35 लाख मुआवजा और नौकरी, विवाहिता का उठाया शव

दुष्कर्म पीडि़ता को थिनर से जलाने के बाद मौत का मामला
35 लाख मुआवजा और नौकरी, विवाहिता का उठाया शव


बालोतराा . एक गांव में बलात्कार के बाद थिनर से जलाने से हुई महिला की मृत्यु के बाद शनिवार देर रात हुए करीब पैंतीस लाख के समझौते पर परिजनों ने उसका शव उठाया। रविवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया। इसमें समाज व गांव के लोग शामिल हुए। बालोतरा बंद का निणज़्य वापस लेने पर रविवार को बाजार व दुकानें पूरे दिन खुले रहे।

परिजनों ने जोधपुर चिकित्सालय मोर्चरी में रखा शव शनिवार देर रात तक नहीं उठाया। इसे लेकर बालोतरा उपखंड कार्यालय में देर रात तक जिला कलक्टर लोकबंधु, पुलिस उप अधीक्षक दिगंत आनंद की मौजूदगी में वार्ता हुई। इसमें मृतका के परिवार, समाज की तरफ से आयोग अध्यक्ष चतराराम देशमुख, हुकमाराम, मांगीलाल व शैतानराम ने भाग लिया। इस मौके पर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, भाजपा नेता अमराराम चौधरी, रतन खत्री, श्याम डांगी, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार, उपखंड अधिकारी विवेक व्यास व पुलिस अधीक्षक नीरज शर्मा मौजूद थे।

देर रात ढाई बजे पचपदरा विधायक व प्रशासन के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता पर परिजन सहमत हुए। सरकार के मुआवजा देने ,परिवार सदस्यों के संविदा पर नौकरी देने के आश्वासन पर वे सहमत हुए। इस पर मृतका का शव सुबह 7 बजे जोधपुर मोर्चरी से शव उठाया गया। सुबह करीब 11 बजे मृतका का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/35-lakh-compensation-and-job-dead-body-of-married-woman-raised-8159278/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी