युवक को रात में फोन करके बुलाया, फिर उसके साथ जघन्य वारदात

पचपदरा के मूंगड़ा गांव में शनिवार देर रात एक युवक की कुछ लोगों ने बहला-फुसला कर घर से बाहर बुला कर लाठी डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। युवक को बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उपचार के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस के अनुसार परिजनों की रिपोर्ट के मुताबिक पारस (21) के पास शनिवार रात 10 बजे किसी व्यक्ति का कॉल आया औरअपने घर वालों से खेत में जाने की बात कह कर अपनी मोटरसाइकिल लेकर निकल गया। वहीं करीब रात सवा एक बजे जीवाराम वीरमाराम मेघवाल के फोन पर अज्ञात नबंरो से फोन आया। फोन पर बताया कि कई लोगों ने मिल कर पानी की टंकी के पास पारस के आड़े फिर कर उसके साथ मारपीट की और उसे रावताराम के घर ले जा कर उसके साथ मारपीट कर उसे खत्म कर दिया है। पारस की लाश घर पर पड़ी है। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस कुछ देर के बाद घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर पारस के सिर व हाथ सहित अन्य जगहों पर गंभीर चोट लगी हुई थी। पुलिस हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखा गया है।

पुरानी रंजिश के चलते वारदात
पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट में नामजद आरोपी देवाराम, गौतम, दिनेश, सुरेश, मोटाराम,गंगाराम मीठाराम, प्रकाश, रंगू, हड़मानाराम,मोहिनीदेवी, मनसादेवी व मनीष से पुरानी रंजिश थी। पुरानी रंजिश के चलते उसे लगातार रोज फोन के जरिये धमकी भरे मैसेज और कॉल आ रहे थे।

मूंगड़ा हत्याकांड : परिजन व समाज धरने पर
युवक की हत्या के बाद आक्रोशित परिजन व समाज के लोग रविवार को बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे रहे। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। वहीं इस मामले को लेकर बालोतरा एडिशनल एसपी सुभाष खोजा सहित तमाम अधिकारी परिजनों से समझौता करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।



source https://www.patrika.com/barmer-news/murder-case-1-8376839/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज