'ventilator' पर ब्लड बैंक, खून की demand
बाड़मेर. दूसरे जिलों को खून उपलब्ध करवाने वाले बाड़मेर के राजकीय अस्पताल के ब्लड बैंक की स्थिति 'वेंटिलेटरÓ पर आने जैसी हो गई है। बैंक का ब्लड स्टोरेज रविवार शाम को 83 यूनिट पर आ गया। करीब 450 यूनिट की क्षमता वाले ब्लड बैंक में 100 यूनिट से कम होना डेंजर जोन में माना जाता है।
राजकीय ब्लड बैक में खून की कमी पहली बार नहीं हुई है, इससे पहले भी ऐसी स्थिति पेश आई है। लेकिन यहां की ब्लड डोनेशन से जुुड़ी संस्थाएं और ग्रुप इस कमी को पूरा करते रहे हैं। लेकिन वर्तमान में यहां पर ब्लड की भारी कमी है। इसके चलते मरीजों को भी जरूरत के वक्त उपलब्ध करवाना मुश्किल हो चुका है। कुछ ग्रुप में केवल 2-3 यूनिट तक ही खून बचा है।
बढ़ गई खून की खपत
राजकीय अस्पताल में पिछले एक महीने से खून की डिमांड बढ़ है। पिछले महीने मइ में 500 से अधिक यूनिट रक्त अस्पताल में मरीजों को चढ़ाया गया। इनमें सर्वाधिक महिलाओं के डिलीवरी केस के मामलों में ब्लड बैंक से रक्त दिया गया। अभी भी प्रतिदिन 15-20 यूनिट रक्त बैंक से रोजाना जारी हो रहा है।
अब रिप्लेसमेंट से मिल रहा खून
पिछले काफी समय से ब्लड बैंक से बिना रिप्लेसमेंट के मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाया जा रहा था। लेकिन पिछले करीब 20-25 दिनों से रिप्लेसमेंट से ही ब्लड दिया जा रहा है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि बैंक में अभी स्टोरेज काफी कम हो गया है।
नियमित डोनेशन की जरूरत
ब्लड बैंक को नियमित अंतराल से ब्लड डोनेशन की जरूरत है। जिससे मरीजों को जरूरत के वक्त रक्त उपलब्ध करवाया जा सके। जबकि पिछले कुछ महीनों में लगातार हुए ब्लड डोनेशन कैम्प में बड़ी मात्रा में लगातार रक्त मिलता रहा। इससे बैंक क्षमता से ज्यादा भर गया और अतिरिक्त होने पर 110 यूनिट खून सिरोही भेजना पड़ा था। लेकिन अब स्थिति ठीक इसके विपरीत हो गई है और बैंक को खून की जरूरत है। कुछ ग्रुप में 2-3 यूनिट रक्त ही शेष होने पर उसी ग्रुप के स्वैच्छिक रक्तदाताओं से आग्रह करते हुए उन्हें ब्लड बैंक बुलाकर शनिवार को रक्तदान भी करवाया गया था।
अभी कमी है
ब्लड बैंक में अभी रक्त की कमी है। कुछ ग्रुप में डिमांड ज्यादा आ रही है। इसके कारण भी दिक्कत हो रही है। बैंक में नियमित अंतराल से स्वैच्छिक रक्तदान हो तो मरीजों को काफी सुविधा होगी। वैसे पिछले कुछ दिनों से रक्त की डिमांड भी ज्यादा आ रही है। बैंक जरूरतमंद मरीजों को तुरंत रक्त उपलब्ध करवा रहा है।
डॉ. रविन्द्र यादव, राजकीय जिला अस्पताल ब्लड बैंक बाड़मेर
बाड़मेर: राजकीय ब्लड बैंक की स्थिति
ए+29 -05
बी+ 18 -05
एबी+02 -02
ओ+ 12 -03
बिना जांच रक्त 07
कुल यूनिट 83
(स्रोत: राजकीय ब्लड बैंक बाड़मेर...5 जून शाम 5 बजे तक अपडेट)
source https://www.patrika.com/barmer-news/blood-bank-7577799/
Comments
Post a Comment