Posts

Showing posts from November, 2020

बाड़मेर-ऋषिकेश फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन कल से चलेगी रोजाना, यात्री खुश

Image
बाड़मेर. बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन मंगलवार को यहां से संचालित होगी। ट्रेन सुबह 7.25 पर यहां से रवाना होगी। उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन को फेस्टिवल स्पेशल के रूप में संचालित करने के निर्णय के बाद यह एक बार भी बाड़मेर से नहीं चल पाई है। अब मंगलवार से यह प्रतिदिन चलेगी। बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन लगातार किसान आंदोलन और यात्री भार कम के कारण निरस्त होती रही। वहीं कुछ दिनों पहले किसान आंदोलन स्थगित होने के बाद इसके फिर से संचालन की उम्मीद जगी। लेकिन रेलवे की ओर से तकनीकी कारणों के चलते नहीं चलाया गया। अब 1 दिसम्बर से इसे चलाया जाएगा। आखिर बन गया चार्ट ऑनलाइन पर आइआरसीटी पर सोमवार रात 8.25 बजे ट्रेन के चार्ट डन की सूचना से रिजर्वेशन वाले यात्रियों को काफी राहत मिली। पिछले काफी समय से रिजर्वेशन करवाने के बाद उसे रद्द करवाने का सिलसिला काफी चल चुका था। लेकिन रिजर्वेशन करवाने वाले यात्री खुश नजर आए कि आखिर अब यहां से इस ट्रेन का संचालन होगा। 31 दिसम्बर तक किया है विस्तार रेलवे की ओर से पूर्व में इस फेस्टिवल स्पेशल का संचालन 30 नवम्बर तक किया था। लेकिन इसे बढ़ाकर 31 दिसम्बर तक कर...

जीएसएस बदलें नहीं, कनेक्शन हो गए हजारों, अब किसान परेशान

Image
बाड़मेर. शिव विधानसभा क्षेत्र में रबी सीजन में किसानों के सामने बिजली संकट चुनौती बन गया है। यहां शिव मुख्यालय पर तीन साल पहले स्वीकृत हुआ 220 केवी का जीएसएस अधरझूल है। वर्तमान में सतर साल पहले बने 132 केवी जीएसएस पर घरेलू व कृषि कनेक्शनों का भार बढ़ गया है। ऐसे में किसानों को समय पर वोल्टेज नहीं मिल रहा है। कम वोल्टेज मिलने से किसानों की विद्युत मोटर जलकर खराब हो रही हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। शिव व गडरारोड़ में 132 केवी के दो जीएसएस संचालित हो रही है। जीएसएस क्षेत्र में पिछले दो-तीन साल में कृषि व घरेलू कनेक्शन हजारों की संख्या में जारी हो गए है, ऐसी स्थिति में बिजली की खपत बढ़ गई है, लेकिन जिम्मेदारों ने जीएसएस बदलने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए, ऐसे में अब रबी फसल की सीजन में किसान प्रभावित हो रहे है। यहां शिव व गडरारोड़ क्षेत्र में हजारों कनेक्शन होने पर जीएसएस अनलोड हो गए है। अब खपत अनुसार बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। एेसे में करीब एक लाख किसान प्रभावित है। 3 साल से अधरझूल जीएसएस शिव मुख्यालय पर तीन साल पहले 220 केवी का जीएसएस स्वीकृत किया गया था, ल...

चुनाव ड्यूटी कार्मिकों ने डाला डेरा, बेसहारा को नहीं मिल रही राहत

Image
भवानीसिंह राठौड़ बाड़मेर. हाड कंपाती सर्दी में शहर में घुमने वाले बेसहारा व घुमंतू लोगों को सर्दी में राहत देने के लिए नगर परिषद की ओर से करोड़ो रुपए खर्च कर बनाए गए आश्रय महज दिखावा बनकर रह गए है। यहां न तो पीने का पानी है और न ही बेसहारा व घुमंतू लोगों को प्रवेश मिल रहा है। वर्तमान समय में इन रैन बसेरो में चुनाव ड्यूटी में लगे सरकारी कार्मिकों के लिए राहत बने हुए है। दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर परिषद ने बाहर से आने वाले व बेसहारा लोगों के रुकने के लिए नि:शुल्क सुविधा प्रदान करने के लिए शहर में दो आश्रय स्थालों का निर्माण वर्ष-2016 में करवाया था। यहां नियमानुसार रुकने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क थी, लेकिन वर्तमान में हालात यह है कि यहां भोजन तो बन ही नहीं रहा है। --- गार्ड बना रहा था भोजन पत्रिका टीम रविवार शाम 7.45 बजे शहर के आदर्श स्टेडियम आश्रय स्थल पहुंची। यहां रसोई घर में एक गार्ड खाना बना रहा था। पूछा तो बताया कि गार्ड हूं, उस दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति रुका हुआ नहीं था। गार्ड से पूछा तो बताया कि लोग आते है, आज त...

स्वयं की सुरक्षा के साथ मतदाताओं से कोविड-19 गाइडलाइन की पालना कराएं-मीणा

Image
बाड़मेर. जिले में तृतीय चरण के तहत बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, शिव, सिणधरी एवं बायतु पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के निर्वाचन को लेकर नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ईवीएम मशीनों एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण कर गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान उनको स्वयं की सुरक्षा के साथ मतदाताओं से कोविड-19 गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित कराने की हिदायत दी गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने कहा कि स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होने कहा कि हम सभी राज्य निर्वाचन आयोग के नियंत्रण मे है, इसलिए हमारा आचरण निष्पक्ष होना चाहिए। कोविड-19 की परिस्थितियों में चुनाव सम्पन्न होने जा रहे है, ऐसे में स्वयं की सुरक्षा के साथ कोविड प्रोटोकॉल की पालना करवाया जाना आवश्यक है, इसमें किसी प्रकार का उल्लंघन न हो यह सुनिश्चित करवाया जाए। कलक्टर ने कहा कि मास्क, सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग ही बचाव के उपाय है। मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान म...

मां...की भूख पर मौन क्यों?

Image
मां...की भूख पर मौन क्यों? टिप्पणी प्रतिदिन कोई प्यार से रोटी खिलाएं तो वह मां होती है। आपके बच्चों के स्कूल जाने पर वह यदि उनको रोज अच्छी रोटी खिलाकर उनको स्कूल से जोड़े हुए है तो उसका यह कृत्य आपके स्नेह के बराबर ही है। पचास से सौ बच्चों को रोज खाना बनाकर देना कोई छोटी बात नहीं है और वो भी एक तय समय पर। भले ही ये औरतें मानदेय की मामूली रकम के लिए मजबूर होकर यह कार्य कर रही है लेकिन इस मजबूरी में भी तो हर बच्चे से इनका स्नेह छिपा है तभी तो इतना पसीना बहाकर पिछले कितने ही सालों से रोटी-सब्जी बनाने का कार्य कर रही है। कोरोना के संकट ने सबको घेरा है,लेकिन इन महिलाओं को कोरोना के साथ दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बच्चों की रोटी बंद होते ही इनका मानदेय रोक दिया गया है। न तो इनको यह कहा जा रहा है कि मानदेय क्यों नहीं दिया जा रहा है? न ही यह बताया गया है कि अब रोटी नहीं बनाने पर उनको मानदेय मिलेगा या नहीं? कोरोना के इस संकट में जब आर्थिक तंगी में कोई मददगार नहीं है इन महिलाओं का मासिक 1320 रुपया रोककर बैठी राज्य सरकार का कहना है कि 60 प्रतिशत केन्द्र सरकार का हिस्सा बनता है, केन्द्र नहीं दे...

कोविड वार्ड: संक्रमितों के पास परिजनों का घेरा, बढ़ा रहा वायरस फैलाने का खतरा

Image
बाड़मेर. जिला अस्पताल का कोविड वार्ड करीब 40-50 के करीब संक्रमित भर्ती। चिकित्सकों की टीम पॉजिटिव की जांच करती हुई। वहीं करीब प्रत्येक संक्रमित के पास बैठे परिजन। जबकि वार्ड में संक्रमितों के पास आने पर रोक लगाई जा चुकी है। लेकिन पालना कहीं नहीं दिखी। वार्ड के बाहर तैनात पुलिसकर्मी भी किसी को रोकते नहीं दिखे। महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते गाइडलाइन की सख्ती से पालना व प्रोटोकॉल को लागू करने को लेकर जिला कलक्टर ने कोविड वार्ड में दिनभर होने वाली परिजनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए 24 नवम्बर को आदेश दिए थे। जिसमें संक्रमितों से मिलने का समय निर्धारित सुबह 11 से 12 तथा शाम को 6 से 7 बजे प्रतिदिन दो घंटे किया था। खतरा अधिक होने के कारण लगाई रोक कोविड वार्ड में संक्रमितों के भर्ती होने के कारण यहां पर वायरस का खतरा सर्वाधिक है। भर्ती मरीजों के कारण पूरे दिन परिजनों की आवाजाही लगी रहती। इससे उनके भी संक्रमण के मामले सामने आने की आशंका के चलते प्रतिबंधित किया गया। अपने साथ ले जा रहे संक्रमण चिकित्साकर्मियों की टीमें तो पूरे संसाधनों और सुरक्षा के साथ यहां पर संक्रमितों की जांच...

सातों बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कांधा

Image
सातों बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कांधा बाड़मेर पत्रिका. सीमांत बाड़मेर जिला जहां से शिक्षा के अभाव और रूढ़ीवादिता की कहानियां अब खत्म होने लगी है और बेटियां ऐसे उदाहरण पेश कर रही है जिससे समाज में बेटे-बेटी के भेदभाव की स्थितियां खत्म हो रही है। सीमांत जिला 1000 बेटों पर 992 बेटों के आंकड़े तक पहुंचकर भ्रूणहत्या के अभिशाप को धो रहा है तो समाज में बेटे-बेटी के बराबर होने की मिसाल पेश कर रहा है इसी समय में अब बेटियां अपने पिता के अंतिम संस्कार में अर्थी को कांधा देकर भी यह भावना सामने ला रही है कि बेटे-बेटी में कोई फर्क नहीं। महाबार गांव के पूर्व सरपंच, राजपुराहित समाज के मौजिज व्यक्ति और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के राजनीतिक मित्र हेमसिंह राजपुरोहित की अर्थी को रविवार को उनकी सातोंं बेटियों ने कांधा दिया तो समाज में एक नई और प्रेरणादायक सोच सामने आई। राजपुरोहित समाज के अखिल भारत स्तरीय आसोतरा मंदिर ट्रस्ट के आजीवन सदस्य हेमङ्क्षसह राजपुरोहित समाज के भारत स्तर के समाजसेवियों में माने जाते है। उनका निधन शनिवार को हो गया। हेमसिंह के सात बेटियां है। पिता के निधन के बाद रवि...

बाड़मेर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 11.8 डिग्री

Image
बाड़मेर. सर्द हवा चलने के बाद बाड़मेर में रात का तापमान एक साथ 3 डिग्री से अधिक नीचे आ गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सर्दी की सीजन में सबसे कम है। रात का पारा सामान्य से 2 तथा दिन का भी 1 डिग्री कम दर्ज हुआ है। बाड़मेर में सुबह हल्के कोहरे का असर रहा। हवा के चलने से सर्दी का अहसास हुआ। लेकिन दिन में निकली तेज धूप के बाद सर्दी से काफी राहत रही। लेकिन शाम को फिर असर बढ़ गया। रात का पारा और गिरने की संभावना मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट की आशंका जताई है। रात का पारा 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। वहीं दिन में अभी राहत के संकेत है। धूप खिलेगी लेकिन सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहा सकता है। सर्दी का असर, गर्म कपड़ों की खरीददारी बढ़ी मौसम में सर्दी का असर घुलते ही गर्म कपड़ों की खरीददारी बढ़ गई है। बाड़मेर के टाउन हाल के पीछे लगे गर्म कपड़ों का बाजार दिन में खरीददारों से गुलजार नजर आया। यहां पर सुबह से लेकर शाम तक लोग उमड़ रहे हैं। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-weather-6543466/

टैंकर-निजी बस की टक्कर में 11 यात्री घायल, हादसे के बाद अफरा-तफरी

Image
बाड़मेर. जोधपुर - बाड़मेर राष्ट्रीय राजमार्ग के पचपदरा बाईपास के समीप शुक्रवार रात निजी बस व टैंकर में हुई भिड़ंत में 11 जने घायल हो गए। हादसे के घायलों को प्राथमिक उपचार कर चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम जोधपुर से यात्री बस बालोतरा के लिए रवाना हुई थी। इसमें करीब 50 यात्री सवार थे। रात करीब 8 बजे पचपदरा बाईपास से कुछ पहले निजी स्कूल के समीप बस टैंकर से टकराई और पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मार्ग से गुजर रहे वाहन चालक व अन्य लोग मदद को पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए बालोतरा के राजकीय नाहटा चिकित्सालय लेकर पहुंची। हादसे की जानकारी पर चिकित्सालय प्रमुख अधिकारी डॉ. बलराज सिंह पंवार चिकित्सालय पहुंचे। घायलों के शीघ्र उपचार को लेकर चिकित्सकों को निर्देश दिए। बड़े हादसे की सूचना के चलते अस्पताल के बाहर भारी भीड़ हो गई। इसके चलते अस्पताल के बाहर पुलिस को तैनात किया गया। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-private-bus-accident-6543379/

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बाड़मेर में तूफानी जनसंपर्क, जुटाया समर्थन

Image
बाड़मेर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने एक दर्जन स्थानों पर जन संपर्क सभाओं को संबोधित किया। जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में आरएलपी उम्मीदवारों के समर्थन मतदान की अपील की। पंचायत राज चुनाव में बेनीवाल का शनिवार को जिले का यह दूसरा दौरा रहा। चुनावी सभाओं में सांसद बेनीवाल ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में आपका एक-एक वोट रालोपा को मजबूत करेगा। क्योंकि इस चुनाव में भाजपा व कांग्रेस को हार जीत का कोई फर्क नही पड़ेगा। रालोपा के उम्मीदवार जीतते है तो गांव, गरीब व किसान की आवाज और बुलंद होगी और 2023 के चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। सांसद की सभाओं में भारी भीड़ उमड़ी गांवों के दौरे पर रहे सांसद ने शनिवर को डंडाली फांटा, सिणधरी, बेरीवाला तला, सेवनियाला(बायतू), बाटाडू, उण्डू, रतेऊ, हीरा की ढाणी, परेऊ व पचपदरा आदि गांवों में सभाओं को सबोधित करते हुए पार्टी के समर्थन जुटाया। उन्होंने सुबह से लेकर देर शाम तक जनसभाएं की। source https://www.patrika.com/barmer-news/hanuman-beniwal-i...

कोरोना की कराह पाकिस्तान-भारत दोनों तरफ आह

Image
बाड़मेर पत्रिका. भारत का थार(बाड़मेर-जैसलमेर) और पाकिस्तान का सिंध इलाका दोनों ही इन दिनों कोरोना के कहर में है। इन दोनों इलाकों में रह रहे करीब एक लाख पाक विस्थापित परिवारों क लिए कोरोना की कराह सरहद के उस पार और उस पार दोनों ओर दर्द दे रही है। दिन ब दिन मामले दोनों ओर बढ़ रहे है और अपनों के बीमार होने और कोरोना से दुनियां छोड़कर जाने की खबर आते ही उनके कलेजे कांप रहे है। पाक विस्थापित परिवारों की मजबूरी यह भी है कि कोरोना काल में आने-जाने का वीजा भी नहीं मिल रहा है,लिहाजा उनके लिए सब्र करने के सिवाय कुछ नहीं है। खारोड़ा पाकिस्तान से आए तेजदान देथा के बुजुर्ग माता-पिता पाकिस्तान में है। तीन भाई और उनका परिवार भी वहां है। उनकी बहिनें-बुआ और अन्य रिश्तेदारों के साथ वे यहां है। तेजदान कहते है कि दोनों ओर परिवार में बुखार-खांसी और कोरोना के समाचार अब अंदर से हिला जाते है। यह बीमारी ऐसी है कि इसके बारे में दवा भी नहीं है। बस दोनों ओर से दुआ करते है कि परिवार के लोग सलामत रहे। देताणी के शेर मोहम्मद के परिवार के सदस्य भी पाकिस्तान के सिंध इलाके में रहते है। शेर मोहम्मद कहते है कि वे उनके ...

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल 28 नवम्बर को बाड़मेर में, एक दिन में करेंगे 9 स्थानों पर सभाएं

Image
बाड़मेर. आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार को बाड़मेर जिले का तूफानी दौरा करेंगे। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्यों होने वाले तीसरे चरण के मतदान को लेकर प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार सांसद बेनीवाल सुबह 10.15 बजे डंडाली फांटा सिणधरी से जनसंपर्क की शुरूआत करेंगे। इसके बाद उनका बेरीवाला तला, भोजासर बायतु, बाटाडू, ऊंडू, रेतऊ, हीरा की ढाणी, परेऊ व शाम 7 बजे पचपदरा में जनसंपर्क को लेकर कार्यक्रम रहेगा। एक दिन में 9 सभाएं करेंगे पंचायत चुनाव में आरएलपी ने जहां-जहां प्रत्याशी उतारे है, वहां मुकाबला त्रिकोणीय है। बेनीवाल लगातार बाड़मेर जिले के दौरे कर रहे हैं। पंचायत चुनावों के दौरान सांसद का जिले का दूसरा दौरा है। बेनीवाल तीसरे दौरे में एक दिन में 9 स्थानों पर सभाएं करते हुए पार्टी उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाएंगे। पहले दौरे में 20 नवम्बर को आए थे बाड़मेर पंचायत चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए सांसद बेनीवाल का पहला दौरा 20 नवम्बर को हुआ था। इस दौरान उन्होंने जिले के गांवों में देर रात तक जनसंपर्क किया...

बाड़मेर : हाईवे पर कार-ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर. कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बाड़मेर-जोधपुर सड़क मार्ग पर शुक्रवार दोपहर के अराबा गांव के पास कार व ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसें के दौरान कार में सवार एक जने की मौके पर व एक घायल ने जोधपुर में उपचार के दौरान दम तौड़ दिया। सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कल्याणपुर थानाधिकारी महेश ढाका ने बताया कि जोधपुर हाईवे पर अराबा गांव के पास एक ट्रेलर व कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार जोधपुर से पचदपरा की तरफ आ रही थी, इस दौरान जोधपुर की तरफ जो रहे ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसें के दौरान कार में सवार खेमाराम (22) पुत्र मोटाराम निवासी भोजासर, बायतु की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल अग्रेन्द्र (21) पुत्र कानाराम निवासी रतेऊ गिड़ा की जोधपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मोरबी की टाइल्स से भरा था ट्रेलर पुलिस ने बताया कि ट्रेलर में मोरबी की टाइल्स भरी थी। ट्रेलर पचपदरा की तरफ से जोधपुर की तरफ जा रही था। अचानक हुए...

चूल्हे नहीं जल रहे, पेट की आग बुझाना मुश्किल

Image
केस-1 लखमा, कुककम हैल्पर राप्रावि केलन का पार। विधवा महिला है। पति जागनखां छह साल से क्षयरोग से ग्रसित है। परिवार में तीन छोटे बच्चे है। कमाने वाला कोई नहीं है। इस महिला को पोषाहार पकाने के काम से जोड़ा गया ताकि परिवार का पालन पोषण हो सके। कोरोनाकाल में नौ माह से मानदेय नहीं मिला है। पांच जिंदगियों को पालना और बीमारी का खचाज़्, लखमा के लिए कोरोना से बड़ा संकट बना हुआ है। केस-2 लीला देवी कुक कम हैल्पर,राउमावि धन्नै की ढाणी सिणधरी। गरीब विधवा महिला है। लीला का गुजारा 1320 रुपए मासिक की इस मामूल राशि से हो रहा था जो पिछले नौ माह से नहीं मिली है। मनरेगा में भी उसको नहीं जोड़ा गया है। एकल महिला कहती है कि वह बच्चों को पोषाहार बनाती थी अब उसके लिए रोटी का संकट है। केस-3 सुआदेवी, कुक कम हेल्पर ,राशिप्रावि धुड़ाणी मेघवालों की ढाणी। यह विधवा महिला है। इसका एक लड़का विकलांग हैं । आथिज़्क स्थिति दयनीय है । मामूली मानदेय से वह जैसे-तैसे परिवार को दो जून की रोटी नसीब करवा रही थी लेकिन अब तो उसके लिए दो समय के भोजन का प्रबंध भी बड़ा सवाल हो गया है। बाड़मेर पत्रिका. राज्य का तर्क है केन्द्र स...

बाड़मेर: 'मतदान' को लगी सर्दी, धूप निकलने के बाद लगी कतारें

Image
बाड़मेर। जिले में द्वितीय चरण के तहत आडेल, पायला कलां, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी एवं सेड़वा पंचायत समितियों में द्वितीय चरण के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए शुक्रवार सुबह 7.30 से मतदान शुरू गया, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। सुबह से शुरू हुआ मतदान का सिलसिला शुरू हुआ। लेकिन सर्दी के कारण लोग घरों से देरी से बाहर निकले। सुबह सूने दिखे मतदान केंद्र तेज हवा व सर्दी के असर सेे सुबह लोग मतदान के लिए देरी से बाहर निकले। इसके कारण मतदान केंद्रों पर सूनापन दिखाई दिया। लेकिन बाद में लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई। केंद्रों के बाहर तक लोग दिखे चौहटन में बिना मास्क के आवाजाही चौहटन में कई केंद्रों पर बिना मास्क के लोगों की आवाजाही रही। यहां पर तैनात पुलिसकर्मी भी उन्हें रोकते नहीं दिखे। बिना मास्क के मतदाता केंद्रों में आते-जाते रहे। धोरीमन्ना में तीन स्थानों पर बदली इवीएम धोरीमन्ना पंचायत समिति में मतदान शुरू होने के साथ ही इवीएम में खराबी हो गई। बाद में तीन स्थानों पर इवीएम को बदलकर मतदान सुचारू करवाया गया। निशक्तों को नहीं मिली सुविधा धोरीमन्ना पंचायत समिति क्षेत्र में कई मतद...

मिल रही थी आधी रोटी, कोरोना ने वो भी छीन ली.....

Image
केस-1 बाड़मेर के गांधी नगर निवासी पेप्पों देवी पत्नी राजकीय प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर में लगी हुई है। पेम्पों देवी के पांच लड़कियां व एक लड़का है। लॉक डाउन में मानदेय नहीं मिला है। पैसे की तंगी के चलते बेटे जुंझारसिंह को भी आठवीं तक ही पढ़ा पाई है। 13 साल पहले पति की मौत होने के बाद परिवार का खर्चा वही चला रही है। केस-2 बाड़मेर के शास्त्री नगर निवासी पपू देवी व उनकी सासु धापुदेवी राउमा विद्यालय संख्या 4 में लगी हुई है। दोनों को ही लॉक डाउन के बाद मानदेय नहीं मिला है। दोनों महिलाओं के अब गुजारे के लिए मेहनत-मजदूरी का कार्य करना पड़ रहा है। वे कहती है कि उनको इतना कम मानदेय मिलता था,यह भी बंद कर देना गलत है। केस-3 राजकीय प्राथमिक विद्यालय शरणाथर््िायों की बस्ती में लगी लीला देवी के पति की मौत 13 साल पहले बिमारी के कारण हुई तब से वह कुक कम हेल्पर लगी हुई है। लीला के एक लडका है जिसे लीला पांचवी पास ही करा पाई। परिवार में बूढ़ी सास है उसका पालन पोषण भी उसके जिम्मे है। मामूली मानदेय नहीं मिलने से परिवार के लिए रोजी-रोटी का संकट है। बाड़मेर पत्रिका. कहावत है कि पूरी नहीं मिले तो आधी...

कोविड वार्ड में परिजनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, मिलने का समय 2 घंटे निर्धारित

Image
बाड़मेर। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कोरोना संक्रमण की वृद्धि के मद्देनजर कोरोना जागरूकता के साथ साथ हैल्थ प्रोटोकॉल की सख्त से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन बचाव सर्वोपरि प्राथमिकता होनी चाहिए। जिले में कोविड-19 की रोकथाम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि कोविड वार्ड में मरीज के परिजनों का प्रवेश निषेद्य किया जाने के साथ हैल्थ प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना करवाई जाए। उन्होंने कहा कि परिजनों के मिलने का समय दिन में 11 से 12 बजे तथा शाम 6 से 7 बजे तक निर्धारित किया जाए। साथ ही जिले में पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर नियन्त्रण के लिए धारा 144 की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक ब्लॉक से रोजाना 100 नमूने लिए जाए जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना की सैम्पलिंग बढ़ाई जाए। प्रत्येक ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रतिदिन 100 सैम्पल लिए जाए। उपखण्डों में व्यापारियों की बैठक ली जाकर प्रात: 9 से शाम 7 बजे तक बाजार खुलने का समय निर्धारित किया जाए। मास्क नहीं पहनने पर अब पांच सौ रुपए का जुर्माना कर दिया गया...

विवाह समारोह में 100 से अघिक लोग, बाड़मेर में 25000 का जुर्माना वसूला, जुर्माना बढ़ाने के बाद राजस्थान में संभवत: पहली कार्रवाई

Image
बाड़मेर. अलग-अलग स्थानों के लिए विवाह समारोह को लेकर नियुक्त अधिकारियों की टीमों के साथ मंगलवार को बाड़मेर शहर में मैरिज भवन व स्थानों का निरीक्षण किया। एक टीम को अग्रसेन भवन में विवाह समारोह में 100 व्यक्तियों से अघिक व्यक्तियों के शामिल होने के कारण राÓय सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 25000 हजार रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई है। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि बाड़मेर शहर में मंगलवार को अग्रसेन भवन में कपिल कुमार बंसल पुत्र रामनिवास निवासी स्टेशन रोड के भाई की शादी का आयोजन किया जा रहा था। उक्त विवाह के आयोजन के समारोह में 100 व्यक्तियों से अधिक व्यक्तियों के शामिल होने के कारण जुमानज़ वसूला। सूचना नहीं दी, पांच हजार का जुर्माना उन्होंने बताया कि शहर के माहेश्वरी भवन में इन्द्रचन्द तापडिय़ा पुत्र भंवरलाल निवासी बाड़मेर के पुत्र की शादी की उपखण्ड मजिस्ट्रेट को लिखित में पूर्व सूचना दिए बिना विवाह से संबंधित समारोह का आयोजन करने के कारण पांच हजार रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। शादी की सूचना देना अनिवार्य जिला कलक्टर मीणा ने सख्त हिदायत दी है कि राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के ...

बाड़मेर में कार स्टैंड के पास मिनी बसों का अड्डा

Image
बाड़मेर. शहर में मिनी बसों का अड्डा कार स्टैंड के पास बन गया है। यहां से बसें धड़ल्ले से संचालित होती है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली बसों को कोई स्थायी ठिकाना नहीं मिला तो शहर के पुल के नीचे कार टैक्सी स्टैंड के पास ही अड्डा बना लिया। अब यहीं से सवारियां बिठाई जा रही है। प्रशासन और परिवहन विभाग निजी बसों के लिए शहर में कहीं भी स्थायी ठिकाने की व्यवस्था नहीं कर पाया है। इसलिए शहर में जहां पर जगह मिलती है, बसें वहीं से संचालित हो रही है। इससे यातायात व्यवस्था के साथ तेज रफ्तार बसों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बढ़ रही है। कोई नहीं रोकता है शहर में निजी बसें ऐसे चलती है जैसे बड़े शहरों में सिटी बसें। लेकिन यहां पर ये बसें मनमर्जी से जहां चाहे वहां रुक जाती है। इसके बावजूद कोई रोक-टोक नहीं है। बसों का संचालन सुबह से लेकर शाम तक निर्बाध रूप से चलता है। बसें कलक्ट्रेट के ठीक सामने से निकलती है। यातायात पुलिस कोई कार्रवाई तक नहीं करती है। सिणधरी चौराहे पर भी यही हाल शहर के सिणधरी चौराहे पर भी निजी बसों का ठहराव हो रहा है। यहां पर कई बार रोडवेज और निजी बस संचालकों में ठहराव को...

जिंदगी जरूरी है......

Image
जिंदगी जरूरी है...... टिप्पणी रतन दवे परिवार में किसी के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद उसके हालात क्या होते है, महसूस किया है। डर,न चाहते हुए भी बढ़ता है। बीमारी का भय, खाता है कि अब फिर नेगेटिव कब आएंगे? कहीं एक से दूसरे में और फिर तीसरे-चौथे में आ गया तो क्या होगा? परिवार के बुजुर्ग का ख्याल कैसे रखना होगा? आस-पड़ौस से भी बात करने से कट जाना है। घर में कैद होना है। वास्तव में यह बीमारी जितना शरीर को दर्द नहीं देती है उतना मन को व्यथित,विचलित और बीमार कर देती है। बावजूद इसके हम इसको लेकर लापरवाही की हद को अभी तक नहीं भूल रहे है। कोरोना का दूसरा दौर शुरू हुआ है। ऐसे दौर में जब अब स्वच्छंद हो चुके है। हमें विवाह-समारोह की फिक्र इतनी हो गई है कि हमने सैकड़ों लोगों को बुलाना अपनी प्रतिष्ठा बना लिया है और निमंत्रण भी दे चुके है। कोरोना में जरूरी है कि गैरजरूरी लोगों को नहीं बुलाएं लेकिन ऐसा नहीं करने की ठान ली है। जो समारोह अभी न हों तो कोई फर्क नहीं पड़ता,उनको भी करने की उतावल है। ये उतावल इस दौर में कैसे ठीक है। जरूरी है कि संयम को फिर से जीवन में उतार लें। जरूरी है कि शादी-समारोह हों ले...

जलता रहा टायर, चालक बैक चलाकर डम्पर को सड़क के नीचे ले गया

Image
बाड़मेर. गिड़ा क्षेत्र में बजरी से भरे चलते डम्पर के टायर में अचानक आग लग गई। अचानक लगी आग के बीच चालक ने हौसला नहीं खोया और हिम्मत दिखाते हुए डम्पर को पीछे चलाकर सड़क के नीचे उतार लिया। जिससे संभावित हादसा टल गया। बाद में मिट्टी डालकर आग को बुझा दिया। जानकारी अनुसार बाड़मेर जिले के गिड़ा क्षेत्र में सन्तरा गांव जाने वाले मार्ग पर अचानक डम्पर का टायर जलने लगा। चालक को टायर में आग का पता चलते ही किसी तरह का हादसा नहीं हो, इसलिए सड़क के नीचे उतारने की कोशिश की। इस बीच उसे आगे कहीं जगह नहीं मिलने पर चालक ने बैक लिया और खाली पड़ी जगह पर सड़क के नीचे उतार दिया। नहीं मिला पानी, मिट्टी से बुझाई आग बालोतरा से बजरी भरकर डम्पर गिड़ा पहुंचा ही था। इस बीच पिछले टायर में अचानक आग लग गई। चालक को एक राहगीर ने बताया कि पीछे का टायर जल रहा है। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को बैक लेते हुए सड़क के नीचे उतार दिया। इस बीच उसे आग बुझाने के लिए पानी नहीं मिला। चालक ने फुर्ती दिखाते हुए मिट्टी डालना शुरू किया और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-acciden...

प्रदेश में सर्दी के तेवर तेज, थार में राहत

Image
बाड़मेर. प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर है, वहीं थार में ठंड से काफी राहत है। हालांकि रात में सर्दी महसूस हो रही है। दिन का पारा तो लगातार बढ़ता जा रहा है, सोमवार को 30.3 डिग्री रेकार्ड किया गया। पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सुबह से तेज धूप निकलने से दिन में अब गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं है। सुबह-शाम सर्दी का असर देखा जा रहा है। रात का तापमान 12 डिग्री के आसपास बना हुआ है। फलोदी 31, बाड़मेर 30.3 डिग्री दर्ज प्रदेश में सोमवार को अधिकतम तापमान फलोदी में सबसे अधिक 31 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में अधिकतम तापमान 30.3 व जैसलमेर में 29.4 व न्यूतनम तो प्रदेश में सबसे ज्यादा 13.4 डिग्री रहा। अन्य शहरों में रात का तापमान दहाई के नीचे जा चुका है, थार में तापमान बढऩे से सर्दी से काफी राहत है। इसलिए हो रहा ऐसा मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भारी बर्फबारी के कारण सर्दी अचानक बढ़ गई थी। लेकिन अब बर्फबारी कम हो चुकी है। इसके चलते सर्दी का असर कम हो गया है। हालांकि रात को सर्दी का असर बना रहेगा। जबकि दिन में अभी कुछ ...

स्पेशल का टैग लगने के बाद स्टेशन से आगे नहीं जा पाई बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन, अब 30 नवम्बर तक कैसिंल

Image
बाड़मेर. त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई बाड़मेर-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन सोमवार को फिर 7 दिन के लिए निरस्त कर दी गई है। यह ट्रेन 24 नवम्बर से संचालित होने वाली थी, लेकिन अब रेलवे ने संरक्षा व तकनीकी कारण बताते हुए 30 नवम्बर तक कैसिंल कर दिया। बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन पर स्पेशल का टैग लगने के बाद गाड़ी प्लेटफार्म से आगे नहीं बढ़ पाई है। गत 20 अक्टूबर से ट्रेन का फेस्टिवल स्पेशल के रूप में संचालन होना था। लेकिन बार-बार पंजाब में किसान आंदोलन और कभी यात्रियों की कमी के चलते गाड़ी बाड़मेर से एक बार भी नहीं चली। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील बेनीवाल ने बताया कि बाड़मेर-ऋषिकेश फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन को संरक्षा व तकनीकी कारणों के चलते 24 से 30 नवम्बर तक निरस्त किया है। नहीं चलने की आशंका के कारण रिजर्वेशन कम बार-बार ट्रेन के टिकट बनाने और निरस्त करवाने के कारण 24 नवम्बर को गाड़ी में रिजर्वेशन की संख्या भी काफी कम रही। यात्रियों को भी ट्रेन के नहीं चलने की आशंका ज्यादा रही। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-rishikesh-special-train-cancil-fo...

पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

Image
रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. पश्चिमी सरहद की ओर चीन और पाकिस्तान ने नेटवर्क बढ़ाने के संकेत मिलते ही भारत ने सरहद के इस छोर से भी दोनों देशों को चेता दिया है कि नापाक हरकतों को जवाब देने को भारत तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जैसलमेर के लोंगेवाला से हुए संबोधन ने पाक को 1971 की तरह ही मुंहतोड़ जवाब देने की चेतावनी दे दी है। इधर पश्चिमी सीमा को भारत लगातार मजबूत करने के लिए संसाधनों और साजो सामान का बंदोबश्त कर रहा है। पाकिस्तान की हर हरकत पर भी नजर है। पाकिस्तान की करतूत - पश्चिमी सीमा पर बने जीरो प्वाइंट रेलवे स्टेशन का नाम पाकिस्तान ने बदलकर मारवी कर लिया है। अंतरर्राष्ट्रीय नियमों को तोड़कर वर्ष 2006 में यह रेलवे स्टेशन थार एक्सप्रेस के संचालन के समय पाकिस्तान ने बनाया जो जीरो प्वाइंट से सौ मीटर की दूरी पर है। इसका उपयोग अवांछित गतिविधियों के लिए करने का संदेह जताते हुए भारत ने कई बार ऐतराज किया लेकिन पाकिस्तान इस पर माना नहीं। करीब दो साल पहले थार एक्सपे्रस बंद होने के बाद इस रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया है। यह मुनाबाव से ठीक सामने है। - पाकिस्तान ने जैसलमेर के सामने की ...

सब कुछ पचा गए, अब नमूनों की रिपोर्ट आ रही अनसेफ और फेल

Image
बाड़मेर. दिवाली पर काफी कुछ मिलावटी खाद्य पदार्थ खाकर लोग पचा चुके, अब उनके नमूनों की रिपोर्ट आ रही है। चिकित्सा विभाग की ओर से जिले में लिए गए कुल 120 नमूनों में 48 की लैब से टेस्टिंग रिपोर्ट मिली है। चिकित्सा विभाग की ओर से दिवाली से पहले शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया गया था। इसमें विभाग की टीमों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने मिलावट की आशंका पर एकत्रित किए थे। अब दिवाली पर पूरा माल बिक चुका है और लोग भी उसका उपयोग कर चुके हैं। नमूनों की रिपोर्ट मिलनी शुरू हुई है। जांच में कई नमूने फेल हुए हैं और अनसेफ भी सामने आए हैं। केवल 48 की मिली है रिपोर्ट जिले में कुल 120 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक 48 नमूनों की रिपोर्ट आई है। इसमें 1 नमूना अनसेफ और 13 फेल हुए हैं। वहीं शेष नमूनों की रिपोर्ट का अभी तक इंतजार है। क्या-क्या लिया गया था नमूने में टीमों ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ में मसाले, घी, दूध, मावा, मिठाई सहित पैकिंग खाद्य पदार्थों के नमूने मिलावट की आशंका पर लिए थे। अब इन्हीं नमूनों में मिल...

बाड़मेर में मतदान कल, पोलिंग पार्टियों की रवानगी

Image
बाड़मेर। जिले में प्रथम चरण के तहत चौहटन, धनाऊ, रामसर, गडरारोड एवं फागलिया पंचायत समितियों में प्रथम चरण के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए सोमवार प्रात: 7.30 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्भय होकर बिना किसी डर एवं दबाव के मतदान करें। प्रथम चरण के चुनाव को नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को अन्तिम प्रशिक्षण बाद स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने की हिदायत के साथ रविवार को राजकीय पीजी महाविद्यालय से ईवीएम मशीनों एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण कर अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने रवाना होने वाले मतदान दलों को पूर्ण मनोबल, धैर्य एवं सावधानी के साथ सम्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई सम्पूर्ण सामग्री की भली भांति जांच ...

बाड़मेर में फिर बढऩे लगा कोरोना संक्रमण, अब ज्यादा घातक

Image
बाड़मेर. कोरोना संक्रमण का दौर फिर बढ़ गया है। बाड़मेर में अब पॉजिटिव का आंकड़ा औसतन 40-45 तक पहुंच चुका है। जबकि कुछ समय पहले तक यह आंकड़ा काफी नीचे आ चुका था। अब फिर से बढऩे से चिंता की लकीरें सामने नजर आने लगी है। बाड़मेर में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा अब तक 4527 पर पहुंच गया है। वहीं 63 की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अब कोरोना के मामले ज्यादा गंभीर सामने आ रहे हैं। इसमें संक्रमित के फेंफड़ों पर काफी असर देखा जा रहा है। जबकि महामारी के शुरूआती दौर में इस तरह की शिकायत मरीजों में नहीं मिल रही थी। ओपीडी में लगने लगी कतारें बाड़मेर शहर में कोरोना की ओपीडी अलग से छात्रवास में संचालित हो रही है। यहां पर अब फिर से कतारें लग रही है। जांच के बाद सैम्पल के लिए कतारें गेट के बाहर तक लगने लगी है। मरीज ज्यादा होने के कारण नमूने देने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सर्दी भी बड़ा कारण चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि सर्दी के साथ कोरोना का असर भी बढ़ेगा। खांसी-जुकाम के मरीज सर्दी में ज्यादा होते हैं, इसके कारण कोरोना संक्रमितों के बढऩे की आशंका भी अधिक हो गई है। वहीं द...

कोरोना से ठीक हो गए, बुखार कब छोड़ेगा पीछा

Image
बाड़मेर. कोरोना संक्रमण से नेगेटिव आ चुके मरीजों में बुखार की समस्या लंबे समय तक बनी रहने लगी है। मरीज लगातार बुखार रहने से परेशान हो रहे हैं। संक्रमण से तो मुक्त हो गए, लेकिन बुखार ने ऐसा जकड़ा है कि कई मरीजों में तो 40-50 दिनों तक कुछ दिन छोड़कर बुखार का रोगी बना दिया है। मर्ज के लिए इलाज के लिए रोगियों को बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण में तेज बुखार आता है। लेकिन संक्रमण के साथ बुखार भी उतर जाता है। लेकिन कई मरीजों में बुखार संक्रमण से नेगेटिव आने के बाद भी बने रहने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। पोस्ट कोविड मरीजों की सबसे बड़ी शारीरिक परेशानी बुखार के कारण बढ़ गई है। पोस्ट कोविड को घेर रही अन्य बीमारियां बुखार के अलावा पोस्ट कोविड मरीजों को अन्य बीमारियां भी परेशान कर रही है। कईयों में सांस की तकलीफ स्थायी जैसी हो गई है, जबकि कोरोना संक्रमण से पहले इस तरह की कोई दिक्कत नहीं थी। वहीं कइयों को किडनी व पेट से सबंधित बीमारियां हो गई है। वहीं कुछ लोगों में स्मरण शक्ति क्षीण होने के साथ डिप्रेशन के लक्षण भी सामने आ रहे हैं। ओपीडी में बढ़ रहे पोस्ट कोविड ...

एक महीने तक रद्द रही, आज से चलनी थी बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर स्पेशल ट्रेन, अब 3 दिन फिर कैंसिल

Image
बाड़मेर. बाड़मेर-ऋषिकेश फेस्टिवल स्पेशल का संचालन पूरे एक महीने बाद 21 नवम्बर से होना था, अब फिर तीन दिन के लिए निरस्त कर दी गई है। किसान आंदोलन के कारण ट्रेन 23 नवम्बर तक बाड़मेर से नहीं जाएगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील बेनीवाल ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते बाड़मेर-ऋषिकेश को 21 से 23 नवम्बर तक रद्द किया गया है। रेलवे की ओर से बाड़मेर-ऋषिकेश को गत 20 अक्टूबर से संचालन की अनुमति मिली थी जो 30 नवम्बर तक है। अब इसमें से पूरा एक महीना किसान आंदोलन और कम यात्री भार के कारण ट्रेन का संचालन ही नहीं हुआ। अब फिर से तीन दिनों के लिए रेलवे की ओर से आंदोलन को देखते हुए संचालन निरस्त कर दिया गया है। टिकट बनवाने और रद्द करवाने के चक्कर बाड़मेर-ऋषिकेश से जाने वाले यात्री काफी परेशान हो चुके हैं। बार-बार टिकट बनवाने और रद्द करवाने के लिए स्टेशन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। गत एक महीने में कई यात्री तीन से चार बार तक टिकट बनवा चुके हैं। लेकिन ट्रेन प्लेटफार्म से आगे नहीं जा पाई है। पूरे दिन चली ट्रेन संचालन की तैयारी बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर बाड़मेर-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन के 21 नवम्बर स...

बाड़मेर : 5 साल में बढ़े 2.37 लाख मतदाता, अब हुए 16.26 लाख, जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर. पंचायतीराज चुनाव के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। यहां गांव के विकास के मुद्दों पर कांग्रेस-भाजपा सहित अन्य प्रत्याशी विकास के मुद्दों पर कई तरह के वादे कर वोट मांग रहे है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने चुनाव को लेकर तैयारी में जुटा है। बाड़मेर जिले में जिला परिषद क्षेत्र के 37 व पंचायत समिति के 389 वार्ड में चुनाव होने है। प्र्रत्याशियों के भाग्य के फैसले पर मुहर लगाने के लिए इस बार 16 लाख 26 हजार 139 मतदाता है। जबकि वर्ष-2013 में 13 लाख 88 हजार 687 मतदाता थे। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 2 लाख 37 हजार 452 मतदाता बढ़ गए है। साथ ही बाड़मेर में वर्ष-2015 में 17 प्रधान चुन्ने गए थे, इस बार 5 पंचायत समिति बढ़ जाने से 21 प्रधान चुन्ने जाएंगे। जि.प. में 105, पं.स. में 1076 उम्मीदवार जिला परिषद क्षेत्र के 37 वार्ड में इस बार 105 प्रत्याशी मैदान में है। यहां अंधिकाश स्थानों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला है। साथ ही 21 पंचायत समितियों के 389 वार्ड में 1 हजार 76 उम्मीदवार मैदान है। चौहटन में सर्वाधिक मतदाता बाड़मेर जिले की 21 पंचायत समितियों में मतदान ह...

बचा सको को बचा लो : डूबने लगा है राजस्थान का 'जहाज' !

Image
बाड़मेर. रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाला ऊंट अब रेगिस्तान में ही डूबता नजर आ रहा है। लगातार ऊंटों की संख्या में कमी आ रही है। प्रदेश में 20वंी पशुगणना में ऊंटों की संख्या करीब 1 लाख से अधिक की कमी आई है। वहीं बाड़मेर में पिछली गणना से अब आधे से भी कम ऊंट गिने गए हैं। ऊंटों की संख्या में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। ऊंटों के संरक्षण को लेकर राज्य सरकार ने साल 2014 में ऊंट को राज्य पशु घोषित किया था। लेकिन ऊंटों को मिला यह दर्जा किसी तरह का फायदा नहीं दिला पाया। इसके परिणाम निराशाजनक रहे और अब ऊंट लगातार घटते ही जा रहे हैं। प्रदेश में 1 लाख से अधिक हुए कम पिछली पशुगणना में प्रदेश में कुल 3 लाख 25 हजार 713 ऊंट थे। लेकिन 20वीं पशुगणना में यह संख्या गिरकर 2 लाख 13 हजार 739 पर आ गई है। प्रदेश के किसी भी जिले में ऊंट की संख्या नहंी बढ़ी। सभी जगह ऊंटों की संख्या में भारी कमी आई है। बाड़मेर में 19 हजार 500 पर आ गए ऊंट थार का रेगिस्तान जहां ऊंट की विशेष पहचान होती है, लेकिन यह अब धुंधली होती जा रही है। गत पशुगणना में बाड़मेर जिले में ऊंटों की संख्या 43 हजार 172 थी। लेकिन इस बार हुई गणना म...

ठिठुरा थार, सीजन की सबसे ठंडी रात, तापमान 13.4 डिग्री

Image
बाड़मेर. थार में चल रही तेज हवा से तापमान लगातार गोता लगा रहा है। इससे अगले कुछ दिनों में सर्दी का असर और बढऩे की संभावना है। रात के साथ अब दिन का तापमान भी लुढ़कने लगा है। पूरे दिन तेज हवा चलने लगी है। सर्दी से बचाव के लिए अब दिन में गर्म कपड़ों और लबादों ओढऩे पड़ रहे हैं। कई लोग तो अल सुबह और रात को अलाव तापने लगे हैं। बाड़मेर में मंगलवार की रात अब तक की सीजन में सबसे सर्द रही है। न्यूतनम तामपान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर में सुबह से तेज हवा चलती रही। दिन में सर्द हवा के कारण लोग ठिठुरते दिखे। सर्दी से बचाव के लिए अब दिन में गर्म कपड़े पहने नजर आए। दीपावली के बाद से सर्दी का असर और तेज हो गया है। सर्दी के कारण लोगों की दिनचर्या अब बदलने लगी है। सामान्य से 4 डिग्री नीचे रात का पारा एक साथ नीचे आने से बुधवार को सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज हुआ। तेज हवा के चलते एक दिन में रात का तापमान 2 डिग्री गिरकर 13.4 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के असर से सर्दी और बढ़ेगी। अगले दो दिनों तक तेज हवा का असर भी बना रहेगा। इससे सर्दी का ज...

जिला अस्पताल : सभी वार्ड में 300 बैड पर दिसम्बर से पाइप लाइन से पहुंचेगी ऑक्सीजन

Image
बाड़मेर. जिला अस्पताल में अब आइसीयू, सीसीयू व ओटी, इमरजेंसी के अलावा भी सभी बैड पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन पहुंचेगी। इसके लिए सभी वार्ड में पाइप लाइन लगाने का काम 70 फीसदी तक पूरा हो चुका है। कई वार्ड में पहले से ही लाइन लगाई जा चुकी है। अब पुराने परिसर में अन्य वार्ड में काम चल रहा है। जल्दी ही काम पूरा होने के बाद मरीजों को काफी राहत मिलेगी। चिकित्सा प्रबंधन दिसम्बर में सभी बैड पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन पहुंचाने की तैयारी में है। कोरोना महामारी के बाद ऑक्सीजन की समस्या सामान्य मरीजों में काफी बढ़ी है। ऐसे में वार्ड में यह सुविधा मिलने पर मरीज को तुरंत ऑक्सीजन की सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए सिलेंडर ले जाने का झंझंट खत्म हो जाएगा। वर्तमान में अधिकांश वार्ड में अभी भी ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग होता है। एमसीएच यूनिट व 26 बैड पर ऑक्सीजन पांइट की सुविधा मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में कुल 300 बैड है। इसमें 210 बैड पुराने परिसर के अलग-अलग वार्ड में है। यहां पर अभी 26 बैड पर लाइन से ऑक्सीजन पहुंच रही है। जिसके लिए अलग से ऑक्सीजन प्लांट लगा है। वहीं शेष बचे 184 बैड पर ऑक्सीजन के लिए लाइ...

रेगिस्तान में किसानों ने कैसे किया कमाल, फसल धमाल

Image
तीन साल अकाल बाद बंपर सुकाल.. काचर..बोर मतीरा मीठा, दिवाली रा दीवा दीठा... बाड़मेर पत्रिका. रम्मक-झम्मक दिपावली नाच रही है। 55 लाख पशुधन के लिए चारा और पानी की फिक्र नहीं है। धान से घर के कोठारे भरे है। काचर-बोर मतीरों की भरपूर उपज नेे लक्ष्मी की पूजन की खुशियों को चौगुना कर दिया है। केर-सांगरी की उपज भी खूब हुई है। अनार ने निहाल किया है तो इधर अब खजूर व औषधीय पौधों की उम्मीदें दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही है। रेगिस्तान में दिपावली दर दिपावली खेती को लेकर बढ़ रहे रुझान और उम्मीदों ने धरतीपुत्रों के घर धन-धान्य से भरपूर किए है। इस साल आठ अरब की खरीफ ले चुका किसान 22 अरब की रबी के लिए तैयार है। नर्मदा नहर का इलाका सरसब्ज है और इंदिरा गांधी नहर व नर्मदा के शेष काम को सरकार पूरा करती है तो रेगिस्तान के किसानों के घर दिपावली की खुशियां पीढिय़ों तक मुस्कराती नजर आएगी। कैसे आया बदलाव - 2006 की कवास की बाढ़ और भूगर्भीय परिवर्तन ने यहां खेती-किसानी को बढ़ाया - सुप्त पड़ी सरस्वती नदी के पदचिन्हों पर पानी की उपलब्धता लगातार बढ़ रही है - 5500 कृषि कुएं किसानों ने तैयार करवाए, उनकी उम्मीद ने ...

कोरोना में करोड़ों रुपए की कमाई देता रेगिस्तान

Image
रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. यों हारा प्रतिदिन कोरोना का आर्थिक संकट 1. 10 करोड़ प्रतिदिन दिए राज्य को कोरोनाकाल में आर्थिक संकट से जूंझना पड़ रहा था। प्रतिदिन पाई-पाई कीमती हो गई, इन दिनों में बाड़मेर के तेल की धार पतली जरूर हुई लेकिन 8 से 10 करोड़ रुपए प्रतिदिन राज्य कोष में राजस्व के रूप में मिले। केन्द्र का हिस्सा इससे तिगुना प्रतिदिन रहा। 2. 43129 करोड़ की रिफाइनरी पचपदरा के सांभरा में बन रही रिफाइनरी का कार्य कोरोनाकाल में कुछ समय बंद रहा लेकिन अब फिर से कार्य गति पर है। करीब 23 हजार करोड़ के कार्यादेश हुए है। 2022 में कार्य पूर्ण होने का लक्ष्य है। अभी 3200 लोगों को रोजगार मिल रहा है। सरकार का दावा है कि आगामी तीन माह में यह संख्या 10 हजार के पार होगी। रिफाइनरी मेगा प्रोजेक्ट पर लग रहे करोड़ों रुपयों ने कोरोना में रोजगार के अवसर भी खोले है। 3. 1080 मेगावाट प्रतिदिन बाड़मेर के भादरेस में पॉवर प्लांट आधारित कोयले की 135 मेगावाट की आठ इकाइयों से 1080 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रति घंटा हो रहा है। प्रदेश में करीब 11000 मेगावाट बिजली उत्पादित हो रही है। 20 प्रतिशत के करीब बाड़म...

बाड़मेर तोड़ेगा गुजरात की मॉनोपोली

Image
बाड़मेर तोड़ेगा गुजरात की मॉनोपोली,75 करोड़ घनफीट प्राकृतिक गैस उत्पादन खुलेगा रास्ता - धनतेरस विशेष - 5.50 करोड़ है अभी गैस उत्पादन रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. धनतेरस को धोरां धरती के खनिज खजाने से बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है कि यहां प्राकृतिक गैस का उत्पादन जो अभी महज 5.50 करोड़ घनफीट ही है वर्ष 2021 में 75 करोड़ घनफीट हो जाएगा। गुजरात की मॉनोपोली को तोड़कर रेगिस्तान आर्थिक संपन्नता की नई इबारत लिखेगा। बाड़मेर के गुड़ामालानी स्थित रागेश्वरी तेल क्षेत्र से प्राकृतिक गैस के अधिक उत्पादन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।अब तक यहां काम कर रही कंपनियों को सरकारी मंजूरी के मामले में अनिश्चितता एक रुकावट लग रही थी, लेकिन हाल ही में केयर्न को बाड़मेर ब्लॉक के लाइसेंस का एक्सटेंशन दिया गया तो इन योजनाओं को फिर से गति मिल चुकी है। रागेश्वरी डीप गैस तैयार वर्ष 2018 में इस प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ हुआ जिसको 2020 में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया। 23 माह में यह प्रोजेक्ट तैयार हुआ है । रागेश्वरी गैस टर्मिनल का विस्तार पूरा कर इसको रागेश्वरी डीप गैस का नाम दिया गया है। इससे बाड़मेर के हाइड्रोकार्बन ...

हमारी होगी रोज दिवाली, पाकिस्तान ने सोचा भी नहीं, पढ़िए पूरी खबर

Image
भवानीसिंह राठौड़@बाड़मेर. नाज होता है हमें बॉर्डर पर हमारी प्रतिदिन की दिवाली पर। चारों ओर जगमग एलईडी लाइट्स। इनकी रोशनी में दूर तक पड़ौसी देश की धरती पर 200 मीटर तक परिंदा भी उड़े तो घनघोर अंधेरी रात में नजर आ जाए। उधर पड़ौसी मुल्क की जमीन पर अंधेरा पसरा है और तारबंदी तक नहीं। जगमग दिवाली पर ये लाइट्स बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिले की 1070 किमी भारत-पाक सीमा के बड़े हिस्से को रोशन करेगी। इस प्रोजेक्ट में 31 हजार 560 लाईट्स लगेगी जो 400 करोड़ से अधिक का कार्य है। भारत-पाक बंटवारा 1947 को हुआ। तारबंदी वर्ष 1992 में की गई। वर्ष 1996 में यहां सोडियम लाइट्स लगाई गई। इन सोडियम लाईट्स के बाद करीब डेढ़ साल पहले एलईडी लाइट्स लगाने का निर्णय किया गया। 800 मेगावाट बिजली की बचत और दूधिया रोशनी के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दी। इसके लिए 7890 पोल बदलने पड़े है। बाड़मेर, जैसलमेर, श्री गंगानगर, बीकानेर में चार चरण में यह कार्य किया जाना था, इसमें से दो चरण में कार्य पूर्ण किया गया है। भारत ने परेशानियों को जीता शिफ्टिंग सेंड ड्यून्स, कच्छ का रण और कई बाधाओं को पार करते हुए...

बाड़मेर से पहले फेरे पर हावड़ा सुपरफास्ट की रवानगी, यात्रियों के चेहरे खिले

Image
बाड़मेर. हावड़ा से चलकर रविवार को बाड़मेर पहुंची हावड़ा-बाड़मेर-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस बुधवार को पहले फेरे के लिए रविवार दोपहर बाद 3.55 बजे बाड़मेर से रवाना हुई। बाड़मेर से जोधपुर मार्ग पर चलने वाली यह एकमात्र ट्रेन है। बाड़मेर स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने पर यात्रा करने वालों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। स्टेशन पर लंबे समय बाद काफी चहल-पहल दिखी। जोधपुर जाने वालों की खुशी आज अलग ही नजर आई। कोरोना के बाद दिन में चलने वाली एकमात्र ट्रेन बाड़मेर से यशवंतपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन का संचालन हो रहा है। यह तड़के यहां से रवाना होती है। वहीं इसका मार्ग वाया जोधपुर नहीं है। कोरोना महामारी के बाद बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन वाया जोधपुर होकर जाने से स्टेशन यात्रियों से गुलजार दिखा। वहीं ट्रेन से जाने वाले यात्री भी बड़ी संख्या में यहां नजर आए। 20 नवम्बर तक रद्द है बाड़मेर-ऋषिकेश उल्लेखनीय है कि रेलवे ने कम यात्री भार के कारण बाड़मेर-ऋषिकेश के बीच फेस्टिवल स्पेशल के रूप में चलाई गई ट्रेन को 20 नवम्बर तक रद्द कर दिया है। ऐसे में त्योहार पर घर जाने वालों को इस ट्रेन की सुविधा नहीं मि...

बायतु में 70 प्रत्याशी मैदान में

Image
70 प्रत्याशी मैदान में - सभी 19 सीटों पर कांग्रेस व भाजपा आमने सामने वहीं 18 सीटों पर आरएलपी दे रही है कड़ी टक्कर, एक सीट पर नामांकन खारिज। बायतु- पंचायती राज चुनावो में समिति की कुल 19 सीटों पर कांग्रेस व बीजेपी तथा 18 सीटों पर आरएलपी चुनाव लड़ रही है। एक जगह वार्ड संख्या 15 में आर एल पी की ज्योति चौधरी का नामांकन खारिज हो जाने के कारण यहां कांग्रेस व बीजेपी में सीधा मुकाबला होगा। वहीं शेष सभी 18 सीटों पर कांग्रेस व बीजेपी के साथ- साथ आरएलपी के चुनाव लड़ने के कारण संघर्ष त्रिकोणीय रहेगा। रिटर्निंग अधिकारी विवेक व्यास ने बताया कि नामांकन जांच के दौरान कुल 23 नामांकन खारिज पाए गए। इस तरह वार्ड संख्या 1 पर कांग्रेस से डाऊ राम, बीजेपी से सम्पत राज, आरएलपी से भगीरथ सिह, वार्ड संख्या 2 पर कांग्रेस से भंवरी देवी, बीजेपी से दमयंती देवी व आर एल पी से तीजो देवी, वार्ड संख्या तीन में कांग्रेस से पवनी देवी, भाजपा से भंवरी देवी व आर एल पी से वीरा देवी, वार्ड संख्या 4 पर कांग्रेस से चिमा राम, बीजेपी से पुरखा राम व आर एल पी से जोगाराम, वार्ड संख्या 5 पर कांग्रेस से खेताराम, भाजपा से गंगा देवी व आ...

लूनी नदी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, बिठुजा से शुरूआत करते हुए कब्जे किए ध्वस्त

Image
बालोतरा. राजस्थान उच्च न्यायालय के लूनी नदी से अतिक्रमण हटाने के आदेश पर मंगलवार को प्रशासन ने पहली बार कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोागों का जमावड़ा हो गया। दोपहर तक प्रशासन ने चार स्थानों से अतिक्रमण हटा दिए। कोर्ट के आदेश की पालना को लेकर प्रशासन पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचा। नायब तहसीलदार मूलाराम सोलंकी व आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की गई। जेसीबी हाइड्रो ट्रैक्टर मशीन से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया। बिठुजा क्षेत्र से शुरू हुई कार्रवाई बिठूजा क्षेत्र से शुरू की गई कार्रवाई में कई अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। इस बीच उपखंड अधिकारी रोहित कुमार व पुलिस उप अधीक्षक सुभाष खोजा ने कार्रवाई को लेकर निरीक्षण किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस थाना बालोतरा, पचपदरा व सिवाना के अधिकारी तथा जवान व पुलिस लाइन से जाब्ता तैनात किया गया। मौकेपर करीब 120 से अधिक जवान व अधिकारी की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चली। source https://www.patrika.com/barmer-news/luni-nadi-encrochment-6513812/

जूंण रौ जंजाल़

Image
जूंण रौ जंजाल़ अपनापन मांगूसिंह बिशाला म्हूँ धर रौ जूनों रूंखड़ौ, इण वगत नै कमतर निजर री थाक्यौड़ी अर बुझ्यौड़ी आंख्यां सूं टुकर टुकर निरखण री अणूताई पण करूँ। लारलां दिनां नै हिंयै माथै हाथ राखतौ थकौ याद पण करूँ।म्हारौ पण बाल़पणौ अर मोटियारगाल़ौ हबौल़ा लैतौ।कंईं सांवरै री लीला है। उगतै अर आथमतै में इतरौ फरक, खैर इतरौ टैम बदलियौ म्हनै तो विस्वास पण नीं व्है। म्हैं कदैई नीं सोच्यौ की वगत री रफ़तार घणी तेजी सूं बदलैला।म्हारै देखतां देखतां इतरौ कबाड़ौ। कितरा भल़ा दिन हता। म्हूँ पण टणकांई में आंधौ घुप्प हुवौड़ौ फिरतौ। म्हांरी गूड़ी छियांड़ी में घणां नै तिरपती मिल़ती। म्है पूरी ऊमर अपणायत रौ मान राख्यौ अर मिनखपणैं रै आचार रौ लूंठौ पाल़ण कीधौ। हरैक नै पड़ुतर दीधौ।म्हारी सरणां में आयोड़ै गरीब, मांदै, लाचार, निरास अर अमीर नै एक जैड़ौ आसरौ दीधौ। किंणी तरै रौ भैदभाव नी राख्यौ।सगल़ां नै ठाढ़ी छिंयाड़ी में साजा ताजा कीधा अर हैसियत सारूं घणां आंजा पकाए मीठा अर ताजा फल़ पण दीना।अणजांणा जीवां नै राती वासौ घणै हेत अर लाड कोड सू म्हारै थुड़़, टाल़ै डाल़ै दीनौं। म्हूँ सुकाल़, दुकाल़ सरदी, गरमी, बरखा,...

विस्थापितों का दर्द दूर हों...

Image
विस्थापितों का दर्द दूर हों... टिप्पणी रतन दवे जैसलमेर की दो दुल्हनें पाकिस्तान में है। गिराब के बहिया गांव की भी एक दुल्हन पाकिस्तान से नहीं आ पा रही है। पाक विस्थापित परिवारों के कितने ही रिश्तेदान कोरोनाकाल में दोनों देशों के बीच मेे अटक गए है। पाकिस्तान पुलवामा और एयर स्ट्राइक के बाद वीजा देने में आनाकानी करने लग गया और इधर थार एक्सपे्रस बंद होने से भी दोनों देशों के बीच में आने-जाने वालों के लिए सुगम रास्ता बंद हो गया है। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर,गंगानगर, बीकानेर में बसे लाखों परिवारों के लिए यह दर्द के दिन है। अपनों से दूरी मजबूरी बना हुआ है। इसके लिए मददगार की तलाश में वे मंत्री-सांसद-विधायकों के चक्कर जरूर काट रहे है लेकिन व्यक्तिगत व्यथा पर कौन ध्यान दें? अर्जियां एक से दूसरे हाथ और एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर घूमती-फिरती है और इन लोगों को हासिल कुछ नहीं हो रहा है। यह ऐसा दर्द है जिसका हल सरकार के पास है। पाक विस्थापितों को नागरिकता देने के मामले में जैसे सरकार की ओर से शिविर लगाकर सभी को एक साथ नागरिकता दी जाती है वैसे ही इस तरह के मानवीय संवेदना से जुड़े मामलों की जानकारी जि...

रोवतो जावे, मरिया री खबर लावे

Image
बुजुर्गों की बातें अगर सीधे-सीधे भेजे में घुसने लग जाए तो फिर कहना ही क्या! बचपन से एक सीख अलग-अलग तरीके से दी गई। लेकिन उसकी गहराई समझने में बहुत समय लग गया। दादीजी कहा करती थी 'शुद्ध बोली राखो, जुबान माथे सरस्वती होवे'। माँ ने भी कहा कि 'मनसा जिसी दसा'- जैसा सोचोगे, वैसे बन जाओगे। लेकिन मन और बुद्धि तो चंचल है! फिसलन भरे रास्ते पर चलते-चलते नेगेटिविटी की तरफ लुढ़क ही जाती। बड़ेरे भी कह गए कि अपने मूड और जुबान को पॉजिटिविटी में रखना चाहिए। 'रोवतो-रोवतो जावे, मरिया री खबर लावे।' यानी, अगर नकारात्मक सोच के साथ शुरुआत करोगे तो परिणाम भी वैसा ही मिलेगा। लेकिन डिग्रियों के बोझ तले दबी बुद्धि को ये सीधी सी बात ऐसे थोड़े ही समझ आती! इस कान से सुना, उधर से निकाल दिया। चीजों को स्वीकारने की हमारी शर्त भी निराली है। योग जैसा शब्द जब तक ऋषि मुनियों के मुख से निकला, तब तक कुछ भी खास नहीं था। दिमाग में घुस ही नहीं रहा था। लेकिन जब से विदेशियों ने इसको 'योगा' जैसे म्यूजिकल टैग का चोगा पहना कर पुनः अवतरित करवाया तो हम आल्हादित हो उठे। अहा! फिर तो क्या आनंद आया हमें, ...

गोकाष्ट से शव का अंतिम संस्कार

Image
बाड़मेर पत्रिका पर्यांवरण को बचाने के लिए बाड़मेर श्मशान विकास समिति की ओर से अनूठी पहल की जा रही है। यहां अब पेड़ों की लकड़ी से अंतिम संस्कार की बजाय गाय के गोबर से बनी गोकाष्ट से अंतिम संस्कार किया जा रहा है। ऐसे में जहां गाय का महत्व बढ़ जाएगा तो दूसरी और सड़कों व गोशालाओं में गोबर का समुचित उपयोग होगा। जीवंत हुई अंतिम संस्कार की परम्परा वर्तमान में मोक्षधाम में पेड़ों की लकड़ी से शव का अंतिम संस्कार किया जाता है। इसके बाद संस्थान की ओर से निकटवर्ती निम्बड़ी स्थित भगवती गोशाला में बन रही गो काष्ट मंगवाई गई। गोकाष्ट लकड़ी से होगा यह फायदा गोकाष्ट लकड़ी का उपयोग होने से पेड़ों की लकड़ी का कम उपयोग होगा जिससे पेड़ सुरक्षित रहेंगे। इससे गाय का महत्व बढऩे के साथ गोबर का का उपयोग होगा। गोबर जलने से पर्यावरण शुद्ध होगा। इससे आसपास का वातावरण शुद्ध होगा। इससे बड़ी बात यह है कि एक शव के अंतिम संस्कार में 4-5 क्विंटल लकड़ी का उपयोग होता है गोकाष्ट में यह कार्य लगभग 3 से 3.50 क्विंटल में हो जाता है। ऐसे में एक अंतिम संस्कार से एक साथ दो पेड़ों को बचाया जा सकता है। लकड़ी से सस्ती मिलेगी ...

अंतिम दिन जिला परिषद सदस्यों के लिए बाड़मेर में 112 आवेदन, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 1772 ने भरे नामांकन

Image
बाड़मेर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 2020 के तहत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के अंतिम दिन सोमवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए 112 तथा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 1442 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। मंगलवार को प्राप्त आवेदनों की संवीक्षा होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के अंतिम दिन 9 नवम्बर को जिला परिषद सदस्य पद के लिए 112 तथा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 1442 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। कुल 151 ने किए 37 पदों के लिए नामांकन अंतिम दिन तक जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 151 अभ्यर्थियों द्वारा 167 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 1772 अभ्यर्थियों द्वारा 1958 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंगलवार को प्रात: 11 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 11 नवम्बर दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त ही चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लडऩे ...

बेकाबू ट्रेलर दुकानों में घुसा, एक महिला की मौत, चार घायल

Image
बाड़मेर. बायतु में रोडवेज बस स्टैंड के पास हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई वहीं चार जने अन्य घायल हो गए। बाड़मेर की तरफ से तेज गति से आए एक ट्रेलर ने बोलेरो कैंपर टक्कर मारकर घसीटते हुए सड़क किनारे बनी दुकानों की तरफ ले गया। जहां तीन दुकानों के आगे बने केबिन, सब्जी की दुकान व टिन शेड धमाके के साथ तबाह हो गए। वहीं सब्जी की दुकान पर सामान ले रही एक महिला की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो कैंपर में सवार चार लोग घायल हो गए।। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तेज गति में आए ट्रेलर ने बोलेरो कैंपर के साथ एक गाय को भी चपेट में ले लिया। जिससे गाय की भी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो कैंपर पूरी तरह चकनाचूर हो गई हादसे से मची अफरा-तफरी हादसे के बाद हड़कम्प मच जाने के साथ ही हर कोई अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहा था। ट्रेलर पूरी तरह रुक जाने के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बायतु थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। रोडवेज बस स्टैंड के पास व्यस्त क्षेत्र में हादसा के बाद हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया। पुलिस ...