Posts

Showing posts from December, 2023

Real Life Sucess Story: राजस्थान के इस लड़के को महज 21 साल की उम्र में मिला सालाना 1 करोड़ का पैकेज

Image
Real Life Motivational Story: जब कोई व्यक्ति इच्छा शक्ति को दृढ़ कर लेता है तो उसे मुकाम पाने से कोई नहीं रोक सकता है। सालाना एक करोड़ का पैकेज। सुनने में जरूर अजीब लग रहा होगा, लेकिन शहर के तिलक नगर में रहने वाले महिपाल सेजू को जापान के टोक्यो की एक कंपनी दे रही है। यह है पारिवारिक स्थिति सेजू चार भाई बहनों में सबसे छोटा है। इनके पिता गेमराराम सेजू वन सेवा से सेवानिवृत हुए। वहीं माता कमला देवी गृहिणी हैं। ऐसे मिला एक करोड़ का पैकेज दिल्ली से बीटेक के बाद जापान के नगोया शहर में 30 लाख रुपए का पैकेज मिला। यहीं से 3 साल बाद अप्रेल 2023 में टोक्यो शहर की मेकनिका कंपनी ने एक करोड़ का पैकेज दिया। कंपनी का मुख्यालय जापान में है। यह भी पढ़ें : तांगे वाले की बेटी बोलकर उड़ाते थे मजाक, अब दुनिया में कायम की मिसाल प्रारंभिक शिक्षा यहां सूजे की प्रारंभिक शिक्षा बाड़मेर में हुई। जोधपुर से दसवीं करने के बाद कोटा में बारहवीं के साथ-साथ आईआईटी की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद दिल्ली से चार साल की बीटेक की। यह भी पढ़ें : CBSE Result: परीक्षा से 2 दिन पहले पिता को आया हार्ट अटैक, फिर भी कर दिखा...

बाड़मेर में पकड़ी खेप, 10 हजार 450 किलो घी सीज

Image
रीको में गोदाम पर दबिश, गुजरात व हरियाणा निर्मित घी पकड़ा नमूने लेकर जांच के लिए जोधपुर भेजे गए बाड़मेर शहर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में मिलावटी व नकली घी की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी व टीम ने कार्रवाई करते हुए गोदाम पर दबिश दी। टीम ने मौके से पांच से अधिक ब्रांड के हरिणाया व गुजरात निर्मित 10 हजार 490 किलो घी सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि मिलावटी घी की मुखबिर से सूचना मिलने पर रीको इंडस्ट्रीयल एरिया के एक गोदाम पर कार्रवाई अमल में लाई गई। अभिहित अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज के निर्देशन पर मामले का अनुसंधान करने पर पाया गया कि खाद्य कोराबारकर्ता ने गुरुवार को गुजरात व हरियाणा निर्मित घी का एक ट्रक गोदाम लेकर खाली करवाया गया। टीम ने पड़ताल कि तो पता चला कि खाद्य कारोबारकर्ता के पास गोदाम का एफएसएसआई लाइसेंस नहीं बना हुआ था। टीम को व्यापारी ने बताया कि कृषि उपज मण्डी में उसकी फर्म है। लेकिन वहां जगह नहीं होने के कारण बेचने के लिए घी को अन्य गोदाम में रखा गया। नमूनों को जांच के लिए जोधपुर भेजा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार मिलावट का संदेह...

अपनी मेहनत से सेजू ने पाया एक करोड़ का सालाना पैकेज

Image
फोटो समेत कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं अपनी मेहनत से सेजू ने पाया एक करोड़ का सालाना पैकेज बाड़मेर. जब कोई व्यक्ति इच्छा शक्ति को दृढ़ कर देता है तो उसे मुकान पाने से कोई नहीं रोक सकता है। सालाना एक करोड़ का पैकेज। सुनने में जरुर अजीब लग रहा होगा। लेकिन शहर के तिलक नगर में रहने वाले महिपाल सेजू को जापान के टोक्यो की एक कम्पनी दे रही है। यह पारिवारिक स्थित सेजू के चार भाई बहनों में सबसे छोटा है। इनके पिता गेमराराम सेजू वन सेवा से सेवानिवृत हुए। वहीं माता कमला देवी गृहणी है। ऐसे मिला एक करोड़ का पैकेज दिल्ली से बीकेक के बाद जापान के नगोया शहर में 30 लाख का पैकेज मिला। यही से तीन साल बाद अप्रेल 2023 में टोक्यो शहर की मेकनिका कम्पनी ने एक करोड़ का पैकेज दिया। कम्पनी का मुख्यालय जापान में है। ऐसे पाई शिक्षा सूजे की प्रारंम्भिक शिक्षा बाड़मेर में हुई। जोधपुर से दसवी करने के बाद कोटा में बारवी के साथ-साथ आईआईटी की तैयारी शुरु कर दी। इसके बाद दिल्ली से चार साल की बीटेक की। ऐसे पाया मुकाम मेरी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता व गुरुजनों को देता हूं। मेरी प्रारंम्भिक शिक्षा शहर से हुई...

योजनाओं की जानकारी नहीं है तो लोगों को क्या दोगे? : कैलाश चौधरी

Image
बाड़मेर. केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी बुधवार को चौहटन ग्राम पंचायत पर विकसित भारत संकल्प अभियान व प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने कृषि अधिकारियों से प्रश्र किया कि ड्रोन पर कितनी सब्सिडी है? जवाब आया कि 25 प्रतिशत। इस पर मंत्री ने अलग-अलग श्रेणी की एक-एक सब्सिडी गिनाते हुए फटकार लगाई कि तुम्हें खुद ही जानकारी नहीं है तो लोगों को क्या दोगे? मंत्री ने कहा कि अब व्यवस्था बदल गई और व्यवस्था के साथ में खुद को बदल लें। सभी विभागों के जिम्मेदारों को हर योजना एवं गाइडलाइन से अपडेट रहकर हर काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने तथा अपनी कार्यप्रणाली को सुधारने की हिदायत दी। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा एवं सुनियोजित तरीके से भारत सरकार की योजनाओं से अब तक वंचित रखे गए हर अंतिम सिरे तक बैठे लोगों तक भारत सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। यह हम सबका दायित्व है। पिछले समय की सरकारों ने देश की आम अवाम को विकास की मुख्यधारा से वंचित रखा तथा वोटों के लिए देश की आम अवाम एवं लोगों से किए गए वायदों को ...

प्रधानमंत्री से संवाद में नहीं ले रहे रुचि, परीक्षा पे चर्चा के रजिस्ट्रेशन कम

Image
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वार्षिक परीक्षा से पहले प्रदेश सहित देश के विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर परीक्षा पे चर्चा करना चाहते हैं लेकिन प्रदेश के विद्यालयों की मानो इससे कोई रुचि नहीं है। ऐसे में तय लक्ष्य के पास पहुंचना तो दूर मात्र तीस फीसदी बच्चों का ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ है। 23 दिसम्बर आखिरी तारीख थी जिसे अब बढ़ा दिया लेकिन शीतकालीन अवकाश होने पर विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कैसे होगा यह सवाल खड़ा हो रहा है। यह भी पढ़ें: गोवंश का बने सहारा तो गोशालाओं को मिलेगा पूरे साल का अनुदान प्रधानमंत्री से सीधे रू-ब-रू देश के छठीं से बारहवीं तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चे प्रधानमंत्री से सीधे रू-ब-रू होकर अपनी समस्या बता सकते हैं और अपना सवाल पूछ सकते हैं, इसके लिए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हर साल होता है। अमूमन प्रधानमंत्री जनवरी के आखिरी सप्ताह या फरवरी के प्रथम पखवाड़े में यह कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है। देश के हर राज्य से बच्चों को रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है। इसमें निजी व सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कम से कम सौ तथा उच्च ...

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: कार के उड़े परखच्चे, जैसलमेर से घूमकर वापस आ रहे 3 दोस्तों की मौत

Image
Rajasthan Road Accident: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक सड़क हादसे तें तीन दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार धोरीमन्ना पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर धोरीमन्ना टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन को मृतक घोषित कर दिया। एक की गंभीर स्थिति होने के चलते गुजरात रेफर किया गया है। जैसलमेर से घूमकर गुजरात की तरफ जा रहे थे पुलिस की जानकारी के अनुसार कार को टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से वाहन भगाकर ले गया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से सीसीटीवी के माध्यम से जांच पड़ताल शुरू की है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस की जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह करीब 7.30 बजे कार में चार लोग जैसलमेर से घूमकर गुजरात की तरफ जा रहे थे । इस दौरान टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले सामने से आ रही गाड़ी ने टक्...

700 विद्यार्थी दो स्कूलों में पढ़ रहे हैं...हट क्यों नहीं रहे इनके नाम, पढ़ें पूरी खबर

Image
विद्यार्थी पढ़ रहा है किसी विद्यालय में और नामांकन किसी अन्य विद्यालय में बताया जा रहा है। यह स्थिति एक-दो नहीं करीब सात सौ विद्यार्थियों की है , जिनका दोहरा नामांकन चल रहा है। इसने शिक्षा विभाग की परेशानी बढ़ा दी है। बार-बार नोटिस के बावजूद दोहरा नामांकन हट ही नहीं रहा। बाड़मेर-बालोतरा दोनों जिलों के 21 ब्लॉक में से माध्यमिक शिक्षा के अधीन तीन ब्लॉक धनाऊ, सेड़वा व सिणधरी के विद्यालयों में 284 छात्र-छात्राएं ऐसी हैं जिनका नाम निजी और सरकारी विद्यालयों में एक साथ चल रहा है। नियमानुसार एक विद्यार्थी का नाम एक ही जगह होना चाहिए। यह गड़बड़झाला शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत बनाई गई सूची में है। इसमें आरटीई के तहत नि:शुल्क सीट्स पर योग्य बालकों के राजकीय विद्यालयों में भी दोहरे नामांकन चल रहे हैं जिसको लेकर निदेशालय माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा ने सूची जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी के मार्फत सुधार के निर्देश दिए हुए हैं, लेकिन लम्बे समय बाद भी सुधार नहीं हो रहा। यह भी पढ़ें : Year Ender 2023 : साल 2023 में चर्चा में रही राजस्थान में हुई ये शाही शादियां, पूरी दुनिया की टिकी इन पर नज़र पीएस...

दर्दनाक: 4 बच्चों के पिता के छोटे से एक्सीडेंट ने लिया कैंसर का रूप, पिछले दो साल से जिंदगी की जंग लड़ रहा रविंद्र

Image
बाड़मेर में चिमोणियों की ढाणी कुंपलिया का एक युवक पिछले दो साल से जिंदगी की जंग लड़ रहा है। यह कुंपलिया के रविंद्र (30) पुत्र अर्जुनराम ढाढी की दस्तान है। परिवार ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर परेऊ से चिमोणियों की ढाणी घर आ रहा था कि अचानक रास्ते में खेत की बाड़ में लगाए गए लोहे के कंटीले तार से टकराने पर वह गंभीर घायल हो गया था। उसके मुंह के जबड़े में तार घुसने से बड़ा घाव हो गया, जिसने कैंसर का रूप धारण कर लिया। तब से वह परेशान है। पड़ोसियों ने बताया कि उसने जोधपुर व अहमदाबाद आदि सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया,लेकिल अंत में अब चिकित्सकों ने भी हाथ खड़े कर दिए। अब उसका कैंसर अंतिम स्टेज चल रहा है। उसके परिवार में पत्नी और 4 बच्चे हैं। इस परिस्थिति में पूरे परिवार का भार पत्नी पर है, जो अपने पति की देखरेख में लगी हुई है। वहीं कमाने वाला कोई दूसरा सहारा नहीं बचा है। अगर कोई उसकी मदद करे तो अच्छा रहेगा यह भी पढ़ें : खतरनाक: 12 साल के बालक को मोबाइल की लत ने पहुंचाया अस्पताल, गर्दन अकड़ी और मुंह भी जकड़ा इनका कहना है मेरे पति कैंसर से पीड़ित हैं। जगह-जगह इलाज करवाया। अब चिकित्सकों...

Rajasthan News: राजस्थान के खेतों में अब ड्रोन से होगी बीज की बुवाई, खाद-कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव

Image
Rajasthan News: राजस्थान के गांवों में स्थित खेतों में जगह-जगह ड्रोन बुवाई के लिए बीज का छिड़काव और बढ़ोतरी के लिए खाद व रोग नियंत्रण के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करते हुए दिखाई दें तो आश्चर्य नहीं होगा। प्रदेश सरकार ने खेती सुगम करने, किसानों के श्रम, कीमती समय बचाने व युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए ड्रोन प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में पूरे प्रदेश में 1000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेती में रोजाना होते नवाचार पर किसानों का मुश्किल भरा जीवन अब सरल होने लगा है। मशीनीकरण के बढ़ते प्रभाव के कारण किसान बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने किसानों को और अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने, उनका श्रम , कीमती समय बचाने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बजट घोषणा 2023-24 की पालना में शिक्षित युवाओं को ड्रोन प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को देंगे ड्रोन प्रशिक्षण कृषि विश्वविद्यालय जयपुर, जोधपुर स्थित रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन संस्था युवाओं को दो अलग-अलग तरह का प्रशिक्षण देगी। कृषि ड्रोन संचालन प्रशिक्षण द...

म्है राख्यो मान...थैं अबै मान्यता देरावो सा... विधानसभा में गूंजी राजस्थानी

Image
बाड़मेर. राजस्थान विधानसभा में राजस्थानी में शपथ मान्य नहीं होने के बावजूद भी दो विधायकों ने बुधवार को पहले राजस्थानी में शपथ लेकर मान रखा। राजस्थानी भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में नहीं होने से मान्य नहीं माना तो बाद में नियमानुसार हिन्दी में शपथ ली। शिव और कोलायत विधायक की इस पहल के बाद राजस्थानी भाषा को मान्यता की पैरवी भी विधानसभा के पहले सत्र के पहले ही दिन हुई। विधानसभा में शपथ के दौरान कोलायत विधायक अंशुमानङ्क्षसह भाटी ने पहल करते हुए राजस्थानी में शपथ लेना प्रारंभ कर अपनी शपथ पूरी की। इस दौरान आसन की ओर से संविधान की आठवीं सूची में राजस्थानी नहीं होनेे से राजस्थानी की शपथ को मान्य नहीं मानते हुए उन्हें कहा गया कि वे मान्य भाषा में शपथ लें। अंशुमानङ्क्षसह ने फिर हिन्दी में शपथ ली। इसी तरह शिव के विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने भी अपनी शपथ राजस्थानी में लेना प्रारंभ किया। आसन की ओर से किरोड़ीमल मीणा ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन वे बोलते रहे। इसके बाद रविन्द्र ने भी हिन्दी में शपथ ली। जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि अगर आठवीं अनुसूची कि बात है तो मैथिली, कोंकणी व छत्तीसगढी म...

Coronavirus Alert: राजस्थान में कोरोना वायरस फिर सक्रिय, बाड़मेर में 7 नमूने जांच को भेजे, आज आएगी रिपोर्ट

Image
coronavirus Alert in Barmer : कोरोनावायरस ने एक बार फिर से अपना मुंह फैला दिया है। कोरोनावायरस का नया वेरिएंट JN-1 सार्स कोव-2 सक्रिय हो गया है। बाड़मेर में कोविड-19 के नए वेरिएंट की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बाड़मेर में कोविड-19 की जांच के लिए बुधवार से नमूने लेने शुरू कर दिए गए। पहले दिन कुल 7 नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज बाड़मेर की लैब को भेजे गए है। सभी नमूने भर्ती मरीजों के लिए गए है। केंद्र से मिली कोविड गाइडलाइन के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बाड़मेर में जिला अस्पताल के अलग-अलग वार्ड में भर्ती सांस की तकलीफ वाले रोगियों के नमूने लिए गए है। नमूनों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबॉयोलॉजी लैब को भेजा गया है। कहां-कहां से लिए नमूने पहले दिन आइसीयू, मेडिसिन और पीडिया वार्ड में भर्ती सांस की तकलीफ वाले कुल 7 रोगियों के नमूने लिए है। सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। अभी भर्ती रोगियों के ही नमूने लिए गए है। जिनकी आरटीपीसीआर जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निर्देश मिलने पर जिला अस्पताल की ओपीडी में ...

बजरी पर फिर रार, टूटी गाडि़यां, चली लाठियां, मामले दर्ज

Image
सिणधरी पुलिस थाने में रॉयल्टी कार्मिकों के खिलाफ वाहनों में तोडफ़ोड़ कर एक गाड़ी में आग लगाने का मामला दर्ज हुआ है। वहीं रॉयल्टी कार्मिकों ने कथित बजरी माफिया के खिलाफ रिपोर्ट पेश की। पुलिस के अनुसार वालाराम पुत्र नगाराम निवासी सड़ा पुलिस थाना सिणधरी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मंगलवार देर रात मेगा हाइवे पर उनकी गाड़ी का चालक वाहन में डीजल भरवाने के लिए पायलाकला की ओर पेट्रोल पंप पर जा रहा था कि इस दौरान सड़ा गांव के पास मेगा हाइवे पर ब्लैक शीशे की बिना नंबर छह बोलेरो कैम्पर गाडिय़ां आगे पीछे आईं और उनकी गाड़ी का रास्ता रोक कर गाड़ी रुकवाई व गाडिय़ों से तकरीबन 20 से अधिक लोग धारदार हथियार, लोहे के सरिया वपाइप लेंस होकर उनकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर पूरी तरह से उसे तोड़ दिया। यह भी पढ़ें: छात्रों का फूटा गुस्सा, जलाए टायर, देर रात तक बैठे रहे धरने पर रुपए चुराने का आरोप उस दौरान एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी से खेतसिंह नाम का युवक उतरा था, जिसको उसने पहचाना। अन्य लोगों ने उनकी गाड़ी को पूरी तरह से तोडफ़ोड़ कर आग लगा दी ,उस दौरान आस-पड़ोस होटल से लोग दौड़ कर उन्हें बचाया। उसने आरोप लगाया कि गाड़ी मे...

शपथ लेने से पहले राजस्थान के इन विधायकों ने रखी है बड़ी मांग,जानिए क्या?

Image
बाड़मेर. राजस्थान की 16 वीं विधानसभा में कई सदस्य राजस्थानी भाषा में शपथ लेने की बड़ी इच्छा रखते है लेकिन वे ऐसा नहीं कर पा रहे है। संविधान की आठवीं सूची में राजस्थानी नहीं है। शिव विधायक सहित कई विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया है कि उनको राजस्थानी में बोलने की विशेष अनुमति दी जाए। असल में 30 मार्च 1949 को राज्य के अस्तीत्व में आते ही यह मांग उठ चुकी थी कि राजस्थानी को भी संविधान की आठवीं सूची में शामिल किया जाए लेकिन राजस्थानी की लिपि का अभाव होने और भिन्न-भिन्न क्षेत्र में राजस्थानी की उपभाषाएं मेवाड़ी, मारवाड़ी, ढूंढाड़ी, मेवाती, हाड़ोती बोलियां होने से बाधा बनी रही है। लंबे संघर्ष बाद भी राजस्थानी अभी तक संविधान की आठवीं सूची में नहीं है। अब तक पक्ष में हुआ है - 2003 में राज्य विधानसभा में प्रस्ताव लेकर केन्द्र को भेजा - केन्द्र ने ओडिशा के वरिष्ठ साहित्यकार एस.एस. महापत्र की अध्यक्षता में कमेटी गठित की - दो साल बाद कमेटी ने इसकी अनुशंसा की - 2006 में तत्कालीन गृहमंत्री लोकसभा में आश्वासन दिया, लेकिन बिल अभी तक पेश नहीं ये 22 भाषाएं अनुसूची में असमिया,...

Motivational Story: कबाड़ से मिली स्केटिंग की जोड़ी से ड्राइवर के 3 बेटों की चमकी किस्मत

Image
Success Story: वाकई जब जुनून सिर पर सवार हों और मेहनत की ठान ले तो मंजिलें कदम चूमती है। परिस्थितियां परास्त होती है और संघर्ष जीतता है। देश के लाखों-करोड़ों विद्यार्थियों के लिए 3 सगे भाइयों की यह कहानी उन्हें इतना प्रोत्साहित करेगी कि आप खुद कहेंगे...शाबास। कबाड़ से सपने की शुरूआत बाड़मेर जिले के बायतु पुराना गांव के साधारण ड्राइवर मुश्ताक अली के बड़े बेटे अलताफ हुसैन को 2020 में कबाड़ में एक जोड़ी स्कैटिंग मिल गई। घर ले आया और वह इसको बांधकर प्रेक्टिस करने लगा। पिता मुश्ताक ने कहा गिर जाएगा..इसको फैंक दे। बच्चे ने जिद नहीं छोड़ी, मां ने कहा खेलने दो। यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार नए साल में करेगी ताबड़तोड़ भर्तियां, बेरोजगार युवाओं के खुशियों भरा होगा साल 2024 रुचि ने बढ़ाया आगे कुछ समय बाद बच्चे ने मां से कहकर ऑनलाइन 2000 रुपए स्कैटिंग की जोड़ी मंगा ली। वह जब इस पर गांव की सड़क पर प्रेक्टिस करने लगा तो पड़ोसी पूनमाराम को आश्चर्य हुआ और उसने मुश्ताक को सलाह दी कि इसको खेल में आगे बढ़ाओ, मेरी बेटियां भी तीरंदाजी में राज्य तक पहुंची है। ये बात मुश्ताक को जच गई। उसने स्कैटिंग मंग...

वाहनों की दौड़ में अब इलेक्ट्रिक की बढ़ रही स्पीड, बाड़मेर में दो सालों में सडक़ों पर बढ़ गए 17 गुणा ईवी

Image
बाड़मेर परिवहन जिले में पिछले दो साल में बढ़ी बिक्री अब तक कुल 838 वाहनों का पंजीयन इलेक्ट्रिक वाहन सडक़ों पर तेजी से बढ़ते जा रहे है। बाड़मेर परिवहन जिले में भी पिछले दो सालों में काफी तेजी देखी गई है। 2021 के मुकाबले में 2022 व 2023 में करीब 17 गुणा बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। जिले में अब तक कुल 838 वाहनों का पंजीयन हुआ है। जिसमें सबसे अधिक दुपहिया वाहन है। पेट्रोल के बढ़ते दाम से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ आकर्षित हो रहे है। अब दुपहिया खरीदने से पहले एक बार इलेक्ट्रिक वाहन पर विचार जरूर हो रहा है। रोजाना पेट्रोल भरवाने की झंझट से इलेक्ट्रिक वाहन एक बड़ा विकल्प बनकर उभर रहा है। खासकर युवाओं में इलेक्ट्रिक वाहन काफी पंसद किए जा रहे है। सिटी राइड के लिए ईवी पंसद किया जाना लगा है। बुजुर्गों को भी ईवी स्कूटर काफी भा रहा है। साल-दर साल बढ़ रही बिक्री बाड़मेर परिवहन विभाग में साल-दर-साल पंजीयन का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। साल 2019 में केवल 2 वाहनों का पंजीयन हुआ था। वहीं 2022 में 352 वाहन सडक़ों पर उतरे। ठीक इसके बाद 16 दिसम्बर 2023 तक कुल 441 वाहन का पंजीयन हुआ है। इसी से यह अंदाजा...

खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक सहित 2 गंभीर घायल

Image
खड़े ट्रक में घुसी कार, दो लोग घायल बालोतरा रोड पर दुर्घटना पचपदरा के बालोतरा रोड पर कार व ट्रेलर के बीच देर रात भयंकर भिड़ंत हो गई। हादसा इतना तेज था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक रात डेढ़ बजे बालोतरा रोड पर होटल के पास कार चालक जोधपुर से बालोतरा की तरफ आ रहा था और ट्रक एक स्थान पर खड़ा था। इसी दरम्यान तेज रफ्तार से आ रही कार खड़े ट्रक में जाकर टकरा गई, जिससे कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रैफर हादसे में कार चालक अशोककुमार (24) व गणेश (29) घायल हो गए। हादसा होने के बाद राह चलते लोगों ने तुरंत निजी वाहन के माध्यम से घायलों को बालोतरा राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया , जहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रैफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पचपदरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन रोड से साइड में करवा कर हाइवे खुलवाया गया। source https://www...

रविंद्र भाटी समेत कई विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को दिया प्रार्थना पत्र, मांगी ये अनुमति

Image
रतन दवे राजस्थान की नई विधानसभा में कई विधायक राजस्थानी भाषा में शपथ लेना चाहते हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि संविधान की आठवीं सूची में राजस्थानी भाषा नहीं है। शिव विधायक सहित कई विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया है कि उनको राजस्थानी भाषा में शपथ लेने की विशेष अनुमति दी जाए। दरअसल, 30 मार्च 1949 को राज्य के अस्तित्व में आते ही यह मांग उठ चुकी थी कि राजस्थानी भाषा को भी संविधान की आठवीं सूची में शामिल किया जाए, लेकिन राजस्थानी भाषा की लिपि का अभाव होने और भिन्न-भिन्न क्षेत्र में राजस्थानी की उप भाषाएं मेवाड़ी, मारवाड़ी, ढूंढाड़ी, मेवाती, हाड़ोती बोलियां होने से बाधा बनी रही है। लम्बे संघर्ष बाद भी राजस्थानी अभी तक संविधान की आठवीं सूची में शामिल नहीं है। यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव के लिए पहला अभियान शुरू, वोटर लिस्ट से कटे नाम जुड़वाने और फर्जी नाम कटवाने में जुटी भाजपा अब तक यह हुआ वर्ष 2003 में राज्य विधानसभा में प्रस्ताव लेकर केन्द्र को भेजा गया केन्द्र ने ओडिशा के वरिष्ठ साहित्यकार एस.एस.महापत्र की अध्यक्षता में कमेटी गठित की दो साल बाद कमेटी...

सीमेंट ब्लगर टैंकर में मिली अवैध शराब की खेप, 810 कर्टन बरामद

Image
शराब की कीमत 34 लाख रुपए आंकी, नाकाबंदी के दौरान पकड़ी खेप अवैध शराब को ठिकानों तक पहुंचाने के लिए शराब तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे है। टैंकर के बाद अब सीमेंट बल्गर टैंकर से भी अवैध शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश की गई, जिसे आबकारी ने नाकाम कर दिया। टीम ने सीमेंट बल्गर टैंकर बरामद करते हुए करीब 34 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है।जिला आबकारी अधिकारी दिनेश गहलोत ने बताया कि मुखबिर के जरिए अवैध शराब की खेप आने की सूचना पर स्टेट हाइवे 40 सिणधरी रोड पर कुड़ला के पास नाकाबंदी की गई। आबकारी निरीक्षक वृत्त बाड़मेर भंवरलाल व टीम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध लगने पर सीमेंट ब्लगर टैंकर को रुकवाया। चालक से टीम ने पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तलाशी में ब्लगर के अंदर अवैध शराब की खेप मिलने पर जब्त करते हुए आबकारी कार्यालय लाया गया। टैंकर में मिली खेप में कुल 810 कार्टन अलग-अलग ब्रांड के पाए गए। गुजरात ले जाने की जानकारी आई सामने टीम ने वाहन चालक विरधाराम पुत्र चतराराम निवासी सिंहानिया सेड़वा से पूछताछ में सामने आया है कि शराब की खेप गुजरात ले जाई जा रही थी। अवैध शराब राजस्थान से भर...

सरपट दौड़ते नए वाहन, सड़कों की स्पीड लिमिट अब भी पुरानी

Image
फर्राटे भरते वाहनों से बढ़ते हादसे: साल दर साल बढ़ता दुर्घटनाओं का ग्राफ, वाहनों की बढ़ रही रफ्तार पिछले 30-40 साल में लूना से हाईस्पीड बाइक और एंबेसेडर से मर्सिडीज व रेंज रोवर तक पर सफर शुरू हो गया है। लेकिन शहर की सडक़ों पर तय रफ्तार में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। अभी तक करीब बीस साल पुरानी तय रफ्तार ही सडक़ों पर वाहनों के लिए लागू है। कौनसे मार्ग पर कितनी रफ्तार पर चलना है है, उसके बोर्ड भी अब कम ही नजर आते। वाहन चालकों को पता ही नहीं चलता कि शहर की प्रमुख सडक़ों पर रफ्तार की निर्धारित सीमा क्या है। ठीक दूसरी तरफ कई जगह सडक़ों पर सर्विस रोड, पुल तक उतर गए है। कहीं से भी वाहनों की एंट्री होती है। इन कारणों से शहर में भी एक्सीडेंट के मामले बढ़ रहे हैं। कुछ मार्ग तो ऐसे हो गए हैं, जहां पर हमेशा खतरा बना हुआ है। आजकल के वाहनों की रफ्तार बढ़ी हुई है। एक्सीलेटर पर पैर रखते ही वाहन तेज रफ्तार में दौडऩे लगते हैं। सडक़ों पर बने कट से कहीं न कहीं कार डिवाइडर पर चढ़ी दिखती है, कई बार तो सडक़ों पर कारें पलट भी चुकी हैं। ऐसे में अब नए सिरे से सडक़ों पर रफ्तार की लिमिट तय करना जरूरत बन गया ...

भारतीय सीमा में मिला पाक एयरलाइंस लिखा हवाईजहाजनुमा गुब्बारा

Image
चौहटन उपखण्ड के सरहदी इलाके से लगती भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से 10 किमी दूर भारतीय सीमा में गुरुवार सवेरे एक गांव के खेत में पाकिस्तान लिखा हवाईजहाजनुमा संदिग्ध गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान एयरलाइंस लिखा हुआ करीब दो गुणा चार साइज का यह संदिग्ध गुब्बारा भारतीय सीमा में मिला। इससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। गुब्बारा मिलने की सूचना के बाद चौहटन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संदिग्ध गुब्बारा कब्जे में लिया है। पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां इस संदिग्ध गुब्बारे की जांच में जुटी हैं। यह भी पढ़ें: मतदान को लेकर दिखा उत्साह, ऐसे किया जागरूक सुरक्षा एजेंसियां कर रही पड़ताल चौहटन थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें टेलीफोन से सूचना मिली कि बावड़ीकला के निकट पूनिया का तला गांव निवासी दमाराम के खेत में पाकिस्तान एयरलाइन लिखा हुआ संदिग्ध गुब्बारा आकर गिरा है। पुलिस टीम ने मामला गंभीरता से लेते हुए संदिग्ध गुब्बारा कब्जे में लेकर चौहटन थाने लाई। पुलिस ने गुब्बारे की बारीकी से जांच की। वहीं विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां जा...

दुकान के टूटे ताले, पांच किलो चांदी व दस हजार नकद चुराए

Image
चौहटन कस्बे के मुख्य बाजार में बुधवार रात अज्ञात बेखौफ चोर एक ज्वैलरी की दुकान के ताले तोड़ कर दुकान में रखी 5 किलोग्राम चांदी के आभूषण व नकदी चुरा कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। यह भी पढ़ें: मतदान को लेकर दिखा उत्साह, ऐसे किया जागरूक पुलिस ने किया मौका मुआयना चौहटन थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि ज्वैलरी के दुकानदार सवाई सोनी ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि चौहटन बाजार में अजीत ज्वैलर्स नाम से उसकी दुकान है, जिसे वह बुधवार रात बंद करने के बाद घर चला गया था। गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए मिले। अंदर देखने पर दुकान में से 5 किलो चांदी व 10 हजार की नकदी अज्ञात चोर चुरा कर ले गए थे। यह भी पढ़ें: प्रशासन ने दिखाई सख्ती, सड़कें हो गई खुली-खुली मामला दर्ज व्यापारी की रिपोर्ट पर चौहटन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व मुख्य बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। source ...

5 किलो चांदी व 10 हजार की नकदी चुराई

Image
ज्वैलरी की दुकान के ताले तोड़ चांदी व नकदी चोरी,चोर फरार चौहटन कस्बे के मुख्य बाजार में बुधवार रात एक ज्वैलरी की दुकान के ताले तोड़ कर दुकान में रखी 5 किलोग्राम चांदी के आभूषण व नकदी चुरा कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। चौहटन थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि दुकानदार सवाई सोनी ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि चौहटन बाजार में अजीत ज्वैलर्स नाम से उसकी दुकान है, जिसे वह बुधवार रात बंद करने के बाद घर चला गया था। गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए मिले। अंदर देखने पर दुकान में से 5 किलो चांदी व 10 हजार की नकदी अज्ञात चोर चुरा कर ले गए थे। सीसीटीवी कैमरों से अज्ञात चोरों की तलाश व्यापारी की रिपोर्ट पर चौहटन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व मुख्य बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। source https://www.patrika.com/barmer-news/crime-news-5-8636246/

5 किलो चांदी व 10 हजार की नकदी चुराई

Image
ज्वैलरी की दुकान के ताले तोड़ चांदी व नकदी चोरी,चोर फरार चौहटन कस्बे के मुख्य बाजार में बुधवार रात एक ज्वैलरी की दुकान के ताले तोड़ कर दुकान में रखी 5 किलोग्राम चांदी के आभूषण व नकदी चुरा कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। चौहटन थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि दुकानदार सवाई सोनी ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि चौहटन बाजार में अजीत ज्वैलर्स नाम से उसकी दुकान है, जिसे वह बुधवार रात बंद करने के बाद घर चला गया था। गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए मिले। अंदर देखने पर दुकान में से 5 किलो चांदी व 10 हजार की नकदी अज्ञात चोर चुरा कर ले गए थे। सीसीटीवी कैमरों से अज्ञात चोरों की तलाश व्यापारी की रिपोर्ट पर चौहटन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व मुख्य बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। source https://www.patrika.com/barmer-news/crime-news-5-8636233/

ट्रक से सोलह लाख रुपए की अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Image
पचपदरा थाना पुलिस टीम की कार्रवाई   पचपदरा थाना पुलिस टीम ने बुधवार रात में जानियान सरहद में अवैध शराब जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब सोलह लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पचपदरा पुलिस थाना टीम को बुधवार की रात सूचना पर जानियाना सरहद के पास एक टाटा 407 मिनी ट्रक को जांच के लिए रोका और तिरपाल हटा कर ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न ब्रांड अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई थीं। पुलिस थाना टीम ट्रक पचपदरा थाना कार्यालय ले आई। मिनी ट्रक के साथ चालक और परिचालक विनोद (23) पुत्र सांगाराम विश्नोई निवासी धवा व पारसराम (35)पुत्र मोहनराम मेघवाल निवासी सिनली थाना लूणी को गिरफ्तार किया। आधा ट्रक बालोतरा व आधा भीनमाल खाली करने जा रहे थे एएसआई अचलाराम ने बताया कि मिनी ट्रक से यह शराब जोधपुर से आधा ट्रक बालोतरा व आधा ट्रक भीनमाल में खाली करने के लिए जा रहे थे। मिनी ट्रक में विभिन्न ब्रांड शराब से भरी 305 पेटियां रखी हुई थीं। पकड़ी गई शराब की बाजार अनुमानित कीमत करीब सोलह लाख रुपए है। source https://www.patrika.com/barmer-news/crime-ale...

प्रशासन ने दिखाई सख्ती, सड़कें हो गई खुली-खुली

Image
समदड़ी कस्बे की सड़कें खुली-खुलीं, बाजार खुला-खुला और बीच में खड़े रहने वाले वाहन गायब। मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए। यह भी पढ़ें: बने उप मुख्यमंत्री, मिली बधाइयां, बाद में चला पता कि यह तो.... पहल रंग लाने लगी प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था सुधार के लिए शुरू की गई पहल रंग लाने लगी तो कुछ ऐसा ही दृश्य नजर आने लगा है। कस्बे के मुख्य बाजार सहित सड़क मार्गों का नजारा बुधवार को बदला बदला सा नजर आया। उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई ने बुधवार को समदड़ी बाजार पहुंच कर बदली हुई व्यवस्थाएं देखीं। वहीं व्यापारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं में प्रशासन का सहयोग करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी । तहसीलदार हनवंतसिंह देवड़ा, विकास अधिकारी मांगीलाल नायल, थानाधिकारी महेश गोयल व वीडीओ कृष्णसिंह राजपुरोहित भी बाजार में दूसरे दिन भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें: अयोध्या आने का मिला न्योता, पीले चावल बांटे | सख्ती का असर नजरा ऐसा था कि कस्बे की सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए मंगलवार को प्रशासन ने सड़क पर खड़े रह कर आवागमन में बाधित बनने वाले हाथ ठेला वालों को सब्जी मंडी...

अस्पताल की बिजली होती रही गुल, ऑपरेशन में बार-बार रुकावट

Image
महिलाएं व चिकित्सा टीम पूरे दिन रहीं परेशान सीएचसी मुख्यालय पर लगा नसबंदी शिविर 95 महिलाओं ने करवाई नसबंदी जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन राष्ट्रीय अभियान है। इनमें नसबंदी भी एक तरीका है, लेकिन एक सरकारी विभाग दूसरे सरकारी विभाग से समन्वय रखे बिना सरकारी कार्य में रुकावट का कारण बने तो इसे आप क्या कहेंगे?उ पखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को आयोजित नसबंदी शिविर के दौरान ऑपरेशन के समय बिजली गायब रही। इससे महिलाएं व चिकित्सा टीम पूरे दिन परेशान रहे। जानकारी के अनुसार शिविर में 97 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमें से 95 नसबंदी की गई। बालोतरा चिकित्सा टीम ने सिणधरी सीएचसी परिसर में आयोजित शिविर में महिलाओं की नसबंदी करवाई, लेकिन पूरे दिन विद्युत कटौती के चलते चिकित्सा टीम व महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डिस्कॉम की ओर से बुधवार को बिना सूचना विदयुत कटौती की गई। इससे ऑपरेशन थिएटर में बिजली गुल हो गई और चिकित्सा टीम नसबंदी करवाने वाली महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नहीं दी जाती सूचना डिस्कॉम की ओर से कस्बे में लंबे समय से में...

ऑर्गन वेटिंग : 581 को किडनी, 72 को चाहिए दिल

Image
  जागरूकता की कमी के कारण जरूरत से काफी कम हो रहा अंगदान प्रदेश में अब तक कुल 110 ऑर्गन ट्रांसप्लांट ऑर्गन के लिए लम्बी वेटिंग, किडनी के लिए 581 कतार में अंगदान के प्रति आम लोगों में अभी भी जागरूकता की कमी है। इसी के कारण जिन रोगियों को अंग की जरूरत है, उन्हें उपलब्ध होने में काफी लम्बा समय लग रहा है। जरूरतमंद मरीज को अंग उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (एसओटीटीओ) काम कर रहा है। इसके माध्यम से कई मरीजों को अंग मिलने से उन्हें नया जीवन मिला है। राज्य में अभी तक कुल 110 सॉलिड ऑर्गन ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। जिसमें सर्वाधिक केस किडनी के है। राज्य में अंगदान के प्रति जागरूक करने के लिए पिछले दिनों अभियान भी शुरू किया गया। लेकिन जागरूकता की गति काफी धीमी है। ब्रेन डेड मरीज, दुर्घटना के मृतक और प्राकृतिक मौत के मामलों में अंगदान करवाया जा सकता है। इसके लिए परिजनों की सहमति या व्यक्ति के पूर्व में ऑर्गन डोनेट को लिए गए संकल्प पत्र के आधार पर भी उसके अंग दान हो सकते हैं। एसओटीटीओ की साइट पर डोनर्स अंगदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर ...

बने उप मुख्यमंत्री, मिली बधाइयां, बाद में चला पता कि यह तो....

Image
प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ने जहां राज्यभर में चौंकाया वहीं बाड़मेर में भी घटनाक्रम दिलचस्प रहा। यहां तीन घंटे तक तो स्थिति यह रही कि लोग टकटकी लगाकर बैठे रहे। बाड़मेर के सांसद और केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के नाम को लेकर बढ़ी चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों से लेकर जयपुर-दिल्ली तक धड़कनें बढ़ा दी। बाड़मेर में सुबह के बाद में अचानक एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री के घर के आगे सुरक्षा बढ़ाने का जिक्र हुआ। इसके बाद तो चर्चा जैसे आग की तरह फैलने लगी। यह भी पढ़ें: मतदान को लेकर दिखा उत्साह, ऐसे किया जागरूक मंत्री संसद में..चर्चा घर-गली तक दिल्ली में संसद की कार्यवाही चल रही थी तो केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री संसद में ही थे। इस दौरान राजनीतिक गलियारों से गली तक यह चर्चा हो गई कि अब उनको मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। फिर जितने मुंह उतनी बातें शुरू हुई। किसी ने कहा दिल्ली से रवाना तो किसी ने कहा अभी बस नाम घोषणा होनी है। 3 बजे दिल्ली से रवाना होने को लेकर भी कयास चलते रहे। आखिरकर बैठक तक उनका नाम सामने नहीं आकर भजनलाल शर्मा का नाम आया। यह भी पढ़ें: अयोध्या...

कांटों भरी राह पर मोक्षधाम पहुंचाने की पीड़ा सह रहे पाटोदीवासी

Image
पाटोदी कस्बे के सार्वजनिक श्मशान घाट में अव्यवस्थाएं पसरी हुई हैं। श्मशान यात्रा की ओर जाने वाला रास्ता भी कंटीली झाड़ियों व उबड़ खाबड़ रास्तों से अटा हुआ है। इससे शव यात्रा में जाने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। श्मशान जाने वाले रास्ते में जगह-जगह पसरी गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें: अयोध्या आने का मिला न्योता, पीले चावल बांटे शव यात्रा में जाना भी मुश्किल हो जाता ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय तो कई माेहल्लों में बारिश के पानी से हुए कीचड़ में शव यात्रा में जाना भी मुश्किल हो जाता है। ग्राम पंचायत व पंचायत समिति की ओर से साफ सफाई और रास्ते ठीक करवाने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। श्मशान घाट परिसर में भी बैठने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। श्मशान घाट में घनी उगी बबूल की झाड़ियाें के कारण अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले परिजनों व लोगों को समस्या पेश आती है। उनका कहना है कि पूर्व में ग्राम पंचायत की ओर से बैठने के लिए टिन शेड की व्यवस्था की गई थी , लेकिन रखरखाव व सफाई व्यवस्सा न होने के कारण यह जगह बैठने लायक नहीं है। वहीं लोगों क...

देहदानी का संकल्प परिजनों ने किया पूरा, देह मेडिकल चिकित्सा अनुसंधान के लिए समर्पित

Image
बायतु भोपजी के रेखाराम की देह चिकित्सा अनुसंधान के लिए समर्पित बाड़मेर राजकीय मेडिकल कॉलेज को चौथा देहदान मिला। बायतु भोपजी निवासी 73 वर्ष के रेखाराम का देहांत होने पर उनके पूर्व में मृत्यु उपरांत लिए गए देहदान के संकल्प को पूरा करने हुए परिजनों ने कॉलेज के एनोटॉमी विभाग में उनकी देह सुपुर्द की। मेडिकल कॉलेज एनोटॉमी विभाग के देहदान प्रभारी डॉ. मुकेश फुलवारिया ने बताया कि देहदानी रेखाराम के परिजन उनकी देह लेकर कॉलेज पहुंचे और उनकी इच्छा अनुसार संस्थान को समर्पित की। इस दौरान पुत्र मनोज कुमार ने देहदान की प्रक्रिया पूर्ण करवाई। इस मौके गणपत चौधरी, श्रवण चौधरी, पुत्री शकुंतला और बालाराम व समस्त परिवारजन मौजूद रहे। बाड़मेर में चार नंबर स्कूल के प्राचार्य रहे थे देहदानी रेखाराम बाड़मेर में चौहटन रोड स्थित चार नम्बर स्कूल के प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मेडिकल कॉलेज में उन्होंने पूर्व में ही देहदान की घोषणा का संकल्प पत्र भर दिया था। कॉलेज में अब तक चौथा देहदान मेडिकल कॉलेज को यह चौथा देहदान मिला है। इससे पहले तीन देहदान हो चुके है। इसमें एक महिला व तीन पुरुष शामिल रहे हैं। ब...

Vivah Muhurat 2024: नए साल 2024 में विवाह के 72 मुहूर्त, फरवरी में 20 दिन गूंजेगी शहनाई, जानें मुहूर्त

Image
बाड़मेर। साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है। मांगलिक कार्य के लिए शुभ दिन 15 दिसम्बर तक ही है। इसके बाद 16 दिसम्बर से मळमास शुरू होनेे के कारण शुभ कार्यों पर विराम लग जाएगा। मकर संक्रांति के बाद 15 जनवरी से फिर से विवाह मुहूर्त की शुरूआत होगी। उल्लेखानीय है कि इस वर्ष भी विवाह के मुहूर्त काफी कम रहे और अगले साल 2024 में भी कुल 72 दिन विवाह मुहूर्त के बन रहे हैं। वहीं इस साल अब मांगलिक कार्य के लिए 5 दिन शेष है। विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों में मळमास के कारण बाधा आएगा। साल के आखिरी में मळमास 16 दिसम्बर से शुरू होकर अगले साल 14 जनवरी तक रहेगा तो दूसरा 2024 में 15 मार्च से 16 अप्रेल तक मीन राशि की संक्रांति होने के कारण होगा। इसके कारण इस दौरान विवाह समारोह नहीं होंगे। इसके बाद 18 अप्रेल से विवाह के मुहूर्त शुरू होंगे। विवाह मुहूर्त 2024 जनवरी : 16, 17, 20,21,22 और 27 से 31-11 दिन फरवरी: 1 से 8, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 23 से 27 और 29 - 20 दिन मार्च: 1 से 7 और 11, 12 - 9 दिन अप्रेल : 18 से 22 -5 दिन जुलाई: 3 और 9 से 15 - 8 दिन नवम्बर : 16 से 18 और 22 से 26-8 दिन दिसम्बर : 2 से 5, ...

कैसे पूरे हों सोनाळी धरती के हरियल सपने

Image
-बिजली चाहिए- 06 घंटे,मिल रही-ट्रिपिंग और अधूरी दूसरा वादा बिजली...अब माननीय लाइए करंट रेगिस्तान का शिव इलाका जहां एकतरफ एक घड़ा पानी के लिए आबादी तरस रही है तो दूसरी ओर ऊण्डू, राजबेरा,भिंयाड़ सहित बड़ा इलाका अब द्विफसली हो गया है। भगवान के घर देर है,अंधेर नहीं की कहावत यहां पूरी हुई तो इधर सरकार के घर की अंधेर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। किसानों को 03 घंटे के करीब ही बिजली मिल रही है। चौहटन फागलिया में ट्रांसफार्मर नहीं मिलने से किसानों की फसलें नष्ट हो रही है। सिवाना-समदड़ी इलाके में पानी कम होने की फिक्र सता रही है तो बिजली भी बार-बार धरातल बता रही है। सरकार रेगिस्तान के किसानों को आधी-अधूरी की बजाय पूरी और समय पर बिजली दें तो सच मानिए 50 अरब की फसल लेने वाला यह इलाका 100 अरब को तो यों छू जाएगा। पर, यह समय रहते करे..ऐसा न हों कि आज बिजली रोड़ा बनी हुई है औैर कल किसान को पानी जवाब दे दे। बाड़मेर. सातों विधानसभाओं में सिंचित क्षेत्र केे अलग-अलग बैल्ट है जहां 69 हजार 213 कृषि कनेक्शन है। किसानों को यहां फरवरी माह तक 8 घंटे बिजली की दरकार है। जब तक खुद विधायकों की ओर से किए गए...

प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Image
महिला के मृत बच्ची हुई थी पैदा शिव क्षेत्र के धारवी खुर्द निवासी एक विवाहिता की उपचार के दौरान रविवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। विवाहिता के प्रसव के बाद बाद तबीयत खराब हो गई थी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। पुलिस के अनुसार नखतनाथ पुत्र लुम्बनाथ जोगी निवासी धारवी खुर्द ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन गुड्डीदेवी पत्नी जालमनाथ निवासी निम्बला को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिंयाड़ ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद मृत अवस्था में बच्ची पैदा हुई। डिलीवरी के आधा घंटा बाद अस्पताल स्टाफ ने उन्हें छुट्टी दे दी। छुट्टी के बाद घर चले गए। जहां कुछ समय बाद गुड्डी की तबीयत खराब हो गई। जिसे दुबारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिंयाड़ लाया गया। जहां से कार्मिकों ने उन्हें गुड्डी को जिला अस्पताल बाड़मेर ले जाने के लिए कहा। जहां उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस को दी रिपोर्ट पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पीहर व ससुराल पक्ष की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के ...

बाड़मेर-चौहटन-बाखासर से नाडाबेड़ तक... गूंजा जय हिन्द

Image
गडरारोड़ (बाड़मेर). बाड़मेर से रवाना होकर जैसे ही चौहटन में पहुंचे नगर वासियों ने भारत माता की जय कारों से पूरे नगर को गूंजायमान कर दिया बाइक रैली के साथ यात्रा विरात्रा पब्लिक स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय चौहटन के विद्यार्थी भी पहुंचे। जहां पर एनसीसी कैडेट्स ने सेल्यूट के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने भारत माता की जयकारों से जवानों का हौसला बढ़ाया। यहां विद्यालय में ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा ने एनसीसी कैडेट्स एवं छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि हर देश का नागरिक एक सैनिक के रूप में हर वक्त मां भारती की चिंता करें । हर जवान मन में एक संकल्प लेकर अग्निवीर के रूप में तैयार हों। देश की दशा और दिशा नए भारत की ओर जा रही है । आज एक नया भारत उठ खड़ा हुआ है जो दुश्मन देश को घर में घुसकर मारने की हिम्मत करता है। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई में सर्वश्रेष्ठ देने के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण का पाठ भी पढ़ाया । इस अवसर पर विरात्रा ट्रस्ट के सचिव भेरसिंह विरात्रा, शिक्षण संस्थान के सचिव मोहनसिंह सोढ़ा, प्रधानाचार्य मुकेश सोनी रघुवीर सिंह तामलोर, महेंद्र सिंह राठौड़,प्रवीण पारीक...

ये पांच योग मिलते हैं तब लगता सुइयां मेला

Image
अगले वर्ष 30 दिसम्बर 2024 को लगने वाले मरुकुम्भ सुइयां पोषण मेले को लेकर एक साल पहले ही चौहटन मठ द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। सुइयां पोषण मेला की तैयारियों को लेकर चौहटन मठ के महंत जगदीशपुरी के सानिध्य में गुरुवार को वीरात्रा माता मंदिर परिसर में मेले के बैनर एवं पोस्टर का विमोचन किया गया। यह भी पढ़ें: मतदान को लेकर दिखा उत्साह, ऐसे किया जागरूक इस दौरान महंत जगदीशपुरी, वीरात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष सगतसिंह परो, सचिव भैरसिंह ढोक सहित कई ट्रस्टी एवं भक्तजन उपस्थित थे, महंत जगदीशपुरी ने सुइयां पोषण मेले के आयोजन एवं इसकी तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया अगले वर्ष 30 दिसंबर 2024 को पोष वदी अमावस्या एवं सोमवार को सुइयां मेले के योग बने हैं, मेले के लिए 29 दिसम्बर को लाखों श्रद्धालू एवं साधुसंत यहां पहुंचेंगे तथा 30 दिसम्बर 2024 को सोमवती अमावस्या को पवित्र स्नान एवं तीर्थ दर्शन करेंगे। महंत जगदीशपुरी ने बताया कि सुइयां का मेला इस इलाके सबसे बड़ा मेला है, विशेष योग पर आयोजित होने वाले इस में दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है इसलिए तैयारियां शुरू की गई है। यह भ...

बाड़मेर में बहू नहीं बेटी बनी है विधायक: बेटी ने बागी होकर झोली फैलाई...कहा-भरो मायरा, मतदाताओं ने भर दिया

Image
रतन दवे बाप बनकर नहीं खा सकते है लेकिन बेटा बनकर खा सकते हैं, यह कहावत है लेकिन जब बेटी बनकर मायरे की झोली फैला दे तो सहानुभूति किस कदर दिल को छूती है यह करिश्मा इस बार बाड़मेर सीट पर हुआ। पार्टी ने टिकट नहीं दिया और सामने तीन बार जीते हुए विधायक। गंगाराम चौधरी की बागी हुई पोती प्रियंका चौधरी का वोटर्स ने जीत के रूप में मायरा भर दिया। 2013 का चुनाव लड़ा लेकिन हार गई। 2018 में उसे टिकट नहीं मिला फिर भी लगातार सक्रिय रही। 2023 में प्रबल दावेदारी के बावजूद उसे टिकट नहीं मिला। टिकट कटने पर प्रियंका के आंसू निकले और नामांकन के समय ही झोली फैलाते हुए बोली कि वह बाड़मेर की बेटी है। अब उसका मायरा भरें..। वह केवल झोली भरकर वोट मांग रही है। पूरे चुनाव कैम्पेन में यही सहानुभूति और शब्द दोहराती रही और विशेषकर महिला मतदाताओं के दिल तक पहुंच गए। यह भी पढ़ें : पांच साल में ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा जब प्रदेश में बलात्कार न हुआ हो: राजेंद्र राठौड़ सहानुभूति का चला जादू मेवाराम जैन कांग्रेस से लगातार तीन बार जीते हुए है। उनकी मजबूती के दावे कांग्रेस करती रही। लेकिन प्रियंका को टिकट नहीं मिलने के बाद...

03 जिले-06 विधायक : मंत्री बन सकते है एक या दो?

Image
बाड़मेर. भाजपा की सरकार और बाड़मेर-जैसलमेर की नौ सीटों में से 06 सीट पर भाजपा आई है। बाड़मेर-बालोतरा-जैसलमेर तीन जिले हो गए है। अब यहां से कितने मंत्री बनाए जाएंगे यह चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में प्रारंभ हो चुकी हैै। मंत्रालय मिलने का एक बड़ा आधार फिलहाल तीनों जिलों का बड़ा क्षेत्र और नौ सीट है। ऐसे में यहां एक-दो चेहरों की उम्मीदें पाली जाने लगी है। सरकार बनने पर जातिगत और क्षेत्रवार समीकरण ही सबसे बड़ा आधार अब तक रहा है। हमीरसिंह भायल 15 साल से विधायक है। पिछली बार 2018 के चुनावों में भी 09 में से केवल एक ही जीते हुए है। इस बार कांग्रेस से मानवेन्द्रसिंह उनके सामने तीसरे स्थान पर रहे। बागी सुनिल परिहार को हराकर त्रिकोण संघर्ष से निकले। हमीरङ्क्षसह के पक्ष में क्षेत्र के हिसाब से गणित है लेकिन जातिगत आधार पर राज्य में किसको तवज्जो दी जाती है,इसको लेकर समीकरण बनेंगे। महंत प्रतापपुरी- पहली बार जीते महंत प्रतापपुुरी पोकरण से हालांकि पहली बार जीते है लेकिन संत और राष्ट्रवादी चेहरा है। जैसलमेर जिले की पोकरण सीट से 33 हजार वोटों से जीते हैै, जो बड़े अंतराल में हैै। बॉर्डर की शिव, जैस...