Posts

Showing posts from March, 2024

शीतला सप्तमी पर आज इन जगह पर लगेंगे मेले

Image
गांव कनाना में सोमवार को दो दिवसीय शीतला सप्तमी का वार्षिक मेला आयोजित होगा। ग्राम पंचायत कनाना के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस मेले में बालोतरा सहित पूरे क्षेत्र से 50 हजार से अधिक श्रद्धालु व एक दर्जन से अधिक गेर दल भाग लेंगे। गेर दलों के कलाकार ढोल की धमक, चंग की थाप पर बजते फाल्गुनी गीतों पर मदमस्त होकर डांडिया गेर नृत्य करेंगे। आसपास के गांवों की महिलाएं पारंपरिक नूर नृत्य करेंगी। मेला स्थल पर बड़ा हाट बाजार लगेगा। इसमें दैनिक जरूरत के समान के अलावा सौंदर्य प्रसाधन, खेल खिलौने के भी दुकान लगेंगी। मौत का कुआं सहित बड़े व छोटे कई झूले लगेंगे। मेलाथी मेला मैदान स्थित मां शीतला के मंदिर में दर्शन पूजन व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशी , स्वस्थ जीवन की कामना करेंगे। रविवार को सरपंच चैरणकरण करणोत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेला दुकानों का आवंटन किया गया। ग्राम सेवक रतन सोनी ने बताया की मेले में 235 दुकानें आंवटित की गई। आवंटन के साथ ही दुकानदारों के दुकानें, झूला लगाने से मेला पूरी तरह सज गया है। मेला मैदान पर जगह-जगह शीतल पानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे...

राजस्थान का ये एक्सप्रेस-वे बन रहा शराब तस्करी का हाइवे, अभी तक नहीं लगे पुलिस चैकपोस्ट

Image
Rajasthan News : भारतमाला परियोजना का अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे इन दिनों शराब तस्करों का सबसे मुफीद व पसंदीदा रूट बना हुआ है। इससे पहले फलोदी-रामजी का गोल मेगा हाइवे शराब तस्करों का पसंदीदा रूट था, लेकिन इस रूट पर पुलिस थाने व चौकियां बनने के बाद तस्करों ने शराब तस्करी के नए हथकंडे अपनाने शुरू किए ही थे, लेकिन अब भारतमाला परियोजना के तहत एक्सप्रेस-वे बनने से शराब तस्करों का कारोबार फिर से तेजी पकड़ रहा है। सांचौर जिला पुलिस ने बालोतरा जिले से निकलने वाली भारतमाला एक्सप्रेस-वे से एक माह में तीन अवैध शराब से भरे ट्रकों को जब्त कर सैकड़ों कार्टन अवैध शराब बरामद की थी। इन्हीं कार्रवाइयों में सामने आया था कि तीनों ट्रक भारतमाला एक्सप्रेस-वे से सांचौर तक पहुंचे थे, लेकिन बालोतरा जिला पुलिस को इन ट्रकों की भनक तक नहीं लगी। लोकसभा चुनावों को लेकर शराब तस्कर अधिकाधिक तस्करी कर चांदी कूटने में लगे हुए हैं। पड़ोसी राज्य गुजरात में शराबबंदी होने व अब चुनावों में वहां पर शराब की अधिक मांग है। इस पर अवैध शराब तस्करी का कारोबार दिनों-दिन तेजी से पनप रहा है। इसके लिए जिले के अलावा अन्य स्थानों के श...

Rajasthan Politics : रविंद्र सिंह भाटी ने नामांकन पर्चा भरा, अब मुकाबला बना त्रिकोणीय, बताया किसकी बढ़ेगी मुश्किलें

Image
Lok Sabha Election 2024: हां, ना, हां, ना जैसे असमंजस के बाद शनिवार को रवींद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। अब भाटी भी बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ मैदान में नजर आएंगे, जिसका उनके समर्थक इंतजार कर रहे थे। हाल ही में चुनाव लड़ने के सवाल पर भाटी ने कहा था कि वे अपने लोगों से संवाद करने के बाद ही स्पष्ट रूप से बताएंगे। भाटी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा की थी। जनता का समर्थन मिला।जिसके बाद लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया।   4 अप्रैल को नामांकन सभा और रैली करेंगे भाटी रवींद्र सिंह भाटी ने नामांकन दाखिल कर चुनावी लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। अब बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला लगभग तय है। इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी 28 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदा राम बेनीवाल 3 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस-बीजेपी के अलावा शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी के चुनाव लड़ने से बाड़मेर-जैसलमेर सीट हॉट सीट ब...

इस मेले में मिलेंगे 5.5 किलोग्राम चांदी के पुरस्कार, जानें 5 अप्रैल से राजस्थान में कहां लगेगा मेला

Image
Rajasthan Special Fair 2024: श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा प्रारंभ होने से पहले ही यहां पशुपालक पशु लेकर पहुंच रहे हैं। विभिन्न प्रकार की दुकानेें लगने पर लोग मेले में पहुंच रहे हैं। मोलभाव करने के साथ खरीदारी कर रहे हैं। मेले में इस साल भी पशुपालकों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में चांदी के पुरस्कार भामाशाह पृथ्वीराजसिंह कोळू की ओर से दिए जाएंगे। मेले का झंडारोहण 5 अप्रैल से होगा। 1 अप्रैल से मेला मैदान पर चौकियां लगेगी। इन चौकियां पर मेले में पहुंचने वाले पशुओं की संख्या का पंजीयन किया जाएगा। लेकिन मेला प्रारंभ होने से पहले ही पशुपालक पशु लेकर पहुंचने शुरू हो गए हैं। दो दिन पहले पशुपालकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ था,जो शुक्रवार को भी जारी रहा। 5.5 किलोग्राम चांदी का पुरस्कार अप्रवासी भारतीय और भामाशाह पृथ्वीराजसिंह कोळू की ओर से मेले में पशुपालकों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहने पर 5 किलो 500 ग्राम चांदी का पुरस्कार दिया जाएगा। पृथ्वीराजसिंह इससे पहले दो साल भी इसी तरह पुरस्कृत कर चुके है। प्रथम तीन ऊंट, घोड़े और गाय को एक एक किलोग्राम चांदी मिलेगी। द्वितीय आने वाले क...

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री के पास नहीं कोई वाहन, सम्पत्ति का ब्यौरा जानकर हो जाएंगे हैरान

Image
Central Minister Kailash Chaudhary: बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की संपत्ति पांच साल में करीब 11 लाख रुपए बढ़ी है। उनके नाम से कोई वाहन रजिस्टर्ड नहीं है। यह जानकारी उन्होंने नामांकन के शपथ पत्र में दी है।     केंद्रीय मंत्री के पास बैंक में जमा धन और आभूषण आदि मिलाकर कुल 23 लाख 95 हजार 545 रुपए सकल राशि है। इसी तरह उनकी पत्नी रूपो देवी के पास आभूषण व बैंक आदि में जमा राशि के रूप में 17 लाख 72 हजार 389 रुपए का सकल धन है। वर्ष 2022-23 में केंद्रीय मंत्री ने आयकर विवरिणी में 11 लाख 73 हजार 935 रुपए आय दर्शाई गई है। वर्तमान में स्वयं के हाथ में कुल नकदी 4 लाख 80 हजार व पत्नी के हाथ में 3 लाख 60 हजार रुपए बताई है। केंद्रीय मंत्री के पास 10 तोला सोने के आभूषण है। वहीं पत्नी के पास 37 तोला सोने के जेवरात है। इसके अलावा गैर कृषि भूमि है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 31 लाख रुपए बताई गई है। कृषि मंत्री ने आजीविका के ब्योरे में लोकसभा सदस्य के वेतन की जानकारी दी है।   यह भी पढ़ें : चर्चा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह ख...

होटल की आड़ में काला कारोबार, चार आरोपी गिरफ्तार

Image
सिणधरी थाना पुलिस ने गुरूवार को भूंका भगतसिंह टोल प्लाजा के पास एक होटल के पीछे बने बाड़े में दबिश देकर 132 टन अवैध कोयला, एक बेको लोडर मशीन व एक डंपर जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी होटल में पुलिस ने सात दिन पहले कार्रवाई कर बड़ी मात्रा अवैध ज्वलनशील केमिकल जब्त किया था। यह भी पढ़ें: 9 करोड़ के इंतजार में रुक गया काम, 118 भवन अधूरे आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ़ सिणधरी एसएचओ सुरेश सारण ने बताया कि सिवाना डीएसपी नीरज शर्मा के निर्देशन में इंडियन होटल के पीछे बने बाड़े में दबिश दी गई। पुलिस ने बिहार के मोतीहर निवासी रमेश व विकास तथा बीकानेर के जामसर निवासी मुनाफ व मकबुल को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से कोयले की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें: आज बिरज में होली रे रसिया | नहीं थम रहा काला कारोबार- मेगा हाइवे के किनारे चल रहे होटल-ढाबों पर कोयला, गैस व केमिकल का अवैध कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। भूंका भगतसिंह से रामजी का गोल तक हाइवे किनारे चलने वाले होटल-ढाबों की आड़ में लोग अवैध कारोबार कर रहे है। होटल-ढाबों पर अवैध कारोबार की रोकथाम को ...

बाड़मेर में दिन दहाड़े युवक का अपहरण, हाथ-पैर तोड़ सड़क पर फेंका

Image
पुलिस चौकी से दस कदम की दूरी पर अपहरण की वारदात को अंजाम बाड़मेर शहर में राजकीय अस्पताल के नजदीक व्यस्त मार्ग से गुरुवार को दिन दहाड़े कुछ बदमाशों ने बिना नम्बर की लग्जरी कार में एक युवक का अपहरण कर लिया। अचानक हुए घटनाक्रम से राह चलते लोग सकते में आ गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई और करीब तीन घंटे बाद युवक के बाड़मेर के नजदीक भादरेश के पास सडक़ पर पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने पीडि़त को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के अनुसार युवक के अपहरण की सूचना पर जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। इस बीच करीब तीन घंटे बाद युवक को अपहर्ता भादरेश के पास चलती गाड़ी से सडक़ पर फेंक कर फरार हो गए। इस दौरान अपहर्ताओं ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए हाथ-पैर तोड़ दिए। मामले में एक आरोपी को डिटेन किया है। युवक को मिली थी जान से मारने की धमकी एसपी नरेंद्र मीणा ने बताया कि युवक मगनाराम पुत्र कालूराम निवासी लीलसर ने करीब तीन साल पहले मादक पदार्थ तस्करों के बारे में पुलिस को सूचना दी थी। उस वक्त आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था। उसी रंजिश को लेकर आरोपी अभी जेल से छूटे तो युवक को...

Rajasthan : बाड़मेर में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, गाड़ी में जबरन उठा ले गए बदमाश

Image
Man kidnapped in Barmer : बाड़मेर शहर से दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा अपहरण का एक वीडियो सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर की है, जब शहर के सरकारी जिला अस्पताल के सामने ओवरब्रिज के नीचे से काली स्कॉर्पियो कार में आए बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें करीब आधा दर्जन बदमाश एक युवक को जबरन कार में बैठाते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन किसी ने वारदात को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। हालांकि लोगों ने फौरन इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर कोवताली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ने पूरे जिले में नाकाबंदी करा दी है। फिलहाल पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि जिस युवक का अपहरण किया गया वह कौन था। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।   बदमाशों की छानबीन में जुटी पुलिस पुलिस के मुताबिक, अस्पताल के सामने ओवरब्रिज के नीचे खड़े एक युवक का काली स्कॉर्पियो में आए 5-6 नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाश उसे कार में डालकर मौके से फरार हो गए। इसी दौरान अस्पताल के सामने खड़े किसी शख्स ने उ...

lok sabha election 2024: राजस्थान के इस सबसे छोटे विधायक ने क्या लिया है बड़ा फैसला...

Image
lok sabha election 2024: शिव से निर्दलीय विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने लोकसभा चुनाव निर्दलीय लडऩे का ऐलान किया हैै। मंगलवार को बाड़मेर में समर्थकों की बैैठक में विधानसभा में सबसे कम उम्र के विधायक रविन्द्र का विधानसाभा के बाद अब लोकसभा में भी निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा ने उत्सुकता बढ़ाई है। रविन्द्रसिंह ने आज देसी भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि सबाऊं पेल तो.., छत्तीस कौम बुजुर्गा, युवा साथियों, हृदय री अनंत गर्मी वर्मी नां ,बारह बजे रविन्द्र ने हिम्मत देण वास्ते, मार्गदर्शन वास्ते आप सब पधार्या, आप सबां रों धन्यवाद, साधुवाद, हैणा चर्चा चलती पड़ी। म्है विचार कर्यो 500-700 छत्तीस कौम रा लोग बुलाहां, म्है मोटो भाल है। बहुत धन्यवाद। कई सारे बातां म्हनै आज केणो है। विधाानसभा में र विन्द्र लड़तो प डयो, संघर्ष करतो पडय़ो, आशीर्वाद म्है माथे रह्यो। जीवन रे हर दौर रे मइना, म्यालो टेंट छोटो पउ्यो, जोश बरकरार जारी राख्यो। रविन्द्र कुण है, किया में आयो, कांकर पूगो, ऐथ क्यां भाषण दे। म्याळो जन्म दूधोड़े में हुओ। मारवाड़ रे युवा म्हने नाम दियो पहचान दियो। जेड़ी होती मदद करता कोई अहसान कोनी कर्यो...

Lok Sabha Elections 2024: विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने ठोकी ताल, राजस्थान की इस लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

Image
Ravindra Singh Bhati News: राजस्थान में चूरू लोकसभा सीट के बाद अब पश्चिमी राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट चर्चा में है। बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज करने वाले युवा विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। रविन्द्र सिंह भाटी ने मंगलवार को बाड़मेर में सर्व समाज की बैठक में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। युवा नेता भाटी के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। भाटी 4 अप्रेल को नामांकन दाखिल करेंगे। बीते विधासनसभा चुनाव में रविन्द्र सिंह भाटी प्रदेश के सबसे चर्चित चेहरा रहे थे। महज 26 साल के रविंद्र सिंह भाटी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा, आरएलपी और बसपा के प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवा दी थी और कांग्रेस के दिग्गज नेता अमीन खान को हरा दिया था। सर्व समाज की बैठक में उमड़ी भीड़ भाटी का पिछले दिनों एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बार बढ़िया भचीड़ बुलाएंगे। इस...

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस को बड़ा झटका, राजस्थान के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल

Image
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार राजस्थान के मिशन 25 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जुटी हुई है और इसी के तहत सोमवार को बाड़मेर-जैसलमेर के कांग्रेस के कई सक्रिय नेता भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। ये रहे मौजूद इन नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी एवं प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष जैसलमेर चंद्रप्रकाश सहाडा आदि मौजूद थे। सीएम से की मुलाकात भाजपा सदस्यता ग्रहण करने के बाद इन नेताओं ने भाटी के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की और सभी ने लोकसभा चुनाव मे पूरी ताकत से पार्टी को विजय दिलवाने का संकल्प किया। इससे पहले जैसलमेर से नगरपरिषद सभापति हरि वल्लभ कल्ला, मोहनगढ़ के प्रधान कृष्ण मुकेश चौधरी, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, यूथ कोंग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहे मनोहर पाबडा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाड़मेर से राजस्थान विश्विद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रभा चौधरी, पूर्व जिला पर...

बिजली के बिलों में हेराफेरी कर चहेतों को पहुंचाया लाभ, तकनीकी सहायक निलंबित

Image
सिणधरी। जोधपुर विद्युत वितरण निगम के प्रशासनिक सचिव ने कस्बे के सहायक अभियंता कार्यालय में तत्कालीन तकनीकी सहायक के खिलाफ वर्ष 2018 में वित्तीय अनियमित की शिकायत पर संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की। तकनीकी सहायक द्वितीय संतोष यादव को निलंबित करते हुए मुख्यालय बाड़मेर जोनल चीफ इंजीनियर कार्यालय में किया। गौरतलब है की तकनीकी सहायक द्वितीय ने पद पर रहते हुए विद्युत बिलों में नियमों से विपरीत जाकर राशी कम करने कार्य किया था। वर्तमान में पायला कला सहायक अभियंता कार्यालय से कार्यरत तकनीकी सहायक को निलंबित किया। बिलों में हेराफेरी कर चहेतों को पहुंचाया लाभ तकनीकी सहायक द्वितीय संतोष यादव ने बड़े बिल वाले उपभोक्ताओं ,चहेते लोगों को लाभ पहुंचाने, स्वयं के फायदे के लिए लंबे समय से बिलों में हेराफेरी हुए डिस्कॉम को नुकसान पहुंचाया। ऑनलाइन सिस्टम व ऑफलाइन के आधार पर बिलों में रीडिंग का फेर बदल कर उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाया। इसकी जानकारी व शिकायतें मिलने पर विभाश्य स्तर पर जांच शुरू की। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की। यह भी पढ़ें : राजस्थान पुलिस ने रोडवेज बस रुकवाकर की चेकिंग तो निकला ऐसा सामा...

Weather Report : होली से पहले ही तपने लगा राजस्थान का ये जिला, 39 डिग्री को पार कर गया तापमान

Image
weather report : बाड़मेर में मौसम में आए बदलाव के चलते दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है। धूप काफी तीखी हो चुकी है। वहीं अब दोपहर बाद बाद हवा का रुख भी कुछ गर्म महसूस हो रहा है। बाड़मेर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.1 व न्यूनतम 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। बाड़मेर में पिछले कुछ दिनों से गर्मी के तेवर तेज नजर आने लगे हैं। तापमापी का पारा 40 डिग्री की ओर बढ़ा है। दिन में तेज हवा चलने से धूल-मिट्टी भी उड़ रही है। होली से पहले गर्मी परवान चढ़ती दिखने लगी है। रात-दिन के पारे में अंतर दिन का पारा 39 डिग्री के ऊपर चल रहा है और रात का तापमान 20 डिग्री है। रात के मुकाबले में दिन में पारा दोगुना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में रात के पारे में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इस सीजन में अब तक पारा 40 डिग्री तक नहीं पहुंचा है। तीखी धूप ने किया बेहाल पिछले कुछ दिनों से धूप काफी तीखी हो चुकी है। दिन में गर्मी ने बेहाल कर दिया है। दोपहर बाद तो धूप से बचाव करने के लोग जतन करते दिखते है। सूर्यास्त के बाद ही गर्मी से कुछ राहत महसूस हो रही है। पंखों के साथ...

घर में शुरू कर दिया मादक पदार्थ का काला कारोबार, पुलिस ने पकड़ा

Image
820 ग्राम अफीम का दूध 150 ग्राम निर्मित अफीम 8 किलो 900 ग्राम डोडा-पोस्त जब्त बाड़मेर जिले में कुछ दिनों पहले गांवों में घरों और दुकानों में डोडा-पोस्त और अफीम बिक्री के मामले पकड़ में आए थे। अब जो मामला पकड़ में आया है वह काफी गंभीर है। गांवों के साथ शहर में भी काला कारोबार धड़ल्ले से पनप रहा है। घरों में मादक पदार्थों का काला धंधा शुरू हो गया है। पुलिस ने बाड़मेर शहर के बदलदेवनगर में एक मामला पकड़ा है। शहर के रामदेवनगर में शुक्रवार को पुलिस ने एक घर से बड़ी मात्रा में अफीम तथा डोडा-पोस्त बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि भजनलाल पुत्र मोहनलाल निवासी खारा हाल रामदेव नगर के मकान में अवैध डोडा व अफीम का काला कारोबार चल रहा है। तलाशी में मिली मादक पदार्थों की खेप पुलिस ने उसके आवास की तलाशी ली तो वहां 820 ग्राम अफीम का दूध, 150 ग्राम अफीम तथा 8 किलो 900 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने उसे को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है। source https://www.patrika.com/bar...

Lok Sabha Election 2024 : अभी तक नहीं माने रविंद्र सिंह भाटी, क्या लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? सामने आई ऐसी जानकारी

Image
भाजपा में शिव और बाड़मेर से बगावत हुई। भाजपा शिव के निर्दलीय विधायक रविन्द्रसिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) को मनाने के प्रयास कर रही है, लेकिन वो मान नहीं रहे हैं। दो दिन लगातार क्षेत्र में रहने के बाद में लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड पर चर्चा ज्यादा रही। इधर, बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी को अभी तक प्रदेश स्तर से कोई मान मनोव्वल नहीं हुई है। भाजपा का बागियों से फासला दूर नहीं होने से यह रोचकता बनी हुई है कि अब होगा क्या? रविन्द्र सिंह- नहीं माने शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी को मनाने के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर बैठक हुई और उच्च स्तरीय संदेश लगातार आए, लेकिन रविन्द्र इन मुलाकातों को यह कहकर टाल आए कि मैं जनता के बीच में जाऊंगा और उनका जो फैसला होगा वो करूंगा। यहां आने के बाद में लगातार चुनाव लड़ने को लेकर बात हो रही है। बताया जा रहा है कि रविन्द्रसिंह लोकसभा चुनावों की तैयारी पूरी कर चुके हैं और अब समर्थक भी उनको चुनाव लड़वाने के लिए बात कर रहे हैं। ऐसे में रविन्द्रसिंह ने बात मानी नहीं है। प्रियंका को मनाया नहीं बाड़मेर से विधायक प्रियंका चौधरी ने भी विधानसभा चुनावों में बागी चुनाव...

विदेशी नम्बर से फोन कर जोधपुर से बुलाया बाड़मेर, डालर एक्सचेंज का झांसा देकर 24.50 लाख रुपए लूटे

Image
आरोपी पहले भी करवा चुके थे मनी एक्सचेंज जोधपुर से डालर एक्सचेंज की सर्विस देने वाले को बुलाया बाड़मेर बाड़मेर के उत्तरलाई के पास हुई थी लूट की वारदात दो आरोपी अफ्रीका में करते है काम बाड़मेर के नजदीक उत्तरलाई के पास करीब बीस दिन पहले विदेशी मुद्रा बदलवाने के बहाने डालर एक्सचेंज सर्विस देने वाले व्यक्ति को जोधपुर से बुलाकर उससे 24 लाख 50 हजार रुपए की लूट के मामले का गुरुवार को ग्रामीण पुलिस ने खुलासा किया है। लूट के बाद आरोपियों ने नकदी के तीन हिस्से कर लिए थे। इनमें से पुलिस ने 16 लाख रुपए बरामद किए है। एसपी नरेंद्रसिंह मीना के अनुसार सुरेश बारासा पुत्र सोनाराम वाल्मीकी निवासी जसवन्त सराय जोधपुर ने रिपोर्ट में बताया कि गत 01 मार्च को किसी अज्ञात विदेशी नम्बर से फोन आया और बताया कि उनके पास डालर है जिन्हें रुपए में बदलवाना है। इसकी कीमत 24 लाख 50 हजार रुपए है। इस पर वह 2 मार्च को रुपए लेकर उत्तरलाई पहुंचा। यहां एक कार में बैठे तीन युवक एक साइड में चलने की कहते हुए बान्दरा गांव जाने वाली सड़क पर ले गए। वहां सुनसान जगह पर उससे रुपए छीन लिए। बदले में उसने डालर मांगे तो उसे जान से मा...

कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Image
कार चालक ने घायलों को दूसरे वाहन से पहुंचाया अस्पताल सिवाना-आगाेलाई स्टेट हाइवे पर दुर्घटना कल्याणपुर क्षेत्र में बुधवार शाम को सिवाना-आगाेलाई स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल व कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना पर कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जब्त किया। थानाधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि स्टेट हाइवे सिवाना-आगोलाई पर समदड़ी से कल्याणपुर जा रही एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिंडारण निवासी श्रवणसिंह (18) पुत्र भंवरसिंह व अर्जुनसिंह (18) पुत्र मूलसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक ने मानवता के नाते अन्य वाहन की मदद से कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाना लाकर जब्त घटना की सूचना पर कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर सांखलों की ढाणी...

Rajasthan News : कृषि कुएं पर गेहूं की फसल के बीच उगाए अफीम के 330 पौधे, पुलिस ने किए जब्त

Image
Rajasthan News : बालोतरा जिले की जसोल थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने किटनोद गांव के एक कृषि कुएं पर गेहूं की फसल के बीच उगाए अफीम के 330 पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि करीब डेढ़ महीने पहले ही अफीम के पौधे गेहूं की फसल के बीच बोए थे। बताया जा रहा है कि कुएं का मालिक अफीम का आदी है, इसलिए उसने स्वयं के कुंए पर अफीम के पौधे उगा दिए, ताकि उसे बाहर से खरीदने नहीं पड़े। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक मनीषा बाई गुर्जर ने बताया कि किटनोद गांव के बेरा बागरा में गुमानसिंह राजपुरोहित पुत्र प्रेमसिंह के कृषि कुएं पर अफीम के पौधे उगाए जाने की मुखबिर से सूचना मिली। इस पर जसोल थानाधिकारी चन्द्रसिंह मय टीम व डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से अलसुबह कृषि कुएं पर दबिश देकर गेहूं की फसल के बीच उगाए अफीम के 330 पौधे जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी गुमानसिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अफीम के पौधे उगाने को लेकर पूछताछ की जा रही है। ये रहे कार्रवाई में शामिल कार्रवाई में जसोल थानाधिकारी चन्द्रसिंह, हैड कांस्टेबल न...

व्यस्ततम इलाके में गड्ढे, हादसे को न्योता

Image
कल्याणपुर पंचायत समिति की सबसे व्यस्ततम इलाका है, जहां हर दिन सैकड़ों ग्रामीण, पुरुष व महिलाएं बसों से आसपास के गांवों से खरीदारी के लिए कल्याणपुर आते हैं। वह स्कूल कॉलेज, हॉस्पिटल कामकाज को लेकर भी लोग आवागमन करते हैं ऐसे में हर दिन लोगों को यहां आवाजाही रहती इसे देखते हुए नेशनल हाइवे 25 पर साफ-सफाई सड़कों पर नालियों की मरम्मत व रोड लाइट आदि की व्यवस्था होना जरूरी है। लेकिन विडंबना यह है कि इलाका जिम्मेदारों की अनदेखी से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। यह भी पढ़ें: बीस बीघा जमीन दे दी दान, अब बनेगा सरकारी अस्पताल | सर्विस रोड पर जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे कल्याणपुर कस्बे में बने ब्रिज की सर्विस रोड पर जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिससे हर पल हादसे की आशंका रहती है। कस्बे में ब्रिज निर्माण के दौरान सर्विस रोड के दोनों तरफ गंदे , सीवरेज एवं बरसाती पानी की निकासी के लिए संबंधित फर्म ने नाले बनाए गए जिनका निर्माण लेवल के अनुरूप नहीं हुआ। इन नालों के अंदर भरा पानी गंदा बदबूदार पानी सड़क पर आ जाता है और जिससे जगह जगह सड़क क्षतिग्रस्त वह चुकी है और लगभग 1 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। यह भी पढ़ें:...

दिल्ली के नकली नोट गिरोह ने डाक से भेजे फेक करेंसी के पार्सल

Image
डाक विभाग के जरिए आरोपियों को एक लिफाफे में पार्सल बना एक लाख रुपए के नकली नोट भेजे थे नकली नोटों में से आरोपियों ने स्थानीय बाजार में 27500 रूपए खपा दिए सिणधरी व जालोर जिले के बागरा थाना पुलिस की ओर से पकड़े गए नकली नोट प्रकरण में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने फेसबुक पर नकली नोट के वीडियोज देखने के बाद दिल्ली के गिरोह के नंबर हासिल कर तीन बार में ऑनलाइन माध्यम से 35 हजार रुपए भेजे थे। इसके बाद दिल्ली के गिरोह ने डाक विभाग के जरिए आरोपियों को एक लिफाफे में पार्सल बना एक लाख रुपए के नकली नोट भेजे थे। एक लाख के नकली नोटों में से आरोपियों ने स्थानीय बाजार में 27500 रूपए खपा दिए थे, शेष 72500 रुपए पुलिस ने सिणधरी व जालोर में जब्त किए गए है। पुलिस की ओर से जब्त किए 145 नोटों के क्रमांक 4 सीरीज में है। ये खुलासा पुलिस की ओर से दर्ज एफआइआर में हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर बाजार में खपाने की योजना - पुलिस की ओर से सिणधरी व जालोर में पकड़े तीनों आरोपियों की तलाशी में चार सीरीज 36 नोट मिले है। दिल्ली के गिरोह ने आरोपियों को इन चार क्रमांक के नोट सप्लाई किए थे, जिन्हें आरोपियों ने अलग-अलग स्थ...

शराब गोदामों की 24 घंटे CCTV से निगरानी, हथियारों के साथ तैनात रहेंगे सुरक्षा बल, बड़ा आदेश जारी

Image
Lok Sabha Election 2024 : बाड़मेर में सभी विभाग समन्वय के साथ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में त्वरित कार्रवाई करें। पुलिस विभाग को उड़न दस्ते एवं निगरानी दल के साथ नियुक्ति वाले पुलिस कार्मिकों का चिन्हीकरण कर प्रशिक्षण प्रदान करने, उड़न दस्ते एवं निगरानी दल के साथ पूरे क्षेत्र की निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर निशांत जैन ने सोमवार को आयोजित प्रर्वतन एजेन्सियों की बैठक में कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर उड़न दस्ता प्रभारी के साथ जाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 50 हजार से अधिक की नकदी होगी जब्त कलक्टर ने आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध हथियार, मदिरा एवं 50 हजार से अधिक की नकदी व 10 हजार से अधिक की सामग्री, जिसमें ड्रग्स, मदिरा, हथियार एवं गिफ्ट आईटम शामिल है। जो मतदाता को प्रभावित करने के उदेश्य से ले जाई जा रही हो, को तुरन्त जब्त कराने एवं निर्धारित पंचनामा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को एटीएम वैन्स एवं पार्सल वैन पर निगरानी रखने, मत...

शुक्र है कि ग्रामीण पहुंच गए वरना जल जाती तीन ढा​णियां

Image
सिणधरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सड़ा झुंड में सोमवार को एक खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग 25 बीघा खेत में फैल गई। इसके चलते अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस बीच फायरब्रिगेड को भी सूचना भेज दी गई। यह भी पढ़ें: खेली अबीर, गुलाल व फूलों की होली | रेत में फंसा अग्निशमन वाहन घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन यहां तक सड़क नहीं होने के कारण रेत में फंसने से वाहन मौके तक नहीं पहुंच पाए। तब तक आग पास ही िस्थत तीन ढाणियों के निकट तक पहुंच गई। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने खुदाई मशीनों व ट्रैक्टर की सहायता से बीच में से घास-फूस को हटा दिया। इसके कारण आग फैल सकी और ढाणियां बच गई। यह भी पढ़ें: बीस बीघा जमीन दे दी दान, अब बनेगा सरकारी अस्पताल ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ जानकारी अनुसार गांव के सवजीराम देवासी, महिंगाराम तथा विरधाराम के खेत में घास-फूस में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते यह करीब 25 बीघा में फैल गई। इसकी सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आग इस दौरान तीनों भाइ...

25 बीघा खेत में आग, ग्रामीणों ने बचाई 3 ढाणियां

Image
मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड रेत में फंसी ग्रामीणों ने आग पर किया काबू सिणधरी ग्राम पंचायत सड़ा झुंड में सोमवार को एक खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग 25 बीघा खेत में फैल गई। इसके चलते अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस बीच फायरब्रिगेड को भी सूचना भेज दी गई। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन यहां तक सड़क नहीं होने के कारण रेत में फंसने से वाहन मौके तक नहीं पहुंच पाए। तब तक आग पास ही िस्थत तीन ढाणियों के निकट तक पहुंच गई। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने खुदाई मशीनों व ट्रैक्टर की सहायता से बीच में से घास-फूस को हटा दिया। इसके कारण आग फैल सकी और ढाणियां बच गई। आग को फैलने से रोेक दिया गांव के सवजीराम देवासी, महिंगाराम तथा विरधाराम के खेत में घास-फूस में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते यह करीब 25 बीघा में फैल गई। इसकी सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आग इस दौरान तीनों भाइयों की ढाणियाें के निकट पहुंच गई। लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मशीनों की सहायता से खे...

पिता ने जिसके साथ सगाई नहीं कराई, बेटी उसी के साथ भागकर शादी कर आई, फिर थाने में जो पिता ने किया, दंग रह गए लोग

Image
Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले की घटना है। माता - पिता अपनी बेटी की सगाई जिस युवक से नहीं कराना चाहते थे, बेटी ने उसकी के साथ सगाई तो क्या सीधे शादी ही कर ली। दोनो देर रात थाने पहुंचे बयान दर्ज कराने के लिए.....। परिवार को भी पता चल गया। माता - पिता ने बेटी को समझाने का प्रयास किया और साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन बेटी ने जाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने भी दोनो के बालिग होने का हवाला दिया......। मामले की जांच बाडमेर जिले की कोतवाली पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवती के माता पिता ने पिछले दिनों जैसलमेर में रहने वाले विनोद नाम के युवक से बेटी की शादी कराने की तैयारी कर ली थी। पहले तो बेटी शादी के लिए ही इंकार कर रही थी। लेकिन बाद में माता पिता के दबव में आकर वह मान गई। सगाई की बात चली, लेकिन लड़की के माता - पिता को लड़के बारे में कुछ ऐसी जानकारी मिली कि माता - पिता ने सगाई नहीं कराई। लेकिन इस बीच लड़का और लड़की आपस में बात करने लगे। तीन दिन पहले युवती अपने घर से गायब हो गई। परिवार ने इसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। अब पता चला कि युवती देर रात अपने पति विनोद के साथ ही को...

खेली अबीर, गुलाल व फूलों की होली

Image
फाल्गुन मास में होली पर्व को लेकर शनिवार को श्रीमाली समाज भवन में फागोत्सव का आयोजन हुआ। श्रीमाली महिला मंडल की सचिव अरुणा दवे ने बताया कि श्रीमाली महिला मंडल की महिलाओं ने फागोत्सव का आयोजन किया जिसमें राधाकृष्णा झांकी पर पुष्प वर्षा कर महिलाओं ने होली खेली। यह भी पढ़ें: h सवा लाख कुक कम हैल्पर का बढ़ा मानदेय, अब मिलेंगे इतने आरती व भजनों की सरिता कृष्ण-राधा के साथ अबीर, गुलाल लगा पुष्पों के साथ फागोत्सव मनाया। महिला मंडल की कोषाध्यक्ष संतोष दवे ने बताया कि फागोत्सव के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। यह भी पढ़ें: चौधरी रामदान की घर-घर हों तस्वीर ये रहे मौजूद मधु दवे, प्रभा दवे,अन्नपूर्णा दवे, सविता दवे, निर्मला व्यास, वर्षा दवे,संतोष व्यास, कांता शर्मा, उषा अवस्थी, सज्जन अवस्थी, शीला दवे, शीतल दवे,सुमन दवे,आरती अवस्थी, मोनिका दवे आदि महिलाएं मौजूद रही। महिला मंडल की अध्यक्ष अनुराधा श्रीमाली ने बताया कि सोमवार को महालक्ष्मी रिसोर्ट इंदिरा नगर में फागोत्सव होगा। source https://www.patrika.com/barmer-news/holi-festival-1-8776069/

आखिर कांग्रेस के कद्दावर नेता हेमाराम चौधरी ने भरी सभा में क्यों कहा, मैंने नशा छोड़ दिया... और भी छोड़ दो

Image
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनावों में कद्दावर कांग्रेस नेता हेमाराम चौधरी के चुनाव लड़ने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच खुद हेमाराम ने एक सामाजिक कार्यक्रम में नकार दिया। उन्होंने कहा कि मैने यह नशा छोड़ दिया है। चौधरी रामदान जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने नसीहत दी कि और लोग भी इस नशे को छोड़ दे। हेमाराम ने कहा कि मैं विधानसभा नहीं लड़ा। इसके बाद से बहुत सुखी हूं। मान सम्मान में कोई कमी नहीं हैै। मुझे मान सम्मान की ही भूख रही है। यह मुझे मिल रहा है। हमे चुनाव लडूं तो सैंग किए कराए माथे पाणी फेर दूं, यानि अब मैं चुनाव लड़ता हूं तो सब पर पानी फिर जाएगा। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका देने की बात कह रहे है। मैं किसको मौका दूं, मेरे हाथ में कुछ नहीं है। मैं अब इस नशे से दूर हूं। बता दें कि चौधरी रामदान की 141वीं जयंती किसान छात्रावास में पूर्व केबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी के मुख्य अतिथ्य एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हेमाराम चौधरी ने कहा कि जो विचार करो उस मजबूत रहो मन को काबू रखना चाहिए। चौधरी रामदान मन को काबू में रखते थे,...

हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका...उम्मेदाराम ने RLP से दिया इस्तीफा, इस पार्टी से मिल सकता है लोकसभा का टिकट!

Image
Umedaram Beniwal resigns from RLP : राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का दौर शुरू हो गया है। इस बार आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा है। बाड़मेर की बायतु विधानसभा सीट से आरएलपी के दो बार के प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने आरएलपी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।   कांग्रेस से मिल सकता है टिकट जानकारी के मुताबिक उम्मेदाराम बेनीवाल अब जल्द ही कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वॉइन कर सकते हैं। बता दें कि ये वही उम्मेदाराम बेनीवाल हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में हरीश चौधरी के खिलाफ ताल ठोकी थी। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से उम्मेदाराम बेनीवाल को अपना उम्मीदवार बना सकती है। यह भी पढ़ें : 'इन शिक्षकों को ऐसी जगह भेज दो जहां...' शिक्षामंत्री दिलावर ने शिक्षकों को लगाई लताड़; जानें क्यों?   RLP-कांग्रेस के गठबंधन पर लगा विराम! पिछले कई दिनों से आरएलपी और कांग्रेस के गठबंधन की खबरें चल रही थी। लेकिन अब उम्मेदाराम ...

चौधरी रामदान की घर-घर हों तस्वीर

Image
चौधरी रामदान की 141वीं जयंती किसान छात्रावास में पूर्व केबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी के मुख्य अतिथ्य एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हेमाराम चौधरी ने कहा कि जो विचार करो उस मजबूत रहो मन को काबू रखना चाहिए। चौधरी रामदान मन को काबू में रखते थे, जिसकी बदौलत वे आज याद किए जाते है । उन्होंने कहा कि नशा जीवन का नाश करता है । नशे का त्याग करना चाहिए । आगे बढने के लिए मेहनत आवश्यक है। प्रतियोगी परीक्षा में सही अभ्यर्थी का चयन हो ताकि प्रतिभा के साथ धोखा न हो। यह भी पढ़ें: सवा लाख कुक कम हैल्पर का बढ़ा मानदेय, अब मिलेंगे इतने रामदान ने किया किसानों को पेट भरने का संघर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बायतु विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि जिस समय हमारे पूर्वजों के पेट खाली थे, उस समय चौधरी रामदान ने किसानों के पेट भरने का संघर्ष किया। किसानों को टिनेक्सी एक्ट के माध्यम से किसानों को खेतों को खातेदारी का हक दिलाया । अब हमारी प्राथमिकता सरकारी नौकरी हो गई है जिसके कारण शार्ट कट के रास्ते अपनाए जा रहे है । संस्कारहीनता के कारण समाप्त हो रही पीढिय़ों पर चिन्...

Lok Sabha Election 2024 : रालोपा से हाथ मिलाएगी कांग्रेस! रविन्द्र सिंह भाटी और मानवेन्द्र सिंह को लेकर आई बड़ी अपडेट

Image
Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों पर लोकसभा चुनाव की प्रेशर पॉलिटिक्स बढ़ने लगी है। प्रभावी नेताओं का दूर रहना दोनों को ही खटकने लगा हैै। इसके लिए अब प्रयास प्रारंभ कर लिए गए है। कांग्रेस रालोपा के एक बड़े चेहरे को ज्वाइन करवाने के संकेत दे रही है तो भाजपा भी अब युवा नेताओं को जोड़ने के लिए कदम बढ़ा रही है। हो सकती है रालोपा नेता की ज्वाइनिंग राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के एक बड़े चेहरे की ज्वाइनिंग करवाने को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के कद्दावर नेता व बायतु विधायक हरीश चौधरी ने प्रयास प्रारंभ किए। हेमाराम चौधरी से उनकी मुलाकात का दौर भी देर रात हुआ है। संकेत दिए जा रहे है कि लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस-रालोपा एक होकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। टक्कर दे रही है रालोपा बायतु में दो बार से रालोपा ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी है। रालोपा प्रत्याशी रहे उम्मेदाराम बेनीवाल दूसरे नंबर पर रहे है। इधर शिव में भी 2018 में रालोपा के प्रत्याशी रहे उदाराम मेघवाल ने पहले चुनावों में 50 हजार के करीब वोट लिए थे। भाजपा में भी प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू भाजपा में भी अब नए समी...

जानिए जोधपुर से कैसी रसायनिक आफत से घिर रहा बालोतरा

Image
बाड़मेर. जोधपुर के कारखानों से निस्तारित रसायनिक पानी एक बार फिर गर्मियों से पहले बालोतरा जिले के सीमांत गांव डोली को पार कर आराबा तक आ गई है। पानी इसी वेग से आगे बढ़ा तो कल्याणपुर तक घेर सकता है। रसायनिक पानी से इन गांवों के लिए गर्मियों में जीना दूभर हो रहा है। प्रशासनिक अमले की लचरता और जोधपुर में रसायनिक पानी निस्तारण पर नियंत्रण नहीं होने का खामियाजा कोरणावटी के दर्जनों गांवों के लोग भुगत रहे है। जोधपुर के कारखानों से निस्तारित पानी जोजरी नदी के पुराने बहाव में बहते हुए बालोतरा जिले के डोली, आराबा, कल्याणपुर में पहुंच रहा है। जोधपुर जिले में जोजरी नदी राजस्व रिकार्ड में है लेकिन आगे बालोतरा में यह खातेदारी जमीन में है। लिहाजा यहां लोग खेती करते है। आलम यह है कि खेती की इस जमीन पर 2010 से लगातार रसायनिक पानी आने से लोगों के खेत की जमीन खराब हो गई है। एनजीटी के आदेश की नहीं पालना ग्राम पंचायत आराबा की ओर से एनजीटी में मामला दर्ज करवाया गया। इसके बाद जांच व निगरानी कमेटियां तो भेजी गई लेकिन हर साल बहने वाले रसायनिक पानी से निजात नहीं मिल पा रही है। हाईवे बचा लिया, लोग डूब रहे ...

सवा लाख कुक कम हैल्पर का बढ़ा मानदेय, अब मिलेंगे इतने

Image
सरकारी रसोड़ा मिड डे मील संचालित करने वाली कुक कम हैल्पर को अगले वित्तीय वर्ष से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। राज्य सरकार ने दस फीसदी राशि बढ़ाई है जो 1 अप्रेल 2024 से मिलेगी। ऐसे में अब कुक कम हैल्पर को प्रति माह 2143 रुपए का भुगतान होगा। राज्य में सरकारी विद्यालयों में पहली से आठवीं तक के बच्चों को मिड डे मील दोपहर का भोजन दिया जाता है। राज्य व केन्द्र सरकार की महत्ती योजना के तहत स्कूल में मिलने वाले दोपहर के भोजन को पकाने के लिए कुक कम हैल्पर विद्यालयों में कार्यरत है। इनको हर माह मानदेय मिलता है। पचास बच्चों पर एक कुक कम हैल्पर की नियुक्ति होती है। जिले में करीब दस हजार कुक कम हैल्पर है जबकि प्रदेश में करीब 1 लाख 20 हजार हैं। इनको वर्तमान में 2003 रुपए प्रति माह मानदेय मिलता है। हाल ही में राज्य सरकार ने इनके मानदेय में दस फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था जिसको लेकर आदेश जारी करते हुए अप्रेल 2024 के मानदेय से उक्त बढ़ोतरी लागू की है। ऐसे में अब इनको प्रति माह 2143 रुपए मिलेंगे। इसमें केंद्र से 600 रुपए, जबकि राज्य सरकार की ओर से 1543 रुपए दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें: क्रिकेटर रिंकू सिंह...

चेतावनी : 48 डिग्री क्रॉस करेगा तापमान, पापड़ की तरह सिकते नजर आएंगे कई जिले ! हीटवेव करेगी बेहाल

Image
रतन दवे Heat Wave in Rajasthan : प्रदेश में तापमान कई शहरों में गर्मियों में 48 डिग्री को क्रॉस कर जाता है। तापमान बढ़ने पर लू-तापघात और मृत्यु तक की स्थिति के बावजूद भी राज्य में हीटवेव का कारगर एक्शन प्लान नहीं है। गर्मी-दर-गर्मी ग्लोबल वार्मिंग के खतरे में जी रहा राज्य हीटवेव को समय पर हिट नहीं करेगा तो आने वाले साल में प्रदेश के कई जिले पापड़ की तरह सिकते नजर आएंगे। क्या है हीटवेव एक्शन प्लान ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से रोकने के लिए एक प्लान की दरकार है। इसमें ठण्डी छत, हरित वातावरण, अधिकाधिक पौधे लगाने और ग्लोबल वार्मिंग बढ़ाने वाले उत्सर्जन पर नियंत्रण की जरूरत है। अहमदाबाद मॉडल सफल 2010 में अहमदाबाद में 4442 लोगों की मृत्यु हीटवेव से हुई, जो 2009 की तुलना में 1344 अधिक दर्ज हुई थी। इन मौतों के बढ़ने पर गांधीनगर के एक संस्थान के सहयोग से हीटवेव एक्शन प्लान बनाया गया, जिससे तापमान में कमी आई और 25 प्रतिशत मौतों की संख्या कम हो गई। यह है हीटवेव एक्शन प्लान - मौसम विभाग अलर्ट, सात दिन पहले चेतावनी - 41 से 43 डिग्री तक यलो अलर्ट - 43 से 44.9 डिग्री ...

क्रिकेटर रिंकू​सिंह पहुंचे बालेतरा के इस गांव, युवाओं का बढ़ाया हौसला

Image
मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। युवा सबसे पहले स्वयं के बारे में जाने। इसके बाद इस दिशा में कड़ी मेहनत करें। सफलता निश्चित मिलेगी। जीवन में कभी भी असफलता से नहीं घबराएं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सोमवार बालोतरा जिले के असाड़ा के स्वरुपसिंह स्टेडियम में आयोजित मल्लीनाथ प्रीमियर लीग सीजन- 3 के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए यह बात कही। यह भी पढ़ें: /राष्ट्र प्रथम की भावना से करें कार्य | गांव स्तर पर प्रतियोगिताओं से मिलेगा फायदा रिंकू सिंह ने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर गांव स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता का ग्रामीण प्रतिभाओं को अच्छा फायदा मिलेगा। यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है। खिलाड़ी इस तरह के आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लें। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। इससे की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिले। कुछ भी असंभव नहीं है। यह भी पढ़ें: बच्चों को अस्पताल में मिली बेहतर सुविधाएं तो पहुंचा दूसरे पायदान पर | यह भी रहे मौजूद समारोह में अतिथि के रुप में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत,अतिरिक्त कार्यकारी अधि...

पीएम मोदी ने होली से पहले राजस्थान को दिया बड़ा तोहफा, 11 साल से भी लंबा इंतजार अब हुआ खत्म

Image
रतन दवे CAA Rules : पश्चिमी सीमा के बाड़मेर जैसलमेर का पाकिस्तान से रोटी-बेटी का रिश्ता है। सरहद ने लकीर खींच ली लेकिन रिश्तों की डोर नहीं टूटी है। सीएए लागू होने की खबर ने ही हिंद से लेकर सिंध तक खुशी का संचार किया है। 11 साल से भी लंबे समय से इंतजार कर रहे कई हिंदू विस्थापितों को भारतीय नागरिकता की राह आसान हुई है। बाड़मेर में 45 आवेदन लंबित है। यहां बसे 70 हजार पाक हिंदू खुश है। तीन भाई बहनों के घर आई खुुशी बाड़मेर कलेक्ट्रेट में तीन भाई-बहनों सवार्ई सिंह, जेतमालसिंह व गुड्डीबाई को आवेदन किया है। पाकिस्तान से आए हुए 11 साल से अधिक का समय हो गया है। इन तीनों को अब उम्मीद जगी है कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल जाएगी। नेपाल के लिए खुलेगा भारतीय बनने रास्ता बाड़मेर के ही दानजी की होदी में रहने वाला नेपालसिंह अकेला भारत आया। उसको दस्तावेजों की कमी के कारण काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। अब वह भारतीय नागरिकता आसानी से पा सकेगा। थार के 4 साल के यात्री कर रहे यह मांग बाड़मेर से पाकिस्तान के बीच में थार एक्सप्रेस का संचालन हो रहा था, जिसे 2018 में बंद कर दिया गया। अधिसूचना के संशोधन म...

बच्चों को अस्पताल में मिली बेहतर सुविधाएं तो पहुंचा दूसरे पायदान पर

Image
शिशु मृत्यु दर में कमी और शिशुओं को राजकीय अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के ध्येय से केंद्र सरकार की मुस्कान योजना के तहत बालोतरा के राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय के शिशु रोग विभाग को क्वालिटी सर्टिफिकेट मिला है। सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाला ये प्रदेश का दूसरा चिकित्सालय है। केंद्र सरकार की मुस्कान योजना के तहत शिशु रोग विभाग को उच्च गुणवता युक्त मापदण्ड स्थापित करने के लिए केन्द्र सरकार तीन वर्ष तक एकमुश्त बजट आवंटित करेगी। यह भी पढ़ें: hराष्ट्र प्रथम की भावना से करें कार्य टीम ने किया था निरीक्षण केंद्र सरकार की टीम ने 11 और 12 दिसम्बर 2023 को नाहटा जिला अस्पताल के शिशु रोग विभाग का गहनता से निरीक्षण किया था। इसमें केंद्रीय निरीक्षण दल ने सर्वाधिक 88 प्रतिशत स्कोर देकर राज्य का दूसरा मुस्कान सर्टिफाइड किया। यह भी पढ़ें: चंद मिनट में चौदह लाख का नुकसान, परिवार आया आसमां तले | व्यवस्थाओं को परखा निरीक्षण दल ने पिडियाट्रिक ओपीडी, पीडियाट्रिक वार्ड व एसएनसीयू में मरीज को मिलने वाली सुविधाएं, स्टॉफ व डॉक्टरों की टीम की ट्रेनिंग व मरीज को मिलने वाले इलाज की गुणव...

बच्चों को अस्पताल में मिली बेहतर सुविधाएं तो पहुंचा दूसरे पायदान पर

Image
शिशु मृत्यु दर में कमी और शिशुओं को राजकीय अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के ध्येय से केंद्र सरकार की मुस्कान योजना के तहत बालोतरा के राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय के शिशु रोग विभाग को क्वालिटी सर्टिफिकेट मिला है। सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाला ये प्रदेश का दूसरा चिकित्सालय है। केंद्र सरकार की मुस्कान योजना के तहत शिशु रोग विभाग को उच्च गुणवता युक्त मापदण्ड स्थापित करने के लिए केन्द्र सरकार तीन वर्ष तक एकमुश्त बजट आवंटित करेगी। यह भी पढ़ें: hराष्ट्र प्रथम की भावना से करें कार्य टीम ने किया था निरीक्षण केंद्र सरकार की टीम ने 11 और 12 दिसम्बर 2023 को नाहटा जिला अस्पताल के शिशु रोग विभाग का गहनता से निरीक्षण किया था। इसमें केंद्रीय निरीक्षण दल ने सर्वाधिक 88 प्रतिशत स्कोर देकर राज्य का दूसरा मुस्कान सर्टिफाइड किया। यह भी पढ़ें: चंद मिनट में चौदह लाख का नुकसान, परिवार आया आसमां तले | व्यवस्थाओं को परखा निरीक्षण दल ने पिडियाट्रिक ओपीडी, पीडियाट्रिक वार्ड व एसएनसीयू में मरीज को मिलने वाली सुविधाएं, स्टॉफ व डॉक्टरों की टीम की ट्रेनिंग व मरीज को मिलने वाले इलाज की गुणव...

अस्पताल पर बढ़ता मरीजों का दबाव, बाड़मेर में 2 साल में ओपीडी 5 से बढकऱ पहुंची 10 लाख पार

Image
मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ संसाधन नहीं बढ़े रहे, मरीजों की लग रही है लम्बी कतारें उपचार में लग रहा लम्बा समय, परामर्श, दवा और जांच में बीत रहा पूरा दिन बीमारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके कारण अस्पतालों में रोगियों की लम्बी कतारें लग रही है। घंटों तक बीमारों को इंतजार करना पड़ रहा है। संसाधन कम और बढ़ते रोगी अस्पतालों के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है। मरीज के लिए कई बार लम्बा होता इंतजार भारी पड़ रहा है। बात चाहे ओपीडी की हो या फिर इमरजेंसी की। हर जगह मरीजों की लाइनें लगी रहती है। अस्पताल में मरीज किस तरह बढ़ रहे है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो साल में ओपीडी का आंकड़ा लगभग दोगुना हो चुका है। इसके कारण अस्पतालों पर भी भारी दबाव है। बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बेतहाशा बढ़ी है। कोविड के दौर के बाद अस्पताल में मरीजों की भीड़ इतनी अधिक रहती है कि छुट्टी वाले दिन भी कतारें देखी जा सकती है। राजकीय अवकाश को भी चिकित्सक यहां बैठे दिख जाएंगे। सामान्य दिनों में अभी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक ...

अस्पताल की मोर्चरी में पड़ा था शव, परिजन ढूंढ़ते रहे बाहर, अब पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

Image
Barmer news : बाड़मेर शहर के निकट पटरियों पर करीब एक सप्ताह पहले मिला शव अस्पताल की मोर्चरी पड़ा रहा और परिजन उसे बाहर ढूंढते रहे। परिजन का कहना है कि 4 मार्च को युवक घर से गायब हुआ था। इसको लेकर उन्होंने 08 मार्च को पुलिस थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी, लेकिन पुलिस ने दर्ज नहीं किया। अब उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली तो उन्होंने अस्पताल की मोर्चरी पहुंच शव को देखा तो हाथ पर लिखे नाम से उसकी पहचान हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी रिपोर्ट को लेकर अभी जांच चल रही थी। जिम्मेदार को किया लाइन हाजिर युवक के परिजन रिपोर्ट लेकर कोतवाली थाने गए, लेकिन वहां उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मृतक की पहचान होने के बाद परिजन ने जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच कर विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने जिम्मेदार हेड कांस्टेबल परमवीर को लाइन हाजिर किया। मां से ले गया था रुपए शहर के रेलवे कुआं नम्बर 3 निवासी जितेंद्र कुमार (35) पुत्र गोविंदराम गत 4 मार्च को घर से निकला था। जाते समय मां से कुछ रुपए लेकर गया था, लेकिन रात को घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह पुलिस को पटरियों पर अज्ञात ...