बलतर-बडमर म कबतर करडपत
रतन दवे बाड़मेर. कबूूतर..., शायद राजस्थान का इकलौता पक्षी है जिसकी लिविंग स्टाइल का ख्याल पब्लिक सर्वाधिक रखती है। हर समय में इसकी लाइफ स्टाइल बदली है। 2023 में इन दिनों ये हाईटेक फ्लैट में रहने लगे है। 1000 से 2000 कबूतर एक फ्लेट में रहते है । कबूतर-कबूतरी के जोड़ा इसमें रह सकता है। इनके लिए दाना-पानी का प्रबंध ग्राउण्ड फ्लोर में रहताा है। दाना-पानी चुग्गा और कबूतर-कबूतरी अपने फ्लैट में। पहले यह नगरपरिषदों तक था लेकिन अब गांवों में भी पहुंच गया है। यह स्टाइल चैंज किया है गुजरात के कारीगरों ने जो अब पश्चिमी राजस्थान में बदलाव कर आगे बढ़ रहे है। मौरवी गुजरात से यह कल्चर शुरू हुआ। डेढ़ गुणा डेढ़ फीट का एक फ्लैट और ऐसे 1000 और 2000 फ्लैट को सुंदर आकृति दी गई। लंबाई में कुतुबमिनार जैसा कहा जा सकता है। चारों तरफ से खुले नजर आने वाले इन फ्लैट में कबूतर-कबूतरी का जोड़ा बैठ सकता है। हौड़ लगी है इन दिनों खूबसूरत नजर आने वाले इन फ्लैट ने ऐसा मोहजाल फेंका है कि कबूतर फंसे न फंसे लेकिन अपनी गांव-शहर में खूबसूरती दिखाने को लोग फंसने लगे हैै और वे अपने गांव, शहर और धार्मिक स्थलों पर इनका निर्म...