ठिठुरा थार, सीजन की सबसे ठंडी रात, तापमान 13.4 डिग्री

बाड़मेर. थार में चल रही तेज हवा से तापमान लगातार गोता लगा रहा है। इससे अगले कुछ दिनों में सर्दी का असर और बढऩे की संभावना है। रात के साथ अब दिन का तापमान भी लुढ़कने लगा है। पूरे दिन तेज हवा चलने लगी है। सर्दी से बचाव के लिए अब दिन में गर्म कपड़ों और लबादों ओढऩे पड़ रहे हैं। कई लोग तो अल सुबह और रात को अलाव तापने लगे हैं। बाड़मेर में मंगलवार की रात अब तक की सीजन में सबसे सर्द रही है। न्यूतनम तामपान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।
बाड़मेर में सुबह से तेज हवा चलती रही। दिन में सर्द हवा के कारण लोग ठिठुरते दिखे। सर्दी से बचाव के लिए अब दिन में गर्म कपड़े पहने नजर आए। दीपावली के बाद से सर्दी का असर और तेज हो गया है। सर्दी के कारण लोगों की दिनचर्या अब बदलने लगी है।
सामान्य से 4 डिग्री नीचे
रात का पारा एक साथ नीचे आने से बुधवार को सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज हुआ। तेज हवा के चलते एक दिन में रात का तापमान 2 डिग्री गिरकर 13.4 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के असर से सर्दी और बढ़ेगी। अगले दो दिनों तक तेज हवा का असर भी बना रहेगा। इससे सर्दी का जोर बढ़ सकता है। वहीं दिन का तामपान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-weather-6526361/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज