चल डगर म खनन क दरन बरद सरग फटन स यवक क दरदनक मत

चौहटन कस्बे के पास चूली डूंगरी की पहाड़ी में पत्थर खनन करने के दौरान बारूदी सुरंग फटने से एक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चौहटन थाना पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली और चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार चौहटन उपखंड मुख्यालय के पास मंगलवार को चूली डूंगरी में बारूदी सुरंग लगा कर पत्थर तोड़ने का काम चल रहा था। पत्थर तोड़ने के लिए लगाई गई बारूदी सुरंग में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे हजारीराम (20) पुत्र उदाराम मेगवाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके साथ काम कर रहे जाटावास केरनाडा निवासी पदमाराम (40) पुत्र सोनाराम पत्थर लगने से गंभीर घायल हो गया।सूचना मिलने पर उपखण्ड अधिकारी भागीरथराम चौधरी, तहसीलदार गणेशाराम जयपाल, थानाधिकारी भुटाराम विश्नोई, जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़ व नायब तहसीलदार रमेशकुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। घायल युवक को चौहटन उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाड़मेर रैफर किया गया।

अवैध रूप से पत्थर निकालने का काम

पुलिस के मुताबिक यहां अवैध रूप से पत्थर निकालने का काम चल रहा था, मृतक किसी अन्य व्यक्ति की ओर से करवाए जा रहे कार्य स्थल पर पत्थर निकालने का काम करता था। पुलिस ने पहाड़ पर पत्थर तोड़ने के लिए उपयोग में ली जाने वाली बारूदी सामग्री भी बरामद की है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के बाद बुधवार को आगे की कार्रवाई करेगी।



source https://www.patrika.com/barmer-news/rock-blast-8338845/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज