Posts

Showing posts from April, 2023

रॉयल्टी की रसीद-खनन विभाग को नहीं कोई जानकारी

Image
रॉयल्टी की रसीद पर खनन विभाग की नहीं कोई जानकारी बजरी भरवाने के नाम पर हो रहा ठेका कंपनी का बड़ा खेल सिणधरी. उपखंड क्षेत्र में बजरी खनन रॉयल्टी के नाम पर किसानों को फर्जी रसीद थमा कर प्रतिदिन लाखों की वसूली की जा रही है। सिणधरी गुड़ामालानी उपखंड क्षेत्र में लूनी नदी से बजरी का वैध खनन शुरू होने पर लोगों को सस्ती बजरी मिलने की आस जगी थी लेकिन यहां ठेकेदार ने खुलेआम लूट मचा रखी है। बजरी रॉयल्टी के नाम पर ट्रैक्टर चालकों को जो रसीद दी जा रही है, वह खनिज विभाग से अधिकृत नहीं है। बिना किसी विभागीय मोहर के ठेका कंपनी के नाकों पर ठेकेदार रोजाना अपनी मनमानी के अनुसार राशि वसूल कर सरकार को राजस्व का चूना लगा रहा है। उसके बावजूद विभाग कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्टॉक यार्ड तक वैद्य आगे राम भरोसे रॉयल्टी कार्मिकों की ओर से लूणी नदी से भरी जाने वाली बजरी ट्रैक्टरों को दी जाने वाली रसीद पर नदी क्षेत्र से स्टॉक यार्ड तक मोहर लगाई जा रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि किसानों का ट्रैक्टर लूणी नदी से बजरी भरकर केवल स्टॉक यार्ड तक ही वैध है। इसके बाद किसी की जिम्मेदारी नहीं है। इस पर पुलिस...

800 साल से राजस्थान में बना ये तालाब आमजन की प्यास बुझा रहा, वर्षा जल संरक्षण का नायाब उदाहरण

Image
डंडाली. बरसाती पानी का संरक्षण कैसे किया जाए इसका उदाहरण पेश करते हैं डंडाली के बाशिंदे। यहां आठ सौ साल पुराना सिरलाई तालाब आज भी न केवल गांव की प्यास बुझा रहा है वरन इसमें पानी की आवक जारी रहे इसलिए वर्तमान में भी ग्रामीण नई नाडिया खुदवा उसमें पानी सहेजते हैं जिससे कि पूरे साल गांव की प्याय बुझ सके। 46 हेक्टेयर में फैला डंडाली गां का सिरलाई तालाब जल संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण है। यह वर्षा जल संग्रहण को लेकर पंचायत की अलग-अलग ढाणियों, चरागाहों में कुल इकतीस नाडी, तालाब है, जिनका उपयोग पेयजल एवं पशुओं के लिए किया जाता है। डंडाली सरपंच गुलाबसिंह महेचा व ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य जल स्रोत सिरलाई तालाब का निर्माण आठ सौ वर्ष पहले सिरला राजपुरोहित ने जन सहयोग से करवाया था। गांव के पास गोयला पहाड़ी श्रृंखला से बरसाती पानी बह कर मैदान में आता है तथा इसे संग्रहण कर उपयोग करने के लिए समुदाय ने इकतीस नाडियों का निर्माण किया तथा प्रबंधन व्यवस्था बनाई जिसके कारण यह आज भी उपयोगी है। इस गांव में बीस पुराने जल स्रोत हैं तथा ग्यारह नए बनाए गए हैं। पानी की जरूरत और आवक को ध्यान में रखते हुए नए तालाब...

बाड़मेर को अगले सप्ताह मिलेगा पहला जनता क्लीनिक

Image
बाड़मेर को अगले सप्ताह मिलेगा पहला जनता क्लीनिक पिछले सप्ताह बालोतरा में एक जनता क्लीनिक की हुई थी शुरूआत बाड़मेर. आखिर बाड़मेर को पहला जनता क्लीनिक मिलने का इंतजार खत्म होने वाला है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह में शहर में जनता क्लीनिक शुरू हो जाएगा। शहर के वार्ड नम्बर एक रेलवे कुआं क्षेत्र के दर्जियों के वास के सामुदायिक सभा भवन में जनता क्लीनिक शुरू होगा। चिकित्सा विभाग तैयारियों में जुट गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जनता क्लीनिक की सौगात जल्द पूरी होने वाली है। पिछले दिनों बालोतरा में एक जनता क्लीनिक शुरू किया गया। आमजन को घर के पास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की यह योजना साल 2019 में लांच की गई थी। चरणबद्ध रूप से क्लीनिक खोले जाने है। बाड़मेर और बालोतरा में तीन-तीन स्थान क्लीनिक चिह्नित किए गए थे। इस बीच कोविड महामारी के चलते योजना अधर में लटक गई और बाद में काफी समय तक कोई काम नहीं हुआ। अब फिर से जनता क्लीनिक शुरू किए जाने की कवायद हो रही है। जिसके तहत प्रस्तावित स्थानों पर क्लीनिक शुरू किए जाने को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तैयारी में लगा है। बाड़मेर शहर में पहला...

सोते युवक की जेब से चुराए रुपए, मोटरसाइकिल भी ले उड़े चोर

Image
बाड़मेर जिले के जसोल पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रहे मेगा हाइवे पर मंगलवार देर रात अज्ञात लुटेरों ने एक ट्रक चालक व बाइक सवार को निशाना बना कर रुपए लूट लिए। यह भी पढ़ें: ब्रनिंग ट्रक: ट्रक में लगी आग, चालक भगा ले गया, हादसा टला पुलिस के अनुसार मेगा हाइवे पर टापरा के पास एक होटल पर सिणधरी निवासी ट्रक चालक हुकमाराम पुत्र मोडाराम एक ट्रेलर में सिणली जागीर से मुल्तानी मिट्टी भर कर पिंडवाड़ा की ओर जा रहे थे। वो रात को होटल पर खाना खा कर गाड़ी होटल के मैदान में गाड़ी खड़ी कर के सो गए। रात के समय अज्ञात लुटेरों ने गाड़ी चालक को नींद आने के बाद जेब काट कर आठ हजार रुपए लूट लिए। यह भी पढ़ें: वाहनों में जबरदस्त भिंड़ंत, तीन जने जिंदा जले उसी दौरान मेगा हाइवे से गुजर रहा धोलानाडा निवासी बाइक सवार पूराराम पुत्र तेजाराम मोटरसाइकिल पर सवार होकर जोधपुर से घर जा रहा था। रात के समय लेट होने के कारण बुखार से पीड़ित युवक होटल के सामने सड़क के किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर के दवा लेकर सो गया। युवक को गहरी नींद आने के कारण युवकों ने पहले ट्रक चालक को निशाना बनाया, उसके बाद मोटरसाइकिल सवार के पास बटुवे में ...

मिशन के रूप में जागरूकता से रोका जा सकता है मलेरिया

Image
कभी गंभीर माने जाने वाला मलेरिया अब सामान्य बीमारियों में आता है। मच्छरों से फैलने वाली बीमारी को जागरूकता से काफी हद तक रोका जा सकता है। लेकिन लापरवाही और अनदेखी के कारण करीब समाप्त हो चुका मलेरिया फिर से बढ़ा है, यह काफी चिंता का विषय है। थार में मलेरिया का कहर रहता था, लेकिन यहां पर काफी काबू किया गया। लेकिन साल 2022 में बाड़मेर-जैसलमेर में मलेरिया कहर बनकर बरपा और पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा इस बीमारी से दोनों जिलों के सैकड़ों लोग बीमार पड़े। कुछ केस में मौतें भी सामने आई लेकिन चिकित्सा विभाग ने पुष्टि नहीं की। चिकित्सा विशेषज्ञ बताते हैं कि मलेरिया प्रत्येक तीसरे साल आता रहा है। अच्छी बरसात भी इसका एक बड़ा कारण माना है। बरसात के बाद जगह-जगह पानी का भराव अधिक होने के कारण मलेरिया के मच्छर पनप जाते हैं। थार में मलेरिया के रोगी सितम्बर 2022 मेंं अचानक बढ़े थे। कई दिन तो ऐसे भी रहे जब एक ही दिन में 15 मलेरिया रोगी एक साथ सामने आए। राहत इस बात की रही कि मलेरिया पीवी के केस ज्यादा आए। पीएफ के कुछ केस ही मिले थे। प्रदेश में सबसे अधिक केस मिले थे यहां साल 2022 के आंकड़े देखे जाए तो बा...

Monsoon Forecast: इस बार पहले श्रावण में होगी झमाझम बारिश, कुल्लड से ऐसे की गई बारिश की भविष्यवाणी

Image
Monsoon Forecast 2023: राजस्थान के बाड़मेर जिला अनाज व्यापार संघ ने वर्षो से चली आ रही शगुन देखने की परम्परा को आज भी कायम है। आखातीज पर देख जाने वाले शगुन से व्यापार संघ तय करता है कि इस बार व्यापार कैसा होगा। बारिश होगी तो किस महीने में होगी। अनाज के भाव क्या होंगे? यह सब व्यापारी शगुन देख कर तय करते है। ऐसे देखते हैं शगुन: अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष हंसराज कोटडिय़ा ने बताया कि परम्परा अनुसार मिट्टी के कुल्लड बनाए जाते है। जिसमें पानी भरा जाता है। साथ ही पेपर की पर्ची बना कर बारिश के महीनों के नाम लिखे जाते हैं। जिस पर्ची का कुल्लड पहले टूट जाता है उस महीने में बारिश अच्छी होती है यदि किसी कुल्लड सूख जाता है और टूटता नहीं है तो उस महीने में बारिश नहीं होगी। इसी प्रकार अनाज के भाव देखने के लिए अलग-अलग अनाज की ढूली बनाई जाती है और उन पर गुड की टूकडी रखी जाती है। जिस अनाज पर मख्खी पहले आकर बैठती है उसके भाव तय होते है। इस बार यह रहे शगुन: इस बार दो श्रावण है जिसमें प्रथम श्रावण अच्छी बारिश होगी। बाकि महीनों की कम संभावना है। भावों की गणित के अनुसार बाजरा 2700, मूँग 6000, मोठ 500...

पुलिस कार्रवाई : पानी चोरी करने की फिराक में घूम रहे तीन टैंकर जब्त

Image
सिणधरी पुलिस ने पोकरण फलसूंड परियोजना की लाइन पर पानी चोरी करने की फिराक में घूम रहे तीन पानी के टैंकर जब्त किए हैं। सिणधरी पुलिस ने रविवार देर शाम गश्त के दौरान पानी चोरी करने की फिराक में तीन ट्रैक्टर जब्त किए।ध्यान रहे कि पत्रिका ने '7 दिन से बूंद-बूंद को तरस रही जनता,आपूर्ति शुरू होते ही ट्रैक्टर माफिया चुरा ले गए लाखों लीटर पानी' शीर्षक से रविवार को समाचार प्रकाशित कर प्रशासन को आगाह किया था। पुलिस के अनुसार उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों व कस्बे में आमजन को मीठा पानी उपलब्ध करवाने वाली पोकरण फलसूंड परियोजना की लाइन पर लंबे समय से जल माफिया का डेरा होने के कारण आमजन को नियमित पानी रूप से मीठा पानी नहीं पहुंच रहा था।थानाधिकारी ने बताया कि लगातार पानी चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं, इसके बाद पुलिस ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पानी चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी। गौरतलब है कि पत्रिका में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया व पानी चोरी करने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। source https://www.patrika...

Weather News: इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी

Image
Weather News Rajasthan: बाड़मेर जिले में पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत के बाद रविवार से तापमान में बढ़ोतरी हो गई। अधिकतम तापमान 39.2 व न्यूनतम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। धूप से बचाव करते भी दिखे। बाड़मेर में मौसम अप्रेल के आखिरी सप्ताह में गर्म हो रहा है। तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच रहा है। इससे पहले भी 40 डिग्री को पार कर गया था। लेकिन मौसम में बदलाव के बाद तापमान 32-33 डिग्री के पास आ गया था। फिर से बढ़ोतरी शुरू हो जाने से गर्मी का असर ज्यादा हो गया है। यह भी पढ़ें : अगले 2-3 घंटे में यहां-यहां आएगी तेज आंधी, ALERT हुआ जारी गर्मी अपना रोद्र रूप दिखा सकती है मौसम विभाग की माने तो 27 अप्रेल से प्रदेश के कई जिलों में फिर मौसम में बदलाव आएगा। बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है। मेघगर्जन और हल्की बरसात का असर 28 व 29 अप्रेल को भी बना रहेगा। वहीं इससे पहले 24 अप्रेल से गर्मी अपना रोद्र रूप दिखा सकती है। तापमान के 42 डिग्री तक जाने की आशंका जताई गई है। यह भी पढ़ें : इस मटके का पानी पी लिया तो फ्रिज का पानी पीना भूल जाएंगे आप...

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: 3 लोग जिंदा जले, एक ने कूदकर बचाई जान, कंकाल बाहर निकाले

Image
Rajasthan Road Accident: मेगा हाईवे पर गुडामालानी आलमपुरा के पास सोमवार सुबह 5 बजे दो ट्रेलरों की बीच भिड़ंत हो गई है। भिड़ंत के बाद दोनों ट्रेलरों में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में दोनों ट्रक आग का गोला बन गए घटना की जानकारी मिलने पर हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालकों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन विकराल रूप होने के कारण नहीं निकाल पाए। पुलिस ने आरजीटी दमकल को सूचना दी दमकल पहुंचने तक दोनों ट्रेलर आधे से अधिक जल चुके थे।   दोनों ट्रेलर में चालक व परिचालक कोई 4 लोग सवार थे जिसमें से एक चालक ने कूदकर जान बचा ली वही तीन इसमें जिंदा जल गए। पुलिस ने दमकल कर्मी व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ट्रेलरों को अलग कर ट्रेलर में जलने वाले चालक व परिचालक के कंकाल बाहर निकालने को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें : बाइक सवार 3 भाई-बहन के ऊपर से निकल गया ट्रक, तीनों की मौत, सड़क से चिपक गए शव पुलिस के अनुसार एक ट्रेलर बीकानेर से मिट्‌टी भर सांचोर की तरफ जा रहा था। दूसरे ट्रेलर में मोरबी से पहले भर ...

टांके में गिरे बेटे को बचाने को मां कूदी, दोनों की मौत

Image
बाड़मेर के बीजराड़ थाना क्षेत्र के जान्दुओं का तला गांव की सरहद में रविवार को एक घर में बने पानी के टांके में एक मां एवं उसके 9 वर्षीय बेटे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मां व बेटे की पानी से भरे टांके में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बीजराड़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शवों को टांके से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लेकर चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। पुलिस ने घटना को लेकर मृतका के पीहर पक्ष व परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इस सम्बन्ध में मृतका के भाई राणाराम पुत्र कुंभाराम जाट निवासी बुड़ियों का तला लीलसर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थानाधिकारी भंवरलाल चौधरी ने बताया कि मृतका के भाई राणाराम ने पुलिस को बताया कि उसका 9 वर्षीय भाणेज मनोज टांके से पानी निकालने के दौरान अचानक पैर फिसलने से टांके में गिर गया। उसको बचाने के प्रयास में उसकी बहन रेखी देवी पत्नी हरिराम जाखड़ टांके में कूद गई लेकिन पानी अधिक होने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद दो...

अवैध देसी शराब के 165 कर्टन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Image
बाड़मेर. अवैध शराब रोकथाम को लेकर चलाई जा रहे अभियान में गुड़ामालानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप से बड़ी मात्रा में देसी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने 165 कर्टन में भरे 7920 पव्वे जब्त किए है। शराब की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी है। थानाधिकारी गुड़़ामालानी के निर्देशानुसार हैड कांस्टेबल और टीम ने नाकाबंदी के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पिकअप का पीछा करने पर सरहद लुणवा चारणान में दो व्यक्ति वाहन छोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने एक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर अपना नाम ओमाराम पुत्र केवलाराम लौहार निवासी बाडा भाडवी जिला जालोर बताया तथा उसका सहयोगी नरेन्द्रसिंह पुत्र पीरसिंह निवासी राजपूतों का वास करवाडा जिला जालोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। वाहन की तलासी लेने पर अवैध देसी शराब से भरे 165 कार्टन में 7920 पव्वे बरामद करने में सफलता हासिल की गई। वाहन व शराब को जब्त कर ओमाराम को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना गुड़ामालानी में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। source https://www.patrika.com/barmer-new...

आधुनिक तकनीक : बाड़मेर जिला अस्पताल में पहली बार लेप्रोस्कोपिक सर्जरी

Image
बाड़मेर. राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला अस्पताल चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियों को हासिल कर रहा है। चिकित्सकों की टीम ने यहां नई तकनीक अपनाते हुए पहली बार अपेंडिक्स की लेप्रोस्कोपिक से मॉड्यूलर ओटी में सफल सर्जरी की। मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और जल्द ही डिस्चार्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि पेट में असहनीय पीड़ा से त्रस्त 25 साल के युवक हरिसिंह को अस्पताल में भर्ती किया गया। मरीज की जांच में पता चला कि अपेंडिक्स की समस्या से उसे लगातार पेटदर्द होता है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी। सर्जन डॉ. भरत मालू ने बताया कि युवक की सभी तरह की जांचें करवाने के बाद लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन किया। टीम में ये रहे शामिल टीम में जर्नल सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिलीप चौधरी, एनेस्थिसिया विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. एमएल शारदा, असिस्टेंट प्रोफेसर महेन्द्र चौधरी, डॉ. दिलीप चौधरी, डॉ. मिहिर के अलावा ओटी इंजार्च ओमप्रकाश चौहान, जसवंत सोनी, छगनलाल, श्यामसुंदर, रणवीर, जितेंद्र, जमना, सुमन, शोभा, नरपत व स्वरूप भी शामिल रहे। रिकवरी जल्दी होती ह...

विज्ञान, कृ​षि और वा​णिज्य चुनने का मौका, सरकार ने मांगे प्रस्ताव

Image
बाड़मेर. प्रदेश के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अब विज्ञान, वाणिज्य व कृषि संकाय खोलने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने प्रस्ताव मांगे हैं जिस पर माध्मिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों से नए संकाय खोलने के प्रस्ताव भेजने को कहा है। वहीं, ग्राम पंचायत मुख्यालय के उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सीधे उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया जाएगा जिससे कि राज्य सरकार की हर ग्राम पंचायत में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय की घोषणा की परीणिति हो सके। यह भी पढ़ें: बाड़मेर, कल्याणपुर, समदड़ी, पटोदी व सिवाना श्रेष्ठ ब्लॉक शिक्षा विभाग में अब बजट घोषणा की क्रियान्विति को लेकर कवायद चल रही है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर ने आदेश जारी कर समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बजट घोषणा 2023-24 के वित्त एवं विनियोग पर चर्चा बिंदु 4 की क्रियान्विति में राउमावि में विज्ञान, वाणिज्य व कृषि संकाय अतिरिक्त खोले जाने हैं। जिसको लेकर प्रपत्र जारी किया गया है। इस प्रपत्र काे भरकर जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक बाड़मेर को देना होगा। यह भी पढ़ें: तीन साल से पन्द्रह हजार पदोन्नति कर रही...

बाड़मेर की इस 80 फीट रोड पर चलेगा बुलडोजर, जानिए क्या है कारण

Image
बाड़मेर @ पत्रिका. मास्टर प्लान के अनुसार सेंट पॉल स्कूल रोड की चौड़ाई 80 फीट करने के लिए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा। परिषद ने इस रोड पर 43 अतिक्रमण चिन्हित कर सोमवार को चेतावनी जारी की कि 24 घंटे के भीतर अतिक्रमी स्वयं के स्तर पर अतिक्रमण हटा दें अन्यथा नगरपरिषद अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाएगी। इस चेतावनी के बाद मंगलवार को दिन भर कई लोग अपने निर्माण हटाने में लगे रहे, लेकिन अधिकांश अतिक्रमण यथावत ही रहे, जो जल्द हटाए जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 से हाइवे के नए बाइपास तक करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक सड़क बनाने का टेंडर चार माह पहले जारी हुआ था। सेंट पॉल स्कूल के आगे से होकर हरचंद की प्याऊ की तरफ जाने वाली इस सड़क की चौड़ाई मास्टर प्लान के मुताबिक 80 फीट थी, लेकिन सड़क निर्माण कार्य शुरू करने से पहले पता चला कि सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हो गए हैं। जिसके चलते मौके पर सड़क की चौड़ाई पचास फीट ही रह गई है। इस स्थिति से निपटने के लिए परिषद ने बीते वर्ष दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह में अतिक्रमियों को नोटिस दिए। नोटिस के बाद कई जनों ने अपने निर्माण स्वयं ही हटा दिए। तीस दिसम्बर को...

जीप-टैंपो में टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

Image
सेड़वा. सेड़वा पुलिस थाना इलाके के भारतमाला सड़क मार्ग पर कुंदनपुरा गांव की सरहद में एक जीप और थ्री व्हीलर की टक्कर में दो जनों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हुए। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि टैंपो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें: तीन साल से पन्द्रह हजार पदोन्नति कर रही सरकार के आदेश का इंतजार पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला करीमा 60 निवासी अदरीम का तला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार जने गंभीर घायल हुए जिन्हें 108 की सहायता से अस्पताल लेकर गए। इसमें से आचार खान निवासी पूंजासर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। गंभीर घायलों को बाड़मेर रैफर किया। पुलिस दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा। हादसे में नारणाराम, मजीदखान, केसराराम भील गंभीर घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा को लेकर है समस्या तो बस घुमाइए ये फोन नम्बर हादसे में युवक की मौत समदड़ी रोड हीरा की गार्डन के पास दुर्घटना बालोतरा. शहर के समदड़ी रोड पर बुधवार रात एक हादसे में युवक की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार समदड़ी रोड के हीरा की गार्डन...

हेमासर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

Image
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के हेमासर गांव के पास दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार जने घायल हो गए, जिनमें से तीन जनों की बाद में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ तहसील के हेमासर गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में लखासर निवासी नारायण सिंह पुत्र मांगुसिंह, तख्तसिंह पुत्र मेहताब सिंह राजपूत एवं कोलायत के गड़ियाला निवासी मोतीराम नाई व उसका बेटा डूंगरराम गंभीर घायल हो गए। घायलों को श्री डूंगरगढ़ चिकित्सालय ले गए, जहां नारायण सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोतीराम, तख्तसिंह व डूंगरराम को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने मोतीराम को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें : आंखों के सामने थ्रेसर में चला गया लाड़ला भाई, हुए टुकड़े-टुकड़े, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल तख्तसिंह को जयपुर रेफर कर दिया। परिजन देर रात उसे एम्बुलेंस में लेकर जयपुर के लिए रवाना हुए। श्रीडूंगरगढ़ के पास उसकी तबीयत भी बिगड़ गई। परिजन श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घायल डूंगरराम का पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा...

रंजिश का परिणाम मौत न हों...थानेदारों को यह समझाओ- सर्वटे

Image
बाड़मेर पत्रिका. राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष सचिन विष्णुदेव सर्वटे ने कोजाराम हत्या प्रकरण को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों को कहा कि किसी भी रंजिश का परिणाम मौत नहीं हों,यह ठीक नहीं है। थानेदारों को इसके लिए पाबंद करो। कोजाराम के प रिवार को पेंशन मिले और बेटियों को पालनहार योजना का लाभ। उन्होंने अतिरिक्त पुुलिस अधीक्षक नरपतसिंह से केस की पूरी जानकारी ली और सवाल किया कि पुलिस अधीक्षक के पास आने के बाद घटना हुई है। नरपतसिंह ने जवाब दिया कि वो तो केवल पाबंद करने की अर्जी लाया था, पुलिस अधीक्षक ने एफआइआर दर्ज की और इसके मूल में भूखण्ड विवाद होने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें: तीन साल से पन्द्रह हजार पदोन्नति कर रही सरकार के आदेश का इंतजार सर्वटे ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न ग्राम, तहसील, जिलों आदि से अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगो से प्राप्त परिवादों से ज्ञात होता रहता है कि उनकी खातेदारी की भूमि पर दबंग एवं प्रभावशाली लोग कब्जा करके इन्हें आर्थिक, शारीरिक व मानसिक क्षति पहुंचाने का प्रयास करते रहते है, जोकि गैर कानूनन है । इसे दंडनीय आपराधिक कृत्य...

बाजार में बिकने को आई सांगरी दे रही बढिय़ा कमाई

Image
बाजार में बिकने को आई सांगरी दे रही बढिय़ा कमाई प्रति किलो 950-1000 तक रुपए के भाव पाटोदी. आम लोगों की थाली का हिस्सा माने जाने वाली सांगरी इन दिनों किसानों की कमाई का बढिय़ा जरिया बनी हुई है। आमल यह है कि बाजार में काजू व बादाम हर आम आदमी को एक हजार रुपए से कम दर में मिल जाएंगे, लेकिन सांगरी नहीं मिलेगी। बाजार का जायजा लेने पर पता चला कि वर्तमान में बाजार में सूखी सांगरी एक हजार से ऊपर भाव में आ रही है। बाजार में सूखी सांगरी की मांग और बढिय़ा भाव के चलते बाजारों में सांगरी के ढेर लग रहे हैं। प्रतिदिन व्यापारी बीस से तीस क्ंिवटल सांगरी किसानों से खरीद रहे हैं। बाजार में हमेशा की तरह लगभग चालीस से पचास लाख रुपए की सांगरी आ रही है। वहीं अबकी बार सांगरी पन्द्रह दिन के बाद आने के कारण काजू व बादाम से भी महंगी बिक रही है। बाजार के पंडितों के अनुसार देश-विदेश व हर होटल का प्रसिद्ध सब्जी होने के कारण किसानों को इसके आज भी बढिय़ा भाव मिल रहे हैं। गत वर्ष यही सांगरी चार सौ व पांच सौ रुपए से ज्यादा भाव नहीं थे। अब की बार गर्मी देर से होने व आंधी चलने के कारण बाजार में भी लेट होने के साथ भाव भी अ...

किसानों को मिलेंगे 1082 करोड़, 10 हजार धरतीपुत्र पहली बार होंगे लाभा​न्वित

Image
सिणधरी. बाड़मेेर जिले के किसानों राज्य सरकार की ओर से ब्याज मुक्त दिए जाने वाले अल्पकालीन ऋण वितरण करने की कवायद अब तेज होने लगी हैं। बाड़मेर जिले में दी बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक द्वारा सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को दिए जाने वाले अल्पकालीन ऋण वितरण को लेकर बैंक प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो कुछ ही दिनों में कागजी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें: तीन साल से पन्द्रह हजार पदोन्नति कर रही सरकार के आदेश का इंतजार खरीफ सीजन में किसानों को सहकारी समिति की ओर से ब्याज मुक्त ऋण वितरण किया जाता है। इस बार जिले में किसानों को 1082 करोड़ रुपए का लोन बांटा जाएगा। सहकारी बैंक ने ब्याज मुक्त लोन बांटने के लिए तैयारियां करनी शुरू कर दी है। मुक्त लोन वितरण से जिले के करीब दो लाख से ज्यादा सदस्य किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। लोन वितरण के साथ-साथ सहकारिता का दायरा बढ़ाने के लिए दस हजार नए सदस्य किसानो भी बनाए जाएंगे। यह भी पढ़ें: कल्याणपुर, समदड़ी, पटोदी व सिवाना श्रेष्ठ ब्लॉक ऐसे मिलेगा ऋण सहकारी बैंक की जानकारी के अनुस...

सड़क ने किया चार गांवों को रेल से दूर, लम्बा सफर करने को मजबूर

Image
बालोतरा. अजीत -मजल के बीच नाम मात्र दूरी में डामर सड़क का अभाव आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। सड़क अभाव में इन गांवों के ग्रामीणों को रेल सुविधा से वंचित रहना पड़ता है। महंगा किराया चुका कर मजबूरी में इन्हें बसों की यात्रा करनी पड़ती है। इससे परेशान ग्रामीण कई वर्ष से सड़क निर्माण की मांग कर रहे है। लेकिन निर्माण के नाम पर इन्हें आश्वासन ही मिले हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। यह भी पढ़ें: शिक्षा वर्तमान समय की महत्ती आवश्यकता पंचायत समिति समदड़ी क्षेत्र की बड़ी ग्राम पंचायत अजीत के लूनी नदी के दूसरे छोर पर गांव मजल है। गांव अजीत व मजल के बीच लूनी नदी व सुकड़ी नदी है। नदी के दोनों किनारों पर बसे इन गांवों के बीच करीब 7 किलोमीटर दूरी है। लेकिन आधे भाग में ही डामर सड़क बनी हुई है। नदी वाले भाग में सड़क नहीं बनी होने पर बसों का संचालन नहीं होता है। इस पर कम दूरी होने के बावजूद दोनों गांव आपस में यातायात दृष्टि से जुड़े हुए नहीं हैं। गांव अजीत रेलवे सुविधा से जुड़ा हुआ है। यहां रेलवे स्टेशन है। यह गांव जोधपुर, भीलड़ी, बाड़मेर रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है। इसके...

कोजाराम हत्याकांड : पिता तड़प रहा था और बेटी चिल्ला रही थी...पिता को बचा लो, घटना का वीडियो आया सामने, देखकर खड़े हुए रोंगटे

Image
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/ बाड़मेर. Barmer Dalit Man's Killing: अंतिम वक्त..पिता तड़प रहा था और एक बेटी चिल्ला रही थी। जोर-जोर से बार-बार कह रही थी कि उसके पिता को बचा लो, वो दम तोड़ रहे हैं। वीडियो देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं। बेटी की पुकार सुनने के बाद लोग पिता को बाड़मेर तो ले गए लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। लाठियों-सरियों से पीट-पीटकर पिता की मौत को सामने देखने वाली बेटियां अब सिसक-सिसक कर 36 घंटे से इतनी बार रोई हैैं कि आंसू सूूख रहे हैं। वे बार-बार सवाल करती है कि, कब वापस आएंगे...। यह भी पढ़ें : राजस्थान में मूर्ति लगाने पर बवाल: पुलिस पर पथराव, उपद्रवियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले कोजाराम मेहनत-मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। एक बेटा जयपुर में था और बेटियां और परिवार गांव में ही। पड़ोस वालों से विवाद इस कदर हो गया कि कोजाराम की आधी उम्र तो मुकदमे करने में ही गुजर गई। मजदूरी के साथ उसको इस बात की चिंता हर समय खाए जाती थी। उसने अब तक 7 मुकदमे किए। हर बार एक ही बात दोहराई कि वह और उसका परिवार सुरक्षित नहीं है। इस बार भी अंतिम बार 15 मार्च को पुलिस अधीक्षक स...

नई भर्ती के बाद 3 पंचायत समितियों को मिले 40 वीडीओ

Image
सिणधरी. ग्राम पंचायतों में लंबे समय से चल रही पद रिक्तता को कम करने के लिए सरकार ने हाल ही में भर्ती के बाद नियुक्त किए गए ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को पंस से ग्रापं में भेजने की कवायद शुरू की है। इसके चलते सिणधरी उपखंड क्षेत्र के पायला कला, आडेल व सिणधरी में 40 वीडीओ मिले हैं। गौरतलब है कि आमजन को पंचायती राज में पद रिक्त के कारण अतिरिक्त कार्यभार के चलते अधिकतर ग्राम विकास अधिकारी भाग दौड में ही लगे रहते थे। अब संभावना है कि इससे छुटकारा मिलेगा। लगभग प्रत्येक ग्रापं के कार्यालय समय में आमजन का कार्य हो सकेगा। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें : ज़िले के पहली गोशाला: जहां 1100 गोवंशों को मिलेगा आश्रय, पशु चिकित्सालय व आईसीयू की होगी व्यवस्था प्रशिक्षण के बाद जल्द ग्राम विकास अधिकारी संभालेंगे काम नियुक्ति के बाद अब प्रत्येक वीडीओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित वीडीओ को ग्राम पंचायत का चार्ज पूर्व के वीडीओ की ओर से सौंपा जाएगा। प्रशिक्षण पंचायत समिति व ग्राम पंचायत स्तर तक मिलेगा। पंचायत समिति पहले कार्यरत वीडीओ अब नियुक्त रिक्त पद आडेल 9 9 2 पायला कला ...

651 तरह की दवाइयों के दाम घटे, मरीजों को बड़ी राहत

Image
मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। देशभर में केंद्र सरकार ने 651 तरह की दवाइयों के दाम घटाए गए है। दवाइयों की कीमत में औसतन 6.73 फीसदी तक कमी आई है। दवाओं के नए रेट एक अप्रेल से लागू कर दिए गए है। केंद्र सरकार इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर चुकी है। जानकारों का मानना है कि पहली बार एक साथ 900 दवाइयों के दाम में बदलाव किया गया है। यह मरीजों के लिए बड़ी राहत है। इससे दवा का खर्च काफी कम हो जाएगा। दवाइयों की रेट में कमी आने के बाद कंपनियां पुराने बैच वाली दवाइयों की दर को घटा कर बाजार में भेज रही है। रि-प्राइसिंग में दाम घटाए जा रहे है। कंपनियां पुरानी दर को इरेज करते हुए नई रेट प्रिंट कर रही है। लम्बे उपचार की दवाइयों के दाम घटे ब्रांडेड दवाइयों में ऐसी दवाओं के दाम घटाए गए है जिनकी खपत बाजार में सर्वाधिक है। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट के अलावा मानसिक रोग के उपचार में काम ली जाने वाली दवाइयां शामिल है। ऐसे रोगों की दवाइयां लम्बे समय तक चलती है। कई दवाइयां रोगों के नियंत्रण में काम आती है, इसके चलते ऐसी दवाइयों की बिक्री सबसे अधिक होती है। इस प्रकार की दवाइयों की रेट में 7 से 10 ...

राजस्थान में यहां बकरियां चराने गए युवक की लाठियों व सरियों से पीटकर हत्या

Image
गडरारोड (बाड़मेर)। जिले के गिराब थाना क्षेत्र के असाड़ी गांव में बुधवार को एक दलित युवक की लाठियों और सरियों से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक जब खेत में बकरियां चराने को गया तो वहां पर उसके साथ मारपीट की गई, गंभीर अवस्था में उसे बाड़मेर लाने के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मामले को लेकर आक्रोशित लोगों और परिजनों ने अस्पताल परिसर में धरना दे दिया। थानाधिकारी नींबसिह भाटी ने बताया कि कोजाराम मेघवाल (40) पुत्र हरजीराम अपने घर से बकरियां चराने के लिए गया था। इस दौरान उसके साथ अज्ञात लोगों ने लाठियों और सरियों से मारपीट की। गंभीर घायल को बाड़मेर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की ओर से देर शाम तक पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। सन्देह के आधार पर तीन लोगों को दस्तयाब किया गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें : बच्चे इंतजार कर रहे थे पापा किताबें लेकर आएंगे, आई मौत की खबर, मचा कोहराम पड़ोसियों से विवाद आया सामने पिछले काफी समय से मृतक का पड़ोसियों से विवाद ...

बाड़मेर के गिरल लिग्नाइट पावर लिमिटेड का डिप्टी चीफ इंजीनियर 35 हजार रिश्वत लेने पर गिरफ्तार

Image
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी जोधपुर की विशेष विंग ने बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट पावर लिमिटेड (जीएलपीएल) के डिप्टी चीफ इंजीनियर अशोक पारख को मंगलवार शाम सरकारी आवास पर 35 हजार रुपए रिश्वत लेने पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बाड़मेर के धोरीमन्ना क्षेत्र में राणासर कलां निवासी फर्म के एक मालिक की शिकायत पर जोधपुर में रूप रजत टाउनशिप निवासी जीएलपीएल के डिप्टी चीफ इंजीनियर अशोक पारख पुत्र बच्छराज जैन को 35 हजार रुपए रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया गया। उसने रिश्वत लेने के लिए परिवादी को सरकारी आवास बुलाया, जहां परिवादी ने उसे रिश्वत राशि का लिफाफा दिया। जो आरोपी ने बैठक कमरे की टी-टेबल पर रख दिया। तभी ब्यूरो के निरीक्षक राजेन्द्रसिंह ने दबिश देकर उप मुख्य अभियंता अशोक पारख को रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी ने रात को जोधपुर में रूप रजत टाउनशिप में बने मकान की तलाशी भी शुरू की। 42 हजार मांगे, सत्यापन में 35 हजार तय हुए परिवादी की फर्म को वर्ष 2022-23 में जीएलपीएल में श्रमिक संसाधन उपलब्ध करवाने का ठेका मिला था। फर्म से छह चतुर्थ श...

थाने के सामने धरना देर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाए डंडे, यह था मामला

Image
समदड़ी (बाड़मेर)। कस्बे में सोमवार शाम को कथित रॉयल्टी कार्मिकों के राह चलते दो लोगों के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन पर उतारू हो गए और समदड़ी पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद करवा दिए और मुख्य रोड पर टायर जलाकर रास्ते को जाम कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक नीरज शर्मा समदड़ी पहुंचीं, तो प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार का रास्ता रोक दिया। कार को बीच में रोकने पर पुलिस उपाधीक्षक ने नाराजगी जताई। वे जब कार को पुलिस थाने के भीतर ले जाने लगीं तो ग्रामीणों ने विरोध किया। इस बीच भीड़ में से किसी में पानी उड़ेल दिया, जो उपाधीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों पर जाकर गिरा। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए धरनार्थियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने यहां लगा टेंट भी हटा दिया। शाम को उपखंड अधिकारी व पुलिस की ओर से समझाइश के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरना फिर शुरू, विधायक पहुंचे पुलिस के खदेडऩे के कुछ देर बाद फिर से धरना शुरू कर दिया गया। वि...

35 लाख मुआवजा और नौकरी, विवाहिता का उठाया शव

Image
दुष्कर्म पीडि़ता को थिनर से जलाने के बाद मौत का मामला 35 लाख मुआवजा और नौकरी, विवाहिता का उठाया शव बालोतराा . एक गांव में बलात्कार के बाद थिनर से जलाने से हुई महिला की मृत्यु के बाद शनिवार देर रात हुए करीब पैंतीस लाख के समझौते पर परिजनों ने उसका शव उठाया। रविवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया। इसमें समाज व गांव के लोग शामिल हुए। बालोतरा बंद का निणज़्य वापस लेने पर रविवार को बाजार व दुकानें पूरे दिन खुले रहे। परिजनों ने जोधपुर चिकित्सालय मोर्चरी में रखा शव शनिवार देर रात तक नहीं उठाया। इसे लेकर बालोतरा उपखंड कार्यालय में देर रात तक जिला कलक्टर लोकबंधु, पुलिस उप अधीक्षक दिगंत आनंद की मौजूदगी में वार्ता हुई। इसमें मृतका के परिवार, समाज की तरफ से आयोग अध्यक्ष चतराराम देशमुख, हुकमाराम, मांगीलाल व शैतानराम ने भाग लिया। इस मौके पर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, भाजपा नेता अमराराम चौधरी, रतन खत्री, श्याम डांगी, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार, उपखंड अधिकारी विवेक व्यास व पुलिस अधीक्षक नीरज शर्मा मौजूद थे। देर रात ढाई बजे पचपदरा विधायक व प्रशासन के अधिकारि...

देवर-भाभी एक साथ टांके में कूदे, दोनों की मौत

Image
बाड़मेर सदर थाना क्षेत्र के डूगेरों का तला गांव में एक विवाहिता ने चचेरे देवर व मासूम बेटी के साथ शनिवार रात टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। अंदेशा है कि विवाहिता व देवर के बीच प्रेस प्रसंग था। पुलिस ने बताया कि देवू (22) पत्नी जगदीश, खेमाराम (22) पुत्र चुतराराम, ललिता (2) पुत्री जगदीश निवासी डूगेरों का तला के शनिवार शाम सामूहिक आत्महत्या करने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के पीहर वालों को सूचित किया। पीहर पक्ष की मौजूदगी में तीनों मृतकों के शव टांके से बाहर निकलवाए गए। रविवार को जिला अस्पताल बाड़मेर की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। तहसीलदार करेंगे मामले की जांच मृतका के पिता पुरखाराम निवासी शिव भाखरी ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि तीन वर्ष पहले देवू का विवाह जगदीश के साथ हुआ था, जिसके दो वर्ष की पुत्री थी। उसने अपनी पुत्री को साथ लेकर देवर के साथ आत्महत्या कर ली। प्रार्थी ने मामले की जांच की गुहार की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति गुजरात के राजकोट में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है, जो ...

गतिरोध खत्म : सहमति के बाद दुष्कर्म पीडि़ता का शव उठाया

Image
पचपदरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से दुष्कर्म के बाद उसे थिनर डालकर जलाने और उपचार के दौरान मौत के बाद मामले में उपजा गतिरोध शनिवार रात करीब 2 बजे खत्म हो गया। परिजनों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में चली वार्ता में मुआवजा और नौकरी की मांग पर सहमति गन गई। इसके बाद जोधपुर के एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव उठा लिया गया। जोधपुर से पुलिस की निगरानी में महिला का शव उसके गांव ले जाया गया। सुबह 5 बजे एंबुलेंस जोधपुर से रवाना हुई और पीडि़ता के गावं में सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। अधिकारी भी यहां पर मौजूद रहे। 25 लाख मुआवजा और नाकरी पर बनी सहमति ग्रामीण, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के बीच काफी लम्बी वार्ता चली। इस दौरान देर रात तक लोग इंतजार करते रहे कि समझौता हो जाएगा। जिला कलक्टर और एसपी रात में बालोतरा पहुंचे और बातचीत की। विधायक मदन प्रजापत ने सरकार से 25 लाख, 5 लाख विधायक कोष व 5 लाख निजी तौर पर देने का प्रस्ताव रखा। लेकिन परिजन एक करोड़ की बात पर अड़े रहे। इस बीच कलक्टर लोकबंधु और एसपी की समझाइश पर परिजनों न...

दुष्कर्म के बाद एसिड अटैक से जली महिला की मौत

Image
पचपदरा. क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत के बाद एसिड अटैक का शिकार हुई विवाहिता ने शुक्रवार को देर रात जोधपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैला हुआ है। शुक्रवार को एससी-एसटी समाज व बीजेपी कार्यकताओं की ओर से बालोतरा में विरोध प्रकट किया गया। इसके बाद गंभीर हालत में झुलसी हुई विवाहिता को बालोतरा के एक निजी चिकित्सालय से जोधपुर रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि परिजनों की ओर से विवाहिता का लापरवाही बरतने वाले पुलिस उपाधीक्षक बालोतरा व पचपदरा और थानाधिकारी बालोतरा व पचपदरा को निलंबित करने, बालोतरा के निजी चिकित्सालय पर कार्रवाई नहीं होने तक शव नहीं उठाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पचपदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार दोपहर को एक ढ़ाणी में अकेली महिला को देख एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, दुष्कर्म का महिला की ओर से विरोध जताने पर आरोपी ने महिला पर एसिड छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद महिला के रोने-चिल्लाने की आवाज पर आस-पड़ौस के लोग उसे बालोतरा के राजकीय जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों की ओर से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किय...

ड्राइवर को चाकू से वार कर गाड़ी ले भागे बदमाश

Image
ड्राइवर को चाकू से वार कर गाड़ी ले भागे बदमाश धानेरा से किराए पर कार लेकर निकले तीन बदमाश, सिणधरी में पलटी गाड़ी सिणधरी. बाड़मेर-जालोर हाईवे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार एक युवक को गंभीर चोटें आई, वहीं दो युवक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व एक घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार कर घायल की गंभीर स्थिति होने से जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार तीन बदमाश धानेरा गुजरात से गाड़ी किराए पर लेकर आ रहे थे। बीच रास्ते में ड्राइवर पर चाकू से हमला कर गाड़ी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सांचौर थाना पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी करवाई। बदमाश सांचौर-बागोड़ा नाकाबंदी तोड़ते हुए सिणधरी पहुंचे। सिणधरी से कुछ ही दूरी पर वाडेल नाडी के पास स्कॉर्पियो गाड़ी तेज गति में होने के कारण घुमावदार मोड़ पर पलट गई। गाड़ी करीब 3 से 4 बार पलटी, जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार 3 लोग में से एक गंभीर घायल हो गया, वहीं दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से चोरी की हुई गाड़ी को स...

खेतों में लगी भीषण आग, लकड़ियां और चारा जलकर राख, पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Image
मोकलसर पत्रिका. कस्बे के केवला नाड़ा से रमणीय रोड के झोला धोरा तक अज्ञात कारणों से लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। खेतों की बाड़ से लगी आग गांव के अन्य किसानों के खेतों तक पहुंच गई। खेतों में रखी लकड़ियां और चारा जलकर राख हो गया। तेज हवा से आग पूरे जंगल में फैल गई। ग्रामीणों ने दमकलकर्मियों को सूचना दी। दोपहर दो बजे लगी आग करीब पांच किमी के दायरे तक फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बार-बार आग लगने के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सब कुछ जलकर खाक होने के बाद दमकल आती है और राख पर पानी डाल कर चली जाती है। - 5 किमी दायरे तक फैली आग से चारा व लकड़ियां जलकर खाक, समय पर नहीं पहुंची दमकल   यह भी पढ़ें : बीच-बाजार में टैक्सी चालक से रुपयों से भरा बैग छीन कर भागे दो युवक y   अब भी आग के फिर फैलने की आशंका ग्रामीणों ने स्वयं के स्तर पर ट्रेक्टर से सूखी घास के बीच खाली जगह रख खाई खोदी। उसके बाद आग वाली जगह पर रेत डाली। इस तरह पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अब भी आग के आ...

दुष्कर्म के बाद विवाहिता पर तेजाब छिड़क कर जलाया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Image
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/बालोतरा. दुष्कर्म औैर तेजाब डालकर जलाने का मामला गुरुवार का है। महिला को राजकीय नाहटा अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे। यहां से गुरुवार को ही उसे निजी अस्पताल ले जाया गया औैर शुक्रवार दोपहर बाद जब एससी-एसटी संगठन से जुड़े पदाधिकारी और भाजपाई पहुंचे तो पुुलिस का लवाजमा यहां आया। देरी और लेटलतीफी को लेकर भाजपाई और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस हो गई। पुलिस ने शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब महिला को जोधपुर रेफर करवाया। पहले पहुंचे एससी-एसटी संगठन के पदाधिकारी घटने के दूसरे दिन मामले की जानकारी पर दोपहर दो बजे भीम आर्मी जिलाध्यक्ष हुकमाराम राठौड़, श्याम डांगी, गजेन्द्र जोगसन, गोविंद मेघवाल सहित कई लोग निजी चिकित्सालय पहुंचे। घटना की जानकारी ली और यहां लोग एकत्रित होने लगे। चिकित्सालय प्रशासन ने भीड़ एकत्रित होने पर करीब चार बजे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उप अधीक्षक बालोतरा नीरज शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक पचपदरा मदनलाल, बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी, पचपदरा थानाधिकारी राजेन्द्र चारण व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संगठन पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों के चिकित्सालय नहीं पहुंचने...

ऊंट के जन्म पर बजी थाली तो ऊंटपालकों के बैंक खातों में पहुंचे 30.40 लाख रुपए

Image
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/शिव (बाड़मेर). राज्य पशु ऊंट की घटती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने ऊंटों के प्रजनन को प्रोत्साहित करने के लिए ऊंट पालकों के लिए ऊंट संरक्षण एवं विकास नीति के तहत ऊष्ट्र संरक्षण योजना लागू की है। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर जिलों के ऊंट पालकों को मिलना शुरू हो गया है। जिला पशुपालन विभाग को मार्च 2023 तक करीब 1500 आवेदन मिले, इनमें से 608 आवेदनों का सत्यापन कराने के बाद प्रथम किस्त के रूप में पांच हजार रुपए के हिसाब से कुल 30.40 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए गए। नवंबर 2022 के बाद जन्मे टोडियों (ऊंटनी के बच्चे) के लिए पशुुपालकों को यह लाभ मिल रहा है। दस हजार रुपए की यह राशि दो किस्तों में मिल रही है। पहली किस्त पांच हजार और सालभर बाद इतनी ही राशि दूसरी किस्त के रूप में मिलती है। यह भी पढ़ें : राजस्थान की पहली सरकारी इमारत, जहां रूफटॉप रेस्टोरेंट और छत पर ही पौधे—फुलवारी अकेले बाड़मेर जिले के शिव ब्लॉक में पिछले तीन माह में करीब 480 ऊंट पालकों ने आवेदन किए। विभाग ने इनमें से 220 ऊंट पालकों को प्रथम किस्त की राश...

बाड़मेर के जसोल थाने से फरार 2 महिलाओं का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Image
जसोल माता राणी भटियाणी मंदिर में चोरी के संदेह में मंगलवार रात जसोल थाने लाई गईं जयपुर जिले के कोटपूतली क्षेत्र की दो महिलाओं के थाने से गायब होने के मामले में गुरुवार को भी पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई है। लेकिन महिलाओं का कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में एक हैड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल को एसपी ने सस्पेंड किया जा चुका है। जानकारी अनुसार चोरी के संदेह में दो महिलाएं बुधवार अलसुबह पौने चार बजे थाने से भाग छूटीं। पुलिस ने सुबह जब थाने में नहीं देखा तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। अपने ही थाने से महिलाओं के फरार होने के दूसरे दिन पता नहीं लगा पाई है। थाने में महिलाओं के अलग से बैरक नहीं है। इसलिए एक कक्ष में उनको बैठाकर रखा था। इसी का फायदा उठाते हुए रात में किसी के नहीं दिखने पर दोनों फरार हुई थी। महिला के गले से सोने की कंठी चुराई जानकारी के अनुसार महिलाओं ने जसोल मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ में खड़ी एक महिला के गले से सोने की कंठी चुराई। इस बात की सूचना मिलने पर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें धर दबोचा, लेकिन गैंग की अन्य महिलाएं गायब हो गईं। ...

यहां पुलिस को चकमा थाने देकर थाने से भी फरार होते है आरोपी

Image
यहां पुलिस को चकमा थाने देकर थाने से भी फरार होते है आरोपी चोरी की आरोपी कोटपुतली की दो महिलाएं जसोल थाने से फरार हैड कांस्टेबल सहित तीन निलंबित जसोल. जसोल माता राणी भटियाणी मंदिर में चोरी के संदेह में मंगलवार रात जसोल थाने लाई गईं जयपुर की दो महिलाएं थाने से गायब होने का मामला सामने आया है। चोरी करने के संदेह में ये दो महिलाएं बुधवार अलसुबह पौने चार बजे ही थाने से भाग छूटीं। पुलिस ने बुधवार सुबह जब इन्हें थाने में नहीं देखा तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस अपने ही थाने से इन महिलाओं के फरार होने के अट्ठारह बीस घंटे बाद भी पुलिस उनके बारे में पता नहीं लगा सकी। पुलिस के आला अफसरों ने इस मामले में हैड कांस्टेबल सहित तीन जनों को निलंबित किया है। इससे पहले पुलिस ने अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए पुलिस अधिकारियों व जवानों ने भागदौड़ की, लेकिन ये पकड़ में नहीं आई। तब तक पुलिस थाने से फरार हुई महिलाओं की यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। पूरे क्षेत्र में बात फैलने पर देर शाम पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। तब कहीं पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। ध्यान रहे कि शुक्ल पक्ष में माता...

चोरी की आरोपी कोटपुतली की दो महिलाएं बाड़मेर के जसोल थाने से फरार, हैड कांस्टेबल सहित तीन निलंबित

Image
जसोल थाने में चोरी के संदेह मेंं पकड़ कर लाई गई दो महिलाएं पुलिस की नाक के नीचे से मंगलवार मध्य रात्रि बाद फरार हो गई। जसोल पुलिस थाने की इस घटना में सुबह नींद से उठे जवानों ने महिलाओं को गायब देखा तो होश उड़ गए। नाकामयाबी पर पर्दा डालने को लेकर पुलिस अधिकारियों व जवानों ने पूरे दिन दौड़ धूप की, लेकिन महिलाएं पकड़ में नहीं आई। मामले में देर शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हैड कांस्टेबल सहित तीन को सस्पेंड कर दिया। जसोल के माता राणी भटियाणी मंदिर में दर्शन को लेकर प्रदेश भर से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां पर भीड़ का फायदा उठाते हुए चोर गैंग की कई महिलाएं जसोल में श्रद्धालुओं का सामान और गहने पार कर देती है।। जानकारी अनुसार सोमवार को आरोपी महिलाओं ने चोरी का प्रयास किया। भीड़ में खड़ी एक महिला के गले से सोने की कंठी चुराई। जानकारी पर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने धर दबोचा। इस बीच गैंग की अन्य महिलाएं गायब हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को पुलिस के सुर्पुद करने पर थाना लाया गया। संदेह के आधार पर पकड़ी गई महिला सावित्री उर्फ सुमित्रा (58) पत्नी रोहिताश और मुन्नीदेवी पत्नी सुरेश ...

बाड़मेर में हादसा, तेज रफ्तार कार पलटने से तीन की मौत

Image
बाड़मेर. सदर थाना क्षेत्र के मीठड़ा-बाड़मेर मार्ग पर शहर से करीब 6 किमी दूरी पर तेज रफ्तार लग्जरी कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान दो लोगों का मौके पर ही दम टूट गया। जबकि एक व्यक्ति की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। सदर थानाधिकारी किशन सिंह ने बताया कि मीठड़ा रोड पर मंगलवार रात लग्जरी कार पलट गई। तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसे में खंगारसिंह, श्यामसिंह व प्रेमसिंह निवासी मीठड़ा की मौत हो गई। घटना स्थल पर कार का व्हील क्षतिग्रस्त हालत में मिला। हादसे के चलते कार से बाहर गिरे युवक दुर्घटना के दौरान कार तेज रफ़्तार थी। चालक के नियंत्रण खोने से कार पलट गई। वहीं कार का व्हील भी टूटा हुआ मिला है। हादसे के बाद युवक कार से बाहर गिर गए। जिससे गंभीर चोटें आने से मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कार में तीन जने ही सवार थे। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और शीशे टूट गए। source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-accident-8147489/

पुलिस टीम पर हमला, थानाधिकारी की गाड़ी को मारी टक्कर

Image
बाड़मेर. बाड़मेर के बायतु प्रधान के बेटे सहित बदमाशों ने हथियार हवा में लहराते हुए सिणधरी थाने की पुलिस टीम पर हमला कर दिया। थानाधिकारी की गाड़ी को तीन-चार बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने के बाद मौके से भाग गए। पुलिस ने करीब 100 किमी तक बदमाशों का पीछा भी किया और जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बायतु थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई की सोमवार को वह बायतु क्षेत्र के नोसर में एनडीपीएस मामले में तलाशी और कार्रवाई के लिए जा रहे थे। इस दौरान भोजासर गांव के पास पुलिस की गाड़ी देखकर सामने से आ रही लग्जरी कार के चालक ने हड़बड़ी में वाहन को तेजी से भगाने का प्रयास किया। इस दौरान टीम के एक कांस्टेबल ने बदमाशों की गाड़ी चलाने वाले की पहचान ठाकराराम बांगड़वा पुत्र मानाराम निवासी बूठसरा बायतु व उसके पास में बैठै प्रदीप उर्फ राजू पुत्र सिमरथाराम निवासी आहोणी बेनीवालों की ढाणी माधासर हाल बायतु भोपजी के रूप में की। दोनों ईनामी अपराधी है। आरोपी प्रदीप प्रधान का पुत्र है। पुलिस ने आरोपियों को रोकने के लिए गाड़ी को बीच सड़क रोक दिया। लेकिन आरोपियों ने...

समुदाय में स्वास्थ्य सेवाएं पहुचाने में आशाओं की अहम भूमिका

Image
समुदाय में स्वास्थ्य सेवाएं पहुचाने में आशाओं की अहम भूमिका श्रेष्ठ कार्य करने वाली आशाओं का हुआ सम्मान बाड़मेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा सहयोगिनियो द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय तक पहुचाने में अपनी अहम् भूमिका निभा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सी.एस. गजराज के निर्देशन में सीएचसी पाटोदी, पीएचसी बडनामा जागीर, नवातला में कार्यरत आशा सहयोगिनियो की समीक्षा बैठक सीएचसी पाटोदी में जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भाटी ने कहा कि आशा सहयोगिनी अपने समुदाय में अतिकुपोषित बच्चों एवं एनीमिक महिलाओं की पहचान करें। समुदाय में गर्भवती महिलाओं की पहचान कर अनिवार्य रूप से 12 सप्ताह के भीतर एएनसी करवानी होगी। उसके कार्यक्षेत्र में एक भी गर्भवती महिला बिना एएनसी पंजीकरण से वंचित नहीं रहे। बैठक में मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, एचबीएनसी, एचबीवाईसी, टीकाकरण, परिवार कल्याण सहित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में आशा सहयोगिनियों के योगदान की संस्थानवार डेटा की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में अधिक से अधिक से लाभार्थियों का ...

2.79 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त

Image
2.79 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए समदड़ी. समदड़ी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध डोडा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद डोडा की बाजार में अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। थानाधिकारी शारदा विश्नोई ने बताया कि रविवार रात पुलिस को गश्त के दौरान पाली करमावास रोड पर एक संदिग्ध तूफान बंद गाड़ी जाती हुई दिखाई दी, इस पर पुलिस ने करमावास के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पाली की तरफ से एक तूफान बंद जीप आती हुई दिखाई दी, जिसके आगे एक बाइक सवार एस्कॉर्ट करते हुए चल रहा था। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया तो पुलिस को देख कर बाइक के साथ जीप चालक भी नाकाबंदी तोड़ कर वाहन सिवाना की तरफ भगाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। पीछे पुलिस आते हुए देख वाहन चालक करमावास के आगे सिवाना रोड किनारे वाहन छोड़ कर भाग गया। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एस्कॉर्ट कर रही बाइक का राखी सरहद तक पीछा कर बाइक चालक बायतु पुलिस थाना क्षेत्र के चवा नाडा, हुडडों की ढाणी निवासी केशाराम (23) पुत्र चैनाराम को दस्तयाब कर आरोपी से बाइक...