साढ़े 56 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद,2 आरोपी गिरफ्तार
रागेश्वरी पुलिस व डीएसटी टीम की तीन स्थानों पर कार्रवाई साढ़े 56 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद,2 आरोपी गिरफ्तार गुड़ामालानी. रागेश्वरी पुलिस डीएसटी टीम ने गुरुवार को नाकाबंदी व आडेल सरहद में एक रहवासीय ढाणी में दबिश देकर 56 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करते हुए दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया। वहीं मादक पदर्थ परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन जब्त किया गया। रागेश्वरी थानाधिकारी ललितकिशोर ने बताया कि रागेश्वरी पुलिस टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर सरहद आडेल में खेताराम पुत्र नारणाराम जाट निवासी आडेल की रहवासीय ढाणी में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 13 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी खेताराम को गिरफतार किया। इसी प्रकार गिरफ्तार आरोपी खेताराम से अवैध डोडा पोस्त की खरीद फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ कर खेताराम की इत्तला पर सरहद नेहरों की ढाणी में मूलाराम पुत्र हुकमाराम जाट निवासी नेहरों की ढाणी की रहवासीय ढाणी के पास बने चारबाडे में 40 अवैध किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की । पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी मूलाराम फरार हो गय। इसी तरह थाना रा...