Posts

Showing posts from June, 2020

बाड़मेर का पहला कंटोनमेंट जोन बना पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र, घर से बाहर निकलने पर रहेगी पाबंदी

Image
बाड़मेर. बाड़मेर शहर में भी अब कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। लगातार भीतरी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। शहर के पुरानी सब्जी क्षेत्र में पॉजिटिव केस बढऩे पर मंगलवार को प्रशासन ने आसपास के बाजार को बंद करवा दिया। साथ ही क्षेत्र को कंटोनमेंट जोन घोषित करते हुए कफ्र्यू लगा दिया। पुरानी मंडी में सब्जी व्यापारियों के पॉजिटिव केस आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सुबह की रिपोर्ट में दो सब्जी मंडी व एक किराना व्यापारी के पॉजिटिव आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस क्षेत्र में अब तक छह केस सामने आ चुके है। जिसमें सभी व्यापार से जुड़े हैं। प्रशासन पहुंचा, दुकानें करवाई बंद बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र दोपहर में पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर बाजार बंद करवाया। पुलिस टीम भी साथ रही। हालांकि सब्जी व्यापारियों के संक्रमित मिलने के बाद पुरानी मंडी पिछले तीन दिनों से बंद है। वहीं आसपास की कुछ दुकानें भी नहीं खुल रही। लेकिन एक बड़े किराना व्यापारी के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत आसपास के बा...

ये भी डॉक्टर, भावी चिकित्सक तैयार करने की निभा रहे जिम्मेदारी

Image
बाड़मेर. शिक्षक चिकित्सकों की भूमिका भी किसी अस्पताल में सेवाएं देने वाले डॉक्टर से कम नहीं आंकी जा सकती है। शिक्षक चिकित्सक तो भविष्य के डॉक्टर बनाने का काम करते हैं। कोरोना महामारी में शिक्षक चिकित्सकों के समक्ष भी चुनौतियों का अंबार लगा, मेडिकल कॉलेज से सभी बच्चे घर चले गए और अब उनकी पढाई का नुकसान नहीं हो, इसलिए ऑनलाइन पढ़ाना था। शिक्षक चिकित्सकों की टीमों ने इस चुनौती को बखूबी स्वीकार किया और पूरी तन्मयता से कोर्स पूरा करवाने में जुटे हैं। करीब 90 फीसदी कोर्स हो चुका है। पहले साल का कोर्स पूर्णता की ओर है। मेडिकोज का इस साल का कोर्स करवाने में चिकित्सक शिक्षकों ने अपना सब कुछ लगा दिया। बाड़मेर मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद साल 2019-20 पहला साल और इसी बार कोरोना महामारी का आना हुआ है। महामारी के फैलाव को देखते हुए पहले बच्चों की सुरक्षा की देखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया। इसके बाद बारी आई कि चाहे कुछ भी हो जाए पढ़ाई जारी रखनी ही है। भले की कुछ प्रेक्टिक्ल क्लास नहीं हो तो चल जाएगी लेकिन थ्योरी की क्लास तो नियमित लगानी ही होगी और भावी डॉक्टर्स को तैयार करना ही है। इसी सोच के साथ ...

दिल्ली से रवाना हुआ पाकिस्तान सीमा पर टिड्डी मारने को हैलीकाफ्टर

Image
बाड़मेर. पाकिस्तान की ओर से लगातार हमला कर रही टिड्डी पर अब हैलीकाफ्टर से अटैक होगा। लंबे इंतजार बाद मंगलवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं कृषि राज्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया है। पाकिस्तान से आ रही टिड्डियों का हमला पिछले नौ माह से बाड़मेर-जैसलमेर होते हुए प्रदेश में हो रहा है और अब तो उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश होते हुए दिल्ली तक टिड्डी दल पहुंच गया। टिड्डी नियंत्रण को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से लगातार यही दावा किया जाता रहा है कि टिड्डी नियंत्रण कर रहे है लेकिन टिड्डी अनियंत्रित है। आगामी चार हफ्ते में एक बड़े हमले की चेतावनी भी है। इधर टिड्डी नियंत्रण को लेकर मंगलवार को दिल्ली से केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्रङ्क्षसह तोमर व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने इंग्लैण्ड से खरीदे गए हैलीकाफ्टर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया है। इस हैलीकाफ्टर की तैनातगी बाड़मेर जिले में की जाएगी। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि मंगलवार को रवाना हुआ हैलीकाफ्टर दिल्ली से जयपुर पहुंचेगा और बुधवार को बाड़मेर पहुंचेगा। रात को जोधपुर में रहेगा। उन्होंने बताया कि द...

टिड्डी हमले को तैयार, बॉर्डर पर आज से हैलीकाफ्टर तैनात

Image
रतन दवे बाड़मेर इथोपिया, उत्तरी केन्या, सोमालिया, दक्षिणी सूडान, ईरान और पाकिस्तान और भारत में टिड्डी का लार्वा (अण्डे) देने लगा है। अगले चार हफ्ते में सूडान, इथोपिया, दक्षिणी सूडान, पाकिस्तान और भारत में बड़े टिड्डी हमले का अलर्ट है। टिड्डी दल भारत में अब केवल राजस्थान नहीं मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश में भी पहुंच गया है और नेपाल तक हमले की आशंका है। टिड्डी नियंत्रण को लेकर सभी देशों के नाकाफी प्रयासों व अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर साझा प्रयास नहीं होने का नतीजा है कि टिड्डी दल पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। पश्चिमी राजस्थान के लाखों की किसानों की बड़ी चिंता है कि एक माह में बारिश के बाद खरीफ की फसलों की पैदावार होगी और इधर टिड्डी का हमला हुआ तो किसान रबी के बाद अब खरीफ में भी लुट जाएंगे। केन्द्र व राज्य सरकार पिछले साल अगस्त से टिड्डी नियंत्रण के दावे तो कर रही है लेकिन बार-बार हमलों में सरकारी व्यवस्थाओं की कलई खुल चुकी है। खतरा इसलिए बड़ा पिछले साल हुए टिड्डी हमलों में इरान, इथोपिया,पाकिस्तान पार करते हुए टिड्डी दल भारत पहुंचा था लेकिन इस बार टिड्डी दल हर देश में पहले से ही पहुंचकर लार्व...

महंगा पड़ रहा हाथ मिलाना और गले लगाना

Image
बाड़मेर. शादियों के सीजन के बीच कोरोना भी बाड़मेर में मेहमान बन कर आ चुका है। पिछले कुछ दिनों से शहर में कोरोना मरीज बढ़ते जा रहे हैं, बावजूद इसके शहरवासी है कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे। अनलॉकडाउन में बेपरवाही चहुंओर नजर आ रही है। खास बात यह है कि न तो पुलिस का सख्त प्रहरा है ना ही प्रशासन की चौकस नजरें। ऐसे में लोग भी बेफिक्री में जी रहे हैं जो किसी दिन भारी पड़ सकती है। स्थिति यह है सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं हो रही तो मास्क भी धीरे-धीरे लोगों के चेहरों से गायब हो रहा है। सीमावर्ती जिला बाड़मेर लॉकडाउन -02 तक सुरक्षित जिलों में सुमार था। यहां इक्का-दुक्का केस ही आए थे। इसके बाद लॉकडाउन-03 लगा तो आवगमन में छूट मिली। ऐसे में कोरोना ने दस्तक दे दी। बात यहीं तक रहती तो ठीक था, लेकिन जैसे ही अनलॉकडाउन की स्थिति आई, कोरोना ने शहर में मानों कहर ही बरपा दिया। स्थिति यह है कि शहर के राय कॉलोनी, महावीरनगर, शास्त्रीनगर, इन्द्रानगर, सरदारपुरा, शिवनगर, हमीरपुरा कई इलाकों में कोरोना पहुंच गया। ऐसे में सुरक्षित बाड़मेर पर चिंता के बादल मंडराने लग गए हैं। बावजूद इसके लोग कोरोना के कहर को नज...

विवाह समारोह में 50 से अधिक लोग भाग नहीं ले पाएंगे

Image
बाड़मेर. जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।जिले में विवाह समारोह में 50 से अधिक लोग भाग नहीं ले पाएंगे एव डीजे के साथ बारात निकलने पर प्रतिबन्ध रहेगा। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण फैलाव एवं रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु समय-समय पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं ताकि लोक व्यवस्था कायम रह सके एवं मानव जीवन सुरक्षित रहे। इसके लिए सोशल डिस्टेंस एवं कोविड-19 हेतु जारी प्रोटोकॉल के तहत अन्य एहतियाती कदमों की अनु पालना सुनिश्चित की गई है। डीजे के साथ बारात नही कोरोनावायरस की रोकथाम के क्रम में राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार जिले में विवाह समारोह में 50 से अधिक व्यक्तियों के भाग लेने पर प्रतिबंध है। शादी में 50 से अधिक अतिथियों के आमंत्रण पर प्रतिबंध के अलावा गृह विभाग के नवीनतम दिशा निर्देशों के अनुरूप जिले में मुख्य सड़कों पर बारात के प्रोसेशन पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही मुख्य सड़कों पर किसी भी प्रोसेशन के साथ डीजे के बजाने...

कोविड  ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मिलेगा उपार्जित अवकाश

Image
बाड़मेर. ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कोविड ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को सरकार उपार्जित अवकाश देगी। इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के चलते सैकड़ों कार्मिक जो कोरोना बचाव को लेकर ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ड्यूटी दे चुके हैं, वे उपार्जित अवकाश (पी एल ) का लाभ उठा सकेंगे।प्रदेश में कोरोना वायरस ( कोविड १९) के बचाव, रोकथाम तथा सूचनाओं के संप्रेषण, लॉकडाउन की पालना, धारा १४४ की पालना, प्रवासियों के आने बा बत सूचना एवं उन्हें क्वॉरंटीन करवाने के लिए लगाए गए बीएलओ, कार्मिकों व नियंत्रण कक्ष में लगे विभिन्न वर्ग के शिक्षकों कोग्रीष्मकालीन अवधि के दौरान कार्य करने की एवज में उपार्जित अवकाश मिलेगा।लॉकडाउन के दौरान बाहर रहने वालों को नहीं फायदा- आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान मुख्यालय से बाहर रहे कार्मिक जिनकी ग्रीष्मावकाश के दौरान कोविड १९ में ड्यूटी लगी है तो उन्हें किसी तरह का उपार्जित अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा।पीईईओ करेंगे उपस्थिति प्रमाणित- ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ या कार्मिक की उपस्थिति को संबंधित ग्राम पंचायत का पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी प्रमाणित कर...

बुवाई ने पकड़ा जोर, अब तक पौने दो लाख हैक्टेयर में जुताई

Image
बाड़मेर. कोरोना संक्रमण व टिड्डी के हमले के बीच धरतीपुत्र मरुधरा को हरा-भरा करने में फिर से जुट गए हैं। खरीफ की बुवाई ने मानसून सक्रिय होने से पहले ही जोर पकड़ लिया है। जिले में प्री मानसून की बारिश में ही एक लाख अस्सी हजार हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। अभी मानसून सक्रिय होना है, एेसे में उम्मीद है कि जिले में तय लक्ष्य तक बुवाई हो जाएगी। गौरतलब है कि जिले में १४ लाख ५४ हैक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य दिया गया है। सीमावर्ती जिला बाड़मेर खरीफ की बुवाई में प्रदेश के महत्वपूर्ण जिलों में स्थान रखता है। यहां सिंचित खेती कम होने से धरतीपुत्र भी मानसून के सक्रिय होने का पूरे साल इंतजार करते हैं। इस साल पहले कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन रहा तो फिर टिड्डियों ने हमला बोला, एेसे में रबी फसलों पर इसका असर रहा। इसी बीच प्री मानसून बारिश हुई तो किसानों ने खेतों की ओर रुख किया है। इसी के चलते पिछले कुछ दिनों में जिले में १ लाख ८० हजार हैक्टेयर में खरीफ की बुवाई हो चुकी है। मानसून के बाद बढ़ेगा ग्राफ- मानसून एक दिन पहले ही प्रदेश में सक्रिय हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनो...

रवानगी से पहले बसें हो रही संक्रमण मुक्त, यात्रियों को किया जा रहा जागरूक

Image
बाड़मेर. कोरोना को लेकर रोडवेज की ओर से कई तरह की सावधानियां बरती जा रही है। प्रत्येक बस के आने के बाद स्टैंड की कार्यशाला में उसे पूरी तरह सेनेटाइज करने के बाद दूसरे दिन संचालन किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों को जागरूकता के लिए कोविड जागरूकता सप्ताह के तहत दो कार्मिक नियुक्त किए गए हैं। जो यात्रियों की थर्मल जांच के साथ उन्हें सेनेटाइज भी करवाते हैं। बाड़मेर रोडवेज आगार के मुख्य प्रबंधक उमेश नागर ने बताया कि रोडवेज की बसों की नियमित रूप से सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। सभी बसें आगमन के बाद रवानगी से पहले पूरीे तरह हाइपोक्लोराइट से सेनेटाइज होती है। इसके लिए एक कार्मिक की ड्यूटी लगाई गई है। विशेष सुरक्षा के साथ दो कार्मिक लगाए रोडवेज ने कोविड जागरूकता सप्ताह में यात्रियों को कोविड से बचाव व जागरूकता को लेकर दो कार्मिक लगाए हैं। कार्मिक पूरे दिन स्टैंड पर यात्रियों की थर्मल जांच करते हैं। साथ ही तापमान अधिक मिलने पर उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं हाथों को बार-बार धोने व संक्रमण मुक्त कैसे रहे, इसके बारे में जागरूक कर रहे हैं। कार्मिकों को विशेष सुरक्षा के साथ ...

बाड़मेर: 100 पॉजिटिव मरीज होने में लगे 53 दिन, केवल 22 दिन में संक्रमित हो गए 200 के पार

Image
बाड़मेर. कोरोना के मरीज अब जिले के हर क्षेत्र से सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों तक एक ही क्षेत्रों के बाद संक्रमण का दायरा बढ़ चुका है। अब रोज नए क्षेत्र में मरीजों के मिलने से चिकित्सा विभाग की चिंता को भी बढ़ा दिया है। बाड़मेर जिले में अब तीगुनी रफ्तार से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पहले 100 मरीज होने में 54 दिन लगे थे। लेकिन 100 से 200 मरीज होने में मात्र 21 दिन ही लगे। संक्रमण की रफ्तार कितनी तेजी से बढ़ रही है, इसका अंदाजा इन आंकड़ों से साफ नजर आ रहा है। बाड़मेर में पहला मरीज 8 अप्रेल को मिला था। इसके करीब 54 दिन बाद 2 जून को जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 100 को छू गया। इसके बाद तो कोरोना की रफ्तार मानो तेजी से बढ़ती जा रही है। जिले में मंगलवार को अब आंकड़ा 200 पार पहुंच चुका है। 100 से 200 तक पहुंचने में मात्र 21 दिन ही लगे हैं। पहला मरीज कितनोरिया में बाड़मेर जिले के कितनोरिया गांव में पहला मरीज मिला था। जयपुर से आया सरकारी कार्मिक पॉजिटिव मिला था। इसकी रिपोर्ट 8 अप्रेल की देर रात को मिली थी। इसके बाद कोरोना के कारण सबसे पहले कितनोरिया गांव में कफ्र्यू लगा था। 100वां मरीज महिल...

प्यासों को नर्मदा से आस, नर्मदा खुद बजट बिना निराश

Image
बाड़मेर . सीमांत क्षेत्र के करीब 400 गांवों के लिए पेयजल समस्या के समाधान को 2013 में बना नर्मदा प्रोजेक्ट बजट के अभाव में अधर में लटक गया है। 2017 में प्रोजेक्ट पूरा होना था लेकिन 2020 तक 58 प्रतिशत ही काम हुआ है। अब तक पूर्ण हुए काम के लिए भी 80 करोड़ का तकाजा नर्मदा प्रोजेक्ट पीएचइडी से कर रहा है। इस गति से 2025 तक भी इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के आसार नहीं है। नर्मदा प्रोजेक्ट का उद्घाटन 2008 में सांचौर के पास में किया गया। इसके बाद चौहटन, रामसर और शिव तहसील के गांवों में यह पानी पेयजल को पहुंचना था। 2013 में रामसर व गडरारोड़ क्षेत्र में नर्मदा नहर का पानी पहुंचाने की योजना बनी। करीब 600 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से 400 के करीब गांवों को जोडऩा था। वादा किया गया कि 2017 में पानी पहुंच जाएगा लेकिन स्थिति यह है अब तक 280 करोड़ रुपए ही प्रोजेक्ट के तहत मिले है, जिससे 58 प्रतिशत काम हुआ है। बजट नहीं मिलने से शेष काम अटका हुआ है।80 करोड़ अभी भी बकाया जलदाय विभाग से अभी प्रोजेक्ट को 80 करोड़ रुपए बकाया चल रहे है। इसका भुगतान करीब एक साल से नहीं हो रहा है। यह भुगतान होने के बाद शेष कार्य के ...

समदड़ी में शाम को आंधी के बाद बारिश, बाड़मेर में दिनभर छूटे पसीने

Image
बाड़मेर. प्रदेश में मानसून की आहट नजर आ रही है। लेकिन बाड़मेर में अभी गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। तापमान एक बार बार फिर बढ़ गया है। बाड़मेर में मंगलवार को चिलचिलाती धूप ने पसीने छुड़ा दिए। अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, शाम को समदड़ी में मौसम बदला और आंधी के बाद बारिश का दौर चला। गर्मी का असर दो दिन बाद मंगलवार को फिर बढ़ गया। अधिकतम तापमान दो डिग्री से अधिक बढ़ गया। दिन में तेज धूप के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। दिन में कूलर से भी ठंडी हवा नसीब नहीं हुई। गर्मी के आगे कूलर-एसी पस्त हो चुके हैं। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं हैं। दिन का तापमान और बढऩे की आशंका जताई गई है। ऐसे में दिन में तो कोई राहत नहीं मिलेगी। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा इससे धूप और सताएगी। वहीं 25 मई से रात के तापमान में कुछ कमी आने के संकेत मिले हैं। तापमान करीब 26-27 डिग्री के बीच रहा सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि रात को गर्मी से कुछ राहत मिल पाएगी। बाड़मेर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री रेकार्ड हुआ...

पानी की किल्लत हुई तो याद आए हैंडपम्प

Image
बाड़मेर. जिले भर में कोविड 19 के हालातों में चलाए जा रहे हैंडपम्प मरम्मत अभियान में अलग अलग ग्रामीण इलाकों से खराब हैडपम्प के बारे में मिल रही जानकारी पर तुरन्त समाधान किया जा रहा है। वहीं इस अभियान में दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में अन्य जल स्रोतों के खराब होने की शिकायतों का भी समाधान हो रहा है। इस अभियान के तहत 1 अप्रेल से अब तक जिले भर में 1198 हैडपम्प की मरम्मत कर उन्हें शुरू किया गया। विशेष अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में 1180 हैंडपम्प दुरुस्त किए गए। शहरी इलाकों में इनकी संख्या 18 है। जिले भर में ग्रामीण इलाकों में 7 हजार 6 सौ 44 हैंडपम्प लगे हुए है और शहरी क्षेत्र में संख्या 55 है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बाड़मेर के नगर खण्ड के अधिशासी अभियंता हजारी राम बालवा ने बताया कि हैंडपम्प की रिपेयरिंग के साथ साथ विभिन्न ट्यूबवैल में पंप मोटर को चालू किए जा रहा है। वही कई जगहों पर ट्यूबवेल भी शुरू किए जा रहे हैं। अभियान में बाड़मेर शगर के आसपास के इलाकों के साथ साथ सदूर ग्रामीण इलाकों में सड़के के किनारे व अंदरूनी क्षेत्रो में खराब हुए हैंडपम्पों को सही किया जा रहा है। source ht...

तेल खोज को लगा कोरोना, रिफाइनरी तक पहुंचेगा असर

Image
रतन दवे बाड़मेर. कोरोना ने प्रदेश के सबसे बड़े प्रोजेक्ट पचपदरा रिफाइनरी को बड़ा झटका लग सकता है। 11 नए ब्लॉक में तेल खोज का कार्यं मंथर हो गया है। कंपनी ने भी अब सरकार ने निश्चित समयावधि में कार्यं पूर्णं नहीं होने का हवाला देते हुए और समय मांगा है। 2022 तक यह खोज का कायज़् पूर्णं होकर 5.5 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल की आपूर्तिं नहीं होती है तो रिफाइनरी के लिए प्रतिदिन 9 मिलियन टन की रिफाइनरी के लिए मुश्किल होगी। बाड़मेर-जैसलमेर के सांचौर बेसिन में 11 नए तेल ब्लॉक आवंटित कर 2021 तक इनकी खोज पूर्णं करनी थी। पहले बाड़मेर का तेल क्षेत्रफल 3111 वर्गं किमी था जो नए ब्लॉक बाद 6600 वर्गं किमी कर दिया गया। नए तेल ब्लॉक आवंटन की मुख्य वजह पचपदरा रिफाइनरी है। पचपदरा रिफाइनरी के तैयार होने का लक्ष्य 2022 है, तब तक कम से कम सांचौर बेसिन से प्रतिदिन 5.5 लाख बैरल कू्रड ऑयल की जरूरत रहेगी। इसको लेकर केयर्नं कंपनी को आवंटित ब्लॉक पर काम शुरू हो गया लेकिन कोरोना आते ही यह कार्यं मंथर पड़ गया है। लौट गए लोग और कंपनियां इस कायज़् के लिए करीब 40 रिग लगनी थी, 17 रिग कोरोना काल से पहले कायज़् करना श...

प्रेमी-प्रेमिका साथ फंदे पर झूले, प्रेमी बचा तो टांके में कूद गया

Image
बाड़मेर . थार में प्रेम-प्रसंग-पारिवारिक कलह के चलते हो रही सामूहिक आत्महत्याएं जानलेवा बन चुकी है। जिले में लगातार हो रही सामूहिक आत्महत्याओं की वारदातों ने चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी है। शनिवार को अलग-अलग हुई छह घटनाओं में नौ जनों की जान चली गई। जिसमें तीन मामले सामूहिक आत्महत्या शामिल है। जिसमें दो मामलों में मां अपने मासूम बच्चों के साथ टांके में कूदकर जान दे दी। सदर थानाधिकारी मूलाराम चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के घोनरी नाडी गांव में कमला(24)पत्नी देवाराम ने मासूम पुत्र महोदव (01) के साथ घर के बाहर बने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना में दोनों की मौत हो गई। मृतका की शादी को चार साल हुए थे। मामले की जांच उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर कर रहे है। महिला थानाधिकारी लता बैगड़ ने बताया कि सरली गांव में शुक्रवार रात हाऊ उफज़् हपला (25) पत्नी भागीरथराम ने मासूम पुत्री रुकमणी (02) के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस मृतका के भाई हनुमान की रिपोटज़् के आधार पर पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दजज़् किया। मामले की जांच डिप्टी धन्नापुरी को सौंपी गई। प्रेमी-य...

जीरे से भरे ट्रक को लूटेरों ने घेरा, हमले के बाद 30 हजार लूटे

Image
बाड़मेर. बाड़मेर से गुजरात की ऊंझा मण्डी जा रहे जीरे से भरे ट्रक को घेरने के बाद पत्थर बरसाते हुए किसानों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद लुटेरे 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। बाड़मेर के किसानों ने गुजरात के थराद पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 250 बोरी जीरा ट्रक में जानकारी अनुसार बायतु भीमण्डा निवासी ट्रक चालक खरथाराम पुत्र मानाराम ने थराद थाने में रिपोटज़् पेश कर बताया कि बाड़मेर से 4-5 किसानों की 250 बोरी जीरा ट्रक में भरकर गुजरात की ऊंझा मण्डी की तरफ जा रहे थे। थराद-डीसा हाईवे पर जेतड़ा-लाखणी गांव के बीच शनिवार देररात एक अज्ञात कार में सवार लुटेरों ने पीछा करना शुरू किया, कुछ ही दूरी ट्रक के आगे बे्रक लगाते हुए ट्रक को घेर लिया और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। लूट होने का अंदेशा होने पर ट्रक को भगाते हुए सड़क किनारे एक होटल पर पहुंचे। जहां कोई नहीं होने पर लूटेरों ने पत्थरों से हमला कर दुबारा घेर लिया। उसके बाद जमकर पट्टों से मारपीट करते हुए 30 हजार रुपए लेकर भाग गए। पीडि़त ने बताया कि मामला दजज़् करवाया है, पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कार...

बाड़मेर से रोडवेज पकड़ रही रफ्तार, कल से 7 बसें और चलेंगी

Image
बाड़मेर। राज्य सरकार के निर्णय अनुसार सोमवार से बाड़मेर आगार की 4 बसों सहित कुल 7 बस सेवाएं शुरू की जा रही है। उक्त बसें जोधपुर, सिणधरी, जैसलमेर, फालना, एवं पाली रूट पर संचालित की जाएगी। बाड़मेर आगार मुख्य प्रबंधक उमेश नागर ने बताया कि बाड़मेर से जोधपुर के लिए एक नॉन स्टॉप बस सेवा संचालित की जाएगी। यह बस बाड़मेर से शाम 4:30 बजे रवाना होकर एकमात्र स्टॉपेज पचपदरा होते हुए शाम 7:30 तक जोधपुर पहुंचेगी जो अगले दिन प्रात: 7 बजे वहां से रवाना होकर 10:15 बजे पुन: बाड़मेर पहुंचेगी। इसी प्रकार दो और बसं बाड़मेर से प्रात: 9 एवं प्रात: 11 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगी जो बायतु, बालोतरा, पचपदरा होते हुए क्रमश: दोपहर 1 एवं दोपहर 3 बजे जोधपुर पहंचेगी। उक्त बसें पुन: जोधपुर से क्रमश: शाम 4:30 एवं 7 बजे रवाना होकर रात 8:30 एवं 9 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। बाड़मेर-सिणधरी बाड़मेर से शाम 4:30 बजे सिणधरी के लिए एक बस सेवा संचालित होगी। यह बस चवा, रावतसर एवं सरनू होते हुए शाम 7:30 बजे रिणधरी पहुंचगी। यहीं बस अगले दिन प्रात: 7:30 बजे सिणधरी ने प्रस्थान कर सुबह 9 बजे बाड़मेर लौटेगी। जैसलमेर-बाड़मेर जैसलम...

पांच घटनाओं में 9 लोगों ने की आत्महत्या: बच्चों के साथ टांके में कूदीं दो महिलाएं, चारों की मौत

Image
बाड़मेर। जिले में अलग-अलग पांच घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो घटनाओं में तो दो मां अपने मासूम बच्चे को लेकर टांके में कूद गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को घोनरी नाडी निवासी कमला (24) बेटे महादेव (1) को लेकर घर के बाहर बने टांके में कूद गई। वहीं, सरली गांव में शुक्रवार रात हाऊ उर्फ हपला (25) ने अपनी बेटी रुकमणी (2) के साथ टांके में कूदकर जान दे दी। मामले में मृतका के भाई हनुमान ने पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। प्रेम- प्रसंग में खुदकुशी बिंजासर गांव में शनिवार को एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर जान दी। सत्रह वर्षीय किशोरी व गेनाराम (22) ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, इसमें किशोरी की मौत हो गई। इसके बाद युवक ने टांके में कूदकर खुदकुशी की। एक ने दी जान गालाबेरी गांव में शनिवार को रामाराम (50) ने गांव के सामाजिक कार्यक्रम में न बुलाए जाने से नाराज होकर खेत में पेड़ से लटक कर जान दी। वहीं, गिड़ा थाना क्षेत्र के लापुदड़ा गांव में सवाईराम(27) के घर के बाहर बने टांके में कूद गया। मृतक के भाई ने रिपोर्ट में बताया कि पैर फिसलने से टांक...

अब पड़े भाव, नहीं मिल रहे खरीददार

Image
बाड़मेर. कभी 120 रुपए से अधिक तक पहुंचा प्याज आज खुद बिक्री के लिए तरस रहा है और भाव भी ज्यादा नहीं है, थोक में तो 9-10 रुपए तक भी मिल रहा है। लेकिन खरीददारों की कमी के कारण मंडियों में प्याज पड़ा है। व्यापारियों ने अनलॉक के बाद होटल व रेस्टोरंट खुलने से बल्क में माल मंगवा लिया है। लेकिन खरीददारी काफी कम आते हैं। ऐसे में माल का स्टॉक पड़ा है। होटल व रेस्टोरेंट प्याज के सबसे बड़े खरीददार है। जो बल्क में प्याज लेकर जाते हैं। लेकिन होटल संचालकों की समस्या यह है कि ग्राहकी उसी तरह शुरू नहीं हुई है। ऐसे में प्याज की खपत होटल में बहुत ही कम है। लॉकडाउन से पहले देखा जाए तो वर्तमान में केवल 20 से 30 फीसदी प्याज की रोजाना जरूरत पड़ती है। इसलिए ज्यादा नहीं ला रहे हैं। ऑर्डर के साथ ही रवाना हो जाती है गाड़ी व्यापारियों ने बताया कि अभी तो जैसे ही प्याज का ऑर्डर करते हैं। उसी समय प्याज उत्पादक राज्यों से गाड़ी रवाना कर दी जाती है। गर्मी में उम्मीद रहती है कि प्याज की बिक्री ज्यादा होगी, इसलिए जहां से अभी प्याज उपलब्ध हो रहा है, वहां से मंगवा रहे हैं। लेकिन खरीददारों की मंडी में अभी कमी है। बड़े...

बाड़मेर शहर में स्टेशन रोड की होटल में मिला कोरोना पॉजिटिव, बाजार में हड़कम्प

Image
बाड़मेर. कोरोना संक्रमण का खतरा बाड़मेर जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में एक दिन में 12 कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसमें एक मरीज शहर के मुख्य बाजार स्टेशन रोड स्थित एक होटल में मिला है। संक्रमित युवक निजी कंपनी का कार्मिक है। वहीं केलनोर में बीएसएफ के 8 जवान पॉजिटिव आए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि बाड़मेर जिले में 12 कोरोना संक्रमित पाए गए है। अब तक जिले में 174 कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि शहर में एक और 11 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों में मिले है। जिसमें बीएसएफ के जवान भी शामिल है। होटल में मिला संक्रमित, मचा हड़कंप शहर के स्टेशन रोड पर एक होटल में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चिकित्सा विभाग की टीम ने उसे एम्बुलेंस के जरिए कोविड सेंटर पहुंचाया। यह युवक तमिलनाडु से 12 जून को बाड़मेर पहुंचा था, उसके बाद होटल में क्वारंटीन कर रखा गया था। युवक तेल क्षेत्र में कार्यरत निजी कंपनी का कार्मिक है। सूरत से आया था गांव, रिपोर्ट पॉजिटिव भाडखा गांव में एक युवक कोरोना संक्रमि...

रिफाइनरी नहीं गांव देखकर लोग रहेंगे दंग

Image
बालोतरा. प्रदेश की रिफाइनरी जिस गांव में लग रही है उस गांव में अब तक अभावों का डेरा रहा है लेकिन अब गांव की सरपंच ने ही ठान ली है कि वह रिफाइनरी के साथ गांव की तकलीफों को दूर करने के लिए पूरा संघर्ष करेगी। सरपंच बनने के बाद उन्होंने रिफाइनरी कार्य की मदद के भरोसे नहीं बैठी और अपने दम पर छह किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाकर गांव में मीठे पानी का सपना साकार कर दिया। सरपंच एक ही मांग लेकर आगे बढ़ रही है कि यदि यहां रिफाइनरी लग रही है तो गांव देश के बेहतरीन गांवों में एक हों और यहां पर्यटक रिफाइनरी देखने आए तो गांव को देखकर भी दंग रह जाए। सांभरा ग्राम पंचायत सरपंच लीला हुड्डा बताती है कि गांव में लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए कई किलोमीटर जाना पड़ता था या फिर महंगे मोल में खरीद कर प्यासी बुझानी पड़ती थी। पोकरण-फलसूूण्ड-बालोतरा पेयजल परियोजना से गांव जुड़ा हुआ नहीं था। सरपंच बनने के बाद सबसे पहले लोगों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास शुरु किए। करीब 6 किलोमीटर तक स्वयं के स्तर पर पाइप लाइन बिछा कर ग्राम पंचायत मुख्यालय तक पानी पहुंचाया। अब लोगों को पानी के लिए परेशानी भी उठानी नहीं ...

कॉलोनियों में कोरोना संक्रमण, बाड़मेर शहर में तीन अलग-अलग क्षेत्र में मिले पॉजिटिव

Image
बाड़मेर. कोरोना संक्रमण का खतरा शहर में लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमण फैलने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि तीन अलग-अलग क्षेत्र में तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी की ट्रेवल हिस्ट्री है। जिसमें एक शहर के राय कॉलोनी की महिला है। वहीं दो अन्य नेहरू नगर व महावीर नगर में रहने वाले निजी कंपनी के कार्मिक हैं। बाड़मेर शहर में अलग-अलग एरिया में अब संक्रमण का खतरा साफ नजर आ रहा है। इसमें बाहर से आने वाले लोग ही पॉजिटिव निकल रहे हैं। अधिकांश मुंबई से लौटे लोगों में संक्रमण लगातार सामने आया है। इसके चलते प्रशासन व विभाग भी महाराष्ट्र से लौटे लोगों के सैम्पल लेने में कोई देरी नहीं कर रहा है। इसके चलते ही संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। मुंबई से आई थी महिला पीएमओ डॉ. बीएल मंसूरिया ने बताया कि महिला परिवार के साथ मुंबई से आई थी। उसमें संदिग्ध के लक्षण दिख रहे थे। इसके बाद नमूने लेकर जांच में वह पॉजिटिव मिली है। इसी तरह निजी कंपनियों में काम करने वाले दो कार्मिक में एक नेहरू नगर व दूसरा महावीर नगर में रहता है। दोनों की अलग-अलग यूपी- व दिल्ली से आए थे। दोनों संक्रमण से ग्रसित मिले हैं। तीनों को को...

उद्यमियों की सूझ-बूझ से टला कोरोना संकट

Image
बालोतरा. नगर के वस्त्र उद्योग में देश के विभिन्न प्रांतों के हजारों श्रमिक काम करते हैं, कई वषोज़्ं से इनके यहां काम करने से उद्यमियों व श्रमिकों के बीच आपस में परिवार सदस्यों का संबंध है। कोरोना लॉकडाउन में उद्यमियों के कंधा से कंधा मिलाकर इनका साथ देने, इन्हें जागरूक करने, रोग बचाव के लिए जरूरी मास्क, सेनेटराईज देने, काम पर लौटने के लिए दबाब नहीं देने आदि को लेकर कायज़् करने पर बालोतरा कोरोना के बड़े संकट से टल गया। पोपलीन उद्योग के लिए बालोतरा का वस्त्र उद्योग देश व विश्व के प्रसिद्ध है। बालोतरा, बिठूजा, जसोल में वस्त्र धुपाई, रंगाई व छपाई के करीब 1 हजार से संचालित कारखानों में हर दिन लाखों मीटर तैयार होने वाला कपड़ा देश के कोने कोने में बिकने को जाता है। विश्व के कई देशों में भी इसकी मांग अधिक रहती है। वस्त्र उद्योग में उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, बंगाल आदि कई प्रांतों व प्रदेश के कई जिलों से हजारों जने काम करते हंै। कई वषोज़्ं से लगातार इनके एक ही शहर, एक ही कारखाने में काम करने पर उद्यमियों के साथ इनके परिवार सदस्य जैसा संबंध है। उद्यमियों के प्रयास पर बड़ा संकट डला- कोर...

बोर्ड परीक्षा की नहीं, कोरोनावायरस की ज्यादा टेंशन

Image
बाड़मेर. परीक्षा देने जाते समय विद्यार्थी के सामने पेपर को लेकर टेंशन रहता है और चिंता इसकी रहती है कि कैसा होगा। लेकिन गुरुवार को माशिबो की 12वीं की परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों का टेंशन कोरोना को लेकर ज्यादा दिख रहा था। पेपर कैसा करना है, उससे ज्यादा कोरोना से बचाव कैसे करना है, इसकी हिदायत घर, दोस्तों से लेकर स्कूल पहुंचने तक सभी से मिल रही थी। पहले दिन गणित का पेपर हुआ। बाड़मेर की स्टेशन रोड स्थित हाई स्कूल में परीक्षा के निर्धारित समय से पूर्व ही छात्र पहुंच गए। जहां पर पहले से तैयार टीम ने स्क्रङ्क्षनग की। इसके बाद सभी छात्रों के हाथ साबुन से धुलवाने की व्यवस्था भी की गई। इसके बाद पूरी तरह जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। बच्चों से बनाई रखी दूरी जांच के दौरान कोराना के चलते बच्चों से दूरी बनाकर रखी गई। केंद्र में प्रवेश से पहले पूछा गया कि कुछ लेकर तो नहीं आए। इसके अलावा बच्चों की जांच नहीं की। सामान्यत: जांच के दौरान उडऩ दस्ता व पर्यवेक्षक पेपर और कॉपी चेक करता है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं किया गया। कोरोना के कारण सभी ऐहतियात बरतते दिखे। परीक्षा कक्षों को...

लॉकडाउन के दौरान बदल गई स्कूल की सूरत,

Image
धोरीमन्ना. उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमथल में स्कूल के भवन और चारदीवारी लॉकडाउन के बाद अब नए अंदाज में देखने को मिल रही है। गांव में अशिक्षित बच्चों को स्कूल से जोडऩे एंव ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए स्कूल की चारदीवारी को भामाशाह के सहयोग से शिक्षकों ने नया रूप दिया है स्कूल में भवनों पर बच्चों का पढ़ाई के प्रति लगाव बढ़ाने को लेकर ट्रेन की बोगी की तरह सजाया गया है इस की पुताई ऐसे ढंग से की है कि दूर से देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं। दिखने से ऐसे लगता है जैसे यहां ट्रेन खड़ी है, इस तरह की कलाकृति को देखने के लिए अन्य स्कूल से शिक्षक व ग्रामीण व बच्चे भी पहुंच रहे हैं। वन्यजीवों व पर्यावरण को बचाने के लिए चित्रकारीस्कूल में भवन के दीवारों पर वन्यजीवों एवं पर्यावरण को बचाने को लेकर भी संदेश दिया गया है। पर्यावरण एवं जीव जंतुओं के बारे में बाउंड्री वॉल, झरना, पहाड़, नदी, तालाब, पशु पक्षियों व आकर्षक चित्रकारी की गई है, जिसे स्कूली बच्चे फ्री समय में अपना मनोरंजन भी कर सकेंगे। साथ ही विभिन्न कमरों में विषय आधारित पेंटिंग भी की गई है। कोरोना से बचने के लिए लोगो...

पाकिस्तान के सिंध में क्या कर रहे है चीन के सैनिक?

Image
बाड़मेर. पाकिस्तान के सिंध इलाक में चीनी सैनिक और इंजीनियर्स पहुंच चुके है। सिंध के ऐतराज क बावजूद पाकिस्तान सरकार इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दे रही है। पाकिस्तान-चीन इकोनॉमिक कोरिडोर की सुरक्षा के नाम पर ये सैनिक चीन ने यहां तैनात किए है। भारतीय सीमा से महज 90 किमी की दूरी पर ही इन सैनिकों को तैयार किया गया है। चीन पाकिस्तान की मदद तेल गैस के साथ ही सामरिक शक्तियों के लिए लगातार कर रहा है। चीन और पाकिस्तान के बीच तेल-गैस को लेकर लंबे समय से कार्य हो रहा है। चीन अभी 12000 किमी रास्ते से पाकिस्तान के तेल को ले जा रहा है। चीन ने इसके लिए इकोनॉमिक कॉरीडोर का नया रास्ता बनाया है जो करीब 3000 किमी है और इस पर 46 बिलियन डॉलर का खर्च होगा। पीओके, गिलगित और ब्लूचिस्तान का रास्ता बनेगा। इससे करीब 19 मिनियन टन तेल का परिवहन प्रतिदिन होगा। यह योजना 2017 मे ंप्रारंभ हुई है और 2030 में पूरी होगी। सैनिक कर दिए है तैनात इस आर्थिक गलियारे की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान ने 17 हजार सैनिक और 400 स्पेशल कमांडो नियुक्त किए है तो दूसरी ओर चीन ने भी अपना विशेष दस्ता भेजा है जो िसंध इलाके तक तैनात है। एक साल ...

वूहान ले रहा ऑन लाइन परीक्षा, 70 विद्यार्थी घर बैठे कर रहे पढ़ाई

Image
बाड़मेर . कोरोना को लेकर विश्व में सर्वाधिक प्रभावित चीन के वूहान शहर की मेडिकल युनिवर्सिटी ने भारत के विद्यार्थियों के लिए ऑन लाइन परीक्षा प्रारंभ कर दी है। बाड़मेर के करीब 70 विद्यार्थी वूहान की वूहान और हाउजोंग युनिवॢसटी से परीक्षा दे रहे है। कोरोना के कारण इनका चीन जाना अभी संभव नहीं है,इसलिए अब पढ़ाई का जरिया ऑन लाइन ही रहा है। वूहान में कोरोना प्रभाव आते ही जनवरी माह में ही अवकाश किए गए और भारतीय विद्यार्थियों को भेज वापस भेज दिया था। शेष अटके हुए विद्यार्थियों को जनवरी अंत में लाया गया। वूहान के बाद कोरोना भारत में आ गया और भारत में भी लॉक डाउन हो गया। चीन के पांच विश्वविद्यालयों में भारत के मेडिकल के छात्र पढ़ते है। इसमें से वूहान शहर की वूहान और हाऊॅजोंग में बाड़मेर जिले के 70 से अधिक विद्यार्थी है। वूहान से लौटने के बाद करीब एक माह बाद यानि फरवरी अंत तक इनकी पढ़ाई ऑन लाइन प्रारंभ हो गई थी और 27 मई से इनके चैमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑन लाइन शुरू की गई है। ऐसे होती है परीक्षा ऑन लाइन सॉफ्टवेयर पर विद्यार्थी परीक्षा देने बैठ रहे है। एक प्रश्न के लिए एक मिनट का समय दिया जाता ...

नहरी पानी के पास होकर भी नहीं बुझ रही प्यास

Image
बाड़मेर.सरणू पनजी गांव के बाशिंदे नहरी पानी के पास तो है, लेकिन प्यास बुझ नहीं रही। क्योंकि यहां पानी की आपूर्ति तो हो रही है, लेकिन जीएलआर का निर्माण अधूरा होने से स्टॉक नहीं। एेसे में पानी आने के बाद भी लोगों को नसीब नहीं हो रहा। सरणू पनजी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नहरी पानी की आपूर्ति के लिए चार साल पहले जीएलआर स्वीकृत हुआ था, लेकिन अभी तक अधूरा ही है। दूसरी ओर पुराना जीएलआर क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि नहरी पानी की आपूर्ति इस जर्जर जीएलआर में हो रही है, जिससे पानी का रिसाव हो जाता है। एेसे में पानी दो-चार घंटे में ही खत्म हो जाता है और जीएलआर सूखा हो जाता है। यह जीएलआर छोटा और खंडहर होने से हजारों लीटर पानी हर दिन व्यर्थ बहता रहता है। इसके चलते ग्राम पंचायत मुख्यालय के अलावा राजस्व गांव रामनगर ,आकल, सरणू भीमजी,सरणू तेलिया का वास आदि क्षेत्रों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। करीब 1200 ढाणियां में 5000 लोग रह रहे हैं जो नहरी पानी गांव में पहुंचने के बाद भी 500 -600 रुपए देकर पानी का टैंकर मंगवा प्यास बुझा रहे हैं। पेयजल लाइन भी जमीदोज- पुराने जीएलआर से जलापूर्ति राजस्व गांवों...

कोरोना की चिंता के बीच किसानों के घर बरसेंगे दो लाख करोड़, जानिए कैसे

Image
बाड़मेर.केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा कैलाश चौधरी ने बुधवार को राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक को सम्बोधित किया। चौधरी ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन की वजह से पैदा हुए आर्थिक संकट को देखते हुए 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। इसमें से उन्होंने कृषि के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को ठीक करने और कृषि से संबंधित क्षेत्रों के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।उन्होंने कहा कि कृषि से संबंधित सुधारों में अनिवार्य वस्तु अधिनियम में संशोधन करना सबसे प्रमुख है। इस संशोधन के तहत अनाज, खाद्य तेल, तिलहन, दाल, प्याज और आलू के उत्पादन और बिक्री को डिरेगुलेट किया जाएगा। इससे इन उत्पादों पर कोई स्टॉक लिमिट नहीं रह जाएगी। चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 2 लाख करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह पैसा पीएम किसान लाभार्थियों को दिया जाएगा। इसमें पशु पालन और मछली पालक किसानों को भी लाभ दिया जाएगा।इसके अलावा सरकार ने नाबार्ड के म...

बाड़मेर में कोरोना संक्रमण से पहली मौत, महिला की गई जान

Image
बाड़मेर. थार में अब कोरोना जानलेवा बन रहा है। बुधवार दोपहर में कोरोना संक्रमित महिला की जांच रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो गई। बाड़मेर जिले में कोरोना संक्रमित से यह पहली मौत है। संक्रमित की मौत के बाद चिकित्सा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में चिकित्सा व पुलिस प्रशासन ने मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार मृतका के अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमित महिला की अस्पताल में मौत हो गई। महिला के कोरोना लक्षण होने पर बुधवार सुबह नमूने लेकर जांच के लिए भेजकर उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया था। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बुधवार को बाड़मेर जिले में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले है। अब संक्रमितों का आंकड़ा 154 हो गया है। बाड़मेर शहर के नेहरू नगर में एक कोरोना संक्रमित और मिला है। शिवनगर निवासी है मृतका पीएमओ बीएल मंसूरियां ने बताया कि शिवनगर निवासी एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके नमूने लेकर जांच में भेजे गए थे, रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जबकि पूर्व में उसके दो बार नमूने लिए थे। जिसमें नेगे...

बाड़मेर में कोरोना संक्रमण से पहली मौत, महिला की गई जान

Image
बाड़मेर. थार में अब कोरोना जानलेवा बन रहा है। बुधवार दोपहर में कोरोना संक्रमित महिला की जांच रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो गई। बाड़मेर जिले में कोरोना संक्रमित से यह पहली मौत है। संक्रमित की मौत के बाद चिकित्सा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में चिकित्सा व पुलिस प्रशासन ने मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार मृतका के अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमित महिला की अस्पताल में मौत हो गई। महिला के कोरोना लक्षण होने पर बुधवार सुबह नमूने लेकर जांच के लिए भेजकर उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया था। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बुधवार को बाड़मेर जिले में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले है। अब संक्रमितों का आंकड़ा 154 हो गया है। बाड़मेर शहर के नेहरू नगर में एक कोरोना संक्रमित और मिला है। शिवनगर निवासी है मृतका पीएमओ बीएल मंसूरियां ने बताया कि शिवनगर निवासी एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके नमूने लेकर जांच में भेजे गए थे, रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जबकि पूर्व में उसके दो बार नमूने लिए थे। जिसमें नेगे...