ट्रक से सोलह लाख रुपए की अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

  • पचपदरा थाना पुलिस टीम की कार्रवाई

 

पचपदरा थाना पुलिस टीम ने बुधवार रात में जानियान सरहद में अवैध शराब जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब सोलह लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार पचपदरा पुलिस थाना टीम को बुधवार की रात सूचना पर जानियाना सरहद के पास एक टाटा 407 मिनी ट्रक को जांच के लिए रोका और तिरपाल हटा कर ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न ब्रांड अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई थीं। पुलिस थाना टीम ट्रक पचपदरा थाना कार्यालय ले आई। मिनी ट्रक के साथ चालक और परिचालक विनोद (23) पुत्र सांगाराम विश्नोई निवासी धवा व पारसराम (35)पुत्र मोहनराम मेघवाल निवासी सिनली थाना लूणी को गिरफ्तार किया।
आधा ट्रक बालोतरा व आधा भीनमाल खाली करने जा रहे थे
एएसआई अचलाराम ने बताया कि मिनी ट्रक से यह शराब जोधपुर से आधा ट्रक बालोतरा व आधा ट्रक भीनमाल में खाली करने के लिए जा रहे थे। मिनी ट्रक में विभिन्न ब्रांड शराब से भरी 305 पेटियां रखी हुई थीं। पकड़ी गई शराब की बाजार अनुमानित कीमत करीब सोलह लाख रुपए है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/crime-alert-8636206/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी