Posts

Showing posts from January, 2024

अयोध्या-हरिद्वार-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन 5 को जोधपुर से होगी रवाना, 780 वरिष्ठ नागरिक जाएंगे तीर्थयात्रा

Image
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 भगत की कोठी व मेड़ता रोड स्टेशन से बैठेंगे यात्री देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 अन्तर्गत विशेष रेल भगत की कोठी (जोधपुर) से अयोध्या-हरिद्वार-ऋषिकेश ट्रेन 5 फरवरी को प्रात: 11 बजे भगत की कोठी (जोधपुर) रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। स्पेशल ट्रेन में भगत की कोठी (जोधपुर) रेलवे स्टेशन से जोधपुर संभाग के 580 यात्री एवं मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन से बीकानेर एवं हनुमानगढ़ डिवीजन के 200 यात्री सहित कुल 780 यात्री सवार होंगे। सभी 780 यात्रियों को उक्त दोनों रेलवे स्टेशन पर समय पर पहुंचना होगा। चयनित यात्रियों को भगत की कोठी (जोधपुर) रेलवे स्टेशन पर प्रात: 7 बजे एवं मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर प्रात: 10 से रिपोर्ट करना है। ट्रेन में 5 दिन यात्रा सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को व्यक्तिश: दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गए आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी (मय प्रमाणित चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र, मूल जन आधार, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। ट्रेन में 5 दिन तक यात्रियों के आव...

बाड़मेर... एक साल में 1800 हार्ट अटैक पीडि़त पहुंचे अस्पताल

Image
कैथ लैब हो तो बचाई जा सकती है कई जिंदगियां अभी गंभीर रोगी को रैफर करने के अलावा नहीं है कोई विकल्प बाड़मेर मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध राजकीय जिला अस्पताल में कैथ लैब की सुविधा के अभाव में कई हृदय रोगियों की जिंदगी की सांसें टूट जाती है। अस्पताल आने वाले सीवियर हार्ट अटैक के रोगी को तुरंत ऑपरेशन की जरूरत होती है। लेकिन अस्पताल में कैथ लैब नहीं होने से यहां से रैफर करना पड़ता है। ऐसे में कई मरीज बीच रास्ते में ही अपनी जान गंवा देते है। हृदय रोग के बढ़ते मामलों के चलते गंभीर हार्ट अटैक से पीडि़त करीब 5-7 रोगी रोजाना जिला अस्पताल पहुंचते है। जिनको रैफर करने के अलावा कॉर्डियोलॉजी विभाग के पास कोई विकल्प नहीं है। 550 केस एंजियोग्राफी के लिए रैफर राजकीय जिला अस्पताल में साल 2023 में हार्ट अटैक के 1800 पीडि़त पहुंचे। अस्पताल के आईसीयू में केवल भर्ती करके उपचार किया जाता है। किसी मरीज का ऑपरेशन करना होता है तो उसे यहां से हायर सेंटर भेजना पड़ता है। बाड़मेर से एक साल में 550 हृदय रोगियों को एंजियोग्राफी के लिए अन्यत्र रैफर किया गया। रोजाना होती है 25-30 ईको जांच कॉर्डियोलॉजी की ओपीडी में प...

पाकिस्तान बॉर्डर के पास चोरों ने की ऐसी वारदात, 100 से ज्यादा गांवों में छा गया अंधेरा

Image
बाड़मेर-जैसलमेर जिले में अनजान लोगों का बेहिसाब पहुंचना अब सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर रहा है। हद तो यह है कि बॉर्डर से महज चार किमी दूरी तक चोर बिजली के तार चोरी कर 100 से अधिक गांवों में घुप अंधेरा कर जा रहे है और पूरा तंत्र लाचार है। बॉर्डर के मापुरी गांव के पास भीलों की ढाणी से करीब डेढ़ किलोमीटर तक बिजली के तार 26 जनवरी को चोरी कर लिए गए। इससे बॉर्डर के सैंकड़ों गांवों में तीन दिन तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। मापुरी बॉर्डर से चार किलोमीटर की दूरी पर ही है। गौरतलब है कि बीएसएफ ने बीते दिनों ही यहां सीमा पार से आई हेरोइन की खेप को पकड़ा है। पोकरण फील्ड फायरिंग के नजदीक पोकरण से महज 12 किलोमीटर दूर रामदेवरा में मौजूदा समय में 300 धर्मशालाएं- होटल और करीब 100 रेस्तरां हैं। लंबे समय से यहां अन्य प्रदेशों से आए लोग रोजगार से जुड़ गए हैं। यहां पर सत्यापन और पुलिस वेरीफिकेशन नहीं हो रहा है। पाक सीमा से सटे सरहदी जैसलमेर जिले का पोकरण क्षेत्र फील्ड फायरिंग रेंज होने के कारण यहां पड़ौसी मुल्क की नजरों में यह हमेशा रहता है। पूर्व में यहां जासूसी की कई कडिय़ां उजागर हो चुकी है। रिफाइनरी क...

अवैध खनन पर कार्रवाई, एस्केवेटर मशीन, डम्पर, जेसीबी जब्त

Image
अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त विशेष अभियान के दौरान जिला कलक्टर, बाड़मेर व बालोतरा के निर्देशन में गठित विशेष जांच दल ने सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण में एस्केवेटर मशीन, डम्पर, जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। खनि अभियन्ता बाड़मेर भगवानसिंह ने बताया कि जिले में सोमवार को ग्राम रूगानाडा, तहसील शिव में खनिज मेसेनरी स्टोन के अवैध खनन में लिप्त एक एस्केवेटर मशीन को जब्त किया गया। वहीं निकट ग्राम बलाई तहसील शिव में अवैध खनन का एक प्रकरण पर पुलिस थाना शिव में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई एवं खनिज मेसेनरी स्टोन के अवैध निर्गमन में लिप्त एक डम्पर, एक ट्रेक्टर-ट्रोली जब्त कर पुलिस थाना ग्रामीण बाडमेर को सुपुर्दगी में दिया गया। इसी प्रकार बालोतरा जिले में ग्राम डण्डाली तहसील सिणधरी में खनिज बजरी के अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन को जब्त कर पुलिस थाना सिणधरी में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई। source https://www.patrika.com/barmer-news/avedh-khanan-8700150/

तीन दिन से अंधरे में बॉर्डर, पहले फॉल्ट अब तार चोरी, ग्रामीणों ने दी ऐसी चेतावनी

Image
देश के अंतिम सरहदी गांवों में 03 दिन सेे बिजली बंद है। 25 जनवरी की रात 12:10 बजे बिजली कट गई। इसका फॉल्ट मुश्किल से 27 जनवरी को तलाश तो उधर चोरों ने तार चोरी कर लिया। अब बिजली बहाली को लेकर ग्रामीणों को फिर से इंतजार करना पड़ रहा है। गिराब के जनप्रतिनिधि पूरसिंह राठौड़ ने बिजली बहाली नहीं होने पर डिस्कॉम के घेराव की चेतावनी जिला कलक्टर को दी है। बाड़मेर के कृषि विज्ञान केंद्र दांता के पीछे 132 केवी की लाइन में बड़ा फॉल्ट आने से तीन दिन पहले बिजली बंद हो गई। । शुक्रवार रात को आपूर्ति नहीं की गई। शनिवार को फॉल्ट तो ठीक कर दिया गया, फिर पता चला कि बिजली बंद होने की भनक लगने पर चोरों ने बिजली लाइन की तार चोरी कर दी। यह भी पढ़ें- बिहार में सियासी उठापटक के बीच सीएम भजन लाल जा रहे हैं दिल्ली अल्टीमेटम दिया गडरा रोड सहायक अभियंता कार्यालय क्षेत्र से जुड़े दर्जनों सिंचित बैल्ट के गांवों में रबी के सीजन में पिछले तीन दिन से बिजली नहीं दिए जाने पर पंचायत समिति सदस्य पूरसिंह राठौड़ ने शनिवार को जिला कलक्टर अरुण पुरोहित, डिस्कॉम के बाड़मेर चीफ इंजीनियर और डिस्कॉम जोधपुर के मुख्य प्रबंधक (एम ड...

शराब से भरी गाड़ी पुलिस पर चढाने का प्रयास, पुलिस ने फायर कर टायर फोड़े

Image
गाड़ी में भरी थी 7 लाख की 130 कर्टन अवैध शरा स्कॉर्पियो वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार बाड़मेर शहर के बीचोबीच गुरुवार को दो तस्करों ने शराब से भरी गाड़ी पुलिस पर चढाने का प्रयास किया। इस दौरान शहर कोतवाल गंगाराम खावा ने तत्परता दिखाते हुए पांच फायर कर गाड़ी के टायर फोड़ कर रुकवा दिया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में भरी 7 लाख की 130 कर्टन अवैध शराब के साथ कार जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में तीन मामले दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि निगरानी के गठित टीम के कांस्टेबल शिवरतन को सूचना मिली कि बायतु की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी अवैध शराब से भरी हुई आ रही है। यह बाड़मेर शहर से होते हुए सांचौर हाइवे की तरफ जाएगी। इसपर गठित टीम ने ओवरब्रिज के पास नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी तेज गति से भगाने के लिए जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल भूपेन्द्रसिंह व पुलिस पार्टी पर चढाने का प्रयास किया। इस पर थानाधिकारी गंगाराम ने फायर कर वाहन के टायर ब्रस्ट कर रुकवा दिया। पुलिस ने आरोपी महिपालसिंह (25) पुत्र जुगतसिंह राजप...

ये कश्ती ये समुंदर ये किनारे कौन देखेगा

Image
अंतरप्रांतीय कुमार साहित्य परिषद बाडमेर एवं राष्ट्रीय कवि संगम बाडमेर के संयुक्त तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन बीकानेर के शायर वलीमोहम्मद के मुख्य आतिथ्य, वरिष्ठ साहित्यकार बंशीधर तातेड की अध्यक्षता एवं गोरधनसिंह सोढा जहरीला, रामकुमार जोशी के विशिष्ठ आतिथ्य में स्थानीय पैन्शनर समाज भवन गांधीचौक में आयोजित हुआ। वली मोहम्मद ने ये कश्ती ये समन्दर ये किनारे कौन देखेगा चले जाएगें हम ये नजारे कौन देखेगा , बदला जो वक्त साथ में क्या बदल गया, अपने बदल गए तो जमाना बदल गया, हरेक हाथ में पत्थर है क्या किया जाएं आदि गजलों की प्रस्तुति देते हुए बेटियां कविता सुना कर दर्शकों की दाद बटोरी। यह भी पढ़ें: अयोध्या में बिराजे राम, थार में गूंजा जयश्रीराम नफरतों का दौर है प्यारे थोड़ी हकीकत ज्यादा शोर है बंशीधर तातेड़ ने नफरतों का दौर है प्यारे थोड़ी हकीकत ज्यादा शोर है प्यारे सुनाकर वातावण को काव्य मय बना दिया। जेठानंद पंवार ने गीत गाओ खुशी मनाओ, चन्द्रवीर आपदार ने शायरों की गंगा में डूबकी लगाने आए हैं, पवन संखलेचा नमन ने स्वागत गीत एवं बेटियां कविता पेश की । कवयित्री नीलम जैन ने मौत के आगोश मे...

तेज सर्द हवा से ठिठुरा थार, न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, छाया रहा कोहरा

Image
सर्द हवा चलने से रात के पारे में तीन डिग्री की गिरावट थार में सर्दी का पलटवार हुआ है। कुछ दिनों से सर्दी से मिली राहत बुधवार को काफूर हो गई। बीती रात से तेज सर्द हवा का दौर शुरू हो गया, जो लगातार चला। तेज हवा के चलते रात के तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट के साथ 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन के पारे में एक डिग्री की कमी आई और 26.5 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड हुआ। कई दिनों बाद कोहरा भी लौट आया। बाड़मेर में कुछ दिनों से दिन का तापमान लगातार चढ़ रहा था। इसी बीच न्यूनतम तापमान भी दहाई के आंकड़े से निकलकर ऊपर की ओर चढऩे लगा। लेकिन मंगलवार शाम से तेज सर्द हवा शुरू हो गई। जिससे रात का तापमान सामान्य से भी तीन डिग्री नीचे आ गया। रात में ही कोहरा आना शुरू हो गया। वहीं हवा ने ठिठुरा दिया। पूरे दिन कोहरे का असर बाड़मेर में काफी दिनों बाद फिर से कोहरा लौटा। सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते हाइवे पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। वाहन चालक हैडलाइट जलाकर चलते दिखे। वहीं शहर में भी कोहरे का असर पूरे दिन देखा गया। दिन में ठिठुरते रहे लोग सर्दी का असर काफी कम बाद फिर से पलटवार के चलते ल...

डिग्गी में डूबने से दो मासूमों की मौत, बच्चे रिश्ते में चचेरे भाई-बहन

Image
महाबार पीथल गांव की घटना दूसरी व चौथी कक्षा में पढते थे मासूम बाड़मेर के निकटवर्ती महाबार पीथल गांव में मंगलवार को पानी की डिग्गी में गिरने से दो मासूमों की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। दोनों बच्चे रिश्ते में चचेरे भाई-बहन है। पुलिस के अनुसार महाबार पीथल निवासी घनश्याम (7) पुत्र गणेशसिंह राजपुरोहित व शोभा (7) पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित खेलते हुए करीब आधा किलोमीटर दूर देवीसिंह पुत्र रतनसिंह राजपूत के खेत में बनी डिग्गी के पास चले गए। वहां डिग्गी के चारों ओर तारबंदी की हुई थी, लेकिन दोनों बच्चे उसके ऊपर से अंदर चले गए। वहां पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बच्चे काफी देर तक नहीं दिखे तो परिवार के लोगों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। वे जब डिग्गी के पास पहुंचे तो दोनों शव पानी में तैर रहे थे। आस-पास के ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाल कर पुलिस थाना सदर में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द किए। बच्चे का एक चप्पल डिग्गी से बाहर पुलिस के अनुसार गांव के विद्यालय में घनश्याम दूसरी व शोभा...

राजस्थान में फिर शर्मनाक घटना, सरकारी टीचर ने नाबालिक छात्रा की बलात्कार के बाद की हत्या

Image
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले से बड़ी खबर है। बाड़मेर में सरकारी स्कूल के टीचर पर 11वीं क्लास की छात्रा से रेप करने और मर्डर करने का आरोप लगा है। जिले के बाखासर थाना इलाके में रविवार को छात्रा का शव टांके में मिला था। रविवार को शव को सेड़वा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। चौहटन डीएसपी सुखराम विश्नोई ने बताया कि नाबालिग स्कूली छात्रा के परिजनों ने छात्रा के शिक्षक प्रहलाद पर रेप और मर्डर का आरोप लगाया है। बाखासर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले परिजन ने रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को परिवार के लोग एक शादी कार्यक्रम में गए थे। पीछे से घर पर बेटी और उसकी बुजुर्ग दादी ही थे। शनिवार प्रहलाद राम घर में घुस आया और छात्रा को डरा धमकाकर रेप किया। फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने विरोध किया तो मर्डर कर शव को खेत में बने टांके में डाल दिया। यह भी पढ़ें : जयपुर में 'निर्भया कांड'... म्यूजिक बजाकर चलती बस में युवती से गैंग रेप, एक गिरफ्तार, चालक फरार रविवार सवेरे दादी जागी तो उसने पोती को घर में ढूंढा लेकि...

अब शराब, डोडा-पोस्त के साथ गांजा भी आ रहा थार में

Image
सिणधरी थाना पुलिस व एसआइटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को 2 किलो 205 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिणधरी थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ,एसआइटी प्रभारी ओम प्रकाश बिश्नोई के नेतृत्व में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गश्त व चेकिंग के दौरान संदिग्ध एक बिना नंबरी बोलेरो कैंपर को डिटेन किया। इस दौरान वाहन में सवार दो युवक खरताराम व निंबाराम के कब्जे से 2 किलो 205 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर मादक पदार्थ एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को भूंका भगत सिंह सरहद में एक युवक के कब्जे से 15 किलो अवैध गांजा बराबर करने की कार्रवाई गई थी, लगातार दूसरे दिन शुक्रवार मध्य रात्रि पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मेगा हाइवे पर इस प्रकार की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गांजा खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें: आग लगते ही करते ...

एमपी से सप्लाई के लिए लाए थे अवैध हथियार, 6 पिस्टल व 12 कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

Image
सभी आरोपी 20 वर्ष तथा उससे कम उम्र के एक बाइक जब्त, विभिन्न थानों के हिस्ट्रीशीटर हैं दो आरोपी धोरीमन्ना तथा सांचौर क्षेत्र में सप्लाई के लिए मध्यप्रदेश से लाए अवैध हथियारों के साथ तीन जनों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6 पिस्टल सहित 12 कारतूस बरामद किए तथा एक बाइक जब्त की। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में गिरफ्तार तीनों आरोपी 20 साल तथा उससे कम उम्र के हैं। इनमें से दो जनों के खिलाफ पुलिस के पास हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। देवीलाल के खिलाफ विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के 9 तथा श्रीराम के खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार निगरानी के लिए गठित टीम के हैड कांस्टेबल मेहाराराम को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर देवीलाल व उसके सहयोगी के साथ भारी मात्रा में अवैध हथियार मध्यप्रदेश से ला रहा है। इसे वह धोरीमन्ना, गुड़ामालानी व सांचौर क्षेत्र के अपराधियों को आपूर्ति करेगा। इस पर धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम व जिला डीएसटी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात को अरणियाली फांटा के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इस दौरान बाइक पर देवीलाल उर्फ देवाराम 19 पुत्र किशनार...

एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Image
आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 17 मामले दर्ज धोखे से एटीएम कार्ड बदल कर रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पहले से भी एटीएम चुराने व ठगी करने के 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार कमला जाट निवासी जोगेश्वर कुआं ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह एटीएम मशीन से रुपए निकालने गई तो वहां खड़े एक जने ने ट्रांजेक्शन कैंसल कर दिया। इस दौरान उसे भ्रमित करने के लिए उसने नीचे गिरी पर्ची देखने के लिए बोला। वह पर्ची लेने नीचे झुकी तो व्यक्ति ने मशीन में लगा कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसके खाते से 47 हजार रुपए निकाल लिए। एटीएम कार्ड बदल कर ठगी मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन करते हुए भरतकुमार पुत्र कानाराम माली निवासी चितलवाना जिला सांचौर को दस्तयाब कर पूछताछ की। इस पर उसने इस प्रकार की करीबन 17-18 घटनाएं करना स्वीकार किया और वह जेल भी जा चुका है। पुलिस ने बताया कि भरतकुमार आला दर्जे का एटीएम चोर व ठग है। उसके खिलाफ पुलिस थाना बालोतरा में 6 व थाना सांचौर में 11 प्रकरण दर्ज हैं। वह अन्य सहयोगी के साथ मिल कर लोगों के एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करता था। source https...

आग लगते ही करते हैं फोन, आग बुझने तक पहुंचती फायर ब्रिगेड

Image
पाटोदी फायर ब्रिगेड ही नहीं है इस वजह से बालोतरा से फायर ब्रिगेड मंगवानी पड़ती है। आग की घटनाएं होने पर बालोतरा से फायर ब्रिगेड मंगवानी पड़ती है बालोतरा से फायर ब्रिगेड पाटोदी आने में बहुत अधिक समय लगता है। पाटोदी बालोतरा जिले का बड़ा कस्बों में से एक बड़ा कस्बा है। यहां बीस हजार की आबादी है । पाटोदी पंचायत समिति व तहसील मुख्यालय है। पंचायत समिति क्षेत्र में 31 ग्राम पंचायतें हैं वहीं बड़ी संख्या में गांव जुड़े हुए हैं लेकिन पाटोदी में दमकल नहीं है। लेकिन पाटोदी में दमकल नहीं है । बालोतरा से पाटोदी 35 किलोमीटर अधिकतर गांवों की दूरी 60 से 70 किलोमीटर दूर वह सड़कें भी कहीं जगहों पर क्षतिग्रस्त होने पर कई घंटे की बाद दमकल पहुंचती है । जब तक सब कुछ आग से जलकर घरेलू सामग्री सहित अन्य सामग्री आग से जलकर राख हो जाती है । यह एक बार नहीं बार-बार हो रहा है लोग बार-बार दमकल की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार से दमकल की स्वीकृति नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें: सुबह कलश यात्रा, रात में बहेगी राम सरिता हर वर्ष डेढ़-दो सौ घटनाएं उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में हर वर्ष डेढ़ से दौ सौ से अधिक आग की घटनाएं हो...

अवैध बजरी परिवहन करते 13 ट्रक सहित 16 वाहन जब्त, लगाया जुर्माना

Image
विशेष जांच दलों आकस्मिक चैंकिग अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण के विरुद्ध चलाए जा रहे संयुक्त विशेष अभियान के दौरान विशेष जांच दलों (एसआईटी) के आकस्मिक चैंकिग के दौरान अवैध खनन, निर्गमन में लिप्त कुल 2 मशीनें, 1 कम्प्रेशर एवं 13 ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। खनि अभियंता भगवान सिंह भाटी ने बताया कि 16 जनवरी और 17 जनवरी को आकस्मिक चैंकिग अभियान के दौरान अवैध खनन, निर्गमन में लिप्त 1 जेसीबी मशीन, 1 कम्प्रेशर व 5 डम्पर मय खनिज मेसेनरी स्टोन को जब्त कर पुलिस थाना सिणधरी एवं 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय खनिज बजरी को जब्त कर पुलिस थाना सिवाणा एवं 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय खनिज मेसेनरी स्टोन व 1 डम्पर मय खनिज बजरी को जब्त कर पुलिस थाना सदर बाड़मेर एवं 1 डम्पर मय खनिज मेसेनरी स्टोन को जब्त कर पुलिस थाना चौहटन व 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय खनिज मेसेनरी स्टोन जब्त कर पुलिस थाना रामसर की सुपुर्दगी में दिया गया। साथ ही खनिज साधारण मिट्टी के अवैध खनन कर निर्गमन में लिप्त 1 एस्केवेटर मशीन व 1 डम्पर को जब्त नियमानुसार जूर्माना राशि वसूल की गई। source https://www.patrika.com/barmer-news/avedh-khanan-8685272/

बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में रक्षा योजना बड़ी पहल

Image
अब तक 100 बेटियां बन चुकी है ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाने व उनके आर्थिक भविष्य को संवारने के लिए रूमा देवी फाउंडेशन व ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान की रक्षा योजना का तीसरा चरण मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रूमा देवीक क्रॉफ्ट सेंटर पर आयोजित हुआ।कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने कहा कि राजस्थान के बाड़मेर जिले में लिंगानुपात में जो अंतर चल रहा है वह रक्षा योजना जैसे कार्यक्रमों के कारण धीरे-धीरे प्राकृतिक रूप में समानता पर आ जाएगा। उन्होंने रूमा देवी की ओर से 30 गांव की 30 बेटियों को बेटी बचाओ की ब्रांड एंबेसडर बनाने पर सराहना की। मुख्य अतिथि अमरीका से शिरकत करने आए अतुल कुमार पटेल ने कहा कि बेटियों के लिए किया जा रहा यह पुनीत कार्य लोगों को प्रेरणा देगा। बेटियों के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह बहुत शानदार पहल है। जरूरतमंद परिवार की बेटी को दे सुकन्या योजना में उपहार कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रही फाउंडेशन की निदेशक रूमा देवी ने बताया कि बेटी बचाओ अभियान में अब तक 100 गांव की 100 बेटियों को ब्रांड एंबेसडर बना चुके हैं। योजना बेटियों ...

सुबह कलश यात्रा, रात में बहेगी राम सरिता

Image
शहर के इंदिरा नगर में 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सुबह 10 बजे महिला मित्र मंडल की ओर से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह इंदिरा नगर से शुरू होकर मनोकामना महादेव मंदिर तक समापन होगी। आयोजक मुकेश गौड़ ने बताया कि सभी इंदिरा नगर वासियों की ओर से मुख्य सीसी रोड पर आयोजन होगा। इसमें रात को 9 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जो देर रात तक जारी रहेगा। यह भी पढ़ें: वनवासकाल में राम ने किया पूरे देश को संगठित घरों में जलाएंगे दीपक इस दौरान महेंद्र गहलोत एंड पाटी जोधपुर तथा स्थानीय भजन गायक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। इससे पहले संध्या समय में घर-घर दीपक जला कर दीवाली मनाई जाएगी। यह भी पढ़ें: पीएम किसान निधि से वंचित किसान करवाए अपनी केवाईसी कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में आयोजनक ईश्वर राइका, शेखरदवे, महेश भरींडवाल, नरपतसिंह धारा, नारायण नारुंडा, वीरेंद्र बबेरवाल, प्रवीण रामपुरिया, मोतीलाल गौड़ सहित नगर वासी व्यवस्था में योगदान करेंगे। कलश यात्रा राणी व अनुराधा के नेतृ...

मेडिकल बोर्ड के सामने दिव्यांग संदिग्ध अभ्यर्थी पेश, नाम तक नहीं लिख पाई शिक्षक भर्ती की चयनित महिला

Image
अध्यापक सीधी भर्ती-2022 लेवल प्रथम व द्वितीय की चयनित अभ्यर्थी का मामला बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के सामने चिकित्सा परीक्षण में मूल अभ्यर्थी की जगह संदिग्ध महिला अभ्यर्थी पहुंची सांचौर जिले की है दिव्यांग महिला अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं में मूल के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी के मामले तो कई बार सामने आए है। फर्जी अभ्यर्थी पकड़े भी गए है। अब नया प्रकरण जो सामने आया है उसमें मेडिकल बोर्ड के सामने संदिग्ध अभ्यर्थी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पेश होने का है। मामला अध्यापक सीधी भर्ती-2022 लेवल प्रथम व द्वितीय की चयनित दिव्यांग अभ्यर्थी से जुड़ा है। राजकीय जिला अस्पताल में दिव्यांग अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान मूल के स्थान पर संदिग्ध अभ्यर्थी पेश हुई। जब बोर्ड को अभ्यर्थी की जांच के दौरान संदेह हुआ तो साथ आया युवक उसे लेकर वहां से चला गया। जानकारी के अनुसार गत 5 जनवरी को जिला अस्पताल में चार विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड अध्यापक सीधी भर्ती-2022 लेवल प्रथम व द्वितीय की चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य जांच के लिए गठित किया गया। बोर्ड यहां अभ्यर्थियों की जांच...

मकर राशि में सूर्यदेव का प्रवेश आज, संक्रांति पुण्यकाल कल

Image
अश्व पर सवार होकर आएगी संक्रांति बाजारों में खरीदारी की रौनक, तिल के व्यंजन और पतंगों की बिक्री मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन संक्रांति का विशेष पुण्यकाल सुबह 9.24 बजे के बाद पूरे दिन रहेगा। पिछले तीन सालों से लगातार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जा रही है। पर्व को लेकर बाड़मेर के बाजारों में खरीदारों की रौनक रही। लोगों ने तिल और गुड़ के बने मीठे व्यंजन की खरीदारी की। वहीं पतंगों की दुकानों पर बच्चे और युवा खरीदारी के लिए उमड़े। पंडितों के अनुसार कि मकर संक्रांति 14 जनवरी की रात्रि में आएगी और 15 जनवरी को मनाई जाएगी। पिछले कुछ सालों से सूर्यदेव मकर राशि में 14 जनवरी की मध्यरात्रि में प्रवेश कर रहे है, इसके कारण पर्वकाल 15 जनवरी को मनाया जाता है। जिस प्रकार हर तीन साल में अधिकमास के कारण एक महीना बढ़ जाता है, उसी तरह हर तीन वर्ष में संक्रांति काल एक घंटे बढ़ जाता है। इस तरह से 70 से 80 साल में एक दिन बढ़ जाता है। इसके कारण संक्रांति पर्व 15 जनवरी को पड़ता है। मंगलकारी है संक्रांति इस बार पौष माह की मकर संक्रांति होगी। ऐसे में इसे विशेष रूप से फलदायी माना...

राजस्थान की बेटियों ने नेशनल में जीता स्वर्ण

Image
67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता 14 वर्षीय छात्रा वर्ग में राजस्थान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शहर के महात्मा गांधी राउमावि के बॉस्केटबॉल मैदान में शनिवार को हुए फाइनल मैच में राजस्थान ने तमिलनाडु को 30-22 से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा कायम किया। मैच के बाद हुए समापन समारोह में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें: 48 हजार की छात्रवृ त्ति और संस्था प्रधान उदासीन, बच्चे वंचित | खिलाड़ी थार की यादें लेकर जा रहे समारोह में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा कि यहां देश के कोने-कोने से खिलाड़ी आए और 6 दिन तक मेहमान रहने के बाद थार की बहुत सारी यादें लेकर जा रहे हैं। जिला कलक्टर अरुण पुरोहित ने कहा कि बॉस्केटबॉल खेल से संगठन, एकता और नेतृत्व के गुणों का विकास होता है। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण सिंह राणीगांव ने प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले दानदाताओं, निर्णायकों व शिक्षकों का आभार जताया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भगवानदास बारूपाल, व्याख्याता मांगूसिंह राठौड़ समेत अन्य ने संबोधित किया। यह भी पढ़ें: ओवरटेक के चक...

दर्दनाक सडक़ हादसा, डम्पर ने दो सगे भाई सहित तीन को कुचला

Image
बाड़मेर के सनावड़ा के पास सडक़ दुर्घटना बाड़मेर जिले के सनावड़ा गांव के पास गुरुवार को सडक़ हादसे में दो सगे भाई सहित तीन जनों की मौत हो गई। तेज रफ्तार डम्पर ने सडक़ किनारे बातचीत कर रहे तीनों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में तीनों का मौके पर ही दम टूट गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सदर पुलिस के अनुसार परिजनों ने रिपोर्ट दी कि नरपत (20) व विक्रम (16) दोनों पुत्र वीरमाराम निवासी कौशलू बाइक से सिणधरी गए थे। वहां से लौटते समय परिजन राणाराम (24) निवासी सनावड़ा के मिलने पर सडक़ किनारे बाइक को रोककर बातचीत करने लगे। इस बीच पीछे से आए तेज रफ्तार डम्पर ने तीनों को कुचल दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद घर में मातम दोनों सगे भाइयों की माता की 5 साल पहले मृत्यु हो गई थी। अब दोनों पुत्रों की मौत के बाद घर में पिता और एक बहन रहे हैं। वहीं बुजुर्ग दादी है। पोतों की मृत्यु की सूचना के बाद दादी बेसुध हो गई। घर में मातम छाया हुआ है। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-accident-8677263/

48 हजार की छात्रवृ​त्ति और संस्था प्रधान उदासीन, बच्चे वंचित

Image
नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत मिलने वाली 48 हजार की छात्रवृत्ति पर संस्था प्रधानों की उदासीनता भारी पड़ रही है। बार-बार शिविर लगा शिक्षा विभागीय अधिकारी संस्था प्रधानों को बायोमैटि्रक ऑथेंटिकेशन के लिए बुला रहे हैं, लेकिन संस्था प्रधान है कि आ ही नहीं रहे। ऐसे में इन विद्यालयों के छात्रों की छात्रवृत्ति पर ग्रहण लग रहा है। गौरतलब है कि एनएमएमएसएस योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए अब संस्था प्रधानों का बायोमेटि्रक ऑथेंटिकेशन होगा तभी पोर्टल पर पात्र छात्र का आवेदन अपलोड होगा। उक्त छात्रवृत्ति के तहत छात्र को 48 हजार रुपए मिलने है, लेकिन अभी भी बालोतरा-बाड़मेर के 41 संस्था प्रधान ऐसे हैं जिन्होंने बायोमैटि्रक ऑथेंटिकेशन नहीं करवाया है। यह भी पढ़ें: गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, पूछा आ खिर क्यूं नहीं खुल रहा आरओबी अब जारी किए नोटिस- जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक बाड़मेर ने चार बार शिविर आयोजित होने के बावजूद अनुपिस्थत रहे संस्था प्रधानों को नोटिस जारी किए है। साथ ही बताया कि 15 जनवरी को शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय बाड़मेर पर सुबह दस से शाम छह बजे...

पढ़िए भंवरी देवी की दर्दभरी कहानीः हाथ-पांव की अंगुलियां और ना ही आंखें, अब कैसे बने आधार कार्ड

Image
सरकारी योजनाएं नियमों से चलती है और कई बार इनके विपरीत स्थितियां हो जाती है। सरकार नियमों की लकीर नहीं तोड़ रही इससे एक बुजुर्ग महिला तमाम योजनाओं से वंचित है। सरकारी नियम में आधार कार्ड तभी बनेगा जब फिंगर प्रिंट और आई रेटिना हों। कानोड़ की भंवरीदेवी के दोनों ही नहीं है। आधार नहीं बना तो अब उसे उन तमाम सरकारी लाभ से वंचित किया जा रहा है जिसकी वह हकदार है। ग्राम पंचायत कानोड़ के खरथानियों का तला में भंवरी देवी पत्नी वगत पुरी 60 साल से दिव्यांगता का दंश झेल रही है। पूर्व में भंवरी देवी का परिवार बीपीएल में चयनित था , जिससे उनको पेंशन और राशन मिलता था,लेकिन जब से सरकार ने आधार कार्ड से लिंक कर सुविधाएं देनी शुरू की तभी से भंवरी देवी की सारी सुविधाएं बंद हो चुकी है। यह भी पढ़ें- आधार नहीं तो रसोई गैस सिलेंडर में दिक्कत, इधर बायोमैट्रिक्स सत्यापन में बुजुर्गों का नहीं आ रहा अंगूठा इस महिला के न तो हाथ की अंगुलियां है और न ही पांव की है और न ही उनकी आंखें है। इस वजह से आधार कार्ड ही नहीं बन रहा है। एक बेटा है, जो परिवार का पालन-पोषण यजमानवृत्ति से करता है। भंवरी देवी के पति का निधन 12 सा...

राजस्थानः यहां बोलती है दीवारें, सरकारी स्कूल में प्राइवेट जैसा प्रबंधन, होती है डिजिटल पढ़ाई

Image
बाड़मेर। धनाऊ पंचायत समिति के राप्रावि जाटा बस्ती मंदिरवाला में स्कूल की बोलती दीवारें बच्चों के शिक्षण और अधिगम में मददगार बनी नजर आती है। अब यहां दाखिला के लिए कई निजी स्कूलों को छोड़कर भी बच्चों के प्रवेश होने लगे हैं। पुलिस की नौकरी छोड़कर शिक्षक बने पूनमचन्द जाखड़ ने अपनी कर्मस्थली पर कुछ अलग और नया करने का संकल्प लिया। जहां एक तरफ सरकारी विद्यालयों को कम नामांकन के कारण मर्ज किया जा रहा था। वहीं उन्होंने आसपास दो किलोमीटर के दायरे में चार अन्य विद्यालय होते हुए भी मेरा विद्यालय-मेरा गौरव की तर्ज पर अपने संकल्प को फलीभूत करने की ठान ली। उन्होंने सर्वप्रथम ग्रामीणों में विश्वास जगाकर विद्यालय का नामांकन 125 तक पहुंचाया वहीं साथी शिक्षक रेखाराम पावड़ के साथ मिलकर विद्यालय में नवाचार किए। अधिगम व शिक्षण में दीवारें मददगार- उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग और राजकीय अनुदान का कुशलता से सदुपयोग कर नया प्लास्टर, रंग रोगन करवाकर आकर्षक पेंटिंग से सम्पूर्ण शिक्षण अधिगम सामग्री को दीवारों पर भित्ति चित्र बनवाकर आकर्षक बना दिया।अब यहां बोलती दीवारें ही बच्चों के अधिगम और शिक्षण में मददगार बन ...

एक करोड़ का छू रहा था आंकड़ा फिर आया 85 लाख पर

Image
बाड़मेर. प्रदेश के सरकारी विद्यालयों का नामांकन दो साल पहले एक करोड़ के आंकड़े को छू रहा था लेकिन अब घट कर 85 लाख हो गया है। दो सत्र में आंकड़ा बढ़ा लेकिन इसके बाद फिर वापस वही आ गया है। इसका कारण शिक्षकों की कमी को माना जा रहा है। एक तरफ स्टाफिंग पैटर्न की समीक्षा नहीं हो रही तो दूसरी ओर पदोन्नतियां अटकी हुई है। वहीं, विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षक नहीं लगे होने से भी अभिभावकों व विद्यार्थियों का मोह सरकारी विद्यालयों से भंग हो रहा है। पग-पग पर खुल रहे सरकारी विद्यालयों ने जहां बारहवीं तक की शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचा दिया है तो वहीं शिक्षकों की कमी का असर अब नामांकन पर नजर आ रहा है। शिक्षा सत्र 2019-20 में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नामांकन 8542340 था जो अगले सत्र में 8958789 हो गया तो 2021-22 के शिक्षा सत्र में यह आंकड़ा बढ़ एक करोड़ के नजदीक पहुंचकर 98,96,349 हो गया। इसके बाद पिछले दो सत्र में लगातार आंकड़ा घट रहा है जो अब 8572147 तक नीचे आ गया है। ऐसे में दो सत्र में नामांकन बढ़ोतरी हुई तो पिछले दो साल में लगभग उतना ही नामांकन घट भी गया। यह भी पढ़ें: बेघर लोगों का दर...

बेघर लोगों का दर्द जानने पहुंचे सर्द रात में कलक्टर, सुनी पीड़ा

Image
जिले में शीत लहर के मद्देनजर जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय स्थित रैनबसेरों में रह रहे लोगों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें: अयोध्या आने का मिला न्योता, पीले चावल बांटे कलक्टर रात्रि दस बजे पहुंचे रैन बसेरे जिला कलक्टर पुरोहित शुक्रवार को रात्रि दस बजे भगवान महावीर टाउन हॉल और आदर्श स्टेडियम में मौजूद रैन बसेरे पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रबंधको व कार्मिकों को रैनबसेरों को स्वच्छ और साफ रखने सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए। यह भी पढ़ें: मतदान को लेकर दिखा उत्साह, ऐसे किया जागरूक महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं के अधिकारियों को निर्देश रैनबसेरों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने के अधिकारियों को निर्देश दिया। महिलाओं के लिए रैनबसेरों में अलग से व्यवस्था करने को कहा। रैनबसेरों के आसपास के गड्ढों को तुरंत भरने को कहा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भी निराश्रित व्यक्ति इस ठंड के मौसम में खुले में ना सोए। इसके लिए रैनबसेरों में सभी आवश्यक सुविधाए...

पुलिस को देखकर इनामी अपराधी ने चैकपोस्ट की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, टीम ने घेरकर पकड़ा

Image
14 माह से फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार, जिले के टॉप-10 में शामिल नाबालिग से दुष्कर्म के प्रकरण में शिवगंज से डीएसटी ने किया गिरफ्तार वांछित अपराधियों की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण में वांछित 14 माह से फरार 10 हजार के इनामी अपराधी को ग्रामीण पुलिस व डीएसटी बाड़मेर टीम ने शिवगंज से गिरफ्तार किया है। जिले के 10 टॉप अपराधियों में शामिल है। पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि नवम्बर 2022 में नाबालिग ने महिला थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया था कि आरोपी स्वरूपसिंह पुत्र सगतसिंह निवासी परो पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण ने अकेली देखकर घर में आया तथा दुष्कर्म करके भाग गया। पुलिस ने अन्य धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। ग्रामीण पुलिस व डीएसटी को मिला था टॉस्क नाबालिग से दुष्कर्म के गम्भीर प्रकरण में आरोपी लम्बे समय से फरार होने से जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वरूपसिंह पर 10 रुपए का इनाम घोषित किया। साथ ही जिला स्तर के टॉप-10 अपराधी की श्रेणी में चयनित करते जिल...

बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर 2 जोड़ी नई हमसफर साप्ताहिक रेलसेवाओं का संचालन आज से

Image
सूरत, अहमदाबाद, महेसाना, भीलड़ी, समदड़ी होकर चलेगी रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बान्द्रा टर्मिनस-बाड़मेर-बान्द्रा टर्मिनस 2 जोड़ी नई हमसफर रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाड़ी संख्या 12997, बान्द्रा टर्मिनस-बाड़मेर साप्ताहिक सुपरफास्ट हमसफर रेलसेवा 3 जनवरी से बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को रात 11.55 बजे रवाना होकर अगले दिन गुरुवार को शाम 5.55 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12998, बाड़मेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट हमसफर रेलसेवा 4 जनवरी से बाड़मेर से प्रत्येक गुरुवार को रात 10.50 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को 3.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह रेल बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, आणंद, नडियाद जं., अहमदाबाद, महेसाना, पाटन, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़, भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी जं., बालोतरा व बायतु स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेल में 12 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं दो पावर का डिब्बों सहित कुल 22 कोच होंगे। बान्द्रा टर्मिनस-बाड़मेर साप्ताहिक रेल 5 जनवरी...

हाइवे के किनारे झाडिय़ों में भीषण आग, ढाई किमी तक फैली

Image
जिप्सम हॉल्ट के पास हाइवे के दोनों तरफ लगी आग बाड़मेर शहर के उत्तरलाई के निकट जिप्सम हाल्ट के पास वन विभाग की भूमि पर मंगलवार शाम को झाडिय़ों में आग लग गई। आग कुछ ही देरी में पूरे क्षेत्र में फैल गई। करीब दो-ढाई किमी में आग का दायरा बढ़ गया। सूचना पर नगर परिषद सहित कंपनियों की कुछ छह दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू के प्रयास शुरू किए। लेकिन आग काफी विकराल हो जाने के कारण बुझाने में काफी दिक्कतें आई। तेज हवा और घास सूखी होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली और काबू करने में परेशानी हुई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एयरफोर्स के पास शाम करीब 4 बजे अचानक झाडिय़ों में आग की लपटें उठती दिखी। आग हाईवे के दोनों तरफ फैल गई। इसके बाद आग झाडिय़ों में आगे फैलती गई। जवान खुद यहां पर आग बुझाने में जुट गए। झाडिय़ों में लगी आग पर एयरफोर्स ने काबू कर लिया दमकलों से पानी लगातार डाला गया। लेकिन आग बेकाबू होती दिखी। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद हाइवे के एक तरफ की झाडिय़ों में लगी आग पर एयरफोर्स ने काबू कर लिया ग...

अब हिंदी में करने होंगे हस्ताक्षर, अंग्रेजी में नहीं होंगे मान्य, जारी हुए ऐसे नए निर्देश

Image
महेंद्र त्रिवेदी Barmer News: समस्त चिकित्सा कार्मिकों व अधिकारियों को किसी राजकीय कागज-पत्र और उपस्थिति पंजिका में नियमित रूप से हिंदी में ही हस्ताक्षर करने होंगे। यह नियम एक जनवरी से लागू कर दिया गया है। हिंदी में अलावा किसी भी भाषा में हस्ताक्षर करने पर वह मान्य नहीं होगा। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कार्मिकों के लिए प्रत्येक सरकारी कागजात पर हस्ताक्षर देवनागरी में हिंदी भाषा में करने होंगे। प्रतिदिन की उपस्थिति के साथ अन्य प्रमाण-पत्र सहित कोई भी सरकारी कागजात पर हस्ताक्षर हिंदी में होने पर ही उन्हें प्रमाणित माना जाएगा। यह है आदेश बाड़मेर सीएमएचओ डॉ. सीएस गजराज की ओर से जारी आदेश में जिला स्वास्थ्य भवन व अधिनस्थ चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को माह जनवरी 2024 से उपस्थिति पंजिका में अपने हस्ताक्षर हिंदी में करना सुनिश्चित करने का कहा गया है। अन्य किसी भी भाषा में हस्ताक्षर राजकीय कागजात पर मान्य नहीं किए जाएंगे। सीएमएचओ की ओर से जारी निर्देश शासन सचिव शिक्षा व भाषा विभाग राजस्थान सरकार की ओर से 1966 में हिंदीकरण नीति के तहत जारी आदेश के ...

365 दिन में 10 लाख 14 हजार पड़े बीमार, 58222 अस्पताल में भर्ती

Image
पिछले साल के मुकाबले अस्पताल की ओपीडी में 18 फीसदी मरीज बढ़े सबसे ज्यादा मेडिसिन विभाग में आए रोगी आइपीडी रोगियों में भी 15 फीसदी की बढ़ोतरी साल दर साल अस्पतालों में बीमारों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्ष 2023 में राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर की ओपीडी में कुल 10 लाख 14 हजार 200 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। वहीं 58 हजार 222 को भर्ती किया गया। पिछले साल 2022 के मुकाबले में ओपीडी में रोगियों की संख्या में 18 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। ओपीडी से लेकर ऑपरेशन तक सभी जगह का आंकड़े में वृद्धि देखी जा रही है। चाहे ऑपरेशन कैसे भी हो, सभी में साल 2023 में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी तरह भर्ती भी बढ़ी है। इससे अस्पतालों पर दबाव ज्यादा हुआ है। संसाधन कम और मरीज ज्यादा होने से रेस्पोंस समय भी बढ़ गया। मेडिसिन की ओपीडी में भीड़ मेडिसिन ओपीडी में आने वाले रोगियों की संख्या सर्वाधिक रही। प्रतिदिन आने वाले रोगियों की संख्या को देखा जाए तो 50-60 प्रतिशत रोगी मेडिसिन में ही आए है। इसके बाद शेष बचे रोगी अन्य ओपीडी में गए। मौसमी बीमारियों के रोगियों की संख्या सबसे ज्यादा रह...