन्न फर्म ने मना कर दिया। इसके बाद निर्णय किया गया कि फर्म दो ड्र...

लीला के दोनों हाथ नहीं, मुख्य न्यायाधीश को पांवों से लिखा था पत्र, चलकर घर आए जज

Image
चौथी कक्षा में पढ़ने के दौरान लीला के दोनों हाथ काटने पड़े, लेकिन जांबाज बेटी ने हार नहीं मानी। वह पांवों से लिखना सीख गई और बारहवीं कक्षा में आ गई। हादसे में जब उसके हाथ कटे थे, तब उसे छह लाख रुपए की सहायता राशि मिली थी। यह राशि उसने नवजीवन क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटी बाड़मेर में जमा करवाई, लेकिन सोसाइटी डूबने के साथ ही लीला की सहायता राशि भी डूब गई। लीला ने मुख्य न्यायाधीश राजस्थान हाईकोर्ट को 24 मई को अपने से पांवों से पत्र लिखा और पूरी दास्तां बयां की। दर्द की दास्तां भरा यह पत्र राजस्थान पत्रिका ने 26 मई के अंक में पांवों से लिखा पत्र....मजमून पढ़ कर पत्थर भी रो पड़े शीर्षक से समाचार के रूप में प्रकाशित किया। इस पत्र की सुनवाई के लिए गुरुवार को अपर जिला व सेशन न्यायाधीश लीला के घर पहुंचे और उसे आश्वस्त किया कि उसके रुपए उसे वापस दिलवाए जाएंगे। न्यायाधीश पहुंचे लीला के घर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला व सेशन न्यायाधीश विकाससिंह चौधरी गुरुवार दोपहर बाद हापों की ढाणी निवासी लीला के घर पहुंचे। उन्होंने लीला से मुलाकात कर उसकी पूरी दास्तान सुनी। इस दौरान लीला के माता-पित...

आतंरिक कमजोरियों के कारण कार्य एवं निर्णय होते हैं प्रभावित, सकारात्मक सोच को प्राथमिकता देने की जरूरत

Image
दिनचर्या में सकारात्मक सोच को प्राथमिकता देने की जरूरत है। इससे प्रशासनिक अधिकारियों की कार्य क्षमता में इजाफा होने के साथ बेहतर परिणाम मिलेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं प्रशासक सेवा प्रभाग तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीयविश्व विद्यालय महावीर नगर बाड़मेर की ओर से जिला परिषद सभागार में आयोजित कार्यशाला में सेवानिवृत आईएएस सीताराम मीणा ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में दबाव महसूस होता है। वहीं कई बार निर्णय को लेकर असमजंस की स्थिति होती है। सकारात्मक सोच के माध्यम से स्वयं निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि आतंरिक कमजोरियों के कारण कार्य एवं निर्णय प्रभावित होते हैं। सकारात्मक सोच तन और मन दोनों को स्वस्थ्य रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह सोच न केवल जीवन को संतुलित रखने में मदद करती है, बल्कि रोजमर्रा के अनुभव को सुखद बना देती है। उन्होंने उपस्थित संभागियों से जीवन में आध्यात्म से जुडऩे की जरूरत जताई। संतोषजनक जवाब दें जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि बेहतरीन परिणाम के लिए जीवन में सकार...

जिंदगी बचा कैसे कमा सकते हैं पुण्य और पैसा, पढ़ें पूरा समाचार

Image
बाड़मेर. मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना राजस्थान राज्य सरकार की एक नई व जीवनदायिनी पहल है। योजना मुख्य रूप से उन लोगों के लिए बनाई गई है जो किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सहायता करते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अ धिकारी डॉ. बी एल विश्नोई ने बताया कि सरकार की ओर से अब सड़क हादसे में घायल लोगों की सहायता करने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने के साथ पांच हजार रुपए की राशि भी प्रदान की जाएगी । ऐसे में आमजन से अपील है कि सड़क दुर्घटना में घायल की बिना किसी डर के तत्काल मदद करें जिससे कि किसी का जीवन बचाया जा सके। बिश्नोई ने बताया कि हॉस्पीटल में उसके साथ अच्छा व्यवहार किया जाएगा एवं उसके चाहने पर उसे हॉस्पीटल से तत्काल जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्सर आम लोग कानूनी कार्रवाई के डर से सहायता करने से कतराते हैं। जिस कारण दुर्घटना में घायल सड़क पर जिंदगी और मौत से जूझता है, लेकिन सहायता नहीं मिल पाती जबकि शुरुआती समय उसके लिए बेहद खास होता है। यदि दुर्घटना होते ही घायल को मदद मिल जाए तो उसकी जिंदगी बचाई जा सकती है। यही वजह है कि अब राजस्थान सरकार ने अनूठी पहल करते हुए सडक़ ...

गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते- साध्वी श्रेयनंदिता

Image
बाड़मेर.खरतरगच्छ आचार्य मणिप्रभसूरीश्वर के 50वें दीक्षा वर्ष प्रवेश पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन सोमवार को जिनकांतिसागरसूरी आराधना भवन में प्रवचन व सामूहिक सामयिक का कार्यक्रम हुआ। अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद के उपाध्यक्ष नरेश लूणिया व सचिव केवलचन्द छाजेड़ ने बताया कि मणिप्रभसूरीश्वर, माता रत्नमालाश्री, बहन डॉ. विद्युतप्रभाश्री के 50वें दीक्षा वर्ष के प्रवेश के उपलक्ष में साध्वी अमितगुणा व साध्वी नीतिप्रज्ञा के सानिध्य में सामूहिक गुरुवन्दन के साथ धर्मसभा का आयोजन हुआ। सोनू वडेरा, डॉ. रणजीतमल जैन, ज्ञान वाटिका के बच्चों, रमेश मालू कानासर, शिल्पा श्रीश्रीमाल, मेवाराम मालू मालाणी आदि वक्ताओं ने आचार्य के संयम जीवन पर प्रकाश डाला । साध्वी अमितगुणा ने कहा कि आचार्य मणिप्रभ सूरीश्वर सरलता के धनी है। साध्वी नितिप्रज्ञा ने कहा कि मेरा संयम जीवन की प्रेरणा बहन डॉ विद्युतप्रभा है। साध्वी श्रेयनंदिता ने कहा कि गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर व असभ्य से सभ्य की ओर ले जाते हैं। संचालन केएमपी की कोषाध्यक्षा सोनू वडेरा ने किया। रमेश मालू कानासर ने कहा कि आचार्य ने 12 वर्ष की अल्प आयु ...

नागाणा मंदिर में 5 साल पहले हुई 20 लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

Image
नागाणा के नागणेच्या माता मंदिर में पांच साल पुराने 20 लाख रुपए चोरी के मामले में पुलिस ने अंतराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ते हुए प्रकरण का पर्दाफाश किया है। बाड़मेर सहित दो अन्य जिलों की पुलिस ने गिरोह के दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 फरवरी 2017 को मंडली थाने में मां नागणेच्या माता ट्रस्ट नागाणा के वरिष्ठ प्रबंधक भीखसिंह ने रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें घटनाक्रम का जिक्र करते हुए बताया कि 19 फरवरी की सुबह मंदिर के पुजारी ने दरवाजा खोला तो दानपात्र का ताला टूटा मिला। सिजमें करीब 20 लाख रुपए थे, जो चोरी हो गए। चोर मंदिर परिसर के पीछे के झरोखे से घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। अनट्रेस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक बाड़मेर ने मामले के वर्ष 2017 से अनट्रेस रहने को गंभीरता से लेते हुए वारदात को खोलने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर मंडली थानाधिकारी कमलेश गहलोत व टीम के लगातार प्रयासों के बाद प्रकरण में सिरोही जिले के नकबजनों के हाथ होने का सुराग लगा। पुलिस टीम को मिले सुराग के चलते मंडली थाने की विशेष टीम को सिरोही भेजा गया। टीम ने सिरोही पुल...

पिता ने दो पुत्रियों के साथ की सामूहिक आत्महत्या, सामने आई ये वजह

Image
सिणधरी (बाड़मेर)। उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के सणपा गांव में शुक्रवार को एक पिता ने अपनी दो पुत्रियों के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शवों को फंदे से उतारकर अस्पताल मोर्चरी में ले जाकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। पुलिस की जानकारी के अनुसार सणपा गांव निवासी एक बुजुर्ग ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी दो पुत्रियों के साथ घर से कुछ ही दूरी पर एक ही पेड़ पर फंदा लगाकर तीनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार शंकराराम पुत्र रामाराम भील [55] निवासी सणपा मांनजी अपनी पुत्री सुआ पत्नी फूसाराम भील [30] निवासी सड़ेसा धूड़ी पुत्री शंकराराम [15] ने घर से 500 मीटर दूरी पर एक ही पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता पुत्र में हुआ विवाद जानकारी के अनुसार सणपा निवासी शंकराराम भील की एक बेटी का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व सडेसा गांव निवासी फुसाराम भील के साथ हुआ था लेकिन पिछले कुछ समय से सुआ अपने पिता के घर रहती थी। जिसके बाद वह प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। पता चलने पर सुआ के परिजनों ने पुलिस के सहयोग से उसे वापस लाया गया। इस बात को लेकर सामाजिक स्तर पर स...

पाक युद्ध की जीत का जाबांज देगा पुलिस जवानों को प्रेरणा

Image
बाड़मेर. टीम थार के वीर ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में पराक्रम दिखाने वाले देवीसिंह सोढा की शौर्य गाथा को पुलिस विभाग की लाइब्रेरी और संग्रहालय में रखने के लिए तस्वीरनुमा शौर्य गाथा जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह जैतावत को भेंट की। थार के वीर संस्थान के संयोजक रघुवीरसिंह तामलोर ने बताया कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में सीमांत गडरारोड निवासी देवी सिंह सोढा राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर थे ,उन्होंने अपने शौर्य, पराक्रम और कूटनीति से भारतीय सेना को पाकिस्तान तक का रास्ता बताने में सहयोग किया था। साथ ही जरूरत पड़ने पर आमजन की सहायता से भारतीय सेना और सुरक्षा बलों की भी मदद की थी। सोढा के शौर्य और पराक्रम से प्रभावित होकर भारत सरकार ने उनको 1971 में संग्राम मेडल से नवाजा था ।   यह भी पढ़ें: रक्तदाता रक्तदान करने के साथ अन्य को भी करें प्रेरित |   दीपक भार्गव ने कहा कि सोढा के स्वर्णिम योगदान को राजस्थान पुलिस हमेशा याद रखेगी। संग्रहालय में उनकी शौर्य और गाथा से नई पीढ़ी के नौजवान प्रेरित होंगे। सोढा के शौर्य और पराक्रम पर राजस्थान पुलिस को गर...

बाड़मेर शहर से चुराई थी 7 बाइक, अस्पताल से पार किए थे 10 मोबाइल

Image
बाड़मेर कोतवाली पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उससे सात बाइक व 10 मोबाइल बरामद किए है। आरोपी से पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों के खुलाने की संभावना है। शहर कोतवाल उगमराज सोनी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में गठित स्पेशल टीम ने आरोपी राणाराम पुत्र भारताराम जोगी निवासी जोगियों की दड़ी पुलिस थाना सदर हाल भाचभर को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज में दिखा था आरोपी प्रार्थी मुकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश जटिया निवासी शिवनगर बाड़मेर ने 9 जून को एक मॉल के बाहर बाइक को पार्क किया था। यहां से चोर मोटरसाइकिल उठाकर ले गए। कोतवाली ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल सूरजसिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई। टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले और आरोपी की तलाश में जुट गई और दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कबूल की वारदातें पुलिस पूछताछ में आरोपी ने प्रकरण मे मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुए शहर में अन्य 6 और बाइक व अस्पताल परिसर से रात्रि में परिजनों के चार्ज में लगे कुल 10 मोबाइल चु...

railway...कब खत्म होगा सीनियर सिटीजन का इंतजार, रेल किराए में छूट पर 2 साल से 'ताला'

Image
बाड़मेर. रेलवे की ओर से साल 2020 में कोविड महामारी फैलने से ठीक पहले मार्च के अंतिम सप्ताह में वरिष्ठजनों सहित कई श्रेणियों में किराए में मिलने वाली छूट पर रोक लगाई थी, जो अब तक बहाल नहीं हुई है। इससे वरिष्ठजनों के यात्रा कार्यक्रम बाधित हो रहे है। खासकर धार्मिक स्थलों की यात्रा को लेकर वरिष्ठजनों में रेलवे को लेकर निराशा है। किराए में फिर से रियायत को लेकर वरिष्ठ यात्री उम्मीद लगाए बैठे हैं। रेल में यात्रा करने वाले करीब 30-35 फीसदी वरिष्ठ यात्री है। जिन्हें रेलवे की ओर से किराए में 50 फीसदी की छूट दी जाती रही है। यह सभी श्रेणी में मिलती रही है। कोविड के चलते स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो संक्रमण नहीं फैले इसके लिए एसी में मिलने वाली चद्दर, कंबल और तकिया की सुविधा बंद करते हुए कोच में लगने वाले पर्दे भी हटा दिए। लेकिन ये सुविधाएं हाल ही में रेलवे ने फिर से बहाल कर दी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। वरिष्ठ यात्रियों का इंतजार कब होगा खत्म कई तरह की सुविधाएं बहाल करने से वरिष्ठ यात्रियों की उम्मीद बढ़ी है कि रेलवे उनको मिलने वाली छूट भी जल्दी बहाल करेगा। इस बीच यह भी उल...

रक्तदाता रक्तदान करने के साथ अन्य को भी करें प्रेरित

Image
बाड़मेर. खेम सिद्ध डोनर्स सोसायटी बाड़मेर के तत्वावधान में मंगलवार को जिला अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सोसायटी के अध्यक्ष हरीश गोदारा ने बताया कि अजीम प्रेमजी सेवा संस्थान व जिला अस्पताल के कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमएचओ डॉ हरदान राम चौधरी ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यशपाल डूऊकिया अध्यापक को 36वी बार रक्तदान करने पर विशेष सम्मान दिया गया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ मोतीलाल खत्री ने कहा कि आप रक्तदान कर रहे हैं,यह बड़ी बात है। अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करें। फिफ्टी विलेजर्स संस्थान के निदेशक डॉ भरत सारण ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं होती, नया खून बनता है। इससे शरीर को लाभ पहुंचता है। अजीम प्रेमजी संस्थान के अध्यक्ष रमेश शर्मा, डॉ श्वेता, किशन सिंह राजपुरोहित, अध्यापक महेश भूणिया उपस्थित रहे। राजकीय चिकित्सालय में विश्व रक्तदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर आपातकाल में जीवनदान का संदेश दिया। साथ...

बंगाल का झोलाछाप चार अन्य गिरफ्तार, चिकित्सा टीम पर किया था हमला

Image
धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के लोहारवा गांव में बीते शुक्रवार एक अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई करने गए डिप्टी सीएमएचओ व औषधि नियंत्रण अधिकारी के साथ बदसलूकी, मारपीट व राजकार्य में बाधा डालने के मामले में मंगलवार को झोलाछाप चिकित्सक समेत चार जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि अवैध क्लीनिक संचालक झोलाछाप चिकित्सक पर कार्रवाई करने गए डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पीसी दीपन, औषधि नियंत्रण अधिकारी शांतिलाल परिहार, राजेश कटारा व चालक राणमल सोनी के साथ बदसलूकी, मारपीट व राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में आरोपी पश्चिम बंगाल के नदीया जिले के धारतला पुलिस थाना क्षेत्र के पश्चिम पाडा निवासी झोलाछाप चिकित्सक रतन विश्वास पुत्र हीरामन विश्वास हाल लोहारवा, मगाराम पुत्र नारणाराम सोनी, मांगीलाल पुत्र वीरमाराम जटिया व अशोक पुत्र मिश्राराम दर्जी निवासी लोहारवा को गिरफ्तार किया। जान बचाकर भागे थे टीम सदस्य शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के दौरान बाड़मेर से चिकित्सा विभाग की टीम धोरीमन्ना क्षेत्र में सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करने गई थी। लोहरवा में एक अवैध क्लिनिक की ...

बाड़मेर जिले का 87.62 रहा दसवीं का परिणाम

Image
जिले का दसवीं का परीक्षा परिणाम 87.62 प्रतिशत रहा है, जो प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। इस बार छात्रों ने छात्राओं से अधिक परिणाम दिया है। जिले की मयूर नोबल्स एकेडमी विद्यालय की छात्रा सोनू ने 98.33 प्रतिशत अंक हासिल किए है। बाड़मेर . परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद टॉप प्रतिशतांक लाने वाले विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है। प्रशासनिक सेवा व चिकित्सक बनने की तमन्ना रखने वाले विद्यार्थियों ने आगे भी इसी मेहनत से पढऩे और ललक को कभी खत्म नहीं करने की बात कहते हुए प्रेरित किया है। दसवीं परीक्षा में परीक्षा पर बैठे छात्र-23293 छात्राएं-18304 कुल-41597 ------------ छात्र उत्तीर्र्ण प्रथम श्रेणी- 7821 द्वितीय श्रेणी- 8920 तृतीय श्रेणी-3753 योग- 20494 प्रतिशत- 87.98 --------- छात्राएं उत्तीर्ण प्रथम श्रेणी- 5825 द्वितीय श्रेणी- 7441 तृतीय श्रेणी- 2771 योग- 16037 प्रतिशत-87.61 ------------- कुल उत्तीर्ण- 36531 प्रथम श्रेणी- 13646 द्वितीय श्रेणी- 16361 तृतीय श्रेणी -6524 प्रतिशत-87.62 प्रतिभाराज ने 98.33 प्रतिशत अंक दसवीं बोर्ड में राजकीय उच्च माध्यम...

कांस्टेबल मां ने बेटी को कैसे पढ़ाया कि कर गई टॉप?

Image
दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 98.33 अंक हासिल करने वाली सोनू को पहले से विश्वास था कि अंक तो इतने ही आएंगे। मां का प्रोत्साहन, स्कूल का अध्ययन और खुद की मेहनत तीनों इसके हकदार है। सोनू कहती है कि हिन्दी में सौ में से सौ आए,इसकी खुशी है। दोनों मां-बेटी बोली-अब तो जीवन का लक्ष्य आइएएस है। बाड़मेर पत्रिका. सोनू के विद्यालय मयूर नोबल्स एकेडमी के प्रबंधक रेवंतसिंह चौहान कहते है कि विद्यालय परिवार ने पूरी मेहनत की। नियमित अध्ययन और प्रोत्साहन का नतीजा है। सोनू के पिता हरजीराम चौधरी आदर्श चवा में दुकान चलाते है। अंग्रेजी माध्यम होने से हिन्दी विषय पर विशेष ध्यान दिया परिणाम स्वरूप 100/100 अंक प्राप्त किए। सफलता का राज - प्रतिदिन 6 से 8 घंटे नियमित अध्ययन किया - सभी विषयों को समान महत्व चाहत आइएएस की भारतीय प्रषासनिक सेवा मे जाना चाहती हूं। सफलता का श्रेय मयूर नोबल्स एकेडमी के कक्षा दशम् प्रभारी ईश्वरनाथ गोस्वामी व सभी विषयाध्यापकों को दिया। विद्यार्थियों के लिए पढि़ए और पढ़ते रहिए। सफलता उसी को मिलती है जो उसको हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करता है। पढ़ाई के ये दिन आने वाली पूरी जिंद...

बाड़मेर में दसवीं में टॉप रही बेटियां क्या बनना चाहती है?

Image
दसवीं बोर्ड में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनड़ी की छात्रा प्रतिभाराज ने 98.33 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने नाम के अनुरूप गुण को गौरवान्वित किया। परिणाम आया तो कोटा में नीट की तैयारी कर रही प्रतिभा ने कहा कि सफलता का मूलमंत्र पढ़ाई है । बाड़मेर पढ़ाई कितनी करनी है यह सवाल ही नहीं है। पढाई ही करनी है। लगातार और नियमित। चिकित्सक बनने का सपना देखने वाली प्रतिभा अपनी प्रेरणा पिता मंगलाराम को मानती है । व्याख्याता पिता को अपनी बेटी की उपलब्धि पर नाज है। वे कहते है कि बेटियों का आज है, यह प्रतिभा ने साबित किया। साधारण परिवार की प्रतिभा की असाधारण प्रतिभा को पहचानकर ही परिजनों ने उसकी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। सफलता का राज - नियमित और कड़ी मेहनत से पढ़ाई - प्रोत्साहन और मार्गदर्शन पिता ने दिया चाहत नीट की तैयारी के लिए कोटा में है, वह डॉक्टर बनना चाहती है। कहती है कि पूरा परिवार ही यह सपना देखता है कि कामयाब होना है। विद्यार्थियों के लिए पढऩे की उम्र में पढ़ाई पर ध्यान दें। जितना हो सके सवाल करें और उनके जवाब लें। खुद पर यकीन करने के साथ मार्गदर्शन के लिए अपने परिवार के सदस्यों क...

सर्वागीण विकास के लिए संस्कारी गुणों का होना आवश्यक

Image
बाड़मेर. जांगिड़ जागृति मंच संस्थान की ओर से आयोजित आठ दिवसीय संस्कार निर्माण शिविर का शुभारंभ रविवार को स्थानीय राय कॉलोनी स्थित श्री विश्वकर्मा भवन प्रांगण में जांगिड़ पंचायत के अध्यक्ष देवाराम ब्रह्मक्षत्रिय के मुख्य आतिथ्य, जांगिड़ जागृति मंच के अध्यक्ष लव जांगिड़ धीर की अध्यक्षता एवं जांगिड़ पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनलाल धीर, मंत्री राजेन्द्र बरड़वा व अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के पूर्व बाड़मेर जिलाध्यक्ष बांकाराम जांगिड़ के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किय। मुख्य अतिथि देवाराम ब्रह्मक्षत्रिय ने जांगिड़ जागृति मंच की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर वर्तमान समय मे आवश्यक है । इस शिविर के माध्यम से हमारे बच्चे कई संस्कारी गुणों को आत्मसात करते हुए अपने भविष्य को संवार सकेंगे। सर्वागीण विकास के लिए संस्कारी गुणों का होना आवश्यक है। यही हमारी पहचान है। अध्यक्ष लव जांगिड़ धीर ने कहा कि इस शिविर में विभिन्न सत्रों में जीवन उपयोगी कार्यक्रम आयोजित होंगे जो बच्चों का ज्ञानवर्धन कर सकेंगे। उन्होंने क...

barmer news...ताजी हवा को तरस रहे हैं पचपदरा के लोग, क्यूं पढि़ए पूरा समाचार

Image
barmer news...पचपदरा बाड़मेर. रिफाइनरी के साथ बड़ी संख्या में आए बाहरी लोगों ने पचपदरा में मांस की दुकानों की संख्या बढ़ा दी है। खुले में बेच रहे मांस को लेकर लोगों केा घिन्न आने लगी है। इसकी शिकायत जिला कलक्टर, विधायक और जनसुनवाई में करने के बाजवूद कार्रवाई नहीं हो रही है।   यह भी पढ़े़ं: किसने कहा कि सेना में पदों का रिक्त होना देश की सुरक्षा पर खतरा, पढि़ए पूरा समाचार | पचपदरा, मंडापुरा सहित क्षेत्र में बाहरी लोगों का बड़ी संख्या में निवास हो गया है जिससे मांसाहार खाने वालों की संख्या बढ़ी है। क्षेत्र में जगह-जगह खुलेआम चल रही मांस की दुकानों से लोग परेशान हो चुके हैं और जिसको लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर भी दुकानों को हटाने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।   यह भी पढ़े़ं: दिया आश्वासन तब चालीस घंटे बाद उठाया युवक का शव |   यहां हैं दुकानें जोधपुर रोड बस स्टैंड के सामने,बालिका स्कूल के सामने,होटल मुख्य चौराहा, काला भाटा जोगी बस्ती रहवासी इलाके सहित नगर में जगह-जगह खुली मांस की दुकानों से जनता परेशान है।   यह भी पढ़े़ं: कार व रोड़वेज बस मे...

युवक को लोहे के सरियों, लाठी-डंडों से पीटा, हाथ-पैर तोड़ कर फेंका

Image
सिणधरी उपखंड क्षेत्र के निंबलकोट ग्राम पंचायत की जाणीयों की ढाणी में अपने खेत में कृषि कार्य करें एक युवक को उठाकर ले गए और बंधक बनाकर धारदार हथियार कुल्हाड़ी व लोहे के सरियों लाठी-डंडों से पीट-पीटकर दोनों हाथ पैर तोड़ दिए। इसके बाद उसे सूनसान जगह ले जाकर फेंक दिया। प्रकरण में समाने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले 2 माह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि निंबलकोट निवासी कानू देवी पत्नी पन्नाराम निवासी जाणियों की ढाणी ने रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका पति खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान नारणाराम पुत्र खुमाराम व दमाराम पुत्र रूपाराम व तीन अन्य व्यक्ति खेत में घुसे और पति को जबरन उठाकर ले गए फिर आरोपियों ने हाथ पांव बांधकर बुरी तरह से धारदार हथियारों सरिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर दोनों हाथ पांव तोड़ दिए। उसके चिल्लाने पर पति को छोड़कर भाग गए। ससुर पर मारपीट करवाने के आरोप पीडि़ता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शनिवार शाम को उसके ससुर भैराराम के घर पर पति के साथ मारपीट करने की योजना बनाई थी। उस दौरान हम दोनों पति पत्नी ने उनके घर से पूर...

बाड़मेर-जैसलमेर की ओरण बनेगी हैरिटेज साइट, 04 ओरण की प्रक्रिया शुरू

Image
बाड़मेर पत्रिका. सदियों से संरक्षित रही बाड़मेर-जैसलमेर की चार ओरण गोचर को बायो डायवर्सिटी हैरिटेज साइट बनने की उम्मीद जगी है। बाड़मेर की उनरोड़ और मुंगेरिया और जैसलमेर की रामदेवरा और सांवता ओरण को इसमें शामिल किया जा सकता है। बाड़मेर की ढोक को फिलहाल इसमें शामिल नहीं किया गया है। राज्य जैव विविधता बोर्ड की ओर से जोधपुर संभाग में सात ओरण को बायोडायवर्सिटी हैरिटेज साइट के लिए चयनित किया गया। इसमें बाड़मेर की उनरोड़ व मुंगेरिया एवं जैसलमेर की रामदेवरा व सांवता के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। तीन का मामला अटका बाड़मेर की ढोक(चौहटन) में जमीन का मालिकाना हक का मामला हाईकोर्ट में होने, ओसियां की जाखण की स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट नहीं है और पोकरण की ऐता की ओरण सेना की फील्ड फायरिंग रैंज में होने से इनकी प्रक्रिया रोक दी गई है। क्या है जैव विविधता अधिनियम जैव विविधता विरासत स्थल भारत में जैव विविधता महत्व के अधिसूचित क्षेत्र हैं। भारत के राज्यों की सरकारें 2002 के जैव विविधता अधिनियम की धारा 37 के तहत स्थानीय शासी निकायों के परामर्श से जैव विविधता विरासत स्थलों को अधिसूचित कर सकत...

एक शहर जहां हिंदुओं के उत्सव पर फूल बरसाते हैं मुसलमान

Image
बाड़मेर. देश को कहीं हिंदू और मुस्लिम समाज के बीच भाई्रचारा, गंगा-जमूना तहजीब देखनी हो तो राजस्थान के बाड़मेर का उदाहरण है। यहां हिंदुओं के हर त्योहार पर मुस्लिम समाज पुष्पा वर्षा कर स्वागत करता है तो मुसलमानों को ईद की मुबारक देने हिंदुओं का हुजूम उमड़ता है। थारनगरी के नाम से बाड़मेर पाकिस्तान की सीमा से लगता जिला है और बाड़मेर जिला मुख्यालय है, जहां आपसी प्रेम, भाईचारा अपने आप में बेमिसाल है। यह भी पढ़े: पानी की बचत ही नहीं किसानों को फायदा भी देगी सूक्ष्म सिंचाई, कैसे पढ़े पूरा समाचार | महेश जयंती शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत बाड़मेर. महेश जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा का मुस्लिम समाज, बाड़मेर ने स्थानीय अहिंसा सर्किल रेलवे स्टेशन रोड पर स्वागत कर पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम का आयोजन मोमीन ब्रदर्स मंच की ओर से किया गया। मोमीन ब्रदर्स मंच के संयोजक अबरार मोहम्मद, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के नायब सचिव मोहम्मद हारून कोटवाल, हज सेवक बच्चू खान कुम्हार, मोहम्मद रफीक, शौकत शेख, शाहिद कुरेशी, अवेश कुरेशी, मोहम्मद तारिक, शकूर खान, आरिफ मोहम्मद, यासिर मोहम्मद आदि ने श...

महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा, झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र

Image
बाड़मेर. महेश नवमी को लेकर गुरुवार को ढाट माहेश्वरी समाज पंचायत कल्याण संस्थान भवन सं 1 से शोभा यात्रा भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ निकाली गई। ढाट माहेश्वरी समाज पंचायत कल्याण के सचिव सवाई माहेश्वरी एडवोकेट ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे कार्यक्रम के आरंभ में भगवान शिव की आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा रवाना हुई जिसका शहर के विभिन्न मार्गो पर स्वागत किया गया। शोभा का मुख्य आकर्षण भगवान महेश की झांकियां रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन- महेश नवमी के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ढाट माहेश्वरी क्रिकेट कप में जूनियर वर्ग में राजेश व सीनियर वर्ग में मोहित कि टीम विजय रही। बैडमिंटन में जूनियर वर्ग में नमन, सीनियर वर्ग में नोमेश व बालिका वर्ग में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज जूनियर वर्ग में यश व सीनियर वर्ग में हार्दिक, बालिका वर्ग में रिया ने प्रथम रहे। कैरम जूनियर वर्ग में अंगद, सीनियर वर्ग में दीपक, बालिका वर्ग में चांदनी अव्वल रहे। चाइनीज चकर प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में वेदांत, सीनियर वर्ग में अभिषेक, बालिका वर्ग में हीना , सामान्य ज्ञा...

बड़ी परीक्षाएं मांगती बड़ा त्याग, नवचयनित आइएएस ने बताए सफलता के गुर

Image
बाड़मेर. स्वयं की जागरूकता, सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत ही सफलता के सूत्र है। जो व्यक्ति मन में ठान लेता है, वह अवश्य ही लक्ष्य को पा लेता है । यह विचार हाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में चयनित कुमार सानू में उजास और कलाम एकेडमी की ओर से आयोजित सिविल सर्विसेज कॅरियर सेमिनार में व्यक्त किए। कोई भी सफलता या असफलता अंतिम नहीं होती है लगातार अभ्यास और धैर्य से की गई कड़ी मेहनत एक दिन सफल बनाती है । उन्होंने कहा कि बड़ी परीक्षाएं बड़ा त्याग मांगती है। अन्य शौक को छोड़कर विद्यार्थी को पुस्तकों से मित्रता करनी होगी। पुस्तक आपको विचारवान बनाती है और यह परीक्षा सोच और समझ की परीक्षा भी होती है। भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता हुए डा पवन कुमावत ने कहा कि कोई भी सफलता या असफलता अंतिम नहीं होती है लगातार अभ्यास और धैर्य से की गई कड़ी मेहनत एक दिन सफल बनाती है । कलाम एकेडमी के पीयूष ने सिविल सर्विसेज के तौर तरीकों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया । उजास के की चेयरपर्सन आदर्श किशोर ने बाड़मेर की सिविल सर्विसेज की परंपरा करते हुए उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आग...

Blood Bank...एक क्लिक कीजिए, देशभर के समस्त ब्लड बैंक की जानकारी होगी आपके सामने

Image
ई-रक्तकोष पर एक क्लिक से देशभर के किसी भी ब्लड बैंक की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यहां पर ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता, कौनसे ग्रुप का खून कितने यूनिट व कहां पर हो रहा है रक्तदान कैम्प आदि की सूचना सब कुछ ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। यह मरीजों और परिजनों के लिए मददगार साबित हो रही है। यहां पर सभी जानकारी प्रतिदिन अपडेट होती है। खून की जरूरत होती है तो सबसे पहले ब्लड बैंक की ओर भागते हैं। अब आप किसी भी शहर में हो बस अपने मोबाइल से ई-रक्तकोष पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं कि कहां पर कौनसे ग्रुप का खून उपलब्ध है। इस सुविधा से मरीजों की जिदंगी बचाई जा सकती है। देश में कहां लग रहे हैं कैम्प ई-रक्तकोष पर पूरे देशभर में कहां-कहां पर ब्लड कैम्प लगाए जा रहे हैं। इसकी जानकारी भी उपलब्ध है। साथ ही कौनसी संस्था शिविर लगा रही है, समय और स्थान के अलावा कोई रक्तदान करना चाहता है तो वह भी हाथों-हाथ साइट पर ही प्री-रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। यहां पर आप कहीं पर भी हो रक्तदान का नेक कार्य कर सकते हैं। कहां कितना ब्लड है स्टोरेज में किसी भी ब्लड बैंक में सभी ग्रुप का खून कितने यूनिट उपलब्ध ...

अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, अवैध देसी पिस्टल व चार कारतूस बरामद

Image
बाड़मेर. रैकी करने के बाद बड़ी वारदात की फिराक में अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को सदर पुलिस ने शहर के बलदेव नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल व 4 कारतूस भी बरामद किए है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान आरोपी सूचना के आधार पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सदर थानाधिकारी अनिलकुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सूचना पर आंचल सिनेमा के पीछे बलदेव नगर बाड़मेर में दो संदिग्ध व्यक्तियों को दस्तयाब कर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान ईश्वरलाल पुत्र खेमाराम जाट निवासी मोतियाणियों का तला सांजटा से एक देसी पिस्टल मैग्जीन सहित व एक कारतूस तथा विशाल उर्फ कालू पुत्र बाबूलाल सोनी निवासी साधासर पुलिस थाना जसरासर जिला बीकानेर के कब्जे से 3 कारतूस बरामद कर दोनों को गिरफ्तार करते हुए ऑम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। अजमेर पुलिस का वांछित बाड़मेर में काट रहा था फरारी पूछताछ में आरोपी विशाल ने स्वीकार किया कि पूर्व में थाना विजयनगर अजमेर में अवैध डोडा पोस्त परिवहन में वांछित रहा है। साथ ही गत 22 अप्रेल को पुलिस थाना वाडेज जिला अहमदाबाद गुजरात क्षेत्र में 665 ग्राम...

'ventilator' पर ब्लड बैंक, खून की demand

Image
बाड़मेर. दूसरे जिलों को खून उपलब्ध करवाने वाले बाड़मेर के राजकीय अस्पताल के ब्लड बैंक की स्थिति 'वेंटिलेटरÓ पर आने जैसी हो गई है। बैंक का ब्लड स्टोरेज रविवार शाम को 83 यूनिट पर आ गया। करीब 450 यूनिट की क्षमता वाले ब्लड बैंक में 100 यूनिट से कम होना डेंजर जोन में माना जाता है। राजकीय ब्लड बैक में खून की कमी पहली बार नहीं हुई है, इससे पहले भी ऐसी स्थिति पेश आई है। लेकिन यहां की ब्लड डोनेशन से जुुड़ी संस्थाएं और ग्रुप इस कमी को पूरा करते रहे हैं। लेकिन वर्तमान में यहां पर ब्लड की भारी कमी है। इसके चलते मरीजों को भी जरूरत के वक्त उपलब्ध करवाना मुश्किल हो चुका है। कुछ ग्रुप में केवल 2-3 यूनिट तक ही खून बचा है। बढ़ गई खून की खपत राजकीय अस्पताल में पिछले एक महीने से खून की डिमांड बढ़ है। पिछले महीने मइ में 500 से अधिक यूनिट रक्त अस्पताल में मरीजों को चढ़ाया गया। इनमें सर्वाधिक महिलाओं के डिलीवरी केस के मामलों में ब्लड बैंक से रक्त दिया गया। अभी भी प्रतिदिन 15-20 यूनिट रक्त बैंक से रोजाना जारी हो रहा है। अब रिप्लेसमेंट से मिल रहा खून पिछले काफी समय से ब्लड बैंक से बिना रिप्लेसमेंट के...

Arts Result...कला वर्ग में बेटियों ने बाजी मारी, बाड़मेर प्रदेश में 7वें स्थान पर

Image
बाड़मेर. माशिबो की ओर से रविवार को जारी सीनियर सैकंडरी कला वर्ग के परिणाम में बाड़मेर जिला प्रदेश में 7वें स्थान पर रहा। वहीं बाड़मेर की बेटियों ने बाजी मारी है। बेटों से ज्यादा बेटियों का परिणाम श्रेष्ठ रहा है। जिले में कुल 28867 परीक्षार्थियों ने 2022 में सीनियर सैकंडरी कला वर्ग की परीक्षा में बैठे थे। जिसमें से 28001 सफल रहे। इसमें 15462 प्रथम, 10888 द्वितीय व 1651 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है। जिले में छात्रों का परिणाम प्रतिशत 96.70 व छात्राओं का 97.36 तथा कुल परिणाम 97 प्रतिशत रहा। परीक्षा के लिए पंजीकृत लड़के :16209 लड़कियां :13305 कुल :29514 ---- परीक्षा में बैठे लड़के :15726 लड़कियां :13141 कुल :28867 --- लड़कों का परिणाम प्रथम :8174 द्वितीय :6018 तृतीय :1015 कुल :15207 प्रतिशत :96.70 --- लड़कियों का परिणाम प्रथम :7288 द्वितीय :4870 तृतीय :636 कुल :12794 प्रतिशत :97.36 --- संपूर्ण परिणाम प्रथम :15462 द्वितीय :10888 तृतीय :1651 कुल :28001 प्रतिशत : 97.00 ----------------------- सरकारी स्कूल में पढ़कर 97.40 प्रतिशत किए हासिल जिले...

केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधा आमजन तक पहुंचा

Image
बाड़मेर. केन्द्र सरकार के 8 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसके तहत स्थानीय शिव नगर में एससी मोर्चा की ओर से भीम चौपाल का आयोजन किया गया। एससी मोर्चा के जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र फुलवारियां ने बताया कि एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मेघवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधा आमजन तक पहुंचा है। भाजपा सभी छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलती है। यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के सहपाठी का निधन, गहलोत हुए भावुक, जताई संवेदना |   भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात जन सेवा में लगे रहे। मेघवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आमजन के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। निःशक्त दिव्यांगजन भारत सरकार की निदेशक डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण, पक्की छत प्रधानमंत्री आवास योजना, जनजाति बालक-बालिका छात्रवृत्ति योजना लागू कर आमजन को राहत प...

बाड़मेर में एसयूवी और पिकअप में भिड़ंत, दो जनों की मौत और 23 घायल

Image
शिव (बाड़मेर) . राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर आगोरिया सरहद में सोमवार सुबह एसयूवी और पिकअप की भिड़ंत में दो जनों की मौत हो गई तथा 23 घायल हो गए। सात गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार जालोर जिले के तेजा की बेरी निवासी 25 व्यक्ति पिकअप गाड़ी से जैसलमेर जिले के रामगढ़ स्थित दरगाह में जात लगाने जा रहे थे। हाईवे पर पिकअप की स्कॉर्पियो से भिड़ंत हो गई, जिससे पिकअप पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार दाऊद खान(30) व ईशाक खान(65) की मौत हो गई। तेजा की बेरी निवासी उम्मेद खां ने पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके परिवार के सदस्य गांव से रामगढ़ की ओर जा रहे थे। आगोरिया सरहद में पहुंचने पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने गलत दिशा से पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गई। यह भी पढ़ें : गृह क्लेश में मां ने ही किया था मासूम का कत्ल, तीन जगह रचाया विवाह क्षमता से अधिक सवारियां दुर्घटना के दौरान मालवाहक वाहन पिकअप में चालक सहित 25 व्यक्ति सवार थे। जिसमें से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं 23 घायल हो गए। वाहन में दो तीन परिवारों के सभी सदस्य शामिल ...

युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर की sucide , आरोप : wife की प्रताडऩा से तंग आकर दी जान

Image
जिले में आत्महत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है, रविवार सवेरे चौहटन थाना क्षेत्र के बूठ राठौड़ान गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नि सहित ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना व मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है, मृतक की जेब से भी ऐसी ही जानकारी का एक सुसाइट नोट मिलने की बात कही है। पुलिस के अनुसार बूठ राठौड़ान गांव की सरहद में देशलराम (25) पुत्र हीराराम मेघवाल ने अपने घर से एक किलोमीटर दूर रोहिड़े के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर सीएचसी केंद्र की मोर्चरी में रखवाकर पूछताछ शुरू की। दो साल पहले शादी इस सम्बन्ध में मृतक के पिता हीराराम ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपकर बताया कि देशलराम की शादी दो साल पहले आगिनशाह की ढाणी निवासी चंदाराम पुत्र सूमराराम मेघवाल की पुत्री से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद वह गर्भवती हुई लेकिन उसने अपने पीहर पहुंचकर माता पिता व अन्य परिजनों से मिलकर देशलराम की सहमति के बिना गर्भपात करवा दिया। इस सम्बन्ध में हम सभी ओलम्बा देने गए...

22 हजार आंगनबाडिय़ों में नहीं पानी का कनेक्शन, घर से बोतल भरकर लाते है बच्चे

Image
महेन्द्र त्रिवेदी बाड़मेर. प्रदेश की करीब 22 हजार से अधिक आंगनबाडिय़ों को पानी के कनेक्शन का इंतजार है। यहां पर बच्चों के लिए पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए आसपास के लोगों की मदद लेनी पड़ती है। वहीं पीने का पानी बच्चे घर से बोतल भरकर लाते है। खत्म हो जाती है तो आसपास के घरों से पीने के पानी का जुगाड़ आंगनबाडिय़ों को करना पड़ रहा है। आंगनबाडिय़ों में पानी के कनेक्शन किए जा रहे हैं। लेकिन धीमी रफ्तार के कारण मासूमों को पानी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसके चलते पीने का पानी तो बच्चे घरों से बोतल भरकर ले आते है। लेकिन अन्य जरूरतों के लिए पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो जाता है, खासकर गर्मी में जब पानी की किल्लत होती है तो यह समस्या और बढ़ जाती है। कनेक्शन नहीं, आसपास से जुगाड़ शहरी क्षेत्र की आंगनबाडिय़ों में तो पानी का कनेक्शन मिल जाता है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाडिय़ों को पानी के लिए तरसना पड़ता है। यह मासूमों पर भारी पड़ता है। वहीं आंगनबाड़ी का संचालन करने वालों को पानी के लिए आसपास से मदद लेनी पड़ती है। हालांकि इसके लिए कई लोग कैम्पर आदि की व्यवस्था कर देते हैं। ...

पैरों में डिवाइस और कैमरे लगा साइबेरियन पक्षी मिलने से सनसनी, पुलिस ने कहा जासूसी जैसा कुछ नहीं

Image
सीमावर्ती गौहड़ का तला के आगिनशाह का तला गांव की सरहद में शुक्रवार सवेरे एक पक्षी के पैरों में डिवाइस और कैमरे जैसे संदिग्ध यंत्र लगा हुआ एक पक्षी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यंत्र लगा हुआ पक्षी दिखाने पर ग्रामीणों ने उसका पीछा किया, थोड़ी दूरी पर वह खेतों की झाड़ियों में फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा तत्काल संदिग्ध दिखने पर बीजराड़ पुलिस को इत्तला दी। सूचना मिलने पर बीजराड़ पुलिस एवं सरूपे का तला चौकी से बीएएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे, उन्होंने पक्षी एवं उस पर लगे यंत्रों की गहनता से जांच शुरू की तथा पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची। यह पक्षी सफेद रंग के बड़े पंख, लंबी टांगों एवं लंबी चोंच व गर्दन वाला यह पक्षी साइबेरियन सारस जैसा है।रिसर्च के लिए ट्रायल एक रिसर्च संस्थान का मेल आईडी लिखा मिला इस सम्बन्ध में पुलिस उप अधीक्षक धर्मेन्द्र डूकिया ने बताया कि आगिन का तला सरहद में साइबेरियन पक्षी जैसा एक पक्षी मिला है जिस पर डिवाइस लगा हुआ था, डिवाइस पर मुम्बई के एक रिसर्च संस्थान का मेल आईडी लिखा मिला है। मेल आईडी एवं संपर्क नंबर पर बात करके जानकारी ली गई है। उन्होंने बताया कि ...

Haj yatra...बाड़मेर से हज यात्रा पर जाएंगे 91 यात्री, 48 पुरुष व 43 महिलाएं शामिल

Image
बाड़मेर. हज जायरीनों के लिए टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर स्थानीय मुस्लिम मुसाफिर खाना में गुरुवार को आयोजित हुआ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हज यात्रियों की सेहत जांच के साथ टीके लगाए। मारवाड़ हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर की टीम ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने कहा कि आप लोग बेहद खुश नसीब है जो हज की मुकद्दस यात्रा पर जा रहे है। राजस्थान हज कमेटी के हाजी अब्दुल जब्बार व मारवाड़ हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर के निदेशक हाजी काज़ी इकरामुदीन ने जायरीनों को प्रशिक्षित किया। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक अधिकारी आमीन खान मापूरी, मारवाड़ हज वेलफेयर के उपाध्यक्ष हाजी जाकिर हुसैन, सह सचिव हाजी कय्यूम लोदी व सोएब नवाज खान ने हज यात्रियों को जानकारी करवाई। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सचिव आदिल भाई ने विचार व्यक्त किए। बाड़मेर से हज यात्रा पर जाने वाले पुरुष ज्यादा जिले से इस बार हज यात्रा पर जाने वाले पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक है। जिले में कुल ४८ पुरुष हज को जाएंगे। जिनका टीकाकरण और प्रशिक्षण संपन्न हुआ। वहीं महिलाओं की संख्या केवल ४३ ही है। 91 को...

बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, 20 दिन पहले हुई थी शादी

Image
बाड़मेर। जिले के उपखंड रामसर मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित सेतराऊ गांव में बोलेरो कैम्पर बाइक की टक्कर से दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार पति-पत्नी रामसर से चाड़ार की ओर जा रहे थे। सेतराऊ गांव के पास चौहटन से आ रही बोलेरो कैम्पर की बाइक से भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मुत्यु हुई। भिड़ंत के बाद बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार पति-पत्नी दूर झाड़ियों में गिरे। बोलेरो कैंपर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना होने के बाद ग्रामीणों द्वारा रामसर पुलिस सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित किया गया। थानाधिकारी सहीराम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सेतराऊ के पास रामसर निवासी दिनेशकुमार( उम्र 22 वर्ष )पुत्र अमराराम गर्ग और सुशीला (उम्र 20 वर्ष) पत्नी दिनेशकुमार गर्ग की मौके पर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दिनेश कुमार की 10 मई को ही बाड़मेर में शादी हुई थी। अभी सुशीला के हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं उतरी थी।वह पीहर जाकर दूसरी बार ही ससुराल आई थी। बुधवार रात को चाड़ार में अपनी बहन की ओर से दी गई गोठ पर जा रह...