Posts

Showing posts from July, 2023

Second Hand Car: District Transport Department: यूज्य कार खरीद-बेच रहे हैं तो हो जाएं सावधान, वजह है यह

Image
Second Hand Car: District Transport Department: बालोतरा. अब से ऑथराइज्ड डीलर को यूज्ड कार के क्रय-विक्रय करने पर परिवहन विभाग से प्राधिकार प्रमाण पत्र लेना होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। यह भी पढ़ें: शिक्षकों पर स्कूली की रसाई का चल रहा कर्ज, लाखों बकाया आदेश के अनुसार प्राधिकार प्रमाण पत्र नहीं लेने वाले ऑथरॉइडज्ड डीलर के विरुदध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा ने बताया कि इसमें यूज्ड कार के क्रय विक्रय करने वाले ऑथराइज्ड डीलर के रूप में परिभाषित किया गया व विधि मान्य प्राधिकार प्रमाण पत्र लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें: अब नए स्कूल ढूढ़ने की परेशानी खत्म, सरकार ने दिया यह तोहफा उन्होंने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय बालोतरा के क्षेत्राधिकार में यूज्ड कार का क्रय विक्रय करने वाले किसी भी ऑथरॉइडज्ड डीलर ने कार्यालय बालोतरा से प्राधिकार पत्र प्राप्त नहीं किया है। इस पर 5 दिवस में कार्यालय से प्राधिकार प्रमाण पत्र प्राप्त करना सुनिश्चत करें। अन्यथा उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम ए 1998 यथा ...

बाड़मेर में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

Image
बाड़मेर. शहर के पीजी कॉलेज से तीन व्याख्याताओं के अन्यत्र प्रतिनियुक्ति करने के विरोध में सोमवार को एनएसयूआई की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कॉलेज के भीतर जाने का रास्ता रोक दिया। पुलिस के समझाने के बावजूद नहीं मानने पर डंडे फटकार कर तितर-बितर किया गया। कॉलेज से व्याख्याताओं को अन्य महाविद्यालयों में भेजने को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार विरोध किया जा रहा है। इस बीच सोमवार को बड़ी संख्या में एनएसयूआई के छात्र यहां एकत्रित हो गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कॉलेज में स्वयंपाठी छात्र परीक्षा दे रहे थे। नारेबाजी के कारण परीक्षार्थियों के व्यवधान होने पर पुलिस ने छात्रों को गेट से हटाकर एक तरफ होने की समझाइश की और परीक्षा के चलते शांत रहने को कहा। इसके बाद भी छात्रों के नहीं मानने पर पुलिस ने उन्हें हटाना शुरू किया। नहीं माने तो पुलिस ने तितर-बितर करने के लिए डंडे फटकारे। 6 छात्रों को पकड़ कर ले गई पुलिस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छह छात्रों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। इस बीच एक छात्र की तबीयत खराब होने पर उसे राजकीय अस्पताल ले जाकर उपचार क...

Crime Barmer: Barmer Police महिला को ऐसा पीटा की जिसने भी देखा रूह कांप गई

Image
Crime Barmer: Barmer Police: सिणधरी. बाड़मेर जिले के सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र के धन्ने की ढाणी में एक महिला के साथ जेठ व जेठूते के बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में गंभीर घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह भी पढ़े: साहेब स्कूल खुलने से कुछ नहीं होगा, पढ़ाने वाले भी तो दो पुलिस के अनुसार पीड़ित के भाई वगताराम पुत्र लाखाराम निवासी सिणधरी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि बुधवार को उसकी बहन सारणों का तला हाल धन्ने की ढाणी निवासी रूखमोदेवी पत्नी रावताराम अपने पशुओं के बाड़े से घर जा रही थी कि उसी दौरान कंवराराम पुत्र हेराजराम व नरेश पुत्र कवरा राम निवासी धन्ने की ढाणी ने हाथों में लाठियों से लैस होकर उसकी बहन के खेत में अनधिकृत रूप से प्रवेश व उसे पकड़ कर ओढ़ना फेंक कर लज्जा भंग की और उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। वहीं कपड़े फाड़ सिर के बाल पकड़ कर घसीटा और उसे लाठियों से पीट कर उसका गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक महिला के चिल्लाने की आवाज की सुन कर गोसाईनगर निवासी वगताराम पुत्र अर्जुनराम व धर्माराम पुत्र जालाराम दौड़ और कंवराराम वगै...

टायर फटने से पलटी गाड़ी, महिला की मौत

Image
पचपदरा/पत्रिका. थाना क्षेत्र के भारतमाला राजमार्ग पर पटाऊ गांव के सरहद के पास टायर फटने से फोर व्हीलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिवार सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को साढ़े तीन बजे बागोड़ा के पासबगोलिया गांव से ईलाज के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर जा रही गाड़ी का पिछला टायर फटने से एक महिला की मौत हो गई। गाड़ी में सवार चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घायलों को 108 एंबुलेंस से राजकीय नाहटा अस्पताल बालोतरा ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मोरों देवी(43) पत्नी नवाराम कलबी को मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजकीय नाहटा अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 6 लाख घूस लेते रंगे हाथ धरी गई महिला अफसर, बोली-‘मुझे माफ कर दो...रुपए लौटा देती हूं’ यह लोग हुए घायल- गाड़ी का टायर फटने से परिवार के ही चार लोग घायल भी हो गए। जिसमें नवा राम पुत्र गीगाराम , सांवलाराम पुत...

Rain Alert : मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Image
rain alert in Rajasthan : राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार को तेज बारिश हुई। बाड़मेर जिले के कल्याणपुर, कोरना और मंडली इलाकों में गुरुवार सुबह बादल जमकर बरसे। करीब एक घंटे तक मूसलाधार बरसात से खेतों में पानी भर गया। भीलवाड़ा के बिजौलियां कस्बे में बुधवार रात को ढाई इंच बारिश से कलकी नदी, छाईबाई की नदी, मुक्तिधाम के पास की नदी के ओवरफ्लो होने से यातायात बंद हो गया। उदयपुर शहर में खंड वर्षा का क्रम ही चला। गुरुवार सुबह से शाम तक गोगुन्दा में 11 और कोटड़ा में 10 मिमी बरसात हुई। बांसवाड़ा में गुरुवार दोपहर करीब आधा घंटा मूसलाधार बारिश हुई। सड़कों पर पानी बह निकला। मौसम विभाग ने शाम 7 बजे से अगले तीन घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश होने की संभावना मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, कोटा, बूंदी जिले में अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थान पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, चूरु, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, टोंक, सिरोही, पाली, राजसमंद, अलवर दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, भ...

शराब पार्टी कर रहे हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से झड़प, मारपीट में खाना खाने आए युवक का टूटा कान

Image
बाड़मेर/बायतु/पत्रिका। उपखण्ड मुख्यालय से दो किमी दूर जोधपुर रोड स्थित एक होटल के पास शराब पार्टी करने आए एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम व आरोपियों के बीच झड़प हो गई। बायतु थानाधिकारी बलदेव चौधरी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर मुन्ना उर्फ मोहनलाल पुत्र शोभा राम निवासी बायतु पनजी के जोधपुर रोड पर एक होटल के पास शराब पार्टी करने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम उन्हें पकड़ने के लिए सादा वर्दी में गई तो आरोपियों व पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। यह भी पढ़ें : जज ने कहा 'सजा ऐसी हो, जिससे जीवनभर चारदीवारी में रहकर आंसू बहाए', जानिए पूरा मामला बायतु थाने के हैड कांस्टेबल रमेशकुमार राव ने मामला दर्ज करवाया कि हिस्ट्रीशीटर मुन्ना उर्फ मोहनलाल एक होटल के पास शराब पार्टी कर रहा था, ऐसे में पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर समेत चनणाराम पुत्र गोरधराम जाट निवासी बायतु पंजी व चंद्रप्रकाश जाट निवासी माधासर ने हमला कर टीम की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं टीम पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें : अंजू की पाकिस्तान में निकाह की खबर से भड़के भिवाड़ी क...

व्यापारी कर रहा था मंदिर में दर्शन, बाइक पर रखा 7 लाख रुपए से भरा बैग पार

Image
बालोतरा कृषि उपज मंंडी से बुधवार सुबह अज्ञात युवकएक कारोबारी के बैग में रखे लाखों रुपए चुराकर फरार हो गए। दुकानदारों ने पीछा किया,लेकिन पकड़ में नहीं आए। मंडी दुकानदारों ने पुलिस थाना पहुंच आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। व्यापारी हंसराज प्रजापत निवासी रबारियों का टांका बालोतरा ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि वीर दुर्गादास कृषि उपज मंडी में श्री बालाजी स्टोर के नाम से एफ-आठ में उसकी दुकान है। वह मोटरसाईकिल पर सवार होकर सुबह नौ बजे मंडी पहु़ंचा। यहां बालाजी मंदिर के सामने मोटरसाईकिल खड़ी करके दर्शन पूजन किए। इस दौरान यहां अज्ञात नंबर की मोटरसाईकिल पर सवार होकर पहुंचे तीन युवक, उसकी मोटरसाईकिल के हैंडल में रखा हुआ काला कलर का बैग लेकर फरार हो गए। जानकारी पर मौजूद लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन पकड़ में नहीं आए। बैग में करीब सात लाख रुपए, लॉकर की चाबियां, जरूरी दस्तावेज शामिल थे। घटना की जानकारी पर बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी मौके पर पहुंचे। मंडी की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज प्राप्त कर अपराधियों की पहचान करने को लेकर क...

जिस मंदिर की पूजा करता था, उसी में छुपा कर रखता अवैध डोडा पोस्त

Image
नागाणा पुलिस ने करीब छह महीने से फरार चल रहे डोडा पोस्त के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि बायतु भीमजी निवासी भियाराम पुत्र रतनाराम जाट को डोडा पोस्त रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार भीयाराम जाट बायतु भीमजी की सरहद में स्थित खेमा बाबा के धारणा धोरा मंदिर की पूजा व देखरेख करता था। इसी का फायदा उठा कर उसने मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए मंदिर परिसर में बने पुजारी आवास में डोडा पोस्त भर दिया था और वह वहीं से सप्लाई देता था। थानाधिकारी ने बताया कि बायतु पुलिस ने करीब छह महीने पहले कार्रवाई कर मंदिर के पुजारी के आवास से 40 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर लिया था, आरोपी भीयाराम मौके से फरार हो गया था। आरोपी के बायतु क्षेत्र में किसी स्थान पर छुपे होने की सूचना मिली थी, जहां नागाणा पुलिस ने दबिश देकर भीयाराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी सेना से रिटायर्ड सैनिक उन्होंने बताया कि आरोपी भीयाराम सेना से रिटायर्ड सैनिक व आरएलपी का बायतु पूर्व मण्डल अध्यक्ष रह चुका है। पुलिस ने इसी तरह तैयब खान पुत्र सु...

शादी की नियत से युवती को भगाया, दोनों की तलाश में पुलिस

Image
बाड़मेर के रामसर क्षेत्र के सेतराऊ गांव की एक 19 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर कर शादी करने की नियत से घर से भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार रामसर क्षेत्र के गांव के एक युवक ने 19 वर्षीय युवती को 23 जुलाई को रात्रि में घर बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। वहीं 24 जुलाई को सुबह किशोरी के घर पर नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पड़ोस और अपने रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परेशान होकर युवती के परिजनों ने रामसर थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। तलाश शुरू कर दी रामसर पुलिस के अनुसार मंगलवार को पोकराराम पुत्र शंकराराम मेघवाल सेतराऊ के विरुद्ध मामला दर्ज़ करवाया है। एएसआई आदरनाथ ने बताया कि यवुती को शादी की नियत से बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। मामला दर्ज़ कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। source https://www.patrika.com/barmer-news/crime-alert-8394872/

यहां जमकर हुई बारिश, तीन जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Image
Rajasthan weather update : राजस्थान में मेहरबान मानसून जमकर बरस रहा है। बाड़मेर में मंगलवार सुबह जमकर बरसात से सडक़ें दरिया बन गई। कई स्थानों पर दो-दो फीट तक पानी बहा। वहीं निचले इलाकों की कई कॉलोनियों में घरों और दुकानों में पानी घुस गया। बाड़मेर में 57 मिमी बारिश दर्ज की गई। बाड़मेर के अलावा अजमेर में 25.2, जैसलमेर में 12, उदयपुर में 5.2, जालोर में 4, सिरोही में 3.5 व श्रीगंगानगर में 3.3 मिमी बरसात हुई। लगातार हो रही बरिश के कारण सिरोही जिले के 19 बांध ओवरफ्लो चल रहे है। घग्घर नदी में बढ़ते पानी से अब श्रीगंगानगर में अलर्ट घग्घर के पानी का दबाव अब श्रीगंगानगर जिले में घग्घर नदी में हरियाणा से आ रहे पानी का दबाव अब श्रीगंगानगर जिले में घग्घर बहाव क्षेत्र पर पड़ने लगा है। बहाव क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने से मंगलवार को कई जगह बंधे टूट गए, जिससे सैकड़ों बीघा में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने बंधों में आए कटाव पाट दिए, लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है। बहाव क्षेत्र पर हुए अतिक्रमण और अवैध बंधों के कारण यह स्थिति बनी है। जल संसाधन विभाग उत्तर क्षेत्र के मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा ने बत...

नाला रोककर जमे थे अतिक्रमी, ताबड़तोड़ चला पीला पंजा

Image
बाड़मेर. शहर में सोमवार की सुबह प्रशासन पूरे लवाजामे के साथ सिणधरी सर्कल पहुंचा। सिणधरी रोड के नाले पर काबिज स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने शुरू किए। अचानक हुई कार्रवाई से हडक़ंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। नगर परिषद की टीमों ने क्रेन, जेसीबी, लोडर और मशीनों के साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नाले पर लम्बे समय से अतिक्रमण करके बैठे लोगों के केबिन और कब्जे हटाने शुरू किया। टीमें अतिक्रमण हटाने में पूरे दिन जुटी रही। इस बीच कई लोगों ने स्वैच्छा से अतिक्रमण हटाए। बाड़मेर शहर में कुछ दिनों से मूसलाधार बरसात के कारण सिणधरी सर्कल और रोड पर पानी का भराव हो रहा है। सड़कों पर कई-कई दिनों तक पानी बहता है और चौराहे पर भी बरसाती पानी का जमाव हो जाता है। ऐसे में नगर परिषद व प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सिणधरी रोड के नाले से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। नाले को लोगों ने कचरे और मिट्टी से भर दिया। जिससे यहां से पानी की निकासी बंद हो गई। टीमों ने नाले के ऊपर काबिज अतिक्रमण हटाया और पूरी तरह से नाला खोलकर सफाई करवाई जा रही है। जिससे बरसात के दिनों में पानी की निका...

बाड़मेर में 5 दिनों से लगातार बरसात, औसत से 125 एमएम ज्यादा बरसे बादल

Image
बाड़मेर. थार में पिछले पांच दिनों से बरसात का दौर जारी है। बाड़मेर शहर सहित जिले में रविवार रात को भी बरसात का सिलसिला चला। बाड़मेर सहित गांवों में तेज बरसात से परनाले बह निकले। वहीं सोमवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रही। कुछ देर धूप भी निकली। बाड़मेर जिले में रविवार को बरसात हुई। बरसात से सडक़ों पर पानी का भराव हो गया। सडक़ों पर पानी ही पानी नजर आया। तेज बरसात का दौर रात तक चला। इसके बाद भी बारिश रुकी नहीं। बाड़मेर में रविवार को पांचवां दिन रहा, जब बारिश हुई। रात और दिन के तापमान में गिरावट आई है, लेकिन उमस काफी बढ़ी हुई है। जिससे लोग बेहाल हो रहे हैं। औसत से ज्यादा हो चुकी बारिश बाड़मेर जिले की औसत बरसात 324 एमएम है। लेकिन इस बार सीजन में करीब 460 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं सेड़वा तहसील में करीब 670 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। यह बारिश मानसून के अलावा बिपरजॉय चक्रवात के दौरान की भी शामिल है। आगे क्या.... मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बरसात का पूर्वानुमान जताया है। दिन में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उमस का असर रहेगा और तापमान में मामूली गिरावट...

मिनी बस बेकाबू होकर पलटी, 1 की मौत, 14 यात्री घायल

Image
बाड़मेर. बाड़मेर से रवाना होकर बिशाला से सवारियां लेने के बाद बस रेत में धंस जाने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार किया गया। हादसे में तीन-चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। हादसे के दौरान चालक के मोबाइल पर बात करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार बाड़मेर से मिनी बस सुबह सवारियां लेकर यहां से रवाना हुई। इसके बाद बिशाला होकर तिरसिंगड़ी पहुंची इस दौरान सडक़ के पास जमा रेत में धंस गई और बेकाबू होकर पलट गई। बस खचाखच भरी हुई थी। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग निजी वाहनों से घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। यात्री बोले...मोबाइल पर बात कर रहा था चालक बस में सवार यात्रियों का कहना है कि जब हादसा हुआ तब चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान बस सडक़ के नीचे उतर गई और नियंत्रण खोने के कारण पलट गई। source https://www.patrika.com/barmer-news/rajasthan-accident-8391690/

लूनी नदी में फिर तेज बहाव,रपट पर एक फीट तक पानी, वाहनों के लिए खतरा

Image
पिछले तीन दिन से जारी बरसात के चलते अब लूनी और सुकड़ी नदी के पानी में फिर से इजाफा होने लगा है। लूनी नदी की रपट पर पानी का बहाव तेज नज़र आया। वहीं पानी में भी बढ़ोतरी देखी गई। पाली जिले से पानी की अधिक आवक रही तो पानी पूरी रपट पर बहने की संभावना है। ध्यान रहे कि पिछले एक सप्ताह से लूनी व सुकड़ी नदी में पानी की आवक कमजोर हो गई थी। इसके बाद लूनी नदी की आधी रपट पर ही पानी का बहाव चल रहा था। करमावास गांव के किनारे आधी रपट से पानी सूख गया था। फिर से पानी की आवक पिछले तीन दिन से क्षेत्र सहित पाली जिले में भी बरसात हो रही है। इससे लूनी व सुकड़ी नदी में फिर से पानी की आवक होने लगी है। लूनी नदी की रपट पर पानी में बढ़ोतरी वहीं पानी का वेग भी तेज नज़र आ रहा था। करमावास किनारे खाली रपट पर भी पानी का हल्का बहाव शुरू हो गया था। source https://www.patrika.com/barmer-news/luni-river-over-flow-8389775/

बहाने से घर के बाहर बुलाया, कोल्ड ड्रिंक पिलाई, और कर दी जिंदगी बर्बाद

Image
शिव(बाड़मेर)। क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद नाबालिग के भाई ने पुलिस थाने में पोक्सो एक्ट तहत के मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाकर अलग -अलग टीमों का गठन तलाश शुरू कर दी। थानाधिकारी ने बताया कि थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी समारोह के दौरान रामाराम पूनिया नाम के युवक से जान पहचान हुई। उस दौरान उसने नाबालिग को एक मोबाइल फोन दिया। जिससे दोनों बात करते रहते थे। गुरुवार रात को आरोपियों ने उसकी बहन को फोन करके घर से बाहर सड़क पर बुलाया। जहां पर एक गाडी में रामाराम के साथ दो अन्य लडके थे। जिन्होंने नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर तीनों ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। बाद में रामदेरिया मंदिर काशमीर के पास गाडी से उतारकर तीनों आरोपी भाग गए। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दजज़् कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बेनिवाल ने कहा-प्रदेश शर्मसार घटना को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर शर्मसार किया है। जिला पुलिस अधीाक्षक से दूरभाषा पर बात कर प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कठोरतम का...

51 शहीद परिवारों के घर पहुंचेगी टीम थार के वीर

Image
करगिल विजय दिवस पर देंगे शुभकामनाएं 51 शहीद परिवारों के घर पहुंचेगी टीम थार के वीर बाड़मेर. करगिल विजय दिवस से पूर्व बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर और जालोर के 51 शहीदों के परिवारों को टीम थार के वीर शुभकामनाएं देने उनके घरों तक पहुंचेगी। टीम थार के वीर के प्रवक्ता अशोक राजपुरोहित ने बताया कि साल 1999 में हुए करगिल युद्ध में बाड़मेर के शहीद भीखाराम ने शहादत दी थी। इस जाबांज की वीरता की कहानी को टीम थार के वीर घर-घर लेकर जाएगी। रेलवे के शहीदों का भी सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन शिव के ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विष्णुराम बिश्नोई और इन्द्र पुरोहित के सहयोग से होगा। टीम थार के वीर के संरक्षक रावत त्रिभवनसिंह सिंह ,सह संरक्षक बालसिंह राठौड़, संयोजक रघुवीरसिंह तामलोर, युवराजसिंह राजपुरोहित और सुबोध शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कल्याणपुर से कालूराम, बायतु से मुकेश काकड़, बाड़मेर शहर से प्रवीणसिंह मीठड़ी, चौहटन से विपुल शर्मा, रामसर से जुंझारसिंह रेडाणा, जैसलमेर से जसवंतसिंह तेजमालता, सांचोर से योगेश जोशी को प्रभारी मनोनीत किया गया है। राजपुरोहित ने बताया कि अग्निवीरों का सम्...

हादसे में 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत, मंशापूर्ण बालाजी के दर्शन करने जा रहा था

Image
बाड़मेर/पाटोदी/पत्रिका। बाड़मेर के पाटोदी से दो किलोमीटर दूर मंशापूर्ण बालाजी दर्शन करने जा रहे चूरू निवासी दीपक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हर मंगलवार की तरह हनुमान मंदिर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही जख्मी होने से उसकी मौत हुई। उसके बारे में मां को पता चलने से पहले वह दुनिया से चल बसा। यह भी पढ़ें : परीक्षा विवादों के चक्रव्यूह को नहीं भेद पा रहा आयोग, जानिए किन-किन भर्तियों में है विवाद? परिजनों ने बताया कि दीपक पुत्र धर्मवीर चूरू जिले का रहने वाला था। उसके दादा- नाना सहित परिवार में पुत्र एक दीपक ही था। दुर्घटना में परिवार का चिराग बुझ गया।दीपक तीन बहनों का एक ही भाई था। वह पाटोदी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डऊकिया तला में अध्यापिका पद पर कार्यरत बहन सरोज स्वामी से शाम को मंदिर जाने की बात कह कर गया था, मगर वापस पाटोदी नहीं पहुंच सका। यह भी पढ़ें : सिविल ड्रेस में हेड कांस्टेबल ने टेम्पो चालक को दिखाई दबंगई, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई परिवार वालों ने बताया कि पुखराज व दिनेश पुत्र अंबालाल प्रजापत जो घर में दो दिन पहले घर पर खेल रहे कि गिरने से भत...

सिविल ड्रेस में हेड कांस्टेबल ने टेम्पो चालक को दिखाई दबंगई, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई

Image
बाड़मेर/बायतु/पत्रिका। Viral Video: स्थानीय पुलिस थाना के एक हेड कांस्टेबल के सिविल ड्रेस मे वाहन चालकों को रुकवा कर चालान की धमकी देकर बुधवार को धक्का-मुक्की करने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने इस मामले में हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस परिवार में दादा-बेटा-पोता और पोतियां सभी शतरंज के खिलाड़ी प्राप्त जानकारी के अनुसार बायतु पुलिस थाने का हेड कांस्टेबल मोटा राम की ड्यूटी 17 से 22 जुलाई तक बाड़मेर मुख्यालय पर महिला अनुसंधान कार्यशाला में प्रशिक्षण के लिए लगी हुई थी। इस बीच वहां से निकल कर उसने बायतु भीमजी की सरहद मे चैकपोस्ट स्थापित कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। आरोप है कि वहां से निकल रहे स्कूली बच्चों से भरे एक टेंपो को रुकवा कर कागजात मांगे और चालक के साथ मारपीट की कोशिश की। टेंपो चालक से कागजात मांग कर सीज करने की बात कही। जीप के कागजात नहीं हेड कांस्टेबल ने जिस बोलेरो जीप से वहां पहुंच कर वाहनों की चेकिंग के लिए चैकपोस्ट स्थापित की। उस जीप के कागजात भी अधूरे थे। उस गाड़ी के आगे व पीछे नियम विरुद्ध लोहे के बड़े-बड़...

heavy rain alert : बाड़मेर में अगले 3 दिन होगी भारी बारिश, यलो अलर्ट जारी

Image
बाड़मेर. थार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को जिले में कई स्थानों पर बादल झूमकर बरसे। बाड़मेर में रात करीब 8 बजे तेज हवा के साथ बरसात शुरू हुई। करीब 25 मिनट तक पानी बरसा। इसके बाद भी हल्की बारिश जारी रही। बारिश से काफी दिनों से गर्मी और उमस से बेहाल आमजन को राहत मिली है। मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक भारी बरसात, वज्रपात की चेतावनी जारी की है। यलो अलर्ट के चलते जिले में कई स्थानों पर भारी बरसात की आशंका है। इस दौरान तापमान में कमी आएगी। आगामी कुछ दिनों तक बादल-बरसात की गतिविधियां बनी रहेगी। कई इलाकों में बिजली गुल बाड़मेर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद घने बादल छाए और बारिश की उम्मीद बंधी। इस बीच रात में बरसात का दौर शुरू हुआ। तेज बरसात से सडक़ों पर पानी भर गया। इस दौरान घर जा रहे लोग जरूर परेशान हुए। सडक़ों पर जमा पानी के कारण दुपहिया बंद हो गए। कई लोग बरसात रुकने का इंतजार करते दिखे। वहीं बरसात शुरू होते ही कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। सडक़ों पर जमा पानी, सिणधरी रोड पर खतरा बढ़ा शहर की सडक़ों पर बरसात के चलते पानी जमा हो गया। कई सडक़ों पर एक-एक फी...

weather alert...थार में मानसून फिर सक्रिय, बाड़मेर में 25 मिनट में 10 एमएम बरसात

Image
बाड़मेर. थार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को जिले में कई स्थानों पर बादल झूमकर बरसे। बाड़मेर में रात करीब 8 बजे तूफानी हवा के साथ बरसात शुरू हुई। करीब 25 मिनट तक पानी बरसा। इसके बाद भी हल्की बारिश जारी रही। बारिश से काफी दिनों से गर्मी और उमस से बेहाल आमजन को राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने रात्रि 8.15 बजे तात्कालिक चेतावनी के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया। विभाग ने बाड़मेर में रात 8.30 बजे तक 10 एमएम बरसात दर्ज की है।बाड़मेर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद घने बादल छाए और बारिश की उम्मीद बंधी। इस बीच रात में बरसात का दौर शुरू हुआ। तेज बरसात से सडक़ों पर पानी भर गया। इस दौरान घर जा रहे लोग जरूर परेशान हुए। सडक़ों पर जमा पानी के कारण दुपहिया बंद हो गए। कई लोग बरसात रुकने का इंतजार करते दिखे। वहीं बरसात शुरू होते ही कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। सडक़ों पर जमा पानी, सिणधरी रोड पर खतरा बढ़ा शहर की सडक़ों पर बरसात के चलते पानी जमा हो गया। कई सडक़ों पर एक-एक फीट तक पानी बरसात कम होने के बाद भी बहता रहा। शहर की सिणधरी रोड बरसात होते ही लोगों के लिए परेशा...

स्कूटी पर सवार होकर घूमने निकले युवक की मौत

Image
पाटोदी के पास सड़क हादसे में एक जने की मौत हो गई। वहीं दो जने गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया। पुलिस के अनुसार स्कूटी पर सवार होकर एक युवक अपने साथी के साथ घूमने के लिए जा रहा था, उसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों के बीच भिड़ंत हो गई जिसमें स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई वही साथी चोटिल हो गया। सामने मोटरसाइकिल पर आ रहे दो भाई हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया। भिड़ंत में दोनों ही गाड़ियां बिखर गई पुलिस के अनुसार पाटोदी से 2 किलोमीटर दूर मंशापूर्ण बालाजी मंदिर के पास रात करीब 8:30 बजे एक स्कूटी व मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने भिड़ंत हुई। जोर की भिड़ंत में दोनों ही गाड़ियां बिखर गई। हादसे में चूरू निवासी दीपक स्वामी (30 ) पुत्र धर्मवीर की मौत हो गई। वही दीपक पुत्र अशोककुमार व पुखराज उसका भाई दिनेशकुमार पुत्र अंबालाल प्रजापत दोनों ही भाई गंभीर घायल हो गए। उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से इन्हें बालोतरा चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जोधपुर रेफर किया गया। source https://www.patri...

एनएसयूआई : पहले कॉलेज फिर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, दोषियों को फांसी की मांग

Image
बाड़मेर. एनएसयूआई ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर कैंपस में नाबालिग से बलात्कार के दरिंदों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। साथ ही एबीवीपी को बैन करने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज व एसडीएम बाड़मेर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। बाड़मेर में पीजी कॉलेज के सामने संगठन की ओर से प्रदर्शन के बाद रैली के साथ छात्र कलक्ट्रेट पहुंचे और यहां गेट के सामने धरने पर बैठ गए। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए जोधपुर मामले को लेकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई। वहीं एबीवीपी को बैन करने की बात कही। छात्र नेता डूंगर बाना ने बताया कि एनएसयूआई संपूर्ण जिले की प्रत्येक कॉलेज में मुहिम चलाकर एबीवीपी को कॉलेज कैंपस में घुसने का विरोध करेंगे। यदि कैंपस में बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया तो अपनी बेटियों और बहनों को कौन कॉलेज भेजेगा। हमारी राज्य सरकार से मांग है दरिंदों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाएं और राज्य भर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बैन किया जाए। जिससे कैंपस में सुरक्षा का माहौल बना रहे। इस द...

5 साल से चमका दे रहा था 5 हजार का ईनामी अपराधी, रिफाइनरी क्षेत्र से पकड़ा

Image
बाड़मेर. वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान में कल्याणपुर पुलिस ने पांच साल से फरार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमें इनाम घोषित होने के बाद लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस बीच पुख्ता सूचना पर रिफाइनरी क्षेत्र से उसे पकड़ लिया गया। कल्याणपुर थानाधिकारी कैलाशदान व टीम ने 980 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्ती के मामले में पिछले पांच साल से फरार तस्कर आईदानराम पुत्र गोकलाराम निवासी सरनू पुलिस थाना सदर बाड़मेर की संभावित स्थानों पर तलाश की गई। ईनामी अपराधी को रिफाइनरी क्षेत्र पचपदरा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में थानाधिकारी के अलावा हैड कांस्टेबल भीखाराम, कांस्टेबल अभिषेक व जयवीर शामिल रहे। 2018 से चल रहा था फरार वांछित आईदानराम वर्ष 2018 से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। उक्त प्रकरण में पूर्व में कुल सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। न्यायालय से वांछित आईदानराम को मफरूर घोषित किया जाकर स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। source https://www.patrika.com/barmer-news/crime-...

बाड़मेर में एबीवीपी का जमकर प्रदर्शन, गैंगरेप के आरोपियों को मिले कड़ी सजा

Image
जोधपुर के जेएनवीयू कैम्पस में नाबालिग के साथ गैंगरेप के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने को लेकर एबीवीपी बाड़मेर की ओर से सोमवार को कलक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कलक्ट्रेट के भीतर जाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। कार्यकर्ताओं ने कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाड़मेर के कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले जेएनवीयू जोधपुर के पुराना परिसर में हॉकी ग्राउंड में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना का विरोध करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने व जोधपुर डीसीपी अमृता दुहन के बिना तथ्य आरोपियों को एबीवीपी से जोडऩे के वक्तव्य के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पुलिस की ओर से रोकने पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एबीवीपी बाड़मेर-जैसलमेर विभाग संयोजक भोमसिंह सुंदरा ने बताया कि जोधपुर में नाबालिग से गैंगरेप की अति दुखद घटना है। राज्य सरकार की ओर से परिसरों की सुरक्षा को पूरी तरह अनदेखा किया गया है। जबकि इस संदर्भ में बार-बार मांग की जा रही है, प्रदेश सरकार की अक्षमता के कारण राज्य में महिलाएं सुरक्षि...

तेल की आस में खुद रहे कुओं में गैस: 5932.9 मिलियन घनमीटर बाड़मेर में गैस का भण्डार

Image
रतन दवे@ बाड़मेर . क्रूड ऑयल का घटता उत्पादन और नई खोज सामने नहीं आने से जहां फिक्र बढ़ी हुई है वहीं प्राकृतिक गैस का उत्पादन बाड़मेर और जैसलमेर जिले में बढऩे लगा है। राज्य का प्राकृतिक गैस का उत्पादन 41 से 47 लाख क्युबिक मीटर है। बाड़मेर प्रतिदिन 31-35 लाख घनमीटर गैस उत्पादित कर रहा है और शेष जैसलमेर से है। नए 11 ब्लॉक में हो रहे अन्वेषण में भी गैस के भण्डार मिलने के संकेत है। जैसलमेर के घोटारू,खारापार और चिन्नेवाला में खोदे गए कुओं में गैस मिली है। बाड़मेर-सांचौर बेसिन के 63 कुुएं खोदे गए है और इनमें गैस की संभावनाएं बढ़ रही है। बाड़मेर सांचौर बेसिन-नगर गांव में रागेश्वरी गैस टर्मिनल है।। यहां पर प्रतिदिन 31-35 लाख घनमीटर/प्रतिदिन गैस का उत्पादन हो रहा है। यहां 5932.9 मिलियन घनमीटर गैस का सिद्ध भण्डार है। यह भण्डार आगामी अन्वेषण में बढ़ सकता है। प्राकृतिक गैस के मामले में इसी भण्डार के बूते गुजरात को टक्कर देने की स्थिति है। यहां केयर्न वेदांता कंपनी काम रह रही है। जानकारी अनुसार गुड़ामालानी क्षेत्र में बीते पांच वर्ष में 69 नए गैस कुएं खोदे गए हैै। राज्य में यों बढ़ा गैस उत्पादन...

Harish Chowdhary: Rajasthan Congress: Barmer: हरीश चौधरी के ​खिलाफ विरोध प्रदर्शन, मारपीट का लगा आरोप

Image
Harish Chowdhary: Rajasthan Congress: Barmer: बाड़मेर/जसोल. पाटौदी प्रधान मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बाड़मेर सर्किट हाउस में रविवार को जोगेन्द्र के समर्थन में आए युवाओं ने नारेबाजी करते हुए बायतु विधायक हरीश चौधरी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जोगेन्द्र का पक्ष लेते हुए युवाओं ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस दौरान सरकार के खिलाफ भी विरोध जताया गया। भाजपा के नेता भी प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते दिखे। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता आदूराम मेघवाल, जालमसिंह रावलोत व अन्य भी सर्किट हाउस पहुंचे। प्रधान के पक्ष में पहुंचे नेताओं ने जमकर कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए कहा कि भाजपा इसे सहन नहीं करेगी। प्रधान के साथ रहकर पार्टी विरोध करेगी। यह भी पढ़ें: अब नए स्कूल ढूढ़ने की परेशानी खत्म, सरकार ने दिया यह तोहफा उल्लेखनीय है कि पाटौदी प्रधान मामले में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर काफी दिनों से मामला गर्माया हुआ है। बताया जा रहा है शनिवार रात्रि को पंचायत समिति सदस्यों का एक वीडियो सामने आया। जिसमें कंकुदेवी भी बैठी दिखी और सदस्य बता रहे हैं कि वे अपनी मर्जी से यहां है, उनका कोई अपहरण नह...

युवक को रात में फोन करके बुलाया, फिर उसके साथ जघन्य वारदात

Image
पचपदरा के मूंगड़ा गांव में शनिवार देर रात एक युवक की कुछ लोगों ने बहला-फुसला कर घर से बाहर बुला कर लाठी डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। युवक को बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उपचार के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार परिजनों की रिपोर्ट के मुताबिक पारस (21) के पास शनिवार रात 10 बजे किसी व्यक्ति का कॉल आया औरअपने घर वालों से खेत में जाने की बात कह कर अपनी मोटरसाइकिल लेकर निकल गया। वहीं करीब रात सवा एक बजे जीवाराम वीरमाराम मेघवाल के फोन पर अज्ञात नबंरो से फोन आया। फोन पर बताया कि कई लोगों ने मिल कर पानी की टंकी के पास पारस के आड़े फिर कर उसके साथ मारपीट की और उसे रावताराम के घर ले जा कर उसके साथ मारपीट कर उसे खत्म कर दिया है। पारस की लाश घर पर पड़ी है। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस कुछ देर के बाद घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर पारस के सिर व हाथ सहित अन्य जगहों पर गंभीर चोट लगी हुई थी। पुल...

14 बड़े कुओं से उत्पादन घटा, 09 छोटे कुओं से निकालेंगे तेल

Image
रतन दवे बाड़मेर पत्रिका. बाड़मेर में कू्रड ऑयल का घटता उत्पादन चिंता बढ़ाने लगा है। बाड़मेरी तेल का उत्पादन 92 हजार बैरल प्रतिदिन पर आ गया है। कंपनी को अब स्माल डिस्क्वरी फील्ड(छोटे कुओं) से तेल निकालना पड़ रहा है। बाड़मेर-सांचौर बेसिन के 09 कुओं पर यह कार्य शुरू होगा। फिक्र इस बात की भी है कि अन्वेषण के नए फील्ड में भी बड़ी सफलता नहीं मिली है। एक छोटी सफलता दुर्गा जरूर मिली है। क्रूड ऑयल को जहां बढ़ाने के लिए कंपनी प्रयास कर रही है वहां अब यह घटने की रफ्तार द्रुतगति से बढ़ा रहा है। एक लाख बैरल प्रतिदिन उत्पादन का आंकड़ा भी अब गिरकर 92 हजार बैरल प्रतिदिन पर आ गया है। एक लाख के नीचे तेल का उत्पादन आना संकट बन गया है। स्मॉल डिस्कवरी पर काम बाड़मेर-सांचौर बेसिन में कुल 895 कुएं खोदे गए। 38 में तेल क्षेत्र में से 14 में ही तेल उत्पादन हो रहा है। शेष को स्मॉल डिस्करवर फील्ड माना गया। जिन पर तेल उत्पादन का व्यय ज्यादा होने से इनको अब तक छुआ नहीं गया। अब तेल का उत्पादन बड़े क्षेत्र से कम होने पर मजबूरी हो गया है कि छोटी खोज पर काम हों। लिहाजा बाड़मेर सांचौर बेसिन के 09 ऐसे क्षेत्र पर काम ...

थम नहीं रहा बॉर्डर पर जनसंख्या विस्फोट, 36 लाख बढ़ गए लोग

Image
रतन दवे बाड़मेर . बॉर्डर के जिलों में आबादी का विस्फोट थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी फिक्र बढ़ा रहा है। 2011 के मुकाबले अनुमानित आबादी में करीब 36 लाख से अधिक लोग बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बढ़े है। हनुमानगढ़ और श्री गंगाानगर की वृद्धिदर तो चिंताजनक नहीं हैै लेकिन बीकानेर में 41.9, बाड़मेर 32.52 और जैसलमेर में 31.80 फीसदी की बेलगाम बढ़ोतरी हो रही है। 2011 में वृद्धि दर ने चौंकाया 2011 की जनसंख्या की वृद्धिदर ने चौंका दिया। प्रदेश में सर्वाधिक वृद्धिदर प्रदेश के बड़े जिलों की न होकर बीकानेर, बाड़मेर औैर जैसलमेर की रही, जो तीनों ही जिलें सीमावर्ती है। फिक्र के बाद जिक्र नहीं 2011 की फिक्र के बाद बॉर्डर जिलों में जनसंख्याा नियंत्रण का पॉपुुलेशन प्लान बनाने का चिकित्सा महकमे ने दावा किया लेकिन इसका बाद में जिक्र तक नहीं हुुआ। नतीजा आबादी की वृद्धिदर थम नहीं रही है। बॉर्डर पर चिंता के कारण - 1070 किमी सीमा पाकिस्तान से लगी हुई - अराष्ट्रीय गतिविधियां बढऩे का खतरा - इंटरनेट नेटवर्क बाद खुफिया एजेंसियां चिंताग्रस्त - मादक पद...

ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

Image
सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रहे बाड़मेर जालौर हाईवे पर बुधवार को लूनी नदी ब्रिज के पास कोशलू चौराहे पर एक ट्रक चालक ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। जिसे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पुत्र चोटिल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में मृतक बाइक सवार के शव को राजकीय अस्पताल मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी। सिणधरी थाना पुलिस हेड कांस्टेबल गिरधारी राम ने बताया की बाइक सवार गोकलाराम(55) पुत्र रामजी राम निवासी लोलावा अपने पुत्र शंकरा राम के साथ बाइक पर जा रहा था उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई पुत्र घायल हो गया। परिजन पहुंचने पर मृतक गोकलाराम के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। बाइक पर जा रहे थे खेत जानकारी के मुताबिक बाइक सवार पिता-पुत्र दोनों बाइक पर सवार होकर डंडाली गांव स्थित अपने खेत में कृषि कार्य के लिए जा रहे थे, उसी दौरान लूनी नदी ब्रिज पार करते ही सामने से आ रहे ट्...

विवाहिता फंदे से झूली, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, शव उठाने से इनकार

Image
सिणधरी उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के कोशलू गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दी। पुलिस ने पीहर पक्ष की मौजूदगी में महिला का शव फंदे से उतार कर राजकीय अस्पताल मोर्चरी में रखवाया और मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद शव उठाने की बात पर अड़े रहे। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता लाखाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी पुत्री मूमल की शादी 2020 में कोशलू निवासी जसराज पुत्र खेताराम दर्जी के साथ हुई थी। मृतका मूमल के आठ महीने की एक पुत्री है। मृतका के पिता का कहना है कि शादी के समय उसने बेटी को अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ महीने बाद बेटी को ससुराल वाले और दो लाख रुपए ,एक मोटरसाइकिल व पांच तोला सोने के गहने के दहेज के लिए परेशान करते थे। कई बार समझाया, वो इसके बाद भी नहीं माने। ससुराल वाले उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे, इस पर पुत्री ने ससुर खेताराम, जेठ भैराराम, सास जेठी देवी, देवर धनाराम व देवरानी चुखी ...

मकान में चोरी, तिजोरी में रखे गहने व नकदी पार

Image
जसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत आदेश्वर रेजीडेंसी जसोल फांटा स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर तिजोरी में रखे गहने व नकदी चुरा लिए। पुलिस के अनुसार आदेश्वर रेजीडेंसी, जसोल फांटा निवासी दीक्षितकुमार पुत्र विमलकुमार त्रिवेदी ने जसोल थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उनका परिवार 7 जुलाई को उज्जैन महाकाल दर्शन करने के लिए गया हुआ था। परिवार 11 जुलाई को दर्शन कर घर लौटा तो मुख्य गेट सहित घर के अंदर सभी कमरों के ताले टूटे हुए मिले। घर के सदस्यों ने आसपास पूछताछ कर खोजबीन की तो अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले और घर के सभी कमरों का सामान बिखरा हुआ था। मामला दर्ज कर जांच शुरू पुलिस के मुताबिक कमरों के ताले तोड़ कर उसमे रखी सोने की 3 इयर रिंग, 2 नोज पिन, एक अंगूठी कुल अनुमानित वजनी दो तोला गहने व तीन पर्स में रखे कुल 60 रुपए रोकड़ चुरा लिए। पीड़ित परिवार ने जसोल थाने में आज रिपोर्ट पेश कर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। source https://www.patrika.com/barmer-news/theft-in-house-1-8367232/

Medical Department Rajasthan: महल न वरड बहर रख कदम और ह गय हदस

Image
Medical Department Rajasthan: सिणधरी. बाड़मेर जिले के सिणधरी उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रस्तुति वार्ड में सोमवार दोपहर को अचानक प्रस्तुति वार्ड के छत का प्लास्टर गिर गया। प्रस्तुति वार्ड में सो रही महिला कुछ सैकेंड पहले ही शौच करने के लिए बाहर निकली थी। उसी दौरान वार्ड की छत का प्लास्टर नीचे गिर गया, बेड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पास में सो रही अन्य प्रस्तुति महिला भी प्लास्टर गिरने से डर गई। हादसे में कोई जनानी नहीं हुई। सीएचसी में बने प्रस्तुति वार्ड सहित अन्य इमरजेंसी वार्ड को मरम्मत की दरकार है। सोमवार को हादसे के दौरान महिला कुछ समय पहले बाहर नहीं निकलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी पढ़ें: मास्टर मिले ना पढ़ाई सुधरी और पांच हजार स्कूल कर दिए क्रमोन्नत मरम्मत की आवश्यकता सिणधरी सीएचसी में लंबे समय से सीएचसी सहित अन्य भवन पुराने बने होने से जर्जर हालत में है और लंबे समय से सीएचसी में भी कई जगहों पर पानी टपकने की समस्या देखने को मिल रही है। प्रस्तुति वार्ड निर्माण के लिहाज से सुरक्षित नहीं होने से महिलाओं को बारिश के समय डर लगता है। कर्मचा...

भर बरसत : बडमर-कट रडवज नरसत 11 जलई क नह चलग बडमर-ऋषकश एकसपरस

Image
बाड़मेर. प्रदेश में मानसून की जमकर बरसात हो रही है। इसके कारण रास्ते अवरुद्ध हो रहे हैं। बरसाती नदियां उफान पर चल रही है। पानी के तेज बहाव को देखते हुए बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। वहीं अन्य प्रदेशों में बारिश के कारण ट्रेनों का संचालन रद्द और आशिंक रद्द करना पड़ रहा है। मानसून पिछले काफी दिनों से सक्रिय चल रहा है। बाड़मेर में भी पिछले तीन दिनों तक जमकर बरसात हुई और कई जगह रास्ते बंद हो गए। हालांकि इसके कारण रोडवेज का संचालन बंद नहीं हुआ। लेकिन जालोर में सुकड़ी नदी का बहाव काफी तेज होने के कारण बाड़मेर-कोटा मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके कारण सोमवार को बाड़मेर से कोटा चलने वाली बस को निरस्त कर दिया गया। शाम को निरस्त हुई बाड़मेर-कोटा रोडवेज बरसात के कारण जालोर में सुकड़ी नदी उफान पर चल रही है। इसके चलते जालोर में कोटा मार्ग पर पानी का तेज बहाव है। रोडवेज प्रबंधन ने सोमवार शाम रवानगी से कुछ देर पहले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बस को निरस्त कर दिया। वहीं कोटा से बाड़मेर आने वाली बस को पानी के बहाव को देखते हुए संचालन के निर्देश दिए गए है। ज्यादा बहाव होने पर रास्ते में सुरक्ष...

रजकय चकतसलय म 90 बड क वरड शघर हग शर

Image
बाड़मेर. राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में मेडिकल सेवाओं की बेहतरी के लिए मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य गोसेवा आयोग अध्यक्ष व विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर अरुण पुरोहित, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके आसेरी, पीएमओ बीएल मंसुरिया आदि मौजूद रहे। बैठक में लिए गए निर्णय -ऑपरेशन थियेटर में सी-एआरएम मशीन लगेगी -एनेस्थेसिया आईसीयू में नई मशीन खरीदने व फर्श की मरम्मत -इमरजेंसी में निर्माण कार्य व अतिरिक्त हेल्पर एवं गार्ड -गायनिक वार्ड में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने -हॉस्पिटल में चोरी के बढ़ते मामलों पर सख्त कदम उठाएंगे -टॉयलेट में चौबीस घंटे पानी के लिए ऑटोमेटिक सेंसर मशीनें लगेगी -अत्याधुनिक कॉटेज वार्ड का होगा निर्माण -अस्पताल परिसर की टूटी सडक़ों की मरम्मत -गायनिक डिपार्टमेंट में एयर कूलिंग सिस्टम को दुरुस्त करने -हॉस्पिटल बिल्डिंग को रिपेयर करने का निर्णय - 128 स्लाइड की नई सिटी स्कैन के टेंडर होंगे - नव निर्मित 90 बेड का वार्ड जल्द होगा शुरू -आईसीयू में अतिरिक्त एसी लगाए जाएंगे source https://www.patrika.com/...

बडमर म बढ रह हदय रग कथ लब ह त रजन 5 एजयगरफ

Image
बाड़मेर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हृदय रोग विभाग में सुपर स्पेशियलिटी मिलने के बाद सबसे बड़ी जरूरत कैथ लैब की सुविधा का लम्बे समय से इंतजार है। लैब नहीं होने पर हृदय रोगों से जुड़ी समस्याओं का उपचार नहीं हो रहा है। अस्पताल में केवल ईको टेस्ट और परामर्श तक की विशेषज्ञों की सेवाएं मरीजों को मिल रही है। बाड़मेर में डीएम कॉडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को करीब 8 महीने पूरे हो चुके है। अब कैथ लैब का मार्ग प्रशस्त हो तो विभाग की सुपर स्पेशियलिटी की सुविधा को मरीजों को लाभ मिल पाए। अभी ओपीडी तक की सेवाएं विशेषज्ञ चिकित्सक यहां पर प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा ईको जांच हो रही है। रोज हो रही है 25-30 ईको जांच बाड़मेर में हृदय रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना करीब 25-30 रोगियों की ईको जांच की जा रही है। डीएम कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. बालाराम चौधरी की गत नवम्बर में नियुक्ति हुई थी। हार्ट के सुपर स्पेशियलिटी विभाग की ओर से अब तक साढ़े तीन हजार ईको की जा चुकी है। लेकिन लैब के अभाव में ऑपरेशन टेबल पर पर होने वाली विशेषज्ञ की प्रेक्टिस पूरी तरह से बंद है। लैब हो तो रोजाना 5 एंजियोग्राफ...

बरडर पर 74000 पध क लकषय क शरआत....पतरक क सथ

Image
बाड़मेर. मूले ब्रह्मा त्वचा विष्णु, शाखा शंकरमेवच पत्रे-पत्रे सर्वे देवतायाम्, वृक्ष राज्ञो नमोस्तुते।। सीमा सुरक्षा बल ने 74000 पौधारोपण के लक्ष्य का शुभारंभ बुधवार को पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के संग की। डीआइजी प्रीतपालसिंह भट्टी और जिला उपवन संरक्षक संजयप्रकाश भादू की उपस्थिति में 1100 पौधे बीएसएफ सेक्टर में रोपित किए गए। बॉर्डर की चौकियों पर 15 अगस्त से पहले पौधे रोपित किए जाएंगे। शुद्ध पर्यावरण, राष्ट्र रक्षा- भट्टी बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय के प रिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीआइजी भट्टी ने पौधरोपण कर शुुरूआत की। उन्होंने पौैधों की महत्ता बताते हुुए कहा कि बीएसएफ 74000 पौधे लगाने का लक्ष्य अपनी सभी बटालियन के साथ करेगी। इसके लिए सीमा की चौकियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि पर्यावरण के लिए किया जाने वाला हर कार्य र ाष्ट्र रक्षा का है। देश के नागरिकों के लिए सबसे जरूरी शुद्ध पर्यावरण है,इसके लिए पत्रिका की यह पहल सराहनीय है। पत्रिका के साथ लक्ष्य की शुरूआत करने पर खुशी व्यक्त करते हुए भट्टी ने आगाम...

तन दन पहल आतमहतय स रक फर भ नह मन फद लग झल यवक

Image
Barmer Crime: कल्याणपुर. बाड़मेर जिले के कल्याणपुर कस्बे में एक युवक ने बुधवार शाम फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। पुलिस ने बताया कि कूम्पाराम भील 30 पुत्र मिश्राराम भील की पत्नी व बच्चे पीहर गए हुए थे। वह घर पर अकेला था। बुधवार शाम वह अपनी मां के घर पहुंचा और वहां पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने पुलिस को इत्तला दी जिस पर कल्याणपुर थाने से एएसआइ रूपसिंह व टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कल्याणपुर मोर्चरी में रखवाया व पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया। यह भी पढ़ें: -अब नए स्कूल ढूढ़ने की परेशानी खत्म, सरकार ने दिया यह तोहफा | पुलिस के अनुसार कूम्पाराम अपनी मां से लगत रहता था। बुधवार को वह मां के घर पहुंचा और घर के अंदर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी बच्चों सहित पीहर मूंगड़ा गई हुई थी। परिजनों ने बताया कि कूंपाराम का दिमागी संतुलन ठीक नहीं होने की वजह से उसने तीन दिन पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी। यह भी पढ़ें: डायल फ्यूचर से तय होगा विद्यार्थियों का भ...

तन दन पहल आतमहतय स रक फर भ नह मन फद लग झल यवक

Image
Barmer Crime: कल्याणपुर. बाड़मेर जिले के कल्याणपुर कस्बे में एक युवक ने बुधवार शाम फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। पुलिस ने बताया कि कूम्पाराम भील 30 पुत्र मिश्राराम भील की पत्नी व बच्चे पीहर गए हुए थे। वह घर पर अकेला था। बुधवार शाम वह अपनी मां के घर पहुंचा और वहां पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने पुलिस को इत्तला दी जिस पर कल्याणपुर थाने से एएसआइ रूपसिंह व टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कल्याणपुर मोर्चरी में रखवाया व पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया। यह भी पढ़ें: -अब नए स्कूल ढूढ़ने की परेशानी खत्म, सरकार ने दिया यह तोहफा | पुलिस के अनुसार कूम्पाराम अपनी मां से लगत रहता था। बुधवार को वह मां के घर पहुंचा और घर के अंदर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी बच्चों सहित पीहर मूंगड़ा गई हुई थी। परिजनों ने बताया कि कूंपाराम का दिमागी संतुलन ठीक नहीं होने की वजह से उसने तीन दिन पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी। यह भी पढ़ें: डायल फ्यूचर से तय होगा विद्यार्थियों का भ...

Education Department Rajasthan: अब नए सकल ढढन क परशन खतम सरकर न दय यह तहफ

Image
Education Department Rajasthan: बाड़मेर. शिक्षा सत्र 2023-24 शुरू होने के साथ ही राज्य सरकार ने प्रदेश के 102 उच्च प्राथमिक स्कूलों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करने की मंजूरी दे दी है। क्रमोन्नत होने वाले इन स्कूलों में 9वीं और 10वीं एक साथ शुरू की जा सकेगी। इसी सत्र से ही इन स्कूलों में बच्चों को प्रवेश मिलेगा। इन स्कूलों से इस साल आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले बालक - बालिकाओं को शिक्षा सत्र 2023-24 में अब स्कूल बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह भी पढ़ें: तो क्या दस हजार स्कूल हो जाएंगे बंद, इसलिए जताई जा रही आशंका राज्य सरकार ने राज्य के 28 जिलों के 102 स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। जिसमें सबसे अधिक 9 स्कूल बीकानेर के है। बाड़मेर जिले के 8 स्कूल क्रमोन्नत किये गए हैं। जबकि सबसे कम चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर का एक-एक स्कूल अपग्रेड हुआ है। अपग्रेड हुए इन स्कूलों में इसी सत्र से एडमिशन हो सकेंगे। पहले से जो स्टाफ काम कर रहा है, उसी को समायोजित किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से भी इसी सत्र में मान्यता लेनी होगी। यह भी पढ़ें: डायल फ्...

Monsoon News: बरश क बवजद मरझ रह ह फसल कय जनए करण

Image
Monsoon News: समदड़ी. बाड़मेर जिले में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गर्म हवाएं चलने से खेतों में खड़ी खरीफ की मूंग, मोठ, बाजरा फसलों पर बुरा असर पड़ने लगा है।दोपहर से लेकर शाम होने तक गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। तेज गर्मी से फसलें मुरझाने लगी हैं। इससे किसान चिंतित हो गए हैं। हालांकि एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र में बरसात भी हुई है,मगर प्रचंड गर्मी के आगे बारिश भी काम नहीं कर पा रही है। यह भी पढ़ें: कल से फिर चमकेगी बिजलियां, फिर गर्जेंगे बादल, होगी भारी बारिश | काश्तकारों ने बताया कि एक महीने पहले बरसात के दौरान बोई गई मूंग, मोठ व बाजरा आदि फसलें लहलहाने लगी थी। किसान फसलों में से खरपतवार निकालने भी लगे हैं, मगर पिछले एक सप्ताह से पड़ रही प्रचंड गर्मी से फसलें मुरझा गई हैं। किसानों ने बताया कि सुबह शाम फसलें सूरमी लग रही हैं, मगर दिन में तेज धूप के दौरान तो फसलें एकदम मुरझाई सी लगने लगी हैं। यह भी पढ़ें: चालीस गांवों के हजारों लोगों व पशुधन पर मंडराया नदी के चलते खतरा इनका कहना है गर्म हवाओं ने फसलों का नुकसान कर दिया है। बढ़त रुकने के साथ ही फसल मुरझाने लगी ह...

weather alert...थर म 6 स बदलग मसम 8 जलई क यल अलरट

Image
बाड़मेर. मानसून आगमन के बाद भी पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस का दौर बना हुआ है। बरसात दूर-दूर तक कहीं नहीं दिखाई दे रही है। तेज धूप झुलसा रही है। दिन का तापमान मंगलवार को 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। उमस का असर पिछले तीन-चार दिनों से 24 घंटे बना हुआ है। रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। थार में पिछले दिनों हुई बरसात के बाद कुछ राहत जरूरी मिली थी, लेकिन तापमान में कोई खास कमी नहीं आई। इसके बाद लगातार तेज धूप और उमस से आमजन बेहाल हो रहा है। पंखे और कूलर गर्मी से राहत देने में बेअसर नजर आए। भीषण गर्मी के दौर से राहत पाने के लिए लोग शाम को उद्यानों में दिखे। कल से बादल-बारिश की गतिविधियां मौसम विभाग ने बाड़मेर में 6 जुलाई से बादल बारिश की गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान तेज हवा के साथ बरसात का दौर चलेगा। इस बीच 6 व 7 जुलाई को हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। 8 को भारी वर्षा की चेतावनी बाड़मेर के लिए 8 जुलाई को बरसात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान में भारी बरसात, मेघगर्जन व वज्रपात की आशंका जताई गई है। तापमान में भी काफी गिरावट ...

मडकल कलज क नरमणधन सपर सपशलट हसपटल क नरकषण

Image
बाड़मेर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का मंगलवार को जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट निर्धारित समय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए।जिला कलक्टर दोपहर बाद जैसलमेर रोड पर जालीपा में राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। अलग-अलग भागों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य उच्च मानकों के अनुरूप तथा श्रेष्ठ गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी आरएसआरडीसी को भी समय-समय पर सैंपल चैकिंग करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। इस दौरान नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य भी देखा। मेडिकोज की स्टडी की ली जानकारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक तथा अकादमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। विभागों और फेकल्टी की जानकारी ली। उन्होंने एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी आदि विभागों में जाकर मेडिकोज के अध्ययन के बारे में पूछा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर के आसेरी ने निर्माण कार्य की प्रगति और कॉलेज की गतिविधिय...

रगसतन म वटर हरवसटग क नयब उदहरण क अनकरण शनय

Image
बाड़मेर. रामसर का सोनिया चैनल वाटर हार्वेस्टिंग का नायाब उदाहरण है। बरसाती पानी को पहाड़ों से लाकर तालाब तक सहेजना और सालभर तक बेरियों से पानी को पेयजल के लिए सुरक्षित करना। हाल ही में हुई बरसात में कई कस्बे-शहरों में लाखों गैलन पानी फालतू बह गया और कस्बों में पानी के मार्ग अवरूद्ध होनेे से बाढ़ के हालात हुए है। सोनिया चैनल जैसे इंतजाम हों तो रेगिस्तान में बरसाती पानी सालभर तक पीने और खेती के भी काम आने की संभावना है। 2008 में यों बना 2008 में तात्कालीन सरपंच मोतीराम मालू ने रामसर के एक तरफ बने पहाड़ों से बहकर आने वाले वाली के लिए एक करीब दो किमी का चैनल बनाने का प्रस्ताव भेजा, सिर पर बीएडीपी में यह चैैनल बना। इस चैनल से यह पानी इधर-उधर जाने की बजाय सीधा तालाब में आता हैै। तालाब इससे लबालब भर जाता है। तालाब में बनाई 100 बेरियां तालाब के भीतर ही 100 बेरियां बना दी। इन बेरियों को तालाब में बनाने से तालाब में जमा होने वाला चैनल का पानी जमीन में उतर जाता है और तालाब का पानी रीतने के बाद इन बेरियों से भूमिगत जल मिल जाता है। प्रधानमंत्री ने भी सराहा प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह 2009 में बा...

नल क इतजर म बत रह सल-दर-सल 5 सल म 1 लख घर तक भ नह पहच मशन

Image
बाड़मेर. जल जीवन मिशन में ग्रामीण इलाकों में हर घर नल योजना का काम पिछले पांच साल से चल रहा है, लेकिन स्थिति यह है कि जिले में 4.68 लाख के मुकाबले में अब तक 89 हजार 989 घरों तक ही मिशन पहुंच पाया है। करीब 3 लाख से अधिक घरों तक पानी पहुंचाने का काम बाकी चल रहा है। हर घर नल योजना अगस्त 2019 में शुरू हुई। उस समय बाड़मेर जिले के ग्रामीण इलाकों में कुल 4,68,087 घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय हुआ था। मिशन से पहले ग्रामीण इलाकों में कुल 21,469 घरों में कनेक्शन था। इसके चलते इन आंकड़ों को भी कुल घरों लक्ष्य में शामिल कर लिया जाए तो 1,11,458 तक मिशन पहुंचा है। जिले के 2445 गांवों में पानी पहुंचाने की योजना जिले में करीब 4 हजार गांव है। जिसमें से 2445 गांवों के लिए हर घर नल की योजना है। जेजेएम के अनुसार जिले में 108 गांवों में 100 फीसदी घरों में कनेक्शन किया जा चुका है। वहीं 1512 घरों में पानी की आपूर्ति का काम शेष है। इसी प्रकार 825 गांवों में जलापूर्ति के लिए काम शुरू किया जाएगा। देखा जाए तो मिशन में अब तक 1500 से अधिक गांवों के लिए प्लान ही नहीं बना है। हर घर नल की रफ्तार बढ़ाने की ज...

सम पर स फर आई डरगस सरच ऑपरशन म पकड गई 11 कल हरइन क बड खप

Image
बाड़मेर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से भी तस्करी के प्रयासों में बढ़ोतरी हुई है। मई महीने में ही 3 किलो हेरोइन बरामद की गई थी, अब फिर से शनिवार रात को सर्च ऑपरेशन में 11 किलो ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की गई। ड्रग्स का इनुपट मिलने पर बीएसएफ, एनसीबी, एसबी जोधपुर व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था। खेप में 11 किलो हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी अंतराष्ट्रीय मार्केट में 55 करोड़ रुपए कीमत आंकी है। आमतौर पर शांत मानी जाने वाली भारत-पाक की इस सीमा पर तस्कर सक्रिय हो रहे हैं। दो महीनों में दूसरी बार हेरोइन की बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश को बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया। लेकिन इस मामले में अभी कोई तस्कर हाथ नहीं लगा है। पेड़ के नीचे गड्ढे में मिली खेप सर्च ऑपरेशन में केलनोर में मात्र 150-200 मीटर की दूरी पर पेड़ के पास गड्ढे में छुपाई गई हेरोइन को टीमों ने बरामद किया। इस साल में अब तक दो बार सीमा पर हेरोइन पकड़ी जा चुकी है। किसी को पता नहीं चले, इसके लिए तस्करों ने इंटरनेशनल ब्रांड की कॉफी के पैकेट में हेरोइन को छुपाने की कोशिश की थी। जांच एजेंसियों की कड़ी नजर पूर्व में ...

पतरक सटरग: कगज म सकल खल अधरगरद क तल म लक

Image
भीखभारती गोस्वामी - गडरारोड़ . बॉर्डर के गांवों में पत्रिका टीम जुलाई के पहले दिन विद्यालयों के हाल जानने प हुंची तो स्थितियां हैरत की थी। शिक्षक स्कूल पहुंचे ही नहीं और न ही विद्यालय का संचालन हो रहा है। प्रवेश उत्सव के ये दिन है जिसमें विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के लिए सरकार प्रोत्साहित कर रही है लेकिन यहां हालात हतोत्साहित नजर आए। 1. समय - 7:40 राउप्रावि -जुम्मा फकीर की बस्ती बॉर्डर से एकदम सटे इस गांव में कुल 9 अध्यापक कार्यत हैं,लेकिन स्कूल पर ताला लगा है।कक्षा 5 का छात्र केवलराम पुत्र शामाराम गेट पर खड़ा है। उसने कहां मास्साब आए ही नहीं...। 2. समय 8:10 राउप्रावि चांदी का पार (पं स रामसर) शिक्षक खाना बना रहा है। स्कूल खुली हुई हैं। सभी शिक्षक अभी पहुंचे नही ंहै। शिक्षकों के नहीं पहुंचने पर निरुत्तर है। 3.समय 8:30 राउमावि पादरिया (रामसर) बॉर्डर से सटा हुआ गांव,स्टाफ 9, मौके पर 4 उपस्थित। यहां छुट्टियों की रेत की गर्द जमी है। जो विद्यार्थी स्कूल पहुंचे उनसे झाड़ू निकलवाया जा रहा है 4. समय 8:45 राउप्रावि विरध का पार। स्टाफ 06, नामांकन 180। सभी शिक्षक तो यहां पहुंच गए...

कनदरय मतर बल :01सरकर बदलग तब 02 जमन नह द 03 अभ मतर स मलग

Image
बाड़मेर. बाड़मेर के दुुबई बनने का सपना साकार नहीं हुआ है। इसको लेकर जनप्रतिनिधि खुुलकर पैरवी नहीं कर पाए है और अभी भी उनकी राय गुगली हो रही है। 2009 से अब तक 15 खरब की रॉयल्टी दे चुके बाड़मेर के हिस्से में खास कुछ नजर नहीं आ रहा है। इक्कीसवीं सदी में मॉल- सड़कें- हाईवे और पुल सभी जिलों में बने है। मेडिकल कॉलेज, अस्पताल की सुविधाएं भी अन्यत्र जैसी ही है, दुबई वाला लुक तो अलग ही है। खैर, दुुबई नहीं बनने की बात पर क्याा बोले केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं सांसद, पत्रिका के सवाल-जवाब- पत्रिका. बाड़मेर में दुबई बनने का सपना साकार हुुआ है। कैलाश- गैस, तेल, रिफाइनरी का कार्य हो रहा है। एक लाख करोड़ खर्च कर बन रही रिफाइनरी के बाद बॉयो प्रोडक्ट्स के 130 कारखने लगेंगे। इस इंडस्ट्री के बाद में यहां विकास नजर आएगा। अभी रिफाइनरी का कार्य प्रगति पर है। यह दुबई से भी आगे जाएगा। पत्रिका. 15 खरब रुपए अब तक केन्द्र व राज्य को रॉयल्टी मिली, बाड़मेर को हिस्सा कितना मिला? कैलाश- रॉयल्टी मिली है इसमें कोई दोराय नहीं है। भारतमाला के तहत सड़कों का निर्माण, रेलवे के काम, मेडिकल कॉलेज व अन्य सुविधाएं जो भ...