BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर
रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर
4 लाख का लक्ष्य
61 हजार ही हुए कनेक्शन
2024 तक होने है सारे
बाड़मेर. हर घर नल कनेक्शन को लेकर रेड जॉन में चल रहा बाड़मेर ओरेंज में आने की राहत तो पा चुका है लेकिन लक्ष्य की दिल्ली अभी दूर है। केवल दस प्रतिशत ही कनेक्शन चार साल में किए गए है और शेष काम के लिए केवल दो साल बचे है। 49 गांव ही अब तक शत प्रतिशत हर घर नल से जुड़े है जो काफी कम है।कार्य की मंथर गति को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को नोटिस मिलने के बावजूद गति नहीं पकड़ी है। वर्ष 2021 तक का हर घर नल का ग्राफ इतना कमजोर था कि बाड़मेर रेडजॉन में था, लेकिन इसके बाद कुछ गति पकड़ी तो ग्रामीण इलाकों में कुल 13.80 फीसदी कनेक्शन हो चुके है। इसके कारण बाड़मेर अब रेड से ऑरेंज श्रेणी में आ गया है। इसमें पहले के कनेक्शन भी शामिल है। वहीं मिशन में लक्ष्य का 9.45 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ है।
अब तक कितना हुआ काम
2019-20 324
2020-21 16269
2021-22 9560
2022 अक्टूबर तक 14000
यह भी जानें
●अगस्त 2019 के बाद हुुई थी
●7 ब्लॉक के 49 गांवों में शत प्रतिशत कनेक्शन
● 4 गांवों में कनेक्शन प्रमाणित
●2700 कनेक्शन सबसे अधिक समदड़ी में
घर- घर कनेक्शन का गणित
●446815 जिले के ग्रामीण इलाकों में कुल मकान
●425346 में घर-घर जल पहुंचने की योजना
●40207 मिशन के बाद घरों में अब तक हुए कनेक्शन
●21469 में मिशन से पहले ही कनेक्शन
●61769 कुल घरों तक पहुंचा पानी
source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-in-orange-zone-delhi-away-of-every-household-tap-connection-7810483/
Comments
Post a Comment