बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर 2 जोड़ी नई हमसफर साप्ताहिक रेलसेवाओं का संचालन आज से

  • सूरत, अहमदाबाद, महेसाना, भीलड़ी, समदड़ी होकर चलेगी

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बान्द्रा टर्मिनस-बाड़मेर-बान्द्रा टर्मिनस 2 जोड़ी नई हमसफर रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाड़ी संख्या 12997, बान्द्रा टर्मिनस-बाड़मेर साप्ताहिक सुपरफास्ट हमसफर रेलसेवा 3 जनवरी से बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को रात 11.55 बजे रवाना होकर अगले दिन गुरुवार को शाम 5.55 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12998, बाड़मेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट हमसफर रेलसेवा 4 जनवरी से बाड़मेर से प्रत्येक गुरुवार को रात 10.50 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को 3.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह रेल बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, आणंद, नडियाद जं., अहमदाबाद, महेसाना, पाटन, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़, भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी जं., बालोतरा व बायतु स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेल में 12 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं दो पावर का डिब्बों सहित कुल 22 कोच होंगे।

बान्द्रा टर्मिनस-बाड़मेर साप्ताहिक रेल 5 जनवरी से

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19009, बान्द्रा टर्मिनस-बाड़मेर साप्ताहिक हमसफर रेलसेवा 5 जनवरी से बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार को 7.25 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को 1.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19010, बाड़मेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक हमसफर रेल 6 जनवरी से बाड़मेर से प्रत्येक शनिवार को रात 9.30 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को 3.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।



source https://www.patrika.com/barmer-news/new-trains-8664413/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी